Blog

  • Punjab News: फिरौती की मांग को लेकर चली गोलियां, परिवार सहमा, देखें वीडियो

    Punjab News: फिरौती की मांग को लेकर चली गोलियां, परिवार सहमा, देखें वीडियो

    अमृतसर/जंडियाला गुरु: अमृतसर के जंडियाला गुरु इलाके में वैरोवाल रोड पर गोलीबारी की एक और घटना सामने आई है। देर रात अज्ञात युवकों ने एक घर को निशाना बनाकर गोलीबारी की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। हालांकि इस घटना में कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन घर के दरवाजे पर गोलियां लगने से परिवार सदमे में है।

    जानकारी के मुताबिक कल रात अज्ञात हमलावरों ने जंडियाला गुरु निवासी कुलवंत सिंह के घर के बाहर करीब तीन गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर आस-पास के लोग भी अपने घरों से बाहर निकल आए और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सबूत जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

    इस मौके पर पीड़ित परिवार ने कहा कि उनकी किसी से कोई पुरानी दुश्मनी नहीं है, लेकिन कुछ समय पहले उन्हें फिरौती के लिए कॉल जरूर आया था। इसे देखते हुए पुलिस इस पहलू की भी गंभीरता से जांच कर रही है।

    पुलिस चौकी इंचार्ज गुरपाल सिंह ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक घर पर गोलियां चलाई गई हैं। मौके की जांच के दौरान पुष्टि हुई है कि तीन गोलियां चलाई थीं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाई हैं और CCTV फुटेज की मदद से दोषियों की पहचान की जा रही है।

    उन्होंने भरोसा दिलाया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही दोषियों को पकड़कर सच सामने लाया जाएगा। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में डर और घबराहट का माहौल है और लोगों ने पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

     

     

  • अनियंत्रित होकर खेतों में पलटी बस, मची-चीख पुकार, महिला समेत तीन की मौत

    अनियंत्रित होकर खेतों में पलटी बस, मची-चीख पुकार, महिला समेत तीन की मौत

    फतेहाबादः हरियाणा के फतेहाबाद जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जिसमें तीन लोगों की मौत और 12 लोग घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा कि बस भूना से टोहाना जा रही थी कि गांव भोडी के पास अनियंत्रित होकर बस खेतों में पलट गई।

    प्रत्यक्षदर्शियों और बस में सवार यात्रियों ने चालक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यात्रियों का कहना है कि चालक तेज रफ्तार में बस चला रहा था और उसकी ड्राइविंग संदिग्ध लग रही थी। कुछ यात्रियों ने आरोप लगाया कि चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था। हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच की जा रही है।

    स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को बस से बाहर निकाला। सभी घायलों को सिविल अस्पताल टोहाना में भर्ती कराया गया है। यात्रियों ने बताया कि बस जैसे ही गांव भोडी के पास एक मोड़ पर पहुंची, चालक ने अचानक तेज गति में बस मोड़ दी। इससे बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क से उतरकर खेतों में पलट गई।

    हादसे में जान गंवाने वाले तीन लोगों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और चालक की भूमिका को लेकर भी सभी पहलुओं पर पड़ताल की जाएगी।

    पुलिस का कहना है कि यदि जांच में चालक की लापरवाही या नशे में वाहन चलाने की पुष्टि होती है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

     

  • Home Remedies: चींटियों को भगाने के ये 5 आसान घरेलू नुस्खे: आज़माएँ जल्द ही नहीं तो..

    Home Remedies: चींटियों को भगाने के ये 5 आसान घरेलू नुस्खे: आज़माएँ जल्द ही नहीं तो..

    नई दिल्ली: भारतीय घरों में चींटियों की समस्या बहुत आम है। ये आपके किचन काउंटर, खिड़कियों के पास या छोटे कोनों में दिख सकती हैं। घर साफ़-सुथरा होने पर भी ये अंदर आने का रास्ता ढूंढ ही लेती हैं। बहुत से लोग तेज़ केमिकल स्प्रे का इस्तेमाल किए बिना चींटियों से छुटकारा पाने के आसान और सुरक्षित तरीके चाहते हैं। अच्छी बात यह है कि ऐसे कई घरेलू उपाय हैं जिन्हें आज़माना आसान है और इनमें घर में मौजूद चीज़ों का ही इस्तेमाल होता है। चींटियों के रास्ते को रोकने के लिए नींबू का रस नींबू के रस को पानी में मिलाएं और दरवाज़ों, खिड़कियों और उन दरारों के पास स्प्रे करें जहाँ से चींटियाँ अंदर आती हैं। चींटियाँ रास्ता खोजने के लिए गंध का पीछा करती हैं और नींबू की खट्टी गंध उन्हें भ्रमित कर सकती है। आप उस जगह को ताज़ा रखने और चींटियों को वापस आने से रोकने के लिए कुछ दिनों के अंतराल पर इसे स्प्रे कर सकते हैं। बहुत से लोगों को यह किचन काउंटर और घर में घुसने वाली जगहों के पास असरदार लगता है।
    1. सिरका और पानी
    सफेद सिरका और पानी को बराबर मात्रा में मिलाकर एक घोल तैयार करें। इसे स्प्रे बोतल में भरें और चींटियों के रास्तों पर छिड़कें। सिरके की तीखी गंध उनकी दिशा पहचानने की क्षमता को बाधित करती है, जिससे वे रास्ता भटक जाते हैं।
    • सफेद सिरका और पानी बराबर मात्रा में मिलाएँ।
    • इस घोल को स्प्रे बोतल में भरकर चींटियों के रास्तों पर छिड़कें।
    • सिरके की तेज गंध उनकी दिशा पहचानने की क्षमता को बिगाड़ देती है।
    2. दालचीनी दालचीनी चींटियों को दूर रखने का एक प्राकृतिक उपाय है। जिन जगहों पर चींटियाँ आती-जाती हैं, वहाँ दालचीनी पाउडर छिड़कें या चाहें तो दालचीनी की स्टिक भी रख सकते हैं। इसकी सुगंध चींटियों को पसंद नहीं आती और वे उन स्थानों से दूर रहती हैं।
    • चींटियों के आने-जाने वाले स्थानों पर दालचीनी पाउडर छिड़कें।
    • चाहें तो दालचीनी की स्टिक भी रख सकते हैं।
    • इसकी खुशबू चींटियों को दूर रखती है।
    3. नमक का पानी गुनगुने पानी में नमक मिलाकर एक घोल तैयार करें और इसे घर के कोनों तथा उन जगहों पर छिड़कें जहाँ चींटियाँ दिखाई देती हैं। यह उपाय उनकी संख्या कम करने में सहायक होता है और घर को चींटियों से सुरक्षित रखने में मदद करता है।
    • गुनगुने पानी में नमक मिलाएँ।
    • इस घोल को घर के कोनों और चींटियों वाली जगहों पर छिड़कें।
    • यह उनकी संख्या कम करने में मदद करता है।
    4. पुदीना पुदीना भी चींटियों को दूर रखने का असरदार तरीका है। जिन जगहों पर चींटियाँ अधिक आती हैं, वहाँ ताज़ी पुदीने की पत्तियाँ रख दें। चाहें तो पुदीने के तेल की कुछ बूंदें भी डाल सकते हैं। इसकी तेज़ और ताज़गी भरी खुशबू चींटियों को पसंद नहीं आती, इसलिए वे उन स्थानों से दूर रहती हैं।
    • पुदीने की ताज़ी पत्तियाँ उन जगहों पर रखें जहाँ चींटियाँ ज्यादा आती हैं।
    • पुदीने के तेल की कुछ बूंदें भी डाल सकते हैं।
    • इसकी खुशबू चींटियों को दूर रखती है।
      खाने-पीने की चीज़ें सुरक्षित रखें चीनी, मिठाई, बिस्किट जैसी चीज़ों को हमेशा एयरटाइट कंटेनर में सुरक्षित रखें। रसोई और फर्श की नियमित सफाई करें तथा गिरे हुए खाने के टुकड़ों को तुरंत हटा दें। साथ ही, कूड़ेदान को समय-समय पर खाली करना न भूलें, ताकि घर में चींटियों की समस्या न बढ़े।   क्यों बढ़ती हैं गर्मियों में चींटियाँ? गर्मियों में तापमान बढ़ने से चींटियाँ भोजन और पानी की तलाश में ज्यादा सक्रिय हो जाती हैं। इसलिए इस मौसम में घरों में उनका आना-जाना बढ़ जाता है। अगर घर साफ रखा जाए और ऊपर बताए गए उपाय अपनाए जाएँ, तो लाल चींटियों की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है। लाल चींटियों से छुटकारा पाने के लिए हमेशा महंगे कीटनाशकों की जरूरत नहीं होती। नींबू, सिरका, दालचीनी, नमक और पुदीना जैसी घरेलू चीजें भी काफी मददगार साबित हो सकती हैं। साथ ही घर की साफ-सफाई और खाने-पीने की चीजों को सुरक्षित रखने की आदत अपनाकर आप चींटियों को घर से दूर रख सकते हैं।       (Disclaimer): यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से तैयार किया गया है। बताए गए घरेलू उपायों के परिणाम व्यक्ति और परिस्थितियों के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। यदि समस्या गंभीर हो या घरेलू उपायों से राहत न मिले, तो किसी विशेषज्ञ या पेस्ट कंट्रोल सेवा की सलाह अवश्य लें। लेख में दी गई जानकारी के उपयोग की जिम्मेदारी पाठक की स्वयं की होगी।
    home-remedies-5-easy-ways-to-get-rid
    home-remedies-5-easy-ways-to-get-rid
     
  • Iran Deal पर Israel में हुआ बवाल, चुनाव से पहले बढ़ा नेतन्याहू पर दबाव

    Iran Deal पर Israel में हुआ बवाल, चुनाव से पहले बढ़ा नेतन्याहू पर दबाव

    नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच प्रस्तावित युद्धविराम समझौते को लेकर इजरायल में व्यापक अंसतोष देखने को मिल रहा है। राजनीतिक दलों, सुरक्षा विशेषज्ञों और विपक्षी नेताओं का कहना है कि यह समझौता ईरान के परमाणु कार्यक्रम, बैल्सिटिक मिसाइलों और उसके समर्थित संगठनों जैसे हिज्बुल्लाह, हमास और हूती से जुड़ी सुरक्षा खतरों का पर्याप्त समाधान नहीं करता है। आलोचकों का मानना है कि यह समझौता इजरायल की सुरक्षा चिंताओं को नजरअंदाज करता है। ईरान को आर्थिक राहत देने का रास्ता खोल सकता है।

    बैड डील बना इजरायल में सबसे बड़ा मुद्दा

    इजरायल के लोकप्रिय हिब्रू दैनिक समाचार पत्र येदियोट अहरोनोत ने रविवार को अपनी मुख्य खबर की हेडलाइन सिर्फ दो शब्दों में दी बैड डील यह शीर्षक इजरायल में इस समझौते को लेकर मौजूद व्यापक असंतोष को दर्शाता है। पिछले एक वर्ष में इजरायल ने ईरान के खिलाफ दो युद्ध लड़े हैं। इनमें से हालिया सैन्य अभियान फरवरी के अंत में अमेरिकी बलों के साथ से शुरु किया गया था। अब जब अमेरिका और ईरान शांति समझौते की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं तो इजरायल खुद को इस पूरी प्रक्रिया से बाहर महसूस कर रहा है।

    समझौते के शुरुआती बिंदुओ पर ही उठे सवाल

    समझौते की आधिकारिक घोषणा से पहले मीडिया में सामने आई जानकारियों ने इजरायल ने आलोचनाओं की बाढ़ ली है। अमेरिकी और ईरानी अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक समझौते के अंतर्गत ईरान होर्मुज जलडमरुमध्य को फिर से खोलेगा जबकि अमेरिका ईरान बदंरगाहों पर लगी अपनी नाकाबंदी हटाएगा। इसके अलावा अप्रैल में हुए 60 युद्धविराम को 60 दोनों के लिए बढ़ाया जाएगा। इस अवधि में दोनों पक्ष ईरान के परमाणु कार्यक्रम और अमेरिकी प्रतिबंधों को हटाने जैसे मुद्दों पर विस्तृत बातचीत करेंगे।

    इजरायल के मुल लक्ष्य पूरे नहीं होने का आरोप

    इजरायल का कहना है कि यह समझौता उन लक्ष्यों से काफी पीछे है जिन्हें उसने युद्ध की शुरुआत में तय किया था। पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने उस समय कहा था कि उद्देश्य इजरायल के सामने मौजूद अस्तित्वगत खतरों को समाप्त करना है। नेतन्याहू के अनुसार, इसका मतलब ईरान के परमाणु खतरे और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को खत्म करना तथा ऐसी परिस्थितियां बनाना था जिसेस ईरानी जनता अपनी सरकार को बदल सके। इजरायल लंबे समय से यह भी मांग करता रहा है कि ईरान हिज्बुल्लाह, हमास और हूती जैसे संगठनों को समर्थन देना बंद करें।

    एक्सपर्ट्स ने दिया काम

    पूर्व कार्यवाहक राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैकब नागेल ने कहा कि सार्वजनिक रुप से सामने आई जानकारी में ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों और क्षेत्रीय संगठनों को मिलने वाले समर्थन का कहीं जिक्र तक नहीं है। उन्होंने कहा कि भविष्य की बातचीत के लिए मुद्दे तय करना आसान है लेकिन इजरायल की सबसे बड़ी चिंताओं को समझौते का हिस्सा नहीं बनाया गया है।

    विपक्ष ने बताया सुरक्षा नीति की बड़ी विफलता

    पूर्व रक्षा मंत्री और दक्षिणपंथी नेता एविग्डोर लिबरमैन ने इस समझौते को इजरायल के लिए आपदा बताया है। कभी नेतन्याहू के सहयोगी रहे लिबरमैन अब उनके कट्टर आलोचकों में गिने जाते हैं। वहीं विपक्ष के नेता और पूर्व मंत्री यायर लापिड ने कहा कि यदि समझौते की खबरें सही हैं तो यह इजरायल की विदेश और सुरक्षा नीति की सबसे बडी़ विफलताओं में से एक होगी।

    नेतन्याहू की सीमित प्रतिक्रिया

    मौजूदा इजरायली सरकार के अधिकांश नेताओं ने इस मुद्दे पर खुलकर टिप्पणी नहीं की है। माना जा रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नाराज नहीं करना चाहते। प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने शुक्रवार को सिर्फ इतना कहना कि जब तब प्रधानमंत्री है। ईरान परमाणु हथियार हासिल नहीं कर पाएगा। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर उनकी और ट्रंप की पूरी सहमति है हालांकि उनके बयान में बैलिस्टिक मिसाइलों या ईरान समर्थित संगठनों का कोई उल्लेख नहीं था।

    इजरायल की तीन बड़ी चिंताएं

    समझौते से जुड़े एक इजरायली अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि इजरायल की मुख्य चिंताएं तीन हैं। . पहली ईरान के संवर्धित यूरेनियम भंडार के भविष्य को लेकर कोई स्पष्ट व्यवस्था नहीं है और परमाणु कार्यक्रम पर पर्याप्त नियंत्रण नहीं दिखता है। . दूसरी समझौता ईरान सरकार को कमजोर करने की जगह। उसे आर्थिक रुप से मजबूत कर सकता है क्योंकि प्रतिबंधों में राहत मिलने पर पैसा फिर से ईरान तक पहुंचने लगेगा। . तीसरी इसमें ऐसा कोई स्पष्ट तंत्र नहीं है जो ईरान को उसके समर्थित संगठनों की मदद रोकने के लिए मजबूर कर सके।

    हिज्बुल्लाह के खिलाफ अभियान पर भी असर की आशंका

    समझौते के कारण लेबनान में हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल के सैन्य अभियान पर भी असर पड़ सकता है। लेबनान में हालिया संघर्ष उस समय शुरु हुआ था। जब फरवरी में अमेरिका इजरायल और ईरान के बीच युद्ध छिड़ने के कुछ दिनों बाद हिज्जबुलल्लाह ने इजरायल पर हमला किया था। ईरान लगातार मांग करता रहा है कि व्यापक शांति समझौते में लेबनान संघर्ष को भी शामिल किया जाए। इजरायल इस मुद्दे को अलग रखना चाहता था लेकिन उसकी स्थिति कमजोर पड़ती दिखाई दे रही है।

    चुनाव से पहले बढ़ा नेतन्याहू पर दबाव

    इजरायल में अक्टूबर तक राष्ट्रीय चुनाव होने की संभावना है। ऐसे में नेत्याहू पर उनकी गठबंधन सरकार और विपक्ष दोनों तरफ से दबाव बढ़ रहा है कि वे ट्रंप प्रशासन की शर्तों के आगे न झुके हालांकि नेतन्याहू सार्वजनिक रुप से ट्रंप का विरोध करने से बच रहे हैं क्योंकि अमेरिका के साथ उनके करीबी संबंध उनकी सबसे बड़ी राजनीतिक ताकतों में से एक माने जाते हैं।      
  • Jalandhar News: गुरुद्वारा साहिब के पास बाइक लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    Jalandhar News: गुरुद्वारा साहिब के पास बाइक लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: शहर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। आए दिन बेखौफ चोर वारदातों को अंजाम देकर फरार हो रहे है। वहीं ताजा मामला रामगढ़िया गुरुद्वारा साहिब के पास से बाइक चोरी का सामने आया है। जहां एक सिख नौजवान और मोने नौजवान द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता हैकि लाल रंग की बाइक पर सवार एक नौजवान घटना स्थल पर आता है, वहीं साथी पैदल गली में आता है।

    जिसके बाद चंद सैकेंड में दोनों गुरुद्वारा साहिब के पास से बाइक लेकर फरार हो जाते है। बताया जा रहा है कि वारदात के दौरान चोरों ने बाइक पर नंबर प्लेट भी नकली लगाई हुई है। चोरों की बाइक की नबंर प्लेट पर पीबी 08 एम 5855 दिखाई दे रहा है। घटना की शिकायत पीड़ित द्वारा पुलिस को दे दी गई है। पीड़ित के अनुसार उसने दुकान के बाहर काले रंग की स्पलेंडर बाइक पीबी 08 EX 5272 खड़ी की थी। इस दौरान 2 नौजवान चंद सैकेंड में बाइक लेकर फरार हो गए। वहीं पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली गई, जल्द चोरों को काबू कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: बेअदबी कानून पर श्री अकाल तख्त साहिब की बैठक, जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज ने मीडिया से की बातचीत, देखें वीडियो

    Punjab News: बेअदबी कानून पर श्री अकाल तख्त साहिब की बैठक, जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज ने मीडिया से की बातचीत, देखें वीडियो

    अमृतसरः श्री गुरु ग्रंथ साहिब जागत ज्योत सुरक्षा एक्ट 2026 से जुड़ी आपत्तिजनक धाराओं को लेकर सिख समुदाय में गहरी चिंता व्यक्त की जा रही है। बेअदबी कानून के संदर्भ में श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा आज एक बैठक बुलाई गई है।

    बैठक में सिख पंथ की विभिन्न प्रमुख जत्थेबंदियों, निहंग सिंह संगठनों, कार सेवा संप्रदायों, टकसालों, विभिन्न फेडरेशनों, विद्वानों तथा कई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। माना जा रहा है कि इस बैठक में व्यापक स्तर पर विचार-विमर्श किया जाएगा और पंथ से जुड़े सभी पक्ष अपनी राय प्रस्तुत करेंगे।

    बैठक में पहुंचने से पहले श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि पंथ के अच्छे भविष्य के लिए बैठक की जा रही है। हमारे सामने जो चुनौतियां है, उसमें हम सभी मिलकर सामना करेंगे। उन्होंने कहा कि अकाल तख्त के आगे किसी की नहीं चली है, न ही किसी चलने देंगे।

    वहीं शिरोमणि कमेटी के सदस्य भाई गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने बंदी सिहों के बारे में कहा कि बंदी सिंह सिख कौम की रूह की तरह है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जो बंदी सिंहों पर फैसला सुनाया है उसे लागू किया जाए। ये वायदा खिलाफी न हो।

     

  • भारी वर्षा को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    भारी वर्षा को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    नई दिल्ली: आज भारत में मौसम की स्थिति मिक्स है। उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है, जबकि पूर्व राज्यों में भारी से बहुत भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून आगे बढ़ चुका है और बिहार तथा पश्चिम बंगाल तक पहुंच गया है। मौसम के सार की बात की जाए तो हल्की और भारी बारिश की संभावना जताई गई है। उत्तर भारत में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और उत्तराखंड में हल्की से भारी बारिश की संभावना है। पूर्वोत्तर और पूर्वी राज्यों जैसे अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में अगले 6-7 दिनों तक भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की स्थिति रहेगी। पश्चिम भारत के गुजरात और राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं दक्षिण भारत में मानसून सक्रिय है, खासकर केरल और कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। प्रमुख शहरों का मौसम धुप और बदलो वाला बताया है। नई दिल्ली में तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जहां धुंध और हल्की बारिश की संभावना है। मुंबई में मौसम अधिकतर धूप वाला होगा, तापमान 33 डिग्री और वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 34, जो अच्छा माना जाता है। पटना में 35 डिग्री तापमान के साथ धुंधली धूप रहेगी और AQI 113 दर्ज किया गया है, जो मध्यम प्रदूषण स्तर को दर्शाता है। अहमदाबाद में 30 डिग्री तापमान के साथ बादल और धूप का मिश्रण रहेगा, AQI 81 है। पुणे में मौसम अधिकतर धूप वाला होगा, तापमान 27 डिग्री और AQI 39 है। वहीं जयपुर में 30 डिग्री तापमान के साथ साफ धूप वाला मौसम रहेगा और AQI 85 दर्ज किया गया है।

    वायु गुणवत्ता (AQI)

    नई दिल्ली: 111 (मध्यम प्रदूषण) पटना: 113 (मध्यम प्रदूषण) मुंबई: 34 (अच्छा) पुणे: 39 (अच्छा) जयपुर: 85 (संतोषजनक) आज भारत में मौसम अलग-अलग प्रकार के है। पूर्व और उत्तर भारत में बारिश का असर अधिक रहेगा, जबकि पश्चिम और दक्षिण भारत में धूप और हल्की बारिश का मिश्रण देखने को मिलेगा। यदि आप यात्रा कर रहे हैं, तो उत्तर और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश से बचाव के लिए तैयारी रखें। वहीं पंजाब के मौसम की तो पंजाब में मौसम का अधिकतम तापमान लगभग 36–39°C और न्यूनतम तापमान 25–28°C के बीच रहेगा। कुछ जिलों में हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना है, खासकर दक्षिण-पश्चिम पंजाब में।

    पंजाब में आज के मौसम का हाल

    आज पंजाब में मौसम सामान्य रूप सें गर्म और आंशिक बादलों वाला है। अमृतसर में अधिकतम तापमान लगभग 36.1°C है, जहाँ हल्की नमी और बादल बने हुए हैं। लुधियाना में तापमान की बात की जाए, तो तापमान 36.2°C दर्ज किया गया है और वहाँ बादल छाए हुए हैं। जालंधर का तापमान 35.7°C है, जो साफ बादलों वाला है। पटियाला आज सबसे गर्म जिला रहा,  जहाँ तापमान 38.1°C तक पहुँचा। फतेहगढ़ साहिब में 37.1°C और मोहाली (SAS नगर) में 37.0°C तापमान दर्ज किया गया है। वहीं बठिंडा में 36.7°C तापमान के साथ तेज हवाओं और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। कुल मिलाकर, पंजाब में आज गर्मी के साथ कहीं-कहीं बादल और हल्की वर्षा का मिश्रण देखने को मिल रहा है।

    बारिश और हवाओं का अलर्ट

    बठिंडा, मानसा, मुक्तसर, फाजिल्का, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा और बरनाला जिलों में आज गरज-चमक, बिजली गिरने और 40–50 km/h की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा।

    अगले दिनों का पूर्वानुमान

    15 जून (आज): साफ से आंशिक बादल, अधिकतम तापमान 36–39°C 16 जून: तापमान 41–42°C तक जा सकता है, साफ आसमान 17 जून: साफ मौसम, तापमान 40–42°C 18 जून: हल्की बारिश की संभावना, तापमान 37°C 19 जून: साफ आसमान, तापमान 40°C

    वायु गुणवत्ता (AQI)

    पंजाब में आज AQI 70–90 के बीच है, जो संतोषजनक से मध्यम श्रेणी में आता है। आज पंजाब में गर्मी और आंशिक बादल रहेंगे, जबकि दक्षिण-पश्चिम जिलों में हल्की बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है। यदि आप बाहर निकल रहे हैं, तो धूप और गर्मी से बचाव के लिए तैयारी रखें और बारिश वाले जिलों में छाता या रेनकोट साथ रखें।    
  • Punjab News: ट्रक और कार की टक्कर, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    Punjab News: ट्रक और कार की टक्कर, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    समानाः चीका-समाना रोड पर एक भयानक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक कार और ट्रक के बीच टक्कर हुई है। जिसमें कार में सवार सभी लोग गंभीर घायल है, जिन्हें समाना के अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। कार में पांच लोग मौजूद थे।

    वहीं कार में ड्राइवर का परिवार मौजूद था। पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक ने शराब पी रखी है, जिन्हें मौके पर काबू कर लिया गया है। एक्सीडेंट में कार के परखच्चे उड़ चुके है। वहीं घायलों को एमरजेंसी में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले को लेकर जांच में जुट गई है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और राहत कार्य शुरू किया गया।

  • Punjab News: रंजिश के चलते युवक पर चलाई गोलियां, वीडियो वायरल

    Punjab News: रंजिश के चलते युवक पर चलाई गोलियां, वीडियो वायरल

    मलोटः पुरानी रंजिश के चलते कार सवार युवकों ने एक युवक पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। इस दौरान पुलिस ने पांच लोगों पर मामला भी दर्ज किया है। वहीं घटना का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।

    जानकारी के अनुसार मलोट के पट्टी गांव में कार सवार युवकों ने एक युवक के जांघ पर गोली चलाई है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। युवक को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवा दिया है।

    वहीं सदर पुलिस ने घायल के भाई जगप्रीत सिंह के बयान के आधार पर आदर्श नगर कोटली रोड मुक्तसर के रहने वाले रितिक कुमार उर्फ ​​मंगू और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

  • Jalandhar News: पुलिया से कार की टक्कर, दपंति घायल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: पुलिया से कार की टक्कर, दपंति घायल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: भोगपुर में भीषण सड़क हो गया। जहां बेकाबू कार पुलिया से टकरा गई। इस हादसे में दपंति घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार बैंक ऑफ इंडिया और एचपी पेट्रोल पंप के यह हादसा हुआ है। दरअसल, चोलंग से किशनगढ़ जा रही सैंट्रो कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी पुलिया की दीवार से टकरा गई।
    टक्कर से कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कपूरथला के सुभानपुर निवासी हरप्रीत सिंह और उनकी पत्नी सुखवीर कौर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के कुछ ही मिनटों में एसएसएफ टीम मौके पर पहुंची और दोनों को भोगपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में क्रेन से कार हटाकर यातायात बहाल किया गया।