Blog

  • Punjab News: अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क से जुड़े 2 और आरोपी गिरफ्तार, 5 किलो हेरोइन बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क से जुड़े 2 और आरोपी गिरफ्तार, 5 किलो हेरोइन बरामद, देखें वीडियो

    अमृतसरः कमिश्नरेट पुलिस ने “वॉर ऑन ड्रग्स” अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुछ दिन पहले 30 किलो हेरोइन बरामदगी वाले अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क मामले में दो और अहम आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

    पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने मामले संबंधी मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिन पहले 30 किलो हेरोइन बरामदगी वाले अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल मामले में दो और अहम आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पहले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था,  जिनमें तीन नाबालिग शामिल थे। अब एक और नाबालिग और छेरहटा निवासी अभिषेक उर्फ़ अभी को गिरफ्तार किया गया है। अभिषेक के खिलाफ पहले से ही आर्म्स एक्ट, NDPS एक्ट, स्नैचिंग और मारपीट के चार मामले दर्ज हैं और वह हाल ही में जेल से बाहर आया था।

    पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इस मामले की आगे की जांच के दौरान, कबीर उर्फ़ काकू की निशानदेही पर 2 किलो से ज़्यादा हेरोइन बरामद की गई है। माना जा रहा है कि वह भारतीय मॉड्यूल का मुख्य संचालक है। इसके साथ ही,  इस मामले में बरामद कुल हेरोइन 32 किलो से ज़्यादा हो गई है। भुल्लर ने कहा कि यह कार्टेल दुबई स्थित एक सरगना के इशारे पर काम करता था।

    ड्रग्स की खेप पाकिस्तान सीमा के रास्ते ड्रोन के ज़रिए पहले से तय जगहों पर गिराई जाती थी, जिसे उठाकर अलग-अलग जगहों पर जमा किया जाता था और आगे सप्लाई किया जाता था। इस बीच, छेरहटा पुलिस ने एक और ऑपरेशन के दौरान 3 किलो हेरोइन बरामद की है।

    यह बरामदगी रंगढ़ गांव के रहने वाले वंशदीप नाम के युवक से की गई। वंशदीप सड़क दुर्घटना के बाद घायल हालत में मिला था। जब पुलिस मौके पर पहुंची,  तो उसके टू-व्हीलर की तलाशी के दौरान 3 किलो हेरोइन बरामद हुई। पुलिस जांच में पता चला कि पूछताछ के दौरान कबीर काकू और अभिषेक अभी ने रंगढ़ के एक बड़े तस्कर के बारे में जानकारी दी थी। बाद में सबूतों के आधार पर यह साफ हो गया कि वंशदीप ही वह व्यक्ति है। फिलहाल उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है और डॉक्टरों द्वारा फिट घोषित किए जाने के बाद उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया जाएगा।

    पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 5 किलो और हेरोइन बरामद की गई है। जांच से यह भी पता चला है कि अलग-अलग मॉड्यूल को चलाने वाले लोग एक ही हैं, जो विदेश और पाकिस्तान से यह नेटवर्क चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि कमिश्नरेट पुलिस इस खास ऑपरेशन के ज़रिए ड्रग्स के एक बड़े गिरोह को तोड़ने में कामयाब रही है।

     

  • IND vs PAK: हाईवोल्टेज मैच में टीम इंडिया ने जीता टॉस, जानें पहले कौन करेगा बल्लेबाजी

    IND vs PAK: हाईवोल्टेज मैच में टीम इंडिया ने जीता टॉस, जानें पहले कौन करेगा बल्लेबाजी

    IND vs PAK: आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का छठा मुकाबला भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच इंग्लैंड के बर्मिंघम स्थित एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। वहीं पाकिस्तान की टीम पहले गेंदबाजी कर रही है। दोनों टीमों के लिए अहम है पहला मुकाबला भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमों का इस वर्ल्ड कप में यह पहला मैच है। ऐसे में दोनों टीमें जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेंगी। ग्रुप-ए के इस महत्वपूर्ण मुकाबले पर क्रिकेट प्रेमियों की नजरें टिकी हुई हैं। दोनों देशों के बीच होने वाले मुकाबले हमेशा रोमांच से भरपूर होते हैं और इस बार भी फैंस को कड़ी टक्कर देखने की उम्मीद है।   टी20 इंटरनेशनल में भारत का पलड़ा भारी अगर भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड पर नजर डालें तो भारतीय टीम का दबदबा साफ दिखाई देता है। दोनों टीमों के बीच अब तक 16 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें भारत ने 13 मैच जीते हैं, जबकि पाकिस्तान को केवल 3 मैचों में सफलता मिली है। भारतीय टीम इस शानदार रिकॉर्ड को आगे भी बरकरार रखना चाहेगी। हालांकि पाकिस्तान को हल्के में लेना भारत के लिए बड़ी गलती साबित हो सकती है। वर्ल्ड कप में पाकिस्तान दे चुका है भारत को झटका हालांकि कुल रिकॉर्ड भारत के पक्ष में है, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने भारत को कई बार कड़ी चुनौती दी है। पाकिस्तान की भारत के खिलाफ मिली तीन जीतों में से दो जीत टी20 वर्ल्ड कप के मंच पर आई हैं। यही कारण है कि भारतीय टीम इस मुकाबले में पूरी सावधानी के साथ मैदान पर उतरी है। भारतीय बल्लेबाजी पर रहेंगी सबकी नजरें हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम बल्लेबाजी में काफी मजबूत नजर आ रही है। टीम में कई अनुभवी और आक्रामक बल्लेबाज मौजूद हैं जो किसी भी समय मैच का रुख बदल सकती हैं। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा से टीम को तेज शुरुआत की उम्मीद होगी। दोनों खिलाड़ी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जानी जाती हैं और शुरुआती ओवरों में विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बना सकती हैं। गेंदबाजी में भी मजबूत दिख रही है टीम इंडिया भारतीय टीम की गेंदबाजी भी काफी संतुलित मानी जा रही है। इंग्लैंड की परिस्थितियों में तेज गेंदबाज रेणुका सिंह की स्विंग गेंदबाजी पाकिस्तान के बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है। वहीं अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा अपनी सटीक लाइन और लेंथ से बीच के ओवरों में विकेट निकालने की क्षमता रखती हैं। भारतीय टीम को उम्मीद होगी कि उसके गेंदबाज पाकिस्तान को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोकेंगे। रोमांचक मुकाबले की उम्मीद भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला यह मुकाबला वर्ल्ड कप के सबसे चर्चित मैचों में से एक माना जा रहा है। दोनों टीमें जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत करना चाहेंगी। ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों को एक रोमांचक और कांटे की टक्कर वाला मैच देखने को मिल सकता है।    
  • राष्ट्रसेवा और अंत्योदय की विरासत को आगे बढ़ा रही हैं सामाजिक संस्थाएं : Nayab Singh Saini

    राष्ट्रसेवा और अंत्योदय की विरासत को आगे बढ़ा रही हैं सामाजिक संस्थाएं : Nayab Singh Saini

    चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि किसी भी समाज की महानता उसकी आर्थिक समृद्धि से नहीं, बल्कि कमजोर, असहाय और जरूरतमंद लोगों के प्रति उसके व्यवहार से मापी जाती है। जो समाज अपने वंचित और जरूरतमंद वर्ग की चिंता करता है, वही वास्तव में प्रगतिशील और संवेदनशील समाज कहलाता है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को पंजाब के लुधियाना स्थित ज्ञान स्थल मंदिर में आयोजित 346वें मासिक विधवा राशन एवं सहायता वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने ज्ञान स्थल मंदिर सेवा सोसाइटी को 11 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने अमर शहीद लाला जगत नारायण को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता और मानव सेवा के लिए समर्पित किया। देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए उन्होंने सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि लाला जगत नारायण जी की सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना की विरासत को आज ज्ञान स्थल मंदिर सेवा सोसाइटी तथा लाला जगत नारायण निष्काम सेवा समिति आगे बढ़ा रही हैं।

    346 महीनों से निरंतर सेवा का अनूठा अभियान

    मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1997 में स्वर्गीय जगदीश बजाज द्वारा शुरू किया गया यह सेवा अभियान आज एक विशाल जनकल्याणकारी आंदोलन का रूप ले चुका है। लगातार 346 महीनों तक जरूरतमंद विधवा माताओं और बहनों तक सहायता पहुंचाना अपने आप में एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आज जम्मू-कश्मीर के आतंकवाद प्रभावित परिवारों के लिए रवाना किए गए 64वें राहत सामग्री ट्रक की भी सराहना की। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा अब तक 1 लाख 65 हजार से अधिक जरूरतमंद विधवा परिवारों को राशन वितरित किया जा चुका है। कोविड-19 महामारी जैसे चुनौतीपूर्ण दौर में भी संस्था के स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाने का कार्य किया। इसके अतिरिक्त संस्था द्वारा 385 दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल उपलब्ध करवाई गई हैं, 1 लाख 15 हजार से अधिक महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित की गई हैं तथा 25 हजार से अधिक बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा प्रदान कर उनके भविष्य को नई दिशा देने का कार्य किया गया है।   मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्था केवल सहायता वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी निरंतर कार्य कर रही है। कौशल विकास और स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली इसकी पहलें समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बन रही हैं।

    महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है हरियाणा सरकार

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार माताओं, बहनों और बेटियों के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक सशक्तिकरण के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। प्रदेश में विधवा महिलाओं को 3,200 रुपये मासिक पेंशन प्रदान की जा रही है। दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को 2,100 रुपये प्रतिमाह की सहायता दी जा रही है, जबकि हर घर-हर गृहिणी योजना के अंतर्गत 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, लखपति दीदी अभियान, स्वयं सहायता समूहों के सशक्तिकरण तथा महिला सुरक्षा और शिक्षा से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। इसके साथ ही प्रदेश में 81 नए कॉलेज खोले गए हैं, जिनमें 31 कॉलेज विशेष रूप से छात्राओं के लिए स्थापित किए गए हैं। राज्य सरकार बेटियों को स्नातकोत्तर स्तर तक निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध करा रही है, ताकि वे शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बन सकें। राजनीति का वास्तविक उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का उत्थान करना और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना है। उन्होंने कहा कि लुधियाना में विधवा माताओं और बहनों को सहायता उपलब्ध कराने का यह अभियान अंत्योदय के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक प्रेरणादायी प्रयास है। ऐसी सामाजिक संस्थाएं राष्ट्रसेवा, मानवता और जनकल्याण की भावना को सुदृढ़ करते हुए समाज को नई दिशा प्रदान कर रही हैं। इस अवसर पर पंजाब केसरी, जालंधर के चीफ एडिटर पद्मश्री विजय चोपड़ा, पद्मश्री रजनी बैक्टर, ज्ञान स्थल मंदिर सेवा सोसाइटी के पदाधिकारियों सहित विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं जनसेवी संगठनों के प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।  
  • Brazil में Bungee Jumping के दौरान बड़ा हादसा, बिना रस्सी बांधे युवती को नींचे फेंका, देखें वीडियो

    Brazil में Bungee Jumping के दौरान बड़ा हादसा, बिना रस्सी बांधे युवती को नींचे फेंका, देखें वीडियो

    Bungee jumping accident News: ब्राजील में बंजी जंपिंग के दौरान एक बेहद दुखद और चौंकाने वाला हादसा सामने आया है। यहां 21 साल की एक युवती की जान केवल एक बड़ी लापरवाही की वजह से चली गई। बताया जा रहा है कि युवती को ऊंचाई से नीचे छोड़ने से पहले उसकी कमर में सुरक्षा रस्सी (सेफ्टी रोप) ही नहीं बांधी गई थी।

    साओ पाउलो राज्य में हुआ हादसा
    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह हादसा शनिवार को ब्राजील के साओ पाउलो राज्य के लिमेइरा शहर में स्थित पोंटे दो एस्केलेतो पुल पर हुआ। यहां एडवेंचर स्पोर्ट्स गतिविधि के तहत रोप जंपिंग करवाई जा रही थी। मृतक युवती की पहचान मारिया एडुआर्डा रोड्रिग्स डी फ्रीटास के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 21 वर्ष बताई जा रही है।

    सुरक्षा जांच में हुई बड़ी चूक
    जानकारी के मुताबिक जंपिंग शुरू करने से पहले प्रशिक्षकों और स्टाफ को सभी सुरक्षा उपकरणों की जांच करनी थी। लेकिन इस दौरान गंभीर लापरवाही हुई और युवती को सुरक्षा रस्सी से बांधे बिना ही जंपिंग प्लेटफॉर्म से नीचे छोड़ दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि युवती लगभग 40 मीटर ऊंचे प्लेटफॉर्म पर मौजूद थी। जैसे ही उसे नीचे छोड़ा गया, वह सीधे नीचे गिर गई क्योंकि उसके साथ कोई सुरक्षा रस्सी जुड़ी ही नहीं थी।

    मौके पर मची अफरा-तफरी
    हादसे के तुरंत बाद वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही लोगों को पता चला कि युवती के साथ सुरक्षा रस्सी नहीं लगी है, सभी घबरा गए। हालांकि तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और आपातकालीन सेवाओं को सूचना दी।

    बचाव दल ने की पूरी कोशिश
    सूचना मिलते ही सेना, पुलिस, दमकल विभाग और मेडिकल इमरजेंसी टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। राहतकर्मियों ने युवती को बचाने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन गिरने से उसे गंभीर चोटें लगी थीं। डॉक्टरों ने जांच के बाद युवती को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया।

    सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
    इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग युवती को जंपिंग प्लेटफॉर्म तक लेकर जाते हैं। इसके बाद उसे नीचे छोड़ा जाता है और अचानक वहां अफरा-तफरी मच जाती है।

    वीडियो में लोगों की चीख-पुकार भी सुनाई देती है। कुछ लोग जोर-जोर से चिल्लाते हुए बताते हैं कि युवती के साथ सुरक्षा रस्सी नहीं लगाई गई थी। लेकिन जब तक इस गलती का एहसास हुआ, तब तक हादसा हो चुका था।

    हादसे की जांच शुरू
    घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और संबंधित एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि सुरक्षा नियमों में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी।

     

     

     

  • Punjab News: दोस्त की चाकू मारकर की हत्या, बोला- गलती से चाकू लग गया

    Punjab News: दोस्त की चाकू मारकर की हत्या, बोला- गलती से चाकू लग गया

    खरड़ः शहर से एक दुखद खबर सामने आई है। जहां, रविवार दोहपर युवक ने अपने दोस्त की चाकू मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरा मच गई। मिली जानकारी के अनुसार घटना बडाली बस स्टैंड के पास हुई, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान आरोपी ने कहा कि गलती से चाकू लग गया।

    मृतक की ये हुई पहचान
    मृतक की पहचान 17 वर्षीय सन्नी के रूप में हुई है, जो बडाली गांव का निवासी था और जीएस ग्रोसरी स्टोर नामक किराने की दुकान पर काम करता था। सन्नी का परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के संभल जिले का रहने वाला है।

    सन्नी के पिता शीशपाल को दोपहर में बेटे पर चाकू से हमला होने की सूचना मिली, जिसके बाद वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। पिता के अनुसार दोपहर 12 तक सन्नी काम पर दुक्का पर मौजूद था। जब दो युवकों से बुलाकर अपने साथ ले गए ।

    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सन्नी गंभीर रूप से घायल अवस्था में खून से लथपथ जमीन पर पड़ा दर्द से कराह रहा था। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत सिविल अस्पताल खरड़ ले जाने का प्रयास किया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

     

  • विकास, विश्वास और आत्मगौरव के पथ पर आगे बढ़ रहा भारत: Dr Arvind Sharma

    विकास, विश्वास और आत्मगौरव के पथ पर आगे बढ़ रहा भारत: Dr Arvind Sharma

    चंडीगढ़: हरियाणा के सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ. अरविन्द शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और आत्मगौरव के साथ आगे बढ़ रहा है। अमृतकाल का यह दौर आने वाले वर्षों में भारत को विश्व की अग्रणी शक्ति और विश्व गुरु बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगा। विकसित भारत संकल्प केवल एक सरकारी अभियान नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों का राष्ट्रीय संकल्प है।

    रविवार को सहकारिता मंत्री गोहाना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व सरकार के 12 साल पूरे होने पर देश की उपलब्धियों का विस्तृत रिपोर्ट कार्ड पेश कर रहे थे। सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि बीते 12 वर्षों में भारत ने केवल विकास नहीं किया, बल्कि विश्व पटल पर अपनी नई पहचान स्थापित की है। यह कालखंड सेवा, सुशासन, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और गरीब कल्याण के स्वर्णिम युग के रूप में इतिहास में दर्ज होगा। आजादी के बाद दूसरी बार देश की जनता ने लगातार तीसरी बार किसी सरकार को स्पष्ट जनादेश देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने ऐसे फैसले लिए हैं, जिनकी दशकों तक केवल चर्चा होती रही थी। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 और धारा 35-ए की समाप्ति, सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक, वन रैंक-वन पेंशन, नागरिकता संशोधन अधिनियम (ब्।।) और नए आपराधिक कानूनों जैसे निर्णयों ने नए भारत की शक्ति और संकल्प को दुनिया के सामने स्थापित किया है।

    कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब कल्याण को शासन का केंद्र बनाया। बीते 12 सालांे में 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं। 4 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को पक्के मकान मिले हैं, जबकि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत लगभग 11 करोड़ माताओं-बहनों को धुएं से मुक्ति दिलाते हुए मुफ्त गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से लगभग 60 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा कवच प्रदान किया गया है, जो दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना है। यही नहीं जनधन, आधार और मोबाइल की त्रिशक्ति तथा डीबीटी ने शासन व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव लाया है। 58 करोड़ से अधिक जनधन खाते खोलकर आर्थिक समावेशन को बढ़ावा दिया गया तथा 51 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंचाई गई। इससे भ्रष्टाचार और बिचैलिया संस्कृति पर प्रभावी अंकुश लगा है।

    सहकारिता मंत्री ने युवाओं के लिए सरकार की प्रतिबद्धता का उल्लेख करते कहा कि स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया और मेक इन इंडिया जैसी योजनाओं ने भारत को नवाचार और उद्यमिता का वैश्विक केंद्र बनाया है। मुद्रा योजना के तहत 40 लाख करोड़ रुपये से अधिक के ऋण वितरित किए गए, जिनमें अधिकांश लाभार्थी महिलाएं हैं। रोजगार मेलों के माध्यम से लाखों युवाओं को पारदर्शी और मेरिट आधारित प्रक्रिया से सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं। महिला सशक्तिकरण को मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल बताते हुए डॉ. शर्मा ने कहा कि संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाला नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश के लोकतांत्रिक इतिहास का मील का पत्थर है। लखपति दीदी अभियान, सुकन्या समृद्धि योजना, स्वयं सहायता समूहों के विस्तार और रक्षा सेवाओं में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी ने नारी शक्ति को नई पहचान दी है।

    कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कृषि क्षेत्र में हुए बदलावों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों के खातों में सीधे लाखों करोड़ रुपये हस्तांतरित किए गए हैं। मोदी सरकार के नेतृत्व में देश में अभूतपूर्व इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति आई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश विकास और सुशासन का मॉडल बनकर उभरा है। किसानों की 24 फसलों की एमएसपी पर खरीद, 1.93 लाख सोलर ट्यूबवेल, 24 घंटे बिजली, गरीबों के लिए आवास, महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता, श्रमिक कल्याण योजनाएं तथा तीर्थ दर्शन जैसी योजनाएं आमजन के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं। प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों और कनेक्टिविटी नेटवर्क का अभूतपूर्व विस्तार हुआ है, जिससे विकास को नई गति मिली है। इस अवसर पर डॉ रीटा शर्मा, मार्किट कमेटी गोहाना के चेयरमैन कृष्ण सैनी, भाजपा जिला महामंत्री महेन्द्र चिड़ाना, मण्डल अध्यक्ष भूपेन्द्र मुदगिल, मण्डल अध्यक्ष प्रवीण खुराना, बिजेन्द्र खिच्ची उपस्थित रहे।

     

  • डिजिटल राजस्व व्यवस्था की ओर बढ़ा हरियाणा, पेपरलेस रजिस्ट्रेशन 2.0 जल्द होगा शुरू

    डिजिटल राजस्व व्यवस्था की ओर बढ़ा हरियाणा, पेपरलेस रजिस्ट्रेशन 2.0 जल्द होगा शुरू

    चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने राजस्व क्षेत्र में डिजिटल परिवर्तन और प्रशासनिक सुधारों के प्रयासों को गति देते हुए राज्यभर में राजस्व अधिकारियों के लिए व्यापक क्षमता निर्माण कार्यक्रम शुरू किया है तथा लंबित सीमांकन मामलों के निपटान के लिए विशेष अभियान चलाया है। साथ ही, पेपरलेस रजिस्ट्रेशन 2.0 के क्रियान्वयन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यह अगली पीढ़ी का डिजिटल पंजीकरण प्लेटफॉर्म है, जो नागरिक सेवाओं और प्रशासनिक दक्षता को महत्वपूर्ण रूप से सुदृढ़ करेगा। सुचारू परिवर्तन सुनिश्चित करने के लिए पेपरलेस रजिस्ट्रेशन 1.0 से 2.0 में माइग्रेशन चरणबद्ध तरीके से जिला-वार किया जाएगा, ताकि सेवाएं निर्बाध रूप से जारी रहें और नागरिकों को न्यूनतम असुविधा हो।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्तायुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि पेपरलेस रजिस्ट्रेशन 2.0 को एक उन्नत डिजिटल ढांचे के रूप में विकसित किया गया है, जिसका उद्देश्य शून्य भौतिक दस्तावेजीकरण के साथ पंजीकरण प्रणाली का आधुनिकीकरण करना है। यह प्लेटफॉर्म ऑनलाइन आवेदन जमा करने, दस्तावेज अपलोड करने, आधार आधारित प्रमाणीकरण, ई-हस्ताक्षर, ऑनलाइन शुल्क भुगतान, रियल टाइम सत्यापन, सुरक्षित डेटा भंडारण तथा स्वचालित कार्यप्रवाह प्रबंधन जैसी सुविधाएं प्रदान करेगा।

    यह प्रणाली नागरिकों की सरकारी कार्यालयों में बार-बार जाने की आवश्यकता को काफी हद तक कम करेगी, मैनुअल हस्तक्षेप को न्यूनतम करेगी, पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाएगी तथा सेवाओं की त्वरित डिलीवरी सुनिश्चित करेगी। यह पहल प्रशासनिक दक्षता को सुदृढ़ करने, कारोबार सुगमता को बढ़ावा देने तथा नागरिक-केंद्रित और निर्बाध पंजीकरण अनुभव उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगी।

    इस नई प्रणाली के सुचारू क्रियान्वयन के लिए विभाग द्वारा सभी परिचालन मॉड्यूलों से संबंधित विस्तृत मानक संचालन प्रक्रियाएं (एसओपी) तथा उपयोगकर्ता पुस्तिकाएं तैयार की गई हैं। वर्तमान में राज्यभर के सभी जिलों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजस्व अधिकारियों और क्षेत्रीय कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।

    इसके अतिरिक्त, प्रत्येक जिले में मास्टर ट्रेनर्स की पहचान कर उन्हें प्रशिक्षित किया गया है, जो अधिकारियों और कर्मचारियों को नई डिजिटल प्रक्रियाओं को अपनाने में सहयोग प्रदान करेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम एक सप्ताह के भीतर पूरा होने की संभावना है, जिससे पेपरलेस रजिस्ट्रेशन 2.0 तथा अन्य डिजिटल राजस्व सुधारों के सफल क्रियान्वयन के लिए जमीनी स्तर पर मजबूत आधार तैयार होगा।

    डॉ. मिश्रा ने कहा कि पटवारियों, कानूनगो तथा अन्य राजस्व कर्मियों की डिजिटल क्षमताओं को सुदृढ़ करना सुधारों के एकरूप क्रियान्वयन और क्षेत्रीय स्तर पर प्रक्रियागत बाधाओं को समाप्त करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस बीच, विभाग ने लंबित सीमांकन मामलों के निपटान के लिए सभी जिलों में 10 दिवसीय विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराना, सेवा वितरण मानकों में सुधार करना तथा भूमि संबंधी विवादों और आवेदनों के लंबित मामलों को कम करना है।

    अभियान के तहत जिला प्रशासनों को लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी लाने तथा प्रगति की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत विभाग ने यह भी तय किया है कि जिन सीमांकन आवेदनों को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है, लेकिन निर्धारित शुल्क 15 दिनों के भीतर जमा नहीं कराया गया है, उन्हें स्वतः निरस्त कर दिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि इस कदम से निष्क्रिय मामलों को प्रणाली से हटाने, कार्यकुशलता बढ़ाने तथा प्रशासनिक संसाधनों को वास्तविक और सक्रिय आवेदनों पर केंद्रित करने में सहायता मिलेगी।

     

  • Eco-Adventure Zipline ने Dharmshala पर्यटन में भरा नया रोमांच

    Eco-Adventure Zipline ने Dharmshala पर्यटन में भरा नया रोमांच

    शिमला: पर्यटन हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था का एक महत्त्वपूर्ण आधार है जो न केवल राज्य की प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहर को वैश्विक पहचान दिलाता है बल्कि हज़ारों लोगों की आजीविका से भी जुड़ा हुआ है। इसी क्षेत्र की संभावनाओं को नए आयाम देने के लिए राज्य सरकार सतत पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है।

    इसी दिशा में ज़िला कांगड़ा के धर्मशाला के नड्डी क्षेत्र में विकसित की जा रही इको-एडवेंचर जिपलाइन परियोजना एक महत्त्वपूर्ण पहल है। धौलाधार पर्वतमाला की मनमोहक वादियों से घिरा नड्डी क्षेत्र अपनी शांत प्राकृतिक सुंदरता और हिमालय के अद्भुत दृश्यों के लिए पर्यटकों का पसंदीदा गंतव्य रही है। नई जिपलाइन से यह क्षेत्र रोमांचक पर्यटन गतिविधियों के साथ और अधिक आकर्षक बनने जा रहा है।

    सार्वजनिक-निजी भागीदारी मॉडल के अंतर्गत 7.41 करोड़ रुपये की लागत से विकसित की जा रही यह परियोजना राज्य की पर्यटन अवसंरचना में एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि है। लगभग 4.3 किलोमीटर लंबी यह जिपलाइन गल्लू देवी मंदिर से आरंभ होकर बल गांव, नड्डी तथा मैगी प्वाइंट खड्ड सहित धर्मशाला क्षेत्र के अनेक मनोहारी प्राकृतिक स्थलों से होकर गुजरती है। इस दौरान पर्यटक घने जंगलों, गहरी घाटियों और हिमालय की भव्य पर्वत श्रृंखलाओं के अद्भुत दृश्यों का आनंद लेते हुए रोमांचकारी अनुभव प्राप्त करेंगे। इस परियोजना से स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बड़ा प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है। पर्यटकों की संख्या बढ़ने से होटल, होम-स्टे, परिवहन सेवाओं, स्थानीय खान-पान व्यवसायों, पर्यटन गाइडों तथा एडवेंचर पर्यटन से जुड़े उद्यमों को लाभ मिलेगा। साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोज़गार और कौशल विकास के नए अवसर भी सृजित होंगे।

    पर्यावरणीय संरक्षण इस परियोजना का महत्त्वपूर्ण आधार है। राज्य सरकार जिम्मेदार पर्यटन और प्रकृति हितैषी अवसंरचना को बढ़ावा दे रही है, ताकि विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बना रहे तथा क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता अक्षुण्ण बनी रहे। रोमांचक गतिविधियों के साथ-साथ यह परियोजना पर्यटकों को क्षेत्र की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और पारंपरिक विरासत से भी जोड़ने का अवसर प्रदान करेगी, जिससे उनका यात्रा अनुभव और अधिक समृद्ध एवं यादगार बनेगा।

    धर्मशाला और कांगड़ा क्षेत्र के लिए यह परियोजना पर्यटन विकास की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है। यह राज्य सरकार द्वारा ज़िला कांगड़ा को हिमाचल प्रदेश की पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने के विजन को साकार करने में भी सहायक सिद्ध होगी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश आर्थिक विकास, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक कल्याण के संतुलित मॉडल को आगे बढ़ा रहा है। नड्डी इको-एडवेंचर जिपलाइन परियोजना इसी सोच का प्रतीक है, जो विकास के नए अवसर सृजित करते हुए प्रदेश की प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण को भी सुनिश्चित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

  • Punjab News: कोल्ड ड्रिंक्स चोरी करने वाले दो ड्राइवर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: कोल्ड ड्रिंक्स चोरी करने वाले दो ड्राइवर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मालिक ने 8 से 10 लाख रूपये का माल चोरी करने का लगाया आरोप

    अमृतसर: जिले की वाला चौकी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कोल्ड ड्रिंक कंपनी का माल चोरी करने वाले दो ड्राइवरों को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि कंपनी के मालिक विक्रम खजुरिया को लंबे समय से माल कम होने का शक था, जिसके बाद जांच के दौरान चोरी का पता चला।

    पीड़ित के अनुसार दोनों ड्राइवर लंबे समय से कंपनी से जुड़े थे और रास्ते में ही ट्रकों में लदे कोल्ड ड्रिंक्स के क्रेट उतारकर बेच देते थे। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने कुछ महीनों के दौरान लगभग 7 से 8 लाख रुपये का माल बेचा था।

    जब कंपनी के मालिक को शक हुआ,  तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ने के बाद, दूसरे साथी को भी उसकी निशानदेही पर गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में ‘लाली’ नाम के एक और युवक का नाम भी सामने आया है, जिसकी तलाश की जा रही है।

    इस बीच, विक्रम खजुरिया ने यह भी दावा किया कि यही गैंग पास की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में कुछ दिन पहले हुई लाखों रुपये के कपड़ों की चोरी से भी जुड़ा हो सकता है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है। पीड़ित परिवार ने कहा है कि वे कोई समझौता नहीं करेंगे और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई चाहते हैं।

     

  • लुधियाना पहुंचे हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी, राशन वितरण समारोह में कर रहे शिरकत, देखें वीडियो

    लुधियाना पहुंचे हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी, राशन वितरण समारोह में कर रहे शिरकत, देखें वीडियो

    लुधियानाः हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैना पंजाब दौरे पर हैं। इस क्रम में लुधियाना के शहर के सुभानी बिल्डिंग चौक स्थित प्रसिद्ध श्री ज्ञान स्थल मंदिर पहुंचे। जहां उनका भव्य स्वागत किया गया है। साथ ही स्थानीय लोगों और मंदिर प्रबंधकों ने फूल-मालाओं के साथ उनका अभिवादन किया। सीएम 346वें मासिक विधवा राशन वितरण समारोह का में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे।

    सीएम नायब सैनी ने पुण्य कार्य को सराहा
    शहर में श्री ज्ञान स्थल मंदिर पिछले कई सालों से समाज सेवा कर रहा है। इस कड़ी में 346वां मासिक विधवा राशन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नायब सैनी इस पुण्य कार्य की सराहना की और अपने हाथों से जरूरतमंद महिलाओं को राशन वितरित किया। इस दौरान उन्होंने समाज के सक्षम वर्ग को भी ऐसे सेवा कार्यों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

    वहीं, भारी सुरक्षा व्यवस्था और वीआईपी प्रोटोकॉल के बीच सीएम सैनी ने वहां मौजूद बच्चों से खास मुलाकात की। उन्होंने बच्चों के सिर पर हाथ फेरा। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।