Blog

  • अमृतपाल को पकड़ने के लिए सरकार ने कसा शिकंजा, अब बचकर जाना होगा मुश्किल

    अमृतपाल को पकड़ने के लिए सरकार ने कसा शिकंजा, अब बचकर जाना होगा मुश्किल

    जालंधर: 21 दिन बीत चुके हैं लेकिन खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। अब ऐसा माना जा रहा है कि पुलिस जल्द ही उसे अपनी गिरफ्त में ले सकती है। कुछ समय पहले एक वीडियो जारी करके अमृतपाल सिंह ने श्री अकाल तख्त साहिब से मदद मांगी थी और सरबत खालसा बुलाने की मांग राखी थी। लेकिन अब अकाल तख़्त द्वारा खुद ही अमृतपाल को सरेंडर करने के लिए कह दिया गया है। वहीँ अब अमृतपाल को गिरफ्तार करने के लिए पंजाब के चप्पे-चप्पे पर पैरामिलिट्री फोर्स भी बिठा दी गई है। अब ऐसा लगता है कि इस बार उसका बचकर जाना बहुत मुश्किल होगा। 

    बीते दिन यानि शुक्रवार को तलवंडी साबो स्थित तख्त श्री दमदमा साहिब में विशेष बैठक का आयोजन किया गया था। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि अमृतपाल सिंह सरेंडर कर देगा। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। तलवंडी साबो के बाहर पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च किया जा रहा था और पुलिस अमृतपाल को सरेंडर करने से पहले अरेस्ट करना चाहती है लेकिन शायद अमृतपाल सिंह को यह मंज़ूर नहीं। 

    अमृतपाल सिंह कि तलाश में पुलिस पंजाब के 150 से ज्यादा बस स्टैंड पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस को शक है कि अमृतपाल पकिस्तान भाग सकता है। इसलिए पाकिस्तान से सटे पंजाब के सीमावर्ती गांवों में 5000 से ज्यादा पुलिसवाले तलाशी अभियान में जुटे हैं। आस-पास के छोटे शहरों, गावों में भी ज़बरदस्त नाकेबंदी की गई है। पूर्ण रूप से इस बार पुलिस ने अमृतपाल को पकड़ने की बेहद सख्त तैयारी कर ली है। अब देखना यह होगा कि पुलिस कि यह कोशिश कब और कितनी सफल होती है।

  • आज का राशिफल, 8 अप्रैल 2023

    आज का राशिफल, 8 अप्रैल 2023

    आज का राशिफल, 8 अप्रैल 2023

    मेष: दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार में लाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा। संतान पक्ष से आरोग्य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें। हानि संभव है। भाइयों का साथ मिलेगा।

    वृष: किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। परिवार व मित्रों के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। शारीरिक कष्ट संभव है, सावधान रहें। निवेश शुभ रहेगा। तीर्थयात्रा की योजना बन सकती है।

    मिथुन: व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। बजट बिगड़ेगा। दूर से शोक समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। भागदौड़ रहेगी। बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। पुराना रोग उभर सकता है। व्यापार में अधिक ध्यान देना पड़ेगा। जोखिम न उठाएं।

    कर्क: कष्ट, भय, चिंता व तनाव का वातावरण बन सकता है। जीवनसाथी पर अधिक मेहरबान होंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में अनुकूलता रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यय होगा। मित्रों से मेलजोल बढ़ेगा। नए संपर्क बन सकते हैं। धनार्जन होगा।

    सिंह: तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ बाहर जाने की योजना बनेगी। रोजगार प्राप्ति के योग हैं। परिवार व स्नेहीजनों के साथ विवाद हो सकता है। शत्रुता में वृद्धि होगी। अज्ञात भय रहेगा। थकान महसूस होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।

    कन्या: यात्रा सफल रहेगी। शारीरिक कष्ट हो सकता है। बेचैनी रहेगी। नई योजना बनेगी। लोगों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। काफी समय से अटके काम पूरे होने के योग हैं। भरपूर प्रयास करें। आय में मनोनुकूल वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा।

    तुला: अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। व्ययसाय लाभप्रद रहेगा। कार्य पर ध्यान दें।

    वृश्चिक: कोई राजकीय बाधा हो सकती है। जल्दबाजी में कोई भी गलत कार्य न करें। विवाद से बचें। काफी समय से अटका हुआ पैसा मिलने का योग है, प्रयास करें। या‍त्रा लाभदायक रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। वस्तुएं संभालकर रखें।

    धनु: किसी की बातों में न आएं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। अचानक लाभ के योग हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार में वृद्धि से संतुष्टि रहेगी। नौकरी में जवाबदारी बढ़ सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। उत्साह से काम कर पाएंगे।

    मकर: परिवार की आवश्यकताओं के लिए भागदौड़ तथा व्यय की अधिकता रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में विशेष सावधानी की आवश्यकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। कार्य की गति धीमी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। निवेश करने का समय नहीं है। नौकरी में मातहतों से अनबन हो सकती है, धैर्य रखें।

    कुंभ: जोखिम व जमानत के कार्य टालें। शारीरिक कष्ट संभव है। व्यवसाय धीमा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की नाराजी झेलनी पड़ सकती है। परिवार में मनमुटाव हो सकता है। सुख के साधनों पर व्यय सोच-समझकर करें। निवेश करने से बचें। व्यापार ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

    मीन: किसी अपरिचित की बातों में न आएं। धनहानि हो सकती है। थोड़े प्रयास से ही काम सफल रहेंगे। मित्रों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
  • पंजाब: 57 गैंगस्टरों व आतंकियों की संपत्ति जब्त करने की तैयारी में NIA

    पंजाब: 57 गैंगस्टरों व आतंकियों की संपत्ति जब्त करने की तैयारी में NIA

    चंडीगढ़ : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पंजाब के 57 गैंगस्टर और आतंकियों की संपत्ति जब्त करने की तैयारी शुरू कर दी है। जांच एजेंसी ने राज्य सरकार को पत्र भेजकर गैंगस्टरों व आतंकियों की चल-अचल संपत्ति का रिकॉर्ड मांगा है। बताया जा रहा है कि जिला स्तर पर प्रशासन ने अपने इलाके के गैंगस्टरों और उनके परिवारों के नाम पर रजिस्टर्ड प्रॉपर्टी खंगालनी शुरू कर दी है। एनआईए कुख्यात गैंगस्टरों और सीमा पार से भारत को दहलाने की साजिश रच रहे आतंकियों के गठजोड़ की जांच कर रही है।

    जांच में सामने आया है कि पंजाब के 57 गैंगस्टर व आतंकियों ने अपराध के जरिये धन अर्जित कर काफी संपत्ति बनाई है। एनआईए से पत्र मिलने के बाद राज्य सरकार के गृह विभाग ने सभी जिलों के डीसी को पत्र लिखकर गैंगस्टरों की संपत्ति का विवरण मांगा है। एनआईए ने जिन 57 नामी अपराधियों व आतंकियों की सूची बनाई है, उनमें 12 गैंगस्टरों की संपत्ति फिरोजपुर में है। तरनतारन में 11 और अमृतसर में 10 गैंगस्टरों ने संपत्ति बनाई है। इसके अलावा कपूरथला, मोगा, मोहाली, फाजिल्का, मुक्तसर, गुरदासपुर और होशियारपुर में भी अपराधियों व आतंकियों ने संपत्ति बनाई है। 

    एजेंसियां गैंगस्टरों की गिरफ्तारी से छह साल पहले तक बनाई गई प्रॉपर्टी का आकलन करती है। जांच एजेंसी यह भी पता लगाती है कि उसके परिजन व रिश्तेदारों के नाम कितनी संपत्ति है। पंजाब के कई गैंगस्टर व आतंकी टारगेट कीलिंग, नशा तस्करी और आतंकी वारदात में शामिल हैं। इनमें मुख्य रूप से सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मुख्य साजिशकर्ता गोल्डी बराड़, लॉरेंस बिश्नोई, गौरव पटियाल, जग्गू भगवानपुरिया, सुखप्रीत बुड्ढा, दिलप्रीत सिंह बाबा, अर्शदीप सिंह ढल्ला, संपत्त नेहरा, लखबीर सिंह लंडा, हरविंदर सिंह रिंदा व अन्य शामिल है।

    एनआईए ने 23 सितंबर 2019 को तरनतारन बम धमाके के जिम्मेदार खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) के सदस्यों की भी प्रॉपर्टी की जानकारी मांगी है। फरवरी 2020 पकड़े गए आतंकी मॉड्यूल के बारे में भी जानकारी मांगी गई है। सूची में एसएफजे के सदस्यों के नाम भी शामिल हैं। 

  • पंजाब सरकार ने दी बड़ी राहत : अब यहां बनेगा 360 करोड़ रुपए की लागत से मेडिकल कॉलेज

    पंजाब सरकार ने दी बड़ी राहत : अब यहां बनेगा 360 करोड़ रुपए की लागत से मेडिकल कॉलेज

    होशियापुर: शहर के लोगों को जल्दी ही बेहतर सेहत सुविधाएं मिलेगी। गंभीर बीमारी के इलाज के लिए उन्हें जालंधर या लुधियाना नहीं जाना पडे़गा। राज्य सरकार ने मेडिकल कॉलेज के लिए कदम बढ़ा दिया है। 360 करोड़ की लागत से सिविल अस्पताल के अंदर ही मेडिकल कॉलेज व हॉस्टल की इमारत बनकर तैयार होगी। प्रोजेक्ट पीडब्ल्यूडी एंड बीआर द्वारा पूरा किया जाएगा। यह राज्य का 5वां मेडिकल कॉलेज होगा।

    राज्य की मान सरकार होशियारपुर में मेडिकल कॉलेज बनाने को लेकर काफी गंभीर है। इस बार मेडिकल कॉलेज के लिए अलग से 412 करोड़ बजट का प्रावधान किया गया था। इसके बाद अब इस दिशा में कदम बढ़ाया गया। जून महीने तक इमारत बनाने का काम शुरू हो जाएगा। हालांकि मेडिकल कॉलेज के लिए जगह की निशानदेही पहले ही कर ली गई थी। 

    मौजूदा समय में जिला अस्पताल के अंदर ही 23 एकड़ जगह में कॉलेज स्थापित होगा। यह इमारत पूरी तरह से भूकंप रोधी होगी। कॉलेज में एमबीबीएस की सौ सीटें रहेंगी। सरकार की कोशिश है इस अस्पताल का फायदा जल्दी लोगों को मिले। होशियारपुर के विधायक एवं मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा का कहना है कि यह मेडिकल कॉलेज होशियारपुर नहीं बल्कि दोआबा के लिए वरदान साबित होगा। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट तय समय में पूरा होगा।

    मेडिकल कॉलेज का नाम राज्य सरकार ने शहीद ऊधम सिंह स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस दिया है। यह कॉलेज हिमाचल के कई जिलों के लिए भी वरदान साबित होगा, क्योंकि उस इलाके में भी कोई बड़ा सरकारी संस्थान नहीं है, जबकि निजी अस्पतालों में इलाज मंहगा है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਕਣਕ ਦੇ ਖੇਤਾਂ ‘ਚ ਅੱਗ ਲੱਗਣ ਕਾਰਨ ਹੋਇਆ ਨੁਕਸਾਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਕਣਕ ਦੇ ਖੇਤਾਂ ‘ਚ ਅੱਗ ਲੱਗਣ ਕਾਰਨ ਹੋਇਆ ਨੁਕਸਾਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਨੰਗਲ : ਗਰਮੀ ਦੇ ਮੌਸਮ ਵਿੱਚ ਕਈ ਥਾਵਾਂ ਤੇ ਫਸਲਾਂ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲੱਗਣ ਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆਊਂਦੀਆਂ ਹਨ। ਅਜੀਹਾ ਹੀ ਇੱਕ ਮਾਮਲਾ ਨੰਗਲ ਤੋਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਜਿਥੇ  ਕਣਕ ਦੀ ਫਸਲ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲੱਗ ਗਈ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਅੱਗ ਨੂੰ ਬੁਜਾਈਆ ਦੇ ਯਤਨ ਕੀਤੇ ਅੱਤੇ ਅੱਗ ਤੇ ਕਾਬੂ ਪਾਇਆ ਗਿਆ।

    ਦੱਸ ਦਈਏ ਕਿ ਅੱਗ ਨੇ ਜਿਥੇ ਕੁਝ ਖੇਤਾਂ ਚ ਆਪਣੀ ਚਪੇਟ ਵਿਚ ਲੈ ਲਿਆ ਓਥੇ ਹੀ ਬਾਕੀ ਫਸਲ ਨੂੰ ਬਚਾ ਲਿਆ ਗਿਆ। ਗਰਮੀ ਦੇ ਕਾਰਣ ਫਸਲਾਂ ਚ ਅੱਗ ਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਚ ਵਾਧਾ ਹੋ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਅਤੇ ਕੁਝ ਅਣਗਿਹਲੀਆਂ ਕਾਰਨ ਵੀ ਅਜੀਹੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਵਾਪਰਦੀਆਂ ਹਨ। ਜਿਸ ਨਾਲ ਕਿਸਾਨ ਦੀ ਸਾਲ ਭਰ ਦੀ ਮਿਹਨਤ ਸੜ ਕੇ ਸੁਆਹ ਹੋ ਜਾਂਦੀ ਹੈ।

  • शादी के 2 साल बाद दुल्हन ने किया ऐसा खतरनाक कांड, पति समेत थाने पहुंचा पूरा परिवार

    शादी के 2 साल बाद दुल्हन ने किया ऐसा खतरनाक कांड, पति समेत थाने पहुंचा पूरा परिवार

    नोएडा : क्षेत्र में फेस-वन थानाक्षेत्र के हरौला गांव में एक महिला द्वारा तीन दिन पूर्व आत्महत्या करने के सिलसिले में उसकी मां की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि शांति देवी ने थाने में आज रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी बेटी कविता की 2 वर्ष पूर्व मुकेश महतो से शादी हुई थी और शादी के समय से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए उसका उत्पीड़न कर रहे थे।

    उन्होंने बताया कि उनके उत्पीड़न के चलते कविता ने तीन दिन पूर्व आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में दहेज उत्पीड़न की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। कविता की मां ने उसके पति मुकेश, सास कांति, ससुर धनेश्वर, ननंद संगीता, तनु और ऋतु सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

  • होशियारपुरः दर्दनाक सड़क हादसे में बाप-बेटे की मौत

    होशियारपुरः दर्दनाक सड़क हादसे में बाप-बेटे की मौत

    टांडा उड़मुड़ः शहर में आए दिन होने वाले सड़क हादसों में कई कीमती जानें जाने के मामले सामने आ रहे है। कभी-कभी ये दुर्घटनाएं हमारी लापरवाही के कारण होती हैं लेकिन कई बार ये अप्रत्याशित रूप से होती हैं या यूं कहें कि स्वाभाविक रूप से होती हैं। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला हादसा गांव पतियाला के पास हुआ है जहां पिता-पुत्र की मौत हो गई है।

    मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा आज अल सुबह हाईवे पर हुआ है। सुबह करीब 6 बजे लकड़ लेकर जा रही बोलेरो गाड़ी का अचानक टायर फट गया और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के पहिए के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि इस भीषण हादसे में मरने वाले दोनों पिता-पुत्र हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • पंजाबः ट्रैक्टर ट्राली और कार की भयानक टक्कर में 3 घायल

    पंजाबः ट्रैक्टर ट्राली और कार की भयानक टक्कर में 3 घायल

    मोगाः जिले में दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। यह हादसा मोगा के फिरोजपुर रोड़ के गांव डगरू के पास हुआ है। जहां एक गाड़ी की बेकाबू ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 3 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार कार में सवार 4 लोग मलेरकोटला से माथा टेककर वापस अपने शहर फिरोजपुर जा रहे थे।

    अचानक उनके वाहन के सामने हाईवे पर अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली आ गई। जिससे गाड़ी की टक्कर हो गई जिससे यह भयानक हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक टक्कर इतनी भयानक थी कि इस हादसे के बाद ट्रैक्टर पलट गया और गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में  तीन लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें मोगा के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

  • मॉडल्स कॉस्मेटिक उद्योग के गोदाम में लगी आग

    मॉडल्स कॉस्मेटिक उद्योग के गोदाम में लगी आग

    ऊना/सुशील पंडित : आद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल के अंतर्गत पड़ते गांव नंगलकलां में मॉडल्स कॉस्मेटिक प्राइवेट लिमिटेड के गोदाम में आग लग गई, जिससे गोदाम में रखा साबुन बनाने का रॉ मैटेरियल जल गया है। गोदाम में लगी आग पर टाहलीवाल व ऊना फायर ब्रिगेड कर्मियों ने  काबू पाया। आग की घटना से उद्योग प्रबंधन को लगभग 30 से 40 लाख रुपए की क्षति होने का अनुमान है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर को नंगलकलां के पास झाड़ियों में आग लगी थी, जिसने गोदाम को भी चपेट में ले लिया। गोदाम के शेड में रखा सामान जलने लगा। कंपनी कर्मियों ने अग्निशमन टाहलीवाल को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची।  फायरमैन सुनील दत के नेतृत्व में फायर कर्मियों ने गोदाम में लगी आग को बुझाना चालू किया और फायर बिग्रेड की एक गाड़ी ऊना से बुलाई गई। ऊना फायर स्टेशन के इंचार्ज नितिन धीमान भी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद फायर कर्मियों ने आग पर नियंत्रण पाया। फायर ब्रिगेड टीम में लीडिंग फायरमैन सुनील दत्त, दर्शन सिंह, रविंद्र सिंह, संजीव कुमार और गुरभाग सिंह शामिल थे।

    90  लाख का सामान बचाया

    टाहलीवाल फायर पोस्ट के प्रभारी सुनील दत ने कहा कि गोदाम में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। इस घटना में लगभग 35 से 40लाख का नुकसान होने का अनुमान है, जबकि लगभग 90 लाख रुपए का रॉ मैटेरियल और शेड जलने से वचा लिया गया। गोदाम में झाड़ियों में लगी आग की वजह से फैली। मॉडल्स कम्पनी मैनेजर निशांत भारद्वाज ने बताया की आग लगने के बाद हमने तुरंत फायर स्टेशन मे कॉल  की जिससे काफी  हद तक समान को बचा लिया गया। कम्पनी का करीब 30 से 40 लाख का सामान जल गया व  आग बुझाते करीब 20 लाख का सामान पानी से ख़राब हो गया।

  • पंजाबः सड़क किनारे खड़े युवकों पर पलटा तेज रफ्तार ट्रक, एक की मौत, देखें वीडियो

    पंजाबः सड़क किनारे खड़े युवकों पर पलटा तेज रफ्तार ट्रक, एक की मौत, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः दीनानगर जदुक में पठानकोट-अमृतसर नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। दरअसल, हाईवे पर गन्ने का रस पी रहे तीन युवकों को पत्थरों से भरा तेज रफ्तार ट्रक पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं हादसे में तीन घायल हो गए। इस घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच कर रही है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।