Blog

  • कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच शेयर बाजार में आया उछाल

    कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच शेयर बाजार में आया उछाल

    नई दिल्लीः भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिली। ईरान-यूएस डील और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच एक बार फिर से भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुले हैं। खास बात है कि 17 जून के सेशन में निफ्टी ने 24000 के ऊपर ओपनिंग दी है और 24044 पर खुला है। वहीं, ससेंक्स 271 प्वाइंट्स की तेजी के साथ 77080 पर ओपन हुआ है। मार्केट की चाल पर अपना नजरिया रखते हुए घरेलू ब्रोकरेज फर्म, मोतीलाल ओसवाल ने कहा कि बेहतर होते जियोपॉलिटिकल हालात, विदेशी संस्थागत निवेशकों की भागीदारी में सुधार और कच्चे तेल की कीमतों में और गिरावट से सहारा मिला।

    ऐसे में 17 जून के कारोबारी सत्र के लिए मार्केट ‘फ्लैट टू पॉजिटिव’ यानी स्थिर रहकर सकारात्मक कारोबार कर सकता है। निफ्टी के टॉप गेनर शेयरों में टेक महिंद्रा, ट्रेंट लिमिटेड, विप्रो, इंफोसिस और टीसीएस शामिल हैं, जबकि लूजर में हिंडाल्को, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक और टाटा कंज्यूमर के शेयर हैं। कारोबारी सत्र में विप्रो, भारत फोर्ज, प्राइम फोकस और सोनाटा सॉफ्टवेयर समेत अन्य शेयरों में एक्शन देखने को मिल रहा है।

    विप्रो ने Anthropic के क्लाउड मॉडल के लिए अपने ‘Applied AI Center of Excellence’ (CoE) को लॉन्च करने का एलान किया है। इससे एंटरप्राइज़ में AI को अपनाने और उसके असर को बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता को और मज़बूत किया है। यह CoE हाल ही में बनी ‘AI-Native Business & Platforms Unit’ के तहत एक अहम पहल है।

     

     

  • पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली, दोनों गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली, दोनों गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः पंचकूला के बरवाला इंडस्ट्रियल एरिया में सुबह पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी है। पुलिस ने मौके से दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवा दिया है।

    पुलिस के अनुसार सुबह करीब 5:30 बजे क्राइम ब्रांच-19 की टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में पैदल गश्त कर रही थी। इसी दौरान दो युवकों ने पुलिस टीम को देखकर कथित तौर पर फायरिंग शुरू कर दी। अचानक गोलीबारी के बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई करते दोनों संदिग्धों को घेर लिया।

    पकड़े गए आरोपियों की पहचान योगेश निवासी भिवानी और दीपेश निवासी चरखी दादरी के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है। साथ ही दोनों आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और उनके संभावित आपराधिक नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस जांच कर रही है कि आरोपी क्षेत्र में किस उद्देश्य से मौजूद थे और उनके खिलाफ पहले से कोई मामला दर्ज है या नहीं।

    मुठभेड़ के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा किया जाएगा।

  • Jalandhar News: इंडस्ट्री के लिए नया TOD Tariff लागू, शाम 6 से रात 10 बजे तक लगेगा बिजली पर अतिरिक्त चार्ज

    Jalandhar News: इंडस्ट्री के लिए नया TOD Tariff लागू, शाम 6 से रात 10 बजे तक लगेगा बिजली पर अतिरिक्त चार्ज

    जालंधर, ENS: पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन ने 16 जून रात 12 बजे से नया टाइम ऑफ डे टैरिफ प्रभावी कर दिया गया है। शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक बिजली का इस्तेमाल करने पर सामान्य दरों के ऊपर 2 रुपए प्रति केवीएएच का अतिरिक्त सरचार्ज चुकाना होगा। इसलिए शाम के समय लोड को नियंत्रित रखकर उद्योगपति भारी-भरकम बिजली बिल से बच सकते हैं। फोकल प्वाइंट, कपूरथला रोड और लैदर कॉम्प्लेक्स सहित सभी औद्योगिक क्षेत्रों की लघु, मध्यम और बड़ी इकाइयों के लिए यह बदलाव बेहद अहम है। धान के सीजन की शुरुआत होने के कारण अब शाम के वक्त बिजली का उपयोग करने पर उद्योगों को अतिरिक्त शुल्क देना होगा, जबकि रात के समय काम करने पर बड़ी राहत मिलेगी।

    हर बार गर्मियों में जब बिजली संकट का अंदेशा होता है तो हर साल उक्त व्यवस्था लागू की जाती है। जिसके तहत पूरे 24 घंटों को अलग-अलग समय चक्रों में बांट लिया जाता है। इसमें सामान्य घंटे, पीक आवर्स तय होते हैं। पीक आवर्स का अर्थ है कि जब बिजली की मांग सबसे अधिक होती है और ऑफ-पीक आवर्स होता है रात का समय, जब मांग बेहद कम होती है। सीधे शब्दों में कहें तो, दिन और रात के अलग-अलग समय के हिसाब से बिजली की दरें भी अलग-अलग तय होती हैं।

    रात को तमाम दफतर-शापिंग माल बंद होने से बिजली आसानी से उपलब्ध होती है, इसे आफ पीक आवर्स कहा जाता है। ऐसे में शाम के समय अतिरिक्त चार्ज लेकर पावरकॉम रात के आफ पीकआवर्स में इंडस्ट्री के संचालन को बढ़ावा देता है। बिजली विभाग द्वारा जारी किए गए नए नियमों के तहत 24 घंटे के समय चक्र को तीन अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है, जिसके अनुसार बिजली की दरें तय होंगी। इस समयावधि के दौरान उपभोक्ताओं पर सामान्य टैरिफ दरें ही लागू रहेंगी, यानी दरों में कोई बदलाव नहीं होगा। शाम के इन व्यस्त घंटों में बिजली का उपयोग करने पर सामान्य दरों के ऊपर 2 रुपये प्रति केवीएएच का अतिरिक्त सरचार्ज भुगतना होगा।

    रात के समय उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी गई है। इस दौरान 5.50 रुपये प्रति केवीएएच की विशेष सस्ती दर लागू होगी और साथ ही फिक्स्ड चार्ज में भी 50 प्रतिशत की भारी छूट मिलेगी। जालंधर के उद्योगों पर असर जो औद्योगिक इकाइयां अपनी मुख्य शिफ्ट रात 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच चलाएंगी, उन्हें विभाग के विशेष नियमों के तहत सस्ती बिजली (5.50 रुपए प्रति केवीएएच) मिलेगी। इसके साथ ही फिक्स्ड चार्ज में भी 50 प्रतिशत तक की बड़ी छूट का लाभ मिलेगा। लोड का संतुलन बनने से जालंधर के औद्योगिक फीडरों पर ट्रिपिंग और अघोषित बिजली कटों की समस्या से राहत मिलेगी, जिससे फैक्ट्रियों को लगातार बिजली मिल सकेगी।

  • आज का राशिफल, 17 जून 2026

    आज का राशिफल, 17 जून 2026

    आज 17 जून के दिन बुधवार है। आज बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बुधवार को गणपति बप्पा की पूजा करने से जीवन में समृद्धि बनी रहती है। ज्योतिषीय के अनुसार, 17 जून का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों के लिए मुश्किल भरा रह सकता है। आइए जाने आज 17 जून को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को सावधानी बरतनी होगी।

    मेष: आप खुलकर बात करेंगे। मददगार दोस्तों को आकर्षित कर सकते हैं। नई स्किल्स सीखना आपके मन को उत्साहित करेगी। किसी रोमांचक टास्क की जिम्मेदारी लेने से पहले समझदारी से योजना बनाएं। तैयारी आपके लिए नए द्वार खोलती है।

    वृषभ: दिल खोलकर सोचें। आप गहरी रचनात्मकता और कोमल भावनाओं का अनुभव करेंगे। अपनी एनर्जी स्टेबल रखने के लिए कला और आराम के बीच संतुलन बनाए रखें। देखभाल करने वाले दोस्तों के माध्यम से सरप्राइज मिल सकते हैं।

    मिथुन: बड़े सपने देखें। घर और स्कूल की लाइफस्टाइल शांति दिला सकती है। चुनाव करते समय खुद पर भरोसा करें। दयालु कार्य सकारात्मक भावना फैलाते हैं। चुनाव करते समय अपनी भावनाओं पर भरोसा करें।

    कर्क: दोस्तों के साथ मधुर संबंध पूरे दिन खुशियां महसूस कराएंगे। नए विचार उत्साह जगाते हैं। आपकी एनर्जी उच्च स्तर पर है। आज का दिन आपके लिए अच्छा मूड और रोमांच की भावना लेकर आएगा।

    सिंह: आप क्रिएटिव सोच या दिलचस्प बातचीत की ओर आकर्षित हो सकते हैं। आपकी जिज्ञासा आपको नई चीजें आजमाने के लिए मोटिवेट कर सकती है। दोस्तों या सहकर्मियों का सपोर्ट आपको कॉन्फिडेंट महसूस कराता है।

    कन्या: आपको अपनी भावनाओं पर भरोसा करने की जरूरत है। आप शांत पलों में शांति पा सकते हैं। आपके आस-पास के लोग आपकी सलाह ले सकते हैं, और आप दयालुता के साथ उन्हें ज्ञान प्रदान करेंगे।

    तुला: आज बारीकियों पर आपका ध्यान समस्या-समाधान कौशल को निखारता है। आप उन पैटर्न पर ध्यान दे सकते हैं, जो दूसरे लोग अनदेखा कर देते हैं, जिससे समाधान निकलते हैं। आत्मविश्वास और प्रगति के लिए धैर्य बनाए रखे और व्यवस्थित रहें।

    वृश्चिक: शांत रहें, जो सबसे सबसे मायने रखता है, उस पर ध्यान केंद्रित करें और ध्यान भटकाने से बचें। आपका देखभाल करने वाला स्वभाव काम आएगा। आज रिश्तों से जुड़ी समस्याओं का समाधान करें। बेहतर करियर ग्रोथ के लिए प्रोफेशनल मौकों का उपयोग करें।

    धनु: पूरे दिन पॉजिटिव रहेंगे। धैर्य से आप कार्यों, रिश्तों और स्वास्थ्य को आसानी से संभाल पाएंगे और क्लेरिटी लाएंगे। आपकी एनर्जी और सोच-समझकर लिए गए फैसलों के साथ दिन सुचारू रूप से बीतेगा।

    मकर: एक शांत और प्रोडक्टिव वातावरण रहेगा। जैसे-जैसे आप अपनी लाइफस्टाइल में स्टेबल होंगे, आपको छोटी-छोटी सफलता मिलती जाएगी। आपके आस-पास के लोग सहयोगी रहेंगे और आपके प्रयासों की तारीफ की जाएगी।

    कुंभ: पॉजिटिव दृष्टिकोण और व्यवस्थित मन तनाव को दूर रखेगा। आज का दिन आपको प्यार, काम और स्वास्थ्य के मामले में सही डिसीजन लेने में मदद करता है। इमोशनल संतुलन आपके दिन में सुकून और शांति लाता है। अचानक से धन लाभ हो सकता है।

    मीन: नौकरी में उत्पादकता संबंधी समस्याओं पर काबू पाएं। छोटी-मोटी आर्थिक समस्याएं हो सकती हैं और आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लव लाइफ में समस्याओं को सुलझाएं और अपने साथी के साथ एक्स्ट्रा टाइम स्पेंड करें।

  • Mohali News: कारोबारी का चेन झपटने वाला आरोपी बाइक समेत गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Mohali News: कारोबारी का चेन झपटने वाला आरोपी बाइक समेत गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जीरकपुरः ढकोली पुलिस ने मॉर्निंग वॉक पर निकले एक कारोबारी से सोने की चेन झपटने की वारदात को सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान लखविंदर सिंह उर्फ बग्गा निवासी गांव दयालपुरा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

    जानकारी के अनुसार रहमत होम्स, ढकोली निवासी सुमित कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 30 मई की सुबह करीब 6:50 बजे वह डीपीएस स्कूल के पास मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार एक युवक ने उनके गले में पहनी सोने की चेन झपट ली और फरार हो गया। शिकायत के आधार पर ढकोली थाना में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

    पूछताछ के लिए आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। जांच अधिकारी एएसआई भूपिंदर सिंह ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की गई। इस दौरान उसके कब्जे से एक चोरी का मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है। पूछताछ पूरी होने के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी अन्य चोरी और स्नैचिंग की वारदातों में शामिल रहा है या नहीं।

     

  • Punjab News: युवकों ने घर पर बोला धावा, जमकर की तोड़फोड़, देखें वीडियो

    Punjab News: युवकों ने घर पर बोला धावा, जमकर की तोड़फोड़, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के मॉडल टाउन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले डॉ. अंबेडकर नगर में गुंडागर्दी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कुछ युवकों ने सरेआम एक घर पर हमला कर दिया और बाहर खड़े वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की। इस घटना का पूरा वीडियो गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जिसके बाद इलाके में डर और दहशत का माहौल बन गया है।
    पिछले दो दिनों से कर रहे थे हुड़दंग पीड़ित राजू ने बताया कि पिछले दो दिनों से करीब 10 से 12 युवक गली में आकर लगातार शोर-शराबा और हुड़दंग मचा रहे थे। उनके अनुसार ये युवक इलाके में नशा बेचने का काम करते हैं और लोगों को परेशान कर रहे थे। राजू ने कहा कि उन्होंने किसी से कोई विवाद नहीं किया था, लेकिन इसके बावजूद आरोपियों ने अचानक उनके घर को निशाना बना लिया और हमला कर दिया। घर पर किया हमला, वाहनों को भी नहीं छोड़ा हमलावरों ने पहले राजू के घर पर ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इसके बाद उन्होंने घर के मुख्य गेट पर तेजधार हथियारों से कई वार किए। हमले के दौरान घर के बाहर खड़े तीन मोटरसाइकिल और एक एक्टिवा को भी नुकसान पहुंचाया गया। बदमाशों ने वाहनों पर पत्थरों और हथियारों से हमला कर उन्हें बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर घटना का जो सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, उसमें साफ देखा जा सकता है कि करीब 10 से 12 युवक अचानक गली में दाखिल होते हैं। उनके हाथों में तेजधार हथियार, डंडे और ईंट-पत्थर दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में नजर आता है कि गली में घुसते ही सभी युवक सीधे घर की तरफ बढ़ते हैं और हमला शुरू कर देते हैं। कुछ आरोपी घर पर पत्थर फेंकते हैं, जबकि अन्य गेट और वाहनों को नुकसान पहुंचाते दिखाई देते हैं। लोगों को भी डराकर घरों में भेजा जब गली में शोर-शराबा हुआ तो आसपास के कुछ लोग बाहर निकलकर स्थिति देखने लगे। लेकिन हमलावर इतने बेखौफ थे कि उन्होंने हथियार दिखाकर लोगों को डराया और वापस घरों के अंदर जाने के लिए मजबूर कर दिया। करीब तीन मिनट तक पूरी गली में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बना रहा। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शुरू की जांच मामले को लेकर मॉडल टाउन थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी (SHO) ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा है। पुलिस के अनुसार दोनों पक्ष पहले भी एक-दूसरे के खिलाफ शिकायतें दर्ज करवा चुके हैं। इस ताजा घटना का सीसीटीवी फुटेज पुलिस के पास पहुंच चुका है और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी आरोपियों की तलाश जारी है। जिन लोगों ने कानून हाथ में लेकर इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश की है, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।    
  • आप नेता संदीप दहिया के नेतृत्व में सुषमा वैलेंसिया के प्रतिनिधिमंडल ने दीपक चौहान से की मुलाकात

    आप नेता संदीप दहिया के नेतृत्व में सुषमा वैलेंसिया के प्रतिनिधिमंडल ने दीपक चौहान से की मुलाकात

    चंडीगढ़ः सुषमा वैलेंसिया सोसाइटी के 700 परिवारों का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतिनिधिमंडल ने संदीप दहिया के नेतृत्व में दीपक चौहान (बड़े पैमाने के औद्योगिक बोर्ड के अध्यक्ष) से ​​मुलाकात की।आप नेता संदीप दहिया ने दीपक चौहान को बताया कि ये परिवार पिछले तीन महीनों से बिजली कनेक्शन और पानी की समस्या से जूझ रहे हैं।

    भीषण गर्मी और उमस के कारण ये परिवार दयनीय परिस्थितियों में रह रहे हैं। दीपक चौहान ने प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं को विस्तार से सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे संबंधित अधिकारियों से बात करेंगे और उनकी समस्याओं को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर हल करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने इस मामले से संबंधित शिकायत और अदालती आदेश प्राप्त कर सुषमा वैलेंसिया सोसाइटी के निवासियों के हित में काम शुरू कर दिया है।

    संदीप दहिया ने आगे बताया कि अजय सिंहरोहा इस मामले पर लगातार उनसे संपर्क में हैं। साथ ही सोसाइटी के अध्यक्ष अधिवक्ता गुरिंदर सिंह भी उनके संपर्क में हैं। सोसाइटी के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य संदीप दहिया के नेतृत्व में अनिल सिंहरोहा, अभिनव, मनोज (उपाध्यक्ष),  मनिंदर कौर, विक्रम, गुरनाम सिंह, हिमांशु मौजूद रहे।

     

     

  • हरियाणा की International Yoga Day समारोह में Record हिस्सेदारी का लक्ष्य

    हरियाणा की International Yoga Day समारोह में Record हिस्सेदारी का लक्ष्य

    चंडीगढ़: हरियाणा की अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग एवं स्वास्थय एवं परिवार कल्याण डॉ. सुमिता मिश्रा ने सोमवार 21 जून को होने वाले अंतराष्ट्रीय योग दिवस 2026 को लेकर राज्य स्तर पर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को प्रदेष में योग कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पूर्ण सहयोग करने का निर्देश दिये। उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए डॉ. मिश्रा ने इस बात पर बल दिया कि योग षारीरिक एवं मानसिक स्वास्थय और स्वस्थ जीवन को बढ़ावा देने के लिए एक सषक्त टूल के रूप में उभरा है। उन्होंने इस साल के समारोह को लोगों का अभियान बनाने और वेलनेस और फिटनेस के प्रति हरियाणा के वादे को मजबूत करने के लिए जनभागीदारी बढ़ाने की अपील की।

    मीटिंग में अधिकारियों ने बताया कि राज्य में इस साल 2026 के लिए “योगा फॉर हेल्दी एजिंग” थीम अपनाई है, जबकि “हर घर योग, हर दिन योग” और “योग युक्त नशा-मुक्त हरियाणा” जैसे नारों के तहत अभियान चलाया जा रहा है। जिलों की प्रगति की समीक्षा करते हुए डॉ. मिश्रा ने इस बात पर संतोष जताया कि 18 मई से पूरे हरियाणा में योग गतिविधियां़ चलाई जा रही हैं और इनमें अब तक 20.36 लाख से ज़्यादा लोगों ने हिस्सा लिया है। मीटिंग में बताया कि अभियान के दौरान जिलों में हुए अब तक विभागीय योग कार्यक्रमों में 13.05 लाख से ज़्यादा लोगों ने भाग लिया।

    अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थय ने षिक्षा, खेल, स्थानीय षहरी निकाय़, महिला एवं बाल विकास, पुलिस, आईटीआई और मेडिकल षिक्षा समेत अलग-अलग विभागीय तैयारियों की समीक्षा कर ज़्यादा से ज़्यादा और जनसहयोग के लिए विषेष ज़िम्मेदारियाँ दी गई हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी जगहों पर पीने का पानी और मेडिकल सुविधाएँ आदि पर्याप्त प्रबंध होने चाहिए। डॉ. मिश्रा ने प्रदेष में होने वाले जिला स्तरीय और खण्ड स्तरीय कार्यक्रमों के प्रबंधों की भी समीक्षा की। राज्य स्तर पर अंतराष्ट्रीय योग दिवस परेड ग्राउंड, सेक्टर-5, पंचकूला में आयोजित होगा, जबकि इसी तरह के बड़े कार्य्रकम सभी जिलों में एक साथ होंगे।

    उन्होंने अधिकारियों को जन सहयोग के साथ आवष्यक प्रबंध करने, जागरूकता अभियान और विभागीय तालमेल से योग दिवस मनाने के निर्देश दिये ताकि हरियाणा में योग को अपने जीवन में अपनाने और एक स्वस्थय और नषा मुक्त समाज के विजन को आगे बढ़ाने में अग्रणीय भूमिका निभा सके। डॉ. सुमिता मिश्रा ने सामूहिक रूप से रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, स्वयं सहायता समूह, षैक्षणिक संस्थान और दूसरे हितधारकों को अपने-अपने स्तर पर योगा डे कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की। सामूहिक भागीदारी पर बल देते हुए, उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए समारोह को बड़े पैमाने पर बढावा देने के लिए नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे ज्यादा से ज्यादा जागरूकता फैलाने और भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए योग दिवस के फोटो शेयर और टैग करें। उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल योग दिवस सरकारी कार्यक्रम न होकर, यह एक लोगों की भागीदारी से सामाजिक समारोह बनना चाहिए।

  • चंडीगढ़ में इतिहास का पहला भ्रमित मेयर देखने को मिल रहा हैः संदीप दहिया

    चंडीगढ़ में इतिहास का पहला भ्रमित मेयर देखने को मिल रहा हैः संदीप दहिया

    चंडीगढः आम आदमी पार्टी के नेता संदीप दहिया ने बताया कि वार्ड 12 के स्थानीय पार्षद, जो अब चंडीगढ़ के महापौर हैं, चुने जाने के दिन से ही अपने वार्ड की उपेक्षा कर रहे हैं। आज महापौर ने सुबह 9:30 बजे सेक्टर 15 के सामुदायिक केंद्र में वार्डवार गहन सफाई अभियान के शुभारंभ के लिए निवासियों को आमंत्रित किया है। यह उल्लेख करना महत्वपूर्ण है कि निमंत्रण पत्र पर वार्ड 11 का उल्लेख है। यदि यह कार्यक्रम वार्ड 11 से संबंधित है,  तो यह वार्ड 11 में क्यों नहीं हो रहा है?  शायद स्थानीय पार्षद,  जो अब महापौर हैं,  वार्ड 12 को फिर से भूल गए हैं,  इसी वजह से उन्होंने वार्ड 11 का जिक्र किया है।

    संदीप दहिया ने बताया कि यह उल्लेख करना महत्वपूर्ण है कि न तो वार्ड 11 के पार्षद का नाम निमंत्रण पत्र में है और न ही वार्ड 11 में कोई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। संदीप दहिया ने आगे बताया कि यह सामुदायिक केंद्र मरम्मत के अधीन था और आम जनता के साथ-साथ वार्ड 12 के निवासियों के लिए भी बुकिंग बंद थी। लेकिन जब स्थानीय पार्षद, जो अब चंडीगढ़ के महापौर हैं, अपने लिए कार्यक्रम आयोजित करना चाहते हैं, तो सामुदायिक केंद्र उनकी इच्छा के अनुसार खोल दिया गया है।

    संदीप दहिया ने बताया कि स्थानीय पार्षद, जो अब चंडीगढ़ के महापौर हैं, पूरी तरह से भ्रमित हैं। एक तरफ वे ग्रुप में संदेश भेजकर वार्ड 12 के निवासियों को सेक्टर 15 में काम शुरू होने की सूचना दे रहे हैं, जबकि निमंत्रण पत्र के अनुसार यह कार्यक्रम वार्ड 11 से संबंधित है। यह आश्चर्य की बात है कि यदि स्थानीय पार्षद अपना वार्ड नंबर भूल सकते, तो वे वार्ड 12 के निवासियों की समस्याओं को कैसे याद रख पाएंगे। इसी वजह से हर कोई कह रहा है कि वे पहले स्थानीय पार्षद के रूप में असफल रहे, अब चंडीगढ़ के महापौर के रूप में भी असफल हो रहे हैं।

    महापौर होने के नाते वे बैठक नहीं बुला रहे हैं, जिसके कारण अन्य 34 पार्षदों को दिन-प्रतिदिन परेशानी हो रही है। महापौर द्वारा मासिक बैठक न बुलाने के कारण अन्य सभी 34 पार्षद अपने-अपने वार्डों में विकास कार्य करने में असमर्थ हैं। सभी कार्यसूची अभी भी लंबित हैं।

    संदीप दहिया ने बताया कि चंडीगढ़ के नगर आयुक्त और प्रशासक को मासिक बैठकों के लिए हस्तक्षेप करना चाहिए। साथ ही, वे चंडीगढ़ के सुधार और विकास के लिए मासिक बैठक बुलाने के लिए अपनी विशेष शक्तियों का प्रयोग कर सकते हैं।

     

  • भारत ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से विश्व को दिया स्वस्थ जीवन जीने का संदेश : राजेश नागर

    भारत ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से विश्व को दिया स्वस्थ जीवन जीने का संदेश : राजेश नागर

    चंडीगढ़: जिला पलवल में में 21 जून को जिला स्तर पर मनाए जाने वाले 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को पलवल स्थित विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय परिसर में जिला प्रशासन पलवल, हरियाणा योग आयोग, विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय तथा जिला आयुष विभाग पलवल के संयुक्त तत्वावधान में ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ थीम के साथ योग प्रोटोकॉल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर ने बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्ज्वल कर योग प्रोटोकॉल कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राजेश नागर ने स्वयं भी योग प्रोटोकॉल के तहत योग क्रियाएं करते हुए आमजन को योग के प्रति जागरूक किया और स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। वे स्वयं भी पिछले लगभग 10 वर्षों से नित्य योग करते आ रहे हैं।

    योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत है, जो हजारों वर्षों से मानव जीवन को स्वस्थ, संतुलित और अनुशासित बनाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज योग की महत्ता को केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरा विश्व स्वीकार कर रहा है। योग शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक शांति, आत्मिक विकास और सकारात्मक जीवनशैली का भी आधार है। देश और प्रदेश में लोगों की योग के प्रति बढ़ती रुचि और जागरूकता अत्यंत सुखद संकेत है। यह परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के योग को बढ़ावा देने के प्रति निरंतर किए गए अथक प्रयासों का परिणाम है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से भारत ने विश्व को स्वस्थ जीवन जीने का संदेश दिया है।

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सकता है। सभी नागरिकों से रविवार 21 जून को प्रदेशभर में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रमों में बढ़-चढक़र भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखने की एक वैज्ञानिक पद्धति है। विशेष रूप से बढ़ती आयु में योग व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से मजबूत तथा आत्मिक रूप से संतुलित बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

    खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने कहा कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य और कल्याण पर आधारित है। बढ़ती आयु में स्वस्थ, सक्रिय और सम्मानजनक जीवन जीने के लिए योग एक प्रभावी माध्यम है। योग न केवल विभिन्न बीमारियों से बचाव करता है, बल्कि मानसिक शांति, ऊर्जा और आत्मबल भी प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ वृद्धावस्था की नींव युवावस्था में ही पड़ती है, इसलिए युवाओं को अभी से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।

    प्रशिक्षित योग विशेषज्ञों द्वारा निर्धारित योग प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासन, प्राणायाम तथा ध्यान का अभ्यास कराया गया। विद्यार्थियों, शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में भाग लिया। योग प्रशिक्षकों ने योग के विभिन्न आसनों के लाभों की जानकारी देते हुए उन्हें सही तरीके से करने की विधि भी समझाई। योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए इसे दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया। इस अवसर पर राजेश नागर ने विश्वविद्यालय के न्यूज लैटर ‘कौशल संवाद’ का विमोचन किया और विभिन्न योग प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर प्राकृतिक खेती और जैविक खेती पर आधारित स्टॉल भी लगाई गई थी, जिसका मुख्य अतिथि राजेश नागर द्वारा अवलोकन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश कुमार, काफी संख्या में शिक्षक, अधिकारी, विद्यार्थी और आयुष विभाग के सदस्य उपस्थित रहे।