Blog

  • ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा: बाथड़ी में आईओसीएल का टीबी जांच शिविर

    ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा: बाथड़ी में आईओसीएल का टीबी जांच शिविर

    आईओसीएल ऊना ने बाथड़ी में आयोजित किया स्वास्थ्य जागरूकता शिविर

    स्वच्छता पखवाड़ा और मिशन लाइफ के तहत 300 से अधिक ग्रामीणों को मिला लाभ

    ऊना/ सुशील पंडित: स्वच्छता पखवाड़ा 2025 और केंद्र के मिशन लाइफ (लाइफ-लाइफ स्टाइल फॉर पर्यावरण) के तहत इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ऊना की उत्तरी क्षेत्र पाइपलाइन्स इकाई ने आज बाथड़ी गाँव में एक विशेष स्वास्थ्य-जागरूकता शिविर आयोजित किया। इस शिविर का उद्देश्य तपेदिक (टीबी) जैसी गंभीर बीमारी की समय पर पहचान और रोकथाम को बढ़ावा देना था। शिविर का उद्घाटन जिला टीबी अधिकारी डॉ. विशाल ठाकुर ने किया। इस दौरान आईओसीएल ऊना के संचालन प्रबंधक अंचित गुप्ता भी मौजूद रहे।

    डॉ विशाल ठाकुर ने बताया कि यह स्वास्थ्य जागरूकता शिविर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के सहयोग से निःशुल्क आयोजित किया गया जिसमें 300 से अधिक ग्रामीणों की एक्स-रे जांच की गई। यह पहल ग्रामीण समुदाय को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और टीबी की शीघ्र पहचान सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम है। डॉ. ठाकुर ने कहा, “स्वच्छता सबकी ज़िम्मेदारी है, और इस प्रकार की पहलें टीबी जैसी बीमारियों की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि टीबी निवारक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को बढ़ाना सामाजिक उत्तरदायित्व का एक अनिवार्य भाग है। इस अवसर पर अंचित गुप्ता ने कहा कि इंडियन ऑयल ऊना समुदाय-आधारित पहलों के माध्यम से न केवल राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशनों में योगदान दे रहा है, बल्कि पर्यावरणीय संरक्षण, सार्वजनिक कल्याण और समावेशी सतत विकास के अपने व्यापक सीएसआर दृष्टिकोण को भी सशक्त बना रहा है।

  • Punjab News: कार से 21 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद, हत्या की आंशका

    Punjab News: कार से 21 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद, हत्या की आंशका

    पटियालाः शहर के सिद्धू कॉलोनी में युवक की बेरहमी से हत्या की खबर सामने आई है। युवक का खून से सना शव कार से बरामद हुआ है। इस घटना को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। बताया जा रहा हैकि मृतक के गले पर तेजधार हथियारों से वार के निशान भी पाए गए। मृतक की पहचान 21 वर्षीय रोहित कुमार निवासी आनंद नगर के रूप में हुई है।

    घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। लोगों का कहना हैकि रोहित के शव को देखकर पहली नजर में लग रहा था कि उसकी हत्या तेजधार हथियारों से की गई है। फिलहाल पुलिस को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच गई है और घटना का जायजा लेने के बाद शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक वारदात की हर पहलू से जांच की जा रही है।

  • Mumbai News: अवैध हथियार रखने के आरोप में 3 गिरफ्तार, बरामद हुई ये चीजें

    Mumbai News: अवैध हथियार रखने के आरोप में 3 गिरफ्तार, बरामद हुई ये चीजें

    मुंबई: मालवाणी पुलिस और क्राइम ब्रांच ने 11 जुलाई को 35-40 साल की उम्र के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों का नाम आरिफ इस्माइल शाह, नौशाद नासिर अहमद सलमानी और मोहम्मद शहाबुद्दीन मोहम्मद गुलशेर हाशम को अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। तीनों के पास से एक देसीा पिस्तौल दो देसी चाकू और छ: जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। यह कथित तौर पर मुंबई में हथियार बेचने की कोशिश कर रहे थे।

    बेचने की फिराक में था कारतूस

    एक गुप्त सूचना के अनुसार, पुलिस ने रत्नागिरी के रहने वाले आरिफ शाह को एम.वी देसाई मैदान के पास से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में यह पता चला है कि उसने हाल ही में अपने गांव से पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस मंगवाए थे और उन्हें मालवाणी में बेचने की फिराक में था।

    2 देसी चाकू और 2 जिंदा कारतूस हुए हैं बरामद

    वहीं ऐसी ही एक घटना में यूनिट 10 के क्राइम ब्रांच अधिकारियों ने सूचना के आधार पर सांताक्रूज के यशोधम बस स्टॉप के पास नौशाद सलमानी और मोहम्मद शहाबुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है। सादे कपड़ों में जाल बिछाकर पुलिस ने उनके पास दो देसी चाकू और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। आपको बता दें कि नौशाद जरी का काम करते हैं वहीं मोहम्मद शहाबुद्दीन प्राइवेट नौकरी करते हैं।

     

  • 5 हजार सरकारी स्कूलों के मर्जर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

    5 हजार सरकारी स्कूलों के मर्जर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

    नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार द्वारा 5000 सरकारी स्कूलों के मर्जर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई को तैयार हो गया है। यह याचिका तैय्यब खान सलमानी की ओर से दायर की गई है। याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील प्रदीप यादव ने जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष मेंशन कर जल्द सुनवाई की मांग की। जिसपर कोर्ट ने सुनवाई का भरोसा दिया। दायर याचिका में इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई है। हाई कोर्ट ने सीतापुर के 51 बच्चों की याचिका को खारिज करते हुए मर्जर को हरी झंडी दे दिया है।

    सीतापुर के 51 बच्चों ने सरकार की स्कूल मर्ज नीति के खिलाफ दायर की है। हाई कोर्ट ने सरकार के फैसले को सही ठहराया था। कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कहा कि सरकार के नीतिगत फैसलों में हस्तक्षेप नहीं करेंगे। कोर्ट ने कहा कि यह फैसला बच्चों के हित में है। ऐसे मामलों में नीतिगत फैसले को चुनौती नहीं दी जा सकती, जब तक कि वह असंवैधानिक या दुर्भाग्यपूर्ण न हो। दायर याचिका में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा 16 जून को जारी उस आदेश को चुनौती दी गई थी, जिसमें कम छात्र संख्या वाले प्राइमरी स्कूलों को उच्च प्राथमिकी या कंपोजिट स्कूलों में मर्ज करने की बात कही गई थी।

    दायर याचिका में इसे शिक्षा के अधिकार कानून का उल्लंघन बताते हुए आदेश को रद्द करने की मांग की गई है। बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने फैसला किया है कि प्रदेश में 50 से कम छात्रों वाले प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों को आसपास के बड़े स्कूलों में मर्ज किया जाएगा। इस फैसले से पूरे राज्य में करीब 5000 से ज्यादा स्कूल प्रभावित होंगे। सरकार के इस फैसले के बाद शिक्षक संगठनों ने भी इसका विरोध शुरू कर दिया है। वहीं सरकार की दलील है कि मर्ज करने से बच्चों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी और संसाधनों का बेहतर उपयोग होगा। यदि किसी स्कूल के रास्ते में नाला, नदी या रेल पटरी जैसी बाधाएं हैं, तो उसे भी मर्ज किए जाएगा।

     

  • Mumbai News: 12 साल की बच्ची के साथ Police Constable की शर्मनाक हरकत

    Mumbai News: 12 साल की बच्ची के साथ Police Constable की शर्मनाक हरकत

    मुंबई: अग्रीपाड़ा पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में पुलिस की वर्दी से जुड़ी एक बहुत ही शर्मनाक घटना सामने आई है। सात रास्ता इलाके में एक 12 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है जिसके कारण पुलिस कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह चौंकाने वाली घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। इससे उसकी गिरफ्तारी में खास भूमिका निभाई है। पुलिस सूत्रों की मानें तो नाबालिग लड़की शनिवार को प्रसाद लेने के लिए अपनी इमारत से बाहर निकली थी। इसी दौरान 45 साल का एक पुलिस कांस्टेबल उसका पीछा करने लग गया। जब उसने लिफ्ट लेने की कोशिश की तो कांस्टबेल ने कथित तौर पर उसको रोक दिया। उसका हाथ पकड़ा और सीढ़ियों से ऊपर खींच लिया।

    12 साल की बच्ची के साथ की छेड़छाड़

    अग्रीपाड़ा पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग लड़की प्रसाद लेने के लिए अपनी इमारत से बाहर निकली थी। तभ आस-पास के इलाके में मौजूद 45 साल के आरोपी ने उसका पीछा करना शुरु कर दिया। इस दौरान नाबालिग लड़की लिफ्ट में दाखिल हुई तो उसको कांस्टेबल ने कथित तौर पर रोक दिया और जबरदस्ती उसका हाथ पकड़ लिया। इसके बाद वह उस लड़की को सीढ़ियों से ऊपर इमारत की पहली मंजिल पर ले गया। ताड़देव स्थित स्थानीय प्रशासन में तैनात एक पुलिस कांस्टेबल को सात रास्ता इलाके में 12 साल की एक बच्ची से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। शनिवार को यह शर्मनाक घटना इस दौरान सामने आई जब बच्ची ने अपनी मां को इस बारे में बताया और फिर पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी।

    हिरासत में लिया गया कांस्टेबल

    शिकायत के बाद अग्रीपाड़ा की पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की धारा 74 और 78 और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा 12 के अंतर्गत एक प्राथमिकी दर्ज की है। कांस्टेबल को रविवार को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना सीसीटीवी में कैद हुई है और अपराध में कांस्टेबल की भूमिक स्थापित करने के लिए फुटेज को जरुरी सबूत माना जा रहा है। वहीं मामले की जांच अभी भी चल रही है।  
  • Punjab News: इस इलाके में जल्द होंगे चुनाव, शुरु हुई Nomination प्रक्रिया, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में जल्द होंगे चुनाव, शुरु हुई Nomination प्रक्रिया, देखें वीडियो

    मोगा: पंजाब में पिछले कुछ महीने पहले ही पंचायतों के चुनाव हुए थे। वहीं कई गांवों में किसी कारण से कुछ पंचों और सरपंचों के चुनाव रद्द हो गए थे। ऐसे में मोगा जिले में एक सरपंच और 46 पंचों के चुनाव के लिए चुनाव दोबारा करवाए जा रहे हैं। वही मोगा जिले के चार ब्लॉकों मोगा 1 मोगा 2 बाघापुराना और धर्मकोट में आज 14 जुलाई से नॉमिनेशन शुरु हो गए हैं। यह नॉमिनेशन 17 जुलाई तक सुबह 11 बजे से लेकर 3 बजे तक होगी। 27 जुलाई को वोट प्रक्रिया होगी।

    एडसी जगविंदर सिंह ग्रेवाल ने कही ये बात

    मोगा जिले के चुनाव अधिकारी कम ए.डी.सी जगविंदर सिंह ग्रेवाल ने बताया कि चुनावों को लेकर हर तरह की तैयारियां पूरी हो गई हैं। किसी भी उम्मीदवार को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी वहीं जिले में निष्पक्ष चुनाव ही करवाए जाएंगे।

    रिटर्निंग ऑफिसर ने बताया इस दिन तक होंगे नॉमिनेशन

    मोगा मे 46 पंच और 1 सरपंच के चुनाव होंगे। वहीं एडीसी मोगा ने बताया कि चार मोगा के लिए पार्ट्स बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि लोग नॉमिनेशन भरने आए थे लेकिन उनके पास पूरे कागज नहीं थे इसलिए उन्हें पूरे कागजों को लेकर आने के लिए कहा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि 17 जुलाई तक नॉमिनेशन प्रक्रिया होगी।    
  • Jalandhar News: पूर्व सैनिक सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, हेरोइन और हथियार बरामद

    Jalandhar News: पूर्व सैनिक सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, हेरोइन और हथियार बरामद

    जालंधर, ENS: नशे के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत देहात पुलिस ने 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सीआईए स्टाफ की टीम ने 260 ग्राम हेरोइन और एक अवैध हथियार बरामद किया है। सीआईए स्टाफ प्रभारी इंस्पेक्टर पुष्प बाली के नेतृत्व में विशेष चैकिंग के दौरान थाना करतारपुर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हरिंदर सिंह उर्फ गामा और गुरदीप सिंह निवासी गांव लखोराह, बटाला के रूप में हुई है।

    पुलिस ने बताया कि सीआईए स्टाफ की टीम करतारपुर में गश्त कर रही थी। इस दौरान उन्होंने बागवानी विभाग के निकट एक सफेद रंग की सैविल क्रूज़ कार (नंबर PB-07-BY-1553) संदिग्ध स्थिति में खड़ी देखी। पुलिस को देखते ही एक व्यक्ति ने घबराकर पास की घास में कुछ फेंककर भागने लगा। जबकि दूसरा व्यक्ति गाड़ी लेकर मौके से निकलने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को काबू कर लिया। गाड़ी की तालाशी के दौरान डैशबोर्ड से 160 ग्राम हेरोइन, एक .32 बोर की रिवॉल्वर, 11 कारतूस और वैध लाइसेंस बरामद किया गया। वहीं, घास में फेंके गए लिफाफे से अतिरिक्त 100 ग्राम हेरोइन मिली।

    पूछताछ में पता चला कि मुख्य आरोपी हरिंदर सिंह उर्फ गामा एक पूर्व सैनिक है और ट्रक चालक के रूप में काम करता है, जबकि गुरदीप सिंह बटाला में स्टील वेल्डिंग की दुकान चलाता है। दोनों आरोपी तरनतारन क्षेत्र से सस्ते दामों में हेरोइन खरीदकर जालंधर और आसपास के क्षेत्रों में ऊंचे दामों पर बेचने का काम करते थे। आरोपियों के खिलाफ थाना करतारपुर में NDPS एक्ट की धाराओं के तहत एफआईआर नंबर 156, दिनांक 12-07-2025 को मामला दर्ज किया गया है। अदालत से दोनों आरोपियों का 12 दिन का पुलिस रिमांड मिला है, जिसके तहत उनसे गहन पूछताछ की जा रही है।

     

  • Jalandhar News: भार्गव कैंप में कत्ल के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, ADCP का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: भार्गव कैंप में कत्ल के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, ADCP का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: भार्गव कैंप में देर रात हुई खूनी झड़प में 21 वर्षीय वरुण नामक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं इस घटना को लेकर परिवार का बयान सामने आया है। जहां मंजीत सिंह उर्फ़ घुंगरी ने बताया कि उसके बेटों के साथ साले का बेटा किसी काम से जा रहे थे। 2 माह पहले बाइक की टक्कर को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि वह मामला खत्म हो गया था। वहीं इस मामले को लेकर एडीसीपी हरविंदर सिंह ने प्रेस वार्ता करते हुए पुरानी रंजिश को दरकिनार कर दिया है। उन्होंने कहाकि पुरानी रंजिश का कोई मामला सामने नहीं आया है।

    एडीसीपी ने कहा कि देर रात 11.30 बजे पुलिस को मर्डर की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि उक्त मृतक को रूबी अस्पताल में ले जाया जा चुका था। जिसके बाद उनकी टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पिता के बयानों पर पर्चा दर्ज किया गया। जिसके बाद एसीपी और थाना प्रभारी ने मिलकर देर रात 2 आरोपियों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहाकि दोनों व्यक्ति दुकान पर सामान लेने के लिए खड़े थे। जिसके बाद गली से निकलने को लेकर विवाद हुआ था।

    जिसके बाद दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि उक्त आरोपियों ने युवक की छाती पर हमला किया। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों पर पहले भी मामले दर्ज है। आरोपियों की पहचान द्रुव कुमार और सुनील कुमार उर्फ भिंडी निवासी भार्गव कैंप के रूप में हुई है। आरोपी 23 वर्ष की उम्र के है, दोनों को गिरफ्तार करके 5 घंटे में कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया है। एडीसीपी ने कहा कि तीसरा व्यक्ति सोनू पंडित का नाम सामने आया है, जिसको लेकर छापेमारी की जा रही है। आरोपियों के कब्जे से दातर, खंडा बरामद किए गए है।

  • Punjab News: 1158 असिस्टेंट प्रोफेसरों को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की भर्ती

    Punjab News: 1158 असिस्टेंट प्रोफेसरों को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की भर्ती

    नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के सरकारी कॉलेजों में 1158 असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति प्रक्रिया रद्द कर दी है। इसके साथ ही अगले 6 महीने में नई भर्तियां करने के आदेश जारी किए हैं। बता दें कि पिछले साल पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की डबल बेंच ने पिछले साल भर्ती को मंजूरी दे दी थी और इस फैसले के खिलाफ कई अभ्यर्थियों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिस पर सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने आज यह फैसला सुनाया और हाईकोर्ट के आदेश को रद्द कर दिया।

  • पैराग्लाइडर क्रैश होने से युवक की मौत, देखें वीडियो

    पैराग्लाइडर क्रैश होने से युवक की मौत, देखें वीडियो

    धर्मशालाः भले ही पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन ने मानसून सीजन को मद्देनजर रखते हुए 15 जुलाई से एडवेंचर एक्टिविटीज पर रोक लगाने का फैसला ले रखा हो। लेकिन इसके बावजूद 15 जुलाई से 2 दिन पहले हुए पैराग्लाइडिंग हादसे ने फिर से एडवेंचर एक्टिविटीज पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। दरअसल, बीते दिन धर्मशाला की इन्द्रू नाग पैराग्लाइडिंग साइट से सूरज नाम के पैराग्लाइडर पायलट ने गुजरात के रहने वाले 27 साल के सतीश राजेश को लेकर उड़ान भरी। इस दौरान थोड़ी ही दूरी पर उसका पैराग्लाइडर क्रैश हो गया।


    इस हादसे में सतीश राजेश को गंभीर चोटें आईं जिसे तुरंत जोनल अस्पताल धर्मशाला में भर्ती करवाया गया, गया जहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए तुरंत टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां पर ईलाज के दौरान सतीश की आज मौत हो गई है। मामले की जानकारी देते हुए एएसपी कांगड़ा हितेश लखनपाल ने बताया कि इस घटना की जानकारी मृतक सैलानी के परिजनों को दे दी गई है।

    उन्होंने कहा कि वह जैसे ही यहां पहुंचेंगे तो शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस घटना में कौन दोषी है और कहां कमी है, उसकी गंभीरता से जांच करने के स्थानीय थाना प्रभारी को आदेश दे दिए गए हैं। वहीं पर्यटन विभाग के अधिकारियों को भी इस विषय में पत्र लिखकर जांच की बात कही गई। बता दें कि इस साल जनवरी माह में भी इसी साइट पर कुछ यूं ही हादसा पेश आया था जिसमें भी एक गुजरात के पर्यटक की जान चली गई थी, और घटनाएं आज भी बदस्तूर जारी है।