Blog

  • Punjab News: चोरों ने घर में किया कांड, लाखों का सोना और कैश लेकर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: चोरों ने घर में किया कांड, लाखों का सोना और कैश लेकर फरार, देखें वीडियो

    नकोदरः नकोदर स्थित बिलगा इलाके में चोरी की एक घटना सामने आई है। गांव कल्याणपुर में एक घर से चोरों ने सोना, नकदी और अन्य कीमती सामान चुरा लिया। बता दें पीड़ित ने बताया कि वह पिछले 4-5 दिनों से घर में नहीं थे। वह अपने रिश्तेदारों से मिलने गए हुए थे। उन्होंने देखा कि घर के सभी ताले टूटे हुए थे और अंदर का सामान सारा बिखरा पड़ा था।

    थाना बिलगा तहसील फिल्लौर ने बताया कि सोहन सिंह पुत्र जोगा सिंह निवासी कल्याणपुर के यहां चोरी की घटना सामन आई है। पीड़ित ने बताया कि वह पिछले चार-पांच दिनों से अपने परिवार के साथ रिश्तेदारों से मिलने गए हुए थे। जब वे आज घर लौटे, तो उन्होंने देखा कि घर के सभी ताले टूटे हुए थे और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था।

    सोहन सिंह के अनुसार चोरों ने घर से लगभग 5 तोले सोना, सात हजार रुपये नकद और कुछ अन्य कीमती सामान चुरा लिया। घटना की जानकारी तुरंत बिलगा पुलिस स्टेशन को दी गई।

    स्थानीय लोगों ने बताया कि बिलगा और आसपास के गांवों में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से चोरों को जल्द गिरफ्तार करने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

     

     

  • Chandigarh में मेडिकल स्टोर पर हत्या मामले की Goldy Dhillon ने ली जिम्मेदारी, Audio Viral

    Chandigarh में मेडिकल स्टोर पर हत्या मामले की Goldy Dhillon ने ली जिम्मेदारी, Audio Viral

    चंडीगढ़ः चंडीगढ़ सेक्टर-11 के कुमार मेडिकल स्टोर के मर्डर मामले में नया मोड़ सामने आया है। जिसमें एक गोल्डी ढिल्लों की आडियो क्लिप वायरल हुई है। क्लिप में गोल्डी गोल्डी ढिल्लों चंडीगढ़ सेक्टर-11 में मेडिकल स्टोर में हुई हत्या मामले की जिम्मेदारी लेता है। आडियो क्लिप में कहा गया कि मर्डर की जिम्मेदारी मैं और मेरा भाई राणा ढिल्लों लेते है। आगे हमने जिसको कॉल किसा उसने गौर न किया तो अब उसके दिमाग में गोली चले गई। आगे से कोई भी मेडिकल स्टोर पर बैठता है या वहां पर काम करता है वह अपनी तैयारी रखे। हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। अगर हमारी बात नहीं मानी गई तो हम ऐसा ही कुछ करेंगे। बाकि लॉरेंस के गुर्गे जो इस वक्त टप रहे है इनको भी जल्दी बताएंगे। हम कौन है। चंडीगढ़ में जो भी लॉरेंस को पैसे देगा। उसका हम नुकसान करेंगे।
    चर्चित कुमार मेडिकल स्टोर  में कैशियर को गोलियों से भून दिया। ओटोमैटिक गन से करीब एक सेंकंड में 13 राउंड फायरिंग की गई. इसके बाद कैशियर को घायल हालात में पीजीआई ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। एसपी चंडीगढ़ ने मौत की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर ढाई बजे के करीब की यह घटना है। दो बदमाश चेहरे पर मास्क लगाकर ग्राहक के तौर पर दुकान में आए और फिर दोनों ने गन निकाली और कैशियर को गोलियों से भून दिया। घटना के कई सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं. इसमें भागने से लेकर गोली मारने की घटना वीडियो में कैद हो गई है।
             
  • America Iran के बीच आज होगी Deal, दुनिया की टिकी हुई है नजरें, खुल गया Hormuz

    America Iran के बीच आज होगी Deal, दुनिया की टिकी हुई है नजरें, खुल गया Hormuz

    नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म करने के लिए आज एक ऐतिहासिक शांति समझौते पर हस्ताक्षर हो सकता है। इस समझौते के साथ ही फरवरी के आखिर से जारी उस जंग को खत्म होने की उम्मीदें फिर से तेज हो गई हैं। इसके चलते वैश्विक तेल आपूर्ति को नुकसान पहुंचा है। पूरी दुनिया के सामने एक नई चुनौती पैदा हो गई है। इन दो देशों के बीच मे सीजफायर कर रहे पाकिस्तान का कहना है कि शमझौते का मसौदा पूरी तरह से तैयार है। ट्रंप ने कहा कि समझौते के तुरंत बाद रणनीतिक रुप से महत्वपूर्ण जलमार्ग Straight Of Hormuz को सभी अंतरराष्ट्रीय जहाजों और तेल टैंकरों के लिए फिर से खोल दिया जाएगा। अब सवाल आता है कि यदि वाकई में समझौते के बाद होर्मुज जलमार्ग को पूरी तरह से खोल दिया जाता है तो इससे किन-किन देशों को सबसे ज्यादा फायदा होगा।

    इन देशों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

    चीन होर्मुज के खुलने से सबसे बड़ा फायदा चीन को होगा क्योंकि इस जलमार्ग से गुजरने वाले कुल तेल का 37.7% अकेला चीन आयात करता है। इसके बंद होने से चीन में कारोबार से लेकर आम जिंदगी पर भारी असर पड़ा है। भारत अपनी जरुरत का लगभग 50% कच्चा तेल इसी रास्ते से मांगता है। होर्मुज के खेलने से भारत का तेल के आयात पर बिल कम हो जाएगा। माल ढुलाई के खर्च में कमी और घरेलू बाजार में ईंधन की कीमतें स्थिर रखने में मदद मिलेगी। दक्षिण कोरिया कुल तेल का 12% और जापान 10.9% हिस्सा इसी समुद्री रास्ते से मांगता है। होर्मुज के खुलने से इनके लिए भी ऊर्जा संकट पूरी तरह से टल जाएगा।

    फायदा में रहने वाला निर्यातक देश

    होर्मुज के रास्ते में कुल तेल निर्यात में सऊदी अरब की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा 37.2% है। इसके खुलने से बिना किसी रुकावट के सऊदी एशियाई देशों में अपने खरीदारों को तेल भेज सकेगा। तेल के कुल निर्यात में इराक 22.8% और संयुक्त अरब अमीरात 12.9% का योगदान रखता है। समुद्री नाकेबंदी हटने से इनका फंसा हुआ बिजनेस भी दोबारा से चालू हो जाएगा। तेल के कुल निर्यात में इराक 22.8% और संयुक्त अरब अमीरात 12.9% का योगदान रखता है। समुद्री नाकेबंदी हटने से इनका फंसा हुआ बिजनेस भी दोबारा से चालू हो जाएगा। कतर दुनिया का सबसे बड़ा LNG और हीलियम का सप्लायर है। दुनिया का 20% एलपीजी कतर से इसी रास्ते से होकर आता है। कुवैत की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से होर्मुज पर ही टिकी हुई है। अमेरिका और ईरान के बीच अगर शांति समझौते पर मुहर लगती है तो ईरान पर से अमेरिकी प्रतिबंध हटेंगे। जिससे वह अपने बंदरगाहों से आधिकारिक रुप से 2 मिलियन बैरल प्रतिदिन से ज्यादा का तेल बच पाएगा। इससे उसकी इकोनॉमी बूस्ट मिलेगा।

    वैश्विक बाजारों को राहत

    होर्मुज से होकर अगर वापिस से तेल और गैस की सप्लाई सुचारु रुप से होने लगे है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम तेजी से नीचे गिरेंगे। इसके अलावा समुद्री जहाजों का बीमा प्रीमियर भी सस्ता होगा जिससे दुनियाभर में महंगाई कम होने में मदद मिलेगी।
  • Jalandhar News: हंसराज रघुवंशी को लेकर Kanhiya Mittal का आया बयान

    Jalandhar News: हंसराज रघुवंशी को लेकर Kanhiya Mittal का आया बयान

    जालंधरः जालंधर में हंसराज रघुवंशी की एक शाम शिव के नाम कार्यक्रम को लेकर धार्मिक सिंगर कन्हैया मित्तल का वीडियो सामने आया है। मित्तल ने कहा कि कार्यक्रम को लेकर जालंधर से मुझे बहुत फोन आ रहे हैं कि सरकार हंसराज रघुवंशी को लेकर आई है। कन्हैया मित्तल ने कहा कि ये सनातन की जीत है। कार्यक्रम कोई भी करवा रहा हो, इससे फर्क नहीं पड़ता। पंजाब में वैसे भी एक चीज का ट्रेंड है कि उनको एंटरटेनमेंट चाहिए।
    फोन पर लोग कह रहे हैं कि जो सरकार एक महीने पहले तक कीर्तन को रुकवा रही है, वह सेम उसी ग्राउंड में कार्यक्रम करवा रही है। हमें रुकना नहीं है। हंसराज रघुवंशी भी हमारा भाई है। पंजाब सरकार के ये कार्यक्रम अच्छी बात है। सनातियों को एकजुट होने का संदेश देना चाहिए।
    मुस्लमानों की बातें करते वाले मुस्लिमों को कुछ नहीं देते। सरकारें क्रिश्चियन को वोट बैंक मसझती हैं, सिखों को वोट बैंक समझती है और हिंदुओं को भी वोट बैंक समझा जाता है।
    मित्तल ने कहा कि पंजाब में बाकी सब भगवाने भरोसे है। सरकारें चाहती हैं कि किसी तरह हमें वोट मिल पाए।

    बता दें कि एक महीने पहले जालंधर में श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर कमेटी द्वारा आयोजित होने वाले बालाजी की चौकी प्रोग्राम को लेकर बवाल हो गया था। कार्यक्रम में सिंगर कन्हैया मित्तल पहुंचे थे। आप सरकार पर पुलिस की मदद से कार्यक्रम को रुकवाने का आरोप लगा था। हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद ये कार्यक्रम हो पाया था। भाजपा ने इसे अपना समर्थन दिया था।

    सरकार के कार्यक्रम से सनातन की जीत हुई। कन्हैया मित्तल ने अपने वीडियो में कहा कि सनातन का काम होना चाहिए और इसे किसी राजनीतिक स्पर्धा से ऊपर रखना चाहिए। अगर हंसराज रघुवंशी जैसे कलाकार जालंधर आ रहे हैं और कीर्तन का आयोजन हो रहा है तो यह सभी श्रद्धालुओं के लिए एक खुशी का अवसर है। धर्म और आस्था को किसी भी राजनीति से दूर रखकर समाज में सकारात्मकता फैलाना और अपनी सांस्कृतिक एकता का परिचय देना ही सबसे उत्तम सोच है। सरकार द्वारा उसी ग्राउंड में कार्यक्रम करवाना जहां एक महीने पहले मैं आया था, सनातन की जीत है।

     

     

     

  • Punjab News: दिल्ली-कटड़ा हाईवे पर हादसा, खड़े ट्रक से टकराई कार; दो की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: दिल्ली-कटड़ा हाईवे पर हादसा, खड़े ट्रक से टकराई कार; दो की मौत, देखें वीडियो

    संगरूरः दिल्ली-कटड़ा हाईवे पर गांव फग्गुवाला के निकट रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जिसमें दो लोगों की मौत हुई है। जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हुई है। हादसे की सूचना कंट्रोल रूम 112 को रात करीब 2:30 बजे प्राप्त हुई।
    सूचना मिलते ही एसएसएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम में एएसआई शमशेर सिंह, कांस्टेबल बलविंदर सिंह तथा कांस्टेबल जसप्रीत सिंह ने हादसे का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार दिल्ली नंबर की एक टोयोटा हाइराइडर कार (DL14CJ1807) दिल्ली से आ रही थी। गांव फग्गूवाला के पास हाईवे पर तकनीकी खराबी के कारण खड़े एक ट्रक (HR64A 5487) से कार पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार तीनों लोग वाहन में फंस गए। एसएसएफ टीम ने राहगीरों की सहायता से काफी मशक्कत के बाद घायलों को कार से बाहर निकाला। हादसे में कार चालक प्रिंस कुमार (27 वर्ष) निवासी बुद्ध नगर जिला गौतम बुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं माहीरा (16 वर्ष) पुत्री मोहम्मद अशफाक निवासी बटला हाउस दिल्ली ने सिविल अस्पताल भवानीगढ़ पहुंचने के बाद दम तोड़ दिया। हादसे में घायल सानिया (21 वर्ष) पुत्री मोहम्मद अशफाक निवासी बटला हाउस दिल्ली को एसएसएफ टीम ने सुरक्षित बाहर निकालकर सिविल अस्पताल भवानीगढ़ में भर्ती करवाया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना के बाद हाइड्रा मशीन की सहायता से दोनों वाहनों को सड़क किनारे हटाकर यातायात सुचारू कराया गया। मामले की आगे की कार्रवाई के लिए थाना भवानीगढ़ के ड्यूटी अधिकारी एएसआई गुरदीप सिंह को सौंप दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। SSF की टीम ने राहगीरों की मदद से बड़ी मुश्किल से उन्हें गाड़ी से बाहर निकाला। इनमें से लड़के की मौत हो चुकी थी और माहिरा नाम की लड़की की अस्पताल पहुंचने के बाद मौत हो गई, लेकिन सानिया नाम की लड़की को SSF ने सुरक्षित बाहर निकाला और CHC भवानीगढ़ में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बाद में, हाइड्रा की मदद से दोनों गाड़ियों को किनारे किया गया और मामला भवानीगढ़ पुलिस स्टेशन के ड्यूटी ऑफिसर ASI गुरदीप सिंह (1250/संगरूर) को सौंप दिया गया।    
  • कॉकरोच जनता पार्टी के सपोर्ट में उतरे Roadies के पुराने जज, Social Media पर Viral हुआ वीडियो

    कॉकरोच जनता पार्टी के सपोर्ट में उतरे Roadies के पुराने जज, Social Media पर Viral हुआ वीडियो

    मनोरंजन: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है इसमें दावा किया है कि MTV रोडीज को पुराने जज रघु राम को शो के एक पुराने ऑडिशन क्लिप के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को गाली देते और बाहर निकालते हुए देखा गया है। अब वायरल वीडियो पर बात करते हुए रघु ने इसे शेयर करने वालों को मजाक उड़ाते हुए कहा कि – तुम्हें कॉकरोच से कितना डर लगता है।

    आखिर क्या है ट्रैडिंग वीडियो के पीछे का सच

     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    रघु ने अपने पोस्ट पर कैप्शन लिखा कि – तो क्या मैंने सच में @Cockroach Janta Party के फाउंडर @AbhijeetDipke को गाली दी और उन्हें #Roadies के ऑडिशन से बाहर निकाल दिया है। ट्रेडिंग वीडियो के पीछे का सच क्या है? फिर उन्होंने वीडियो में कहा कि – मुझे बताया जा रहा है कि मेरा एक पुराना रोडीज का इंटरव्यू है जिसमें मैं गुस्सा कर रहा हूं। किसी पे गुस्सा कर रहा हूं धक्के मार के किसी को बाहर निकाल रहा हूं वो ट्रेंड हो रहा है आजकल और लोग कह रहे हैं कि ये कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके का इंटरव्यू है। दावे को खारिज करते हुए रघु ने ट्रेडिंग वीडियो को फेक कहा और समझाया है कि – मैं अभिजीत दीपके से कभी मिला ही नहीं फिर उन्होंने वीडियो फैलाने वालों को संबोधित करते हुए कहा कि – तुम्हारी कॉकरोचो से यार कितनी फटी है। उन्होंने आगे सवाल किया है कि झूठ बोलकर तुम उसकी बात को काटने की कोशिश करोगे तुम्हारे पास बोलने के लिए कुछ भी नहीं है सच में।

    अभिजीत दीपके ने दिया जवाब

    पोस्ट अपलोड होने के तुरंत बाद अभिजीत ने भी इसका जवाब दिया है। रघु की सफाई पर रिएक्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि – मैं तब स्कूल में था। रघु राम के सफाई देने से पहले रोडीज का एक पुराना ऑडिशन क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसमें दावा किया गया था कि इसमें जो कंटेस्टेंट था। वह कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके थे। वीडियो में रघु एक गरमागरम बहस के दौरान अपना आपा खोते हुए और कंटेस्टेंटस से कहते हुए दिख रहे हैं। आज के बाद मुझे अपनी जिंदगी कभी नजर मत दो। इस बीच कंटेस्टेंट उन्हें समझाने की कोशिश करता है। जवाब देता है और सर गलती तो बताइए। अभिजीत दीपके कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर है जो एक सटायरिकल सोशल मीडिया मूवमेंट हैं जिसमें हाल के महीनों में ऑनलाइन काफी ध्यान खींचा है। भारत के महाराष्ट्र राज्य से आने वाले अभिजीत ने अपने अलग तरह के वीडियो मजेदार पॉलिटिकल स्टाइल के मैसेज और कॉकरोच के बारे में अपनी बात कहकर बड़ी संख्या में फॉलोअर्स बना लिए हैं। इससे वह अनोखे इंटरनेट सेंसेशन बन गए हैं।    
  • Punjab News: गैंगस्टर मन्ना का जेल से वीडियो वायरल, कई अफसरों पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: गैंगस्टर मन्ना का जेल से वीडियो वायरल, कई अफसरों पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

    होशियारपुरः तलवंडी जेल का ‘कैटेगरी A’ का गैंगस्टर मनप्रीत सिंह मन्ना का वीडियो वायरल हुआ है। मन्ना होशियारपुर जेल में बंद है। वह वीडियो में बोल रहा है। मेरे हाथ में फोन है, जेल में एक सिक्योरिटी डिप्टी मैडम आशा रानी है। मैं घबराया इसलिए हूं क्योकि मुझे पिछले चार दिन से सोने नहीं दिया जा रहा है। अभी सुबह के 4 बजे हुए है। मेरे से पैसे हर रोज पैसे की डिमांड की जा रही है। अभी मेरे जेब में आइस है, यह जेल में कहां से आ गई। पैसे देने से मना करने पर बाहर से पुलिस मुलाजिम बुलाकर जिनका नाम गुरविंद्र सिंह और एक ओर मुलाजिम मोगा से है, जो एक नंबर चक्की और दो नंबर चक्की में है, मैं पांच नंबर चक्की में हूं। वो लड़कों को बहुत पीटा गया है। मैं भगवंत मान सरकार से अपील करता हूं कि हमारे लिए एक प्रोग्राम बनाए या फिर हमारे गोली मार दे। हम गोली से नहीं डरते। हमारा इन पुलिस से खैड़ा छुड़ाओं साहब। कहां से रोज-रोज पैसे दे हम। भगवंत मान साहब मैं आपको इमानदार लीडर समझता हूं।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    6 नंबर चक्की में 11 जून को 2 बजे से लेकर 6 बजे तक गलत काम हुआ है, ये कौन थे हमको इसका नहीं पता है। मैंने सुपरिडेंट, डिप्टी सभी को बताया कि एक लड़का और लड़की गलत काम कर रहे थे। बाद में हमको न बोलना। लेकिन मेरे को नहीं पता था ये इतनी बड़ी अफसर हैं मैं नहीं बोलता। अफसर तगड़ी है जो बाहर से मुलाजिम बुलाकर अंदर कुटवा रही है। ये देखलों मेरे गेट तोड़ने की कोशिश की गई, यहां कैमरा लगा हुआ है। मैंने खून के साथ भी लिखा आज हमें ये मारे गए हमें बचाया जाए। कोई भी आगे नहीं आया। बेनती है जनाब हमारे गोली मरवादो, कोई प्रोग्राम बनाओ कोई भाषा सिखाओ यहां व्यस्त रहे। यहां पर अगर कोई सुधरना चाहता है तो वह गलत लोगों के साथ ही रहेगा। मेरा दिमाग इतना खराब हुआ पड़ा है मेरे को गुरु ग्रंथ साहिब की कसम मैं मरने से नहीं डरता। मेरे पर तड़के गोली चला दो हुनें गोली चलादो मैं मरने से नहीं डरता। ऐसी जिदंगी नहीं काटी जा सकती। मैं पहले कपूरथला मेें था। वहां पर सुपरिडेंट शामलाल ज्योति उसके फोन बेचता अरुण (अनु) वह 2 लाख में फोन बेचता और साथ गरीबों को पीटता। मैंने सुपरिडेंट साहब को कहता 20 दिन हमे 2 जाने को बंद रखा तीन जाने को उसमें एक जवाक 20 साल का नवप्रीत नवी ठीक है। पुलिस ने उसको पीट-पीट ओ हाल करता बाद में जेल बरेक का पर्चा डाला झूठा। आप उससे मिलकर देख ले क्या आपको वह गैंगस्ट लगता। 20 साल की उम्र में जिसने इतना कुछ झेल लिया वह सही जगह जाएगा। जनाब जो सुधरना चाहते है उन्हें सुधरने दो। ऐसे अफसरों से हमारा खैड़ा छुड़ाओ। रोज हमे रिमांड पर ले जाते है। काम दो, पिस्तौल दो, बंदे पकड़वा दो रोज-रोज कैसे बंदे पकड़वादे। किसकी मां का पुत्त मरवा दिए। सुनो साडी गल जनाब, सुनो आह देखलो किना ऊंची मैं बोली जाना, ऐथे पांच मुलाजिमा की ड्यूटी है। आता कोई यहां पर। इससे पहले गेट पट्टी जा रहे थे। मैं खून के साथ लिख दिया। मेरे बेनती है हमारा मेडिकल करवाया जाए तड़के। हमारे पर बहुत शीदत हुया या सानू गोली मार दीती जावे। हम बिल्कुल नहीं डरते। चार दिन से मुझे सोने नहीं दिया गया। सीसीटीवी यहां लगे है चेक कर लिए जाए। सिर्फ बातें ही है युद्ध नशे के विरुद्ध। गैंगस्टरों क्या आपने सुधारना आप हमको आतंकवादी बनाना चाहते है।    
  • रिमांड पर आए Anil Ambani की कंपनी के पूर्व MD, पहले हुए थे अरेस्ट, ये है पूरा मामला

    रिमांड पर आए Anil Ambani की कंपनी के पूर्व MD, पहले हुए थे अरेस्ट, ये है पूरा मामला

    नई दिल्ली: अनिल अंबानी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। उनके नेतृत्व वाले रिलांयस ग्रुप पर ईडी का एक्शन जारी है। बीते शुक्रवार को ही प्रवर्तन निदेशालय ने अनिल अंबानी के करीबी और रिलांयस ग्रुप के पूर्व ग्रुप मैनेजिंग डायरेक्टर और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के वाइस चेयरमैने सतीश सेठ को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया था। अब गिरफ्तारी के बाद उन्हें एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया है। जहां से ईडी को ट्रांजिट रिमांड मिल गई है। अब उन्हें दिल्ली लाया जा रहा है। समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को मुंबई में रिलांयस अनिल अंबानी ग्रुप को दो पूर्व अधिकारियों को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार किया था। अब दिल्ली को द्वारका कोर्ट ने उन्हें 6 दिन की ईडी कस्टडी में भेज दिया है।

    सतीश सेठ को मिला 6 दिन का रिमांड

    रिपोर्ट के अनुसार, द्वारका कोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद रिलांयस अनिल अंबानी ग्रुप के पूर्व ग्रुप MD सतीश सेठ को 6 दिन की रिमांड पर भेजा है। मनी लॉन्ड्रिंग के एक कथित मामले में गिरफ्तार सेठ पर आरोप है कि उन्होंने ज्यादा कीमत पर डायमंड इंपोर्ट दिखाकर फर्जी बिल बनाए और हवाला के जरिए पैसे विदेश भेजे हैं। कोर्ट ने इस पूरे मामले को लेकर कहा है कि अपराध से मिली रकम के असली लाभार्थियों की पहचान करने और पैसे के पूरे लेन-देन का पता लगाने के लिए उनकी कस्टडी में पूछताछ जरुरी है। सतीश सेठ को लंबे समय तक अनिल अंबानी का बहुत करीबी और भरोसेमंद सहयोगी माना जाता रहा है जो रिलांयस ग्रूप के ग्रुप मैनेजिंग डॉयरेक्टर और रिलांयस इंफ्रास्ट्रक्चर के वाइस चेयरमैन के रुप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

    ईडी की जांच में मिला है

    प्रवर्तन निदेशालय ने कहा कि PMLA के अंतर्गत की गई जांच में यह सामने आया है कि अनिल अंबानी की रिलांयस बड़े पैमाने पर हुए उस फाइनेंशियल फ्रॉड की प्रमुख लाभार्थी थी। इसमें NHAI के दो कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट्स से पब्लिक फंड को भी सिस्टैमिक तरीके से विदेश भेजा गया था। आरोप है कि रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड उन कॉपोर्रेट कंपनियों में से एक थी जिन्होंने शेल कंपनियों का इस्तेमाल करके पैसे विदेश भेजे हैं। ईडी का आरोप है कि RIL ने 92 करोड़ रुपये विदेश भेजे हैं।

    मार्च में सीबीआई ने दर्ज किया था केस

    केंद्रीय जांच ब्यूरो ने बीते मार्च 2026 में ही अनिल अंबानी के करीबी सतीश सेठ और गौतम दोशी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद दोनों अधिकारियों के परिसरों और ठिकानों पर छापेमारी भी की गई थी। सीबीआई की इसी शिकायत को आधार बनाकर ईडी ने दोनों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के अंतर्गत अपनी जांच शुरु की थी।

    कल शेयरों पर दिखेगा असर

    अनिल अंबानी के करीबियों पर ईडी का एक्शन बीते लंबे समय से जारी है। हर अपडे़ट का असर उनकी कंपनियों के शेयरों पर देखने को मिलता रहा है। ऐसे में सतीश सेठ की छह दिन की रिमांड की खबर के बाद भी अनिल अंबानी की कंपनियों रिलांयस इंफ्रा और रिलांयस पावर के शेयर फोकस में है और हफ्ते के पहले कारोबारी दिन कारोबारी दिन सोमवार को मार्केट ओपन होने के साथ ही इनपर असर देखने को मिल सकता है। बीते शुक्रवार को रिलांयस इंफ्रास्ट्रक्र्चर का शेयर जोरदार 4.99 फीसदी की उछाल के साथ 85.84 रुपये के लेवल क्लोज हुआ था। वहीं अनिल अंबानी की दूसरी कंपनी रिलांयस पावर का शेयर 3.38 फीसदी को तेजी लेकर 26.59 रुपये पर क्लोज हुआ था।
  • Jalandhar News : गुरु साहिबानों और संत-महापुरुषों द्वारा दिखाए धर्म के मार्ग पर चल रही है भगवंत मान सरकार: अरविंद केजरीवाल, देखे वीडियो

    Jalandhar News : गुरु साहिबानों और संत-महापुरुषों द्वारा दिखाए धर्म के मार्ग पर चल रही है भगवंत मान सरकार: अरविंद केजरीवाल, देखे वीडियो

    जालंधर, 13 जून: भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में जालंधर के साईं दास स्कूल मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘एक शाम शिव के नाम’ में शनिवार शाम श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस भव्य आयोजन में आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, वरिष्ठ संत-महात्मा, महा मंडलेश्वर तथा हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध भजन गायक हंसराज रघुवंशी रहे, जिन्होंने भगवान शिव और भगवान परशुराम को समर्पित भजनों से पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में डूबे रहे और कार्यक्रम स्थल ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंजता रहा।

    ‘एक श्याम शिव के नाम ‘ मे उमड़ा जन सैलाब, भोले के रंग में रंगे शहरवासी

    सभा को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भगवान परशुराम केवल एक समुदाय के नहीं बल्कि पूरी मानवता के प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम ने अन्याय, अत्याचार और शोषण के खिलाफ संघर्ष का संदेश दिया तथा ज्ञान और शक्ति के संतुलन का आदर्श प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा, “भगवान परशुराम शास्त्र और शस्त्र दोनों के प्रतीक हैं। उनका जीवन हमें सिखाता है कि समाज में अन्याय, भेदभाव और अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाना हमारा कर्तव्य है। उनके आदर्श आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने हजारों वर्ष पहले थे।” केजरीवाल ने कहा कि पंजाब की धरती हमेशा संतों, गुरुओं और महापुरुषों की शिक्षाओं पर चलती रही है। पंजाब सरकार भी सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और धार्मिक सौहार्द को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

    युवाओं को शिक्षा और कौशल से सशक्त बना रही सरकार

    अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जिस प्रकार भगवान परशुराम ज्ञान के प्रतीक थे, उसी प्रकार पंजाब सरकार भी युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और कौशल विकास के माध्यम से सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सरकारी स्कूलों और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ-साथ युवाओं को रोजगार योग्य बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है।

    पहली बार राज्य स्तर पर मनाई गई भगवान परशुराम जयंती

    केजरीवाल ने कहा कि वर्ष 2025 में पहली बार पंजाब सरकार ने भगवान परशुराम जयंती को राज्य स्तर पर मनाने की शुरुआत की थी। इसके अलावा अप्रैल 2026 में पहली बार हिंदू नववर्ष का राज्य स्तरीय आयोजन भी किया गया। उन्होंने बताया कि अमृतसर स्थित भगवान वाल्मीकि आश्रम के लंबित विकास कार्यों को भी सरकार ने 25 करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर पूरा कराया है।

    पंजाब की धरती पर नफरत के बीज नहीं उग सकते: CM भगवंत मान

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अपने संबोधन में कहा कि पंजाब की पवित्र और उपजाऊ धरती पर हर प्रकार की फसल उग सकती है, लेकिन नफरत और वैमनस्य के बीज कभी नहीं पनप सकते। उन्होंने कहा, “हमारे गुरुओं और संतों ने हमें प्रेम, भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द का मार्ग दिखाया है। पंजाब में हर धर्म और समुदाय के लोग एक-दूसरे के त्योहारों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।” मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान शिव करुणा, दया और क्षमा के प्रतीक हैं। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, आपसी प्रेम और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं।

    सभी धर्मों को समान सम्मान दे रही पंजाब सरकार

    भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार सभी धर्मों और आस्थाओं को समान सम्मान देने की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकार ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित किए और अब श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को भी भव्य रूप से मनाने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह अवसर करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए ऐतिहासिक महत्व रखता है और सरकार इसे यादगार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

    मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का होगा विस्तार

    मुख्यमंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत पंजाब के श्रद्धालुओं को श्री हरमंदिर साहिब, श्री दुर्गियाना मंदिर, श्री आनंदपुर साहिब, भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल और माता नैना देवी सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों की निशुल्क यात्रा करवाई जा रही है। उन्होंने घोषणा की कि अब इस योजना का विस्तार करते हुए हरिद्वार, श्री खाटू श्याम जी, सालासर बालाजी धाम और अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों को भी शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस योजना का लाभ किसी भी जाति, धर्म या आय वर्ग का व्यक्ति उठा सकता है।

    धार्मिक ग्रंथों के प्रकाश वाले वाहनों को टैक्स से छूट

    मुख्यमंत्री ने एक और महत्वपूर्ण फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि विभिन्न धर्मों के पवित्र ग्रंथों के प्रकाश के लिए इस्तेमाल होने वाले विशेष वाहनों को मोटर वाहन कर से छूट दे दी गई है। उन्होंने बताया कि पंजाब में ऐसे लगभग 25,000 वाहन हैं, जिनसे पहले प्रतिवर्ष करीब 10,000 रुपये टैक्स लिया जाता था। सरकार के इस फैसले से धार्मिक संस्थाओं और संगठनों को सालाना 20 से 25 करोड़ रुपये की राहत मिलेगी।

    सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुट होने की अपील

    अपने संबोधन के अंत में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों से जात-पात, धर्म और क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर पंजाब की एकता और भाईचारे को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर नशामुक्त, खुशहाल और रंगला पंजाब बनाने के लिए योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, मोहिंदर भगत, सांस्कृतिक मामलों के सलाहकार दीपक बाली तथा कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।  
  • परीक्षा देने जा रहे Student’s की ट्रेन लेट होने पर हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, छोड़े आंसू गैस के गोले

    परीक्षा देने जा रहे Student’s की ट्रेन लेट होने पर हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, छोड़े आंसू गैस के गोले

    पटनाः बिहार की राजधानी पटना स्थित पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर रविवार को परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया। जानकारी के अनुसार छात्र मद्य निषेध विभाग की परीक्षा देने के लिए यात्रा कर रहे थे। ट्रेन लेट होने पर छात्रों का गुस्सा चरम पर पहुंच गया। छात्रों ने ट्रेन में तोड़फोड़ और पत्थरबाजी किए जाने की सूचना है। पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। इसके अलावा चेतावनी स्वरूप हवाई फायरिंग और लाठीचार्ज भी किया गया। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में कुछ युवकों को हिरासत में भी लिया है।

    ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण अभ्यर्थियों में नाराजगी बढ़ गई और उन्होंने स्टेशन परिसर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते प्रदर्शन उग्र हो गया।

    पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन ने बताया कि कुछ लोग ट्रेन व्यवस्था से संबंधित मुद्दों को लेकर विरोध कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रेलवे प्रशासन ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की थी और दो स्पेशल ट्रेनें पहले से स्टेशन पर मौजूद थीं।

    जिलाधिकारी के मुताबिक प्रदर्शन के दौरान कुछ असामाजिक तत्व भी भीड़ में शामिल हो गए और उन्होंने पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसके बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने न्यूनतम बल का प्रयोग करते हुए भीड़ को वहां से हटाया।

    वहीं, पटना रेंज के आईजी जितेंद्र राणा ने बताया कि स्टेशन पर करीब 200 से 250 छात्र मौजूद थे, जो ट्रेन परिचालन को बाधित कर रहे थे। यात्रियों, रेलवे संपत्ति और आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई की गई।
    रेल IG अमरेश कुमार ने बताया कि पाटलिपुत्र जंक्शन पर पथराव मामले में पुलिस ने 6 अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है। 500 अज्ञात पर एफआईआर दर्ज की गई है। आईजी जितेंद्र राणा समेत 6 पुलिसकर्मी घायल हो गई हैं।