Blog

  • Jalandhar News: फायरिंग मामले में ADCP का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: फायरिंग मामले में ADCP का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: शहर के बाबू लाभ सिंह नगर में गोली लगने के गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। घायल की पहचान आर्य नगर के रहने वाले राहुल के रूप में हुई है। घायल राहुल का अस्पताल में ईलाज चला रहा है। घटना स्थल से पुलिस ने गोली का खोल बरामद किया है। इसी के साथ पुलिस ने एक युवक को राउंडअप किया और उसे पूछताछ के लिए थाने ले गई। सूत्रों के अनुसार अमरजीत सिंह सहित आनंद, विषणु और 2 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। मामले की जानकारी देते हुए एडीसीपी इन्वेस्टिगेशन जयंत पुरी ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि बाबू लाभ सिंह नगर पुली पर गोलियां चली हैं।

    घटना की सूचना मिलने के बाद उनकी टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि पेट में गोली लगने से आर्य नगर के रहने वाला राहुल घायल हुआ है और उनका सत्यम अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान उन्हें घटनास्थल से एक खोल मिला है। गोलियां चलने की घटना को लेकर आस पास के लोगों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने गोलियां चलने की आवाज सुबह सुनाई दी। ऐसे में उनकी पुलिस टीम घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही हैं और वह जल्द ही गोली चलाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    मामले की जानकारी देते हुए चश्मदीद ई-रिक्शा चालक शालू अरोड़ा ने कहा कि सुबह 4 बजे के करीब फायरिंग हुई। घटना के दौरान काले रंग की बोलैरो में सवार होकर नौजवान फरार हो गए। घटना के दौरान कार में 5 लोग सवार थे। इस दौरान उसने जाली में नौजवानों को फरार होते देखा। चश्मदीद के अनुसार 5 राउंड फायर किए गए। शालू ने कहाकि फायरिंग के दौरान नौजवान गालियां निकाल रहे थे, शोर के कारण वह नींद से जाग गई। नौजवानों द्वारा पुली के पास ही फायरिंग की गई।

  • Punjab News: 5 किलो हेरोइन, 39 कारतूस सहित अन्य सामान बरामद, 3 गिरफ्तार

    Punjab News: 5 किलो हेरोइन, 39 कारतूस सहित अन्य सामान बरामद, 3 गिरफ्तार

    फिरोजपुरः सीआईए स्टाफ जीरा की टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 अलग-अलग मामलों में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 किलो 775 ग्राम हेरोइन, 1,33,640 प्रतिबंधित कैप्सूल और गोलियां, 39 कारतूस (KF 7.65) और ड्रग्स से जुड़े 36,600 रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक स्विफ्ट कार और 4 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

    जानकारी के अनुसार थाना आरिफ के में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच एएसआई अंग्रेज सिंह द्वारा की जा रही है। पुलिस के मुताबिक सीआईए स्टाफ जीरा की टीम गश्त पर थी। जब पुलिस पार्टी टोल प्लाजा से आगे आरिफ के की ओर पहुंची तो एक विश्वसनीय मुखबिर ने सूचना दी कि मनजिंदर सिंह पुत्र कुलबीर सिंह निवासी गांव लखा भेडियां थाना आरिफ के तथा जगजीत सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी वार्ड नंबर 9, मल्लांवाला, थाना मल्लांवाला हेरोइन बेचने का धंधा करते हैं। मुखबिर ने बताया कि दोनों आरोपी उस समय गांव वाहका की दाना मंडी के पास अपनी कार में सवार होकर ग्राहकों को हेरोइन सप्लाई करने के लिए खड़े हैं।

    सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस ने तुरंत छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं एक अन्य मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद हेरोइन कहां से लाई गई थी तथा इसे किन क्षेत्रों में सप्लाई किया जाना था। पुलिस ने अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और ड्रग तस्करी के नेटवर्क, पैसों के लेन-देन और दूसरे साथियों की पहचान करने की जांच कर रही है।

  • वायुसेना अधिकारी की पत्नी ने बलात्कार और जबरन धर्म परिवर्तन का लगाया आरोप, देखें वीडियो

    वायुसेना अधिकारी की पत्नी ने बलात्कार और जबरन धर्म परिवर्तन का लगाया आरोप, देखें वीडियो

    नागपुर: नागपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां वायुसेना के अफसर की पत्नी ने अपने एक पुराने सहपाठी और उसके साथियों पर गंभीर आरोप लगाए है। जिसका एक तेजी से वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक मुस्लिम धार्मिक मंत्रों का उचारण कर रहा है और बार-बार उसके चेहरे पर फूंक मार रहा है। इस दौरान अफसर की पत्नी छोड़ दो-छोड़ दो और अपने हाथ छुड़ाने की कोशिश कर रही है। वहीं पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    जबकि धर्म परिवर्तन में कथित तौर पर शामिल मौलाना की तलाश के लिए एक टीम को मध्य प्रदेश भेजा गया है। गिरफ्तार किए दोनों आरोपियों की पहचान अयाज मदारे और उसके साथी अमीन शेख के रूप में हुई है। एफआईआर के अनुसार 8 फरवरी, 2025 को एक होटल में हुई बैठक में अयाज ने (24) महिला के पेय में मादक पदार्थ मिला दिया। जब महिला को होश आया तो आरोपी ने कथित तौर पर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड कर लिए थे। इसके बाद उसने महिला को ब्लैकमेल किया और धमकी दी कि वह वीडियो उसके पति को भेज देगा और उन्हें सोशल मीडिया पर फैला देगा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके साथ बार-बार यौन उत्पीड़न किया और उससे लगभग 4 लाख रुपए जबरन वसूले गए। वीडियो में महिला रोती हुई और आरोपी अयाज मदारे से उसे छोड़ने की गुहार लगाती नज़र आ रही है। महिला ने आरोप लगाया कि अयाज़ अक्सर एक प्लास्टिक की बोतल में कोई तरल पदार्थ भरकर लाता था और उसे जबरदस्ती पिलाता था। इसके बाद वह कथित तौर पर उर्दू में कुछ बोलता था, उसके चेहरे पर फूंकता था और कहता था कि यह “सम्मोहन और काला जादू” है, फिर उसके साथ बलात्कार करता था। शिकायत में उल्लिखित एक अन्य घटना में 31 मई को मदारे और उसके साथी ने महिला को जबरन कलमेश्वर ले गए। वहां तीसरे आरोपी मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के तामिया गांव के हजरत मौलाना ने कथित तौर पर धार्मिक अनुष्ठान किए और महिला को जबरन कुबूल है कहने के लिए मजबूर किया ताकि वह इस्लाम धर्म अपना ले। महिला का आरोप है कि यह उसकी इच्छा के विरुद्ध किया गया। अनुष्ठान के बाद मौलाना ने घोषणा की कि उसने इस्लाम धर्म अपना लिया है और अयाज के साथ उसका निकाह हो चुका है। उसे कथित तौर पर मांस खाने और कलमा पढ़ने के लिए मजबूर भी किया गया। इसके बाद समूह उसे एक होटल ले गया, जहां अयाज ने कथित तौर पर उसके साथ फिर से बलात्कार किया। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी उसके घर आते रहे और उसके साथ यौन उत्पीड़न करते रहे। नागपुर पुलिस की एक टीम उस मौलाना की तलाश कर रही है, जिसने कथित तौर पर धर्म परिवर्तन कराया था। डीसीपी सुरेश रेड्डी ने कहा कि महिला ने अपनी शिकायत में बलात्कार, जबरन वसूली, धर्मांतरण और काला जादू का आरोप लगाया है। जब्त किए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का फोरेंसिक विश्लेषण किया जा रहा है। यह सबूत बेहद अहम साबित होगा। धर्मांतरण कराने वाले मौलाना की तलाश में पुलिस की एक टीम दूसरे राज्य गई है। गहन जांच जारी है।  
  • Jalandhar News: गोलियां चलने के मामले में खोल बरामद, एक युवक राउंडअप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: गोलियां चलने के मामले में खोल बरामद, एक युवक राउंडअप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में शहीद बाबू लाभ सिंह नगर में कार सवार बदमाशों ने युवक पर गोलियां चलाई गई। इस घटना में राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना स्थल से पुलिस ने गोली का खोल बरामद किया है। इसी के साथ पुलिस ने एक युवक को राउंडअप किया और उसे पूछताछ के लिए थाने ले गई। सूत्रों के अनुसार अमरजीत सिंह सहित आनंद, विषणु और 2 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। मामले की जानकारी देते हुए चश्मदीद ई-रिक्शा चालक शालू अरोड़ा ने कहा कि सुबह 4 बजे के करीब फायरिंग हुई। घटना के दौरान काले रंग की बोलैरो में सवार होकर नौजवान फरार हो गए। घटना के दौरान कार में 5 लोग सवार थे। इस दौरान उसने जाली में नौजवानों को फरार होते देखा। चश्मदीद के अनुसार 5 राउंड फायर किए गए। शालू ने कहाकि फायरिंग के दौरान नौजवान गालियां निकाल रहे थे, शोर के कारण वह नींद से जाग गई। नौजवानों द्वारा पुली के पास ही फायरिंग की गई।

    वहीं अस्पताल में घायल राहुल का हाल जानने के लिए थाना प्रभारी सहित भारी संख्या में पुलिस पहुंची। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी जय इंद्र ने कहा कि थाना 1 का मामला है। पुलिस कमिशनर की ओर से सूचना मिलने पर वह अस्पताल में घायल युवक का हाल जानने के लिए पहुंचे। थाना प्रभारी के अनुसार अमरजीत सिंह निहंग द्वारा गोलियां चलाई गई। अस्पताल में डॉक्टरों से पूछताछ के अनुसार पता चला है कि राहुल के पेट में गोली लगी है और उसकी हालत स्थित है।

    राहुल का बीपी कम होने के कारण परिजन परेशान हो गए थे। वहीं राहुल के साथी अस्पताल में पहुंचे, जहां राहुल के फोन से उन्हें गोली लगने की सूचना मिली थी। थाना प्रभारी ने कहा कि थाना एक की पुलिस राहुल के घर पर जांच करने के लिए पहुंची है, जांच के बाद ही असल कारणों का पता चल पाएगा। हालांकि पुरानी रंजिश को लेकर पुलिस ने चुप्पी साधी रखी। मिली जानकारी के अनुसार सुबह 6 बजे गोलियां चली है।

    निहंग बाणे में आए अरमजीत सिंह द्वारा गोलियां चलाई गई। बता दें कि अमरजीत सिंह ने साथियों के साथ मिलकर राहुल नामक पर 25 के करीब गोलियां चलाई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। अस्पताल में राहुल की मां का रो-रो-कर बुरा हाल हो रहा है। पुलिस द्वारा परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे है। भारी संख्या में पुलिस अस्पताल में जांच में जुट गई है। घटना की सूचना मिलते ही एसीपी खुद भी अस्पताल में पहुंचे और घायल युवक की माता से मामले को लेकर पूछताछ में जुट गए।

  • NEET पेपरः बैन के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचा Telegram; आज होगी सुनवाई

    NEET पेपरः बैन के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचा Telegram; आज होगी सुनवाई

    नई दिल्लीः नीट यूजी री-एग्जाम को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। टेलीग्राम पर सरकार ने 22 जून तक अस्थायी रोक लगा दी है। वहीं टेलीग्राम ऐप पर लगाए अस्थायी प्रतिबंध को चुनौती देते याचिका दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की गई है। हाईकोर्ट आज इस याचिका पर सुनवाई करेगा।
    बता दें अब मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम ने अस्थायी प्रतिबंध के फैसले के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया है। बुधवार को टेलीग्राम की ओर से इस मामले को जस्टिस तेजस करिया के समक्ष पेश किया गया। जस्टिस तेजस करिया ने इस याचिका पर सुनवाई करने के लिए सहमति दे दी है और बुधवार (आज) को ही इस मामले पर कोर्ट में सुनवाई होगी।

    दोबारा परीक्षा की तैयारियों के बीच कैबिनेट सेक्रेटरी टीवी सोमनाथन ने हाल ही में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं की समीक्षा की और चेतावनी दी कि जो कोई भी परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता को बिगाड़ने, उसमें बाधा डालने या उससे छेड़छाड़ करने की कोशिश करेगा, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    परीक्षा को लेकर केंद्र ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं, जिसमें इंडियन एयर फोर्स के जरिए प्रश्न पत्रों को ले जाना और दोबारा परीक्षा सुरक्षित रूप से आयोजित करने में स्थानीय अधिकारियों की मदद के लिए सीआरपीएफ और सीआईएसएफ के जवानों की तैनाती शामिल है। एनटीए ने उम्मीदवारों के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय देने और उत्तर पुस्तिकाओं में रफ काम के लिए ज्यादा जगह देने की भी घोषणा की है। केंद्र सरकार का कहना है कि राज्य सरकारों और जिला प्रशासनों के आपसी सहयोग का मकसद दोबारा परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता और विश्वसनीयता को बनाए रखना है।

    21 जून की परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5 बजकर 15 मिनट तक आयोजित होगी। वहीं रफ वर्क के लिए भी इस नई सुविधा दी गई है, जिसमें प्रश्न पुस्तिका में रफ कार्य के लिए पेज की संख्या दोगुनी कर दी गई है। पहले छात्रों को केवल 2 पेज मिलते थे, जबकि अब 4 पृष्ठ उपलब्ध होंगे।

     

  • Jalandhar News: गोलियां चलने के मामले में थाना प्रभारी का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: गोलियां चलने के मामले में थाना प्रभारी का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में शहीद बाबू लाभ सिंह नगर में कार सवार बदमाशों ने युवक पर गोलियां चलाई गई। इस घटना में राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं अस्पताल में घायल राहुल का हाल जानने के लिए थाना प्रभारी सहित भारी संख्या में पुलिस पहुंची। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी जय इंद्र ने कहा कि थाना 1 का मामला है। पुलिस कमिशनर की ओर से सूचना मिलने पर वह अस्पताल में घायल युवक का हाल जानने के लिए पहुंचे। थाना प्रभारी के अनुसार अमरजीत सिंह निहंग द्वारा गोलियां चलाई गई। अस्पताल में डॉक्टरों से पूछताछ के अनुसार पता चला है कि राहुल के पेट में गोली लगी है और उसकी हालत स्थित है।

    राहुल का बीपी कम होने के कारण परिजन परेशान हो गए थे। वहीं राहुल के साथी अस्पताल में पहुंचे, जहां राहुल के फोन से उन्हें गोली लगने की सूचना मिली थी। थाना प्रभारी ने कहा कि थाना एक की पुलिस राहुल के घर पर जांच करने के लिए पहुंची है, जांच के बाद ही असल कारणों का पता चल पाएगा। हालांकि पुरानी रंजिश को लेकर पुलिस ने चुप्पी साधी रखी। मिली जानकारी के अनुसार सुबह 6 बजे गोलियां चली है।

    मामले की जानकारी देते हुए चश्मदीद ई-रिक्शा चालक शालू अरोड़ा ने कहा कि सुबह 4 बजे के करीब फायरिंग हुई। घटना के दौरान काले रंग की बोलैरो में सवार होकर नौजवान फरार हो गए। घटना के दौरान कार में 5 लोग सवार थे। इस दौरान उसने जाली में नौजवानों को फरार होते देखा। चश्मदीद के अनुसार 5 राउंड फायर किए गए। शालू ने कहाकि फायरिंग के दौरान नौजवान गालियां निकाल रहे थे, शोर के कारण वह नींद से जाग गई। नौजवानों द्वारा पुली के पास ही फायिंग की गई।

    निहंग बाणे में आए अरमजीत सिंह द्वारा गोलियां चलाई गई। बता दें कि अमरजीत सिंह ने साथियों के साथ मिलकर राहुल नामक पर 25 के करीब गोलियां चलाई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। अस्पताल में राहुल की मां का रो-रो-कर बुरा हाल हो रहा है। पुलिस द्वारा परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे है। भारी संख्या में पुलिस अस्पताल में जांच में जुट गई है। घटना की सूचना मिलते ही एसीपी खुद भी अस्पताल में पहुंचे और घायल युवक की माता से मामले को लेकर पूछताछ में जुट गए।

     

  • आवारा कुत्तों का आतंक, 5 वर्षीय बच्चे पर किया हमला, गंभीर घायल, देखें CCTV

    आवारा कुत्तों का आतंक, 5 वर्षीय बच्चे पर किया हमला, गंभीर घायल, देखें CCTV

    बिजनौरः नजीबाबाद के मुगलूशाह क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक देखने को मिला। जहां कुत्तों के झुंड ने 5 वर्षीय बच्चे पर हमला कर दिया। इस घटना में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, मुगलूशाह निवासी 5 वर्षीय मोहम्मद शहजान पुत्र शहजाद गली से गुजर रहा था। इस दौरान आवारा कुत्तों के झुंड ने उसे घेर लिया और बुरी तरह से हमला करके घायल कर दिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे कुत्तों से बचाया। घायल बच्चे को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता हैकि बच्चा जान बचाने के लिए दीवार के साथ लग जाता है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    इस दौरान कुत्ते उस पर हमला करके गिरा देते है। जिसके बाद अन्य कुत्तें घटना स्थल पर आते है और मासूम बच्चे पर हमला करके घायल कर देते है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।क्षेत्रवासियों के मुताबिक, एक अलग घटना में 2 बच्चें घायल हुए है। मुगलूशाह निवासी 7 वर्षीय आजम और 9 वर्षीय हादी भी कुत्तों के हमले में घायल हुए हैं। इसके अतिरिक्त, रेलवे स्टेशन क्षेत्र में रहने वाले अर्जुन नामक बालक को भी आवारा कुत्तों ने काट कर जख्मी कर दिया। इन लगातार हो रही घटनाओं से बच्चों और बुजुर्गों में भय का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद नगर पालिका और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर में लंबे समय से आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन समस्या के समाधान के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। नजीबाबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सा प्रभारी अंकित कुमार ने बताया कि घायलों को रेबीज इंजेक्शन दे दिया गया है और सीरम लगाया गया है आवारा कुत्तों के सम्बंध में नगरपालिका को भी अवगत कराया गया क्षेत्र की जनता से अपील की है कि कुत्ते काटने पर तुरंत सरकारी अस्पताल आना चाहिए किसी भी झाड़ फूंक के चक्कर में ना पड़े। नगर पालिका अध्यक्ष इंजीनियर मौअज्जम ने कहा कि लगभग 150 कुत्तों की लिस्ट जारी की गई है जिनको इंजेक्शन लगाए जायेंगे इस संबंध में टेंडर जारी हो चुका है।
  • फर्जी पार्टी के बहाने शोरूम कर्मी ने प्रेमिका संग रची साजिश, 3.10 करोड़ के गहने हुए बरामद, देखें वीडियो

    फर्जी पार्टी के बहाने शोरूम कर्मी ने प्रेमिका संग रची साजिश, 3.10 करोड़ के गहने हुए बरामद, देखें वीडियो

    6.5 लाख की नगदी और हथियार बरामद

    गाजियाबादः दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले में आरडीसी स्थित तनिष्क शोरूम से हुई करोड़ों रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के में शोरूम का कर्मचारी नितिन वर्मा, प्रेमिका काजल वर्मा और पिता संजय वर्मा शामिल है। पुलिस के मुताबिक यह चोरी नितिन और काजल की शादी के लिए पैसे जुटाने के मकसद से की गई थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 3.10 करोड़ रुपये मूल्य का सोना, साढ़े छह लाख रुपये नकद और अवैध हथियार बरामद किए हैं। डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नितिन वर्मा शोरूम में कर्मचारी था और सुरक्षा व्यवस्था से लेकर स्टाफ की गतिविधियों तक की पूरी जानकारी रखता था। इसी का फायदा उठाकर उसने अपने पिता संजय वर्मा और प्रेमिका काजल के साथ मिलकर चोरी की साजिश रची। जांच में सामने आया कि चोरी की योजना पहले से तैयार थी। 11 जून की शाम नितिन ने शोरूम के कर्मचारियों को अपनी शादी तय होने की खुशी में पार्टी देने का बहाना बनाया। इस पार्टी का असली मकसद चाबी तक पहुंच बनाना था। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे जल्द अमीर बनना चाहते थे और अपनी लग्जरी लाइफ के सपनों को पूरा करने के लिए उन्होंने यह वारदात की। नितिन को शोरूम की कार्यप्रणाली की पूरी जानकारी थी, इसलिए उसने किसी बाहरी गैंग की मदद लेने के बजाय अपने करीबी लोगों को ही शामिल किया। डीसीपी के अनुसार, नितिन ने मुख्य कस्टोडियन और कैशियर गौतम राज को जरूरत से ज्यादा शराब पिला दी। बाद में उसे घर छोड़ने के दौरान उसके बैग से शोरूम के मुख्य दरवाजों की चाबियां निकाल लीं। पुलिस ने शोरूम और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो सुबह के समय नितिन की गतिविधियां संदिग्ध नजर आईं। इसके बाद पुलिस लगातार उसकी लोकेशन ट्रेस करने में जुट गई। तकनीकी सर्विलांस और मुखबिरों से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने अवंतिका चौकी क्षेत्र के चिरंजीव विहार स्थित साईं फाटक के पास घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तारी के समय आरोपी चोरी किए गए बचे हुए जेवरातों को बेचने की फिराक में थे। पकड़े जाने के डर से उन्होंने जेवरातों का आपस में बंटवारा भी कर लिया था और कुछ जेवरात अनजान लोगों को बेचकर नकदी जुटाने की कोशिश की थी। हालांकि पुलिस ने अधिकांश चोरी का माल बरामद कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मामले से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है। 12 जून की सुबह करीब 7:15 बजे नितिन अपने एक साथी के साथ शोरूम पहुंचा। उसने चोरी की गई चाबी से ताला खोला और तिजोरी में रखे सोने के जेवरात लेकर फरार हो गया। उसी दिन सुबह शोरूम मालिक रोहित अरोड़ा को चोरी की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मामला सामने आते ही पुलिस की कई टीमों को जांच में लगाया गया।
  • Jalandhar News: शहीद बाबू लाभ सिंह नगर में गोलियां चलने में घायल युवक की हालत नाजुक, देखें वीडियो

    Jalandhar News: शहीद बाबू लाभ सिंह नगर में गोलियां चलने में घायल युवक की हालत नाजुक, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में शहीद बाबू लाभ सिंह नगर में कार सवार बदमाशों ने युवक पर गोलियां चलाई गई। मिली जानकारी के अनुसार सुबह 6 बजे गोलियां चली है। इस घटना में राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। सूत्रों के अनुसार निहंग बाणे में आए व्यक्ति द्वारा गोलियां चलाई गई। निहंग बाणे में आए अमरजीत सिंह नामक व्यक्ति ने साथियों के साथ मिलकर राहुल नामक पर 25 के करीब गोलियां चलाई।

    घटना की सूचना मिलते ही मौके पर थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा कि अस्पताल में घायल राहुल की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं अस्पताल में मां का रो-रो-कर बुरा हाल हो रहा है। पुलिस द्वारा परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे है। अभी तक घटना को लेकर पुलिस ने चुप्पी साधी हुई है। भारी संख्या में पुलिस अस्पताल में जांच में जुट गई है। घटना की सूचना मिलते ही एसीपी खुद भी अस्पताल में पहुंचे और घायल युवक की माता से मामले को लेकर पूछताछ में जुट गए।

  • आज अकाउंट्स का था पेपर, इससे पहले युवती ने उठाया ये कदम

    आज अकाउंट्स का था पेपर, इससे पहले युवती ने उठाया ये कदम

    मंडीः हिमाचल के सुंदरनगर सब डिवीजन के भड़ोह क्षेत्र में (21) युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। शुरूआती जांच में मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

    मृतका की पहचान नेहा छिछड़ रोहांडा निवासी के रूप में हुई है। मृतका की बहन जान्हवी ने नेहा को सबसे पहले फंदे से लटके देखा था। जान्हवी ने बताया कि वह दोनों सुंदरनगर में किराए के घर में रहकर यहां पढ़ती है। सुबह नेहा कंप्यूटर कोर्स के लिए गई थी, दोपहर में वह घर पर फंदे से लटकी मिली, जिसकी सूचना पुलिस और परिजनों की दी।

    आपको बता दें नेहा एक निजी संस्थान से अकाउंट्स में डिप्लोमा कर रही थी। नेहा का अकाउंट्स का पेपर आज था। मगर वह एक दिन पहले ही अपने किराए के कमरे में फंदे से लटकी मिली। परिजनों ने बताया कि नेहा पढ़ाई में होनहार थी। डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। छात्रा ने ऐसा कदम क्यों उठाया, यह जांच से स्पष्ट हो पाएगा। इसी तरह पुलिस को अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।