Blog
-

Mumbai News: 19 जुलाई को 12 घंटे की पानी कटौती, बीएमसी का अलर्ट जारी
बृहन्मुंबई: महानगरपालिका (बीएमसी) ने आगामी विकास योजना सड़क परियोजना के अंतर्गत पाइपलाइन कनेक्शन कार्य के चलते 19 जुलाई को मुलुंड (पश्चिम) के कई हिस्सों में 12 घंटे की जलापूर्ति बंद रखने की घोषणा की है। यह कार्य सुबह 10:00 बजे से रात 10:00 बजे तक किया जाएगा, जिसके दौरान टी-वार्ड के तहत आने वाले इलाकों में पानी नहीं मिलेगा। बीएमसी के अनुसार यह कार्य योगी हिल रोड, वीणानगर क्षेत्र में 600 मिमी व्यास की पानी की पाइपलाइन जोड़ने के लिए किया जा रहा है। इस कारण निम्नलिखित इलाकों में जलापूर्ति पूरी तरह से बाधित रहेगी। मालाबार हिल रोड स्वप्ननगरी, वीणानगर, मॉडल टाउन रोड, योगी हिल रोड, घाटीपाड़ा, बीआर रोड, उल्लेखनीय है कि इन क्षेत्रों में आमतौर पर दोपहर 1:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक जल आपूर्ति की जाती है। बीएमसी ने निवासियों से अपील की है कि वे 19 जुलाई से पहले पर्याप्त मात्रा में पानी जमा कर लें । बीएमसी ने स्वास्थ्य संबंधी एहतियात के तौर पर यह भी सलाह दी है कि जलापूर्ति बहाल होने के बाद 3 से 4 दिनों तक पानी को छानकर और उबालकर ही उपयोग करें
-

Mumbai News: ड्राइविंग लाइसेंस मांगने पर ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर हमला
नालासोपारा: नगीनदास पाड़ा स्थित सितारा बेकरी में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक ट्रैफिक ड्राइविंग लाइसेंस मांगने के दौरान पिता-पुत्र ने दो ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। यह घटना नगीनदास पाड़ा स्थित सितारा बेकरी के पास सुबह करीब 10 बजे हुई, जिसे राहगीरों ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
पुलिस के अनुसार पार्थ नारकर नामक युवक को बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस गाड़ी चलाते हुए आ रहा था। ट्रैफिक कांस्टेबल हनुमंत सांगले और शेषनारायण आठ्रे ने रोका था। पूछताछ के दौरान युवक ने अपने पिता मंगेश नारकर को मौके पर बुला लिया। मामला कुछ ही मिनटों में हिंसक हो गया और दोनों ने मिलकर पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसे चलाए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपियों ने ड्यूटी पर तैनात कर्मियों के साथ अभद्रता की और उन्हें सड़क पर गिराकर मारने का प्रयास किया। जिसकी वीडियो हाँ से निकल रहे लोगों ने बना ली। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी खुद को बचाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि आरोपी बेकाबू कर मार रहे है। इस हमले के बाद पुलिस ने सरकारी कर्मचारी पर हमला, ड्यूटी में बाधा डालने के लिए चोट पहुँचाना और शांति भंग करने के लिए जानबूझकर अपमान समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
-

Athelete Fauja Singh Hit And Run Case मे गाड़ी हुई Trace
जालंधर (ens): मशहूर Athelete Fauja Singh के Hit And Run Case मे एक बड़ा खुलासा सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने cctv फुटेज के आधार पर एक गाड़ी को ट्रेस कर लिया है। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई फॉर्च्यूनर गाड़ी का नंबर PB 20 C 7100 दिखाई दे रहा है।
पुलिस को गाड़ी की हेडलाइट के कुछ पार्ट्स मिले है। देहात पुलिस की विशेष टीम गाड़ी चालक को ढूंढने में जुटी हुई है। थाना आदमपुर की पुलिस ने बीएनएस की धारा 281 और 105 के तहत मामला दर्ज किया है।
दुनिया भर में Turbaned Tornado, Running Baba, Sikh Superman के नाम से जाने जाते मशहूर एथलीट फौजा सिंह का बीते दिन निधन हो गया था। 114 साल की उम्र में फौजा सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। जहां जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर सैर के दौरान सफेद रंग के अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में ईलाज के दौरान उनकी अस्पताल में मौत हो गई।
वह 114 साल की आयु में फिट थे और बच्चों के लिए मिसाल थे। फौजा सिंह को ब्रांडेड कपड़े और जूते पहनने का शौंक था। वह जिस रंग के कपड़े पहनते थे, उसी रंग की पगड़ी और जूते डालते थे। परिवार के मुताबिक वह 10 हजार के कम से जूते नहीं पहनते थे। जब वह बताते थे कि यह जूते इतने पाउंड के है, तो परिवार के सदस्य उसे भारतीय करंसी के साथ जोड़ते थे।
-

Punjab News: सरेराह व्यक्ति की चेन छीनकर लूटेरे फरार, देखें CCTV
लुधियाना: कुदनपुरी इलाके में दिनदहाड़े एक दर्जी से सोने की चेन लूट ली गई। वारदात उस समय हुई जब एक्टिवा सवार दो अज्ञात युवक पता पूछने के बहाने दर्जी के पास आए और बातों में उलझाकर गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए।
पीड़ित ने शोर मचाया और एक्टिवा सवारों का पीछा भी किया, लेकिन वे तेज रफ्तार में भाग निकले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी गई है।
पीड़ित की पहचान कुदनपुरी के रहने वाले एक दर्जी के रूप में हुई है जो अपनी दुकान से घर लौट रहा था। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -

Jalandhar News: वगार, सिफारिश और उगाही के बूते ही चल रही विज्ञापन शाखा
3 महीनों से हाथ पर हाथ रख कर बैठे जिम्मेदार, आय 2 प्रतिशत
जालंधर (अनिल वर्मा): मेयर विनीत धीर ने अपना पद संभालने के बाद निगम का 531 करोड़ रुपये का सालाना बजट पेश किया था। जिसमें शहर की डवैल्पमैंट और निगम के तमाम विभागों की आय का लेखा झोखा था। इनमें से निगम की विज्ञापन शाखा का सालाना आय 25 करोड़ का लक्ष्य रखा गया था। मगर इस आय को लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए अधिकारियों को न तो फील्ड में उतारा गया और न ही उनके काम करने के तौर तरीके बदले गए।

जिसके चलते पिछले दो महीनों से विज्ञापन शाखा की आय 2 लाख 23 हजार तक सीमिट चुकी है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के तीन महीने बीत चुके हैं और इन तीन महीनों में विज्ञापन शाखा की आय 6 करोड़ होनी चाहिए थी। मगर यह 50 लाख भी नहीं जुटा पाई अगर इसी तरह नालायकी और लापरवाही से काम चलता रहा तो विज्ञापन शाखा की सालाना आय 2 करोड़ रुपये तक सिमट जाएगी। इसका सबसे बड़ा कारण है कि शहर में सैंकड़ो प्राईवेट प्रमोटर अवैध विज्ञापन का कारोबार कर रहे हैं जिनमें ट्रैवल एजैंट, ज्यूलर्स, आटो डीलर्स, मोबाईल विक्रेता हर महीने करोड़ों रुपयों का विज्ञापन टैक्स चोरी कर अपना धंधा चमका रहे हैं। मगर विभाग के जिम्मेदार अधिकारी किसी के भी खिलाफ कानूनी शिकंजा कसने के लिए तैयार नहीं है।
सिफारिश के चलते बिना जुर्माना लगाए ही छोड़ दिया गया प्रतिबंध वाहन

बीते जून महीने में निगम को शिकायत मिली थी कि शहर में टायर कंपनी की प्रमोशन करने के लिए टाटा 407 पर बड़ी बड़ी फ्लैक्स लगवा कर मुफ्त में ब्रांडिंग की जा रही है। जिसके बाद उसे ट्रेस करके निगम दफ्तर लाया गया गाड़ी यूपी की थी और सहारनपुर का कांट्रैक्टर इस काम का प्रमोटर था। निगम की ओर से ऐसे वाहनों पर सख्ती से पाबंदी लगाई गई है और पकड़े जाने पर 50 हजार रुपये जुर्माने के साथ मौके पर सभी विज्ञापन हटाने का प्रावधान है। मगर इस वाहन को कथित सिफारिश के चलते बिना जुर्माना लगाए ही छोड़ दिया गया।
तीसरी बार फिर लगाया 18 करोड़ का टैंडर, ठेकेदारों को नहीं कोई दिलचस्पी
नगर निगम को जालन्धर में यूनिपोल का ठेका लेने के लिए कोई ठेकेदार नहीं मिल रहा जिसके चलते दूसरी बार लगाया 18 करोड़ का टैंडर भी सिरे नहीं चढ़ा और इससे पहले ठेके को जोन वाईस बांट कर 10 बार टैंडर लगाया जा चुका है। मगर वह भी सिरे नहीं चढ़ा था इसके पीछे शहर में बड़ी कंपनियों की मुफ्त में हो रही ब्रांडिंग है जिससे ठेकेदार करोड़ों रुपये दांव पर लगाने से दौड़ रहे हैं। अगर विज्ञापन शाखा में फील्ड में काम करने वाले नए मुलाजिमों की भर्ती होती है और अवैध विज्ञापनों को शहर से हटाया जाता है तो इस बार 18 करोड़ का टैंडर सिरे चढ़ने की उम्मीद बन सकती है।
-

ईडी ने 4 ठिकानों पर की छापेमारी, जब्त की बेहिसाबी नकदी
मुंबई: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से चार जगहों पर छापेमारी की गई है। छापेमारी के बाद ईडी ने एक बड़े अवैध व्यापार और सट्टेबाजी रैकेट का पर्दाफाश किया है। छापेमारी में 3.3 करोड़ रुपये की बेहिसाबी नकदी, लग्जरी घड़ियां, आभूषण, विदेशी मुद्रा और महंगे वाहन जब्त किए गए हैं। यह जांच 9 जनवरी 2025 को इंदौर के लसूड़िया पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 319(2) और 318(4) (जो पहले भारतीय दंड संहिता की धारा 419 और 420 थी) के अंतर्गत एक प्राथमिकी पर आधारित है। ईडी ने अब धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) 2002 के अंतर्गत मामले की जांच शुरु कर दी है।संचालन के लिए किया गया था इस्तेमाल
डिजिटल ट्रेडिंग और सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म जांच के दायरे में एजेंसियां कई डिजिटल ट्रेडिंग और सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म की जांच कर रही है। इसमें वीमनी, वीएम ट्रेडिंग, स्टैंडर्ड ट्रेड्स लिमिटेड, आईबुल कैपिटल, लोटसबुक, 11 स्टार्स और गेमबेटलीग शामिल है। इन प्लेटफॉर्मों का कथित तौर पर अवैध डब्बा व्यापार और ऑनलाइन सट्टेबाजी के संचालन के लिए इस्तेमाल किया गया था इसमें व्हाइट लेबल ऐप्स का इस्तेमाल किया गया था जहां लाभ-साझाकरण समझौतों के आधार पर एडमिन अधिकारों को स्थानांतरित किया गया था। ईडी ने नेटवर्क से जुड़े हवाला ऑपरेटरों और फंड मैनेजरों की पहचान की है। जिन आरोपियों की पहचान हुई है उसमें मुख्य आरोपी विशाल अग्निहोत्री कथित तौर पर वीमनी और सट्टेबाजी साइट 11 स्टार्स का मालिक था। उसने शुरुआत में लोटसबुक प्लेटफॉर्म का प्रशासनिक नियंत्रण 5 प्रतिशत लाभ शेयर के आधार पर हासिल किया और बाद में 0.125 प्रतिशत हिस्सेदारी रखते हुए। ये अधिकार धवर देवराज जैन को हस्तांरित कर दिए गए।नकद हस्तांतरण और भुगतान करता था
सूत्रों की मानें तो धवल जैन ने अपने सहयोगी जॉन स्टेट्स उर्फ पांडे के साथ मिलकर एक कस्टम व्हाइट-लेबल सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म बनाया था जिसका इस्तेमाल अग्निहोत्री ने 11 स्टार्स. इन को संचालित करने के लिए किया। एक अन्य आरोपी मयूर पाड्या उर्फ पाड्या कथित तौर पर एक हवाला ऑपरेटर के तौर पर काम करता था और सट्टेबाजी सिंडिकेट के लिए बड़ी मात्रा में नकद हस्तांतरण और भुगतान करता था। -

मशहूर एक्टर को पड़ा दिल का दौरा, खुद दी इस बात की जानकारी बोले – ‘आप जो हैं उसके आभारी रहें’
पंचायत सीरीज से घर-घर में मशहूर होने वाले एक्टर आसिफ खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। एक्टर को सोमवार की रात में दिल का दौरा पड़ा है। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। तुरंत ही इलाज मिलने के कारण एक्टर की जान अभी खतरे से बाहर है। वहीं उनकी हालत अभी स्थिर बताई जा रही है।खुद दी फैंस को जानकारी
इस बात की जानकारी आसिफ खान ने खुद फैंस को दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा कि – ‘पिछले 36 घंटों से इसे देखने के बाद मुझे एहसास हुआ है कि जीवन छोटा है एक दिन को भी हल्के में न लें, एक पल में सब कुछ बदल सकता है। आपके पास जो भी कुछ हैं और आप जो हैं उसके लिए आभारी रहें। याद रखें कि आपके लिए कौन ज्यादा जरुरी है और हमेशा उनकी कद्र करें। जीवन एक उपहार है और हम धन्य हैं’।
मैं बहुत आभारी हूं
एक और स्टोरी शेयर करते हुए आसिफ ने लिखा कि – ‘पिछले कुछ सालों से मुझे कुछ हेल्थ इश्यूज हो रहे हैं जिसके कारण मुझे अस्तपाल जाने की जरुरत पड़ी। मैं आपको बताते हुए अच्छा लग रहा है कि अब मैं रिकवर हो रहा हूं और अच्छा महसूस हो रहा हूं। मैं आप सबसे प्यार और दुआओं का शुक्रिया अदा करता हूं। मैं जल्द वापिस आऊंगा। मुझे अपनी दुआओं में याद रखने के लिए धन्यवाद’।
इन फिल्मों में दिख चुके हैं एक्टर
आपको बता दें कि एक्टर पंचायत के अलावा ‘मिर्जापुर’, ‘पाताल लोक’ और कई मशहूर वेब सीरिज में अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस का दिल चुके हैं। इसके अलावा उन्हें फिल्म ‘द भूतनी’ और ‘काकुड़ा’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। -

पीसी-पीएनडीटी एक्ट पर जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित
जन-जागरूकता बढ़ाने को उपमंडल स्तर पर लगाए जाएंगे विशेष शिविर
ऊना/सुशील पंडित: मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ऊना डॉ. संजीव वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गर्भधारण पूर्व और प्रसव पूर्व निदान तकनीक (पीसी-पीएनडीटी) अधिनियम के प्रभावी कार्यान्वयन और उससे संबंधित गतिविधियों की समीक्षा की गई।

सीएमओ डॉ. संजीव वर्मा ने बताया कि ऊना जिला में वर्तमान में कुल 27 अल्ट्रासाउंड केंद्र कार्यरत हैं। सभी केंद्रों से मासिक रिपोर्ट समय पर क्षेत्रीय अस्पताल को प्राप्त हो रही हैं। उन्होंने बताया कि सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों में समिति के सदस्यों के नामों की स्पष्ट सूची प्रदर्शित की गई है, ताकि पारदर्शिता और उत्तरदायित्व सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि पीसी-पीएनडीटी एक्ट को “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान से भी जोड़ा गया है, जिसके अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग मिलकर विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम चला रहे हैं।
डॉ. वर्मा ने कहा कि पीसी-पीएनडीटी एक्ट को लेकर जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए जिले के प्रत्येक उपमंडल में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। एक शिविर क्षेत्रीय अस्पताल में जबकि पांच शिविर विभिन्न उपमंडलों में लगाए जाएंगे। इन शिविरों में पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा वर्करों का सहयोग लिया जाएगा।
इस अवसर पर स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुखदीप सिंह सिद्धू ने बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों से अपील की कि यदि किसी भी अल्ट्रासाउंड केंद्र में लिंग निर्धारण या किसी अन्य प्रकार की अनियमितता की जानकारी हो, तो इसे तुरंत जिला चिकित्सा अधिकारी कार्यालय को सूचित करें। शिकायतें लिखित रूप में अथवा दूरभाष नंबर 01975-226064 पर दर्ज करवाई जा सकती हैं, जिस पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने लिंग चयन के विरुद्ध सख्ती से अभियान चलाने और समाज को जागरूक करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
बैठक में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास चौहान, डॉ. नरेंद्र ठाकुर, डॉ. पंकज पराशर, ग्राम पंचायत धर्मपुर की प्रधान सुभद्रा चौधरी, बाथु की प्रधान सुरेखा राणा, हरोली की प्रधान रमन कुमारी सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी व समिति सदस्य उपस्थित रहे।
-

जिला परिषद ऊना की त्रैमासिक बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं और विकास कार्यों पर हुई व्यापक चर्चा
विधायक विवेक शर्मा भी हुए शामिल, विकास कार्यों को गति देने को दिए उपयोगी सुझाव
ऊना/सुशील पंडित: जिला परिषद ऊना की त्रैमासिक बैठक मंगलवार को जिला परिषद सभागार में आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी ने की। बैठक में कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में मार्च से जून 2025 की अवधि के लिए लगभग 3.61 करोड़ रुपये के आय-व्यय अनुमोदन को मंजूरी दी गई। साथ ही 15वें वित्त आयोग के तहत कार्ययोजनाओं में संशोधन हेतु 13 लाख रुपये एवं अनुपूरक कार्यों के लिए 4.47 लाख रुपये की राशि का अनुमोदन भी किया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे जिला पंचायत एडवांसमेंट शेल्फ पोर्टल पर लंबित कार्यों का विवरण ग्राम सभा की स्वीकृति सहित 31 जुलाई तक अपलोड करना सुनिश्चित करें।
बैठक के दौरान सदस्यों ने सड़कों, जलापूर्ति, शिक्षा, स्वास्थ्य, वन एवं बिजली से जुड़ी जनसमस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। ऊना-भोटा मुख्य मार्ग, नलवाड़ी-तलमेड़ा और तलमेड़ा-डीहर-राजपुर सड़क पर क्षतिग्रस्त पुलियों की मरम्मत तथा बुडवार पंचायत को लठियाणी-मंदली पुल से जोड़ने की मांग प्रमुख रही।विधायक विवेक शर्मा ने विकास कार्यों को गति देने के लिए उपयोगी सुझाव दिए और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनहित के कार्यों में विलंब न हो। उन्होंने घरों के पास लटकते बिजली तारों की मरम्मत, सड़कों के किनारे जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने और सभी पुलियों के साथ अप्रोच रोड को पक्का करने के निर्देश भी दिए।
बैठक के दौरान जिला परिषद सदस्य सतीश शर्मा ने विधायक की उपस्थिति को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि पिछले 29 वर्षों में पहली बार कुटलैहड़ क्षेत्र से कोई विधायक जिला परिषद की बैठक में शामिल हुआ है।इस दौरान प्रदेश में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदाओं के चलते हुई जनहानि पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक के अंत में विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को जिला परिषद की ओर से सम्मानित भी किया गया। बैठक में जिला परिषद उपाध्यक्ष ओंकार नाथ कसाना, एडीसी ऊना महेंद्र पाल गुर्जर, जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार सहित सभी जिला परिषद सदस्य और विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
