Blog

  • न्याय के प्रति जागरूक समाज ही लोकतंत्र की असली ताकत: Kavinder Gupta

    न्याय के प्रति जागरूक समाज ही लोकतंत्र की असली ताकत: Kavinder Gupta

    शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज कांगड़ा जिला के धर्मशाला स्थित राजकीय महाविद्यालय में भारत सरकार के विधि विभाग द्वारा आयोजित क्षेत्रीय कार्यशाला एवं सुधार उत्सव में ‘न्याय प्रबोधः न्याय के प्रति जागृति’ अभियान का शुभारंभ किया। राज्यपाल ने कहा कि भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार न्याय, समानता और कानून के अनुरूप शासन है। भारत का संविधान केवल अधिकारों का दस्तावेज नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक को सम्मान और न्याय तक समान पहुंच का अधिकार देता है।

    राज्य नीति के निर्देशक सिद्धांतों के अनुच्छेद 39ए के अंतर्गत राज्य का उत्तरदायित्व है कि आर्थिक और अन्य किसी प्रकार की कमी के कारण कोई भी व्यक्ति न्याय से वंचित न रहे तथा जरूरतमंदों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध करवाई जाए। न्याय केवल न्यायालयों के निर्णयों तक ही सीमित नहीं, बल्कि इसका अर्थ एक ऐसे समाज के निर्माण से जुड़ा है, जहां प्रत्येक नागरिक स्वयं को सुरक्षित, सम्मानित और सशक्त महसूस करे।

    राज्यपाल ने हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य में न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करने की बाधाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य के अनेक क्षेत्र भौगोलिक दृष्टि से दुर्गम हैं। इस स्थिति में तकनीक आधारित समाधान, डिजिटल मंच, कानूनी जागरूकता अभियान और स्थानीय सहायता प्रणाली नागरिकों को न्याय दिलाने में अत्यंत महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने ‘दिशा’ जैसे नवाचारों की सराहना करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य लोगों को घर-द्वार पर न्याय पहुंचाना है। टेली-लॉ, न्याय बंधु तथा कानूनी साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम न्याय व्यवस्था को अधिक सुलभ, समावेशी और नागरिक-केंद्रित बना रहे हैं।

    भारत सरकार के विधि विभाग द्वारा शुरू किए गए ‘न्याय प्रबोधः न्याय के प्रति जागृति’ अभियान की सराहना करते हुए राज्यपाल ने कहा कि कानूनी जागरूकता, न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में पहला और सबसे महत्त्वपूर्ण कदम है। अधिवक्ताओं और कानून के विद्यार्थियों से प्रो बोनो प्लैज पहल से जुड़ने तथा कमजोर, वंचित और जरूरतमंद वर्गों को निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करने में योगदान देने का आह्वान किया।

    राज्यपाल ने कहा कि सुधार उत्सव केवल उपलब्धियों का उत्सव नहीं है, बल्कि न्याय क्षेत्र में किए गए व्यापक सुधारों को भी स्वीकृति प्रदान करता है। इनमें न्यायिक अवसंरचना का विस्तार, डिजिटलीकरण, ई-कोट, न्यायालयों की क्षमता में वृद्धि, वैकल्पिक विवाद निपटान तंत्र को बढ़ावा देना तथा विधिक सहायता सेवाओं को सुदृढ़ करना शामिल है। उन्होंने कहा कि इन सुधारों ने न्याय वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी, प्रभावी और जन-अनुकूल बनाया है तथा इससे लोगों को सरल, सुलभ और समयबद्ध न्याय मिल रहा है।

    युवा भारत का भविष्य हैं। संविधान एक शैक्षणिक विषय नहीं बल्कि जीवन के मार्गदर्शक के रूप में अपनाएं। इस अवसर पर केंद्रीय विधि एवं न्याय तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि कार्यपालिका और न्यायपालिका की शक्तियां संविधान में निहित हैं और राष्ट्र सेवा में एक-दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक न्याय सुनिश्चित करने की सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।

    भौगोलिक और आर्थिक प्रतिकूलताओं के कारण न्यायालयों तक पहुंचने में आने वाली कठिनाइयों में कॉमन सर्विस सेंटर और टेली-लॉ जैसी पहलें इन लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुई हैं। इन मंचों के माध्यम से नागरिक अपनी कानूनी समस्याएं विशेषज्ञ वकीलों के समक्ष रख सकते हैं और निःशुल्क कानूनी परामर्श प्राप्त कर सकते हैं, इसका खर्च भारत सरकार द्वारा वहन किया जाता है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर और दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों की न्याय तक पहुंच में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। मेघवाल ने कहा कि इस कार्यक्रम का संचालन पूरे देश में किया जाता है लेकिन अभी भी लोगों को इसके बारे में पर्याप्त जानकारी नहीं है। ऐसी कार्यशालाओं का उद्देश्य लोगों को इन सेवाओं के प्रति जागरूक करना तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में किए गए प्रमुख न्यायिक और कानूनी सुधारों की जानकारी देना है।

    टेली-लॉ सेवा के माध्यम से कानूनी सहायता प्राप्त कर चुके लाभार्थियों ने भी अपने अनुभव साझा किए और इस पहल के सकारात्मक प्रभावों को रेखांकित किया। कार्यक्रम में सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, विधायक भवानी सिंह पठानिया और सुधीर शर्मा, भारत सरकार के विधि विभाग के सचिव नीरज वर्मा, संयुक्त सचिव सुरेश कुमार तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

  • पंजाब में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) 2026 के लिए 25 जून से घर-घर गणना होगी शुरू

    पंजाब में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) 2026 के लिए 25 जून से घर-घर गणना होगी शुरू

    चंडीगढ़: स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) 2026 के तहत पूरे राज्य में घर-घर गणना 25 जून 2026 से 24 जुलाई 2026 तक चलेगी। इसमें बूथ लेवल अधिकारी (बी.एल.ओज़.) वोटरों के विवरण की पुष्टि करने और गणना फॉर्म इकट्ठा करने के लिए घर-घर जाएंगे।

    इस राज्य स्तरीय रिवीजन की तैयारियों का जायजा लेते हुए आज मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंजाब, श्रीमती अनिंदिता मित्रा, आई.ए.एस. द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के डिप्टी चुनाव आयुक्त श्री भानू प्रकाश येतूरू, आई.ए.एस. की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक एस.ए.एस. नगर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, रोपड़ और एस.बी.एस. नगर के जिला चुनाव अधिकारियों (डी.ई.ओज़.) के साथ की गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंजाब, श्रीमती अनिंदिता मित्रा, आई.ए.एस. ने डिप्टी चुनाव आयुक्त को राज्य के चुनाव तंत्र के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसमें 5 डिवीजन, 23 जिले और 117 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं, जिनमें कुल 14,664 स्थानों पर 24,453 पोलिंग स्टेशन हैं। उन्होंने आगे बताया कि राज्य में कुल 85.82 प्रतिशत वोटर मैपिंग पूरी हो चुकी है।

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंजाब ने बताया कि ए.डी.ई.ओज़., ई.आर.ओज़., ए.ई.आर.ओज़., चुनाव तहसीलदारों और तकनीकी स्टाफ के लिए करवाया गया तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा हो गया है, जबकि बी.एल.ओज़. और बी.एल.ओज़. सुपरवाइजर्स के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रगति पर है। चुनाव सामग्री की छपाई का काम जारी है और घर-घर जाकर तस्दीक करने के चरण से पहले इसे पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस रिवीजन को निर्विघ्न और सुचारू रूप से पूरा करने के लिए पूरे राज्य में पूर्ण समन्वय के साथ काम किया जा रहा है। सत्र के दौरान, डिप्टी चुनाव आयुक्त ने सभी डी.ई.ओज़. को वोटर सूचियों की शुद्धता, पूर्णता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने प्रत्येक जिले की फील्ड मशीनरी की तैयारियों और क्रियान्वयन प्रोटोकॉल की समीक्षा की, जिसे यह सुनिश्चित करने के लिए तैयार किया गया है कि कोई भी योग्य वोटर सूची में दर्ज करने से छूट न जाए और कोई अयोग्य एंट्री शामिल न की जाए।

    बैठक के दौरान घर-घर जाकर तस्दीक करने और वोटरों को गणना फॉर्म भरने में सहायता करने में बूथ लेवल अधिकारियों (बी.एल.ओज़.) की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी जोर दिया गया। इस प्रक्रिया को समय पर पूरा करने और प्रचार अभियानों के माध्यम से वोटर जागरूकता बढ़ाने के लिए निर्देश जारी किए गए। भारत निर्वाचन आयोग के डिप्टी चुनाव आयुक्त श्री भानू प्रकाश येतूरू, आई.ए.एस. पंजाब के तीन दिवसीय दौरे पर हैं और अगले दो दिनों में अन्य जिलों को कवर करेंगे। इस दौरे के दौरान उनके साथ मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंजाब भी रहेंगी।

     

  • शर्मनाक! आम से लदा पिकअप पलटा, तड़पते रहे कारोबारी दंपति, लूट करते रहे लोग, देखें वीडियो

    शर्मनाक! आम से लदा पिकअप पलटा, तड़पते रहे कारोबारी दंपति, लूट करते रहे लोग, देखें वीडियो

    Viral News: बिहार से एक इंसानियत को झकजोर देने वाली खबर सामने आई है। जहां, आम से भरा लदा एक पिकअप वैन बेकाबू होकर पलट गायघाट थाना क्षेत्र के हनुमान नगर चौक स्थित NH-27 पर पलट गया। जिसके बाद आम कारोबारी दंपति गंभीर रूप से घायल हो गये। जिसके बाद घायल अवस्था में सड़क पर तड़पते रहे, लेकिन मौके पर मौजूद भीड़ उनकी मदद करने बजाय सड़क पर बिखरे आम लूटने में मस्त दिखी। इस घटना की सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गई।

    मिली जानकारी के अनुसार ये घटना बीते शुक्रवार की बताई जा रही है। आम कारोबारी घायल दंपति कती पहचान मधुबनी जिले के निर्मली थाना क्षेत्र के रहने वाले 40 वर्षीय अजय पासवान पत्नी संतरा देवी के रूप में हुई है। वहीं, पश्चिम बंगाल से आम की खेप लादकर मुजफ्फरपुर आ रहे थे। इसी दौरान ये हादसा हो गया। जिससे पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

    सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस
    घटना की जानकारी मिलने के बाद गायघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ को हटाया और दोनों घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल भेजा। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। अत्यधिक खून बह जाने के कारण इलाज के दौरान आम कारोबारी अजय पासवान की  मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी संतरा देवी की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।

    आम लूटते हुए दिखे लोग
    हादसे के बाद आम सड़क पर बिखर गए। इसके बाद भारी संख्या में स्थानीय लोग और राहगीर मौके पर जमा हो गए। लेकिन, लहूलुहान और दर्द से कराह रहे दंपति को उठाने के बजाय लोगों ने आम लूटना शुरू कर दिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला हो या पुरुष, हर कोई झोले और हाथों में आम बटोरने में व्यस्त है।

     

  • Jalandhar News: 7.40 लाख लेकर वीजा ना लगाने पर KingDom Consultant के बाहर परिजनों का हंगामा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 7.40 लाख लेकर वीजा ना लगाने पर KingDom Consultant के बाहर परिजनों का हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पिम्स अस्पताल के पास स्थित किंगडम कंसलटेंटी ट्रैवल एजेंट के दफ्तर के बाहर परिवारों ने हंगामा किया। परिवार ने आरोप लगाया कि ट्रैवल एजेंट ने उनसे पैसे ले लिए न उन्हें विदेश भेजा न पैसे वापस किए। वह एजेंट के दफ्तर में पैसे लेने के लिए के चक्कर काट चुके हैं और स्टाफ की ओर से उनके साथ बुरा व्यवहार किया गया, जिसकी शिकायत परिवारों में संबंधित थाना की पुलिस को दे कार्रवाई की मांग की।

    मंजू ने बताया कि सोशल मीडिया पर ट्रेवल एजेंट किंगडम कंसलटेंटी का विज्ञापन देकर उसके संपर्क में आए थे जिसके बाद में ट्रेवल एजेंट के दफ्तर में पहुँचे तो उसने झाँसा दिया कि वह उन्हें विदेश कनाडा में भेज देगा, जिसके बदले में उक्त ट्रैवल एजेंट ने उनसे 7.40 लाख रुपये ले लिए न वीजा लगवा कर दिया न पैसे वापस किए, जिसके बाद उन्होंने कई बार ट्रैवल एजेंट से संपर्क किया गया है और वह टालमटोल करता रहा, जिसके बाद वह दोपहर को ट्रैवल एजेंट के दफ्तर में आए तो स्टाफ बुरा भला बोलने लगा और पैसे देने से मुकर गया। परिवार ने खुद के साथ हुई ठगी की शिकायत थाना 7 की पुलिस की दी।

    वहीं नंगलपुर की रहने वाली परमजीत कौर ने बताया कि वह उन्होंने 2025 में किंगडम कंसलटेंटी से विदेश कनाडा जाने के लिए माइनर वीजे की फाइल लगवाई थी। उस दौरान दफ़्तर के स्टॉक में समय दिया था कि 3 महीने महीने में उनका वीजा आ जाएगा वीजा नहीं आया और चार लाख रुपये भी ले लिए। उसने बताया कि उसके भाई ने सोशल मीडिया पर ट्रैवल एजेंट का विज्ञापन देखा था जिसके बाद उन्होंने ट्रैवल एजेंट से संपर्क किया तो उन्होंने दफ्तर में बुला कर विदेश भेजने का झांसा कर देकर पैसे ले लिए न वीजा लगवा कर दिया न पैसे वापस किए। पीड़ित परिवारों ने थाना 7 की पुलिस को कंट्रोल रूम पर सूचना दी।

    वहीं थाना 7 के जांच अधिकारी एएसआई पलविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि पिम्स अस्पताल के सामने मार्केट में स्थित किंगडम कंसलटेंटी ट्रैवल एजेंट के दफ्तर के बाहर परिवार हंगामा कर रहा है, जिसके बाद में मौके पर पहुँचे। उन्होंने बताया कि परिवार का एजेंट के साथ पैसों का लेन देन है, जिसको लेकर विवाद हुआ है और उनके आने से पहले ट्रैवल एजेंट का स्टाफ दफ्तर को ताला लगाकर जा चुका था। उन्होंने पीड़ित परिवार की शिकायत ले ली है और बनती कार्रवाई करेंगे।

  • राजकीय महाविद्यालय ऊना में बीबीए एवं बीसीए पाठ्यक्रमों के प्रति विद्यार्थियों का बढ़ा रुझान

    राजकीय महाविद्यालय ऊना में बीबीए एवं बीसीए पाठ्यक्रमों के प्रति विद्यार्थियों का बढ़ा रुझान

    ऊना सुशील पंडित : राजकीय महाविद्यालय ऊना में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए व्यवसाय प्रशासन स्नातक (बीबीए) तथा कंप्यूटर अनुप्रयोग स्नातक (बीसीए) पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों ने भारी उत्साह और रुचि दिखाई है। महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार इन व्यावसायिक एवं रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों के लिए बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। इच्छुक विद्यार्थी अपने आवेदन पत्र 19 जून 2026 तक जमा करवा सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया पूर्णतः मेरिट के आधार पर संपन्न की जाएगी। प्रथम मेरिट सूची 20 जून 2026 को सायं 5 बजे महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी।

    महाविद्यालय की प्राचार्या एवं निदेशक डॉ. मीता शर्मा ने विद्यार्थियों से समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने का आग्रह करते हुए कहा कि बीबीए और बीसीए जैसे पाठ्यक्रम वर्तमान समय की आवश्यकताओं के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करते हैं तथा विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराते हैं। बीबीए समन्वयक डॉ. शाम सिंह बैंस ने बताया कि विद्यार्थियों में बीबीए पाठ्यक्रम के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं बीसीए समन्वयक प्रो. सवर्ण सिंह ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी और डिजिटल युग में कंप्यूटर शिक्षा का महत्व निरंतर बढ़ रहा है, जिसके कारण बीसीए पाठ्यक्रम विद्यार्थियों की पहली पसंद बनता जा रहा है। महाविद्यालय प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे प्रवेश संबंधी नवीनतम सूचनाओं के लिए नियमित रूप से महाविद्यालय की वेबसाइट का अवलोकन करते रहें तथा निर्धारित तिथि से पूर्व अपने आवेदन पत्र जमा करवाना सुनिश्चित करें।

  • Jalandhar News: ब्लाइंड मर्डर की सुलझी गुत्थी, मुख्य आरोपी झारखंड से गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: ब्लाइंड मर्डर की सुलझी गुत्थी, मुख्य आरोपी झारखंड से गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने गुरु रामदास एन्क्लेव, शेर सिंह कॉलोनी में हुई ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझाते हुए मुख्य आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू और दातर भी बरामद कर लिए गए हैं। थाना बस्ती बावा खेल के प्रभारी जय इंदर सिंह और पुलिस चौकी लेदर कॉम्प्लेक्स के इंचार्ज अजमेर लाल की टीम ने इस केस को ट्रेस किया। मामले की जानकारी देते हुए एडीसीपी 2 राकेश यादव ने बताया कि 4 जून को पुलिस को सूचना मिली थी कि गुरु रामदास एन्क्लेव, शेर सिंह कॉलोनी की पहली मंजिल से तेज दुर्गंध आ रही है।

    पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो कमरे के अंदर कंबल में लिपटी एक सड़ी-गली लाश बरामद हुई। मृतक की पहचान तनिष अरोड़ा उर्फ नन्नी, निवासी बस्ती शेख, जालंधर के रूप में हुई। जांच के बाद मृतक के भाई मनीष अरोड़ा के बयान पर पुलिस ने आरोपी दीपक कुमार सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तफ्तीश के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी दीपक कुमार सिंह वारदात के बाद झारखंड में अपने रिश्तेदार के घर छिपा हुआ है।

    पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए झारखंड के गांव सिंजो मुहावरी में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू और दातर भी बरामद कर लिए गए। पुलिस के अनुसार मामले की गहन जांच जारी है और हत्या के पीछे के कारणों तथा अन्य संभावित पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

  • कुटलैहड़ की समस्याओं को लेकर डिप्टी सीएम से मिले विधायक विवेक शर्मा, खाली बस रूटों पर सरकारी बसें चलाने की उठाई मांग

    कुटलैहड़ की समस्याओं को लेकर डिप्टी सीएम से मिले विधायक विवेक शर्मा, खाली बस रूटों पर सरकारी बसें चलाने की उठाई मांग

    ऊना/ सुशील पंडित : कुटलैहड़ के समूर कला स्थित लता मंगेश्वर कला केंद्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर विधायक विवेक शर्मा ने प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से विस्तारपूर्वक चर्चा की। इस दौरान विधायक विवेक शर्मा ने क्षेत्र में परिवहन, पेयजल और ग्रामीण विकास से जुड़े कई अहम मुद्दे डिप्टी सीएम के समक्ष रखे। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विधायक द्वारा उठाई गई मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए सरकार हर संभव सहयोग करेगी और जनता की सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। विधायक विवेक शर्मा ने डिप्टी सीएम का ध्यान विशेष रूप से कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से खाली चल रहे सरकारी बस रूटों को आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के कई ग्रामीण इलाकों में बस सेवाएं बंद होने या नियमित रूप से संचालित न होने के कारण विद्यार्थियों, बुजुर्गों, महिलाओं और कर्मचारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि दूरदराज के गांवों में रहने वाले लोगों को रोजमर्रा के कार्यों के लिए निजी वाहनों या महंगे साधनों का सहारा लेना पड़ता है।

    विधायक ने मांग उठाई कि जिन रूटों पर बसें नहीं चल रही हैं, वहां जल्द सरकारी बस सेवाएं शुरू की जाएं ताकि लोगों को राहत मिल सके। इस पर डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जहां भी आवश्यकता होगी वहां सरकारी बसें चलाई जाएंगी और लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर यातायात सुविधाओं से जोड़ने के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है और जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। विधायक विवेक शर्मा ने इस दौरान कुटलैहड़ की बुधान पंचायत के अंतर्गत आने वाले तुरकाल क्षेत्र की लगभग 15 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी पेयजल योजना का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि यह योजना क्षेत्र के लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और इसके शुरू होने से हजारों लोगों को स्वच्छ एवं नियमित पेयजल सुविधा मिलेगी। विधायक ने कहा कि योजना का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और जल्द ही इसका उद्घाटन किया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं ताकि लोगों को गर्मियों में पानी की समस्या का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही विधायक विवेक शर्मा ने मध्य कुटलैहड़ के थानाकला क्षेत्र में नई पेयजल योजनाओं की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के कई गांवों में अभी भी पर्याप्त पेयजल सुविधा उपलब्ध नहीं है और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस पर डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने मंच से ही कहा कि जल शक्ति विभाग उनके पास है और कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के लिए जितनी भी पेयजल योजनाओं की आवश्यकता होगी, उन्हें स्वीकृत किया जाएगा। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने विधायक विवेक शर्मा की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि विवेक शर्मा युवा, ऊर्जावान, जुझारू और जनता की सेवा के लिए समर्पित जनप्रतिनिधि हैं। उन्होंने कहा कि विधायक क्षेत्र की समस्याओं को मजबूती से सरकार के समक्ष रखते हैं और जनता के हितों के लिए निरंतर संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधायक विवेक शर्मा कुटलैहड़ की जनता के लिए जो भी मांग करेंगे, उसे सरकार प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत करेगी।

    वहीं विधायक विवेक शर्मा ने उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका सौभाग्य है कि जिला ऊना से प्रदेश सरकार में मुकेश अग्निहोत्री जैसे वरिष्ठ नेता उपमुख्यमंत्री के पद पर हैं। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की जनता के हित में जो भी मांगें सरकार के समक्ष रखी गईं, उन्हें डिप्टी सीएम ने तुरंत स्वीकार किया और सकारात्मक आश्वासन दिया।

     

  • Punjab News: तेज बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, भीषण गर्मी से लोगों को मिली राहत, देखें वीडियो

    Punjab News: तेज बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, भीषण गर्मी से लोगों को मिली राहत, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिले में भीषण गर्मी और लू से जूझ रहे लोगों को मौसम ने बढ़ी राहत दिलाई है। सोमवार दोपहर बाद हुई तेज बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। करीब आधे घंटे तक हुई जोरदार बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और लोगों ने राहत की सांस ली। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और लू के बाद सोमवार दोपहर बाद मौसम ने करवट ली। शहर में करीब आधे घंटे तक हुई तेज बारिश ने लोगों को गर्मी से बड़ी राहत पहुंचाई।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई,  जिससे वातावरण में ठंडक महसूस की गई। लंबे समय से पड़ रही गर्मी और लू के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर थे। सड़कों पर भी सन्नाटा पसरा हुआ था और बाजारों में ग्राहकों की संख्या कम होने से दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा था। स्थानीय लोगों ने मौसम सुहावना होने पर जताई खुशी स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार बढ़ते तापमान और गर्म हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया था, लेकिन सोमवार की बारिश ने राहत पहुंचाई है। लोगों ने मौसम सुहावना होने पर खुशी जताई और उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा। उनका मानना है कि बारिश के कारण बिजली की खपत में भी कमी आएगी, जिससे बिजली व्यवस्था पर दबाव कम होगा। वहीं, यह बारिश क्षेत्र की प्रसिद्ध लीची की फसल के लिए भी लाभदायक साबित हो सकती है। पिछले कई दिनों से बहुत ज्यादा गर्मी और लू चल रही थी। बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। आज हुई बारिश से मौसम काफी सुहावना हो गया है और हमें बड़ी राहत मिली है।  
  • CM Sukhu ने पंचायत प्रतिनिधियों से चिट्टे के विरुद्ध अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया

    CM Sukhu ने पंचायत प्रतिनिधियों से चिट्टे के विरुद्ध अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आज शिमला के पीटरहॉफ होटल में आयोजित नव निर्वाचित पंचायत प्रधान एवं उप-प्रधानों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने प्रधानों एवं उप-प्रधानों को एंटी चिट्टा शपथ दिलाई तथा उनसे चिट्टा के खिलाफ अभियान में सक्रियता से सहभागिता सुनिश्चित करते हुए चिट्टा मुक्त पंचायत व समाज बनाने का आहवान् किया। पंचायत प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पंचायत शासन व जनता के बीच महत्त्वपूर्ण कड़ी है और उन्हें पूर्ण आशा है कि वह विकास, जनसेवा और सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने में प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे। पंचायत प्रधानों से आग्रह किया कि वे समाज में खेल, शिक्षा, संस्कृति व सकारात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देकर युवाओं को नशे से दूर रखने में अपना योगदान दें।

    ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने समाज के हर वर्ग के कल्याण व समग्र विकास के लिए अनेक महत्त्वाकांक्षी पहल व योजनाएं कार्यान्वित की हैं, जिनके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने ग्रामीण अर्थ-व्यवस्था, ग्रीन हिमाचल, शिक्षित हिमाचल, स्वस्थ हिमाचल, रोजगार, वित्तीय प्रबन्धन, नशा निवारण, कर्मचारी कल्याण सहित अन्य अनेक क्षेत्रों में दूरदर्शी सोच के साथ कार्य किया है।

    शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जिला के नव-निर्वाचित पंचायत प्रधान और उप-प्रधानों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर 7वें वित्तायोग के अध्यक्ष नंद लाल, विधायक कुलदीप सिंह राठौर, मोहन लाल ब्राक्टा व हरीश जनारथा, महिला आयोग अध्यक्ष विद्या नेगी, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (सूचना प्रौद्योगिकी व नवाचार) गोकुल बुटेल, अध्यक्ष हिमफेड महेश्वर सिंह चौहान, अध्यक्ष एपीएमसी देवानंद वर्मा, अध्यक्ष हिमकॉन विकेश चौहान, अध्यक्ष बाल आयोग अनीता ठाकुर, उपाध्यक्ष नशा निवारण बोर्ड संजय भारद्वाज, उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, पंचायती राज विभाग के अतिरिक्त निदेशक केवल शर्मा व वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

     

  • Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, डेढ महीने पहले हुई थी शादी, देखें वीडियो

    Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, डेढ महीने पहले हुई थी शादी, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर के सुभाष नगर इलाके से दुखद खबर सामने आई है, जहां युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान भारत शर्मा के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक युवक को घर के अंदर पंखे से लटका हुआ पाया गया। बताया जा रहा है कि उसकी शादी करीब डेढ़ महीने पहले ही हुई थी।

    हालांकि इस घटना के पीछे के कारणों के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है और न ही यह स्पष्ट हो पाया है कि युवक ने यह कदम क्यों उठाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पारिवारिक सदस्यों के बयान और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।