Blog

  • Punjab News: घर के बाहर युवकों ने की अंधाधुंध फायरिंग, कार को पहुंचा नुक्सान, देखें वीडियो

    Punjab News: घर के बाहर युवकों ने की अंधाधुंध फायरिंग, कार को पहुंचा नुक्सान, देखें वीडियो

    मोहालीः फेस-7 में देर रात बाइक सवार 2 युवकों ने एक घर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग की। जिससे घर के बाहर खड़ी गाड़ी को भी युवकों ने निशाना बनाया। गाड़ी के बोनेट और फ्रंट शीशे पर गोलियों के निशान दिखाई दे रहे है। आईटी सिटी की कंपनी में काम करने वाले अमन ने बताया कि करीब रात 12:30 बजे लगभग 35 राउंड फायरिंग हुई। उन्होंने बताया कि उनके पिता इरिगेशन डिपार्टमेंट से रिटायर्ड हैं और उनका किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, न ही उन्हें कोई धमकी कॉल आई है। घर के बाहर खड़ी गाड़ियों को भी तोड़ दिया गया। सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि दो युवक बाइक पर आते है और पहले घर की रेकी करते हुए आगे निकल जाते है, दोबारा वापिस आकर घर के बाहर खड़े होकर कई राउंड फायर करते है। फिलहाल इस घटना में किसी भी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। जिसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान करनी शुरू कर दी है।
  • Punjab के पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा, रजिया सुल्ताना सहित 4 के खिलाफ FIR दर्ज

    Punjab के पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा, रजिया सुल्ताना सहित 4 के खिलाफ FIR दर्ज

    पंचकूलाः पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा और पत्नी रजिया सुल्ताना की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। दरअसल बेटे 35 वर्षीय अकील अख्तर की हत्या के मामले में सीबीआई ने पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा, रजिया सुल्ताना उनकी बेटी एवं पुत्रवधु के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इनके खिलाफ सीबीआई ने हत्या एवं आपराधिक साजिश रचने की धारा के तहत एफआइआर दर्ज की है। इस मामले की जांच के लिए केंद्र सरकार ने सीबीआई जांच की मंजूरी दी है।

    जिसके बाद सीबीआई टीम ने वीरवार रात को केस से संबंधित जांच के सभी दस्तावेज टेकओवर कर लिए हैं। दरअसल, अकील अख्तर 16 अक्टूबर को हरियाणा के पंचकूला में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एफआईआर के अनुसार, मृतक और उसके परिवार के बीच असंतोष पनप रहा था। हालांकि परिवार ने बताया था कि दवाइयों की ओवरडोज की वजह से मौत हुई। सहारनपुर में अंतिम संस्कार किया गया था। वहीं अंतिम संस्कार के बाद एक वीडियो सामने आया था।

    यह वीडियो 27 अगस्त का बताया गया था। वीडियो में अकील यह कहते दिखाई दिए कि परिवार के लोग उसे मारने के लिए साजिशें रच रहे हैं। उसने यह भी आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी के उसके पिता के साथ अवैध संबंध हैं। इस बारे में जब से उसको पता चला है पूरा परिवार उसको रास्ते से हटाने की साजिश रच रहा है। बता दें कि पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी, जिसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम की आंतरिक रिपोर्ट में अखिल अख्तर के दाये बाजू में कोहनी के करीब 7 सेंटीमीटर नीचे सिरिंज का निशान मिला है।

    शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि अकील ड्रग्स का आदी था लेकिन वो किस तरह का ड्रग लेता था और क्या ये ड्रग इंजेक्शन के माध्यम से लिया जाता था। इस पर कुछ भी नहीं कहा गया है। वहीं, मुस्तफा ने अपने बेटे को खोने को “एक पिता के लिए सबसे बड़ा दुख” बताया और इस बात पर ज़ोर दिया कि अकील 18 साल से ड्रग्स की लत से जूझ रहा था। उन्होंने अपने बेटे की मौत का कारण ओवरडोज़ बताया, और गड़बड़ी के आरोपों को “छोटी राजनीति” बताया। उन्होंने कहा कि एक पिता के लिए अपने इकलौते बेटे को खोने से बड़ा कोई दर्द नहीं होता। मुस्तफा ने कहा कि मैं जांच में पूरा सहयोग करूंगा…अगर मैं दोषी हूं, तो मैं फांसी पर चढ़ने को तैयार हूं।

     

  • Punjab News: CMC Hospital के चौक पर एक्टिवा सवार से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: CMC Hospital के चौक पर एक्टिवा सवार से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, देखें वीडियो

    लुधियाना: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने एक्टिवा सवार से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। दरअसल, पुलिस ने सीएमसी अस्पताल के चौक के पास गश्त पर तैनात थी। इस दौरान पुलिस ने शक के आधार पर एक्टिवा सवार को रोककर पूछताछ की। वहीं पुलिस ने जांच के दौरान एक्टिवा सवार से एक पेटी अवैध शराब की बरामद की।

    पुलिस ने बताया कि उक्त तस्कर की एक्टिवा भी जब्त कर ली है। जांच में सामने आया है कि आरोपी एक्टिवा के जरिए इलाके में शराब की सप्लाई करता था। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा।पुलिस ने बरामद की गई शराब और एक्टिवा को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।

    क्षेत्र के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि फरार तस्कर की पहचान और लोकेशन का पता लगाया जा सके।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इलाके में अवैध शराब की सप्लाई पर कड़ी नजर रखी जा रही है और ऐसे मामलों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें तैनात कर दी गई हैं और जल्द ही मामले का खुलासा होने की उम्मीद है।

  • Punjab News: दिन-दहाड़े घर से 70 हजार की नगदी और लाखों के गहने लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: दिन-दहाड़े घर से 70 हजार की नगदी और लाखों के गहने लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के जसंवत नगर इलाके में चोरी की घटना सामने आई है। जहां कैंसर अस्पताल में काम करने वाली महिला कर्मचारी के घर लाखों की चोरी हो गई। मिली जानकारी के अनुसार चोर दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर करीब 4 लाख रुपये के सोने के गहने और 70 हजार रुपए कैश लेकर फरार हो गए। वहीं सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। फुटेज में एक नौजवान चोर आराम से घर की गली से बाहर जाता नजर आ रहा है।

    ममता ने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस थाना डिवीज़न नंबर 7 को दी। परिवार को वारदात का उस समय पता चला, जब दोपहर 2 बजे महिला की बेटी काम से घर लौटी। इस दौरान उसने देखा कि घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। वहीं घर के अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था। जिसके बाद बच्ची ने माता को घटना की जानकारी दी। वहीं पीड़ित ममता ने बताया कि वह लुधियाना के कैंसर अस्पताल में काम करती हैं। रोज़ की तरह वह और उनका परिवार सुबह 8:30 बजे काम के लिए घर से निकल गए थे।

    दोपहर करीब 2 बजे जब उनकी बेटी घर आई तो उसने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। बेटी ने तुरंत अंदर जाकर देखा तो कमरे का सारा सामान बिखरा हुआ था। घबराकर उसने अपने मुझे फोन कर चोरी की सूचना दी। सूचना मिलते ही ममता अस्पताल से छुट्टी लेकर घर पहुंचीं। उन्होंने चेक किया तो अलमारी का ताला टूटा हुआ था। चोर अलमारी में रखा सोने का कीमती सामान, जिसमें एक किटी सेट, 2 रिंग, 2 टॉप्स और 1 चेन चुरा ले गए। ममता के अनुसार चोरी हुए गोल्ड की कीमत करीब 4 लाख रुपये है।

    चोर 70 हजार रुपए कैश भी ले गए। ममता ने बताया कि उसने बच्चों की फीस जमा करवाने के लिए कमेटी से पैसा जुटाया था। दूसरी ओर पुलिस ने मामले में शिकायत मिलने की पुष्टि की है। डिवीज़न नंबर 7 के अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर मुलाजिमों को भेजा गया था। पुलिस का कहना है सीसीटीवी फुटेज में एक नौजवान नज़र आया है जिसकी पड़ताल की जा रही है। शिकायत मिल गई है और मामले में जल्द ही FIR दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • Haryana News: Enforcement Bureau ने पकड़ी अवैध शराब की 7 पेटी, देखें वीडियो

    Haryana News: Enforcement Bureau ने पकड़ी अवैध शराब की 7 पेटी, देखें वीडियो

    पंचकूलाः एनफोर्समेंट ब्यूरो पंचकूला की टीम ने मोरनी रोड पर बड़ी कार्रवाई करते 7 पेटी अवैध शराब बरामद की है। वहीं आरोपी को भी मौके पर ही पकड़ लिया गया है। जानकारी अनुसार ब्यूरो को गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध शराब की एक खेप सप्लाई के लिए ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और तस्करों को पकड़ लिया।

    एनफोर्समेंट अधिकारी सत्यवान पूनिया ने बताया कि बरामद शराब में 3 पेटी बियर और 4 पेटी अंग्रेजी शराब शामिल हैं। आरोपी भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन टीम ने तुरंत सतर्कता दिखाते उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से शराब को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है और यह जांच की जा रही है कि यह शराब किस राज्य से लाई गई थी और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी। एनफोर्समेंट ब्यूरो ने स्पष्ट किया कि इस तरह की अवैध तस्करी पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Punjab News: चोरी के शक में रस्सियों से बांधकर व्यक्ति को बेरहमी से पीटा, मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: चोरी के शक में रस्सियों से बांधकर व्यक्ति को बेरहमी से पीटा, मौत, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में चोरी की वारदातों से परेशान होकर लोगों ने खुद ही मोर्चा संभाल लिया है। हालात यह बन गए है कि अगर लोगों को किसी पर शक भी है तो वह उसे पकड़ पीटने लगते है। ताजा मामला थाना डिवीजन नंबर-5 के अधीन आते पुलिस चौकी कोचर मार्केट के पास से सामने आया है। जहां देर रात एक व्यक्ति को चोर समझकर कुछ लोगों ने उसे खंभे से बांध दिया। इसके बाद उसकी बुरी तरह पिटाई की। घटना के घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसके हाथों पर रस्सियों के निशान भी हैं। दरअसल, व्यक्ति की हालत बिगड़ने के बाद कुछ लोग उसे अस्पताल लेकर गए, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। एक व्यक्ति ने पीसीआर दस्ते को सूचना दी तो पुलिस को इस मामले की भनक लगी। फिलहाल मृतक के शव को लोगों ने ही सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक की पहचान अभी नहीं हुई। वहीं घटना की जानकारी देते हुए एसीपी गुरइकबाल सिंह ने कहा कि मामले उनके ध्यान में है। उन्हें पता चला है कि पुलिस चौकी कोचर मार्केट के इलाके की यह घटना है। बीती रात एक संदिग्ध व्यक्ति को कुछ लोगों ने किसी के घर में आते जाते देखा। लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसे खंभे से बांध दिया और उससे मारपीट की। उसकी हालत बिगड़ने पर पीसीआर दस्ते को बुलाया तो उसने समझदारी दिखाते हुए उन लोगों से कहा कि वह व्यक्ति को अस्पताल लेकर चलें। अस्पताल में ही उस व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर जल्द मारपीट करने वालों की पहचान करेगी।
  • Punjab News: 5 वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म, आरोपी फरार

    Punjab News: 5 वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म, आरोपी फरार

    होशियारपुरः दसूहा में 5 वर्षीय प्रवासी बच्चे के साथ कुकर्म के मामले में बच्ची को उपचार के लिए दसूहा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा बच्चे को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। घटना की सूचना परिजनों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार चल रहा है। पुलिस द्वारा पीड़ित बच्चे के परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी गई। इस संबंधी सिविल अस्पताल में तैनात डॉक्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि बच्चे को घायल अवस्था में परिजन अस्पताल लेकर आए थे

    बच्चे को प्राथमिक उपचार दिया गया। बच्चे की स्थिति फिलहाल रिकवर कर रही है। वहीं बच्चे के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं। पुलिस को रिपोर्ट कर दी जाएगी। जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर अस्पताल में बच्चे सहित परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। डॉक्टरों की रिपोर्ट आते ही मामला दर्ज कर लिया जाएगा।वहीं मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित बच्चे की मां ने बताया कि देर शाम 5 वर्षीय बेटा तकरीबन एक घंटे से घर से बाहर था।

    जब वह रोते घर आया तो उससे पूछने पर उसके साथ हुए गलत काम की जानकारी दी। इसके बाद उसने अपने पति के साथ जब आरोपी से घटना संबंधी बात की गई तो वह माफी मांगकर गलती होने की बात कहने लगा। मेरे भाई, पति और अन्य रिश्तेदारों के एकत्र होते देख वह वहां से भाग निकला। उपरांत बच्चे को घायल अवस्था में दसूहा के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। महिला ने बताया कि आरोपी युवक उनके साथ ही किराए के दूसरे कमरे में अपने दो अन्य साथियों सहित रह रहा था और जूस का काम करता था। घटना के बाद वह तीनों वहां से फरार हो गए।

  • Punjab News: पंसारी की दुकान पर बाइक सवार तीन युवकों ने चलाई गोलियां, देखें CCTV

    Punjab News: पंसारी की दुकान पर बाइक सवार तीन युवकों ने चलाई गोलियां, देखें CCTV

    अमृतसरः जंडियाला गुरु में दिनदहाड़े पंसारी की दुकान पर गोलियां चलाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार तीन नौजवानों की ओर से दुकान पर गोलियां चलाई गईं। यह वारदात दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है, जिस के आधार पर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। दुकान मालिक ने बताया कि कुछ समय पहले उसके पास फिरौती के लिए फोन आया था, जिसमें मशहूर गैंगस्टर केशव की ओर से 50 लाख की मांग की गई थी। उसने फिरौती राशि न देने का फैसला किया, जिसके बाद तीन नौजवान एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और दुकान पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस दौरान गोलियां दुकान के बाहर लगे कांच के दरवाजे पर जा लगी। जिससे कांच का दरवाजा टूट गया और मालिक को चोटें आई है। दुकान मालिक ने अपने बचाव के लिए अपने लाइसेंसी पिस्तौल से फायरिंग की। जिसके बाद बाइक सवार युवक मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंच पुलिस ने सबूत इकट्ठे कर लिए हैं और आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषियों की पहचान जल्द ही कर ली जाएगी और उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
  • Punjab News: पूर्व सरपंच का तेजधार हथियार से किया कत्ल

    Punjab News: पूर्व सरपंच का तेजधार हथियार से किया कत्ल

    होशियापुरः जिले के उप मंडल मुकेरियां के अधीन आते गांव नंगल आवणा में नौजवान का तेजधार हथियार से कत्ल कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार सौरव मिनहास किसान नेता और पूर्व सरपंच पर तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। हमलावारों ने नौजवान पर चाकू से 7 से 8 बार हमला किया गया।

    घटना के दौरान वह अपने गांव की गली में खड़ा था। इस दौरान गांव के ही किसी व्यक्ति ने उसे घेर लिया और हमला कर दिया। घायल नौजवान को उपचार के लिए लोगों द्वारा सिविल अस्पताल मुकेरियां ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने सौरव मिनहास उर्फ बिल्ला की स्वास्थ्य नाजुक देखते हुए जालंधर अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने सौरव मिनहास बिल्ला को सुबह-सुबह मृत घोषित कर दिया।

     

  • Indian Stock Market पर मंडरा रहा गिरावट का साया, अंतिम दिन भी 430 अंक गिरा Sensex

    Indian Stock Market पर मंडरा रहा गिरावट का साया, अंतिम दिन भी 430 अंक गिरा Sensex

    बिजनेसः भारतीय शेयर बाजारों ने शुक्रवार के कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ शुरुआत की। बीएसई सेंसेक्स 430 अंक या 0.52% की गिरावट के साथ 82,880 पर खुला। वही, एनएसई निफ्टी 50 124 अंक या 0.49% की गिरावट के साथ 25,385 पर खुला। शुक्रवार सुबह गिफ्ट निफ्टी 25,498 के आसपास कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद भाव से करीब 129 अंक नीचे है। यह इस बात का संकेत है कि आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर रह सकती है।

    एशियाई बाजारों में कमजोरी
    वॉल स्ट्रीट पर गुरुवार की गिरावट का असर एशियाई बाजारों पर भी पड़ा। जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 1.56% टूटा, जबकि टॉपिक्स इंडेक्स 0.5% नीचे रहा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.46% और कोस्डैक 0.92% गिरा। हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स ने भी कमजोर शुरुआत के संकेत दिए।

    इंफोसिस बायबैक पर नजर
    आईटी सेक्टर से जुड़ी खबर में, इंफोसिस ने अपने 18,000 करोड़ रुपये के शेयर बायबैक की रिकॉर्ड डेट 14 नवंबर 2025 निर्धारित की है। इस दिन तक जो शेयरधारक कंपनी के रजिस्टर में होंगे, वे बायबैक में भाग लेने के योग्य होंगे।