Blog

  • UNSC में अफगानिस्तान के हालात पर हुई चर्चा, भारत के प्रतिनिधि ने पाकिस्तान पर लगाया आरोप

    UNSC में अफगानिस्तान के हालात पर हुई चर्चा, भारत के प्रतिनिधि ने पाकिस्तान पर लगाया आरोप

    नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद यानी यूएनएससी में अफगानिस्तान के हालात पर चर्चा हुई है। चर्चा के दौरान भारत ने पाकिस्तान को जमकर घेरा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी हरीश ने पाकिस्तान पर तीखा हमला करते हुए अफगानिस्तान में घुसकर किए गए उसके हमले को नरसंहार करार दिया है। भारत के प्रतिनिधि ने पाकिस्तान पर आरोप लगाया है कि उसने अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानूनों का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में घुसकर हमले किए जिसमें आम नागरिक मारे गए हैं। पाकिस्तान के आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई के नाम पर आम नागरिकों की हत्या कर रहा है। यूएनएससी में भारत के प्रतिनिधि ने इसे पाखंड का सबसे बड़ा उदाहरण बताया और कहा कि नरसंहार करने वाला उसे सैन्य कार्रवाई का नाम दे दे तो ऐसा करने वाला उस पाप से मुक्त नहीं जाता है।

    यूएनएससी में भारत के प्रतिनिधि ने अफगानिस्तान

    यूएनएससी में भारत के प्रतिनिधि ने अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन के आंकड़ों का हवाला देेते हुए कहा कि साल 2026 के शुरुआत तीन महीनों में ही 372 आम नागरिक वहां मार जा चुके हैं। अधिकतर लोग रमजान के पाक महीने में मारे गए थे। उन्होंने अफगानिस्तान के लैंडलॉक देश होने का भी उल्लेख किया और आरोप लगाया कि पाकिस्तान उसके व्यापार मार्गों में भी बाधाएं डाल रहा है। पी हरीश ने यूएनएससी ने कहा कि अफगानिस्तान के सामान पर प्रतिबंध लगाकर पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय व्यापार नियमों और संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उल्लंघन किया है। उन्होंने भारत की ओर से अफगानिस्तान की मदद के लिए उठाए गए कदमों का भी जिक्र किया है और कहा कि साल 2021 के बाद 50 हजार टन गेंहू, 420 टन दवाएं और वैक्सीन, 40 हजार लीटर कीटनाशक वहां भेजे जा चुके हैं। यूएनएससी में भारत के स्थायी प्रतिनिधि ने कहा कि इस साल अप्रैल महीने में भी बाढ़ राहत के लिए जरुरी सामान और वैक्सीन की खेप काबुल भेजी गई थी। नई दिल्ली ने मानवीय सहायता के साथ ही अफगानिस्तान में सभी 34 प्रदेश के विकास के लिए भी बहुत मदद दी है। अफगानिस्तान में भारत की करीबन 500 से ज्यादा परियोजनाएं चल रही है। पक्तिका, पक्तिया और खोस्त में मैटरनिटी क्लीनिक का निर्माण भारत ने कराया है।        
  • भारतीय राजनीति में PM Modi ने रचा इतिहास, Social Media पर जाहिर की खुशी, देखें वीडियो

    भारतीय राजनीति में PM Modi ने रचा इतिहास, Social Media पर जाहिर की खुशी, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में एक नया इतिहास रच दिया है। 10 जून को उन्होंने देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी और आज उनके कार्यकाल के 4399 दिन पूरे हो गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने दएश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु का रिकार्ड पीछे छोड़ दिया है जो 4398 दिनों तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री रहे थे। मोदी का प्रधानमंत्री के तौर पर यह लगातार तीसरा कार्यकाल है। इस उपलब्धि के बाद प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया के जरिए देशवासियों को संदेश देते हुए जनसेवा विनम्रता और सुशासन को लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत बता दिया है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    Read In English: https://encounternews.in/government-news/rajasthan-legislative-assembly-speaker-calls-on-governor/

    रिकॉर्ड बनने के बाद सोशल मीडिया पर क्या बोले पीएम मोदी

    इतिहास रचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर किया है। इस नोट में उन्होंने लिखा कि- जनसेवा ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी है। उन्होंने कहा कि विनम्रता, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निरंतर काम करने वाला व्यक्ति ही जनता का विश्वास अर्जित कर सकता है। अपने संदेश के साथ प्रधानमंत्री ने संस्कृत का एक श्लोक भी शेयर किया है “सदानुरक्तप्रकृतिः प्रजापालनतत्परः। विनीतात्मा हि नृपतिर्भूयसी श्रियमश्नुते॥”

    इस तरह से टूटा रिकॉर्ड

    देश की आजादी के बाद 15 अगस्त 1947 को जवाहरलाल नेहरु को प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया था। वो 15 अगस्त 1947 से 13 मई 1952 तक कुल 1732 दिनों तक प्रधानमंत्री पद पर रहे है। इसके बाद 1952 में देश का पहला आम चुनाव हुआ है। चुनाव में कांग्रेस की जीत मिली है। संसदीय दल ने नेहरु को अपना नेता चुना है। इसके बाद वो 13 मई 1952 से 27 मई 1964 तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री रहे है। इस अवधि के आधार पर उनके नाम सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड दर्ज था। अब 4399 दिनों का कार्यकाल पूरा करते हुए नरेंद्र मोदी ने यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

    तीन चुनाव, तीन बार जनादेश

    वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत हासिल करने के बाद नरेंद्र ने 26 मई 2014 को भारत के प्रधानमंत्री के रुप में पदभार संभाला था। इसके बाद उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें पहले से भी बड़ा जनादेश मिला और दूसरा कार्यकाल 30 मई 2019 से शुरु हुआ है। वहीं 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद उन्होंने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी और उनका तीसरा कार्यकाल 9 जून 2024 से शुरु हुआ है।          
  • जेट फ्यूल हुआ महंगा, फ्लाइट टिकट के बढ़ेंगे दाम

    जेट फ्यूल हुआ महंगा, फ्लाइट टिकट के बढ़ेंगे दाम

    नई दिल्लीः सरकारी तेल कंपनियों ने विमान ईंधन यानी एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमत करीब 10 फीसदी बढ़ा दी है। जिससे हवाई यात्रा करने वाले लोगों को टिकट के अधिक दाम देने पड़ सकते है। जानकारी के अनुसार नई व्यवस्था के तहत जो एयरलाइंस इस स्वैच्छिक योजना को चुनेंगी उन्हें एटीएफ के लिए 115 रुपये प्रति लीटर की तय कीमत चुकानी होगी। पहले ये कीमत 104.927 रुपये प्रति लीटर थी। हाल में ही सरकार ने एक मूल्य स्थिरीकरण योजना भी लागू की है, जो घरेलू एयरलाइनों को अगले तीन साल तक वैश्विक तेल कीमतों के उतार-चढ़ाव से बचाने का वादा करती है, लेकिन इस योजना को लेकर कुछ अहम सवाल भी उठ रहे हैं। ATF किसी एयरलाइन की कुल परिचालन लागत का करीब 40 फीसदी होती है और अत्यधिक उतार-चढ़ाव के दौर में यह 60 फीसदी तक जा सकती है। केंद्र सरकार ने 10 हजार करोड़ रुपए का एटीएफ प्राइज स्टेबिलाइजेशन फंड बनाया है. इसके तहत सरकारी तेल कंपनियों को ब्याज मुक्त अग्रिम राशि दी जाएगी ताकि वे घरेलू एयरलाइनों को स्थिर दर पर ईंधन दे सकें। योजना में शामिल होने वाली एयरलाइनें तेल कंपनियों से अधिकतम तीन साल तक फिक्स्ड रेट पर ईंधन खरीद सकेंगी। सूत्रों का कहना है कि यह योजना टिकट सस्ते करने से ज्यादा भविष्य में होने वाली अचानक बढ़ोतरी को रोकने का काम करेगी. यानी जो यात्री आज महंगे टिकट खरीद रहे हैं उन्हें तत्काल राहत की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए।        
  • Haryana News: ट्रैफिक पुलिस ने दो दिन में 138 ऑटो चालकों के काटे चालान, देखें वीडियो

    Haryana News: ट्रैफिक पुलिस ने दो दिन में 138 ऑटो चालकों के काटे चालान, देखें वीडियो

    पंचकूला: शहर में यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से पंचकूला ट्रैफिक पुलिस द्वारा विशेष सड़क सुरक्षा अभियान चलाते हुए अवैध रुप से सड़कों पर खड़े ऑटो रिक्शा चालकों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की गई है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    सिटी ट्रैफिक एसएचओ वरिंदर कुमार की अगुवाई में अभियान के दौरान ट्रैफिक नियमों की लगातार अवहेलना करने वाले ऑटो चालकों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध सख्त कदम उठाए गए हैं। अभियान के अंतर्गत के ओल्ड पंचकूला, सेक्टर-5 बस स्टैंड, सेक्टर-17/18 चौक, रामगढ़, सेक्टर-20, माजरी चौक तथा एमडीसी रेड लाइट जैसे प्रमुख यातायात बाधित करने वाले ऑटो रिक्शा चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। मौके पर चालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि भविष्य में निर्धारित बस स्टॉप और अधिकृत स्थानों पर ही सवारी बैठाई और उतारी जाए तथा सड़क किनारे अवैध पार्किंग से बचा जाए। एसीपी ट्रैफिक सुरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क सुरक्षा और यातायात अनुशासन को लेकर चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान पिछले दो दिनों में कुल 54 मैन्युअल चालान किए गए हैं। एसीपी ट्रैफिक सुरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क सुरक्षा और यातायात अनुशासन को लेकर चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान पिछले दो दिनों में कुल 54 मैन्युअल चालान किए गए, जबकि 84 चालान ऑनलाइन माध्यम से जारी किए गए। इसके अतिरिक्त 6 वाहनों को इंपाउंड किया गया। इस प्रकार कुल 138 ऑटो चालकों के विरुद्ध यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक ने साफ किया कि सड़क सुरक्षा अभियान भी लगातार जारी रहेगा तथा यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों की खिलाफ इसी प्रकार सख्त कार्रवाई की जाती रहेगी। साथ ही उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वो निर्धारित स्थानों से ही सार्वजनिक वाहन लें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को साफ करें।      
  • Britain ने पुतिन को दी बड़ी चेतावनी, रक्षा मंत्रालय ने रुसी टैंकर को लेकर कही ये बात

    Britain ने पुतिन को दी बड़ी चेतावनी, रक्षा मंत्रालय ने रुसी टैंकर को लेकर कही ये बात

    नई दिल्ली: ब्रिटेन ने रुस की शैडो फ्लीट के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए एक प्रतिबंधित ऑयल टैंकर को इंग्लिश चैनल में रोक लिया है। प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने रविवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि यह कार्रवाई रुस की युद्ध मशीन को आर्थिक झटका देने की दिशा में अहम है। ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, रविवार तड़के शुरु हुए करीब छह लंबे ऑपरेशन में ब्रिटिश सशस्त्र बलों, रॉयल मरीन कमांडो और नेशनल क्राइम एजेंसी के विशेष अधिकारियों ने टैंकर स्मिर्टोस पर चढ़कर उसे अपने नियंत्रण में लिया है। इस अभियान में ब्रिटिश वायुसेना ने भी अहम भूमिका निभाई है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि टैंकर को फिलहाल इंग्लैंड के दक्षिणी तट के पास निगरानी में रखा गया है जबकि मामले की जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जहाज की गतिविधियों और उसके स्वामित्व से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।

    पुतिन को चोट पहुंचाने के लिए कार्रवाई

    प्रधानमंत्री स्टार्मर ने कहा कि यह सफल अभियान रुस के लिए एक और बड़ा झटका है। उन्होंने कहा कि जो लोग यूक्रेन में युद्ध जारी रखने के लिए रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कोशिशों को आर्थिक मदद पहुंचा रहे हैं। उन्हें यह संदेश मिल जाना चाहिए कि ब्रिटेन उन्हें छिपने नहीं देगा। ब्रिटेन के रक्षा मंत्री डेन जार्विस ने भी कहा कि रुस अपनी शैडो फ्लीट के जरिए यूक्रेन युद्ध के लिए धन जुटाता है। यह कार्रवाई सीधे तौर पर पुतिन के युद्ध प्रयासों पर चोट है।

    रुस का शैडो फ्लीट

    रुस पर लगाए गए पश्चिमी प्रतिबंधों के बाद मॉस्को ने सैंकड़ों तेल टैंकरों का एक नेटवर्क तैयार किया है जिसे शैडो फ्लीट कहते है। इन जहाजों को मालिकाना सरंचना अक्सर अस्पष्ट होती है और इनका इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों से बचते हुए रुसी तेल की बिक्री के लिए किया जाता है। ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय के अनुसार, रुस के प्रतिबंधित तेल का करीबन 75 प्रतिशत हिस्सा इसी शैडो फ्लीट के जरिए दुनिया के अलग-अलग बाजारों तक पहुंचाया जाता है। इस नेटवर्क में 700 से ज्यादा जहाज शामिल बताए जाते हैं जो क्रेमलिन के लिए एक महत्वपूर्ण आर्थिक सहारा बने हुए हैं।

    ब्रिटेन ने 500 से ज्यादा जहाजों पर लगाया बैन

    ब्रिटेन अब तक इस नेटवर्क से जुड़े 500 से ज्यादा जहाजों पर प्रतिबंध लगा चुका है। इन प्रतिबंधों के अंतर्गत ऐसे जहाज ब्रिटिश बंदरगाहों में प्रवेश नहीं कर सकते हैं। साथ ही ब्रिटिश कंपनियों और नागरिकों को इन जहाजों के लिए वित्तीय, बीमा या ब्रोकरेज सेवाएं देने से भी रोका गया है। बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह पूरा ऑपरेशन फ्रांस के साथ करीबी कोऑर्डिनेशन में चलाया गया है। हाल के महीनों में ब्रिटेन और फ्रांस रुस की शैडो फ्लीट पर दबाव बढ़ाने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। ब्रिटिश सरकार का कहना है कि उसका मकसद रुस की तेल आय को कम करना और यूक्रेन युद्ध के लिए मिलने वाली फंडिंग को रोकना है।  
  • 38 साल की उम्र में बेटी की मां बनी Surbhi Jyoti, सोशल मीडिया पर शेयर किया Cute Note

    38 साल की उम्र में बेटी की मां बनी Surbhi Jyoti, सोशल मीडिया पर शेयर किया Cute Note

    मनोरंजन: मशहूर टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति मां बन गई है। उन्होंने एक नन्ही परी को जन्म दिया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस संग मां बनने की गुड न्यूज शेयर की है। फैंस और सेलेब्स सुरभि और उनके पति को ढेरों बधाईयां दे रहे हैं।

    एक बेटी की मां बनी सुरभि ज्योति

    सुरभि ज्योति ने बीते दिन एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है परंतु उन्होंने एक दिन बाद यानी की आज 14 जून को पोस्ट शेयर करके बेटी की मां बनने की खबर शेयर की है। पोस्ट में एक फूल बना है जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि – Its Girls। साथ ही बेटी के जन्म की तारीख 13 जून भी लिखी है। साथ ही लिखी है- लव सुरभि और सुमित है। पोस्ट के साथ सुरभि ने कैप्शन में लिखा कि – हमारी बेटी आ गई है कि हमारे दिल प्यार और ग्रेटिट्यूड से भरे हुए है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Surbhi Jyoti (@surbhijyoti)

    सुरभि सुमित को मिल रही बधाईयां

    बेटी के जन्म को लेकर सुरभि की पोस्ट सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो गई है। कमेंट सेक्शन में फैंस और सेलेब्स सुरभि और उनके पति को पेरेंट कल्ब में शामिल होने पर ढेरों बधाईयां दे रही हैं। फैंस कपल की नन्हीं परी पर भी खूब प्यार लुटा रहे हैं। अब हर कोई कपल की लिटिल प्रिंसेंस को दीदार करने के लिए बेताब है।

    शादी के बाद 2 साल बाद हुई बेटी

    सुरभि ज्योति की बात करें तो टीवी टाउन की मोस्ट फेमस एक्ट्रेस हैं। सुरभि ने साल 2024 में लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रैंड सुमित सूरी ग्रैंड वेडिंग की थी। शादी के 2 साल बाद कपल पेरेंट क्लब में शामिल हो गया है। बेटी का पेरेंट बनने पर सुरभि और सुमित की खुशी का ठिकाना नहीं है। सुरभि प्रेग्नेंसी जर्नी के दौरान काफी एक्टिव रही है। उन्होंने हर एक पल को फैंस संग शेयर किया है। एक्ट्रेस के कई मैटरनिटी फोटोशूट ने सोशल मीडिया पर वाहवाही लूटी है। अब आखिर सुरभि एक प्यारी सी बेटी की मां बन गई है। सुरभि और सुमित को पेरेंट बनने पर हमारी ओर से तरफ से भी ढेरों बधाईयां और नन्हीं परी को खूब सारा प्यार।  
  • पानी भरने को लेकर युवक की हत्या, भीड़ ने आरोपी के घर पर लगाई आग

    पानी भरने को लेकर युवक की हत्या, भीड़ ने आरोपी के घर पर लगाई आग

    देहरादूनः देरहरादून के सहसपुर एरिया में स्थित बैरागीवाला गांव पानी को लेकर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया है। जिससे इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया। आपको बता दें इस लड़ाई में भाजपा कार्य़कर्ता की मौत हो गई। रविवार को आरोपी के घर पर पुलिस ने बुलडोजर एक्शन हुआ।

    इस दौरान उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के सहसपुर एरिया के बैरागीवाला गांव में गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर पर हमला कर दिया है। मृतक की पहचान विनोद (43) के रूप में हुई।

    इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपी मुस्लिम पक्ष के बताए जा रहे है। घटना से नाराज लोगों की भीड़ ने कथित तौर पर आरोपी के घर को भी आग के हवाले कर दिया। वहीं आरोपी के घर पर प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया।

    स्थिति बिगड़ती देख पलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। इसके साथ ही तीन नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

    पुलिस के मुताबिक शनिवार को गांव में सरकारी ट्यूबवेल से पानी लेने को लेकर विनोद, राजेश और अशोक का पूर्व प्रधान इस्तिपाक के भतीजे इम्तियाज से झगड़ा हो गया था। इसके बाद कहासुनी होने लगी और फिर रज्जाक, अमन, यूनूस, अनीस समेत 20 से 25 लोग मौके पर पहुंचे और कथित तौर पर धारधार हथियारों और हथौड़े से तीनों भाइयों पर हमला कर दिया। इस हमले में विनोद बुरी तरह से घायल हो गया और फिर अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हमले में परिवार के अन्य तीन सदस्य भी बुरी तरह घायल हो गए। इसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति नियंत्रित की।

    वहीं बीजेपी कार्यकर्ता पर हमला और मौत की सूचना आग की तरह फैली, जिसके बाद बजरंग दल और विहिप के कार्यकर्ताओं ने गांव की गलियों से लेकर प्रेमनगर-पांवटा के बीच पुराने हाईवे पर जाम लगा दिया था। इस दौरान पुलिस के लिए आक्रोशित भीड़ को संभालना चुनौतीपूर्ण हो गया था। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।

  • तारापुर माजरी गांव के रास्ते में नदी पर बना अस्थायी बांध टूटा, बढ़ी मुश्किलें, देखें वीडियो

    तारापुर माजरी गांव के रास्ते में नदी पर बना अस्थायी बांध टूटा, बढ़ी मुश्किलें, देखें वीडियो

    खरड़ः खरड़ शिवालिक की पहाड़ियों में बसे तारापुर माजरी गांव के रास्ते में नदी पर बना एक अस्थायी बांध टूट गया है, जिससे गांवों का आपस में संपर्क टूट गया। इस गांव में ऐतिहासिक लालन वाले पीर और अन्य पीरों की दरगाहें हैं।

    हर साल जेठ महीने के पांचवें वीरवार को पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और कई अन्य राज्यों से श्रद्धालु यहां मत्था टेकने आते हैं। इस जगह का बहुत महत्व है। वीरवार को जब श्रद्धालु लालन वाले पीर की जगह पर मत्था टेकने आए थे, तो वे नदी के किनारे बाहर खड़े थे। जब बारिश हुई, तो उनमें से कुछ लोग नदी के बहाव में बह गए। हालाकि बड़ा हादसा होने से टल गया।

    कुछ श्रद्धालुओं को नदी के पानी से बाहर निकाला गया। हमारी नदियों में पानी की समस्या के कारण हम आज भी आजाद महसूस नहीं करते। ग्रामीणों ने सरकार से अपील की है कि नदी पर जल्द से जल्द पुल बनाया जाए ताकि श्रद्धालुओं का आना-जाना आसान हो सके।
    ग्रामीणों ने बताया कि गांव के ऊपर तीन अस्थायी बांध बनाए गए हैं, जिन्हें मिनी डैम भी कहा जाता है। ये बांध भी टूट गए हैं, जिससे गाद (मिट्टी-कचरा) भर गई है और नदी में ज़्यादा पानी बह रहा है। कई बार अधिकारी एस्टीमेट बनाने आए हैं, लेकिन अब तक कोई काम पूरा नहीं हुआ है। लोगों ने प्रशासन और सरकार से अपील की है कि इन गांवों के लिए जल्द से जल्द कदम उठाए जाएं, वरना आने वाली बारिश में गांवों पर बड़ा खतरा मंडरा सकता है।

  • महिलाओं को लेकर Kajol ने Aamir Khan पर कसा तंज, Ex Wife के सामने शरमाए एक्टर

    महिलाओं को लेकर Kajol ने Aamir Khan पर कसा तंज, Ex Wife के सामने शरमाए एक्टर

    मनोरंजन: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म लगान की रिलीज को पूरे साल 25 हो गए हैं। डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर की इस कल्ट क्लासिक फिल्म की सिल्वर जुबली के मौके पर मुंबई में एक बहुत शानदार और भव्य इवेंट का आयोजन किया गया है। इस महफिल की सबसे बड़ी लाइमलाइट काजोल और जूही चावला की जुगलबंदी रही है। इन दोनों एक्ट्रेसेस से स्टेज पर आमिर खान की मजेदार अंदाज में खिंचाई थी। इवेंट के दौरान जब काजोल और जूही चावला को स्टेज पर आकर आमिर खान के बारे में कुछ बातें शेयर करने के लिए कहा गया है। दोनों एक्ट्रेस ने भावुक होने के जगह माहौल को पूरी तरह मस्ती मजाक में बदल दिया है। काजोल ने माइक संभालते हुए मजाकिया लहजे में कहा कि – खैर में आमिर के बारे में क्या कहूं? उनके बारे में एक बात तो पूरी तरह तय है कि आमिर खान प्रोडक्शंस ने यह साबित कर दिया है कि फिल्मों के मामले में उनकी चॉइस लाजवाब है। वाकई बहुत बेहतरीन है। लगान से लेकर जब तक उन्होंने जो भी काम किया है वह बेमिसाल है और हां महिलाओं के मामले में भी आमिर खान की पसंद वाकई बहुत अच्छी है। काजोल की यह बात सुनते ही आमिर खान अपनी हंसी नहीं रोक पाए और स्टेज पर ही थोड़े शरमाते हुए नजर आए। इस दौरान स्टेज पर किरण राव पर मौजूद थी।

    जूही चावला का भी आया रिएक्शन

    काजोल के बाद जूही चावला ने भी आमिर की टांग खींचने का मौका नहीं छोड़ा। जूही ने मुस्कुराते हुए कहा कि – मेरे पास आमिर के लिए सिर्फ एक शब्द नहीं है बल्कि कहने को बहुत कुछ है। यदि मैंने उनके बारे में बोलना शुरु किया तो हमारी पूरी शाम यहीं निकल जाएगी। आमिर खान प्रोडक्शंस शुरु होने से बहुत पहले वह सिर्फ एके थे और हमने साथ में काम करना शुरु किया था। वह उनकी पहली फिल्म थी और जरा देखिए जिस किसी ने भी मेरे साथ अपने करियर की शुरुआत की वह आज कहां से कहां पहुंच गया है। सोशल मीडिया यूजर्स से इस तिकड़ी को देखकर पुरानी यादों में खो गए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि – काजोल आप बिल्कुल सच कह रही हैं। महिलाओं के मामले में आमिर की पसंद सचमुच कमाल की है। वहीं एक अन्य यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा कि – काजोल और जूही फुल मस्ती के मूड में है और वहां किरण राव उन्हें देख रही है।

    जल्द तीसरी शादी करेंगे आमिर

    काजोल की महिलाओं को लेकर टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब आमिर खान की पर्सनल लाइफ एक बार फिर सुर्खियों में है। आमिर ने पहली शादी रीना दत्ता से की थी। इससे उनके दो बच्चे जुनैद खान और इरा खान है। रीना से अलग होने के बाद साल 2005 में उन्होंने फिल्ममेकर किरण राव से शादी की है। इससे उनका एक बेटा आजाद राव खान है। साल 2021 में आमिर और किरण ने अलग होने का फैसला किया है परंतु वो आज भी मिलकर अपने बेटे की परवरिश कर रहे हैं। इन दिनों कयास लगाए जा रहे हैं कि आमिर खान आगामी 5 जुलाई को अपनी पार्टनर गौरी स्प्राट के साथ एक प्राइवेट सेरेमनी में तीसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।  
  • Punjab News: पूर्व सरपंच के घर पर ईंटों से हमला, महिला घायल; देखें वीडियो

    Punjab News: पूर्व सरपंच के घर पर ईंटों से हमला, महिला घायल; देखें वीडियो

    फिरोजपुरः फिरोजपुर के सीमावर्ती गांव खुंडर गट्टी में एक गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। जहां पर भाजपा अध्यक्ष और पूर्व सरपंच के घर पर ईंटों से हमला किया गया। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। हमला रंजिश के तहत किया गया है। हमले में एक महिला और घर के अंदर खड़ी गाड़ी को नुकसान पहुंचा है।

    मिली जानकारी के अनुसार छह महीने पहले एक शादी समारोह में बच्चों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसमें एक बच्चे की पिटाई की गई थी और आरोपी ने उससे रंजिश पाल ली थी। पीड़ित भजन सिंह के अनुसार जब उनका बेटा स्टेडियम में खेलने गया, तो आरोपी ने उससे बहस शुरू कर दी। जब लड़का खेलकर घर लौट रहा था तो आरोपी ने रास्ते में उसे घेर लिया। पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। इसके बाद आरोपी अपने कुछ दोस्तों को साथ लेकर आया और घर पर ईंटें फेंकने लगा। ईटें फेंकने से बाहर खड़ी गाड़ी में तोड़-फोड़ हुई और एक महिला घायल हो गई। परिवार ने घर के कमरे में जाकर अपनी जान बचाई। इस दौरान आसपास के लोग इकट्ठे हुए तो आरोपी फरार हो गए। महिला को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि परिवार ने मांग की है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।