Blog

  • पंजाबः ट्रक यूनियन ने लगाया धरना, जाम से नेशनल हाईवे ठप 

    पंजाबः ट्रक यूनियन ने लगाया धरना, जाम से नेशनल हाईवे ठप 

    लुधियानाः ट्रक यूनियन के सदस्यों ने मंगलवार देर शाम नेशनल हाईवे जाम कर दिया। लाडोवाल टोल प्लाजा से समराला चौक तक ट्रैफिक जाम है। बताया जा रहा है कि फिल्लौर में पंजाब ट्रक यूनियन के सदस्यों ने धरना लगाया है। धरना की वजह से किसी वाहन को आने-जाने नहीं दिया जा रहा। टोल प्लाजा ठप पड़ा है। पुलिस द्वारा बस्ती जोधेवाल से ही वाहन चालकों को फिल्लौर जाने से रोका जा रहा है।

    जिस वाहन चालक ने फगवाड़ा या जालंधर आदि जाना है उसे राहों रोड़ से नवांशहर होते हुए फगवाड़ा व जालंधर जाना पड़ेगा। ट्रैफिक कर्मचारी लगातार ट्रैफिक को सुचारु करने में लगे है। नेशनल हाईवे ठप होने के बाद अधिकारियों को हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि टोल प्लाजा पर जाम की स्थिति बनने से कई लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

    ट्रक आपरेटर अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे है। पंजाब ट्रक यूनियन के पदाधिकारियों से जिला अधिकारी बातचीत करने का प्रयास कर रहे है ताकि उनकी मांगों के बारे में पता चल सके। फिलहाल लुधियाना में जाम की स्थिती बनी हुई है।

  • पंजाबः वन निगम का कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

    पंजाबः वन निगम का कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

    मोहालीः विजीलेंस ब्यूरो ने पंजाब वन निगम पर रिश्वत के मामले में कार्रवाई की है। विजीलेंस ने एसएएस नगर के कार्यालय में (डाटा एंट्री ऑपरेटर) के रूप में कार्यरत गुरदर्शन सिंह को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। स्टेट विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी प्रिंस वर्मा निवासी सेक्टर-39, चंडीगढ़ रोड, लुधियाना सिटी की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है।

    प्रवक्ता ने कहा कि शिकायतकर्ता ने सतर्कता ब्यूरो से संपर्क किया था और आरोप लगाया था कि उसकी फर्म ‘पंजाब टिम्बर’ गणेश बिल्डर्स, श्री गंगा नगर, राजस्थान से अमृतसर जिले के मेहता चौक से लेकर गुरदासपुर जिले में डेरा बाबा नानक कॉरिडोर को जाती सड़क के दोनों तरफ के पेड़ों को काटने का काम सौंपा गया था शिकायतकर्ता ने आगे खुलासा किया कि उक्त मामले में राज्य वन निगम से आवश्यक अनुमोदन प्राप्त करने के लिए, उक्त कार्यालय सहायक गुरदर्शन सिंह ने उनसे (शिकायतकर्ता) से उसकी फर्म को अलॉट किये गए कार्य का 1.5% कमीशन (कुल 6,00,000 रुपये) मांगा। उन्होंने यह भी बताया कि उक्त आरोपी पूर्व में उनसे इस संबंध में 10 हजार रुपये रिश्वत भी ले चुका है।

    प्रवक्ता ने कहा कि उक्त शिकायत में आरोपों की पुष्टि करने के बाद आर्थिक अपराध शाखा पंजाब की एक सतर्कता टीम ने दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में आरोपी कर्मचारी को 30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ थाना सतर्कता ब्यूरो में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला संख्या 26 दिनांक 19-12-2022 दर्ज किया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

  • जालंधरः अवैध शराब की पेटियों सहित व्यक्ति गिरफ्तार

    जालंधरः अवैध शराब की पेटियों सहित व्यक्ति गिरफ्तार

    जालंधर/हर्ष कुमारः सीआईए स्टाफ की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5 पेटी शराब बरामद की है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान दीपक कुमार उर्फ लाडी पुत्र मनोज कुमार निवासी दशमेश नगर के रूप में हुई है। सीआईए स्टाफ के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि उनकी टीम गश्त के दौरान रविदास चौक के पास मौजूद थी, तभी उन्हें गुप्त सूचना मिली थी।

    एक अन्य मामले में सीआईए स्टाफ की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 पेटी अवैध शराब बरामद की है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान उजागर सिंह उर्फ जागर पुत्र अतर सिंह निवासी जनक नगर, बस्ती के के रूप में हुई है। सीआईए स्टाफ के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि उनकी टीम गश्त के दौरान बाबरीक चौक के पास मौजूद थी, तभी उन्हें गुप्त सूचना मिली थी की उजागर सिंह अपनी गाड़ी में सवार होकर शराब की सप्लाई देने जा रहा है।

    मौके पर तैनात सीआईए स्टाफ के कर्मचारियों ने उजागर सिंह को दबोच कर उसके कब्जे से 20 पेटी शराब मारका रॉयल स्टैग बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि पता चल सके कि यह सप्लाई दे कहां से लेकर आया था और कहां देने जा रहा था।

    दीपक एक्टिवा पर सवार होकर शराब बेचने के लिए अपने ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। उसी दौरान अशोक कुमार ने अपनी टीम तैयार कर मौके पर पहुंचकर दीपक के कब्जे से 5 पेटी अवैध चुनाव मारका पंजाब किंग बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • पंजाबः सरकार ने रिहायशी और कमर्शियल जायदादों की ई-नीलामी की तारीख का किया ऐलान 

    पंजाबः सरकार ने रिहायशी और कमर्शियल जायदादों की ई-नीलामी की तारीख का किया ऐलान 

    चंडीगढ़ः नव वर्ष के आगमन पर अमृतसर विकास अथॉरिटी (एडीए) की तरफ से अपने अधिकार क्षेत्र के अधीन आते अलग-अलग शहरों में प्रमुख जायदादों की ई-नीलामी की जायेगी। इस ई-नीलामी में खरीद के लिए उपलब्ध जायदादों में 52 रिहायशी प्लाट, 12 दुकानें, 14 एससी ओज़ और एक स्कूल की साइट शामिल है।

    इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये आवास निर्माण और शहरी विकास विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि यह ई-नीलामी 2 जनवरी, 2023 को प्रात: काल 9 बजे शुरू होगी और 12 जनवरी, 2023 को दोपहर 1 बजे समाप्त होगी। इस बोली में उपलब्ध सभी जायदादें ऐसे स्थानों पर हैं, जो रिहायश और नये कारोबार शुरू करने के लिए बिल्कुल उचित हैं।

    प्रवक्ता ने बताया कि रिहायशी प्लाटों की कीमत 15.69 लाख रुपए से शुरू होगी जबकि व्यापारिक जायदादों की शुरूआती कीमत 47.40 लाख रुपए से शुरू होगी। पुड्डा ऐवीन्यू, गुरदासपुर में स्थित स्कूल की साइट की कीमत 6.86 करोड़ रुपए रखी गई है। यह स्कूल साइट का क्षेत्र 3440 वर्ग मीटर है। प्रवक्ता ने बताया कि सफल बोलीकारों को बोली की 25 फ़ीसद रकम की अदायगी करने पर जायदाद का कब्ज़ा मिल जायेगा और बाकी रकम 9.5 प्रतिशत सालाना ब्याज दर के साथ किश्तों में अदा करनी होगी।

    ई-नीलामी शुरू होने से पहले इन साईटों की आरक्षित कीमत, लोकेशन प्लान, भुगतान सम्बन्धी योजना आदि सभी विवरण www.puda.e-auctions.in पर उपलब्ध होंगे। प्रवक्ता ने कहा कि इच्छुक बोलीकार इस पोर्टल पर अपनी मनपसंद साईटों के लिए बोली लगाने से पहले पूरी जानकारी ले सकते हैं।

  • रात 8 बजे के बाद बंद होंगे सारे होटल-रेस्तरां और बाजार, जानें वजह

    रात 8 बजे के बाद बंद होंगे सारे होटल-रेस्तरां और बाजार, जानें वजह

    नई दिल्ली : पाकिस्तान की खराब आर्थिक स्थिति के बारे में तो सबको पता है। अब वहां हालात ऐसे हो चुके हैं कि बिजली की किल्लत के चलते लाहौर, कराची और इस्लामाबाद जैसे बड़े शहरों तक में घंटों-घंटों लोड शेडिंग हो रही है। इस बीच सरकार ने बिजली बचाने के लिए होटल, रेस्तरां और बाजारों तक को तय वक्त से पहले ही बंद करने का ऐलान किया है। पाकिस्तान के संघीय रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने मंगलवार को इस बाबत जानकारी देते हुए बताया कि पूरे देश में सभी बाजार, शॉपिंग मॉल, होटल और रेस्तरां रात 8 बजे बंद हो जाएंगे।

    जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के बाद इस्लामाबाद में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए ख्वाजा आसिफ ने देश के समग्र ऊर्जा बिल को कम करने के इन उपायों की घोषणा की। इस दौरान आसिफ ने साथ ही बताया कि मैरिज हॉल भी रात 10 बजे तक बंद हो जाएंगे। हालांकि इन प्रतिबंधों से दवा दुकानों को छूट दी गई है। इसके अलावा ख्वाज़ा आसिफ ने कहा कि सरकार 20% सरकारी कर्मचारियों से हफ्ते में 2 दिन घर से काम कराने की सोच रही है। इसके साथ ही सरकारी दफ्तरों में बिजली के बल्ब और पंखे जैसे उपकरणों को कम ऊर्जा खपत वाले उपकरणों से बदलने की भी सोच रही है।

  • पंजाबः सड़क हादसों को रोकने के लिए मंत्री ने स्कूल वैन के ड्राइवरों को दिए ये निर्देश

    पंजाबः सड़क हादसों को रोकने के लिए मंत्री ने स्कूल वैन के ड्राइवरों को दिए ये निर्देश

    मोहालीः घनी धुंध के कारण सड़क हादसों को रोकने के लिए बिजली और पीडब्ल्यूडी मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने आज कुराली चंडीगढ़ सड़क पर स्थित बड़ौदी टोल प्लाज़ा में अलग-अलग वाहनों पर रिफलेक्टर लगाए। इस दौरान उन्होंने स्कूली वैनों के ड्राईवरों को निर्देश देते हुए कहा कि वह पूरी सावधानी से वाहन चलाएं। उन्होंने भारी वाहन और ट्रैक्टर-ट्रॉली वालों को कहा कि वह ख़ास कर प्रातःकाल जब स्कूलों का समय होता है इसी समय भारी धुंध होती है, कोशिश करें कि कुछ समय के लिए रुक जाएं।

    कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि ज़्यादातर सड़क हादसे वाहनों पर रिफलेक्टर न लगे होने के कारण होते हैं। उन्होंने कहा कि रात के समय वाहनों पर लगे रिफलेक्टर वाहन चालकों के लिए बहुत लाभप्रद होते हैं और अगले कुछ दिन धुंध इसी तरह जारी रहने की संभावना है। जिसके चलते सड़क हादसे होने का अंदेशा रहता है, इसलिए रिफलेक्टर लगाने से सड़कों पर वाहन दूर से दिखाई देने लग जाते हैं और कोई असुखद घटना घटने से बचाव रहता है।

    उन्होंने कहा कि पंजाब में जितने भी स्टेट और नेशनल हाईवे टोल हैं, उन सबको सख़्त हिदायतें जारी की जा चुकी हैं कि रोड सेफ्टी सम्बन्धी बनते सभी प्रबंधों को यकीनी बनाया जाए। उन्होंने लोगों से अपील की कि हम सभी को यात्रा करते समय सावधानी इस्तेमाल करनी चाहिए। गाड़ियों को डीपर और लाईटों जला कर चलाओ। उन्होंने यह भी बताया कि इसी मुहिम को मुख्य रखते हुये राज्य में सड़कों पर डिवाईडरों पर रिफलेक्टर लगाने शुरुआत भी की जा रही है।

  • पंजाबः अमृतपाल सिंह द्वारा चलाए जा रहे नशामुक्ति केंद्र में युवक से मारपीट, FIR दर्ज

    पंजाबः अमृतपाल सिंह द्वारा चलाए जा रहे नशामुक्ति केंद्र में युवक से मारपीट, FIR दर्ज

    फाजिल्का: ‘वारिस पंजाब दे’ जत्थेबंदी के प्रमुख अमृतपाल सिंह द्वारा चलाए जा रहे नशामुक्ति केंद्र में एक युवक को बुरी तरह पीटने के मामले में एफआईआर दर्ज किया गया है। यह घटना अमृतपाल सिंह द्वारा उनके गांव जल्लूपुर खेड़ा में चलाए जा रहे नशामुक्ति केंद्र में हुई है, जिसके अनुसार अमृतपाल सिंह के 4 साथियों के खिलाफ थाना खिलचियां में पर्चा दर्ज किया गया है।

    पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फाजिल्का के एक युवक को नशामुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था, जिसे पहले बुरी तरह पीटा गया और फिर कथित तौर पर 2-3 दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया। पता चला है कि इससे जुड़े कुछ वीडियो भी हैं और युवक को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • पंजाबः वाल्मीकि समुदाय ने लगाया धरना, लगा लंबा जाम

    पंजाबः वाल्मीकि समुदाय ने लगाया धरना, लगा लंबा जाम

    अमृतसर: शहर के छेहरटा चौक पर वाल्मीकि समुदाय ने के लोगों ने धरना लगाया है। जिसके बाद शहर छेहरटा चौक पर लंबा जाम लग गया है। बताया जा रहा है कि दुकान मालिक द्वारा किराए पर दुकान चला रही वाल्मीकि समाज की महिला को जातिसूचक शब्द बोले गए है। जिसके बाद वाल्मीकि समाज में काफी रोष पाया गया। गुस्साए वाल्मीकि समुदाय के लोगों ने दुकानदार के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर छेहरटा चौक को जाम कर दिया गया है।

    इस दौरान वाल्मीकि समुदाय के लोगों ने प्रशासन को फटकार लगाई है उन्होंने कहा कि भविष्य में यदि कोई व्यक्ति वाल्मीकि समाज को लेकर भद्दी शब्दावली का इस्तेमाल करता है तो वह इसी तरह ही धरना प्रदर्शन करेंगे। इस मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा उन्हें इंसाफ दिलाने का आश्वासन दिया गया।

    जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने वहां से धरना उठा दिया। वहीं दुकानदार महिला का कहना है कि वह इस दुकान पर पिछले लगातार 4 वर्ष से काम कर रही है। दुकान मालिक द्वारा उसके साथ धक्केशाही की जा रही है। उन्होंने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

  • उप-मुख्यमंत्री का गृह जिला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया

    उप-मुख्यमंत्री का गृह जिला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश की नवनिर्वाचित सरकार में उप-मुख्यमंत्री पद ग्रहण करने के उपरांत पहली बार गृह जिला ऊना पधारे मुकेश अग्निहोत्री का जिलावासियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। आज दोपहर जिला के प्रवेश द्वार मैहतपुर में पहुंचने पर जिला प्रशासन एवं हजारों संख्या में मौजूद जनता ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर अलग-अलग स्थानों पर एकत्रित लोगों ने मिठाइयां बांटीं। मैहतपुर के पश्चात देहलां, बहडाला, ऊना तथा हरोली विधानसभा के प्रवेश द्वार घालूवाल सहित हरोली विधानसभा क्षेत्र में करीब 50 स्थानों पर स्थानीय वासियों द्वारा अपने जनप्रिय नेता का स्वागत किया गया।

    इस अवसर पर अपने संबोधन में उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि बिना किसी भेदभाव के हिमाचल प्रदेश का चहुंमुखी विकास प्रदेश सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने जिला ऊना तथा विशेष तौर पर हरोली की जनता का विधानसभा चुनाव में समर्थन देने के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू, गगरेट के विधायक चैतन्य शर्मा, कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो, कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, हरोली के मंडलाध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू, ऊना के पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा, कांग्रेस पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी तथा ऊना जिला के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोग भी उपस्थित थे।

  • पंजाबः स्टील फैक्ट्री में बॉयलर फटने 2 की मौत, देखें वीडियो

    पंजाबः स्टील फैक्ट्री में बॉयलर फटने 2 की मौत, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के कस्बे दोराहा से बड़ी ख़बर सामने आई है। मंगलवार को रामपुर रोड स्थित ग्रेट इंडिया स्टील फैक्ट्री में बॉयलर फटने का मामला सामने आया है। इस हादसे में 2 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 4 घायल हो गए। घायलों को सिद्धू अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतकों की पहचान विनय और राहुल के रूप में हुई है।

    जिस समय बॉयलर फटा उस समय मजदूर अपने कमरे में आराम कर रहे थे। धमाका होने के बाद चारो तरफ अंधेरा छा गया। तुरंत लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। घटना स्थल पर पहुंच तुरंत टीमों ने रेस्क्यू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारी सागर ने बताया कि 6 से 7 लोग काम कर रहे थे। तभी अचानक धमाका हो गया।

    2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोगों को अस्पताल भेजा है। हादसे किस वजह से हुआ इसकी अभी कोई जानकारी नहीं। वहीं घायल में रमेश कुमार ने बताया कि उसके पैरों पर चोट लगी है। थाना प्रभारी गुरमीत सिंह ने बताया कि घायलों में रमेश कुमार, आशीष कुमार, अनिल कुमार और बाबू राम है। घायलों को सिद्धू अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वहीं, जो दो लोग मरे है, उन्होंने प्राइवेट अस्पताल में दम तोड़ दिया। उनके शवों के कब्जे में ले लिया है।