Blog

  • Punjab News: छत पर सो रहा था परिवार, दरवाजा तोड़ गहने और नकदी ले गए चोर, देखें वीडियो

    Punjab News: छत पर सो रहा था परिवार, दरवाजा तोड़ गहने और नकदी ले गए चोर, देखें वीडियो

    लुधियानाः लुधियाना के धर्मपुरा इलाके की एक गली से चोरी का मामला सामने आया है। जहां घर से सोना, चांदी और करीब 70 से 80 हज़ार रुपए की नकदी चोरी हुई है। गौरतलब है कि इस इलाके में लूट और चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही है।

    परिवार वालों ने बताया कि रात करीब 11 बजे वे अपने घर की तीसरी मंज़िल पर सोने चले गए थे और बेडरूम का दरवाज़ा बंद था। लेकिन जब वे सुबह उठे तो बेडरूम का दरवाज़ा खुला हुआ था। जब वे नीचे जाकर घर देखा तो कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी की तिजोरी भी टूटी हुई थी। कमरे में रखे बक्से में मौजूद पर्स और अन्य सामान बिस्तर के दराजों में बिखरे पड़े थे। परिवार वालों ने बताया कि उनके बक्से से झुमके और 70 से 80 हज़ार रुपए नकद चोरी हो गए। उन्होंने कहा कि उन्हें घर से हुई चोरी का सही अंदाजा तो नहीं है, लेकिन उनके मुताबिक करीब ढाई लाख रुपए की चोरी हुई है।
    मौके पर पहुंचे वार्ड पार्षद सिमरजीत सिंह सिमु ने कहा कि वे लोगों को लगातार घर खाली न छोड़ने की चेतावनी देते रहते हैं, लेकिन यहां घर पर होने के बावजूद चोरी हो गई। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि वे जल्द से जल्द इस परिवार की मदद करें और चोरों को पकड़कर जेल भेजें।

     

     

  • Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का मिला शव, दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का मिला शव, दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः फिरोजपुर के गांधी नगर में एक 20 साल के युवक की संदिग्ध हालात में शव मिला है। मृतकों के परिजनों ने बताया कि अरमान से मिलने उसके दोस्त मिलने घर आए थे। वे पूरी रात शराब पीते रहे। सुबह जब दोस्त चले गए तो परिवार वालों ने अरमान को मृत पाया। परिवार ने उसके दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। आरोपी दोस्त मौके से फरार बताए जा रहे है।

    पीड़ित परिवार का आरोप है कि उसके दोस्तों ने अरमान को शराब पिलाकर उसकी हत्या कर दी। परिवार ने पुलिस प्रशासन से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि अरमान की मौत आखिर कैसे हुई। फिलहाल, परिवार के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर रही है।

  • मामूली कहासुनी को लेकर पत्नी ने पति का रेता गला, मौत

    मामूली कहासुनी को लेकर पत्नी ने पति का रेता गला, मौत

    महेंद्रगढ़ः महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में पत्नी द्वारा पति की हत्या का मामला सामने आया है। मौके से महिला हत्या को अंजाम देकर फरार बताई जा रही है। मृतक के पिता ने इस मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार गांव सुरानी निवासी रामकुमार ने बताया कि उसके (31) पुत्र शशिकांत की दूसरी शादी वर्ष 2023 में गुरुग्राम जिले के गांव मऊ लोकरी निवासी सरस्वती के साथ हुई थी। सरस्वती का भी यह दूसरा विवाह था। दंपती का एक लगभग दो वर्षीय पुत्र भी है।

    रामकुमार के अनुसार बीते कल शशिकांत बाहर से घर लौटा था। उस समय उसकी पत्नी सरस्वती ने उसे खाना परोसा और अपने कमरे में चली गई। इसके बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। उसने अपने पुत्र को नहाकर आराम करने की सलाह दी और स्वयं खाना खाने बैठ गया। कुछ देर बाद दोनों के बीच फिर से विवाद होने लगा।

    शिकायतकर्ता का आरोप है कि जब वह कमरे के दरवाजे पर पहुंचा तो उसने देखा कि सरस्वती चाकू फेंककर घर से बाहर भाग गई। कमरे में शशिकांत गर्दन पर हाथ रखे बैठा था। जब वह सहायता के लिए बाहर गया और वापस लौटा तो शशिकांत फर्श पर पड़ा था तथा काफी खून बह चुका था। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    सूचना मिलने पर सरपंच प्रतिनिधि प्रदीप मौके पर पहुंचे और डायल-112 पर पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद सदर थाना नारनौल के प्रभारी धर्मबीर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घर के कमरे में शशिकांत का शव खून से लथपथ हालत में बरामद किया। मौके पर सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस ने आरोपित महिला की तलाश शुरू कर दी है।

     

  • तोता नामक का बेहरमी से कत्ल, साथी घायल, 15 सैकेंड में 8 बार किए वार, देखें CCTV

    तोता नामक का बेहरमी से कत्ल, साथी घायल, 15 सैकेंड में 8 बार किए वार, देखें CCTV

    चंडीगढ़ः विकास नगर के मौली जागरां में युवक का बेहरमी से कत्ल कर दिया गया। मृतक की पहचान तोता नाम के रूप में हुई है। इस घटना में नाता का दोस्त आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 10 से 12 हमलावरों ने दोनों युवकों पर हमला किया। अस्पताल में डॉक्टरों ने तोता को मृत घोषित कर दिया, जबकि आकाश का इलाज जारी है। मृतक के शरीर पर तेजधार हथियारों के कई निशान मिले हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार उसकी छाती पर वार किया गया था, जिससे उसकी मौत हो गई।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    47 सेकंड की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। मृतक तोता अपने दोस्त के साथ गली से गुजर रहा था। तभी बदमाश वहां पहुंचे और आते ही दोनों पर हमला शुरू कर दिया। हमले से बचने के लिए तोता भागने लगा, लेकिन कुछ दूरी पर जाकर गिर पड़ा। नीचे गिरते ही बदमाशों ने उसके सिर और छाती पर तेजधार हथियारों से ताबड़तोड़ वार किए। महज 15 सेकेंड में उस पर 8 वार किए गए। इसके बावजूद तोता किसी तरह उठकर दोबारा भागने लगा, लेकिन आगे जाकर अन्य बदमाशों ने उसे फिर पकड़ लिया। इसके बाद सभी बदमास उस पर लगातार वार करते रहे। फुटेज में तोता पर 16 से अधिक वार होते दिखाई दे रहे हैं। आखिर में वह सड़क पर गिर गया, जिसके बाद भी बदमाश नहीं रुके और उस पर वार करते रहे। जब बदमाशों को यकीन हो गया कि उसकी मौत हो चुकी है, तब वे मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौलीजागरां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। वहीं, मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें बदमाश युवक पर तेजधार हथियार से हमला करते दिख रहे हैं। वह बचने के लिए दौड़ा। लेकिन बदमाशों ने उसे पकड़ लिया। जमीन पर गिराकर उसे तेजधार हथियार से वार किए। हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और एक बार फिर चंडीगढ़ की कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्राथमिक जांच में पुलिस को पुरानी रंजिश का एंगल सामने आया है। जांच अधिकारी मृतक और घायल युवक के पुराने विवादों की जानकारी जुटा रहे हैं। पुलिस परिवार और परिचितों से भी पूछताछ कर रही है। मौलीजागरां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसकरण सिंह ने कहा कि बदमाशों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।
  • Punjab News: व्यापारी के घर में लगी आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    Punjab News: व्यापारी के घर में लगी आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    लुधियानाः गांधी नगर स्थित घर में आज सुबह अचानक आग लग गई। इस घटना से लोगों में अफरा-तफरी मच गई और परिवार ने तुरंत घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। मिली जानकारी के अनुसार डिंगरा परिवार के घर की दूसरी मंजिल पर अचानक आग लगी थी। घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। इलाके के पार्षद नीरज आहूजा ने बताया कि उन्हें तड़के करीब 4 बजे घटना की सूचना मिली। हालात की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया।

    आग काफी भयंकर थी और तेजी से फैल रही थी, जिसके कारण स्थिति पर काबू पाने के लिए अतिरिक्त दमकल गाड़ी भी मौके पर बुलानी पड़ी। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को फैलने से रोकने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद फायर ऑफिसर पंकज ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 4 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। टीम लगभग 15 मिनट के भीतर घटनास्थल पर पहुंच गई। इलाके की गली में सड़क निर्माण कार्य चल रहा था, जिसके कारण बड़ी फायर गाड़ियों को मौके तक पहुंचने में कुछ कठिनाई हुई। इसके बावजूद टीम ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत आग बुझाने का काम शुरू कर दिया।

    जानकारी के अनुसार डिंगरा परिवार अपने घर से ही किराना का व्यापार करता है। घर की जिस दूसरी मंजिल पर आग लगी, वहां किराने का भारी मात्रा में स्टॉक और अन्य सामान रखा हुआ था। आग ने सबसे पहले इसी सामान को अपनी चपेट में लिया, जिससे स्थिति और अधिक गंभीर हो गई। फिलहाल मौके पर पहुंची दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है और कूलिंग का काम जारी है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट समेत अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। परिवार के लिए राहत की बात यह है कि इस हादसे में सभी सदस्य सुरक्षित हैं।

  • Iran-US के बीच बनीं शांति समझौते पर सहमति, भारत को होंगे ये तात्कालिक फायदे

    Iran-US के बीच बनीं शांति समझौते पर सहमति, भारत को होंगे ये तात्कालिक फायदे

    वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म करने और होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर समझौता हो गया है। मुख्य मध्यस्थ पाकिस्तान ने बताया है कि समझौते पर हस्ताक्षर शुक्रवार, 19 जून को स्विट्जरलैंड में होंगे। फिलहाल युद्ध रोकने और होर्मुज जैसे मुद्दों पर सहमति बनी है। ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर समझौते के बाद बात होने की उम्मीद है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरानी सरकार की ओर से समझौते की पुष्टि कर दी गई है। डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि सभी को समझौते की बधाई देते हुए मैं होर्मुज जलडमरूमध्य को बिना किसी टोल के खोलने की पूरी मंजूरी देता हूं। Read in English: Donald Trump Announces Completion of US-Iran Peace Accord, Signals Reopening of Strait of Hormuz साथ ही अमेरिकी नौसेना की नाकेबंदी को तुरंत हटाने का भी आदेश देता हूं। ईरान के उप-विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने सरकारी टेलीविजन पर समझौते की पुष्टि की है। ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच इस पीस डील से सबसे ज्यादा राहत की सांस लेने वाले देशों में भारत भी शामिल है। अमेरिका और ईरान ने पश्चिम एशिया संकट दूर करने को लेकर जो करार किया है, उससे भारत को कम से कम 7 तरह के फायदे होंगे। इनमें से कुछ का असर तो तत्काल दिखने की संभावना है और कुछ का असर लंबे समय तक रहने वाला है। ਪੰਜਾਬੀ ਵਿਚ ਪੜੋ: ਅਮਰੀਕਾ-ਈਰਾਨ ਵਿਚਾਲੇ ਸ਼ਾਂਤੀ ਸਮਝੌਤੇ ਦਾ ਦਾਅਵਾ, 19 ਜੂਨ ਨੂੰ ਸਵਿਟਜ਼ਰਲੈਂਡ ਵਿੱਚ ਹੋ ਸਕਦੇ ਹਨ ਦਸਤਖ਼ਤ

    तेल और गैस संकट से छुटकारा

    • ईरान-अमेरिका के बीच पीस डील को मूर्त रूप दिए जाने से पहले इसकी घोषणा मात्र से कच्चे तेल की वैश्विक कीमतें घटनी शुरू हो गई हैं।
    • कच्चे तेलों की कीमतों में चार प्रतिशत तक की गिरावट आ चुकी है और यह सोमवार (15 जून, 2026) सुबह को 84 डॉलर प्रति बैरल से भी नीचे आ चुका है।
    • भारत को इसका तात्कालिक फायदा मिलेगा और तेल का आयात का बिल घटना शुरू होगा, जिससे महंगाई में भी गिरावट देखने को मिलेगी।
    • भारत का ईरान से भी तेल और प्राकृतिक गैस का आयात फिर से शुरू हो जाएगा।
    • होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी नाकेबंदी ने इसकी सप्लाई बुरी तरह से बाधित की है।

    खाड़ी देशों में रहने वाले भारतीयों की सुरक्षा

    • पश्चिम एशिया या खाड़ी देशों में 9 से 10 लाख भारतीय रहते हैं।
    • जिस तरह से अमेरिका-इजरायल और उनके सहयोगियों और ईरान और उसके सहयोगियों के बीच साढ़े तीन महीनों से लड़ाई चल रही थी, मिसाइलें दागी जा रही थीं,
    • इससे यहां रहने वाले भारतीयों के जान-माल पर भी खतरा मंडरा रहा था।
    • दुर्भाग्य से कुछ भारतीय इसकी चपेट में आ भी चुके हैं।

    खाड़ी देशों तक भारतीय चीजों का निर्यात

    • साढ़े तीन महीने से एक ओर भारत तेल और गैस संकट से जूझ रहा है, वहीं खाड़ी देशों में सामान भेजने वाले भारतीय निर्यातक भी परेशान हो चुके हैं।
    • खाड़ी के कई देश खाने-पीने की चीजें, हरी-सब्जियां और अन्य जरूरत के सामानों के लिए काफी हद तक भारत पर निर्भर हैं, लेकिन उनकी भी सप्लाई चेन टूट चुकी है।
    • ओमान के रास्ते भारतीय सामान भेजने की कोशिशें हुई हैं, लेकिन यह काम बहुत ही चुनौतीपूर्ण और खर्चीला साबित हो रहा है।
    • खुद ईरान भी भारतीय कृषि उत्पादों, दवा, कपड़े और भारी मशीनों का बहुत बड़ा आयातक है।
    • इस शांति समझौते से भारत के निर्यातकों और खाड़ी देशों के आयातकों को भी बड़ा फायदा होने जा रहा है।

    लागत घटेगी और सप्लाई चेन मजबूत

    • पश्चिम एशिया संकट की वजह से भारत को मजबूरन कच्चा तेल और एलएनजी-एलपीजी की आपूर्ति के लिए वैकल्पिक उपाय ढूंढ़ने पड़ गए थे।
    • भारत बड़ी मात्रा में रूस और वेनेजुएला से तेल मंगवाने लगा है।
    • हालांकि ये तेल सस्ते तो हैं, लेकिन खाड़ी देशों के मुकाबले इनकी ढुलाई की लागत बहुत ज्यादा हो रही है।
    • इसकी वजह से भारत में मैन्युफैक्चरिंग, माल ढुलाई और लॉजिस्टिक की लागत भी बढ़नी शुरू हो गई थी।
    • साढ़े तीन महीने में पूरी सप्लाई चेन बिगड़ चुकी है, जो धीरे-धीरे फिर से पटरी पर आने की संभावना है।
    • शांति और स्थिरता कायम होने से यहां रहने वाले भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।
       
  • पुराने विवाद को लेकर युवक की चाकू मारकर की हत्या

    पुराने विवाद को लेकर युवक की चाकू मारकर की हत्या

    मोहालीः मोहाली में एक युवक ने अपने दोस्त की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें सकड़ किनारे युवक चाकू मारते दिख रहा है। पीड़ित चाकू लगने के बाद तड़पता नजर आ रहा है लेकिन घाव ज्यादा होने के कारण वह बच नहीं पाता। घटना बडाली बस स्टैंड के पास घटी है।

    वहीं लोगों ने इस मामले में आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। आरोपी ने पुलिस को रोते हुए बताया कि गलती से चाकू लग गया।

    उधर, मृतक की पहचान (17) सन्नी के रूप में हुई है, जो बडाली गांव का रहने वाला था। सन्नी एक करियाने की दुकान पर काम करता था। सन्नी का परिवार मूल रूप से यूपी में संभल जिले का रहने वाला है और 18-19 साल से इस इलाके में रह रहा है।

    सन्नी के पिता शीशपाल ने बताया कि दोपहर के समय बेटे पर हमला होने की सूचना मिली, जिसके बाद वह तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। पिता के अनुसार, दोपहर 12 तक सन्नी दुकान पर था। वहीं से दो युवक उसे अपने साथ ले गए।

    लोगों ने सन्नी को तुरंत खरड़ सिविल अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    खरड़ सदर थाने से एएसआई चमकौर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी युवक सन्नी का दोस्त है और दोनों पहले एक साथ काम करते थे। किसी बात को लेकर विवाद में बहस के दौरान आरोपी ने गुस्से में सन्नी पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

     

     

  • ईरान-अमेरिका डील से शेयर बाजार में आया भारी उछाल, कच्चे तेल में गिरावट, रुपया एक महीने के हाई पर

    ईरान-अमेरिका डील से शेयर बाजार में आया भारी उछाल, कच्चे तेल में गिरावट, रुपया एक महीने के हाई पर

    नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद और कच्चे तेल में गिरावट से आज दुनियाभर के बाजारों में तेजी आई है। इसका असर घरेलू शेयर बाजार पर भी दिख रहा है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 1,200 अंक से ज्यादा उछाल आई जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी50 इंडेक्स भी 350 अंक उछल गया। सुबह 9.17 बजे सेंसेक्स 1040.51 अंक यानी 1.38% तेजी के साथ 76,568.46 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी भी 343.90 अंक यानी 1.46% ऊपर 23,966.80 अंक पर पहुंच गया। इस तेजी से बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 8 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 470 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया।

    इस बीच रुपये भी डॉलर के मुकाबले मजबूती के साथ खुला। पिछले सत्र में यह 95.11 पर बंद हुआ था और आज 94.68 पर खुला जो 8 मई के बाद इसका उच्चतम स्तर है। सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयर तेजी के साथ खुले। इंडिगो के शेयरों में चार फीसदी से ज्यादा तेजी आई। इसके अलावा बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, इटरनल, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा, ट्रेंट, एचडीएफसी बैंक और टाइटन में भी उल्लेखनीय तेजी रही। दूसरी ओर, सन फार्मा के शेयरों में गिरावट रही।

    निफ्टी में श्रीराम फाइनेंस, इंटरग्लोब एविएशन और टाटा मोटर्स पैसेंजर वीकल्स में सबसे ज्यादा तेजी रही। ब्रॉडर मार्केट में भी तेजी आई है। निफ्टी मिडकैप 1.4 फीसदी तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है जबकि निफ्टी स्मॉलकैप में 1.7 फीसदी तेजी आई है। सेक्टरवाइज देखें तो निफ्टी रियल्टी, निफ्टी ऑटो और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में सबसे ज्यादा तेजी आई है। दूसरी ओर निफ्टी ऑटो और निफ्टी हेल्थकेयर में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली है।

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि ईरान शांति समझौते के लिए सहमत हो गया है। इससे पश्चिम एशिया में तीन महीने से अधिक समय से चला आ रहा युद्ध खत्म हो जाएगा और होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोल दिया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों पक्षों ने एकदूसरे के खिलाफ सैन्य अभियान तुरंत बंद करने की घोषणा की है। इससे कच्चे तेल की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड शुरुआती कारोबार में 5 फीसदी तक गिर गया था। अभी यह 4.66 फीसदी गिरावट के साथ 83.26 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। डब्ल्यूटीआई क्रूड 5.16 फीसदी गिरावट के साथ 80.50 डॉलर पर आ गया। तेल सस्ता होने से महंगाई में कमी आने की उम्मीद है। इससे सेंट्रल बैंकों का ब्याज को लेकर रुख भी बदल सकता है क्योंकि आने वाले दिनों में कई देशों के केंद्रीय बैंकों की मीटिंग होने वाली है।

  • Jalandhar News: 2 बाइकों में हुई भीषण टक्कर में एक की मौत, दूसरा घायल

    Jalandhar News: 2 बाइकों में हुई भीषण टक्कर में एक की मौत, दूसरा घायल

    जालंधर, ENS: नूरमहल के पास बिलगा के गांव मुई में 2 मोटरसाइकिलों में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल है। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई और घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए बेगमपुर के सरपंच हरकमल सिंह ने बताया कि हादसे में बेगमपुर निवासी रविंदर कुमार रवि पुत्र मनोहर लाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बेगमपुर निवासी परमजीत सिंह पम्मा पुत्र जोगा सिंह गंभीर घायल हो गया।

    सरपंच ने बताया कि दोनों युवक बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन का काम करते थे और बिलगा से अपने गांव बेगमपुर लंच के लिए जा रहे थे। इसी दौरान गांव मुई में शंकर पुत्र संतोष तेज रफ्तार आ रहा था। बाइक न संभलने के चलते उसने दूसरी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रविंदर कुमार रवि की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। परमजीत पम्मा और शंकर दोनों को गंभीर चोटें आईं। शंकर की हालत नाजुक बताई जा रही है, और उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल जालंधर रेफर किया गया है।

    घटना की सूचना मिलने पर थाना बिलगा पुलिस मौके पर पहुंची और घटना को लेकर जांच की। पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। एक घायल की नाजुक हालत को देखते हुए उसे जालंधर सिविल अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस का कहना है कि परिवार के बयान और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया जाएगा।

  • आज का राशिफल, 15 जून 2026

    आज का राशिफल, 15 जून 2026

    मंगल मेष राशि में, सूर्य सूर्योदय के समय वृषभ राशि में रहेंगे, तत्पश्चात मिथुन राशि में जाएंगे। चंद्रमा सूर्योदय के समय वृषभ राशि में रहेंगे, तत्पश्चात मिथुन राशि में जाएंगे और चंद्रमा मृगशिरा नक्षत्र के हैं। शुक्र और गुरु कर्क राशि में बने रहेंगे, केतु सिंह राशि में रहेंगे, राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में चलते रहेंगे।

    मेष राशि: आज हर कदम सोच-समझकर बढ़ाने की जरूरत है, खासकर कारोबार और पैसों से जुड़े मामलों में। जल्दबाजी में लिया गया फैसला बाद में पछतावा दे सकता है। जीवनसाथी की भावनाओं को समझना और उनकी सेहत का ध्यान रखना रिश्तों में और मिठास घोलेगा। परिवार में चल रही कोई चिंता, खासकर संतान के विवाह को लेकर, धीरे-धीरे सुलझती दिखाई दे सकती है। आज बिना तैयारी किसी नए काम में हाथ डालने से बचें, क्योंकि आपकी सावधानी ही आपको बड़ी परेशानी से बचाएगी।

    वृष राशिः आज मेहनत का फल मिलने से मन संतुष्ट रहेगा और आर्थिक स्थिति भी मजबूत महसूस होगी। घर में पूजा-पाठ या धार्मिक माहौल बनाने का मन हो सकता है। बच्चों की संगति पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि छोटी लापरवाही आगे परेशानी बन सकती है। बेवजह की बहस से दूरी बनाए रखें, वरना मानसिक तनाव बढ़ सकता है। अचानक किसी जरूरी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आगे चलकर फायदेमंद साबित होगी।

    मिथुन राशि : आज मन थोड़ा उलझा हुआ रह सकता है और किसी पुराने कानूनी या जरूरी मामले को लेकर चिंता बनी रह सकती है। अच्छी बात यह है कि अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आपके काम की तारीफ भी होगी। कोशिश करें कि अपने महत्वपूर्ण काम खुद संभालें, क्योंकि दूसरों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा नुकसान दे सकता है। अपनी निजी बातें हर किसी से साझा करने से बचें। आपके विचार और सुझाव लोगों को प्रभावित करेंगे, लेकिन हर मुस्कुराने वाला व्यक्ति आपका शुभचिंतक हो, यह जरूरी नहीं।

    कर्क राशि: आज दूसरों की मदद और अच्छे व्यवहार से समाज में आपकी पहचान मजबूत होगी। लंबे समय से रुकी चीजें धीरे-धीरे आगे बढ़ती नजर आएंगी। नौकरी और कार्यक्षेत्र में बोलचाल पर संयम रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि आपके शब्द ही रिश्तों को बना या बिगाड़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। नई नौकरी या नए अवसर की तलाश कर रहे लोगों को भी उम्मीद की किरण दिखाई दे सकती है। धैर्य और समझदारी आज आपका सबसे बड़ा हथियार रहेगा।

    सिंह राशि: आज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ नया करने का विचार मन में आएगा और यही बदलाव आगे सफलता का कारण बन सकते हैं। विद्यार्थी पढ़ाई और प्रतियोगिता में पूरी मेहनत से जुटे रहेंगे। मौसम का असर सेहत पर पड़ सकता है, इसलिए लापरवाही न करें। परिवार में किसी शुभ कार्यक्रम की वजह से खुशियों का माहौल रहेगा। पुराने दोस्त से मुलाकात मन को खुश कर सकती है और सेवा या दान-पुण्य के कामों में भी रुचि बढ़ेगी।

    कन्या राशि: आज मेहनत और लगन आपका सबसे बड़ा सहारा बनेगी और अच्छे परिणाम भी दिलाएगी। जरूरतों और आराम की चीजों पर खर्च बढ़ सकता है, लेकिन इससे मन को संतोष मिलेगा। प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी और साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने से नए लोगों से संपर्क बनेंगे और रुका हुआ काम आगे बढ़ने लगेगा।

    कन्या राशि: आज मेहनत और लगन आपका सबसे बड़ा सहारा बनेगी और अच्छे परिणाम भी दिलाएगी। जरूरतों और आराम की चीजों पर खर्च बढ़ सकता है, लेकिन इससे मन को संतोष मिलेगा। प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी और साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने से नए लोगों से संपर्क बनेंगे और रुका हुआ काम आगे बढ़ने लगेगा।

    तुला राशिः आज प्रगति और समृद्धि के अच्छे संकेत मिल रहे हैं। धन और सुविधाओं में बढ़ोतरी से मन खुश रहेगा। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए नए रास्ते खोल सकती है। आपकी सकारात्मक सोच आपको हर परिस्थिति में आगे बढ़ाएगी। प्रॉपर्टी खरीदने या निवेश की योजना भी बन सकती है। परिवार से किया गया कोई वादा निभाना जरूरी होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी बातों को महत्व मिलेगा और यात्रा के दौरान कोई खास जानकारी हाथ लग सकती है।

    वृश्चिक राशिः आज धैर्य और समझदारी से काम लेना बेहद जरूरी होगा, क्योंकि जल्दबाज़ी नुकसान करा सकती है। आपका आत्मविश्वास और प्रभाव दोनों बढ़ेंगे। संतान के प्रति आपका सहयोग सराहा जाएगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने या छोटी यात्रा का मौका मिल सकता है, जिससे रिश्तों में ताजगी आएगी। नौकरी में सम्मान या पद बढ़ने से खुशी मिलेगी। विरोधियों से थोड़ा सतर्क रहें और मन की उलझनों को शांत करने के लिए खुद को समय दें।

    धनु राशिः आज समझदारी और संतुलन के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। व्यापार में फंसा हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है, जिससे राहत महसूस होगी। संतान के करियर को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है, लेकिन सही सलाह से रास्ता निकल आएगा। परिवार के बड़े सदस्य से कोई शुभ समाचार या उपहार मिल सकता है। काम के प्रति लापरवाही बिल्कुल न करें, क्योंकि आपकी मेहनत ही आपको पहचान दिलाएगी। पुराने मित्र से मुलाकात मन को हल्का और खुश कर सकती है।

    मकर राशिः आज धैर्य और शांति बनाए रखना आपके लिए सबसे ज्यादा जरूरी रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग भावनात्मक मजबूती देगा। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें। कुछ अचानक खर्च सामने आ सकते हैं, इसलिए बजट संभालकर चलना बेहतर रहेगा। परिवार में चल रही कोई बहस या गलतफहमी खत्म होने से माहौल शांत होगा। माता की सेहत पर खास ध्यान देने की जरूरत है।

    कुंभ राशिः आज लाभ के कई अवसर सामने आ सकते हैं, लेकिन जल्दबाज़ी से बचना जरूरी होगा। नौकरी या रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। योजनाबद्ध तरीके से किया गया काम सफलता दिलाएगा। किसी नए काम की शुरुआत का विचार मजबूत होगा, लेकिन निवेश सोच-समझकर करें। घर में किसी मेहमान के आने से रौनक और खुशी का माहौल बना रहेगा।

    मीन राशिः आज कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन आपकी आस्था और सकारात्मक सोच आपको संभाल लेगी। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। सेहत को नजरअंदाज करना परेशानी बढ़ा सकता है। यदि कर्ज लेने की योजना बना रहे थे, तो परिस्थितियां आपके पक्ष में बन सकती हैं। किसी भी काम में जल्दबाजी न करें, क्योंकि धैर्य से किया गया प्रयास ही सफलता देगा। मेहनत का फल जरूर मिलेगा और यात्रा के दौरान कोई खास जानकारी हाथ लग सकती है।