Blog

  • Punjab News: भारी बारिश से ढहा मकान, मलबे में धसने से व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: भारी बारिश से ढहा मकान, मलबे में धसने से व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    मोगाः जिले के कस्बा बाघापुराना में पिछले 2 दिनों से लगातार हो रही बारिश जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत दे रही है, वहीं दूसरी ओर यह कुछ लोगों के लिए मुसीबत बनकर भी आई है। मोगा के बाघापुराना कस्बे के प्रजापत बस्ती में बारिश के चलते एक मकान गिरने का मामला सामने आया है। इस हादसे में घर के प्रमुख सोम कुमार (40) मलबे के नीचे दब गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय घर में सोम कुमार के अलावा उनकी पत्नी, बेटा और बेटी भी सो रहे थे जो सुरक्षित बच गए।

    सोम कुमार गांव-गांव जाकर प्राइवेट सफाई कर्मी का काम करते थे। वे पिछले ढाई साल से इसी मकान में किराए पर अपने परिवार के साथ रह रहे थे। उनके परिवार में 3 बेटियां और एक बेटा है। 2 बेटियों की शादी हो चुकी है जबकि एक बेटा और एक बेटी अभी पढ़ाई कर रहे हैं।

    मृतक के बेटे अनिकेत ने बताया कि हादसा रात करीब ढाई बजे हुआ। उनके पिता मकान की बालकनी में सो रहे थे और वह खुद, उनकी छोटी बहन व माता एक कमरे में सो रहे थे। अचानक मकान गिरने से चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और सबकी मदद से लगभग 15-20 मिनट में उनके पिता को मलबे से बाहर निकाला गया तथा तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सोम कुमार को मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे ने बताया कि उनके पिता ही पूरे घर का खर्च चलाते थे। अब उनके निधन के बाद घर की सारी जिम्मेदारियां उस पर आ गई हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि उन्हें आर्थिक सहायता दी जाए तथा कोई नौकरी या रहने के लिए मकान उपलब्ध कराया जाए ताकि परिवार का भरण-पोषण हो सके।

  • Punjab News: कार से नौजवान का शव बरामद, Jalandhar पुलिस में पत्नी और पिता तैनात

    Punjab News: कार से नौजवान का शव बरामद, Jalandhar पुलिस में पत्नी और पिता तैनात

    रूपनगरः जिले के नजदीकी गांव खोखरां के खेल मैदान में जल आपूर्ति योजना के पास खड़ी कार से युवक का शव बरामद हुआ है। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि खोखरा के खेल मैदान में स्विफ्ट कार पी.बी. 71 ए 9679 खड़ी है, जिसकी ड्राइवर सीट पर एक युवक मृत अवस्था में पड़ा है।

    मौके पर जांच पड़ताल की गई तो मृतक की पहचान 28 वर्षीय कुलजीत सिंह पुत्र अर्जन सिंह, निवासी गांव फतेहगढ़ वीरान, जिला रूपनगर के रूप में हुई। मृतक युवक फौज में था, जिसकी ड्यूटी कोटा, राजस्थान में थी और वह चार-पांच दिन पहले ही छुट्टी पर आया था। मृतक की पत्नी और पिता पुलिस कर्मचारी हैं। जांच में पता चला है कि वह जालंधर में ड्यूटी करते हैं और वहीं रहते हैं और पंद्रह-बीस दिन बाद गांव आते हैं।

    मृतक का नौ महीने का बच्चा है। मृतक के पिता अर्जुन सिंह ने बताया कि उनका पुत्र बीते कल चार बजे घर से श्री चमकौर साहिब नए कपड़े लेने गया था, जिसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। परिवार के सदस्य पूरी रात खोजते रहे। सुबह खोखरा खेल मैदान में खड़ी कार देखी और जब कार के पास जाकर देखा तो ड्राइवर सीट पर उनके पुत्र का शव पड़ा था। मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच कर रही हैं।

     

  • आज ही करे ITR फाइल, 24 घंटे में मिलेगा Refund, जाने प्रोसेस

    आज ही करे ITR फाइल, 24 घंटे में मिलेगा Refund, जाने प्रोसेस

    टेकः वित्त वर्ष 2024-25 के लिए आयकर रिटर्न भरना शुरू हो चुका है। अगर अभी तक आपने आईटीआर नहीं भरा तो जल्‍द भर लें, क्‍योंकि इसकी डेडलाइन भी धीरे-धीरे नजदीक आ रही है। वहीं इनकम टैक्‍स की वेबसाइट पर ITR-2 और ITR-3 फॉर्म भी एक्टिव किया जा चुका है। जिससे आईटीआर भरने वालों की संख्‍या तेजी से बढ़ रही है। जिस तेजी से इनकम टैक्‍स भरने वालों की संख्‍या आ रही है, उतनी ही तेजी से अब रिफंड भी जारी किया जा रहा है।

    सैलरीड एम्‍प्लाई से लेकर बिजनेसमैन तक के रिफंड तेजी से खाते में क्रेडिट हो रहे हैं। पहले यह रिफंड आने में 20 दिन 1 महीने या फिर कभी-कभी तो 3 से 4 महीने भी लग जाते थे, लेकिन अब रिफंड 24 घंटे या फिर ज्‍यादा से ज्‍यादा 5 से 10 दिन में आ जा रहे हैं।

    कब तक भर सकते हैं रिटर्न?
    इस बार इनकम टैक्‍स रिटर्न भरने की डेडलाइन 15 सितंबर है। इससे पहले आपको आयकर रिटर्न भरना होगा, तभी रिफंड जारी किया जाएगा। अगर आप इस डेडलाइन से चूक जाते हैं तो बिलेटेड आईटीआर भी भर सकते हैं।

    कैसे भरे इनकम टैक्‍स रिटर्न?
    – सबसे पहले आपको इनकम टैक्स की वेबसाइट incometax.gov.in पर जाना होगा।
    – अगर आप पहले से टैक्‍स रजिस्‍टर्ड हैं तो आपको अपने पैन दर्ज करना होगा और लॉगिन करें।
    – इसके बाद ई-फाइल टैब के अंदर ‘फाइल इनकम टैक्‍स रिटर्न’ पर क्लिक करें और फिर असेसमेंट ईयर सेलेक्‍ट करें।
    – फिर अपनी कैटेगरी जैसे इंडविजुअल, एचयूएफ और अन्‍य सलेक्‍ट करें और फिर (ITR-1,2,3,4) चुने।
    – अब आप सभी जानकारी भरें और प्रॉसेस फॉलों करते जाएं।
    – जब फॉर्म पूरी तरह से भर जाए तो आप अंत में अपने ITR को E-Verify करना मत भूले।
    – अगर आईटीआर भरने के 30 दिन के अंदर वेरिफाई नहीं करते हैं तो आपको रिफंड नहीं मिलेगा।

    किन डॉक्‍यूमेंट्स की पड़ सकती है जरूरत?
    अगर कोई आईटीआर भर रहा है तो उसके पास PAN और Aadhaar, बैंक स्‍टेटमेंट, Form 16, डोनेशन रिसीप्‍ट, स्‍टॉक ट्रेडिंग स्‍टेटमेंट और बैंक अकाउंट, जो पैन लिंक हो। ये सभी डॉक्‍यूमेंट आपके पास होने जरूरी हैं।

  • एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा अडवाणी बने Parents, कपल के घर आई नन्ही परी

    एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा अडवाणी बने Parents, कपल के घर आई नन्ही परी

    बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। एक्टर की पत्नी और एक्ट्रेस कियारा अडवाणी ने प्यारी से बेटी को जन्म दिया है। शादी के दो साल बाद कपल पेरेंट्स बन गए हैं। सूत्रों की मानें तो कपल ने बेटी के ग्रैंड वेलकम की तैयारियां भी शुरु कर दी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, कियारा को डिलीवरी के लिए मुंबई के गोरेगांव में स्थित एन.एच. रिलायंस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। एक्ट्रेस की नॉर्मल डिलीवरी हुई है और वो और बेबी दोनों ही हेल्दी हैं।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Sidharth Malhotra (@sidmalhotra)

    मुंबई पहुंचा सिद्धार्थ का परिवार

    सूत्रों की मानें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा का परिवार दिल्ली से मुंबई आ चुका है ताकि वह कपल की इस खुशी में शामिल हो पाएं। कियारा के मायके और ससुराल वाले दोनों ही नन्ही परी के ग्रैंड वेलकम को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

    सोशल मीडिया पर शेयर की पोस्ट

    कपल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि- हमारे दिल भर चुके हैं और हमारी दुनिया हमेशा के लिए बदल चुकी है। हमें बेटी का आशीर्वाद मिला है। सिद्धार्थ और कियारा की इस पोस्ट के बाद कई सारे बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस उन्हें बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने लिखा कि – ‘बहुत बहुत बधाई’। एक्ट्रेस राशि खन्ना ने कमेंट करते हुए लिखा कि – ‘आप दोनों को बहुत बधाई हो’। वहीं फैंस भी कपल को खूब सारी बधाईयां दे रहे हैं।

    जैसलमेर में की थी दोनों ने शादी

    आपको बता दें कि सिद्धार्थ और कियारा ने फिल्म शेरशाह में एक साथ काम किया था। शूटिंग के सेट पर ही एक-दूसरे ने दोनों को डेट करना शुरु किया था। इसके बाद दोनों ने 7 फरवरी 2023 को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी कर ली थी। दोनों की शादी काफी इंटिमेट थी इसमें करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुए थे। शादी के एक साल बाद फरवरी 2024 में कपल ने खूबसूरत अंदाज में गुड न्यूज शेयर की थी।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

    प्रेग्नेंसी के कारण छोड़ी मूवी

    आपको बता दें कि कियारा अडवाणी फरहान अख्तर के निर्देशन में बन रही फिल्म डॉन 3 में रणवीर सिंह के साथ दिखने वाली थी लेकिन प्रेग्नेंसी के चलते उन्होंने फिल्म छोड़ दी। एक्ट्रेस अभी मेटरनिटी ब्रेक पर हैं।
  • Punjab News: परिवार के साथ लौट रहे विधायक की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट

    Punjab News: परिवार के साथ लौट रहे विधायक की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट

    फिरोजपुर : जलालाबाद से विधायक दलबीर गोल्डी कंबोज को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब विधानसभा से विधायक परिवार के साथ घर लौट रहे थे कि उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। बताया जा रहा हैकि विधायक की गाड़ी का फिरोजपुर के पास एक्सीडेंट हुआ है।

    हादसे में गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई है, लेकिन वह और उनका परिवार बाल-बाल बच गए। दरअसल, पंजाब विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद गोल्डी कंबोज अपने परिवार के साथ जलालाबाद लौट रहे थे। इसी बीच, सड़क पर जमा बारिश के पानी के कारण उनकी गाड़ी अचानक फंस गई और ब्रेक फेल हो गए। उनकी गाड़ी आगे चल रही एक पायलट गाड़ी से टकरा गई, जिससे गाड़ी को काफी नुकसान हुआ।

  • Punjab News:  लाठी-डंडों से की जीजे की पिटाई, फुटपाथ पर ले जाकर बेरहमी से पिटा,  देखें वीडियो

    Punjab News: लाठी-डंडों से की जीजे की पिटाई, फुटपाथ पर ले जाकर बेरहमी से पिटा, देखें वीडियो

    अमृतसर: सुल्तानविंड से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां युवक के साले ने अपने ही जीजा की पिटाई करवा दी। साले ने अपने साथियों के साथ मिलकर जीजे पर हमला कर दिया। जिसके बाद वह घायल हो गया। पीड़ित युवक ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है, जिसके बाद कार्रवाई शुरु कर दी गई है। इस हमले की एक वीडियो भी मौजूद है, जिसमें ये वारदात का दृश्य दिख रहा हैं।

    फुटपाथ पर ले जाकर की पिटाई

    गुरमीत ने बताया कि वे रोज की तरह सुबह 8 बजे जिम गए थे, जिम से निकलकर अपनी गाड़ी से उतरे तो उनके साले, उनके बेटे और अन्य 10-12 अज्ञात लोगों ने उन्हें फुटपाथ पर ले जाकर बेरहमी से पिटा। हमले में लाठी-डंडों का इसतेमाल किया गया और पिटाई के दौरान एक डंडा भी टूट गया। इस दौरान पीड़ित की 40 ग्राम की सोने की चेन भी लूट ली गई।
    उन्होनें आगे बताया कि हमले के दौरान उनके साले का बेटा अपने साथियों से कह रहा था कि – इसे पकड़ो, गाड़ी में डालो, नहर में फेंक देना है।

    पुरानी रंजिश का मामला

    बता दें कि मामला पुरानी रंजिश का है। पीड़ित युवक गुरमीत सिंह ने बताया कि उनका और उनके साले का एक साथ व्यवसाय था, लेकिन रंजिश के कारण दोनोंं अलग हो गए। इसके बाद गुरमीत सिंह की तरक्की हो गई, ये बात साले को पसंद नही आई। जिस वजह से साले ने रंजिश शुरू कर दी। इसी रंजिश में उसने उसकी पिटाई करवा दी।

    इस मामले पर पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित ने साले और उसके साथियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाया है, जिस पर कार्रवाई चल रही है।

  • ट्रेलर ने बाइक सवार 2 युवकों को कुचला, मौके पर मौत

    ट्रेलर ने बाइक सवार 2 युवकों को कुचला, मौके पर मौत

    जयपुरः ट्रेलर चालक द्वारा 2 युवकों को कुचलने का मामला सामने आया है। गड्‌ढे से बचने के चलते ट्रेलर साइड करते वक्त हादसा हुआ है। जानकारी देते एएसआई छोटू सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान मनीष और प्रिंस के रूप में हुई है। वह महेंद्रा सेज स्थित एक कंपनी में जॉब करते थे। मंगलवार शाम बाइक पर सवार होकर भांकरोटा से सेज की तरफ जा रहे थे। इस दौरान नरसिंहपुरा के पास एक ट्रेलर की चपेट में आ गए। गड्‌ढा बचाने के चलते ड्राइवर ने ट्रेलर को साइड में दबाने पर बाइक को चपेट में ले लिया जिससे बाइक सवार मनीष और प्रिंस की मौके पर ही मौत हो गई।

    हादसे के बाद ड्राइवर मौके पर ट्रेलर छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए हॉस्पिटल भेजा दिया है। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: लगातार तीसरी बार गोल्डन टेंपल को लेकर मिली धमकी

    Punjab News: लगातार तीसरी बार गोल्डन टेंपल को लेकर मिली धमकी

    अमृतसर: सच्चखंड श्री दरबार साहिब को लगातार तीसरी बार ईमेल के जरिए धमकी मिली है। इस धमकी के बाद पंजाब में हलचल का माहौल बन गया है। वहीं इस ई-मेल को लेकर बीएसएफ बम स्कावड की टीम द्वारा मामले की जांच की जा रही है। ई-मेल में दावा किया गया है कि पाइपों में आरडीएक्स भरकर मंदिर के भीतर धमाके किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि इस मुद्दे पर एसजीपीसी के प्रधान जल्द प्रेस वार्ता के जरिए बात कर सकते है।

    एसजीपीसी के सचिव प्रताप सिंह ने मीडिया को बताया है कि यह धमकी पिछली वाली ई-मेल के तुरंत बाद आई है ऐसे में इससे यह साफ पता चलता है कि कल की ई-मेल पर सही कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि सच्चखंड श्री दरबार साहिब सिर्फ सिखों के लिए ही नहीं बल्कि पूरी मानवता के लिए आस्था का केंद्र है। हर रोज लाखों श्रद्धालु वहां पर मत्था टेकने के लिए जाते हैं। ऐसे में इस तरह की जगह को नुकसान पहुंचाने की धमकी देना बहुत बड़ी मूर्खता है।

    सेना पुलिस और डॉग स्कवाड की टीमें दरबार साहिब के चारों ओर जांच और निगरानी कर रही है। एसजीपीसी की ओर से अमृतसर पुलिस कमिश्नर डीजीपी पंजाब और पंजाब के सीएम को पत्र लिखकर मांग की गई है कि ऐसे व्यक्तियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाए। सचिव प्रताप सिंह ने संगत को भरोसा दिलवाते हुए कहा कि डरने की कोई भी जरुरत नहीं है। सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से दुरुस्त है और जिम्मेदार एजेसिंया अपना काम कर रही हैं।

  • Punjab News: 13 Mobile और 96 हजार की नकदी के साथ आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 13 Mobile और 96 हजार की नकदी के साथ आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः शरारती तत्वों के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते एक आरोपी को चोरी के 13 मोबाइल और 96 हजार 600 रुपए बरामद कर गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान प्रेम बब्बर के रूप में हुई है। मोगा पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार की है।

    वही डीएसपी गुरप्रीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हमें गुप्त सूचना मिली थी कि प्रेम बब्बर निवासी साधा वाली बस्ती जो कि चोरी के मोबाइल बड़ी मात्रा में खरीद कर आगे बेचता है। जिसके बाद पुलिस की एक टीम बनाकर आरोपी पर कार्रवाई की गई। थाना सिटी साउथ पुलिस के प्रभारी ने सूचना पर जब उस दुकान पर दबिश दी तो आरोपी के पास से 13 मोबाइल और 96 हजार नगदी बरामद हुई है। आरोपी को भी मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की जांच की जाएगी और खुलासा किया जाएगा कि आरोपी के साथ और कौन-कौन से लोग शामिल है, जल्द उन्हें भी हिरास्त में लिया जाएगा।

  • फिल्मी स्टाइल में बदमाशों ने किया सरपंच की गाड़ी पर हमला, देखें वीडियो

    फिल्मी स्टाइल में बदमाशों ने किया सरपंच की गाड़ी पर हमला, देखें वीडियो

    झुंझुनूंः राजस्थान के झुंझुनूं में कुछ अज्ञात बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में गांव के सरपंच की गाड़ी को घेरकर लाठी-डंडे बरसाने शुरु कर दिए। घटना का सीसीटीवी फुटेज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा, जिसमें सबसे पहले तो कुछ अज्ञात लोग बीच सड़क पर सरपंच संदीप डैला की गाड़ी को घेर लेते हैं, उसके बाद ताबडतोड़ गाड़ी पर लाठी-डंडे बरसाना शुरू कर देते हैं। अज्ञात हमलावरों ने काकोड़ा सरपंच संदीप डेला की गाड़ी पर हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया और गाड़ी में सवार उनके साथी देवी सिंह ओला के साथ मारपीट की।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीन गाड़ियों में सवार होकर आए 10-12 अज्ञात बदमाशों ने बीच बाजार में सरपंच संदीप डेला की गाड़ी को घेर लिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों से गाड़ी पर ताबड़तोड़ प्रहार कर उसे बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान गाड़ी में बैठे देवी सिंह ओला को निशाना बनाते हुए उनके साथ मारपीट की गई। देवी सिंह ओला ने इस घटना के पीछे पुरानी रंजिश और प्रॉपर्टी विवाद को प्रमुख कारण बताया और संभवतः इसी के चलते हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

    सरपंच संदीप डेला ने भी इस बात की पुष्टि की बदमाशों का हमले का निशाना मैं नहीं था, लेकिन मेरी गाड़ी और देवी सिंह को टारगेट किया गया। सूरजगढ़ पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और हमलावरों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। एसपी देवेन्द्र सिंह राजावत थाने पर पहुंचकर मामले की मोनेटरिंग कर रहे हैं।