Blog

  • Punjab News: फ्लाईओवर पर चलते ट्रक में लगी भीषण आग, लगा लंबा जाम, देखें वीडयो

    Punjab News: फ्लाईओवर पर चलते ट्रक में लगी भीषण आग, लगा लंबा जाम, देखें वीडयो

    जीरकपुरः जीरकपुर फ्लाईओवर पर अचानक ट्रक में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ से अंबाला की ओर जा रहे ट्रक में यह आग लगी है। घटना के दौरान चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं घटना को लेकर मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और फ्लाईओवर पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब ट्रक फ्लाईओवर पर पहुंचा तो ट्रक के अगले हिस्से से अचानक धुआं निकलने लगा। इससे पहले कि चालक कुछ समझ पाता, कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए चलती गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।जिसके बाद चालक द्वारा घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक ट्रक का केबिन और उसमें लदा अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के चलते जीरकपुर फ्लाईओवर पर कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह रोक दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्गों की ओर डायवर्ट किया। करीब एक से डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद स्थिति सामान्य हो सकी। स्थानीय लोगों का कहना है कि फ्लाईओवर पर इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, लेकिन भारी वाहनों की नियमित जांच नहीं होने से हादसों का खतरा बना रहता है। पुलिस और प्रशासन से मांग की गई है कि फ्लाईओवर पर सुरक्षा इंतजाम और ट्रकों की तकनीकी जांच को और सख्त किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।  
  • Iran पर भड़के Donald Trump, दी सख्त चेतावनी, बोले – ‘पूरा देश तबाह हो जाएगा’

    Iran पर भड़के Donald Trump, दी सख्त चेतावनी, बोले – ‘पूरा देश तबाह हो जाएगा’

    नई दिल्ली: ईरान में चल रहे हिंसक प्रदर्शनों के बीच में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर सख्त बयान दे दिया है। एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि यदि ईरान में हालात ऐसे ही बने रहे तो पूरा देश तबाह हो सकता है। उनके इस बयान के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है। एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि यदि कोई भी घटना होती तो ईऱान को गंभीर नतीजे भुगतने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि – ‘मैंने पहले ही चेतावनी दे दी है कि यदि कुछ भी हुआ तो पूरा देश तबाह हो जाएगा’। ईरान की ओर से पूरी जंग की चेतावनी मिलने पर ट्रंप ने कहा कि – ‘यदि कुछ भी हुआ तो हमे उन्हें दुनिया के नक्शे से मिटा देंगे। यह बयान ऐसे समय पर आया है जब ट्रंप पहले ही ईरान में सत्ता बदलने की बात कर चुके हैं’।

    ईरान ने दी पलटवार की चेतावनी

    ईरान ने भी ट्रंप को खुली चेतावनी दे दी है। ईरान की सेना के प्रवक्ता जनरल अबोलफजल शेखरची ने कहा कि यदि उनके सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई के खिलाफ कोई कदम उठाया गया तो ईरान जवाबी कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि – ‘हम सिर्फ हाथ नहीं काटेंगे बल्कि उनकी पूरी दुनिया जला देंगे। एक अन्य इंटरव्यू में ट्रंप ने ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई को लेकर कहा कि वो बीमार इंसान हैं और उन्हें अपना देश ठीक से चलाना चाहिए और लोगों की हत्या बंद करनी चाहिए’।

    ईरान में चल रहा है प्रदर्शन

    ईरान में चल रहे प्रदर्शनों के दौरान अब तक भारी जान-माल का नुकसान हो गया है। अमेरिका की एक मानवाधिकार संस्था के अनुसार, अब तक कम से कम 4,519 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 26,300 से ज्यादा लोग गिरफ्तार हो गए हैं। ईरान में प्रदर्शन दिसंबर के आखिरी हफ्ते में शुरु हुआ था। इसके कारण बढ़ती महंगाई और ईरान मुद्रा की गिरती कीमत बताई जा रही है। हजारों लोग सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और बदलाव की मांग कर रहे हैं। वहीं ईरान की सरकार ने इन प्रदर्शनों के लिए अमेरिका और इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है।    
  • Punjab News: पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर हरजिंदर घायल, DIG चहल का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर हरजिंदर घायल, DIG चहल का आया बयान, देखें वीडियो

    पटियालाः जिले में पंजाब पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत आज एक बड़ी सफलता हासिल की गई है। साल 2017 में बनूर क्षेत्र में लूटे गए कैश वैन मामले में आरोपी गैंगस्टर हरजिंदर सिंह जयपाल भुल्लर गैंग से संबंधित बताया जा रहा है। पुलिस की टीम के साथ मुठभेड़ में गोली लगने से हरजिंदर सिंह घायल हो गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए राजिंदरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    पुलिस के अनुसार ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत अब तक पटियाला जिले में 60 गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं। डीआईजी पटियाला रेंज आईपीएस कुलदीप सिंह चाहल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पटियाला रेंज के चार जिलों में लगातार तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं और किसी भी गैंगस्टर या उसके करीबी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि हरजिंदर के खिलाफ यह कार्रवाई सीआईए और थाना भनूड़ की टीम ने की है।

    दरअसल, पुलिस ने आरोपी को नाकेबंदी पर रूकने का इशारा किया, जहां आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। आरोपी कैश वैन लूट मामले सहित कई अन्य मामलों में लिप्त है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह आरोपियों के बारे में पुलिस को सूचना दें। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ इसी तरह से कार्रवाई जारी रहेगी।

     

     

  • Haryana News: दुष्कर्म और मारपीट मामले में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज, देखें वीडियो

    Haryana News: दुष्कर्म और मारपीट मामले में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज, देखें वीडियो

    पंचकूला: महिला थाना पुलिस के द्वारा की गई शिकायत पर एक व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म करने और सफीदों पुलिस के द्वारा मारपीट किए जाने का मामला दर्ज किया है। इस मामले में महिला थाना प्रभारी ने बताया कि महिला ने जिस व्यक्ति पर दुष्कर्म के आरोप लगाए थे। उस पर रेप का मामला दर्ज किया गया है।

    सफीदो पुलिस द्वारा मारपीट करने का भी आरोप लगाया गया था। इस मामले में भी जांच पड़ताल की जा रही है। उन्होंने बताया कि मेडिकल करवाने के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

    पंचकूला महिला थाना प्रभारी राजेश कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि – एक महिला के द्वारा हमें शिकायत दी गई थी। महिला ने एक व्यक्ति का जिक्र किया है। उसने इसके साथ रेप किया है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है।

    उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। हरियाणा के सफीदों में भी मारपीट होने के आरोप पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि अपनी शिकायत में महिला ने इसका भी जिक्र किया था कि सफीदों पुलिस के द्वारा इसके साथ मारपीट की गई है।

    उसकी भी जांच पुलिस के द्वारा की जा रही है। उन्होंने कहा कि एफआईआर में यह भी दर्ज किया गया है। एफआईआर में यह कहा गया है कि जांच में जो भी सामने आएगा उसके आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि महिला का मेडिकल करवाने के बाद जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

    महिला के साथ दुष्कर्म और मारपीट के भी जो आरोप लगाए थे उसी आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने बताया कि रेप और मारपीट की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि महिला के द्वारा जो आरोप लगाए गए हैं उनकी जांच की जा रही है। इसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: गुरप्रीत हत्याकांड मामले में 12 के खिलाफ आरोप तय, अब इस दिन होगी सुनवाई

    Punjab News: गुरप्रीत हत्याकांड मामले में 12 के खिलाफ आरोप तय, अब इस दिन होगी सुनवाई

    फरीदकोटः जिले के गांव हरीनौ के गुरप्रीत सिंह हत्याकांड में अतिरिक्त जिला और सेशन जज की अदालत सुनवाई हुई। जहां कोर्ट में17 नामजद दोषियों में से 12 के खिलाफ आरोप तय हुए। इस मामले में अब 3 फरवरी को सुनवाई होगी। दरअसल केस को लेकर एसआईटी ने असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद श्री खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह और विदेश में बैठे आतंकी अर्श डल्ला समेत 17 को नामजद किया था। अभी तक केस में अमृतपाल समेत 5 की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

    कोर्ट में वकीलों ने दलील दी कि अधूरी जांच के कारण ट्रायल प्रभावित हो रहा है। आरोप तय होने के बाद पुलिस को अब जांच पूरी कर अमृतपाल सिंह के खिलाफ सप्लीमेंट्री चालान दाखिल करना होगा। फरीदकोट कोर्ट में सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकीलों ने एसआईटी की जांच पर सवाल उठाए और कहा कि अमृतपाल सिंह के खिलाफ न तो पूछताछ की गई और न ही चार्जशीट दाखिल हुई।

    बता दे कि मामले मे12 को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की हुई थी। इस केस में सभी पर अनलॉफुल एक्टिविटीज (प्रिवेंशन) एक्ट यानी यूएपीए की गंभीर धाराएं भी लगाई हुई हैं। 9 अक्टूबर 2024 को गुरप्रीत सिंह हरीनौ की उसके गांव में अज्ञात हमलावरों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इस वारदात के बाद पुलिस ने जांच के बाद 17 लोगों को नामजद किया था। इस केस में सांसद अमृतपाल सिंह ,आतंकी अर्श डल्ला समेत 5 आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है। सांसद असम जेल में है, जबकि बाकी 4 आरोपी विदेशों में बैठे हैं।

    पुलिस जांच के अनुसार, मृतक गुरप्रीत सिंह को अमृतपाल सिंह के गैंगस्टर जयपाल भुल्लर और आतंकी अर्श डल्ला के साथ तथाकथित संबंधों की जानकारी थी। इसी वजह से उसकी हत्या की साजिश रची गई। पुलिस ने यह भी कहा कि अमृतपाल सिंह ने सार्वजनिक तौर पर खुद को वारिस पंजाब दे का नेता बताया, लेकिन वह संगठन का आधिकारिक सदस्य नहीं था।

     

  • Jalandhar News: Gautam Jewellers की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, देखें CCTV

    Jalandhar News: Gautam Jewellers की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। ताजा मामला ढिलवां रोड पर स्थित गौतम ज्वैलर में चोरी का सामने आया है। जहां बाइक सवार चोर गौतम ज्वैलर की दुकान से गहने लेकर फरार हो गए। आरोपी वहां पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि घटना को अंजाम 2 बाइक सवारों द्वारा दिया गया। वहीं पीड़ित ने घटना की शिकायत नगंल शामा चौकी की पुलिस को दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि इस मामले में जब दुकानदार से बात की गई कि दुकान में कितना नुकसान हुआ है। लेकिन वह कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। दूसरी ओर जब पुलिस से मामले को लेकर बात की गई तो जांच अधिकारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
  • Punjab News: नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस का एक्शन, दुकानदारों और वाहनों के काटे चालान, देखें वीडियो

    Punjab News: नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस का एक्शन, दुकानदारों और वाहनों के काटे चालान, देखें वीडियो

    पठानकोटः हिमाचल प्रदेश के जोगिंदर नगर के लिए छोटी ट्रेन का ट्रायल शुरू हो गया है। ऐसे में ज़िले में बढ़ती ट्रैफ़िक समस्या को देखते हुए ट्रैफ़िक पुलिस भी व्यस्त नज़र आ रही है, जिसके चलते आज पुलिस ने दुकानदारों द्वारा सड़कों पर किए गए अवैध अतिक्रमण और सड़कों पर बेतरतीब ढंग से पार्क की गई गाड़ियों के ख़िलाफ़ अभियान चलाया।

    सबसे पहले ट्रैफिक इंचार्ज ने मार्केट में अनाउंसमेंट करके दुकानदारों और सड़कों पर बेतरतीब खड़ी गाड़ियों से कहा और जो रेहड़ी-पटरी वाले पार्किंग में खड़े थे, उनसे अपनी गाड़ियां ठीक से पार्क करने की अपील की गई और इसके बावजूद अगर किसी ने अपील पर ध्यान नहीं दिया तो उनके चालान काटे गए।

    मामले की जानकारी देते हुए ट्रैफिक पुलिस के डीएसपी झिरमल सिंह ने बताया कि शहर में बढ़ती ट्रैफिक समस्या को देखते हुए हमने लगातार 2 दिन दुकानदारों से अपील की थी कि वे सड़क पर गैर-कानूनी तरीके से पार्क किया हुआ सामान दुकान के अंदर ले आएं, लेकिन इसके बावजूद जिन दुकानदारों ने सामान अपनी दुकान के अंदर नहीं लाया।

    जिसके बाद आज नगर निगम की टीम की मदद से अवैध कब्जा करने वाले दुकानदारों के चालान काटे गए और इसके साथ ही अवैध पार्किंग में गाड़ियों के भी ट्रैफिक पुलिस की ओर से चालान काटे गए। वहीं रेहड़ी वालों की गाड़ियां सड़कों पर खड़ी थीं, उन्हें सड़कों से हटाया गया।

  • Punjab News: 26 IAS और PCS अधिकारियों के हुए तबादलें, 4 डीसी भी बदले, देखें लिस्ट

    Punjab News: 26 IAS और PCS अधिकारियों के हुए तबादलें, 4 डीसी भी बदले, देखें लिस्ट

    मोहालीः पंजाब में अधिकारियों के तबादलों का दौर लगातार जारी है। वहीं आज जारी आदेशों के अनुसार 4 जिलों के डीसी सहित 26 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादलें हुए है। आदेशों के अनुसार 20 IAS और 6 PCS का तबादला किया। जिसमें IAS अधिकारी आदित्य डेचलवाल को रूपनगर का DC लगाया गया है। इसके साथ विजय नामदेव राव को सचिव वित्त विभाग और एडिशनल चार्ज सचिव प्रवासी भारतीय मामले खाली विभाग लगाया गया है। देखें लिस्ट

     

  • Punjab News: कांग्रेस पार्टी में विवाद को लेकर सासंद औजला का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: कांग्रेस पार्टी में विवाद को लेकर सासंद औजला का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के रणजीत एवेन्यू पर सदस्य संसद गुरजीत सिंह औजला के नेतृत्व में कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक हुई। वहीं कांग्रेस में चल रहे विवाद को लेकर सासंद गुरजीत सिंह औजला का बयान सामने आया है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के बारे में स्पष्ट किया कि पार्टी पूरी तरह एकजुट है और आने वाले समय में पंजाब के लोगों की आवाज और मजबूत तरीके से उठाई जाएगी। दरअसल, आज सासंद के साथ हुई बैठक में डिप्टी कमिश्नर, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और विभिन्न विभागों के प्रमुख उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य केन्द्र और राज्य सरकार की चल रही योजनाओं का समीक्षा करना और लोगों की शिकायतों का समाधान ढूंढ़ना रहा।

    बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में एमपी गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि शहर में सबसे बड़ी समस्या कूड़ा प्रबंधन और सफाई है। कई स्थानों पर सीवरेज, सड़क लाइट और पीने के पानी से संबंधित समस्याएं भी सामने आ रही हैं। उन्होंने बताया कि कूड़ा डंपों को हटाने और सेगरेगेशन प्रक्रिया लगातार चल रही है, जिस पर नगर निगम और जिला प्रशासन निगरानी कर रहे हैं। औजला ने बाढ़ से प्रभावित इलाकों का जिक्र करते हुए कहा कि जो परिवार अभी तक मुआवजे से वंचित हैं, उनकी शिकायतें बैठक में रखी गई हैं।

    सरकार से अपील की गई है कि बाकी बचे केसों का जल्द निपटारा किया जाए। शिक्षा के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कई स्कूलों में टीचर की कमी है। ऐसे में दिशा समिति के माध्यम से सरकार से मांग की गई है कि हर जिले में उच्च मानकों के सरकारी स्कूल बनाये जाएं, ताकि आम लोग अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों के बराबर शिक्षा दिला सकें।

    गैंगस्टरवाद और कानून व्यवस्था पर बात करते हुए औजला ने कहा कि यह मुद्दा एक-दो लाइन में हल नहीं हो सकता। इसके लिए सभी पार्टियों, पुलिस, प्रशासन और सामाजिक वर्गों को मिलकर गंभीर विचार करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही गैंगस्टरवाद, नशे और बेरोजगारी का स्थायी हल है।

  • Punjab News: हथियारों की खेप सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: हथियारों की खेप सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः कमिश्नरेट पुलिस ने गैर-कानूनी हथियारों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 आधुनिक पिस्टल और 2 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक बरामद किए गए हथियारों में 2 ग्लॉक 9 एमएम पिस्टल और 4 .30 बोर पिस्टल शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति ड्रोन के माध्यम से पाकिस्तान से आ रहे हथियारों को सीमा के नजदीक क्षेत्रों में रिसीव करके आगे पंजाब के गैंगस्टरों तक पहुंचाने का काम कर रहे थे।

    पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि यह कार्रवाई सीआईएई टीम द्वारा सूचना आधारित इंटेलिजेंस पर की गई। इस मामले में उनकी टीम ने पहले गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी रतोके गांव के निवासी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4 पिस्टल बरामद की।

    जिसके बाद आरोपी से पूछताछ पर सुरजीत सिंह उर्फ चेला निवासी भिखीविंड को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि इस कार्रवाई के साथ ना केवल हथियारों की सप्लाई चेन टूट गई है, बल्कि संगठित क्राइम के नेटवर्क को भी बड़ा झटका लगा है। उन्होंने बताया कि मामले से संबंधित थाना इस्लामाबाद में असला एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच चल रही है।