Blog

  • जालंधरः LALLY MOBILE HOUSE को चोरों ने बनाया निशाना, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: महानगर में लूटपाट और चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं ताजा मामला मॉडल हाउस से सामने आया है। जहां चोरों ने लाली मोबाइल हाउस को निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि चोर दुकान से 40 से 50 हजार के पुराने मोबाइल और उसकी मोबाइल की एसेसरीज, 5 हजार कैश और एक एलईडी चुराकर ले गए। वहीं घटना की जानकारी देते हुए दुकानदार का कहना है कि 3 चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने मुंह ढके हुए थे। इस दौरान 2 चोर दुकान में छत के जरिए घुसे और एक दुकान की छत पर रुका रहा।

    दुकान मालिक कृष्ण लाल ने कहा कि 2 से 3 फोन सहित अन्य सामान चोर ले गए। दुकान मालिक ने कहा कि चोर 40 से 50 हजार का सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि उनकी दुकान के पीछे फैक्टरी है। चोर फैक्टरी के रास्ते से उनकी दुकान की छत पर आए और छत का दरवाजा तोड़कर चोरों ने घटना को अंजाम दिया। पीड़ित ने बताया कि उनकी दुकान में दूसरी बार चोरी हुई है। इससे पहले भी चोरों द्वारा वारदात को अंजाम दिया जा चुका है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंचे एएसआई सरकारी लाल ने बताया कि चोरों ने पुराने मोबाइल एलईडी चोरी करके ले गए है। सीसीटीवी फुटेज उनके हाथ लगी है। मामले की जांच की जा रही है। आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • सुबह-सुबह स्कूल बस को वाहन ने मारी टक्कर, बच्चे घायल, देखें वीडियो

    जनपदः रायबरेली जनपद में आज यानी शुक्रवार सुबह सुबह कोहरे के चलते निमिषा स्कूल बस की दूसरी बस से टकरा गई, गनीमत रही कि बस सवार स्कूली बच्चे बाल-बाल बच गए। लेकिन, स्कूली बस के ड्राइवर और कंडक्टर घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक दो बसों में आमने सामने टक्कर सलोन थाना क्षेत्र के रसूल चौराहे के पास में हुई है। दिल्ली जा रही बस और स्कूली बस में इतनी जोरदार टक्कर हुई कि स्कूली बस के परखच्चे उड़ गए।

    ड्राइवर और कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, कुछ स्कूली छात्रों को भी चोटें आई हैं, जिनको सीएससी सलोन उपचार के लिए ले जाया गया, जहाँ ड्राइवर की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल को रेफर कर दिया गया। बाकी सभी बच्चों का इलाज किया जा रहा है। निमिषा स्कूल की बस ड्राइवर संदीप ने बताया की सामने से दिल्ली जाने वाली बस ने टक्कर मार दी, जिससे हमारे और कंडक्टर की चोट आ गई और एक बच्चे के सिर में चोट आ गई है।

  • 2 और 3 दिसंबर को इस रूट पर नहीं चलेंगी ट्रेन, जाने मामला

    नई दिल्ली: मुंबई और उसके आस-पास रहने वाले लोगों के लिए एक जरूरी खबर है। 2 और 3 दिसंबर की रात के दौरान कल्याण-अंबरनाथ खंड पर ट्रेन नहीं चलेंगी। दरअसल मध्य रेलवे अप और डाउन दक्षिण-पूर्व लाइनों पर एक विशेष ट्रैफिक ब्लॉक लागू करने जा रहा है। मध्य रेलवे ने बीते गुरुवार को इस योजना की घोषणा की। जानकारी के मुताबिक इस ब्लॉक का मकसद ठाणे जिले के उल्हासनगर में फुट ओवर ब्रिज गर्डर्स की लॉन्चिंग की सुविधा प्रदान करना है। बता दें निर्धारित ब्लॉक 2 घंटे के लिए होगी, जो रात 1:20 बजे से 3:20 बजे तक रहेगी।

    मध्य रेलवे की ट्रेनें रद्द

    मध्य रेलवे के आधिकारिक ने बताया गया है कि ब्लॉक को देखते हुए, कुछ ट्रेनें कैंसिल कर दी जाएंगी और कुछ देर रात की ट्रेनों पर शॉर्ट-टर्मिनेशन लागू होगा। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) से कर्जत के लिए अंतिम स्थानीय प्रस्थान रात 11:30 बजे होगा और खोपोली से सीएसएमटी के लिए अंतिम स्थानीय प्रस्थान रात 11:15 बजे निर्धारित है। इसके अलावा रविवार सुबह पहली लोकल के प्रस्थान समय को भी समायोजित किया गया है। आधिकारिक ने  बताया गया है कि ब्लॉक अवधि के दौरान दक्षिण-पूर्व की ओर सभी अप और डाउन सेवाएं कल्याण और अंबरनाथ स्टेशनों के बीच कैंसिल रहेंगी। ऐसे में अगर आपको आज इस रूट पर जाना है तो आपको दूसरे साधनों से जाने या आने के लिए तैयार रहना चाहिए। इससे परेशानी से बच सकेंगे।

  • कोरोना के बाद ‘रहस्यमयी बीमारी’ ने मचाया कोहराम, अलर्ट जारी

    नई दिल्ली : चीन के बाद डेनमार्क और नीदरलैंड जैसे मुल्क भी अब बच्चों में निमोनिया के प्रकोप की रिपोर्ट करने वाले नए देशों में शामिल हो गए हैं। संक्रामक बीमारियों के बारे में जानकारी देने वाले ब्लॉग एवियन फ्लू डायरी पर एक पोस्ट से पता चला है कि माइकोप्लाज्मा निमोनिया संक्रमण महामारी स्तर तक पहुंच गया है। इसके मामलों में बढ़ोत्तरी गर्मियों में शुरू हुई। लेकिन पिछले 5 हफ्तों में यह काफी बढ़ गई है। डेनमार्क के स्टेटेंस सीरम इंस्टीट्यूट के मुताबिक यह संख्या अब इतनी ज्यादा है कि इसे महामारी कह सकते हैं।

    हर चौथे साल आती है ऐसी महामारी

    स्टेटेंस सीरम इंस्टीट्यूट की सीनियर रिसर्चर हेने-डोर्थे एम्बॉर्ग ने कहा, ‘पिछले 5 हफ्तों में नए मामलों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है और अब हम सामान्य से काफी अधिक मामले देख रहे हैं, और पूरे देश में व्यापक संक्रमण है। 47वें हफ्ते में माइकोप्लाज्मा निमोनिया संक्रमण के 541 नए मामले सामने आए, जो कि साल के 42वें हफ्ते में पाए गए 168 मामलों के 3 गुने से भी ज्यादा है। मामलों की वास्तविक संख्या शायद बहुत ज्यादा है, क्योंकि हल्के लक्षणों वाले हर व्यक्ति का परीक्षण नहीं किया जाता है। एम्बॉर्ग ने हालांकि कहा कि ये मामले डेनमार्क के लिए ‘असामान्य नहीं’ हैं और देश लगभग हर 4 साल पर इस तरह की महामारी का सामना करता है।

    भारत में रखी जा रही करीबी से नजर

    चीन में बच्चों में सांस से जुड़ी बीमारियों में वृद्धि के संकेत संबंधी हाल की रिपोर्टों के मद्देनजर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को तुरंत सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों की समीक्षा करने की सलाह दी है। मंत्रालय ने  एक बयान में कहा कि उसने अत्यधिक सतर्कता बरतते हुए श्वसन संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए प्रारंभिक उपायों की सक्रिय रूप से समीक्षा करने का निर्णय लिया है। इसमें कहा गया है,‘मौजूदा इन्फ्लूएंजा और सर्दी के मौसम के मद्देनजर इसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसके कारण श्वसन संबंधी बीमारी के मामलों में वृद्धि हो रही है। भारत सरकार स्थिति पर करीब से नजर रख रही है और संकेत दिया है कि किसी भी तरह की चेतावनी की जरूरत नहीं है।’

  • जालंधरः

    जालंधर, ENS: पंजाब

  • नशे का इंजेक्शन लगाते 2 युवकों का वीडियो हुआ वायरल, प्रशासन में मचा हड़कंप

    पीलीभीतः शहर से लेकर गांव तक नशे का कारोबार खूब चल रहा है। आए दिन युवकों द्वारा सरेआम नशे की वीडियो वायरल हो रही है। वहीं अब उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से बड़ी खबर सामने आई है। जहां नशे का इंजेक्शन लगाते हुए 2 युवकों का वीडियो वायरल हो रहा है। उक्त वायरल हो रहा वीडियो पूरनपुर देहात का बताया जा रहा है।

    वहीं इस वीडियो के वायरल होने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। दरअसल, नशे की लत युवाओं को बर्बाद कर रही है। युवक अपनी नसों में नशे का जहर उतारने सरेआम उतार रहे है। सूत्रों के अनुसार कुछ मेडिकल स्टोरों पर सरेआम नशीली गोलियां भी बिक रही है। हालांकि इन पर कार्रवाई करने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से मुस्तैद है। कई मेडिकल स्टोरों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा छापेमारी भी की गई है। लेकिन उसके बावजूद कुछ स्टोरों पर नशे की गोलियां बिक रही है। 

  • शादी में दूल्हे के चाचा ने रसोइये पर फेंका खौलता हुआ तेल, जाने मामला

    नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के बदायूं में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक शादी समारोह में गर्म रोटी नहीं मिलने पर कुछ नाराज लोगों ने रसोइये राजेश पर खौलता हुआ तेल डाल दिया जिससे वो बुरी तरह झुलस गया रसोइये को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है इस घटना को लेकर पुलिस ने कहा कि यहां एक शादी में “गर्म रोटी” नहीं मिलने से नाराज कुछ मेहमानों ने कथित तौर पर रसोइये पर खौलता हुआ तेल डाल दिया जिसे गंभीर रूप से झुलसने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया यह घटना तब हुई जब बुधवार देर रात मूसाझाग थाना क्षेत्र में पन्नालाल की बेटी की शादी में दूल्हे के चाचा इंद्रपाल पाली और कुछ अन्य लोग खाना खाने बैठे और उन्होंने “गर्म रोटी” मांगी

    पुलिस ने वहां मौजूद लोगों के हवाले से कहा कि उन्हें बताया गया कि यह संभव नहीं है क्योंकि बहुत रात हो चुकी थी और तंदूर बुझ चुका थामना करने पर गुस्साए इंद्रपाल और उसके 3 दोस्त उस स्थान पर गए, जहां रसोइया अगली दावत की तैयारी में व्यस्त था और उस पर गर्म तेल डाल दिया और भाग गए। थाना प्रभारी महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • जालंधरः PUNBUS, PRTC कर्मियों का चक्का जाम करने को लेकर आया बड़ा बयान 

    जालंधर, ENS: पनबस पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्क्स यूनियन ने 1 दिसंबर और 2 दिसंबर को पंजाब में चक्का जाम करने के फैसले को टाल दिया है। बताया जा रहा है कि सरकार उनकी आगे झुक गई है। दरअसल, बस यूनियन के कर्मियों ने पंजाब भर में चक्का जाम करने का ऐलान किया था। वहीं यूनियन के चंडीगढ़ डिपो के प्रधान हरविंदर सिंह ने कहा कि सरकार ने 6 दिसंबर को परिवहन मंत्री, कैबिनेट सब कमेटी और पीआरटीसी के चेयरमैन के साथ बैठक का समय दिया है। यदि 6 दिसंबर की बैठक में यूनियन का कोई मसला हल नहीं हुआ तो उसके बाद अगले संघर्ष की रूपरेखा तैयार कर घोषणा की जायेगी।

    बता देंकि किसानों ने बीते दिन कहा था कि मुख्यमंत्री द्वारा 28 नवंबर को उनकी मांगे मानी जाने को लेकर घोषणा करनी थी, पर कुछ नहीं हुआ। अब माझा ओर दोआबा की सभी किसान जत्थेबंदियों ने यह फैसला लिया है कि 2 दिसंबर को जिला गुरदासपुर, जालंधर और मुकेरियां के सभी मार्ग जाम कर देंगे। दरअसल, 2 दिसंबर को भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल गुरदासपुर के बस स्टैंड का उद्घाटन करने आ रहे हैं। अपनी मांगों को लेकर सड़क और रेलवे ट्रैक सब जाम करेंगे। जब तक सरकार गन्ने का रेट 450 रूपए घोषित नहीं करती, गन्ने की मिलें नही चलती और गन्ने के मुआवजे का मामला हल नही करती, पक्का धरना लगा रहेगा। लेकिन अब  6 दिसंबर को परिवहन मंत्री, कैबिनेट सब कमेटी और पीआरटीसी के चेयरमैन के साथ बैठक के बाद ही आगे की रणनीति तय की जाएगी। तब तक के लिए कच्चे मुलाजिमों ने इस चक्का जाम करने के फैसले को स्थगित कर दिया है।

  • दर्दनाक सड़क हादसा : 8 की मौ’त, 7 की हालत गंभीर

    नई दिल्ली : ओडिशा के क्योंझर जिले में एनएच-20 पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 7 लोगों की हालत गंभीर रूप से घायल हो गए ये दुर्घटना उस वक्त हुई जब यात्रियों से भरी एक वैन ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। हादसा शुक्रवार (01 दिसंबर) की सुबह हुआ सभी मृतक गंजम के दिगपहांडी के रहने वाले थे

    हादसा उस वक्त हुआ जब पोदामारी गांव से 20 लोग वैन में सवार होकर जिले के मां तारिणी मंदिर जा रहे थे इसमें से सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य ने घाटगांव अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया शुरुआत में घायलों को घाटगांव अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बाद में कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज में रैफर कर दिया गया ये दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए।

    पुलिस ने शुरू की

    जांच  सूचना मिलने पर बालीजोड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है हालांकि दुर्घटना का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है मामले पर क्योंझर के एसपी कुसलकर नितिन दगुडु ने कहा 20 लोगों से भरी वैन तेज रफ्तार से जा रही थी और इसी दौरान ये ट्रक से जा भिड़ी चूंकि कोहरा था तो संभावना है कि वैन के ड्राइवर ने ट्रक को नहीं देख पाया होगा 

  • 15 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस 

    बेंगलुरूः कर्नाटक के बेंगलुरू में करीब 15 स्कूलों को बम से उड़ा देने की धमकी मिली है। यह मैसेज सभी स्कूलों को ईमेल के जरिए भेजा गया है। फिलहाल स्थानीय पुलिस मामले की जांच और कार्रवाई में जुट गई है। बम की धमकी मिलने के बाद पैरेट्स में अफरातफरी का माहौल बन गया और स्कूलों पर काफी भीड़ मच गई। स्थानीय पुलिस सिचुएशन को कंट्रोल करने में लगी है।

    गुमनाम व्यक्ति ने ईमेल से भेजा मैसेज

    बेंगलुरु में गुमनाम ईमेल के जरिए 15 स्कूलों को निशाना बनाने की खतरनाक बम धमकी दी गई है। इससे पैरेंट्स और बच्चों में दहशत फैल गई है। एक स्कूल को तो धमकी भरा फोन कॉल भी किया गया है। पैरेट्स अपने बच्चों को स्कूल से ले जाने के लिए पहुंचे हैं। बेंगलुरू के बसवश्वनगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल भी इसी तरह से करीब 30 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाला मैसेज आया था। फिलहाल इस धमकी को गंभीरता से लिया गया है और स्कूलों की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है।

    धमकी भरे फोन कॉल ने बढ़ाई धड़कन

    बेंगलुरू के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मामला तब और गंभीर हो गया, जब एक कॉलर ने फोन कॉल के जरिए फिर धमकी दी। यह फोन कॉल आने के बाद पैरेट्स अपने बच्चों को स्कूल से निकालने के लिए स्कूलों की तरफ भागे। पुलिस फिलहाल सिचुएशन को कंट्रोल करने में लगी है। जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले भी कई बार बेंगलुरू में स्कूलों को बम से उड़ाने की फोन कॉल्स आ चुकी हैं। पिछले साल 19 जुलाई 2022 को भी ऐसी ही धमकी दी गई थी। इससे पहले 8 अप्रैल 2022 को बेंगलुरू के 6 स्कूलों को धमकी भरा मैसेज भेजा गया था।