Blog

  • Punjab News: श्री अकाल तख्त साहिब की बैठक में अहम फैसले, सेवाओं पर लगी रोक हटी, देखें वीडियो

    Punjab News: श्री अकाल तख्त साहिब की बैठक में अहम फैसले, सेवाओं पर लगी रोक हटी, देखें वीडियो

    अमृतसर: सिख पंथ की आस्था का केंद्र श्री अकाल तख्त साहिब में आज पंज साहिबानों की एक अहम बैठक हुई। इस बैठक में तख्त श्री हरमिंदर साहिब जी पटना साहिब से जुड़े पंथिक मामलों में अतिरिक्त विचार करते हुए कई अहम फैसले लिए गए। पटना साहिब प्रबंधक समिति के द्वारा 12 जुलाई 2025 को भेजे गए अनुरोध पर विचार करते हुए अकाल तख्त ने पंथिक एकता और दोनों तख्तों के मान-सम्मान को ध्यान में रखते हुए 21 मई 2025 के लिए निरर्थक फैसलों पर दोबारा विचार किया है। इसके तख्त श्री हरमिंदर साहिब जी पटना साहिब में सिंह साहिब भाई बलदेव सिंह और भाई गुरदयाल सिंह की सेवाओं पर लगी रोक पूरी तरह से हटा दी गई है। इसके साथ ही ज्ञानी रणजीत सिंह गौहर को पटना साहिब कमेटी के खिलाफ उनके द्वारा दायर अदालती मामला वापिस लेने का आदेश दिया गया है।

    संगत की आस्था को पहुुंची ठेस

    अकाल तख्त ने संकेत दिया है कि जत्थेदारों के द्वारा अदालत का दरवाजा खटखटाने से संगत की आस्था को गहरी ठेस पहुंची है। तख्त श्री हरमिंदर जी पटना साहिब प्रबंधक कमेटी को ज्ञानी रणजीत सिंह से मिलकर उनकी पिछली सेवाओं का बकाया सेवा कोष नियमानुसान अदा करने का भी आदेश दिया गया है। इस पूरे मामले में श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ने दोनों पक्षों को सोशल मीडिया या सार्वजनिक मंचों पर कोई भी बयानबाजी न करने के आदेश दिए हैं।

    पटना साहिब कमेटी के द्वारा जो पत्र भेजा गया है उसमें यह साफ कहा गया है कि वे सिख पंथ के सर्वोच्च सिंहासन श्री अकाल तख्त साहिब का पूरा सम्मान करते हैं और अपने खालसा पंथ की एकता के लिए हमेशा ही प्रतिबद्ध रहेंगे। इस मामले में दोनों पक्षों ने संयुक्त रुप से यह कह दिया है कि सिख के तौर पर गुरु की सबसे बड़ी जिम्मेदारी गुरमत और पंथ की प्रगति सुनिश्चित करना है। यह समागम खालसा पंथ में एकता और आपसी प्रेम का संदेश भी देता है जो संघर्षों की बजाय ईमानदारी को बढ़ावा देता है।

  • Punjab News: कैबिनेट मीटिंग में पवित्र ग्रंथों की बेअदबी के खिलाफ बिल को मंजूरी मिली

    Punjab News: कैबिनेट मीटिंग में पवित्र ग्रंथों की बेअदबी के खिलाफ बिल को मंजूरी मिली

    अवैध माइनिंग को लेकर आया फैसला

    मोहालीः बेअदबी के घृणित अपराध के दोषियों के लिए कठोर सजा सुनिश्चित करने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रिमंडल ने आज ‘पंजाब पवित्र ग्रंथों के विरुद्ध अपराध की रोकथाम संबंधी विधेयक-2025’ को मंजूरी दी गई। यह निर्णय मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर उनकी अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान लिया गया। मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि पिछले समय में पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहिब और अन्य पवित्र ग्रंथों की बेअदबी की घटनाओं ने लोगों के दिलों को झकझोर दिया था और समाज में बेचैनी की स्थिति उत्पन्न हुई। भारतीय दंड संहिता की धाराएं 298, 299 और 300 ऐसे मामलों को निपटाते समय इन घटनाओं को प्रभावी ढंग से रोकने के लिए सख्त सजाओं का प्रावधान नहीं करतीं। ऐसे अपराधों की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए और धार्मिक सौहार्द और धार्मिक पवित्रता बनाए रखने के महत्व को समझते हुए, मंत्रिमंडल ने सजा की व्यवस्था और कड़ी करने के लिए राज्य आधारित कानून लाने की आवश्यकता महसूस की। जिसमें किसी भी पवित्र ग्रंथ की बेअदबी के दोषी पाए जाने वालों के लिए उम्र कैद तक की सजा भी शामिल हो। इस संदर्भ में मंत्रिमंडल ने ‘पंजाब पवित्र ग्रंथों के विरुद्ध अपराध रोकथाम संबंधी विधेयक-2025’ को मंजूरी दी है। इस विधेयक में पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहिब, भागवत गीता, पवित्र बाइबिल, कुरान शरीफ और अन्य पवित्र ग्रंथों की बेअदबी करने वाले दोषियों के लिए उम्र कैद सहित कड़ी सजा का प्रावधान किया गया है। इस कानून के लागू होने से प्रदेश में धार्मिक सौहार्द, शांति, एकता और भाईचारे की नींव मजबूत करने के प्रयासों को और बल मिलेगा। इस कदम से घृणित अपराध के दोषियों के लिए कड़ी सजा सुनिश्चित कर समाज-विरोधी और देश-विरोधी गतिविधियों को रोकने में और मदद मिलेगी। यह उल्लेखनीय है कि अब तक ऐसा कोई विशेष कानून मौजूद नहीं था जो पवित्र ग्रंथों के विरुद्ध अपराधों को सीधे तौर पर संबोधित करता हो, जिसके कारण अपराधी गंभीर कार्रवाई से अक्सर बच निकलते थे। इस विधेयक का उद्देश्य सभी धर्मों और संप्रदायों से जुड़े बेअदबी के मामलों में सजाओं का प्रावधान कर इस कानूनी खामी को पूरा करना है। इस प्रस्तावित कानून के तहत बेअदबी का दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को 10 साल से लेकर उम्र कैद तक की सजा का सामना करना पड़ सकता है। इस अपराध को करने वालों को भी तीन से पांच वर्ष तक की जेल की सजा हो सकती है, जबकि अपराध के लिए उकसाने वालों को अपराध के अनुसार सजा मिलेगी। मंत्रिमंडल ने ‘पंजाब रैगुलेशन ऑफ करशर यूनिट्स, एंड स्टॉकिस्ट्स एंड रिटेलर रूल्स-2025’ को भी मंजूरी दी है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि करशर यूनिट, माल विक्रेता और खुदरा विक्रेता निर्धारित ढांचे के अंतर्गत काम करें। ये नियम पंजाब रैगुलेशन ऑफ करशर यूनिट्स, एंड स्टॉकिस्ट्स एंड रिटेलर एक्ट-2025 के अनुसार तैयार किए गए हैं, जो कि करशर यूनिटों द्वारा गैर-कानूनी तरीके से माइनिंग की गई रेत और बजरी की खरीद को रोकने के लिए लागू किया गया था। नए नियम प्रभावी, पारदर्शी और जवाबदेह तरीके से लागू करने की सुविधा के लिए विस्तृत प्रक्रियाएं, निर्धारित फॉर्म, समय-सीमाएं, अधिकारियों और पालन विधियों को परिभाषित करते हैं। इनका उद्देश्य कार्यशील प्रक्रियाओं में अस्पष्टता को खत्म करना, रॉयल्टी चोरी और गैर-कानूनी खनिज व्यापार को रोकना तथा पर्यावरण की दृष्टि से टिकाऊ और कानूनी रूप से अनुकूल व्यापारिक कार्यों को प्रोत्साहित करना है। इसके अलावा इन नियमों से प्रदेश भर में पारदर्शिता बढ़ाने और गैर-कानूनी माइनिंग की कार्रवाई रोकने की उम्मीद है।
  • Punjab News: ट्रैफिक पुलिस की ओवरलोड वाहन चलाने वालों को सख्त चेतावनी, देखें वीडियो

    Punjab News: ट्रैफिक पुलिस की ओवरलोड वाहन चलाने वालों को सख्त चेतावनी, देखें वीडियो

    पठानकोट: जो लोग सड़क नियमों का पालन नहीं करते अक्सर सड़क हादसों का कारण बन ही जाते हैं। कई बार ट्रैफिक पुलिस के द्वारा इस संबंध में सेमिनार भी आयोजित किए जाते हैं ताकि वाहन चालकों को सड़क नियमों की पूरी जानकारी दी जाए परंतु आज भी समाज में कुछ ऐसे लोग मौजूद हैं जो ट्रैफिक नियमों की परवाह किए बिना ही सड़कों पर ओवरलोड वाहन दौड़ा रहे हैं।

    कुछ ऐसा ही मामला अब पठानकोट जिले में सामने आया है यहां पर ट्रैक्टर ट्रॉली मालिक लगातार ओवरलोड सामान लादकर अपने वाहन सड़कों पर दौड़ा रहे हैं। इसके अलावा रेत के तूफानों की या फिर ईंटों से भरी हर ट्रैक्टर ट्रॉलियां सड़कों पर ओवरलोड ही दिखाई देती हैं। इन सबके बाद भी प्रशासन की ओर से कोई कड़ा कदम नहीं उठाया जा रहा। इस संबंध में यातायात पुलिस अधिकारियों के साथ बात की तो उन्होंने यह माना की सड़कों पर ओवरलोड वाहन अक्सर हंसी का पात्र बन जाते हैं।

    इस अवसर पर उन्होंने ओवरलोड वाहन चालकों को चेतावनी भी दे डाली है कि यदि वे अपना व्यवहार नहीं बदलेंगे तो आने वाले समय में उनका चालान भी किया जाएगा और उचित कार्रवाई की जाएगी।

     

  • ‘पैगाम’, ‘प्यार किया तो डरना क्या’ जैसी मशूहर फिल्मों की अभिनेत्री का हुआ निधन

    ‘पैगाम’, ‘प्यार किया तो डरना क्या’ जैसी मशूहर फिल्मों की अभिनेत्री का हुआ निधन

    हैदराबाद: ‘अभिनय सरस्वती’ और ‘कन्नदथु पिंगिली’ के नाम से मशहूर साउथ की दिग्गज अभिनेत्री बी सरोजा का आज निधन हो गया। 87 वर्षीय बी सरोजा देवी ने बेंगलुरु में अपने आवास पर अतिंम सांस ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं और उन्होंने अपने परिवार के बीच अपने आवास पर अंतिम सांस ली।
    सरोजा देवी का जन्म 7 जनवरी, 1938 को हुआ था और अपने 6 दशकों से अधिक फिल्मी करियर में उन्होंने कन्नड़, तमिल, तेलुगु, हिंदी और सिंहली में लगभग 200 फिल्मों में अभिनय किया।

    उन्हें प्यार से ‘अभिनय सरस्वती’ (अभिनय की देवी) कहा जाता था और उन्होंने अपने अभिनय और बहुमुखी प्रतिभा से दर्शकों का दिल जीता। उन्होंने कन्नड़ फिल्म ‘महाकवि कालिदास’ से अभिनय की शुरुआत की जिसके बाद उन्होंने कित्तूर चेन्नम्मा, अन्ना थम्मा, भक्त कनकदास, बाले बंगारा, नागकन्निके, बेट्टादा हूवु और कस्तूरी निवास जैसी फिल्मों में यादगार अभिनय से अपनी एक अमिट छाप छोड़ी। वह नादोदी मन्नन, कर्पूरा करासी, पांडुरंगा महात्यम और थिरुमानम जैसी सुपरहिट फिल्मों के साथ पूरे दक्षिणी भारत में मशहूर हो गईं और उनका स्टारडम कर्नाटक से आगे बढ़कर पूरे दक्षिण भारत में फैल गया।

    सरोजा देवी ने 1959 में बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया और ‘पैगाम’ फिल्म में वह दिलीप कुमार के साथ नजर आईं। इसके बाद उन्होंने ‘ससुराल’, ‘प्यार किया तो डरना क्या’ और ‘बेटी बेटे’ जैसी हिंदी फिल्मों में काम किया। भारतीय सिनेमा में उनके अतुलनीय योगदान के लिए उन्हें 1969 में पद्मश्री और 1992 में पद्मभूषण से सम्मानित किया गया।

    इसके अलावा उन्हें बैंगलोर विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की मानद उपाधि और तमिलनाडु सरकार से कलैमामणि पुरस्कार भी प्राप्त हुआ। देश के कोने-कोने से अभिनेता, फिल्म निर्माता, राजनेता और प्रशंसक उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त कर रहे हैं। उनका अंतिम संस्कार बेंगलुरु में होने की उम्मीद है। सरोजा देवी ने अपनी अभिनय प्रतिभा से अमिट छाप छोड़ी है जिसने पीढ़ियों को प्रेरित किया है। उनका निधन भारतीय सिनेमा के एक युग का अंत है।

  • Punjab News: Bikram Majithia की जेल में बैरक बदलने पर इस दिन होगी सुनवाई

    Punjab News: Bikram Majithia की जेल में बैरक बदलने पर इस दिन होगी सुनवाई

    मोहालीः अकाली नेता विक्रम सिंह मजीठिया की बैरक बदलने के लिए मोहाली कोर्ट में दायर की अर्जी पर अब 17 जुलाई को फैसला होगा। विक्रम सिंह मजीठिया को ऑरेंज कैटेगरी में रखा जाएगा या नहीं फैसला उसी दिन आएगा।

    बता दें कि पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने बैरक बदलने की मांग को लेकर मोहाली अदालत में याचिका लगाई थी। मजीठिया के वकील एडवोकेट ने मोहाली कोर्ट में कहा था कि मजीठिया को जेल मेनुअल के मुताबिक ‘ऑरेंज कैटेगरी’ का कैदी घोषित किया गया है, इसलिए उन्हें अन्य कैदियों से अलग सेल मिलनी चाहिए।

    बचाव पक्ष के वकील का दावा है कि मौजूदा समय में मजीठिया को 9 अन्य कैदियों के साथ एक ही बैरक में रखा गया है, जिससे उनकी जान को खतरा है। उन्होंने अदालत से गुहार लगाई कि जेल नियमों के मुताबिक मजीठिया को सिंगल बैरक दी जाए और सुरक्षा बढ़ाई जाए।

    बता दें कि पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने मजीठिया को आय से अधिक संपत्ति और ड्रग मनी लांडिंग के मामले में गिरफ्तार किया था। फिलहाल वह न्यू नाभा जेल में 15 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं।

  • Mumbai News:  Adult Star Archita Phukan का EX Boyfriend गिरफ्तार, AI से बनाया था Porn Content

    Mumbai News: Adult Star Archita Phukan का EX Boyfriend गिरफ्तार, AI से बनाया था Porn Content

    मुंबईः पिछले कुछ दिनों से इंटरनेट पर एक नाम चर्चा का विषय बना हुआ है, वह है कथित एडल्ट स्टार अर्चिता फुकन का, जो साड़ी पहने अपनी कामुक तस्वीरें और पोर्न स्टार केंद्र लस्ट के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चर्चा में आ गई थीं। लेकिन मामले में एक चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब पता चला कि वायरल तस्वीरें और वीडियो सभी फर्जी थे। अर्चिता के पूर्व प्रेमी को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करके इन्हें बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

    असम पुलिस ने रविवार को अर्चिता के पूर्व प्रेमी प्रतिम बोरा को तिनसुकिया जिले से तस्वीरों से छेड़छाड़ और अश्लील वीडियो बनाने और उन्हें सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के आरोप में गिरफ्तार किया। जिससे ऐसा लगे कि वे अर्चिता के हैं और उन्होंने ही उन्हें शेयर किया है। बोरा को तब गिरफ्तार किया गया जब असली अर्चिता ने शनिवार को शिकायत दर्ज कराई कि उसे बदनाम करने के लिए उसके चेहरे के साथ छेड़छाड़ की गई तस्वीरें और वीडियो प्रसारित किए जा रहे हैं, और फिर पुलिस की जांच बोरा तक पहुंची। स्थानीय पुलिस के अनुसार, बोरा, जो एक मैकेनिकल इंजीनियर था, अर्चिता को कॉलेज के समय से जानता था और कथित तौर पर उसका पूर्व प्रेमी था। पुलिस ने बताया कि उसने कुछ निजी कारणों से यह अपराध किया।

    डिब्रूगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिज़ल अग्रवाल ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी प्रतीम बोरा ने पीड़िता की एक तस्वीर का इस्तेमाल करके विभिन्न एआई सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करके कई अश्लील सामग्री और पोर्नोग्राफ़िक सामग्री तैयार की। पीड़िता और आरोपी पहले से परिचित हैं और कुछ निजी कारणों से उसने इस तरह का अपराध किया। एआई तकनीक का पूरा इस्तेमाल किया गया और ऐसा दिखाया गया जैसे पीड़िता पोर्न इंडस्ट्री में शामिल हो गई हो, जो कि फर्जी निकला।

    पुलिस ने यह भी बताया कि मामले में एआई-जनरेटेड वीडियो का प्रसार केवल अर्चिता को परेशान करने के लिए शुरू हुआ था, लेकिन बोरा ने जल्द ही एक फर्जी सोशल मीडिया पेज के जरिए वीडियो से कमाई शुरू कर दी और यह नाटक जारी रखा। आरोपी ने फर्जी वीडियो से कमाए 10 लाख रुपये, आरोपी बोरा का फोन, लैपटॉप, टैबलेट, पेनड्राइव और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पुलिस ने जब्त कर लिए हैं ताकि पता लगाया जा सके कि क्या वह किसी बड़े रैकेट का हिस्सा तो नहीं है।

  • Punjab News: चलते-चलते ई-रिक्शा का खुला टायर हुआ हादसा, देखें वीडियो

    Punjab News: चलते-चलते ई-रिक्शा का खुला टायर हुआ हादसा, देखें वीडियो

    गुरदासपुर: गीता भवन रोड़ पर जाते हुए अचानक चलती हुई सवारियों से भरे ई-रिक्शा का टायल खुल गया। जिससे ड्राईवर के द्वारा सवारियों को बचाने की कोशिश की गई। इस दौरान दूसरी ओर खड़ी हुई कार से ई-रिक्शा टकरा गया और हादसा हो गया। वहीं कार के मालिक ने ई-रिक्शा ड्राइवर को घेर लिया और पुलिस को बुला लिया। कार वालों का यह कहना है कि उनको भारी नुकसान हुआ है। ई-रिक्शा चालक ने कहा कि मैं गरीब आदमी हूं और यह हादसा स्वाभाविक था। चलते हुए रिक्शे का टायर अचानक खुल गया मैंने कोई जान-बूझकर नुकसान नहीं किया। दोनों पक्षों में इस दौरान काफी बहस भी हुई और पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

    सवारियां बचाते-बचाते गई जान

    वहीं ई-रिक्शा चालक ने कहा कि वह बस स्टैंड से सवारियां लेकर आ रहा था इसी दौरान चलते ऑटो का टायर खुल गया और वह गाड़ी में आकर टकरा गया जिसके बाद गाड़ी का मालिक 10,000 रुपये मांग रहा है। ई-रिक्शा चालक का कहना है कि वह 2,000 रुपये दे सकता है। वहीं गाड़ी के मालिक का कहना है कि हमें नहीं पता कि गाड़ी कैसे टकराई है, गाड़ी की हैडलाइट टूटी है। उनका कहना है कि पुलिस थाने में मामले की शिकायत दर्ज करवा दी है।
  • Mumbai News: बच्चे की छुट्टी को लेकर Hospital के बाहर माता-पिता में झड़प

    Mumbai News: बच्चे की छुट्टी को लेकर Hospital के बाहर माता-पिता में झड़प

    मुंबईः जेजे अस्पताल के बाहर उस समय हंगामा मच गया जब एक व्यक्ति अपनी पत्नी से झगड़ पड़ा, जो बिना डॉक्टर की सलाह के अस्पताल में भर्ती शिशु को घर ले जा रही थी। दोनों के बीच संस्थान के गेट नंबर 6 के पास झगड़ा हुआ। जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

    विघ्नेश तिवारी नाम के व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी नाजो शेख अस्पताल के कर्मचारियों को बताए बिना शिशु को ले जाने की कोशिश कर रही थी। पूछताछ करने पर, शेख ने दावा किया कि वह बच्चे को घर इसलिए ले जा रही थी क्योंकि डॉक्टर उसे छुट्टी नहीं दे रहे थे। पुलिस ने मामले को सुलझाने में मदद की और शिशु को फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोई मामला दर्ज नहीं किया गया।

  • सांसद के पास काम की फरियाद लेकर पहुंचा बुजुर्ग, कंगना बोलीं- CM के काम मुझे क्यों बता रहे, वीडियो वायरल

    सांसद के पास काम की फरियाद लेकर पहुंचा बुजुर्ग, कंगना बोलीं- CM के काम मुझे क्यों बता रहे, वीडियो वायरल

    मंडीः हिमाचल प्रदेश के मंडी की सांसद कंगना रणौत का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि कहा जा रहा हैकि यह वीडियो कुछ पुराना है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक बार फिर से चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, कंगना कुछ दिन पहले कुल्लू जिला के बंजार दौरे पर थीं। इस दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति क्षेत्र में स्थापित पार्वती परियोजना प्रभावितों की मांग कंगना के पास रखता है। वहीं सासंद कंगना कहती हैं कि मुख्यमंत्री के काम मुझे क्यों बताए जा रहे हैं, यह काम उन्हें बताएं।

    इस पर बुजुर्ग व्यक्ति कह रहे हैं कि आपके पास पावर है, आप बहुत कुछ कर सकते हैं, आप कानून बना सकते हैं, हम चाहते हैं कि आप प्रधानमंत्री से बात करें। इसी बीच सिक्योरिटी गार्ड बुजुर्ग को वहां से उठाने की कोशिश करता है, मगर सांसद कंगना उन्हें उठाने से इनकार कर देती है। 35 सेकेंड के इस वीडियो के आखिर में कंगना लोगों को आश्वासन देती नजर आ रही हैं कि वह मनोहर लाल खट्टर से बात करेंगी।

    गौरतलब है कि रैला पंचायत के पूर्व प्रधान प्रीतम चंद एक प्रतिनिधिमंडल के साथ पिछले दिनों सांसद के सैंज घाटी दौरे के दौरान उनसे मिलने पहुंचे। इस दौरान क्षेत्र के लोगों की समस्या कंगना के समक्ष रखी। आपदा प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने गए पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी भूस्खलन की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। रविवार को दोनों सराज के लंवाथाच जा रहे थे। उनके साथ अन्य लोग और कार्यकर्ता भी शामिल थे। इस दौरान अचानक पहाड़ी से मलवा आने लगा।

     

  • Haryana News: Satyug Darshan Trust के मानव सेवा अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 7000 से अधिक लोगों को खिलाया भोजन, देखें वीडियो

    Haryana News: Satyug Darshan Trust के मानव सेवा अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 7000 से अधिक लोगों को खिलाया भोजन, देखें वीडियो

    चंडीगढ़/मोहाली/पंचकूलाः सत्युग दर्शन ट्रस्ट (पंजी.) ने जुलाई माह में चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में एक विशाल मानव सेवा अभियान चलाया। जिसमें अब तक 7000 से अधिक जरूरतमंदों को गरम भोजन वितरित किया गया है। इसके साथ ही लगभग 800 गरीब परिवारों को आर्थिक सहायता और वस्त्र भी प्रदान किए गए हैं।

    इस अभियान की सबसे प्रेरणादायक बात यह रही कि ट्रस्ट के सदस्यों ने अपनी एक माह की आय इस पुण्य कार्य हेतु समर्पित की, जिससे उनके निस्वार्थ सेवा और समाज उत्थान के प्रति समर्पण का स्पष्ट परिचय मिलता है। यह अभियान त्रिसिटी क्षेत्र के अनेक जरूरतमंद और उपेक्षित इलाकों में पहुंचा, जिनमें राजीव कॉलोनी, इंद्रा कॉलोनी, पीर मच्छुल्ला और ढकोली सिविल अस्पताल सेक्टर-6 पंचकूला, बेशारा आश्रम नंगल पंजाब, ओमैक्स न्यू चंडीगढ़ पंजाब, कालका और पिंजौर पंचकूला तथा अनेक झुग्गी-बस्तियां और ग्रामीण क्षेत्र शामिल है। इस सेवा मुहिम का लक्ष्य 31 जुलाई तक 10,000 से अधिक ज़रूरतमंदों तक पहुंचना है।