Blog

  • जालंधरः सुबह-सुबह अवैध इमारतों पर नगर निगम ने चलाई डिच, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नगर निगम के अधिकारियों ने सुबह करीब 5 बजे खांबड़ा में एक अवैध कॉलोनी पर मशीन चला दी। सुबह 5 बजे नगर निगम जालंधर की बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारी पूरे दल-बल के साथ मशीनें लेकर कड़कती ठंड और धुंध के बीच डिमोलिशन की कार्रवाई के लिए पहुंचे तो वहां पर लोग भी इकट्ठा हो गए। लोगों ने निगम की टीम को रोकने की कोशिश भी की और उसका विरोध भाी किया। दोनों पक्षों में गर्मागर्म बहस भी हुई लेकिन निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों ने अपनी कार्रवाई नहीं रोकी।

    इस दौरान कॉलोनी में बनाए जा रहे अवैध घरों को गिरा दिया, इसके अलावा अवैध कॉलोनी में डाले गए सीवरेज-वाटर सप्लाई को उखाड़ने के साथ-साथ सड़कें भी खोद डाली। नगर निगम जालंधर के कमिश्नर आदित्य उप्पल के आदेश पर बिल्डिंग ब्रांच ने खांबड़ा में 7 एकड़ में बनाई जा रही जालंधर एनक्लेव पर कार्रवाई की है। कमिश्नर के आदेश पर एमटीपी विजय कुमार एटीपी सुखदेव विशिष्ठ और बिल्डिंग इंस्पेक्टर वरिंदर कौर की टीम सुबह ही जेसीबी और डिच मशीनें का तामझाम लेकर जालंधर एनक्लेव में पहुंच गए थे।

    नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच के एटीपी सुखदेव विशिष्ठ ने बताया कि खांबड़ा में अवैध रूप से काटी गई कॉलोनी जालंधर एनक्लेव को पहले भी नगर निगम कमिश्वर ने नोटिस जारी किया था और उसारी की काम रोकने के लिए कहा था। लेकिन कॉलोनी में नोटिस के बावजूद अवैध निर्माण जारी रहा। जिस आज कमिश्नर आदित्य उप्पल के आदेश पर डिमोलिशन की कार्रवाई की गई है। एटीपी ने बताया कि 7 एकड़ में अवैध रूप से कॉलोनी काट कर जहां नगर निगम के राजस्व को CLU फीस के रूप में करोड़ों रुपए का चूना लगाया गया है वहीं पर यहां प्लाट लेने वालों से भी धोखा किया गया है। कोई भी व्यक्ति अवैध कॉलोनी में निर्माण नहीं कर पाएगा।

  • पंजाब : आधी रात बैंक का बजा सायरन, मचा हड़कंप

    लुधियाना : आधी रात को एक बैंक का सायरन अचानक बज पड़ा। अनहोनी के डर से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया ओर कुछ ही देर में लोगों की चौड़ा बाजार में बैंक के पास भीड़ लग गई। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और इधर-उधर काफी सर्च की, लेकिन बैंक का कोई रास्ता खुला नहीं मिला। कयास लगाए गए कि शायद चूहे ने कोई केबल काट दी है। लेकिन रात 12.15 बजे तक पुलिस को सायरन बजने के कारण का कुछ पता नहीं चल पाया। आखिरकार पीसीआर दस्ता ने सीनियर अधिकारियों को मामले के बारे सूचित किया। जानकारी देते हुए राहगीर ने कहा कि वह चौड़ा बाजार से गुजर रहे थे। अचानक इलाहाबाद बैंक से सायरन बजने की आवाज आई। वह एक नागरिक होने के नाते रुक गए।

    उन्होंने घटना स्थल से तुरंत पुलिस को सूचित किया। लवली ने कहा कि बैंक से सायरन की लगातार आवाज आने से इलाके के लोग भी सहम गए। रात के 12 बजे बैंक बंद होने के कारण सायरन किन कारणों से बजा इसका कुछ पता नहीं चल पा रहा। बैंक में कोई चोरी हुई है या कोई अन्य अप्रिय घटना घटी है। इस संबंधी अभी किसी को कुछ पता नही। लवली ने कहा कि बैंकों में सायरन इसी कारण लगाया जाता है कि यदि कोई बैंक के लॉकरों या अन्य किसी दस्तावेज से छेड़छाड़ करे तो सायरन बज पड़े। राहगीर ने बताया कि चंद कदमों की दूरी पर थाना कोतवाली है।

  • आज का राशिफल, 18 जनवरी  2024

    आज का राशिफल, 18 जनवरी 2024

    Aaj Ka Rashifal : आज पौष शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और गुरुवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज रात 8 बजकर 45 मिनट तक रहेगी। आज श्री दुर्गाष्टमी व्रत है। आज दोपहर 2 बजकर 47 तक सिद्ध योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 2 बजकर 58 मिनट अश्विनी नक्षत्र रहेगा। आज रात 9 बजकर 7 मिनट पर शुक्र धनु राशि में प्रवेश करेंगे। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 18 जनवरी 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि- 

    आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज पारिवारिक काम को पूरा करने में आपको घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त  होगा। कोई सहपाठी अपनी कुछ पर्सनल बातें आपसे शेयर कर सकता है। आप दोस्त की मदद के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप किसी विषय पर शिक्षकों से चर्चा करेंगे। सेहत के लिहाज से दिन ज्यादा अच्छा रहेगा। आपको अपने गुस्से को नियंत्रण में रखना चाहिए, किसी से बहस करने से बचना चाहिए।

    वृष राशि- 

    आज आपका दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। शुरुआत में आपको लगेगा कि आपके काम पूरे हो रहे हैं, लेकिन शाम होते-होते कोई काम रुक सकता है। आज कोई भी जरूरी काम करने से पहले घर के बड़ों या किसी अनुभवी व्यक्ति से राय जरूर ले लें। माता-पिता के आशीर्वाद से आज सभी बाधाओं को दूर करने में आप सक्षम रहेंगे। आपके दिमाग में खुद-ब-खुद नए-नए आइडियाज आते रहेंगे। जो लोग सरकारी नौकरी में हैं, उनके लिए दिन ठीक रहने वाला है। बिजनेस में आगे बढ़ने के लिए आपको किसी की मदद मिल सकती है।

    मिथुन राशि- 

    आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। जो छात्र बारहवी के बाद कॉलेज में एडमिशन लेने की सोच रहे हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा है। साथ ही जो छात्र विदेश में हॉयर एजुकेशन के लिए जाना चाहते हैं, वे किसी से इस बारे में राय ले सकते हैं। आज रुपये पैसों की लेन-देन में आपको थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। किसी को पैसे उधार देने से पहले अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें। बदलते मौसम में ध्यान रखने की जरूरत है, आपके स्वास्थ्य में कुछ परेशानी आ सकती है।

    कर्क राशि- 

    आज आपको कुछ जरूरी कामों में दोस्तों की मदद मिलेगी। कई दिनों से अटका हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है, आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन उत्तम है, पहले दी गई किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। परिवार में सुखद वातावरण का माहौल रहेगा। दांपत्य रिश्ते में भी भरपूर मधुरता रहेगी। बिना वजह की उलझनें जीवन से अपने आप दूर हो जायेंगी। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

    सिंह राशि- 

    आज आपका दिन बेहतर रहेगा। किसी बड़े व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। आने वाले समय में वह आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा। जो लोग टूर एंड ट्रैवल के बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिए दिन अच्छा रहने वाला है। बिजनेस से जुड़े लोगों को कुछ बड़े प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। आज अपनी वाणी पर संयम रखें। आपके मुंह से निकली हुई एक गलत बात आपके रिश्तों को खराब कर सकती है। शाम को घर का माहौल ठीक रहेगा। दांपत्य जीवन में सुख बना रहेगा।

    कन्या राशि- 

    आज आपका दिन थोड़ा अच्छा रहेगा। आपको मन मुताबिक फल मिलेंगे। अगर आप अपने बिजनेस को किसी दूसरी जगह पर शिफ्ट करना चाह रहे हैं, तो एक बार जगह अच्छे से देख लें। नौकरी करने वाली महिलाओं के लिए भी दिन बढ़िया रहेगा, बॉस और अन्य सहयोगियों के साथ आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। ऑफिस में किसी काम के लिए आप खुद से जिम्मेदारी ले सकते हैं। आज आपके बिजनेस में तरक्की होगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे।

    तुला राशि- 

    आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आपके कार्य जरूर सफल रहेंगे। जो लोग लंबे समय से अपनी कन्या के लिए वर की तलाश कर रहे हैं, उनकी तलाश आज पूरी हो सकती है। कन्या के लिए आपको सुयोग्य वर मिलने के योग हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी आपको अच्छी खबर मिल सकती है। दांपत्य रिश्ते में मधुरता आयेगी। आपको जीवनसाथी का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आप उनके साथ किसी ट्रिप पर जाने की प्लानिंग भी बना सकते हैं।

    वृश्चिक राशि- 

    आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज आपके मन में नए-नए विचार आएंगे, जिन्हें आप अपनी दिनचर्या में उतारने में कामयाब रहेंगे। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उनके लिए दिन बहुत-सी तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आज आपकी पार्टी आपको कोई बड़ा पद भी दे सकती है। जनता के बीच आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। जो लोग लोहे के व्यापार से जुड़े हैं, उनके व्यापार में वृद्धि होगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    धनु राशि- 

    आज आपका दिन अच्छा बितेगा। कला और साहित्य से जुड़े लोगों को आज प्रसिद्धि मिलेगी। आपको किसी बड़े ग्रुप से जुड़ने का मौका मिलेगा। आज ज्यादा से ज्यादा समय आप अपने घर के साथ बिताएंगे। आप सबके साथ कहीं घूमने जाने का प्लॉन भी बना सकते हैं। आज धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। छोटे उद्योगों में निवेश के लिए दिन अच्छा साबित हो सकता है। किसी प्रोडेक्ट की मार्किटिंग के लिए भी दिन अच्छा है। आपकी पदोन्नति के आसार बन रहे हैं।

    मकर राशि- 

    आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। किसी सरकारी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को पहले से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आज स्वास्थ्य पर ध्यान देने की भी जरूरत है। किसी भी तरह की लापरवाही करने से आपको बचना चाहिए। जो लोग थोक विक्रेता है, उनको आज विशेष लाभ होगा। किसी दूसरे शहर से सामान मंगवाना हो, तो आज इससे जुड़े निर्णय ले सकते हैं। संपत्ति से जुड़े मामलों में जीवनासाथी का सहयोग मिलेगा। बच्चों को आज किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।

    कुंभ राशि- 

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज घर और बाहर हर जगह आपकी तारीफ होगी, हर कोई आपके अच्छे व्यवहार से प्रभावित होगा। आज समाज से जुड़े कार्यों को करने के लिए दिन उत्तम है। आप किसी एनजीओ की शुरुआत या किसी सामजिक संगठन से जुड़ सकते हैं। आज ऑफिस में काम करने में आपका कोई सानी नहीं होगा। आपके जूनियर भी आपसे काम सिखना चाहेंगे। किसी काम के लिए आपको ऑफिस में अवॉर्ड भी मिल सकता है। रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।

    मीन राशि- 

    आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में सबके साथ बेहतर रिश्ते बने रहेंगे। घरेलू कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आज जिन विद्यार्थियों का कंप्यूटर साइंस का एग्जाम है, उनकी सफलता सुनिश्चित होगी। किसी नए प्रोजेक्ट में मित्रों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने की प्लानिंग बनायेंगे। शाम को अपने बच्चों के साथ बेहतर टाईम स्पेंड करेंगे। पैसों के मामले में कुछ लोग बेहद मददगार साबित होंगे।

     

  • जालंधर: विक्की थॉमस युवक को लेकर पहुँचा सिविल अस्पताल, देखे Live

    जालंधर (ENS) : विक्की थॉमस द्वारा एक युवक को लेकर सिविल अस्पताल में इलाज करवाने ले जाया गया। मीडिया से बात करते हुए विक्की ने बताया कि उनको जालंधर की रहने वाली एक महिला को फ़ोन आया था कि उसका बेटा मंदबुद्धि है और रोजाना उसको मारता है।

    इसलिए वह युवक को इलाज करवाने के लिए सिविल अस्पताल में लेकर आया है। इस दौरान विक्की ने पंजाब में होने वाले कई मुद्दों पर चर्चा की। बता दे कि विक्की थॉमस मुम्बई के रहने वाला है और वह मार्च 2020 के दौरान सोशल मीडिया पर पॉपुलर हुआ था

  • सुहागरात पर पति ने पत्नी को बनाया हैवानियत का शिकार, आपबीती सुन पुलिस रह गई दंग

    ग्वालियरः शादी से पहले हर लड़की का सपना होता है कि उसे एक अच्छा पति मिले। जो हर हाल में उसकी देखभाल करे, प्यार करे, उसके सपने को संजोए जब वो अपने ससुराल आती है, तो पति के सहारे आगे की जिंदगी जीने की कोशिश करती है। लेकिन जब पति ही हैवान निकल जाए तो उसके सपने चकनाचूर हो जाते हैं। 

    कई लड़कियां तो टूटकर अपनी जिंदगी खत्म कर लेती हैं, लेकिन जो मजबूत हैं, वो अपनी राह अलग कर लेती हैं। पति से तलाक लेकर अपनी जिंदगी नए सिरे से शुरू करने की कोशिश करती हैं।

    ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सामने आया है। 16 जनवरी को ग्वालियर के सिरोल इलाके की रहने वाली विवाहित महिला थाने पहुंची। उसने पुलिस के सामने अपनी आपबीती सुनाई, उसे सुनकर वहां मौजूद हर कोई दंग रह गया। 

    महिला ने बताया कि करीब 8 महीने पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद वो अपने ससुराल जब पहुंची। तो सुहागरात को उसका पति नशे में धुत होकर उसके पास आया। उसके साथ जोर जबरदस्ती करने लगा। इतना ही नहीं जबरन उसके साथ अप्राकृतिक सेक्स किया। उसे प्रताड़ित करने लगा।

    पीड़िता पूरी रात रोती रही, लेकिन पति को कोई फर्क नहीं पड़ा। अपनी हवस की आग बुझाने के बाद वो सो गया। अगले दिन होश में आने के बाद उसने अपने पति को समझाया और बताया कि वो उसके साथ गलत कृत्य कर रहा है। उस वक्त तो उसके पति ने अपनी गलती मान ली। पति ने बोला कि आगे से वो ऐसा नहीं करेगा। यहां तक कि शराब भी नहीं पीएगा। पीड़िता खुश हो गई। उसे लगा कि अब उसके साथ ऐसा नहीं होगा। लेकिन अगली रात फिर उसका पति शराब पीकर कमरे में दाखिल हुआ। उसे देखकर वो सन्न रह गई।

    महज 20 साल की उम्र में उसके साथ हो रही हैवानियत ने उसे तोड़ दिया। लेकिन उसने हार नहीं मानी। कई बार समझाने के बाद भी जब उसका पति नहीं माना, तो वो अपने मायके चली गई। इसके बाद नशेड़ी पति वहां भी पहुंच गया। पत्नी के साथ-साथ उसके परिजनों के साथ भी बदतमीजी करने लगा। इससे परेशान होकर वो थाने पहुंच गई। उसने पुलिस को अपनी आपबीती बताकर पति के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए आग्रह किया। पुलिस ने उसकी तहरीर के आधार पर आईपीसी की धारा 498 और 377 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

    बताया जा रहा है कि पीड़िता के परिजनों ने शादी के समय अच्छा खासा दहेज भी दिया था। 5 लाख रुपए कैश के साथ उसे एक बाइक भी दी थी। महिला जब पति की प्रताड़ना से तंग आकर अपने मायके चली गई, तो उसके ससुरालवालों ने दहेज की मांग भी शुरू कर दी, ताकि दबाव में आकर वो ससुराल चली आए। पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी पति को थाने बुलाया है। उससे पूछताछ की जाएगी। पीड़िता किसी भी स्थिति में अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती है। वो अब तलाक लेने का मन बना रही है।

  • पंजाब: अवैध माइनिंग करते 3 गिरफ्तार, 15 ट्रक-टिपर और 2 जेसीबी बरामद

    अमृतसर: पंजाब सरकार द्वारा चलाई गई अवैध माइनिंग मुहीम के तहत  देहात एस.एस.पी सतिंदर सिंह के आदेशानुसार एस.पी  जुगराज सिंह के नेतृत्व में सब-डिवीजन अजनाला के अंतर्गत पड़ती रमदास और झंडीर की पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के दौरान अवैध रेत खनन के आरोप में 15 ट्रक-टिपर और 2 जेसीबी सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एस.एस.पी ने कहा कि अवैध माइनिंग के खिलाफ कारवाई आगे भी जारी रहेगी। .

  • जालंधर: लेदर कॉम्प्लेक्स में ब्लाइंड मर्डर की सुलझी गुत्थी, FIR दर्ज

    जालंधर (ENS) लेदर कॉम्प्लेक्स के निकट सुबह एक किशोर का शव मिला था। मृतक की पहचान अंकुल कुमार (17) निवासी राज नगर (कबाड़ी वाली गली) के रूप में हुई थी। कमिशनरेट पुलिस ने सी.पी स्वपन शर्मा के दिशा निर्देशों पर मामला ट्रेस कर आरोपियों की पहचान कर ली है। आरोपी राहुल मल्ली, साहिल, लक्की, हनी वर्मा और अनुराग के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। परिवार ने इन पांचों आरोपियों पर हत्या का शक जताया था। हालांकि, अभी इस मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं, हत्या के पीछे लव एंगल भी माना जा रहा है। आरोपियों ने अंकुल की गर्दन पर किसी तीखी चीज से वार किया था। इस दौरान पुलिस को शव के आसपास काफी खून बिखरा मिला।

    जिसके बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू किए। इस दौरान पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला, जिसमें करीब 5 संदिग्ध युवक नजर आ रहे हैं। हालांकि, इसे लेकर अभी पुलिस ने कोई खुलासा नहीं किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के पीछे के असली कारणों का पता चल पाएगा। अंकुल परिवार का इकलौता बेटा था।

  • पंजाब: 4 पुलिस मुलाजिमों के निधन के बाद 2 RTO कर्मियों की हुई मौ’त

    फाजिल्का: जिले में भयानक सड़क हादसे 2 आरटीओ कर्मचारियों की मौत हो गई है, जबकि 2 अन्य कर्मचारी जख्मी हुए हैं। मिली जानकारी अनुसार कर्मचारी गाड़ी में आरटीओ के साथ कर्मचारी डयूटी पर निकले थे। इस दौरान फाजिल्का के पास सड़क हादसे में उनकी गाड़ी हादसाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में  2 आरटीओ कर्मचारियों की मौत हो गई। वहीं हादसे में वाहनों के परखच्चे उड़ गए।

    बताया जा रहा है कि यह हादसा किसी अन्य वाहन को बचाते समय हुआ है। दूसरी और हादसे में दोनों घायलों को अस्पताल दाखिल करवाया गया है। वहीं घटना को लेकर जांच जारी है। बता दें कि इससे पहले आज सुबह मुकेरिया में पुलिस बस का खड़ी ट्रॉली के साथ हादसा हो गया था। जिसमें एएसआई सहित चार पुलिस कर्मियों की मौत हो गई थी।

  • दुलैहड में पशु पालन विभाग ने लगाया जागरूकता शिविर

    ऊना/सुशील पंडित: हरोली ब्लॉक की ग्राम पंचायत दुलैहड में सरकार गाँव के द्वार प्रोग्राम  दौरान पशु पालन विभाग ऊना द्वारा जागरूकता शिविर लगाया गया ।जिसके मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री रहे और साथ में उपायुक्त राघव शर्मा, पशु पालन विभाग के उपनिदेशक डॉ विनय शर्मा, डॉ राकेश भट्टी डॉ नवनीत शर्मा डॉ अंकुश धीमान, एवं समस्त पशु पालन विभाग के कर्मचारी एवं जिला के अन्य अधिकारी व समस्त प्रशासन भी मौजूद रहे।
  • जसाना के लखरुंह के महिला मंडल ने बांटे श्री अयोध्या से अक्षत

    श्री अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण होना देश के लिए गर्व की बात

    ऊना /सुशील पंडित :उपमंडल बंगाणा की जसाना पंचायत के महिला मंडल जसाना की प्रधान सीमा ठाकुर एवं पंचायत प्रधान अनीता राणा और दर्जनों महिलाओं ने श्री अयोध्या से आए अक्षत निमंत्रण कलश को पूरे गांव लखरुंह में घुमाकर अक्षत वितरण किए और जय श्री के नारों व भजनों से समय भक्तिमय किया। स्थानीय प्रधान अनीता राणा एवम महिला मंडल प्रधान सीमा ठाकुर ने कहा कि देश के प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश के 140 करोड़ भारतीयों का सपना साकार किया है। और 22 जनवरी को प्रभु श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा करके भगवान श्री राम जी को 500 वर्षो बाद मंदिर में स्थापित करेंगे। उन्होंने कहा कि आज देश श्री राम मय हो चुका है, हर बच्चे बूढ़े जवान के मुख पर जय श्री राम गूंज रहा है। और पहले जब फोन या किसी व्यक्ति विशेष से हैलो हाय में बात करते थे। लेकिन अब हर कोई जय श्री राम बोलकर बात कर रहा है। इसका श्रेय भी देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को ही जाता है। उन्होंने बताया की वाइस जनवरी को चिंता हर मंदिर लखरुन्ह को दुल्हन की तरफ सजाया जाएगा, और बड़े स्तर पर दीपावली जैसा त्योहार मनाकर भंडारे का आयोजन भी होगा। उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है। कि हम उस समय के गवाह बनने जा रहे है। जो इतिहास के पन्नो में दर्ज होगा।  500 वर्षो बाद प्रभु श्री राम जी के भव्य मंदिर का निर्माण होकर प्रभु श्री राम जी को एक प्रतिष्ठित निवास मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस पुनीत कार्य के लिए देश की जनता की तरफ से हम प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट करते है। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता मदन राणा,कुटलैहड़ भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष एवं बीडीसी सदस्य राजेंद्र रिंकू, निर्मला देवी,सीमा देवी,इंदु बाला ,कल्पना पटियाल के अलावा दर्जनों महिलाए मौजूद रही।