Blog

  • SBI के करोड़ों ग्राहकों को बैंक ने दिया झटका…

    SBI के करोड़ों ग्राहकों को बैंक ने दिया झटका…

    नई दिल्ली. देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने करोड़ों ग्राहकों को तगड़ा झटका दिया है. बैंक ने अपनी एक साल की अवधि के लोन पर मार्जिनल कॉस्ट बेस्ड लेंडिंग रेट यानी एमसीएलआर बढ़ाने का फैसला किया है. अब बैंक से लोन लेना महंगा हो जाएगा. बैंक की नई दरें 15 जनवरी, 2022 से लागू होगी. बता दें कि रेपो रेट बढ़ने के बाद कई बैंकों ने एमसीएलआर बढ़ाए हैं.

    एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, बैंक ने अपने 1 साल के एमसीएलआर पर 10 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी की है. एमसीएलआर में बढ़ोतरी केवल एक साल की अवधि में की गई है. 1 साल की एमसीएलआर बढ़कर 8.40 फीसदी हो गई. ओवरनाइट एमसीएलआर 7.85%, एक और 3 महीने की एमसीएलआर 8 फीसदी, 6 महीने की एमसीएलआर 8.30 फीसदी, 2 साल की एमसीएलआर 8.50 फीसदी और 3 साल की एमसीएलआर 8.60 फीसदी पर बरकरार है.

    एमसीएलआर में बढ़ोतरी के साथ टर्म लोन पर ईएमआई बढ़ने की उम्मीद है. ज्यादातर कंज्यूमर लोन एक साल के मार्जिनल कॉस्ट बेस्ड लेंडिंग रेट के आधार पर होती है. ऐसे में एमसीएलआर में बढ़ोतरी से पर्सनल लोन, ऑटो और होम लोन महंगे हो सकते हैं.

    गौरतलब है कि एमसीएलआर भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा विकसित की गई एक पद्धति है जिसके आधार पर बैंक लोन के लिए ब्याज दर निर्धारित करते हैं. उससे पहले सभी बैंक बेस रेट के आधार पर ही ग्राहकों के लिए ब्याज दर तय करते थे.

  • मां ने डांटा तो बेटे ने खुद को मारी गोली, हुई मौत

    मां ने डांटा तो बेटे ने खुद को मारी गोली, हुई मौत

    पटना: पटना से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई जहां मां के डांटने पर 12 साल के युवक ने अपनी कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर ली। गोली की आवाज सुनते ही परिजन भी दहल गए फिर देखा कि खून से लथपथ बेटा जमीन पर पड़ा है। इसके बाद उसे जख्मी हालत में अस्पताल लेकर गए लेकिन उसकी जान न बच सकी।

    युवक द्वारा आत्महत्या करने की ये घटना पटना के नौबतपुर थाना इलाके की है। मृतक की पहचान जयविंद कुमार, 17 वर्ष के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर अस्पताल में पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। ये वारदात नौबतपुर थाने के धोबिया कालापुर गांव की है। बताया जाता है कि मृतक जयविंद का किसी बात को लेकर अपनी मां से झगड़ा हो गया था। इसी विवाद को लेकर शनिवार की सुबह घर में ही अवैध हथियार से उसने खुद के सिर में गोली मारकर सुसाइड कर लिया। परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए बिहटा के एक निजी किलनिक में ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। 

  • चलती ट्रेन में हेड कांस्टेबल ने छात्रा के साथ की शर्मनाक हरकत

    चलती ट्रेन में हेड कांस्टेबल ने छात्रा के साथ की शर्मनाक हरकत

    नई दिल्ली। त्रिवेणी एक्सप्रेस में हेड कांस्टेबल ने नशे की हालत में बीए की छात्रा से छेड़खानी की तो कोच में मौजूद अन्य यात्रियों ने वर्दी देख कर मुंह फेर लिया। बहादुर बिटिया ने अकेले ही डटकर उसका विरोध किया। उसने न केवल आरोपी को ट्रेन से कूद कर भागने पर मजबूर कर दिया बल्कि रिपोर्ट दर्ज करा कर उसे हवालात तक पहुंचाया। यह उन बेटियों के लिए सीख है जो चुपचाप सब कुछ सहन कर जाती हैं। उन्हें भी ऐसे लोगों के खिलाफ डटकर लड़ना होगा, तभी ऐसे मनचलों पर नकेल कसेगी।

    पीलीभीत की रहने वाली छात्रा ने बताया कि वह प्रयागराज से बीए की पढ़ाई कर रही है। इसी सिलसिले में प्रयागराज गई थी। त्रिवेणी एक्सप्रेस के कोच एस सेवन की बर्थ संख्या 71 में सवार होकर गुरुवार रात बरेली  के लिए रवाना हुई थी। ट्रेन शुक्रवार दोपहर 2:11 बजे बरेली जंक्शन पर पहुंची तो ज्यादातर यात्री उतर गए। कोच कुछ खाली हो गया, तभी पुलिस की वर्दी में एक अंकल चढ़े। वह नशे में थे। पास में आकर बैठे और फिजिकली टच करने लगे। मना किया तो बोला अरे इतना सब कुछ चलता है।

    हेड कांस्टेबल ने बार-बार टच किया तो छात्रा ने धक्का देकर खुद को बचाया। दूसरे कोच में चली गई, वहां मदद नहीं मिली तो छात्र ने रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही। इस पर आरोपी बरेली सिटी स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेन से कूद कर भाग गया। छात्रा ने बताया कि आरोपी ने नशे की हालत में उससे छेड़खानी है। सीओ जीआरपी मुरादाबाद देवी दयाल ने बताया कि बरेली पुलिस लाइन में हेड कांस्टेबल तौफीक अहमद के खिलाफ छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
     
    पीड़ित छात्रा ने बताया कि जब आरोपी से बचने के लिए दूसरे कोच में पहुंची तो उसका सामान एस-7 में ही रह गया था। दूसरे कोच में मौजूद महिलाओं से मदद मांगी, लेकिन वर्दी देखकर कोई आगे नहीं आया। इधर आरोपी गेट पर खड़ा होकर उसे ही घूर रहा था। सिटी स्टेशन से पहले ट्रेन धीमी हुई तो आरोपी उसका स्कूल बैग और ट्रॉली बैग लेकर कूद गया है। पीड़ित छात्रा ने कहा कि आरोपी की कड़ी सजा मिले। 

  • डिप्टी सीएम के दफ्तर में सीबीआई की छापेमारी…

    डिप्टी सीएम के दफ्तर में सीबीआई की छापेमारी…

    नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के दफ्तर पर सीबीआई ने शनिवार को छापेमारी की। सिसोदिया ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि आज फिर CBI मेरे दफ़्तर पहुँची है। उनका स्वागत है। इन्होंने मेरे घर पर रेड कराई, दफ़्तर में छापा मारा, लॉकर तलशे, मेरे गाँव तक में छानबीन करा ली। मेरे ख़िलाफ़ न कुछ मिला हैं न मिलेगा क्योंकि मैंने कुछ ग़लत किया ही नहीं है। ईमानदारी से दिल्ली के बच्चों की शिक्षा के लिए काम किया है।

    बताते चलें कि दिल्ली में नई शराब नीति मामले में ईडी ने कोर्ट में चार्जशीट दायर कर दी है। लेकिन उसमें सिसोदिया का सामने नहीं आया है। उधर, सीबीआई लगातार मामले की छानबीन कर रही है। इसी मामले में ईडी ने केसीआर की बेटी के कविता से भी पूछताछ की थी।

  • 156 ग्राम सोने से बनाई गई PM Modi की मूर्ति, देखें वीडियो 

    156 ग्राम सोने से बनाई गई PM Modi की मूर्ति, देखें वीडियो 

    मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोने की मूर्ति चर्चा में है। बॉम्बे गोल्ड प्रदर्शनी में एक कलाकार ने 156 ग्राम सोने की मूर्ति बनाई है। इस सोने की मूर्ति का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता मेगा स्टार अमिताभ बच्चन और रजनीकांत से भी ज्यादा है। PM मोदी की सोने की मूर्ति का वीडियो दो दिन पहले हुई बॉम्बे गोल्ड प्रदर्शनी का है। मोदी की सोने की मूर्ति घूमती हुई दिख रही है। इसके नीचे मूर्ति का वजन 156 ग्राम लिखा है। विशेषज्ञों का कहना है कि इतने कम सोने में इतनी खूबसूरत मूर्ति बनाना कलाकार की कलाकारी है। हालांकि कलाकार के नाम की जानकारी वायरल वीडियो में नहीं दी गई है।

  • पंजाब: पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग…

    पंजाब: पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग…

    सुल्तानपुर लोधी। शहर के प्रचीन ऐतिहासिक मंदिर सिंह भवानी के समीप गांव टिब्बा निवासी अमरीक सिंह द्वारा खड़ी की गई कार को संदिग्ध अवस्था में आग लगने का समाचार प्राप्त हुआ है। पता चला है कि गाड़ी का मालिक परिवार के साथ इस कार को पार्किंग में खड़ा कर बजार से खरीदारी करने गया हुआ था कि इसी दोरान कुछ मिंटो में जब वह बापस आया तो उसकी गाड़ी के फ्रंट हिस्से में लगी आग के कारण क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार से अचानक निकली लपटे गंभीर चिंता का विषय थी इसी लिए तुरंत प्रशासन को सूचित किया गया।सूचना मिलने पर दमकल विभाग ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। आग के कारणों को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

  • केंद्रीय मंत्री को मिली जान से मारने की धमकी 

    केंद्रीय मंत्री को मिली जान से मारने की धमकी 

    नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। ये फोन उनके नागपुर स्थित कार्यालय में आया। फोन आने के तुरंत बार उनके स्टॉफ ने महाराष्ट्र पुलिस को मामले की जानकारी दी, जिस पर कई टीमें आरोपियों की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश कर रही हैं। 

    जानकारी के मुताबिक नितिन गडकरी के ऑफिस में पहला फोन 11:29 बजे आया। इसके कुछ ही देर बाद 11:35 बजे धमकी देने वाले ने दोबारा से फोन किया। इस पर तुरंत पुलिस को सारी जानकारी दी गई। महाराष्ट्र पुलिस आरोपियों की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश कर रही है। मामले में डीसीपी नागपुर राहुल मदाने ने कहा कि तीन फोन कॉल थे। डिटेल मिल रहे हैं और हमारी क्राइम ब्रांच सीडीआर पर काम करेगी। एक एनालिसिस चल रहा है। केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा को तत्काल प्रभाव से बढ़ा दिया गया। उनके जहां-जहां कार्यक्रम हैं, वहां पर भी अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है।

  • क्या आप जानते है क्रेडिट कार्ड के ये हिडन चार्जेज, जान लीजिए वरना पछताएंगे

    क्या आप जानते है क्रेडिट कार्ड के ये हिडन चार्जेज, जान लीजिए वरना पछताएंगे

    नई दिल्ली: क्रेडिट कार्ड का चलन देश के बड़े शहरों के साथ-साथ छोटे शहरों में भी बढ़ा है। अगर आप क्रेडिट कार्ड को समझदारी से इस्तेमाल करते हैं तो यह पैसे बचाने में मददगार होते हैं। हालांकि, इन क्रेडिट कार्ड से जुड़े कुछ चार्जेज हैं जो बहुत अधिक हैं। क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले लोगों को इन चार्जेज के बारे में जानकारी होनी चाहिए।

    – कैश एडवांस फीस : क्रेडिट कार्ड से कैश की निकासी को कैश एडवांस कहा जाता है। कई बार जल्‍दबाजी में डेबिट कार्ड की बजाय क्रेडिट कार्ड से भी कैश निकालने की गलती हो जाती है। क्रेडिट कार्ड कंपनियां यूजर को एटीएम मशीन से कैश निकालने की अनुमति देती है, लेकिन इस पर ब्याज ज्यादा लगता है। कैश एडवांस पर इंटरेस्ट फ्री क्रेडिट पीरियड का कोई लाभ नहीं मिलता यानी आपको शॉपिंग के बाद जो इंटरेस्ट फ्री ग्रेस पीरियड मिलता है, वो इसमें नहीं मिलता। इस तरह से क्रेडिट कार्ड से कैश निकालना आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है।

    – लेट पेमेंट फीस : लेट पेमेंट फीस आमतौर पर आपकी बकाया राशि पर तब लगाया जाता है जब ड्यू डेट तक मिनिमम का भुगतान नहीं किया जाता है। बैंक और क्रेडिट कार्ड कंपनियां आमतौर पर बकाया राशि के आधार पर लेट पेमेंट फीस वसूलते हैं। बिल की राशि जितनी अधिक होगी उतना ही अधिक लेट फीस होगी।

    – एनुअल मेंटेनेंस चार्ज: एनुअल मेंटेनेंस फीस वह चार्ज होता है जिसे आप क्रेडिट कार्ड कंपनियों को अपना अकाउंट मेंटेन करने के लिए देते हैं। यह फीस साल में एक बार ली जाती है। अलग-अलग कार्ड पर यह फीस अलग-अलग होती है।

    – कैश प्रोसेसिंग फीस : जब आप अपना क्रेडिट कार्ड पेमेंट कैश नकद में करते हैं तो सामान्यतया कैश प्रोसेसिंग फीस लिया जाता है. बैंक आपको नेट बैंकिंग, चेक भुगतान और मोबाइल बैंकिंग जैसे अन्य माध्यमों से भी पेमेंट करने की अनुमति देते हैं जिसमें कोई एक्सट्रा चार्ज नहीं लिया जाता।

    – रिवॉर्ड रिडेम्पशन फीस : क्रेडिट कार्ड पर रिवार्ड प्वाइंट देने का मकसद क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल के लिए ग्राहक को प्रोत्साहित करना है। बैंक क्रेडिट कार्ड के रिवार्ड प्वाइंट को रिडीम की अलग-अलग सुविधा देता है। एक बार जब आपके पास रिवॉर्ड प्वाइंट जमा हो जाते हैं तो आप बैंक द्वारा दी जाने वाली सुविधा के हिसाब से इसी रिडीम कर सकते हैं। लेकिन कई बैक रिवॉर्ड को रिडीम करने के लिए चार्ज लेते हैं।

  • सांसद चौधरी को श्रद्धांजलि देने राहुल गांधी के साथ पहुंचे कई कांग्रेसी नेता, देखें वीडियो

    सांसद चौधरी को श्रद्धांजलि देने राहुल गांधी के साथ पहुंचे कई कांग्रेसी नेता, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्ष कुमार: महानगर के सांसद संतोख सिंह चौधरी का आज सुबह निधन हो गया, वह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में उनके साथ चल रहे थे, इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक खराब हुई, जिसके बाद उन्हें तुरंत एंबुलेंस के जरिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया था। जानकारी के मुताबिक संतोख सिंह का निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ।

    संतोख सिंह चौधरी के निवास स्थान पर राहुल गांधी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी भी साथ मे पहुंचे और उन्होंने परिवार के साथ बैठ दुख की घड़ी को साझा किया। इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ दुख साझा करने के लिए कांग्रेस की सारी लीडरशिप में प्रताप सिंह बाजवा, पंजाब प्रधान राजा वडिंग, सुशील कुमार रिंकू, तेजेंद्र बिट्टू, सुरेंद्र चौधरी और भी कई लीडर पहुंचे हुए हैं।