Blog

  • Jalandhar News: 7 किलो अफीम और ड्रग मनी सहित दंपति गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 7 किलो अफीम और ड्रग मनी सहित दंपति गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दंपति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 किलो अफीम और 4900 रुपए की ड्रग मनी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 किलो अफीम, 4900 रुपए की ड्रग मनी और इनडेवर गाड़ी नंबर पीबी-08-डीडी-2625 बरामद की है। आरोपियों की पहचान धरमिंदर सिंह चीमा और पत्नी चरणजीत कौर, निवासी गाँव बाजूहा खुर्द, थाना सदर नक़ोदर के रूप में हुई है।

    मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि डीएसपी ओंकार सिंह बराड़ की अगुवाई में पुलिस 20 जनवरी को गांव बाजूहा खुर्द से गांव जुगराल जाने वाली सड़क पर संदेही गैंगस्टरों और अपराधियों की जांच और निगरानी कर रही थी। इस कार्रवाई के दौरान, इनडेवर गाड़ी को रूकने का इशारा किया। गाड़ी में सवार महिला और व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर एक किट बैग लेकर बिना दरवाजों के निर्माणाधीन घर में तेज़ी से दाखिल हो गए। जिसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत उनका पीछा किया।

    घर में दाखिल होने पर पुलिस ने महिला को सीढ़ियों के नीचे रेत में अपने हाथों से गढ्ढा बनाते हुए देखा, जबकि व्यक्ति किट बैग को जमीन के नीचे छुपाने की कोशिश कर रहा था। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को मौके पर ही काबू कर लिया। पुलिस ने जब किट बैग की तालाशी ली तो किट बैग से 7 किलो अफीम और 4900 रुपए की ड्रग मनी बरामद हुई।आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना सदर नक़ोदर में एनडीपीएस एक्ट की धाराएं 18(C), 27(A)-61-85 के तहत एफआईआर नंबर 10 दिनांक 20-01-2026 दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

     

  • Punjab News: ग्रीन पार्क में प्रदीप बिल्ला का गोली मारकर कत्ल, पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: ग्रीन पार्क में प्रदीप बिल्ला का गोली मारकर कत्ल, पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के जमालपुर इलाके में गोली चलने की घटना सामने आई है। जहां ग्रीन पार्क में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक की पहचान प्रदीप बिल्लां निवासी राम नगर मुंडिया के रूप में हुई है। इस घटना को लेकर मौके पर पहुंचे एडीसीपी जश्न गिल ने बताया कि आज 4 बजे यह घटना हुई है।

    जिसमें बिल्ले की गोली मारकर हत्या की गई। पुलिस ने कहा कि घटना को लेकर मामले की जांच की जा रही है। मृतक से पिस्टल बरामद हुआ है और आरोपी पर 5 से 6 मामलें दर्ज है। पुलिस ने कहा कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। मृतक कई मामलों में भगौड़ा चल रहा था।

    शुरुआती जानकारी के अनुसार हमलावर और मृतक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद गोलियां चलाई गई। जानकारी के अनुसार बिल्ला ग्रीन पार्क में सैर करने आया था। इसी दौरान एक्टिवा पर आए 2 लोग बिल्ले को गोली मारकर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है।

  • Jalandhar News: प्रापर्टी डीलर पर फायरिंग मामले में गिरफ्तार आरोपी को जल्द प्रोडक्शन वारंट लाएंगी पुलिस

    Jalandhar News: प्रापर्टी डीलर पर फायरिंग मामले में गिरफ्तार आरोपी को जल्द प्रोडक्शन वारंट लाएंगी पुलिस

    जालंधर, ENS: रामा मंडी के अधीन आते काकी पिंड में बीते दिन फार्च्यूनर कार सवार प्रापर्टी डीलर पर गोलियां चलाकर एक्टिवा सवार 2 नौजवान फरार हो गए थे। हालांकि घटना के दौरान एक्टिवा को पुलिस ने मौके पर काबू कर लिया था। वहीं आज सुबह चंडीगढ़ में पुलिस से हुई मुठभेड़ में काबू किए गए 3 आरोपियों में से एक आरोपी फार्च्यूनर कार सवार पर फायरिंग करने के मामले में शामिल था, जिसे पुलिस ने काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए हथियार बरामद कर लिए है। एसीपी सेंट्रल अजय सिंह ने बताया कि जालंधर पुलिस आरोपियों को जल्द प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आएगी और उसने गहनता से पूछताछ की जाएगी।

    बता दें कि शहर के रामामंडी मंडी फ्लाईओवर के पास स्थित काकी पिंड में फार्च्यूनर सवार प्रापर्टी डीलर पर एक एक्टिवा सवार 2 बदमाशों ने गोलियां चला दी थी। कार सवार प्रापर्टी डीलर ने गोलियां चलती देख खुद को बचाने के लिए एक्टिवा में टक्कर मार बदमाशों को गिरा दिया और बचाव के लिए बदमाशों पर गोलियां चलाई तो बदमाश एक्टिवा छोड़कर मौके से भाग गए थे। गोलियां चलते देख आस पास के लोगों में भगदड़ मच गई थी और लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। जिसके बाद लोगों ने नंगल शामा चौकी पुलिस को घटना के बारे में सूचना दी।

    मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। प्रापर्टी डीलर जसवंत नगर के रहने वाले सरबजीत सिंह पर नंगल शामा कालोनी से फार्च्यूनर कार में सवार होकर रामामंडी की ओर आ रहे थे। इस दौरान उनके पीछे एक जुपिटर सवार दो युवक लग गए और उन्होंने कार पर पीछे से गोलियां चलानी शुरू कर दी थी। रामामंडी काकी पिंड एक्सिस बैंक पास वह पहुंचे तो जुपिटर सवार युवकों ने कार के आगे आकर फिर दो गोलियां चला दी थी और एक गोली कार के दरवाजे में लगी थी लेकिन कार सवार ने बहादुरी दिखाते हुए जुपिटर में कार मार उन्हें गिरा दिया था। सरबजीत सिंह खुद को बचाने के लिए अपनी पिस्तौल निकाल बचाव के लिए गोली चलाई तो दोनों युवक एक्टिवा छोड़कर मौके से भाग गए थे।

  • Punjab News: पार्क में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, देखें वीडियो

    Punjab News: पार्क में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के जमालपुर इलाके में गोली चलने की घटना सामने आई है। जहां ग्रीन पार्क में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी की पहचान बिल्लां के रूप में हुई है जो कई मामलों में भगौड़ा चल रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक के कब्जे से पिस्तौल बरामद हुआ है। शुरुआती जानकारी के अनुसार हमलावर और मृतक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद गोलियां चलाई गई। घटना को अंजाम देने केे बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।  
  • Himachal News: चुरूडू गांव में डिजिटल वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित

    Himachal News: चुरूडू गांव में डिजिटल वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित: केंद्रीय सहकारी बैंक की वडूही शाखा द्वारा बुधवार को चुरूडू गांव में डिजिटल वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से आयोजित किया गया।

    शिविर में बैंक की ओर से सहायक शाखा प्रबंधक राहुल शर्मा ने ग्रामीणों को विभिन्न बैंकिंग सेवाओं और सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने लोगों को डिजिटल लेन-देन, यूपीआई के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया।

    इसके अतिरिक्त शिविर में किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना , अटल पेंशन योजना  तथा री-केवाईसी से संबंधित जानकारी भी दी गई।

    इस अवसर पर बैंक कर्मचारी विजय कुमार सहित अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे। शिविर में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और बैंक योजनाओं के प्रति रुचि दिखाई।

  • बच्चों के समग्र विकास पर फोकस, पंजाब में नई शैक्षिक सुधार पहल

    बच्चों के समग्र विकास पर फोकस, पंजाब में नई शैक्षिक सुधार पहल

    चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने बच्चों के समग्र विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए प्ले-वे स्कूलों के लिए अनिवार्य ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल शुरू करने की घोषणा की है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बुधवार को पंजाब भवन में आयोजित मीडिया कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि प्रदेश में संचालित सभी प्ले-वे स्कूलों और छह वर्ष से कम आयु के बच्चों को शिक्षा देने वाले निजी स्कूलों के लिए इस पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य होगा, ताकि बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा और विकास की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जा सके।

    मंत्री ने कहा कि छह वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए एक समान खेल-आधारित पाठ्यक्रम तैयार किया जा रहा है, जिसे आंगनवाड़ी केंद्रों, प्ले-वे स्कूलों और प्राथमिक विद्यालयों में लागू किया जाएगा। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण फरवरी के मध्य तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि बच्चों पर पुस्तकों का बोझ डालने के बजाय शिक्षा को रचनात्मक और खेल आधारित गतिविधियों के माध्यम से दिया जाएगा।

    प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि शून्य से छह वर्ष की आयु के बीच बच्चे के मस्तिष्क का लगभग 90 प्रतिशत विकास होता है, इसलिए इस अवधि में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उचित पोषण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

    उन्होंने बताया कि मिशन आरंभ के तहत अभिभावकों को बच्चों की दैनिक सीखने की प्रक्रिया से सीधे जोड़ा गया है। अब तक 2,941 अभिभावक समूह बनाए जा चुके हैं और अभिभावकों को मोबाइल फोन पर प्रतिदिन गतिविधियाँ भेजी जा रही हैं, ताकि वे घर पर भी बच्चों की सीखने की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभा सकें।

    बुनियादी ढांचे की जानकारी देते हुए मंत्री ने कहा कि ₹100 करोड़ की लागत से 1,000 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र विकसित किए जा रहे हैं, जिनमें से 700 पूरे हो चुके हैं। इन केंद्रों में हवादार कमरे, रसोई, शिशु शौचालय, बाला पेंटिंग्स और आधुनिक फर्नीचर की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। शेष केंद्र भी शीघ्र ही पूरे कर लिए जाएंगे।

  • Punjab News: केंद्र के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राणा गुरजीत ने जमकर साधे निशाने, देखें वीडियो

    Punjab News: केंद्र के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राणा गुरजीत ने जमकर साधे निशाने, देखें वीडियो

    कपूरथलाः प्रदेश में मनरेगा योजना में किए गए बदलावों को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा है। वहीं इस रोष प्रदर्शन का नेतृत्व आज कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत सिंह ने किया। जहां प्रदर्शन के दौरान गांवों से आए मजदूर वर्ग के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस दौरान राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने पहले से संचालित मनरेगा योजना में बड़े बदलाव कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि पहले इस योजना में 90 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार और 10 प्रतिशत राशि प्रदेश सरकार की ओर से दी जाती थी, लेकिन अब इस व्यवस्था को बदल दिया गया है।

    राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि पहले मनरेगा के तहत मजदूरों को सौ दिन की रोजगार गारंटी मिलती थी, जिससे गरीब और मजदूर वर्ग के लोगों का जीवन स्तर बेहतर हुआ था। लोग इस योजना के जरिए अपनी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी कर पा रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि नई व्यवस्था में प्रदेश सरकार का हिस्सा 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 40 प्रतिशत कर दिया गया है, जबकि केंद्र सरकार का हिस्सा 90 प्रतिशत से घटाकर 60 प्रतिशत कर दिया गया है। इससे योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर नकारात्मक असर पड़ेगा।

    राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि नई स्कीम में मनरेगा जैसा स्वरूप नहीं रखा गया है। इसमें जी-रामजी नाम जोड़ा गया है और अब परियोजनाएं दिल्ली से पास होकर आएंगी। इससे फाइलों के पास होने में देरी होगी और मजदूरों को समय पर काम नहीं मिल पाएगा। अंत में उन्होंने केंद्र सरकार और भाजपा सरकार से मांग की कि मनरेगा योजना में किए गए इन बदलावों को तुरंत वापस लिया जाए, ताकि गरीब और मजदूर वर्ग के हितों की रक्षा हो सके।

  • विद्यालय टकारला के विद्यार्थियों ने किया आईटीआई नैहरियां का प्री-वोकेशनल भ्रमण

    विद्यालय टकारला के विद्यार्थियों ने किया आईटीआई नैहरियां का प्री-वोकेशनल भ्रमण

    ऊना/सुशील पंडित: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टकारला के विद्यार्थियों ने बुधवार को नैहरियां स्थित सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) का एकदिवसीय प्री-वोकेशनल टूर किया। इस शैक्षणिक भ्रमण में विद्यालय की सातवीं व आठवीं कक्षाओं के 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य  अनिल कुमार बख्शी की अनुमति के उपरांत अध्यापक प्रवीण शर्मा, सोमनाथ व रेणुका देवी के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने आईटीआई नैहरियां का भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों को संस्थान की कार्यप्रणाली तथा वहां संचालित विभिन्न व्यावसायिक ट्रेड्स की विस्तृत जानकारी दी गई। आईटीआई नैहरियां के प्रधानाचार्य प्रवेश शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक होते हैं और उन्हें विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों से परिचित कराकर भविष्य में रोजगार के बेहतर अवसरों के लिए तैयार करते हैं। भ्रमण में शामिल छात्राओं श्रेया, वंशिका, हर्षिता, माही व उषा ने विद्यालय द्वारा किए गए इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे ज्ञानवर्धक और प्रेरक बताया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने फलाहार का भी आनंद लिया। इस दौरान आईटीआई नैहरियां के प्रधानाचार्य प्रवेश शर्मा, अनुदेशक विवेक शर्मा, सुरेश कुमार, आशा रानी, संस्थान के डी.ई.ओ. इंद्रजीत धीमान सहित विद्यालय के अध्यापक प्रवीण शर्मा, सोमनाथ व रेणुका देवी उपस्थित रहे।
  • Jalandhar के पड़ोसी जिले में पुलिस ने 113 को किया राउंडअप, 53 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar के पड़ोसी जिले में पुलिस ने 113 को किया राउंडअप, 53 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    कपूरथलाः जिले में अपराध और नशे के नेटवर्क पर नकेल कसने के उद्देश्य से कपूरथला पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जिले के विभिन्न संवेदनशील और संदिग्ध इलाकों में एक साथ छापेमारी की, जिससे अपराधियों में हड़कंप मच गया। इस ऑपरेशन के तहत पुलिस ने ऐसे 113 संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की, जिन पर पहले से ही चोरी, लूट, नशा तस्करी और अन्य आपराधिक मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से 53 लोगों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया है, जबकि बाकी संदिग्धों से पूछताछ और रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों से चोरी का सामान, मोटरसाइकिलें, कीमती सोना और नशे की खेप बरामद होने की पूरी संभावना है। पुलिस द्वारा अलग-अलग मामलों में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और बरामदगी से संबंधित कानूनी प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में 10 से 15 वांटेड अपराधी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश लगातार जारी है।

    इन भगोड़े आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष पुलिस टीमें गठित की गई हैं, जो संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। पंजाब पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन प्रहार का मुख्य उद्देश्य जिले में पनप रहे गैंगस्टर कल्चर और संगठित अपराध पर पूरी तरह अंकुश लगाना है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि लॉ एंड ऑर्डर को मजबूत बनाए रखने और आम जनता में अमन-शांति का माहौल कायम रखने के लिए आने वाले समय में भी इस तरह के विशेष अभियान लगातार चलाए जाते रहेंगे।

     

  • Punjab News: 11 जगहों पर पुलिस का एक्शन, “ऑप्रेशन प्रहार” के तहत 43 गिरफ्तार

    Punjab News: 11 जगहों पर पुलिस का एक्शन, “ऑप्रेशन प्रहार” के तहत 43 गिरफ्तार

    बरनालाः पंजाब को गैंगस्टर मुक्त बनाने के लिए डीजीपी पंजाब पुलिस के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत, गैंगस्टरों के खिलाफ मिशन “ऑप्रेशन प्रहार” शुरू करते हुए आज पुलिस ने 11 मुख्य स्थानों पर नाकाबंदी की। इस नाकाबंदी के दौरान लगभग 350 पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया था। जिनमें एसपी, डीएसपी, एसएचओ, एसएसपी बन्नाला मोहम्मद सरफराज़ आलम भी नाकेबंदी पर तैनात दिखाई दिए। पंजाब सरकार ने पंजाब को गैंगस्टरवाद से मुक्त करने के उद्देश्य से गैंगस्टर विरोधी मुहिम के हिस्से के रूप में “ऑप्रेशन प्रहार” शुरू किया है।

    पुलिस डायरेक्टर जनरल (डीजीपी) के निर्देशों के अंतर्गत, बन्नाला पुलिस प्रशासन ने आज गुंडों और गैंगस्टरों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी और छापेमारी शुरू की। इस कार्रवाई के तहत पुलिस ने आज 11 स्थानों पर बड़ी नाकाबंदियां कीं, जिसमें करीब 350 पुलिस अधिकारी चेकिंग कर रहे थे। जिले के मुख्य चौराहे पर एक नाकाबंदी की गई, जहां हर वाहन की जांच की गई, जो कि पिछले 72 घंटों में पुलिस के लिए बड़ी सफलता है। एसएसपी मोहम्मद सरफराज़ आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि इस नाकाबंदी पर लगभग 350 पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया है।

    एसएसपी बन्नाला मोहम्मद सरफराज़ आलम, एसपी, डीएसपी, एसएचओ के साथ, नाकाबंदी में तैनात हैं। इस मुहिम का हिस्सा बनकर और वाहनों की जांच कर रहे हैं। पुलिस की ओर से विभिन्न छापेमारी टीम भी बनाई गई हैं और पिछले 72 घंटों के अंदर, पुलिस ने “ऑप्रेशन प्रहार” में बड़ी सफलता हासिल की है। इस वर्ष की शुरुआत में पुलिस ने 43 गैंगस्टरों और उनके साथियों, अपराधी बदमाशों और गुंडों को गिरफ्तार किया है। उनके बड़े गैंगस्टरों से संबंध हैं और उनके संबंध बंबीहा समूह के साथ पाए गए हैं।