Blog

  • कुपवी क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

    कुपवी क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

    शिमला: एचपीएमसी के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में शिमला जिले के कुपवी क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से भेंट की और उन्हें अपनी मांगों से अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने उनकी जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य मन्नत तेगवान और हि.प्र. कांग्रेस कमेटी के महासचिव यशपाल तनाईक भी उपस्थित थे।

  • एलिवेटेड ओवर ब्रिज पर युवक ने की नोटों की बारिश, उमड़े राहगीर, बेबस दिखी पुलिस, देखें वीडियो

    एलिवेटेड ओवर ब्रिज पर युवक ने की नोटों की बारिश, उमड़े राहगीर, बेबस दिखी पुलिस, देखें वीडियो

    पानीपत: जिले से सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए की गई एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। कुछ युवकों ने रील बनाने के चक्कर में ऐसा काम किया,  जिससे न केवल उनकी बल्कि सड़क पर चल रहे सैकड़ों लोगों की जान भी खतरे में पड़ गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    एलिवेटेड ओवरब्रिज पर पहुंचे युवक
    वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवक पानीपत के जीटी रोड पर बने एलिवेटेड ओवरब्रिज पर चढ़े हुए हैं। उनके साथ कुछ छोटे बच्चे भी मौजूद थे। युवकों का मकसद सोशल मीडिया के लिए रील बनाना था और इसी दौरान उन्होंने एक बेहद खतरनाक हरकत कर दी।

    पुल से नीचे फेंके 10-10 रुपए के नोट
    रील बनाने के लिए युवकों ने ओवरब्रिज की रेलिंग के पास खड़े होकर नीचे गुजर रही मुख्य सड़क पर 10-10 रुपए के नोट फेंकने शुरू कर दिए। ऊपर से नोट गिरते ही नीचे सड़क पर मौजूद लोगों का ध्यान उनकी ओर चला गया।

    नोट बटोरने के लिए सड़क पर उमड़ी भीड़
    जैसे ही नोट सड़क पर गिरे, राहगीर, बाइक सवार और ऑटो चालक उन्हें उठाने के लिए दौड़ पड़े। कई लोगों ने अपने वाहन सड़क पर ही रोक दिए और नोट बटोरने में लग गए। इस दौरान सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

    हादसा होने से बाल-बाल बचे लोग
    नोट उठाने की होड़ के कारण कई वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाने पड़े। ट्रैफिक के बीच लोग जान जोखिम में डालकर सड़क पर दौड़ते नजर आए। गनीमत रही कि इस पूरे घटनाक्रम के दौरान कोई बड़ा सड़क हादसा नहीं हुआ। अगर किसी वाहन का नियंत्रण बिगड़ जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

    पुलिसकर्मी भी आए नजर
    वीडियो का सबसे चौंकाने वाला हिस्सा यह है कि घटना स्थल के पास कुछ ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में ऐसा लगता है कि पुलिसकर्मी वहां मौजूद होने के बावजूद किसी तरह की कार्रवाई करते नजर नहीं आए। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ गई है।

    सोशल मीडिया पर उठे सवाल
    वीडियो वायरल होने के बाद लोग सोशल मीडिया पर पुलिस प्रशासन से सवाल पूछ रहे हैं। लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग जैसे व्यस्त इलाके में इस तरह की हरकत करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए थी।

  • कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को युवकों ने मारे थप्पड़, मचा बवाल, देखे वीडियो

    कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को युवकों ने मारे थप्पड़, मचा बवाल, देखे वीडियो

    Cockroach Janata Party News: जयपुर में रविवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके को एक युवक ने सार्वजनिक रूप से थप्पड़ मार दिए। यह घटना उस दौरान हुई जब दीपके अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शन स्थल की ओर बढ़ रहे थे। अभिजीत दीपके NEET पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और बढ़ती बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर आयोजित विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जयपुर पहुंचे थे। उनकी पार्टी इन मुद्दों को लेकर देशभर में आंदोलन चला रही है। भीड़ में घुसकर युवक ने किया हमला जानकारी के अनुसार, जब अभिजीत दीपके अपने समर्थकों के कंधों पर बैठकर मंच की ओर जा रहे थे, तभी भीड़ में मौजूद तीन लोग उनके करीब पहुंचे। इसी दौरान एक युवक ने आगे बढ़कर पहले उनके गले में पड़ा गमछा खींचा और फिर लगातार कई थप्पड़ जड़ दिए। घटना का वीडियो आया सामने इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अचानक हुए इस हमले से वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। कुछ ही सेकंड में माहौल तनावपूर्ण हो गया। समर्थकों ने युवक को पकड़ लिया अभिजीत दीपके को थप्पड़ मारते ही उनके आसपास मौजूद समर्थकों ने तुरंत आरोपी युवक को पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने युवक की पिटाई भी कर दी। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। बाद में उसे विधायकपुरी थाना ले जाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पहले से तय था प्रदर्शन का कार्यक्रम कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से जयपुर के शहीद स्मारक पर प्रदर्शन का कार्यक्रम पहले से तय था। अभिजीत दीपके इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए एक दिन पहले ही जयपुर पहुंच गए थे। प्रदर्शन की अनुमति को लेकर हुआ था विवाद बताया जा रहा है कि प्रदर्शन से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं ने जयपुर पुलिस पर अनुमति नहीं देने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया था। हालांकि बाद में पुलिस ने कुछ शर्तों के साथ प्रदर्शन की अनुमति दे दी थी। देशभर में आंदोलन की तैयारी दिल्ली में हुए पिछले प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके ने घोषणा की थी कि उनकी पार्टी शिक्षा, पेपर लीक और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर देशभर में आंदोलन करेगी। जयपुर का प्रदर्शन भी इसी अभियान का हिस्सा माना जा रहा है।      
  • ज़िला स्तरीय पिपलू मेला 2026 के ऑडिशन 18 व 19 जून को

    ज़िला स्तरीय पिपलू मेला 2026 के ऑडिशन 18 व 19 जून को

    बंगाणा सुशील पंडित

    उपमंडल बंगाणा में आयोजित होने वाला तीन दिवसीय जिला स्तरीय पिपलू मेला इस वर्ष 24 से 26 जून तक श्रद्धा, संस्कृति और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल ने बताया कि पिपलू मेला में आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्याओं के लिए 18 और 19 जून को स्थानीय कलाकारों के ऑडिशन लता मंगेशकर कला केंद्र, समूर कलां में आयोजित होंगे। ऑडिशन 18 जून को प्रातः 11:30 बजे से प्रारंभ होंगे।

    मेला समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल ने बताया कि इच्छुक कलाकार एसडीएम कार्यालय, बंगाणा में आवेदन कर सकते हैं या ईमेल districtlevelpiploomela@gmail.com (डिस्ट्रिक्टलेवलपिपलूमेला ऐट द रेट ऑफ़ जीमेल डॉट कॉम)के माध्यम से भी आवेदन भेज सकते हैं। ऑडिशन के दिन मौके पर भी आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। नामी कलाकारों एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के विजेताओं को ऑडिशन से छूट दी जाएगी।

    पारंपरिक फेरी एवं झंडा रस्म से होगा शुभारंभ

    गोयल ने बताया कि 24 जून को पारंपरिक फेरी एवं झंडा रस्म के साथ पीपलू मेले का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। क्षेत्र की लोक परंपराओं और धार्मिक मान्यताओं के अनुरूप विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे उन्होंने कहा कि पिपलू मेला क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान, धार्मिक आस्था और ऐतिहासिक विरासत का प्रतीक है। इसके सफल आयोजन में प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों की सहभागिता महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

    एसडीएम ने बताया कि इस वर्ष मेले की सांस्कृतिक संध्याओं को विशेष रूप से आकर्षक बनाया जाएगा। तीनों दिनों में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिमाचली लोक कलाकारों के साथ-साथ स्थानीय प्रतिभाओं को भी मंच प्रदान किया जाएगा। मेले का एक दिन पूरी तरह स्कूली विद्यार्थियों को समर्पित रहेगा, जिसमें छात्र-छात्राएं लोकनृत्य, समूहगान, भाषण, नाटक तथा अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

    खेल प्रतियोगिताएं बनेंगी युवाओं के आकर्षण का केंद्र

    मेले के दौरान वॉलीबॉल, कबड्डी, रस्साकशी, बास्केटबॉल तथा रेसलिंग सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और टीमों को सम्मानित किया जाएगा।

    डॉग शो और प्रदर्शनियां रहेंगी विशेष आकर्षण

    इस वर्ष पिपलू मेले में डॉग शो मेला स्थल पर विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसके अतिरिक्त विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों तथा विभागीय गतिविधियों से संबंधित प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। इनके माध्यम से लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी।

    26 जून की स्टार नाइट बनेगी मुख्य आकर्षण

    एसडीएम ने बताया कि मेले के अंतिम दिन 26 जून को भव्य स्टार नाइट का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध लोक कलाकारों के साथ पंजाबी गायकों की प्रस्तुतियां भी दर्शकों का मनोरंजन का मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी।

  • नए आपराधिक कानूनों को लागू करने में नंबर-1 बना हरियाणा

    नए आपराधिक कानूनों को लागू करने में नंबर-1 बना हरियाणा

    चंडीगढ़: हरियाणा में अब सभी न्यायालय समन कोर्ट इंफॉर्मेशन सिस्टम (सीआईएस) के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक रूप से जारी किए जा रहे हैं, जो कागजरहित न्याय प्रणाली की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पुलिस और न्यायालय प्रणालियों के सफल एकीकरण के परिणामस्वरूप नए आपराधिक कानूनों के तहत ई-चार्जशीट की स्वीकार्यता 90 प्रतिशत से अधिक हो गई है, जिससे आपराधिक जांच और अभियोजन प्रक्रिया में दक्षता और पारदर्शिता बढ़ी है। साथ ही राज्य ने प्रौद्योगिकी आधारित पुलिसिंग और न्यायिक प्रक्रियाओं में राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी राज्य के रूप में अपनी स्थिति और मजबूत की है।

    ये उपलब्धियां आज मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में हुई अपराध एवं अपराधी ट्रैकिंग नेटवर्क एवं सिस्टम्स (सीसीटीएनएस) तथा इंटरऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम (आईसीजेएस) की 33वीं राज्य स्तरीय शीर्ष समिति (एसएसी) की बैठक में सामने आईं। बैठक में नए आपराधिक कानूनों, सीसीटीएनएस तथा आईसीजेएस पहलों के राज्यव्यापी क्रियान्वयन की समीक्षा की गई।

    पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने बताया कि हरियाणा ने 7 जून, 2026 से नेशनल न्यू क्रिमिनल लॉज डैशबोर्ड पर पहला स्थान सुनिश्चित किया है। इसके अलावा, जून 2021 से पिछले 59 महीनों के दौरान राज्य 44 बार इस डैशबोर्ड पर शीर्ष स्थान पर रहा है। अप्रैल 2026 में हरियाणा ने प्रगति डैशबोर्ड पर भी प्रथम स्थान हासिल किया।

    बैठक में बताया गया कि हरियाणा पुलिस नागरिक केंद्रित सेवाओं के क्षेत्र में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है और हरसमय पोर्टल के माध्यम से राइट टू सर्विस (आरटीएस) डैशबोर्ड पर 10 में से 10 अंक प्राप्त कर रही है। निर्धारित समय-सीमा के भीतर 88.84 लाख से अधिक नागरिक आवेदनों का निपटान किया गया, जिससे हरियाणा पुलिस राज्य के सर्वश्रेष्ठ सार्वजनिक सेवा प्रदाता विभागों में शामिल हो गई है।

    मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने विभाग के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए सभी हितधारकों को इस गति को बनाए रखने, लंबित परियोजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करने तथा पुलिसिंग, जांच और न्याय वितरण प्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और नागरिक हितैषी बनाने के लिए प्रौद्योगिकी के अधिकतम उपयोग के निर्देश दिए।

    बैठक में आईसीजेएस 2.0 के तहत पुलिस अवसंरचना के आधुनिकीकरण पर भी बल दिया गया। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने हरियाणा में आईसीजेएस 2.0 प्रणाली को सुदृढ़ करने के लिए लगभग 34 करोड़ रुपये की मंजूरी प्रदान की है, जो राज्य के डिजिटल परिवर्तन कार्यक्रम के व्यापक स्वरूप को दर्शाता है।

    बैठक में बताया गया कि डिजिटल पुलिसिंग को सशक्त बनाने तथा पुलिस, जेल, अभियोजन, फोरेंसिक साइंस प्रयोगशालाओं और न्यायालयों के बीच निर्बाध सूचना आदान-प्रदान सुनिश्चित करने के लिए अत्याधुनिक डेस्कटॉप कंप्यूटर, यूपीएस सिस्टम, मल्टी-फंक्शन प्रिंटर, क्यूआर कोड रीडर एवं प्रिंटर, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एंड-प्वाइंट तथा एलईडी डिस्प्ले सिस्टम जैसे आधुनिक उपकरणों की खरीद एवं तैनाती की जा रही है।

    राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की पुलिस अधीक्षक सुश्री नितिका गहलौत ने बताया कि कई महत्वपूर्ण हार्डवेयर उपकरण पहले ही उपलब्ध कराए जा चुके हैं, जिनमें फिंगरप्रिंट स्कैनर, टैबलेट आधारित बायोमेट्रिक उपस्थिति उपकरण और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कैमरे शामिल हैं। अतिरिक्त उपकरणों की खरीद भी विभिन्न चरणों में जारी है।

    बैठक में गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल, वित्त विभाग के आयुक्त एवं सचिव सी.जी. रजनी कान्थन और हारट्रॉन के प्रबंध निदेशक जे. गणेशन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

  • हरियाणा की ITI में शुरू होंगे चीनी मिलों से जुड़े विशेष पाठ्यक्रम

    हरियाणा की ITI में शुरू होंगे चीनी मिलों से जुड़े विशेष पाठ्यक्रम

    चंडीगढ़: उद्योगों के अनुरूप कुशल मानव शक्ति के विकास की दिशा में हरियाणा एक बड़ी पहल करने जा रहा है। प्रदेश की आईटीआई में जल्द ही चीनी मिलों से संबंधित विशेष पाठ्यक्रम शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग के प्रधान सचिव की अध्यक्षता में एक समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं। यह कमेटी पाठ्यक्रमों के संचालन की रूपरेखा को अंतिम रूप देकर 14 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

    मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने आज यहां एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्य के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में चीनी मिलों से संबंधित विशेष पाठ्यक्रम शुरू करने के प्रस्ताव की समीक्षा की। इन पाठ्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं को उद्योग उन्मुखी कौशल प्रदान करना तथा चीनी क्षेत्र में रोजगार के अवसरों को बढ़ाना है।

    पाठ्यक्रमों का स्वरूप उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप होना चाहिए, ताकि युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर मिल सकें और चीनी मिलों को प्रशिक्षित एवं कुशल मानव संसाधन उपलब्ध हो सके। बैठक के दौरान विभिन्न तकनीकी, व्यावसायिक तथा डिप्लोमा स्तर के पाठ्यक्रमों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया, जिन्हें आईटीआई तथा अन्य प्रशिक्षण संस्थानों के माध्यम से संचालित किया जा सकता है।

    बैठक में इस संभावना पर भी विचार किया गया कि इन विशेष पाठ्यक्रमों का संचालन सीधे चीनी मिल परिसरों में किया जाए, ताकि प्रशिक्षुओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण और उद्योग आधारित सीखने का अवसर मिल सके। व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीवीईटी), प्रशिक्षण महानिदेशालय तथा अन्य मान्यता प्राप्त संस्थानों द्वारा चिन्हित चीनी मिलों से संबंधित पाठ्यक्रमों की विस्तृत सूची की समीक्षा की गई। इनमें एग्रो प्रोसेसिंग, मैकेनिकल मेंटेनेंस (केमिकल प्लांट), बॉयलर अटेंडेंट, शुगर प्रोसेसिंग ऑपरेटर, शुगर बॉयलिंग, क्वालिटी कंट्रोल, डिप्लोमा इन बॉयलर ऑपरेशन, पीजी डिप्लोमा इन शुगर टेक्नोलॉजी, शुगर मैन्युफैक्चरिंग सर्टिफिकेट, शुगर इंजीनियरिंग डिप्लोमा, शुगर इंजीनियरिंग सर्टिफिकेट तथा इंस्ट्रूमेंटेशन एवं ऑटोमेशन, प्रोडक्टिविटी एवं मैच्योरिटी मैनेजमेंट, पर्यावरण विज्ञान और बॉयलर संचालन से संबंधित विशेष डिप्लोमा पाठ्यक्रम शामिल हैं।

    कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग वर्तमान में आठवीं और दसवीं कक्षा के बाद विद्यार्थियों के लिए 89 विभिन्न ट्रेड संचालित कर रहा है, जबकि प्रशिक्षण महानिदेशालय (डीजीटी) से संबद्ध संस्थानों के माध्यम से 169 सीटीएस पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, फिटर, टर्नर, रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग तथा इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक जैसे रखरखाव संबंधी कई ट्रेड पहले से ही राज्य के आईटीआई में संचालित हैं। बैठक में युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग के प्रधान सचिव श्री राजीव रंजन, हरियाणा राज्य सहकारी चीनी मिल प्रसंघ के प्रबंध निदेशक श्री शक्ति सिंह तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

  • उपमुख्यमंत्री ने दिलाई पंचायत प्रधानों-उपप्रधानों को शपथ, विकास का दिया मंत्र

    उपमुख्यमंत्री ने दिलाई पंचायत प्रधानों-उपप्रधानों को शपथ, विकास का दिया मंत्र

    ऊना सुशील पंडित : गांवों को विकास, सुशासन और सामाजिक परिवर्तन की सबसे मजबूत इकाई बताते हुए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि गांव मजबूत और समृद्ध होंगे तो हिमाचल भी समृद्ध होगा। उन्होंने नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर जनसेवा, गरीब कल्याण, नशा उन्मूलन और युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए एकजुट होकर कार्य करने तथा गांवों को विकास की नई दिशा देने का आह्वान किया।

    सोमवार को लता मंगेशकर कला केंद्र, समूरकलां में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उपमुख्यमंत्री ने ऊना जिले की 249 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधानों और उपप्रधानों को पद-निष्ठा की शपथ दिलाई। समारोह में करीब 500 पंचायत जनप्रतिनिधि और उनके परिजन उपस्थित रहे।

    अपने संबोधन में श्री अग्निहोत्री ने आह्वान किया कि सभी पंचायत प्रतिनिधि विकास और जनता के सवालों के समाधान के मामलों में राजनीतिक विचारधारा से ऊपर उठकर  एकजुट होकर काम करने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि गांवों और ऊना के भविष्य के निर्माता हैं तथा अगले पांच वर्षों में गांवों को क्या दिशा मिलेगी, यह काफी हद तक उनकी कार्यशैली और सोच पर निर्भर करेगा।

    उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान यदि किसी कारणवश कटुता पैदा हुई है तो उसे पीछे छोड़कर संवाद और सहयोग की नई शुरुआत करनी चाहिए। पंचायतों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए और हर पंचायत को विकास, शिक्षा, स्वच्छता, सामाजिक सरोकार और जनकल्याण के क्षेत्र में आदर्श बनने का प्रयास करना चाहिए। गरीबों की सेवा, युवाओं के भविष्य का निर्माण और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ऊना देश के तेजी से विकसित हो रहे जिलों में शामिल है। जिले में 2,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से देश की महत्वाकांक्षी बल्क ड्रग पार्क परियोजना स्थापित की जा रही है, जिसमें केंद्र और प्रदेश सरकार समान रूप से एक-एक हजार करोड़ रुपये का योगदान दे रही हैं। इसके अतिरिक्त मलाहत में अत्याधुनिक पीजीआई सैटेलाइट सेंटर का निर्माण किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि माता श्चिंतपूर्णी मंदिर के समग्र विकास और आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रदेश सरकार लगभग 250 करोड़ रुपये व्यय करेगी। पहले चरण में इसमें सवा सौ करोड़ रुपये के करीब खर्चा जाएगा।

    उपमुख्यमंत्री ने पंचायत प्रतिनिधियों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि पात्र लोगों को पेंशन, आवास और अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए। निराश्रित बच्चों, जरूरतमंद परिवारों और कमजोर वर्गों के प्रति विशेष संवेदनशीलता बरती जाए। उन्होंने कहा कि नशा निवारण को जन आंदोलन का रूप देने की आवश्यकता है और पंचायतें इसमें अग्रणी भूमिका निभाएं। चिट्टे सहित किसी भी प्रकार के नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों का किसी स्तर पर संरक्षण या बचाव न किया जाए। उन्होंने कहा कि गांवों को नशामुक्त बनाने की जिम्मेदारी पंचायत प्रतिनिधियों को अपने कंधों पर लेनी होगी।

    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशासनिक और न्यायिक अधिकार भी प्राप्त होंगे, इसलिए इनका उपयोग पूरी जिम्मेदारी, पारदर्शिता और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा पद का दुरुपयोग करने का प्रयास किया जाता है तो ऐसे मामलों को तुरंत संज्ञान लें। पंचायत प्रतिनिधि स्वयं भी अपने अधिकारों का उपयोग पूरी निष्पक्षता और ईमानदारी से करें। उन्होंने जिला प्रशासन से भी नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के साथ समन्वय और सहयोग की भावना से कार्य करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पांच वर्ष का कार्यकाल जनसेवा का एक महत्वपूर्ण अवसर है और इस अवधि में लिए गए संकल्पों को धरातल पर उतारने का प्रयास किया जाना चाहिए।

    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस शपथ को महज एक औपचारिकता नहीं समझना चाहिए। भारत के लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत यह है कि पंच से प्रधानमंत्री तक सभी जनप्रतिनिधि जनता के मत से चुनकर आते हैं। लोगों ने जिस विश्वास के साथ पंचायत प्रतिनिधियों को चुनकर भेजा है, उस विश्वास पर खरा उतरना उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। इस अवसर पर विधायक राकेश कालिया, सतपाल सत्ती, सुदर्शन बबलू और विवेक शर्मा, राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार, पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष देशराज गौतम, अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य विजय डोगरा, हिमाचल प्रदेश जल बोर्ड के सदस्य पवन ठाकुर, हिमाचल पथ परिवहन निगम के सदस्य अशोक ठाकुर, उपायुक्त जतिन लाल, एएसपी सुरेंद्र शर्मा,जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और उनके परिजन उपस्थित रहे।

  • मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini से मिली Junior महिला Handball Team

    मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini से मिली Junior महिला Handball Team

    शिमला: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से आज उन के निवास स्थान संत कबीर कुटीर पर भारतीय जूनियर महिला हैंडबॉल टीम ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने आगामी जूनियर महिला हैंडबॉल विश्व चैम्पियनशिप के लिए टीम सदस्यों का हौसला बढ़ाया और अपनी शुभकामनाएं दी।

    इस मौके पर मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, समर्पण और राष्ट्र गौरव का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारतीय टीम चीन में आयोजित होने वाली जूनियर महिला हैंडबॉल विश्व चैम्पियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करेगी।

    उल्लेखनीय है कि जूनियर महिला हैंडबॉल विश्व चैम्पियनशिप का आयोजन 23 जून से 4 जुलाई, 2026 तक चीन में किया जा रहा है। हरियाणा और देश के युवा खिलाड़ियों ने खेल जगत में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है और उन्हें विश्वास है कि यह टीम भी नई उपलब्धियां हासिल करेगी।

    भारतीय जूनियर महिला हैंडबॉल टीम में सुजाता, कनिष्का, गरिमा, शिवानी, मुस्कान, नेहा, स्वाति, अमृता, परदान्या, सौम्या, लविशा एवं रिदिमा शामिल हैं। इस अवसर पर टीम इंडिया के कोच सचिन चौधरी तथा श्री नवीन पूनिया भी उपस्थित रहे। टीम के खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्नेह, प्रोत्साहन एवं शुभकामनाओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया तथा आश्वासन दिया कि वे विश्व चैम्पियनशिप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन करेंगी।

     

  • हरियाणा सरकार रोहतक आगजनी से पीड़ित परिवारों और व्यापारियों के साथ मजबूती से खड़ी

    हरियाणा सरकार रोहतक आगजनी से पीड़ित परिवारों और व्यापारियों के साथ मजबूती से खड़ी

    चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रोहतक के डी-पार्क क्षेत्र में गत 9 जून को हुई भीषण आगजनी की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने प्रभावित बाजार का दौरा कर दुकानदारों से संवाद किया तथा दुकानों को हुए नुकसान का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने आगजनी में मृतक अमन कुमार पुत्र जगदीश, रोहित खुराना तथा कपिल कुमार के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आग से भारी नुकसान झेलने वाले प्रतिष्ठानों को भी मुख्यमंत्री राहत कोष से तत्काल सहायता दी जाएगी। दौरे के उपरांत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रेस प्रतिनिधियों से संवाद करते हुए कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ए सी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और अनेक प्रतिष्ठानों को अपनी चपेट में ले लिया। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस दुखद घटना में अमन कुमार, रोहित खुराना तथा कपिल कुमार की मृत्यु हुई है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए परमपिता परमात्मा से अपने चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

    सरकार पीड़ित परिवारों व व्यापारियों के साथ मजबूती से खड़ी है

    नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार भीषण आगजनी के पीड़ित परिवारों और व्यापारियों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि मानव जीवन की क्षति की भरपाई संभव नहीं है, फिर भी राज्य सरकार पीड़ित परिवारों और प्रभावित व्यापारियों की हर संभव सहायता करेगी। श्री सैनी ने घोषणा की कि आगजनी में मृतक अमन कुमार पुत्र जगदीश, रोहित खुराना तथा कपिल कुमार के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। आग से भारी नुकसान झेलने वाले प्रतिष्ठानों को भी मुख्यमंत्री राहत कोष से तत्काल सहायता दी जाएगी। सरकार द्वारा इस घटना में हुए नुकसान की पूरी भरपाई की कोशिश की जायेगी।

    दुकानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए भी मुख्यमंत्री राहत कोष से तत्काल दी जायेगी आर्थिक सहायता

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस घटना में प्रभावित दिल्ली शूज के संचालक अमरजीत सिंह पुत्र रामप्रकाश को 5 लाख रुपये, रोहतक शूज कंपनी के संचालक सतीश कुमार पुत्र भूप सिंह को 5 लाख रुपये, शूज प्लाजा से गीता रानी पत्नी जय किशन को 5 लाख रुपये, रीगल शूज से इंदु जुनेजा पत्नी राजेश जुनेजा को 5 लाख रुपये, शिव जनरल स्टोर के नवनीत जुनेजा पुत्र हरीश कुमार को 5 लाख रुपये, बिंदु जनरल स्टोर के संचालक देशबंधु जैन पुत्र प्रकाशचंद जैन को 5 लाख रुपये, फुटलुक फुटवेयर के संचालक अशोक कुमार जैन को 5 लाख रुपये तथा कैलाश बूट हाउस के संचालक प्रियांशु कालड़ा पुत्र कैलाशचंद को 5 लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी।

    घटना में प्रभावित रेहड़ी-फड़ी वालों की भी की जायेगी पूरी मदद

    नायब सिंह सैनी ने कहा कि आनंद फ्रूट जूस की संचालिका मीना कुमारी पत्नी टेकचंद तथा सहगल फ्रूट जूस के संचालक मुकेश पुत्र अशोक कुमार को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि रेहड़ी एवं छोटे कारोबारियों को भी राहत प्रदान की जाएगी। अन्नपूर्णा भोजनालय (रेहड़ी रोटी परांठा) को 50 हजार रुपये, किचन ऑन व्हील्स के संचालक गौरव पुत्र सतीश कुमार को 50 हजार रुपये तथा क्लॉथ खोखा एवं नारियल पानी के संचालक नीरज पुत्र दर्शन सिंह को 50 हजार रुपये की सहायता मुख्यमंत्री राहत कोष से प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि शहरी स्थानीय निकाय विभाग (यूएलबी) द्वारा आगजनी से हुए नुकसान का विस्तृत आकंलन किया जा रहा है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद राज्य सरकार अतिरिक्त सहायता और मुआवजे के संबंध में भी आवश्यक निर्णय लेगी, ताकि प्रभावित व्यापारियों को अधिकतम राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि यह एक पुराना बाजार है और ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए सतर्कता आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए भी आवश्यक उपाय किए जाएंगे।

    जिला के प्रशासनिक अधिकारी व फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने के लिए किया सराहनीय कार्य

    मुख्यमंत्री ने फायर ब्रिगेड विभाग, प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि आग लगने के तुरंत बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया था। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने लगभग छह से सात घंटे तक लगातार प्रयास कर आग पर काबू पाया। जब तक आग पूरी तरह नियंत्रित नहीं हुई, तब तक प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर डटी रहीं। मुख्यमंत्री ने आगजनी की घटना में जान गंवाने वालों के घर जाकर किया शोक व्यक्त और शोक संतप्त परिजनों को बंधाया ढांढस मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्थानीय डी पार्क पर गत 9 जून को हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में जान गंवाने वाले तीनों व्यक्तियों अमन, रोहित खुराना व कपिल कुमार के निवास स्थान पर पहुंचकर गहरा दुख प्रकट किया और शोक संतप्त परिवारों को ढांढस बंधाया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, विधायक महंत बालक नाथ, उपायुक्त सचिन गुप्ता, पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।    
  • Jalandhar News: सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत मामला, इंडो कैनेडियन बस चालक गिरफ्तार

    Jalandhar News: सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत मामला, इंडो कैनेडियन बस चालक गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: जालंधर-पठानकोट एनएच पर स्थित भोगपुर में बस चालक ने रेहड़े को टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई,जबकि अन्य एक बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। एक्सीडेंट के बाद शवों की पहचान तक करना मुश्किल हो गया। शव बुरी तरह से कट चुके थे। हाथ-पैर नजर नहीं आ रहे थे। हादसे में रेहड़े पर सवार पिंकी और उनकी बेटी योइदा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बेटी अबीदा गंभीर रूप से घायल हो गई।

    वहीं इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इंडो कैनेडियन बस से यह हादसा हुआ था। एएसआई सुरेंदर सिंह ने बताया कि बस को आइडेंटिफाई कर जब्त कर लिया है। जांच के दौरान पता चला कि इंडो कैनेडियन बस पठानकोट से जलांधर आ रही थी। इसे बलाचौर का रहने वाला लक्की चौहान चला रहा था। ड्राइवर को भी हिरासत में ले लिया है।

    उसने बताया कि भोगपुर के पास नींद का झोका आने से हादसा हो गया। वहीं मृतक दोनों वेस्ट बंगाल के रहने वाले हैं। एक साल पहले परिवार भोगपुर आया था, भोगपुर में झोपड़ी बनाकर खाली प्लास्टिक बोतलें एकत्रित करने काम करता था। इस हादसे में बच्ची अभी भी सीरियस है। दोनों मां बेटी की डेडबॉडी को जालंधर मोर्चरी में रखवाया है। परिवार में एक बेटा और बाप बचे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।