Blog

  • Punjab News: स्कूल में छात्रों का आतंक, जमकर की तोड़फोड़, लाखों का हुआ नुकसान, देखें वीडियो

    Punjab News: स्कूल में छात्रों का आतंक, जमकर की तोड़फोड़, लाखों का हुआ नुकसान, देखें वीडियो

    फ़रीदकोटः जैतो हलका के सरकारी स्कूल में 3 लड़कों द्वारा जमकर हंगामा किया गया। इस दौरान युवकों ने वहां मौजूद सामान तोड़ दिया। स्कूल प्रिंसिपल दर्शन सिंह ने ब ताया कि शरारती युवकों में से एक 10वीं पास करके 11वीं कक्षा में प्रवेश होने वाला छात्र था और दूसरा बच्चा 9वीं कक्षा का बताया जा रहा है, जबकि तीसरा बच्चा बाहर से आया हुआ था। प्रिंसीपल के अनुसार तीनों स्कूल की दीवार फांदकर घटना को अंजाम दे गए। युवकों स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे, गमले और स्कूल की सारी खिड़कियां तोड़ दी गईं और स्कूल वैन को भी बुरी तरह नुकसान पहुंचाया गया, जिससे साफ है कि उन्होंने इस रील को बनाने के चक्कर में इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया।

    प्रिंसिपल दर्शन सिंह ने बताया कि लड़कों की पहचान हो गई है। प्रिंसीपल ने कहा कि घटना से साफ है कि उन्होंने इस रील को बनाने के चक्कर में इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया। उनके पेरेंट्स आ रहे है और स्कूल में हुए नुकसान की बरपाई करने के लिए कह रहे है जब कि नुकसान बहुत ज्यादा है। प्रिंसीपल ने कहा कि पेरेंट्स की फाइनेंसियल हालत इतनी अच्छी नहीं है जो वह बरपाई कर सके। प्रिंसीपल के अनुसार घटना से स्कूल के करीब 8 लाख रुपए का नुकसान हो गया है।

    वहीं समाजसेवी ओर नगर कौंसिल जैतो के पूर्व प्रधान डॉक्टर हरीश चंद्र ने कहा कि स्कूलों सरकार ने लाखों रुपए लगाए है। बच्चों के पड़ने के लिए तो वह पढ़ लिखकर अपना करियर बना सके। ना कि इस तरह से तोड़फोड़ कर नुकसान करें आज कुज शरारती लड़कों ने स्कूल में जो तोड़फोड़ कर नुकसान किया है। पूर्व प्रधान ने कहाकि युवकों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जानी चाहिए ताकि आगे से कोई ऐसी हरकत करने की कोशिश न कर सके।

     

  • हाथी का आतंक, महिला को किया घायल, लोगों में दहशत, देखें वीडियो

    हाथी का आतंक, महिला को किया घायल, लोगों में दहशत, देखें वीडियो

    कोटद्वारः यमकेश्वर विधानसभा के घाड़ क्षेत्र के विभिन्न गांवों में इन दिनों एक हाथी का आतंक व्याप्त है। सुबह हाथी ने महिला को सूंड से उठाकर खेत में फेंक दिया। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हाथी ने महिला के मकान की छत और पालतू पशुओं को बांधने के लिए बनाए गए छप्पर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घायल महिला का बेस अस्पताल कोटद्वार में उपचार चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गड़ेथ गांव निवासी सुमति देवी (60) पत्नी बलवीर सिंह सुबह करीब 6 बजे घर से सटी गोशाला में गाय का दूध निकाल रही थीं।

    इसी दौरान उनकी बछिया भागकर बाहर की ओर आ गई। बछिया को पकड़ने के लिए जैसे ही वह गोशाला से बाहर आईं उनका सामने खड़े हाथी से सामना हो गया। हाथी ने उन्हें सूंड से उठाकर दूसरे खेत में फेंक दिया। हाथी के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हाथी ने झोपड़ी को भी नुकसान पहुंचाया। महिला की चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शोर मचाकर किसी तरह हाथी को आबादी क्षेत्र से दूर खदेड़ा। परिजनों ने घायल महिला को तत्काल बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार महिला की छाती और कंधे पर चोटें आई हैं।

    ग्राम प्रधान रीना देवी ने बताया कि क्षेत्र में हाथियों की आवाजाही लगातार बनी हुई है जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। उन्होंने वन विभाग से प्रभावित परिवार को शीघ्र मुआवजा देने और क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने की मांग की। उधर, रेंजर विपिन चंद्र जोशी ने अस्पताल पहुंचकर घायल महिला से घटना की जानकारी ली। उन्होंने महिला के हाथी के हमले में घायल होने की पुष्टि की है। घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। उपचार के बाद मुआवजे के लिए रिपोर्ट तैयार कर अधिकारियों को भेजी जाएगी। क्षेत्र में वनकर्मियों की गश्त बढ़ा दी गई है।

  • Punjab News: Amarnath Yatra को लेकर पुलिस हाई अलर्ट पर, मुख्य मार्गों पर रखी जा रही विशेष निगरानी, देखें वीडियो

    Punjab News: Amarnath Yatra को लेकर पुलिस हाई अलर्ट पर, मुख्य मार्गों पर रखी जा रही विशेष निगरानी, देखें वीडियो

    पठानकोटः श्री अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होने वाली है, जिसको लेकर पठानकोट पुलिस पूरी तरह सतर्क और हाई अलर्ट मोड़ पर दिखाई दे रही है। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए जिला पठानकोट के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष सर्च अभियान चलाया जा रहा।

    इस दौरान अंतरराज्यीय नाकों के अलावा जिले के प्रमुख चौकों, मुख्य मार्गों, बाजारों तथा संवेदनशील स्थानों पर रेड अलर्ट नाके लगाकर आने-जाने वाले वाहनों और लोगों की गहन जांच की जा रही है। भारत-पाक सरहद के साथ लगते पठानकोट के इलाकों के इलावा जम्मू-कश्मीर के साथ लगने वाली पंजाब की सीमाओं पर पुलिस द्वारा 50 से ज्यादा नाके लगा कर जम्मू-कश्मीर से आने वाली गाड़ियों को चेक किया जा रहा है।

    डीएसपी हेडक्वार्टर आरके शर्मा ने बताया कि श्री अमरनाथ यात्रा जल्द शुरू होने जा रही है और यात्रा को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए पंजाब पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे हैं। डीएसपी ने कहा कि जिला पठानकोट और जम्मू-कश्मीर का प्रवेश द्वार होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।

    उन्होंने बताया कि पूरे बॉर्डर क्षेत्र में विशेष नाके लगाए गए हैं जबकि जिला पठानकोट में 50 से अधिक स्थानों पर पुलिस टीमें तैनात कर निगरानी रखी जा रही है। इन नाकों पर 24 घंटे पुलिस कर्मी ड्यूटी दे रहे हैं और हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। उन्होंने असामाजिक और शरारती तत्वों को कड़ी चेतावनी देते कहा कि कानून व्यवस्था को भंग करने की कोशिश करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ऐसे तत्वों पर लगातार नजर बनाए हुए है।

  • Punjab News: वैष्णो देवी से लौट रहे यात्रियों के साथ हुआ हादसा, एक की मौत

    Punjab News: वैष्णो देवी से लौट रहे यात्रियों के साथ हुआ हादसा, एक की मौत

    लुधियानाः जिले के साहनेवाल में वैष्णो देवी से लौट रहे यात्रियों के साथ सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार ऑल्टो कार में सवार यात्रियों के आगे चल रहे एक अज्ञात वाहन ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे पीछे आ रही कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में बैठे लोगों को काफी चोटें आई हैं। इस घटना में एक व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी हालत बिगड़ गई। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे डॉक्टरों द्वारा चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

    जानकारी के अनुसार रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान नरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। हादसे में मृतक की पत्नी और दोनों बच्चे भी घायल हो गए। घटना के बाद वाहन ड्राइवर मौके से फरार हो गया। नरेंद्र प्राइवेट नौकरी करते थे। पुलिस ने वाहन ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस को दी शिकायत में उत्तर प्रदेश के जिला मुरादाबाद के मोहल्ला पट्टीवाला कठ निवासी रजनीश शर्मा ने बताया कि उनके बुआ के बेटे नरेंद्र कुमार (46) आदर्श नगर हरिद्वार रोड, देहरादून के रहने वाले थे। वह अपनी पत्नी रितेश, बेटे यश कुमार और बेटी रिया कुमारी के साथ ऑल्टो कार में सवार होकर माता वैष्णो देवी के दर्शन के बाद घर लौट रहे थे।

    16 जून की सुबह करीब 4:30 बजे जब परिवार की कार साहनेवाल स्थित गुरुद्वारा रेरू साहिब के सामने पहुंची, तभी आगे चल रहे एक अज्ञात वाहन ड्राइवर ने लापरवाही से ब्रेक लगा दिए। इससे पीछे चल रही ऑल्टो कार उस वाहन से टकरा गई। थाना साहनेवाल पुलिस ने शिकायतकर्ता रजनीश शर्मा के बयान के आधार पर अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281, 106, 125(ए), 125(बी) और 324(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार चालक की पहचान के प्रयास कर रही है।

     

     

     

  • दर्दनाक हादसाः 800 फुट गहरी खाई में गिरी कार, उड़ गए परखच्चे; दो लोगों की मौत

    दर्दनाक हादसाः 800 फुट गहरी खाई में गिरी कार, उड़ गए परखच्चे; दो लोगों की मौत

    बनीखेतः पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग-154A पर बनीखेत के समीप छतरी मोड़ के पास मंगलवार देर रात एक हादसा पेश आया है। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कार अनियंत्रित होकर करीब 800 फुट गहरी खाई में जा गिरी।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार कार चंबा की ओर से आ रही थी। अचानक चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार सड़क से करीब 800 फुट नीचे चौहड़ा सड़क तक जा पहुंची। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक चंबा के सरू क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही डीएसपी डलहौजी मयंक शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू करवाया।

    पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। डीएसपी मयंक शर्मा ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा जाएगा और परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

  • Punjab News: सुबह-सुबह नौजवान का तेजधार हथियारों से किया कत्ल

    Punjab News: सुबह-सुबह नौजवान का तेजधार हथियारों से किया कत्ल

    मानसाः जिले के कुलाना फाटक और दरियापुर खुर्द सड़क के बीच बने मोड खूनी झड़प हो गई। जहां सुबह-सुबह नौजवान का तेजधार हथियारों से कत्ल कर दिया गया। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक गांव दरियापुर खुर्द बासी का रहने वाला है। हत्या का कारण गांव में हुई एक नौजवान की मौत को लेकर पैदा हुई रंजिश बताया गया है।

    मृतक की पहचान राजदीप सिंह पुत्र हरबंस सिंह के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही डीएसपी सिकंदर सिंह चीमा और थाना इंचार्ज कमलजीत सिंह ने पुलिस पार्टी समेत घटनास्थल पर पहुंच कर सबूत जुटाए गए। जानकारी के अनुसार गांव दरियापुर खुर्द वासी राजदीप सिंह सब्जी मंडी में आढ़ती के पास बतौर मुंशी काम करता था।

    वह बुधवार की सुबह जब बाइक पर सब्जी मंडी के लिए निकला तो करीब 5 बजे कुलाना फाटक और दरियापुर खुर्द सड़क के बीच बने मोड पर उसकी तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। आरोपियों द्वारा राजदीप सिंह के सिर को बुरी तरह से कुचल दिया, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया, मृतक राजदीप सिंह दो बच्चों का पिता था। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे है। परिजनों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • RSS कार्यालय पर हमला, बदमाशों ने फेंके 2 पेट्रोल बम; मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    RSS कार्यालय पर हमला, बदमाशों ने फेंके 2 पेट्रोल बम; मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    रांचीः झारखंड की राजधानी रांची में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के दफ्तर पर हमले का मामला सामने आया है। बदमाशों ने कार्यालय पर 2 पेट्रोल बम फैंके है। आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही है।
    पुलिस ने जानकारी देते बताया कि अपराधियों ने कार्यालय में दो पेट्रोल बम फेंके हैं, जिसमें एक फटा है। इस वारदात को अंजाम देकर अपराधी फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति जाते हुए दिखा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
  • Punjab News: 4 बदमाशों ने हथियारों के बल पर महिला को घेरकर छीना फोन, देखें CCTV

    Punjab News: 4 बदमाशों ने हथियारों के बल पर महिला को घेरकर छीना फोन, देखें CCTV

    लुधियानाः एटीआई रोड स्थित करतार चौक के पास अलसुबह पैदल जा रही महिला को 4 नकाबपोश बदमाशों ने अपना शिकार बनाया। बदमाशों ने महिला को रोककर हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। यह पूरी खौफनाक वारदात इलाके में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह वारदात 16 तारीख की सुबह करीब 4:00 बजे की है। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि पीड़ित महिला अपने घर की तरफ पैदल जा रही थी। सड़क पर सन्नाटा था, इसी का फायदा उठाकर सामने की ओर से एक बाइक पर सवार दो युवक आते हैं। वो पहले महिला को रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन फिर थोड़ी आगे जाकर रुक जाते हैं। तभी उनके पीछे-पीछे एक एक्टिवा पर सवार दो अन्य साथी भी वहां पहुंच जाते हैं।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    एक्टिवा जैसे ही महिला के पास आकर रुकती है उस पर पीछे बैठा एक युवक नीचे उतरता है। आरोपी ने सफेद रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी। उसने नीचे उतरते ही महिला को तेजधार हथियार दिखाकर डराना शुरू कर दिया। बहादुरी की मिसाल: खुद को घिरता देख महिला घबराई नहीं, बल्कि उसने सूझबूझ और बहादुरी का परिचय दिया। महिला बचाव के लिए पीछे हटी और लुटेरे से भिड़ गई। जब महिला जान बचाकर आगे की तरफ भागी, तो सफेद टी-शर्ट वाले बदमाश ने उसका पीछा किया और उस पर किसी भारी चीज से वार कर दिया। इस हाथापाई के दौरान बदमाश के हाथ से उसका हथियार नीचे गिर गया। हथियार नीचे गिरने के बाद बदमाश ने फुर्ती से उसे दोबारा उठाया और फिर से महिला को डराने लगा। आरोपी ने महिला के हाथ से उसका लिफाफा छीनने की कोशिश की, लेकिन जब उसमें नाकाम रहा तो उसने महिला का मोबाइल फोन झपट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दौड़कर अपने साथी की एक्टिवा पर पीछे बैठ गया। हालांकि पीड़ित महिला ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों का पीछा भी किया और शोर मचाया लेकिन सुबह का वक्त होने के कारण चारों बदमाश पलक झपकते ही मौके से फरार होने में कामयाब रहे। इस घटना के बाद से इलाके के लोगों में भारी दहशत का माहौल है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पुलिस की गश्त न होने के कारण सुबह और देर रात के वक्त ऐसी वारदातें बढ़ रही हैं। फिलहाल, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दावा किया जा रहा है कि आरोपियों को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
  • लुटेरों ने NRI परिवार से गहने लूटे; लूटेरे फरार, पुलिस ने डकैत समझकर परिवार पर चलाई दी गोलियां, बच्ची की मौत

    लुटेरों ने NRI परिवार से गहने लूटे; लूटेरे फरार, पुलिस ने डकैत समझकर परिवार पर चलाई दी गोलियां, बच्ची की मौत

    इस्लामाबादः पाकिस्तान में एनआरआई बच्ची की मौत की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार परिवार ऑस्ट्रेलिया से चकवाल शहर में अपने रिश्तेदारों से मिलने आया था। बुधवार रात वे किराये की कार से सफर कर रहे थे, तभी कुछ बदमाशों ने उन्हें घेर कर उनके गहने लूट लिए थे। बच्ची की पहचान 9 साल की हानिया अहमद के रूप में हुई है। हानिया अपने परिवार के साथ पाकिस्तान घूमने आई थी।

    सूत्रों के अनुसार ऑस्ट्रेलिया के पर्थ शहर के केवडेल इलाके का यह परिवार चकवाल शहर में आया हुआ था। आरोपी गहने लूट कर मोटरसाइकिल पर भाग रहे थे। इसी दौरान एक पुलिसकर्मी की नजर उन पर पड़ गई। लुटेरे मौके से फरार हो गए और परिवार भी वहां से आगे बढ़ गया।

    पुलिस ने गलती से परिवार की कार को लुटेरों की गाड़ी समझ लिया और उस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस दौरान गोली लगने से 9 साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसके पिता और बड़े भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। बच्ची की मां सुरक्षित है। संदिग्ध लुटेरों ने एक पुलिस अधिकारी पर गोली चलाई, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। हालांकि हानिया के पिता ने एक इंटरव्यू में दावा किया कि पुलिस ने ही सबसे पहले गोली चलाई थी।

    इस घटना पर बयान देते ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। जांच पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए, ताकि सबसे पहले परिवार और फिर बाकी लोगों को भी सच्चाई पता चल सके।

    ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्रालय ने घटना की पुष्टि करते कहा कि वह मृत बच्ची के परिवार और घायल ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों को हरसंभव कांसुलर सहायता उपलब्ध करा रहा है। मंत्रालय ने परिवार के प्रति गहरी संवेदना भी व्यक्त की। यह परिवार हाल ही में मक्का की धार्मिक यात्रा (हज/उमरा) पूरी करके पाकिस्तान पहुंचा था।

    पुलिस ने गोली चलाने वाले अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। घटना की जांच के लिए एक संयुक्त जांच टीम (जॉइंट इन्वेस्टिगेशन टीम) भी बनाई गई है। पुलिस का कहना है कि लूटपाट में शामिल दो संदिग्ध लोगों को बाद में एक अलग मुठभेड़ में मार गिराया गया। पाकिस्तान के सीनियर पुलिस अधिकारियों ने इसे गलत पहचान की वजह से हुई एक दुःखद घटना बताया है और कहा है कि निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के जरिए परिवार को न्याय दिलाया जाएगा।

  • Jalandhar News: शहर में सुबह-सुबह चली ताबड़तोड़ गोलियां, नौजवान घायल

    Jalandhar News: शहर में सुबह-सुबह चली ताबड़तोड़ गोलियां, नौजवान घायल

    जालंधर, ENS: महानगर में सुबह-सुबह ताबड़तोड़ गोलियां चलने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि बाबू लाभ सिंह नगर में सुबह 6 बजे गोलियां चली है। सूत्रों के अनुसार निहंग बाणे में आए व्यक्ति द्वारा गोलियां चलाई गई। निहंग बाणे में आए अमरजीत सिंह नामक व्यक्ति ने साथियों के साथ मिलकर राहुल नामक दूसरे पक्ष पर 25 के करीब गोलियां चलाई।

    घटना को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। इस घटना में राहुल नामक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। नौजवान के पेट में गोली लगी है और उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सूत्रों के अनुसार मकसूदां मंडी में नौजवान की हत्या की रंजिश के कारण घटना को अंजाम दिया गया। घटना को अंजाम देकर नौजवान फरार हो गए।