Blog

  • महाविद्यालय बंगाणा में विशेष सेमिनार का आयोजन

    ऊना/ सुशील पंडित:अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सिकंदर नेगी की अध्यक्षता में विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। मंच का संचालन राजनीति विज्ञान की महासचिव परीक्षा ने किया। विशेष सेमिनार का विषय बजट 2024, बजट क्या है, भारतीय बजट के मुख्य दस्तावेज़, बजट कितने प्रकार के होते हैं, बजट का महत्व और प्रक्रिया, बजट बनाना कब शुरू होता है? पर था।

    सेमिनार के मुख्य वक्ता बीए प्रथम वर्ष के छात्र वासु शर्मा और निखिल बागोरिया थे। निखिल और वासु शर्मा ने बताया कि सरकार की आय एवं व्यय का एक विवरण जिस प्रपत्र में एकत्रित किया जाता है, उसे बजट कहते है | बजट में  विगत वर्ष के आय और व्यय के अनुमानों का वार्षिक वित्तीय विवरण प्रस्तुत किया जाता है| भारतीय संविधान के अनुच्छेद 112 में बजट निर्माण के विषय में बताया गया है |

    भारत में बजट पांच प्रकार के प्रयोग किये जाते है ,आम बजट, निष्पादन बजट, जिरोबेस बजट, आउटकम बजट, और जेंडर बजट । भारत में बजट निर्माण प्रक्रिया अगस्त-सितंबर के महीने में शुरू कर दी जाती है | इसके लिए बजट सर्कुलर जारी किया जाता है | वित्त विभाग के अधीन बजट डिवीजन अगस्त के अंत में या सितंबर के प्रारम्भ में बजट सर्कुलर जारी करता है | बजट द्वारा सरकार के सभी कार्य निर्धारित किये जाते है| सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं के लिए धन की व्यवस्था बजट के माध्यम से ही किया जाता है | सरकार बिना बजट के एक रूपये का व्यय नहीं कर सकती है |

    बजट में प्रत्येक वर्ष नयी योजनाओं की घोषणा होती है और टैक्स में संसोधन किया जाता है, जिसका सीधा प्रभाव जनता पर पड़ता है, बजट में किये गए सभी प्रावधान तब तक लागू नहीं किये जा सकते है, जब तक संसद के द्वारा पास नहीं किया जाता है । इस अवसर पर राजनीति विज्ञान विभाग के विभागअध्यक्ष प्रोफेसर सिकंदर नेगी, राजनीति विज्ञान के उपप्रधान इंदू, महासचिव परीक्षा, कैशियर तीक्ष्णऔर मीडिया प्रभारी रोहित  मौजूद रहे।

  • विपरीत समय में ऐसा बजट सुक्खू सरकार की बड़ी उपलब्धि- विजय डोगरा

    ऊना/सुशील पंडित:विकट परिस्थितियों और विपरीत समय में ऐसा बजट पेश करना सुक्खू सरकार की एक बड़ी उपलब्धि है। हर वर्ग इस बजट से उत्साहित है। हिमाचल के इतिहास में यह पहला बजट बन गया है जिसकी चर्चा गांव गांव घर घर में हो रही है। जिस दिन यह बजट पारित हुआ उस दिन चाय की दुकानों से लेकर स्कूल, पंचायत घर, अस्पताल और आंगनबाड़ियों में भी लोग सुक्खू सरकार को आशीष दे रहे थे कि किसी ने तो उनकी सुनी।

    कांग्रेस प्रवक्ता विजय डोगरा ने सोमवार को एक प्रेस वार्ता में बताया कि मेरे राजनीतिक करियर में ऐसा सधा हुआ बजट पहले कभी नहीं आया। प्रदेश को झकझोर देने वाली आपदा के बाद जब सुक्खू सरकार ने बजट पेश किया तो उसने पंचायतों के पंचों, आशा वर्करों, वन और जल रक्षकों से लेकर विधवा माताओं के दिलों को छू लिया।

    उन्होंने न सिर्फ जनता के सेवकों का मान बढ़ाया है बल्कि आत्मनिर्भर हिमाचल की नींव भी रख दी है। भाजपा के जो नेता आज बजट को निराशाजनक बताने में लगे हैं वही कभी कहते थे कि पुरानी पेंशन स्कीम लागू नहीं हो सकती। मगर सुखविंदर सुक्खू ने सत्ता में आते ही पुरानी पेंशन स्कीम को लागू कर दिया।

    जैसे ही सुक्खू सरकार ने ऐलान किया कि लाहौल स्पिति की महिलाओं को प्रति माह 1500 रूपए दिए जाने लगे हैं भाजपा के नेताओं के होश उड़ गए। वे सोचते थे कि यह एक असंभव स्कीम है। लेकिन एक जिले से शुरू हुई यह योजना जल्द सभी जिलों की महिलाओं तक पहुंचने लगेगी। विधवाओं के बच्चों के लिए कभी पिछली सरकारों ने नहीं सोचा लेकिन इस बजट ने स्पष्ट कर दिया है कि जिसके सिर पर पिता का साया नहीं है वे बच्चे भी आईआईटी से लेकर एम्स तक की पढ़ाई फ्री में कर पाएंगे।

    यदि हम बजट के मुख्यबिंदु भी उठाकर पढ़ लें तो आप पाएंगे कि हर वर्ग, हर विभाग, हर संस्थान के हित की बात हुई है। सबसे खास बात यह है कि मुख्यमंत्री ने बहुत सादगी से यह मानते हुए अपना भाषण पढ़ा था कि हमें आर्थिक रूप से कमजोर राज्य मिला है। पूरे बजट की आत्मा उस एक लक्ष्य पर आकर सिमटती है जहां वे कहते हैं कि हम हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाएंगे, क्योंकि केंद्र सरकार पर निर्भरता ने हिमाचल को कमजोर कर दिया है।

    भाजपा के नेताओं का पूरा जोर रहता है कि केंद्र से मिलने वाले पैसे में अड़ंगा लगाया जाए। यदि हिमाचल आत्मनिर्भर हो जाता है तो हमें किसी भी विकट परिस्थिति में केंद्र या बाहरी एजेंसी से मदद की आवश्यक्ता नहीं पड़ेगी। सुखविंदर सुक्खू की आत्मनिर्भर प्रदेश की सोच हिमाचल के इतिहास में मील का पत्थर साबित होगी।

  • टाहलीवाल में कार से 6 किलो भुक्की बरामद

    ऊना/सुशील पंडित:टाहलीवाल के बाजार में रविवार को पुलिस ने एक कार से भुक्की (चूरा पोस्त) बरमाद की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिस समय टाहलीवाल थाने की एक टीम यातायात चैकिंग में व्यस्त थी तब लुधियाना नंबर की एक कार को रोका गया।

    चालक के पास कोई भी दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। चैकिंग की गई तो कार में 6.240 किग्रा चूरा पोस्त मिला। कार चालक की पहचान संतोषगढ़ के वार्ड नंबर 9 वासी सर्वजोत सिंह पुत्र संतोख सिंह के रूप में हुई है।

    एसएचओ टाहलीवाल अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 15-61-85 और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 181, 192, 196 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

  • ऊनाः ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों से 39 हजार जुर्माना वसूला

    ऊना/सुशील पंडित:ऊना पुलिस ने ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 40 लोगों से रविवार को मौके पर ही 39000 रूपए जुर्माना वसूला है। पुलिस ने छुट्टी के दिन भी कुल 173 वाहनों के चालान किए जो नियम तोड़ते पाए गए थे। इसके अलावा खुले में सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान करने वाले 11 व्यक्तियों से भी 1100 रूपए जुर्माना वसूला गया है। साथ ही अवैध खनन में लिप्त एक ट्रैक्टर का चालान करके पुलिस को जुर्माने के रूप में कुल 5115 रूपए प्राप्त हुए हैं।
  • भटोलीः दड़ा सट्टा पर्ची के साथ एक काबू

    ऊना/सुशील पंडित:मैहतपुर पुलिस ने भटोली से रविवार को दड़ा सट्टा पर्चियों के साथ एक व्यक्ति को काबू किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मैहतपुर थाने की एक टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि भटोली के आस पास एक व्यक्ति दड़ा सट्टा का नंबर बांटता है। पुलिस ने जब छापेमारी की तो नंगल के भनाम गांव वासी कर्ण कुमार पुत्र राकेश कुमार से भटोली में दड़ा सट्टा की पर्चियां और 850 रूपए बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध जुआ अधिनियम की धारा 13-ए-3-67 के तहत मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 
  • महिला ने फंदा लगाकर दी जान 

    ऊना/ सुशील पंडित:अद्योगिक क्षेत्र बाथू के वार्ड नंबर 11में 34 वर्षीय सुनीता देवी ने फंदा लगा अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली । एसएचओ अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सुनीता देवी पत्नी संदीप कुमार पिछले  4 वर्ष से गांव बाथू में स्थाई रूप से रह रही थी,ओर महिला का पति संदीप कुमार विदेश में नौकरी करता है। बताया गया है की महिला बच्चा ना होने की वजह से मानसिक रूप से काफी परेशान चल रही थी जिसके चलते सुनीता देवी ने रविवार को पंखे के साथ फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली और साथ में एक सुसाइड नोट लिख कर भी छोड़ कर गई हैं।

    मृतका सुनीता के भाई जगदीश राम सिंह ने पुलिस को बयान देते हुए बताया है कि वे अपनी बहन सुनीता को फोन कर रहे थे और सुनीता ने उनका फोन नही उठाया जिसके कारण वह परेशान हो गए और मौके पर अपनी बहन के घर बाथू पहुंचे और उन्होंने घर पहुंच कर देखा की उनकी बहन सुनीता ने दरवाजा बंद कर रखा था। उनके द्वारा दरवाजा खटखटाने पर भी उनकी बहन सुनीता ने दरवाजा नहीं खोला फिर उनको कुछ शक होने पर उन्होंने दरवाजा तोड़ कर जैसे ही बाहर से अंदर की ओर देखा तो पाया कि उनकी बहन सुनीता देवी पंखे के साथ फंदा लगाकर मृत अवस्था में थी और उन्होंने तुरंत ही पुलिस को इस बारे में सूचना दी।

    मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन द्वारा छानबीन करने पर उनको मृत अवस्था में पड़ी सुनीता देवी के पास से एक सुसाइड नोट और एक डायरी और एक पेन बरामद हुआ।मौके पर पहुंचे स्टेशन हाउस ऑफिसर अशोक कुमार ने बताया कि उन्हें मौके पर बरामद हुई चीजों पेन, डायरी,सुसाइड नोट और फंदा बनाई हुई चुनी को अपने कब्जे में लेकर के मृतक महिला की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस प्रशासन द्वारा जांच शुरू कर दी गई है।

  • पंजाब : खेलते समय चोट लगने से 8 वर्षीय बच्चे की हुई मौ+त 

    होशियारपुर : खेलते समय 8 वर्षीय बच्चे को गंभीर चोट लग गई। इसके बाद परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान होशियारपुर निवासी विशाल के रूप में हुई है।

    मृतक के पिता रजनीश कुमार ने बताया कि 8 वर्षीय बच्चे विशाल को गंभीर चोट आयी है। उपचार के परिणामस्वरूप मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई आज दोपहर 12 बजे सैकड़ों नम आंखों ने बच्चे को अंतिम विदाई दी। रजनीश बस स्टैंड के पास फास्ट फूड का काम करता है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਸੜਕਾਂ ਤੇ ਉੱਤਰਿਆ ਦਲਿਤ ਸਮਾਜ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਬੇਸ਼ੱਕ ਲੋਕ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਸਿਰ ਤੇ ਨੇ ਪਰ ਬਾਵਜੂਦ ਇਸਦੇ ਲੋਕ ਸੜਕਾਂ ਤੇ ਉਤਰੇ ਨੇ ਅਤੇ ਹੱਥਾਂ ਵਿੱਚ ਤਖਤੀਆਂ ਫੜੀਆਂ ਨੇ ਤਸਵੀਰਾਂ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਜਲੰਧਰ ਬਾਈਪਾਸ ਨਜ਼ਦੀਕ ਦੀਆਂ ਨੇ। ਜਿੱਥੇ ਡਾਕਟਰ ਅੰਬੇਦਕਰ ਏਕਤਾ ਮਿਸ਼ਨ ਪੰਜਾਬ ਵੱਲੋਂ ਸਰਕਾਰਾਂ ਖਿਲਾਫ ਹੱਥਾਂ ਵਿੱਚ ਤਖਤੀਆਂ ਫੜ ਕੇ ਰੋਸ਼ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਿੱਥੇ ਫਰੀ ਦੇ ਲਾਲਚ ਦੇ ਕੇ ਲੋਕਾਂ ਪਾਸੋਂ ਵੋਟ ਬੈਂਕ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਤਾਂ ਉਥੇ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਜ਼ਿਕਰ ਕੀਤਾ ਕਿ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਫਰੀ ਦੇ ਲਾਲਚ ਛੱਡ ਕੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਰੋਜ਼ਗਾਰ, ਸਿੱਖਿਆ ਅਤੇ ਮੈਡੀਕਲ ਸੁਵਿਧਾਵਾਂ ਫਰੀ ਵਿੱਚ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾਣ।

    ਉਧਰ ਮੀਡੀਆ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਦਲਿਤ ਆਗੂ ਦੀਪਕ ਹੰਸ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਸੰਵਿਧਾਨ ਪ੍ਰਤੀ ਜਾਗਰੂਕ ਕਰਨ ਦੇ ਮਕਸਦ ਨਾਲ ਸਮੇਂ ਦੀਆਂ ਸਰਕਾਰਾਂ ਖਿਲਾਫ ਰੋਸ਼ ਵਿਅਕਤ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਕਿਆ ਕੀ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਵੋਟ ਬੈਂਕ ਹਾਸਲ ਕਰਨ ਦੇ ਲਈ ਸਮੇਂ ਦੀਆਂ ਸਰਕਾਰਾਂ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਫਰੀ ਦੇ ਲਾਲਚ ਦਿੰਦੀਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਫਰੀ ਦੇ ਲਾਲਚ ਦੇਣੇ ਤਾਂ ਰੁਜ਼ਗਾਰ, ਸਿੱਖਿਆ ਅਤੇ ਮੈਡੀਕਲ ਸੁਵਿਧਾਵਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾਣ ਤਾਂ ਜੋ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਰਾਹਤ ਮਿਲ ਸਕੇ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਵੋਟ ਨੂੰ ਫਰੀ ਦੇ ਲਾਲਚ ਵਿੱਚ ਖਰੀਦਿਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਸਿੱਧੇ ਤੌਰ ਤੇ ਸੰਵਿਧਾਨ ਦੀ ਉਲੰਘਣਾ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਘਰ-ਘਰ ਜਾ ਕੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਜਾਗਰੂਕ ਕਰਨਗੇ ਤਾਂ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰਾਂ ਬਾਰੇ ਪਤਾ ਲੱਗ ਸਕੇ।

  • जालंधर: भारी मात्रा में हेरोइन सहित एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS: पुलिस ने हेरोइन सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रोहित निवासी तरनतारन के तौर पर हुई है। सीआईए स्टाफ की पुलिस ने शनिवार सुबह रामामंडी के पास नाकेबंदी के दौरान 200 ग्राम हेरोइन के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला है कि रोहित हेरोइन की सप्लाई होशियारपुर से लेकर आया था। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी नशा तस्करी के साथ-साथ दड्डा सट्टा का काम भी करता था।

    सीआईए स्टाफ की टीम नाकेबंदी और गश्त के दौरान रामामंडी के पास मौजूद थी, जहां उन्हें सूचना मिली कि रोहित हेरोइन की सप्लाई देने के लिए रामामंडी के पास ग्राहक का इंतजार कर रहा है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी रोहित से जांच के दौरान उसके पास से 200 ग्राम हेरोइन बरामद की।आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी को 2 दिन के लिए रिमांड पर लिया हुआ है।

  • युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त

    पंचकूला : युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सत्य प्रकाश उम्र 21 साल सेक्टर-15 निवासी के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है सत्य प्रकाश की दिसंबर में ही शादी हुई थी। फिलहाल आत्महत्या करने के कारण का पता नहीं लग पाया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक के परिजनों ने बताया कि सत्यप्रकाश अपनी बीवी के साथ सेक्टर-15 में रहता था। गत रात करीब 8:30 बजे दंपति कमरे में मौजूद थे। इस दौरान सत्य प्रकाश बाथरूम में गया और काफी देर तक वापस नहीं लौटा। उसकी पत्नी ने कई बार बाथरूम का दरवाजा खटखटाया, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया।

    जिसके बाद उसकी पत्नी ने खिड़की से देखा तो उसका पति फंदे से लटका हुआ था। उसने तुरंत इसकी जानकारी पति के जीजा को दी। वह मौके पर पहुंचे उसके बाद बाथरूम से सत्य प्रकाश को बाहर निकल गया और उपचार के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है और अस्पताल से पुलिस को सूचना दे दी गई है।