Blog

  • CM Bhagwant Mann ने पुलिस अधिकारियों से कानून व्यवस्था पर की चर्चा, देखें वीडियो

    CM Bhagwant Mann ने पुलिस अधिकारियों से कानून व्यवस्था पर की चर्चा, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर एक अहम समीक्षा बैठक की। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ मौजूदा हालातों पर विस्तार से चर्चा की गई और अपराध नियंत्रण को लेकर रणनीति की समीक्षा की गई।

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि आम लोगों की जान-माल की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखी जाए।

    बैठक के दौरान मुख्यमंत्री को पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ड्रग्स के खिलाफ जंग’ अभियान की प्रगति से भी अवगत कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान के तहत नशे के कारोबार पर कड़ा प्रहार किया गया है और नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

    आंकड़ों के अनुसार, पिछले चार वर्षों में पंजाब पुलिस ने इस अभियान के तहत 85,418 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री ने पुलिस की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ यह लड़ाई आगे भी पूरी मजबूती से जारी रहनी चाहिए ताकि युवाओं को नशे की दलदल से बाहर निकाला जा सके। मुख्यमंत्री मान ने अधिकारियों को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय रहने, गश्त बढ़ाने तथा आम जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार एक सुरक्षित और नशामुक्त पंजाब के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इसके लिए सभी विभाग मिलकर काम करेंगे।

  • सलमान खान ने मनाया 60वां Birthday, सोशल मीडिया पर वायरल हुई पार्टी की Inside तस्वीरें

    सलमान खान ने मनाया 60वां Birthday, सोशल मीडिया पर वायरल हुई पार्टी की Inside तस्वीरें

    मनोरंजन: बॉलीवुड के दबंग खान सलमान आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर भले ही 60 साल के हो गए हैं परंतु आज भी फैंस उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा पाते। बीते दिन भाईजान ने अपना जन्मदिन पनेवाल वाले फार्महाउस पर मनाया। उनकी बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुई। अब भाईजान के बर्थडे की इनसाइड तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस बीना काक भी नजर आ रही हैं।

    वायरल हुई पार्टी की इनसाइड तस्वीरें

    अब भाईजान के जन्मदिन से सोशल मीडिया पर पार्टी की इनसाइड तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में एक्टर आदित्य रॉय कपूर भी नजर आ रहे हैं। इसके अलावा बीना काक भी बर्थडे बॉय सलमान के साथ पोज देती दिख रही हैं। एक तस्वीर में वह सलीम खान के साथ बातें करते दिखी। इसके अलावा एक्टर ने सलमान खान के भतीजों अरहान और निर्वाना खान के साथ भी पोज दिए हैं। एक्ट्रेस की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री भी इस दौरान पार्टी में नजर आई। इन तस्वीरों के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा कि – मेरे भाई जैसे बेटे को हैप्पी बर्थडे। आपके 60वें जन्मदिन पर आपके साथ सेलिब्रेट करके अच्छा लगा।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Bina Kak (@kakbina)

    पैपाराजी के साथ काटा केक

    सलमान खान ने परिवार के साथ जन्मदिन मनाने के बाद पैपाराजी के साथ भी केक काटा। इस दौरान उन्होंने एक बड़े से चाकू के साथ केक काटा जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है। इस दौरान वह पैपाराजी के साथ मस्ती करते भी दिखे। सलमान ने कहा कि – यदि केक अच्छा नहीं है तो अर्पिता ने लाया है। उनकी ऐसी बातें सुनकर सभी हंसने लगे। इसके बाद उन्होंने केक काटा और पैपाराजी को भी खिलाया।

    फैंस ने दी बधाई

    भाईजान का यह वीडियो वायरल होने के बाद फैंस उन्हें जन्मदिन की ढेरों बधाईयां देते दिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि – ‘जन्मदिन मुबारक हो भाईजान’। अन्य ने लिखा कि – ‘भाईजान अपनी मां को कितना प्यार करते हैं। जन्मदिन मुबारक हो सलमान खान’ । एक ने लिखा कि – ‘खुश रहो सेहत याब रहो’।      
  • Punjab News: कार सवार लुटेरों ने Axis Bank का ATM लूटा, ट्रे लेकर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: कार सवार लुटेरों ने Axis Bank का ATM लूटा, ट्रे लेकर फरार, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर में लुटेरों की ओर एक एटीएम को निशाना बनाने का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार लुटेरों ने देर रात करीब अढ़ाई बजे खुले शटर वाले एक्सिस बैंक के ATM में धावा बोला। करीब 15 से 20 मिनट में ही बदमाश ATM की ट्रे उखाड़ीकर कार में लेकर फरार हो गए। घटना थाना बस्ती जोधेवाल के इलाके कैलाश रोड की है। ATM से कुल कितने पैसे लेकर लुटेरे भागे हैं, इस बारे में जांच जारी है। चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस टीमें मौके पर पहुंची। सीआईए स्टाफ सहित क्राइम ब्रांच और स्पेशल सेल के अधिकारी भी मौके का जायजा ले रहे है।

    ATM में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अधिकारी चेक कर रहे हैं। आस-पास के इलाके में रहने वाले लोगों के डीवीआर पुलिस ने कब्जे में लिए हैं। लुटेरे वारदात को अंजाम देकर हाईवे की तरफ जाते पुलिस को नजर आए है। पुलिस इस मामले में विभिन्न एंगलों पर जांच कर रही है। हालांकि पुलिस के सभी उच्च अधिकारियों ने इस मामले में चुपी साधी हुई है पुलिस अभी इस मामले में कुछ नहीं बता रही।

  • Punjab News: फास्ट फूड संचालक पर बाइक सवार लुटेरों ने किया तेजधार हथियारों से हमला, घायल

    Punjab News: फास्ट फूड संचालक पर बाइक सवार लुटेरों ने किया तेजधार हथियारों से हमला, घायल

    बठिंडाः महानगर में लूटपाट और चोरी की घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं देर रात बाइक सवारों ने लूट की नीयत से मोमोज स्टॉल मालिक पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान बाइक सवार 3 नकाबपोशों ने व्यक्ति के हाथों पर हमला करके पैसे छीनने की कोशिश की। कोशिश नाकाम होने के बाद लुटेरे पीडित पर तेजधार हथियार से हमला करके मौके से फरार हो गए। घटना में घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

    मूल रुप से नेपाल निवासी मन बहादुर ने बताया कि मोमोज फास्ट फूड का स्टॉल चलाता है। देर रात जब वह घर को जा रहा था, तभी बाइक पर आए 3 युवकों ने बिना किसी बातचीत के उस पर हमला कर दिया। हमले में तेजधार हथियारों से मन बहादुर की उंगलियां कट गईं और सिर पर भी चोट आई। पीड़ित ने बताया कि हमलावरों ने उसकी जेब से पैसे लूटने की भी कोशिश की। घायल अवस्था में उसे छोड़कर हमलावर मौके से फरार हो गए।

    मन बहादुर के परिजनों ने बताया कि उनकी पत्नी रोते हुए उनके पास आई और घटना की जानकारी दी। परिजन तुरंत मन बहादुर को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल ले आए। परिजनों ने पुलिस से न्याय की मांग की है। घटना की सूचना मिलने पर एसपी सिटी नरिंदर सिंह घायल मन बहादुर का हाल जानने सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटना की जानकारी ले ली है और हमलावरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

  • Phagwara News: SBI के ATM में 29 लाख की लूट के मामले में DSP का आया बयान, देखें वीडियो

    Phagwara News: SBI के ATM में 29 लाख की लूट के मामले में DSP का आया बयान, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेश कुमार: खजूरलां गांव के पास एसबीआई एटीएम को चोरों ने निशाना बनाया है। जहां चोर एटीएम की मशीन से 29 लाख रुपए निकालकर फरार हो गए। वहीं इस घटना को लेकर मौके पर पहुंचे डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि एसबीआई एटीएम ब्रेक होने की सूचना सरपंच की ओर से उन्हें दी गई। जिसके बाद वह बैंक के अधिकारियों के पास पहुंचे, लेकिन बैंक के अधिकारियों द्वारा अभी तक कोई सीसीटीवी फुटेज मुहैय्या नहीं करवाई गई। डीएसपी ने कहा कि बैंक की एएमसी 1 तारीख से बंद है, जोकि काफी बड़ी घटना है।

    उन्होंने कहा कि बैंक को काफी समय से पुलिस की ओर से सिक्योरिटी गार्ड रखने के लिए पत्र जारी किए जा चुके है, लेकिन अभी तक सिक्योरिटी गार्ड को भी नहीं रखा गया। इससे पहले भी यहां घटना हो चुकी है। बैंक के कर्मियों का कहना है कि इस एटीएम में ज्यादा पैसे नहीं रखे जाते थे। डीएसपी ने कहा कि लुटेरे एटीएम काटकर लुटेरे ले गए है। पुलिस के अनुसार बैंक को अलग-अलग समय में पत्र जारी किया चुका है, लेकिन पत्र को लेकर बैंक की ओर से गंभीरता से नहीं लिया गया। ऐसे में बैंक के खिलाफ जल्द कार्रवाई करने को लेकर उच्च अधिकारियों को आदेश दिए जाएगे।

    डीएसपी ने कहा कि सरपंच के बयानों पर मामला दर्ज किया जा रहा है, दरअसल, बैंक की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं दिया जा रहा है और ना ही कोई सीसीटीवी मुहैय्या करवाई जा रही है। बता दें कि डीएसपी से पहले मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी ने बताया कि उन्हें सुबह 10 बजे घटना की सूचना मिली है कि एसबीआई एटीएम में लूट हुई है। जांच अधिकारी ने कहा कि फारेसिंक टीम को सूचित कर दिया गया है। फारेसिंक टीम के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच अधिकारी के अनुसार एटीएम को सील कर दिया गया है।

  • Punjab News: फॉर्च्यूनर गाड़ी से हथियार बरामद, 6 युवक काबू

    Punjab News: फॉर्च्यूनर गाड़ी से हथियार बरामद, 6 युवक काबू

    मोहालीः खरड़ मोरिंडा रोड पर देर रात पुलिस द्वारा विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया। जहां भागो माजरा टोल प्लाजा से 6 व्यक्तियों को काबू किया गया। युवाओं की पहचान प्रभजोत सिंह उर्फ जोत पुत्र कुलविंदर सिंह निवासी गांव घलाल, तहसील समराला, जिला लुधियाना, गुरसिमर सिंह उर्फ सिमरन पुत्र जगरूप सिंह निवासी वार्ड नंबर 3, कंग महालाका, पुरानी सब्जी मंडी, समराला, जिला लुधियाना, तरणवीर सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी गांव सोस पुरा, खमाणो, फतेहगढ़ साहिब, सिमरनदीप सिंह पुत्र इंदरजीत सिंह निवासी गांव सिद्धूपुर कला, खमाणो, फतेहगढ़ साहिब, अमनदीप सिंह पुत्र गुरदीप सिंह निवासी हेडो, समराला, जिला लुधियाना, परमवीर सिंह उर्फ विक्की पुत्र हरप्रीत सिंह निवासी मृत्ती्यू, तहसील समराला, जिला लुधियाना के रूप में की गई है।

    दरअसल, यह सभी गाड़ी पर काली फिल्म लगाकर इलाके में घूम रहे थे। इन मामले को लेकर एसएचओ शिवदीप खरड़ ने बताया कि उक्त युवक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर में सवार होकर संदिग्ध अवस्था में चंडीगढ़ की तरफ आ रहे थे। जब पुलिस पार्टी ने उन्हें रोककर दस्तावेज दिखाने को कहा तो उन्होंने किसी भी गाड़ी के दस्तावेज नहीं दिखाए। इसके अलावा गाड़ी के शीशों पर काली फिल्म लगी हुई थी और गाड़ी के अंदर से तेजधार हथियार भी बरामद हुए। उन्होंने बताया कि फिलहाल युवाओं को बीएएनएस एक्ट के अंतर्गत काबू किया गया है। खरड़ में माननीय एसडीएम के समक्ष युवाओं को पेश करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

     

     

  • ChatGPT को टक्कर दे रहा Google Gemini, ताजा आंकड़ों में Experts ने किया खुलासा

    ChatGPT को टक्कर दे रहा Google Gemini, ताजा आंकड़ों में Experts ने किया खुलासा

    टेक्नोलॉजी: पिछले कुछ समय से एआई चैटबॉट्स लगातार एडवांस हो रहे हैं। धीरे-धीरे इनके बीच की रेस और भी दिलचस्प होती जा रही है। इसी रेस में गूगल जेमिनी का भी नाम शामिल है। गूगल जेमिनी पिछले एक साल से लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। इसका वेब ट्रैफिक भी तेजी से बढ़ रहा है। आंकड़ों के अनुसार, जेमिनी की वेब ट्रैफिक में अब काफी उछाल भी आया है। दूसरी ओर ओपन एआई के चैट जीपीटी पर ट्रैफिक तेजी से कम हो रहा है। पहले से ही ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा था कि गूगल जेमिनी चैटजीपीटी को टक्कर देगा और अब ऐसा हो भी सकता है।

    18.2 प्रतिशत बढ़ा जेमिनी का ट्रैफिक

    यहां एक साल पहले जेमिनी का ट्रैफिक शेयर सिर्फ 5.4% था अब यह बढ़कर 18.2% हो चुका है। दूसरी ओर चैटजीपीटी का ट्रैफिक एक साल पहले 87.2% था यह अब गिरकर 68% रह गया है। एक्सपर्ट्स की मानें तो यह एआई माइग्रेशन का हिस्सा है। यूजर अब किसी एक प्लेटफॉर्म पर पूरी तरह निर्भर नहीं है और अलग-अलग टूल्स का इस्तेमाल कर रहे हैं।

    इस वजह से जेमिनी पकड़ रहा रफ्तार

    पिछले कुछ समय में गूगल ने एआई पर तेजी के साथ काम किया है। कंपनी ने रोज इस्तेमाल होने वाले अपने प्रोडक्ट्स में भी जेमिनी का इंटीग्रेट करना शुरु कर दिया है। अब जेमिनी का स्टैंडअलोन ऐप के साथ-साथ वेबसाइट और गूगल के दूसरे प्रोडक्ट्स में भी इस्तेमाल हो सकता है। अब यह क्रोम, गूगल सर्च, गूगल डॉक्स और जीमेल में भी दिखने लगा है। इससे यूजर के लिए इसको याद रखना आसान हो गया है। ऐसे में एआई चैटबॉट के लिए सबसे पहले जेमिनी का ही यूजर्स इस्तेमाल कर रहे हैं।

    चैटजीपीटी दे रहा टक्कर

    गूगल की ओर से कुछ दिन पहले ही अपना जेमिनी 3 मॉडल लॉन्च किया गया था। इससे वह कई मामलों में चैटजीपीटी के पीछे रह गया था। अब इसके बाद ओपन एआई ने इसको टक्कर देने के लिए कोड रेड का ऐलान कर दिया था। यह कंपनी का इंटरनल टर्म है। इसका अर्थ है कि वह नया मॉडल बनाने के लिए काम तेज कर रहे हैं।
  • टिंबर मार्केट में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 40 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

    टिंबर मार्केट में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 40 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

    50 फीट तक ऊपर उठी लपटों से दहला इलाका

    भोपालः शहर के पुल पात्रा स्थित टिंबर मार्केट में आज तड़के पौने 3 बजे भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। आग सबसे पहले एक फर्नीचर की दुकान में लगी, जो बढ़कर आरा मशीन तक पहुंच गई और देखते ही देखते आग ने फर्नीचर-आरा मशीन समेत 3 जगहों को अपनी चपेट में ले लिया। आग बुझाने के दौरान आरा मशीन की दीवार गिर गई, जिससे 2 कर्मचारियों समेत 4 लोग घायल हो गए। जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। नगर निगम के बैरागढ़, फतेहगढ़, कबाड़खाना, माता मंदिर, कोलार फायर स्टेशन के अलावा भेल, पुलिस के 22 दमकल वाहन आग बुझाने में जुटे रहे। करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। जानकारी मुताबिक, भोपाल डेकोरेटर शोरूम मेन रोड पर है। इससे सटी हुई आरा मशीन है। तड़के 2.45 बजे सबसे पहले शोरूम में आग लगी और देखते ही देखते आरा मशीन को चपेट में ले लिया। शुरुआती एक घंटे तक आग इतनी भीषण थी कि लोहे की टीन तक पिघल गई। धीरे-धीरे आग पिछले हिस्से तक पहुंच गई। आरा मशीन के मुख्य गेट से आग बुझाने का काम चल रहा था। इसमें आरा मशीन के कर्मचारी और राहगीर भी जुटे हुए थे। तभी अचानक आरा मशीन के मुख्य गेट पर पक्की दीवार गिर गई। इस वजह से जावेद, जुनैद समेत 4 लोग घायल हो गए। उन्हें तुरंत पहले प्राइवेट हॉस्पिटल में ले जाया गया। जहां से हमीदिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग की लपटें 50 फीट तक ऊपर उठ गईं। धुआं कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था। अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आसपास की आरा मशीनें भी चपेट में आ सकती थीं। आग लगने का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। हालांकि, इलाके के कुछ लोग आशंका जता रहे हैं कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। वहीं रेलवे ट्रैक यहां के बमुश्किल 50 मीटर की दूरी पर ही है। ऐसे में आग लगने के दौरान यहां से कई ट्रेनें गुजरीं। हालांकि, इससे रेल यातायात प्रभावित नहीं हुआ। घटना के बाद मौके पर दमकल की करीब 40 गाड़ियां मौके पर पहुंची। टीम ने करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि इसके बाद भी आग धधकती रही। कई जगहों पर धुआं उठता नजर आया। जिसे दमकलकर्मियों ने देर रात तक पूरी तरह बुझा लिया।
  • Punjab News: कोरियर की दुकान में लगी भीषण आग

    Punjab News: कोरियर की दुकान में लगी भीषण आग

    कपूरथलाः कचहरी चौक के पास कोरियर की दुकान में आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार घटना प्राचीन शिव मंदिर के सामने वाली गली में स्थित दुकान में हुई है। जहां देखते ही देखते दुकान आग की चपेट में आ गई। इस घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया और लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी।

    मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना में दुकान का अधिकतर सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

  • Punjab News: सवारियों से भरी ऑर्बिट बस और ट्रक में हुई टक्कर, देखें वीडियो

    Punjab News: सवारियों से भरी ऑर्बिट बस और ट्रक में हुई टक्कर, देखें वीडियो

    होशियारपुरः चंड़ीगढ़ रोड़ पर ट्रक और बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस घटना को लेकर ओरबिट बस चालक बलविंदर ने बताया कि बस चंडीगढ़ से लेकर पठाकोट जा रहा था। इस दौरान ट्रक चालक को झपकी आ गई और ट्रक उसकी बस से टकरा गया। घटना के दौरान सवारियां बस में भरी हुई थी। इस दौरान ट्रक कच्चे रास्ते में चला गया और पेड़ से टकरा गया। इस घटना में ट्रक ड्राइवर घायल हो गया। वहीं जांच अधिकारी ने बताया कि खपड़ा पैलेस के पास बस और ट्रक का एक्सीडेंट हो गया। घटना के दौरान सड़क सुरक्षा की टीम मौके पर पहुंच गई और घायल ट्रक चालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस की दाहिने साइड पर ट्रक चालक ने को टक्कर मारने के बाद सफेदे के पेड़ से टकरा गया। ट्रक चालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना के दौरान बस में यात्रियों को कोई चोट नहीं आई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।