Blog

  • चमत्कारी नज़ाराः सावन पर मंदिर में शिवलिंग से फन फैलाकर लिपटा दिखा नाग, वीडियो वायरल

    चमत्कारी नज़ाराः सावन पर मंदिर में शिवलिंग से फन फैलाकर लिपटा दिखा नाग, वीडियो वायरल

    कटनी: सावन माह के पहले सोमवार को कटनी जिले के छपरवाह गांव में एक अद्भुत और रोमांचक दृश्य ने श्रद्धालुओं को हैरानी में डाल दिया। राम बाबू भगत के घर स्थित निजी शिव मंदिर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पूजा के दौरान भक्तों ने देखा कि शिवलिंग से एक जीवित कोबरा सांप लिपटा हुआ है। पूजा-अर्चना के लिए मंदिर में एकत्र हुए श्रद्धालु जब शिवलिंग पर जल चढ़ाने पहुंचे, तो शिवलिंग पर फन फैलाए लिपटे हुए कोबरा को देखकर भयभीत हो गए।

    हालांकि डर के साथ-साथ लोगों के मन में इसे भोलेनाथ की महिमा और चमत्कार के रूप में भी देखा जाने लगा। सावन के इस पवित्र दिन को लेकर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी थी और यह दृश्य देखते ही देखते पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय सांप विशेषज्ञ अमिता श्रीवास को मौके पर बुलाया गया।

    अमिता ने पूरी सावधानी और विशेषज्ञता के साथ कोबरा को शिवलिंग से अलग किया और उसे सुरक्षित रूप से पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। उनकी इस तत्परता और साहस की सभी लोगों ने सराहना की। इस पूरी घटना को भक्त भोलेनाथ की कृपा और आस्था का प्रतीक मान रहे हैं। कई श्रद्धालुओं ने इस क्षण को कैमरे में भी कैद किया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

  • Punjab News: बारिश के कारण National Highway पर पलटी कार, 2 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: बारिश के कारण National Highway पर पलटी कार, 2 घायल, देखें वीडियो

    बठिंडाः पंजाब में बारिश से लोगों को गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन हादसे होने की घटनाएं बढ़ गई है। वहीं तेज बरसात के कारण जिले के डबवाली नेशनल हाईवे और गांव गैरी बुटर के नजदीक भीषण सड़क हादसा हो गया। बारिश के कारण कार का अचानक संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी सड़क पर पलट गई। इस हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। घटना के दौरान कार में 4 लोग सवार थे, जिनमें से 2 लोग घायल हो गए।

    वहीं घटना की सूचना मिलते ही एनजीओ की टीम मौके पर पहुंची, जहां एनजीओं की टीम ने लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। मिली जानकारी के अनुसार कार बठिंडा से डबवाली की ओर जा रही थी। इस दौरान बारिश के कारण कार का संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हो गया।

    वहीं एनजीओं के सदस्य ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि हाइवे पर पानी खड़ा होने के कारण कार का संतुलन बिगड़ गया। इस घटना में कार ने 3 से 4 पलटियां खाई और सड़क पर पलट गई। हादसे में 2 लोग घायल हुए है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

  • तलाक के बाद व्यक्ति ने दूध से स्नान कर मनाया ‘‘आजादी’’ का जश्न, देखें वीडियो

    तलाक के बाद व्यक्ति ने दूध से स्नान कर मनाया ‘‘आजादी’’ का जश्न, देखें वीडियो

    नलबाड़ीः असम के नलबाड़ी जिले में एक व्यक्ति ने तलाक के बाद अपनी ‘‘आजादी’’ का जश्न मनाने के लिए दूध से स्नान किया और इसका वीडियो भी रिकॉर्ड किया। मानिक अली अपने तलाक का जश्न मना रहा था। उसकी पत्नी का विवाहेतर संबंधों के चलते दो बार घर छोड़ने का इतिहास रहा है। सोशल मीडिया पर काफी प्रसारित हो रहे वीडियो में अली को यह कहते सुना जा सकता है, ‘‘मैं आज से आजाद हूं’’। बरोलीआपाड़ा निवासी अली ने दावा किया कि उनकी पत्नी घर से दो बार भाग गई थी और दोनों बार उन्होंने अपनी नाबालिग बेटी की खातिर उसे घर वापस लाने का प्रयास किया।


    लेकिन अनिश्चितता में जीना संभव न होने के कारण इस दंपति ने कानूनी तौर पर तलाक लेने का फैसला किया, जो कुछ दिन पहले ही मंजूर हुआ। जैसे ही अली को आधिकारिक तौर पर तलाक मिलने की जानकारी मिली, उन्होंने इस मौके का जश्न अनोखे अंदाज में मनाने का निर्णय लिया। उन्होंने चार बाल्टी में 40 लीटर दूध इकट्ठा किया और खुद पर डालते हुए बार-बार कहा, ‘‘मैं आज से आजाद हूं’’।

  • Mumbai News: 44 साल की महिला ने किया Suicide, पार्टनर के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला

    Mumbai News: 44 साल की महिला ने किया Suicide, पार्टनर के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला

    ठाणे: नवी मुंबई में एक 44 साल महिला ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। इस मामले के बद पुलिस ने उसके लिव-इन पार्टनर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। एक अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए सोमवार को इसकी जानकारी दी है। महिला की पहले रिश्ते से 2 बेटियां हैं। 8 जुलाई को रबाले इलाके के गोठावले गांव में अपने घर में छत से लटकी हुई मिली।

    लिव-इन रिलेशनशिप में थी महिला

    पड़ोसी पालघर जिले के वसई में रहने वाली 37 साल की आरोपी महिता तीन साल से भी ज्यादा समय से उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। रबाले पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने खुद बताया कि उसने महिला का विश्वास हासिल किया है और कथित तौर पर उससे 10 लाख रुपये ले लिए हैं। जब महिला ने बाद में अपने रिश्ते को खत्म करने की कोशिश की तो उस व्यक्ति ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो उसके रिश्तेदारों को देने की धमकी दे डाली। वहीं अधिकारी ने पीड़िता की एक बेटी के द्वारा 11 जुलाई को दर्ज करवाई शिकायत का हवाला देते हुए पूरे मामले की जानकारी दी।

    पीड़िता के साथ किया अत्याचार

    शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उस व्यक्ति ने पीड़िता के साथ कई बार मारपीट और अत्याचार की इसके कारण उसने यह कदम उठाया है। शिकायत की मानें तो पीड़िता की बेटियों को अपमानजनक संदेश भी भेजे हैं और उन्हें धमकी भरे फोन भी किए हैं। अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की अलग धाराओं के अंतर्गत व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसमें 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना), 77 (दृश्यरतियकता), 316 (2) (आपराधिक विश्वासघात), 74 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उसने उन पर हमला या आपराधिक बल का इस्तेमाल), 115 (2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) और 351(3) (आपराधिक धमकी) शामिल है।
  • SC आयोग अध्यक्ष कुलदीप धीमान से मिला श्री गुरु रविदास धार्मिक सभा संतोषगढ़ का प्रतिनिधिमंडल

    SC आयोग अध्यक्ष कुलदीप धीमान से मिला श्री गुरु रविदास धार्मिक सभा संतोषगढ़ का प्रतिनिधिमंडल

    मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
    ऊना/सुशील पंडित:
     हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान से आज (सोमवार) उनके कार्यालय में श्री गुरु रविदास धार्मिक सभा संतोषगढ़ के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। सभा के अध्यक्ष बलवंत सिंह के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने आयोग अध्यक्ष को एक ज्ञापन सौंपते हुए अनुसूचित जाति वर्ग से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण मांगों को उनके समक्ष रखा। श्री गुरू रविदास धार्मिक सभा की मांगों में अनुसूचित जाति समाज के लोगों के कृषि प्रमाण पत्र के बगैर नई खरीद भूमि की रजिस्ट्री, नगर परिषद संतोषगढ़ में अम्बेडकर भवन का निर्माण, हिमाचल प्रदेश में एससी-एसटी सब प्लॉन जारी करने बारे, भूमिहीन या जिनके पास एक या दो कमरों का घर है, सरकार उनके लिए भूमि मुहैया करवाए तथा जिन्हें पट्टे पर वर्षों पहले जमीनें मिली थी, राजस्व रिकॉर्ड में उनके नाम दर्ज करने बारे सहित विभिन्न मांगे शामिल हैं। एससी आयोग के अध्यक्ष कुलदीप धीमान ने प्रतिनिधिमंडल की सभी मांगों को सहानुभूतिपूर्वक सुना और उन्हें राज्य में सामाजिक समरसता व समावेशी विकास के लिए अत्यंत आवश्यक करार दिया। उन्होंने आश्वस्त किया कि आयोग इन सभी विषयों को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाएगा। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति आयोग प्रदेश में वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा तथा उनकी सामाजिक उन्नति के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए ठोस कार्ययोजना के साथ आगे बढ़ा जा रहा है। इस अवसर पर आयोग के सदस्य अधिवक्ता दिग्विजय मल्होत्रा एवं अधिवक्ता विजय डोगरा और सदस्य सचिव विनय मोदी उपस्थित रहे। प्रतिनिधंडल में श्री गुरु रविदास जोड़ मेला कमेटी के चेयरमैन बलवंत सिंह, सन्तोषगढ़ गुरु रविदास मंदिर कमेटी के प्रधान एडवोकेट कुलविंदर सिंह बैंस,उपाध्यक्ष वचन चंद पटेल सहित सभा के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
  • Jalandhar News: पूर्व सांसद रिंकू और शीतल अंगुराल के इलाके में दिखे हथियारबंद नौजवानों को लेकर ADCP का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: पूर्व सांसद रिंकू और शीतल अंगुराल के इलाके में दिखे हथियारबंद नौजवानों को लेकर ADCP का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में क्राइम की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। यही कारण है कि हथियारों से लैस होकर कुछ नौजवान अल सुबह दिखाई दिए। बस्ती दानिशमंदा में घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में कुछ युवक हथियार लेकर घूमते हुए दिखाई दे रहे है। इस दौरान युवक गालियां निकाल रहे है। दरअसल, पूर्व सासंद रिंकू और शीतल अंगुराल के इलाके में ये युवक हथियारों से लैस होकर दिखाई दिए है। वहीं इस घटना को लेकर एडीसीपी हरविंदर सिंह का बयान सामने आया है। हरविंदर सिंह ने बताया कि घटना अल सुबह 3.52 मिनट की एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई है।

    जिसमें कुछ युवक हथियार लेकर घूम रहे है। एडीसीपी ने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जिसके बाद उक्त मामले में जल्द मामले की जांच करके युवकों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएंगी। एडीसीपी ने माना कि भार्गव कैंप में हुए कत्ल मामले में इन युवकों को कोई लेना-देना नहीं है। यह दोनों अलग-अलग मामले है। बता दें कि उक्त सीसीटीवी फुटेज के अनुसार हथियार बंद युवक गालियां निकालते हुए कह रहे है कि बदमाशों को पैसे देने बंद कर दें, नहीं तो उनका अंजाम बुरा होगा। सूत्रों के अनुसार दोनों गैंगों में किसी बात को लेकर विवाद छिड़ा है। जिसके बाद एक गैंग ने दूसरी गैंग को धमकी दी है।

    दरअसल,देर रात ही भार्गव कैंप में दो पक्षों में खूनी झड़प में वरुण नामक नौजवान की मौत हो गई है। जबकि इस मामल में विशाल और लोकेश गंभीर रूप से घायल है। वहीं कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने 5 घंटे में सुलझा लिया है। एडीसीपी ने कहा कि देर रात 11.30 बजे पुलिस को मर्डर की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि उक्त मृतक को रूबी अस्पताल में ले जाया जा चुका था। जिसके बाद उनकी टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पिता के बयानों पर पर्चा दर्ज किया गया। जिसके बाद एसीपी और थाना प्रभारी ने मिलकर देर रात 2 आरोपियों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया गया।

    उन्होंने कहाकि दोनों व्यक्ति दुकान पर सामान लेने के लिए खड़े थे। जिसके बाद गली से निकलने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि उक्त आरोपियों ने युवक की छाती पर हमला किया। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों पर पहले भी मामले दर्ज है। आरोपियों की पहचान द्रुव कुमार और सुनील कुमार उर्फ भिंडी निवासी भार्गव कैंप के रूप में हुई है। एडीसीपी ने कहा कि तीसरा व्यक्ति सोनू पंडित का नाम सामने आया है, जिसको लेकर छापेमारी की जा रही है। आरोपियों के कब्जे से दातर, खंडा बरामद किए गए है।

  • राजकीय महाविद्यालय ऊना में ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन

    राजकीय महाविद्यालय ऊना में ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय ऊना में ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिसकी मुख्य अतिथि कॉलेज की प्राचार्या डॉक्टर मीता शर्मा ने दीप प्रज्वलन करके इसका शुभारंभ किया । कॉलेज की प्राचार्या ने बताया कि इस ओरिएंटेशन प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य कॉलेज से संबंधित जानकारियों का विवरण देना है। उन्होंने अपने सम्बोधन में बच्चों को कॉलेज में होने वाली अनेक गतिविधियों के बारे में जानकारी दी जिसमें बच्चों को एंटी रैगिंग से लेकर नशा मुक्ति से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।  उन्होंने कहा कि समाज में  नशा एक ऐसा ज़हर है जो बच्चों के मानसिक स्तर से लेकर शारीरिक स्तर पर दुष्प्रभाव डालता है।

    उन्होंने बच्चों को शपथ दिलाकर दूर रहने की प्रेरणा दी ।  इसके साथ ही उन्होंने कॉलेज में होने वाली सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर भाग लेने की प्रेरणा दी ।  उन्होंने मोरल ऐजुकेशन पर भी बच्चों को जागरूक किया जिससे बच्चों का समन्वित विकास होता है । तत्पश्चात इंग्लिश डिपार्टमेंट की प्रो. अनीता सैनी ने कैंपस में होने वाली गतिविधियों का स्लाइड के माध्यम से वर्चुअल टूर करवाया जिसमें कॉलेज के सभी विभागों का सिलसिलेवार विवरण दिया ।  तत्पश्चात डॉक्टर विपुल गौतम ने स्लाइड के माध्यम से फैकल्टी वाइज विवरण दिया , जिसमें   बी.ए / बीकॉम / बीएससी प्रोफेसरों का विवरण देते हुए सभी प्रोफेसर्स के बायोडाटा से लेकर सभी फैकल्टीज में होने वाली गतिविधियों का विवरण दिया।

    तत्पश्चात डॉक्टर भगवान दास ने बच्चों को मिलने वाली स्कॉलरशिप के बारे में विस्तार से चर्चा की । प्रो. संजय शर्मा ने एबीसी आईडी के बारे में बच्चों को जानकारी दी । इसके बाद प्रो. अश्वनी कुमार ने कॉलेज में एनसीसी/ एनएसएस / रेड रिबन क्लब /  रोवर & रैंजर्स  के बारे में बच्चों को विस्तार से बताया । इस मौके पर कॉलेज के समस्त प्राध्यापक गण व नॉन टीचिंग स्टाफ मौजूद रहे ।

  • Mumbai News: सड़क दुर्घटना में 19 साल के छात्र की दर्दनाक मौत

    Mumbai News: सड़क दुर्घटना में 19 साल के छात्र की दर्दनाक मौत

    मुंबई: एक दुखद हिट एंड रन केस में 19 साल के कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र की मौत हो गई है। छात्र का नाम अमीरुल्लाह इदरीसी बताया जा रहा है। एक तेज रफ्तार डम्पर ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल पर वह पीछे बैठे हुए थे। यह दुर्घटना 12 जुलाई को सुबह करीबन 6:30 बजे मुंबई के मानखुर्द स्थित टी जंक्शन पर हुई। पुलिस की मानें तो हसन और उनके दोस्त अशरफ अनवर शेख जो गोवंडी के रहने वाले हैं वह कॉलेज की ट्रैकिंग ट्रिप के लिए रायगढ़ किले में जा रहे थे। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल चलाने वाले अशरफ सड़क पर गिर गए और घायल हो गए। वहीं पीछे बैठा हसन डम्पर के पिछले पहिए के नीचे कुचल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

     

  • Punjab News: आफत बनी बारिश, 4 घरों की छत गिरी, महिला घायल

    Punjab News: आफत बनी बारिश, 4 घरों की छत गिरी, महिला घायल

    फाजिल्काः पंजाब में लगातार हो रही बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। वहीं कुछ जगहों पर हादसे होने की घटनाएं भी सामने आ रही है। अबोहर में सोमवार सुबह 9 बजे एक घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। वहीं बारिश के चलते नई आबादी गली नंबर 10 में 3 और एक अन्य मकान की छत गिरने की घटना सामने आई। इस घटना में एक महिला घायल हो गई। आसपास के लोगों ने शोर सुनकर उन्हें बाहर निकाला और इलाज के लिए ले गए। घर का सारा सामान मलबे में दब गया।

    इंद्रा नगरी में एक बिल्डिंग मैटीरियल की दुकान में भी छत गिरने से भारी नुकसान हुआ। दुकान मालिक सुभाष के अनुसार, दुकान के पिछले हिस्से में खड़े दो ट्रैक्टर और सीमेंट समेत अन्य सामान मलबे में दब गया। इस हादसे में लाखों रुपए का नुकसान हुआ। हालांकि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। नई आबादी गली नंबर 10 के बड़े पीपल वाले चौक में भी एक मकान की छत गिर गई। वहीं एक और मकान की छत गिर गई।

    गनीमत रही कि घर पर कोई मौजूद नहीं था। बारिश से शहर के सभी 50 वार्डों में जलभराव हो गया। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश से पहले सभी स्कूली बच्चे अपने स्कूलों में पहुंच चुके थे।इससे बच्चों और स्कूल वाहन चालकों को परेशानी नहीं हुई। आनंद नगरी में एक परिवार के मकान की छत गिर गई। सौभाग्य से घटना के समय परिवार घर पर नहीं था।

     

     

  • जिला मंडी में आई आपदा राहत में राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज ने भी मदद के लिए बढ़ाए हाथ

    जिला मंडी में आई आपदा राहत में राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज ने भी मदद के लिए बढ़ाए हाथ

    विधायक विवेक शर्मा के हाथ, सीएम राहत कोष में 5 लाख का सौंपा चैक

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में आई भीषण प्राकृतिक आपदा ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। कई परिवार बेघर हो गए, अनेक लोगों की जान गई और सम्पत्ति को भारी नुकसान पहुंचा। इस कठिन समय में जहां सरकार और प्रशासन राहत कार्यों में जुटा है, वहीं समाज के कई धार्मिक और सामाजिक संगठन भी पीड़ितों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इसी कड़ी में राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज ने भी अपनी उदारता का परिचय देते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 लाख रुपये का सहयोग प्रदान किया। कुटलैहड़ विस क्षेत्र के कोटला कला स्थित राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज के आश्रम की ओर से यह राशि मंडी आपदा से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए प्रदान की गई है। बाबा बाल जी महाराज ने स्पष्ट रूप से कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। जब भी समाज पर संकट आता है, तो यह हम सभी का कर्तव्य बनता है कि हम पीड़ितों की मदद के लिए हाथ बढ़ाएं। यह सिर्फ एक चेक नहीं बल्कि हमारी आत्मा से जुड़ी संवेदनाओं का प्रतीक है। इस पुण्य कार्य के तहत कोटला कला आश्रम में आयोजित एक सादे लेकिन भावनात्मक समारोह में राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज ने कुटलैहड़ विस क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा को 5 लाख रुपये का चेक सौंपा। इस अवसर पर विधायक विवेक शर्मा ने बाबा बाल जी का धन्यवाद करते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में संत समाज का यह योगदान किसी अरबों की दौलत से कम नहीं है। बाबा बाल जी का स्नेह और आशीर्वाद सदैव समाज को मार्गदर्शन देता रहेगा।

    मुख्यमंत्री सुक्खू ने राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी का जताया आभार

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी इस सहयोग के लिए राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज का हृदय से आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि है, और जब-जब यहां संकट आता है, संत समाज अपना कर्तव्य निभाते हुए जनता के साथ खड़ा नजर आते है। यह सहायता न केवल आर्थिक रूप से बल्कि नैतिक रूप से भी हमारे प्रयासों को सशक्त बनाती है। मुख्य मंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू ने  राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी को ससम्मान प्रणाम करते हुए कहा कि उनका यह योगदान समाज के लिए एक प्रेरणा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी दिल्ली दौरे पर हूं। लेकिन एक बार जरूर कोटला कलां में राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी आश्रम में जाकर उनका आशीर्वाद भी लेंगे। और उनका इस सीएम राहत कोष में पांच लाख की मदद करने का आभार भी प्रकट करेंगे।