Blog

  • पंजाबः झील में कूदी महिला, हुई मौ’त, देखें वीडियो 

    बठिंडाः जिले में 3 नंबर झील पर आज एक महिला की आत्महत्या कर ली। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम और समाज सेवी संस्था सहारा जन सेवा के कार्यकर्ताओं ने शव को बाहर निकाला। दूसरी ओर घटना की सूचना मिलते ही पंजाब पुलिस पीसीआर नंबर 10 की टीम मौके पर पहुंची और इस मामले को लेकर उन्होंने आगे कार्रवाई शुरू कर दी।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए सहारा जन सेवा कार्यकर्ता का कहना है कि उन्हें सूचना मिली कि झील नंबर 3 में एक महिला का शव पड़ा हुआ है और उन्होंने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचित किया और घटना स्थल पर उन्होंने एनडीआरएफ की टीम की मदद से महिला के शव को बाहर निकाला। 

  • पंजाबः बिक्रम मजीठिया के बाद पूर्व विधायक को नोटिस जारी 

    अमृतसरः पंजाब में अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रमजीत मजीठिया से जुड़े ड्रग केस में आज BJP के नेता अमरपाल सिंह बोनी अजनाला पटियाला रेंज के एडीजीपी और इस केस की जांच कर रही SIT के इंचार्ज मुखविंदर सिंह छीना से मिलेंगे। पुलिस ने मंगलवार को ही बोनी को नोटिस भेजकर इन्वेस्टिगेशन के लिए पेश होने को कहा था। SIT इसी केस में सोमवार को मजीठिया को भी नोटिस भेज चुकी है।केस की जांच कर रही SIT ने बिक्रम मजीठिया की पेशी से पहले बोनी अजनाला को बुलाकर यह संकेत दे दिए हैं कि वह केस को और पुख्ता बनाने की तैयारी में है। दरअसल, बोनी अजनाला इसी ड्रग केस से संबंधित बिट्टू औलख मामले में हलफिया बयान दे चुके हैं।

    बोनी ने 13 नवंबर 2018 को CBI कोर्ट में भी मजीठिया के खिलाफ अपने बयान दर्ज करवाए थे। उस समय बोनी अकाली दल छोड़ चुके थे। हालांकि लगभग दो साल बाद उन्होंने दोबारा अकाली दल को जॉइन किया और उसके कुछ महीने बाद BJP में चले गए। पंजाब में मार्च-2022 में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार बनने के बाद बोनी अजनाला की SIT के सामने यह दूसरी पेशी होंगे। इससे पहले वह मई-2022 में भी SIT के सामने पेश हुए थे। मजीठिया पर 20 दिसंबर, 2021 को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस एफआईआर में बोनी अजनाला का भी उल्लेख है, जो 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले ही जगदीश भोला ड्रग केस के आरोपियों में शामिल मनिंदर सिंह बिट्टू औलख का समर्थन करते हुए मजीठिया के खिलाफ हो गए थे।

    मजीठिया के खिलाफ FIR में, जगजीत सिंह चहल (जिनकी मोंटेक फार्मा नाम की दवा फैक्ट्री थी) ने रेत खनन कारोबार में मजीठिया और बोनी अजनाला दोनों की कथित संलिप्तता का खुलासा किया था। FIR में लिखा गया था कि बिक्रम सिंह मजीठिया, मनिंदर सिंह औलख उर्फ बिट्टू औलख और बोनी अमरपाल अजनाला के साथ रेत खनन व्यवसाय में शामिल थे। जबकि, मनिंदर सिंह औलख उर्फ बिट्टू औलख ने कहा है कि बिक्रम सिंह मजीठिया मुक्तसर निवासी कंवरजीत सिंह उर्फ रोजी बरकंदी (मौजूदा विधायक) के साथ रेत खनन कारोबार में शामिल थे।

  • पंजाबः पशुओं के चारे के लिए रखी धान की पराली में लगी आग, देखें वीडियो

    मोगाः बुगीपुरा चौंक में रह रहे गुज्जर परिवारों को उस समय भारी मुसीबत का सामना करना पड़ा, जब गुज्जर परिवारों द्वारा करीब 150 पशुओं के चारे के लिए इक्कठी करके रखी धान की पराली को किसी शरारती व्यक्ति ने आग लगा दी। गनीमत यह रही कि इस हादसे में पास खड़े पशुओं को कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई। मौके पर पहुंचे फायर बिग्रेड की टीम ने करीब 4 से 5 घंटे की कड़ी मश्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि गुज्जरों ने आग लगाने वाले युवक को भी काबू कर लिया है। 

    वहीं गुज्जर परिवार के सदस्य ने बताया कि उन्होंने करीब 40 एकड़ धान की फसल की पराली पशुओं के चारे के लिए इक्कठा करके रखा था। आज सुबह करीब 4 बजे एक युवक ने धान की पराली को आग लगा दी। उन्होंने कहा कि इस हादसे में उनका काफी नुकसान हुआ है। 

    दूसरी ओर मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने बताया की उन्हें फोन आया था कि पशुओं के चारे को आग लग गई है। अधिकारी ने कहा कि जब वह मौके पर पहुंचे तो वहां पर काफी संख्या में पशु भी मौजूद थे, लेकिन समय रहते पशुओ का बचाव हो गया। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਕਲੈਰੀਕਲ ਸਟਾਫ ਨੇ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਕੀਤਾ ਰੋਸ਼ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    15 ਅਤੇ 16 ਦਿਸੰਬਰ ਨੂੰ ਸਮੂਹਿਕ ਛੁੱਟੀ ਦੀ ਦਿਤੀ ਚੇਤਾਵਨੀ

    ਬਟਾਲਾ : ਜ਼ਿਲਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੇ ਕਲੈਰੀਕਲ ਸਟਾਫ ਵਲੋਂ ਆਪਣੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਬਟਾਲਾ ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਦਫਤਰ ਤੋਂ ਗਾਂਧੀ ਚੌਂਕ ਤਕ ਰੋਸ ਮਾਰਚ ਕੱਢਿਆ ਤੇ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ । ਇਸ ਮੌਕੇ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨਕਾਰੀ ਸਰਕਾਰੀ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਸੀ ਕਿ ਅਸੀਂ ਇਹਨਾਂ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਦੀ ਪੁਰਾਣੀ ਪੈਨਸ਼ਨ ਸਕੀਮ ਬਹਾਲ ਕਰ ਰਹੇ ਹਾਂ, ਪਰ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਅਜੇ ਤਕ ਲਾਗੂ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ। ਓਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਡੀ ਏ ਦੀ ਕਿਸਤ ਲਾਗੂ ਕਰਨ ਦੀ ਗੱਲ ਕਹੀ, ਪਰ ਅਜੇ ਤਕ ਲਾਗੂ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ। ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ 42 ਫੀਸਦੀ ਡੀ.ਏ ਦੇ ਰਹੀ ਹੈ।

    ਲੇਕਿਨ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਸਾਨੂੰ 34 ਫੀਸਦੀ ਡੀਏ ਦੇ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਸਾਡੇ ਜਿਹੜੇ ਕੱਚੇ ਸਾਥੀ ਕਰਮਚਾਰੀ ਪਿਛਲੇ 15 ਸਾਲਾਂ ਤੋਂ ਕੰਮ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਪੱਕਿਆ ਕਰਨਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ। ਇਹਨਾਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਹੀ ਅਸੀਂ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰ ਰਹੇ ਹਾਂ। ਅਗਰ ਅੱਜ ਦੀ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦੇ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗ ਵਿੱਚ ਸਾਡੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨਾ ਮੰਨੀਆ ਗਈਆਂ ਤਾਂ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਸਮੇਂ ਵਿੱਚ ਪੂਰੇ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਕੰਮਕਾਜ ਠੱਪ ਕਰਕੇ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੇ ਜਾਣਗੇ। ਓਥੇ ਹੀ ਉਹਨਾਂ 15 ਅਤੇ 16 ਦਿਸੰਬਰ ਨੂੰ ਦਫਤਰਾਂ ਚ ਤਾਲੇ ਮਾਰਕੇ ਸਮੂਹਿਕ ਛੁੱਟੀ ਤੇ ਜਾਣ ਦੀ ਵੀ ਚੇਤਾਵਨੀ ਦਿੱਤੀ।

  • जालंधरः माडल टाउन मार्किट में Red Bull कैन की पेटियां लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: माडल टाउन मार्किट में स्थित दुकान से चोरी का मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति दुकानमें चीज लेने के बहाने आता है और दुकान से 2 red bull के कैन की पेटी लेकर फरार हो जाता है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें उक्त व्यक्ति का चेहरा कैद हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि उक्त व्यक्ति पहले फोन पर बात करता रहता है वहां पर घूमता रहता है। जिसके बाद वह दुकान पर चीज के बहाने आकर बड़ी चालाकी से red bull के कैन लेकर फरार हो गया। वहीं इस मामले को लेकर मार्किट के प्रेसिडेंट राजीव ने कहा कि उक्त व्यक्ति को पकड़ने वाले व्यक्ति को माडल टाउन एसोसीएशन की और से उचित ईनाम दिया जाएगा।

  • पंजाबः वीरवार को सरकारी स्कूल और कार्यालय रहेंगे बंद, आदेश जारी

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने 28 दिसंबर को राज्य में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इस संबंध में पंजाब सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि शहीद सभा को ध्यान में रखते हुए 28-12-2023 (वीरवार) को पंजाब में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इसके चलते प्रदेश के सरकारी कार्यालयों, बोर्डों, निगमों और सरकारी शिक्षण संस्थानों में गजटिड छुट्टी की घोषणा की गई है। बता दें कि शहीद सभा 28 दिसंबर को शुरू होगी, जिसके चलते पंजाब सरकार ने राज्य में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।

  • जालंधरः Cooperative Bank में व्यक्ति ने किया हंगामा, देखें Live

    जालंधर, ENS: गुरु नानक मिशन चौंक में स्थित कॉपरेटिव बैंक को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक व्यक्ति द्वारा कॉपरेटिव बैंक में पैसे जमा करवाने आए युवक के पैसे फंस गए। इस मामले को लेकर पीड़ित सर्जन अरोड़ा द्वारा हंगामा किया जा रहा है। हालांकि दूसरी ओर इस मामले में कॉपरेटिव बैंक के मैनेजर से पीड़ित ने बात की है। बताया जा रहा है कि कॉपरेटिव बैंक के मैनेजर ने उन्हें 10 दिन का समय दिया है और उनकी समस्या को हल करने का आश्वासन दिया है। पीड़ित ने कहा कि उसने बैंक में अपने 42 हजार 300 रुपए जमा करवाए थे, लेकिन वह अपने पैसे लेने के लिए आया और उसे नहीं दिए गए। जिसके बाद व्यक्ति द्वारा हंगामा किया जा रहा है। इस मामले को लेकर मैनेजर ने कहा कि उनके बैंक में पैसे ट्रांसफर करने का कोई नियम नहीं है। 

    वहीं इस मामले को लेकर पीड़ित का कहना है कि अगर किसी को शादी के लिए पैसे चाहिए तो वह ऐसे में परेशान हो जाएगा। पीड़ित ने कहा कि वह अप्रैल से अब तक चक्कर लगा रहा है। पीड़ित ने कहा कि अप्रैल में जब आया था तो उस समय उन्होंने 3 महीने के बाद आने के लिए कहा। उसके बाद अब तक उनके पैसे नहीं बैंक के जरिए नहीं दिए जा रहे। पीड़ित ने कहा कि अब फिर मार्च में आने के लिए कहा जा रहा है। पीड़ित ने कहाकि उक्त बैंक का एजेंट उनके पैसे जमा करवाने की किश्त लेने के लिए आता था।

    जोकि उक्त बैंक में उसके पैसे बैंक में जमा किए जाते रहे। पीड़ित ने कहाकि ऐसे में उसे लिखित में कोई जानकारी नहीं दी गई कि उसे अपने पैसे लेने के लिए बार-बार चक्कर काटने पड़ रहे है। वहीं इस मामले को लेकर काफी हंगामा होने के बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस ने मैनेजर से बात की तो उन्होंने बताया कि उनके बैंक में कुछ डिफाल्टरों ने लोन लिए थे। इस दौरान अभी तक पैसे फंसे हुए है। ऐसे में आरबीआई से उन्हें हिदायत दी गई है कि किसी के पैसे अभी ना देने की हिदायत दी गई है।

  • संसद की सुरक्षा में बड़ी चूकः घेरा तोड़कर लोकसभा में कूद गए व्यक्तियों ने की नारेबाजी, निकाला स्प्रे

    नई दिल्ली : नई दिल्लीः संसद में चल रहे शीतकालानी सत्र की कार्यवाही के दौरान अचानक से 2 युवक कूद गए। इसके चलते सदन में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने दोनों युवकों को पकड़कर गिरफ्तार कर लिया। दोनों युवकों ने विजिट गैलरी से छलांग लगाई और फिर सांसदों के सीट तक जा पहुंचे। इस दौरान एक युवक ने अपने जूते से स्प्रे निकाला और नारेबाजी करते हुए स्प्रे छिड़कने लगा, जिससे सदन में धुआं फैलने लगा। शून्यकाल के दौरान हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। बता दें कि आज संसद पर हमले की बरसी भी है। इस दौरान पीएम मोदी सहित अन्य नेताओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

    कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा 2 युवक गैलरी से कूद गए और उनके द्वारा कुछ फेंका गया जिससे गैस निकल रही थी। उन्हें सांसदों ने पकड़ लिया। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बाहर निकाला। सदन को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। यह निश्चित रूप से एक सुरक्षा उल्लंघन है क्योंकि आज हम 2001 (संसद हमले) में अपने प्राणों की आहुति देने वाले लोगों की पुण्य तिथि मनाई।’ यह मामला ऐसे समय आया है जब आज संसद पर हमले की 22वीं बरसी है। समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद डिंपल यादव ने कहा, ‘जो भी लोग यहां आते हैं, चाहे वे आगंतुक हों या पत्रकार, वे टैग नहीं रखते हैं। 

    इसलिए, मुझे लगता है कि सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए। मुझे लगता है कि यह पूरी तरह से सुरक्षा चूक है। लोकसभा के अंदर कुछ भी हो सकता था।’ वहीं संसद भवन के सामने ट्रांसपोर्ट भवन की तरफ एक महिला और एक पुरुष ने नारेबाजी करते हुए टियर स्मॉग छोड़ा।  इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। हिरासत में ली गई महिला की पहचान 42 वर्षीय नीलम के रूप में हुई है, जो हिसार की रहने वाली है। वहीं युवक की पहचान 25 वर्षीय अमोल शिंदे के रूप में हुई है, जो महाराष्ट्र के लातूर का रहने वाला है। टीएमसी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा, ‘यह एक भयानक अनुभव था। कोई भी अनुमान नहीं लगा सका कि उनका लक्ष्य क्या था और वे ऐसा क्यों कर रहे थे। हम सभी तुरंत सदन से बाहर चले गए, लेकिन यह एक सुरक्षा चूक थी। वे धुआं छोड़ने वाले उपकरणों के साथ कैसे प्रवेश कर सकते थे?’

  • जालंधरः नाबालिग गाड़ी चालक ने युवक को मारी टक्कर, टूटी टांगे, देखें Live

    जालंधर, ENS: कपूरथला चौंक पर एक्सीडेंट होने का मामला सामने आया है। इस हादसे में युवक की दोनों टांगे टूट गई। हादसे में घायल युवक रोशन ने बताया कि वह पीपीआर मार्किट में एक रेस्टोरेंट में काम करता है। वह एक एक सप्ताह पहले रेस्टोरेंट से छुट्टी करके घर जा रहा था कि कपूरथला चौंक पर स्वीफ्ट गाड़ी सवार ने उसे टक्कर मारी दी। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में युवकी की दोनों टांगे टूट गई। रोशन की दोनों टांगों में डॉक्टरों द्वारा ईलाज के दौरान रॉड डाली गई है। रोशन के परिजनों का आरोप है कि गाड़ी नाबालिग लड़का चला रहा था। इस दौरान इस हादसे के बाद दूसरी पार्टी उनके पास पहले समझौता करने के लिए आई थी। पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्होंने दूसरी पार्टी को रोशन के ईलाज का खर्चा उठाने के लिए कहा था। पीड़ित परिवार का आरोप है कि अब दूसरी पार्टी ईलाज का खर्चा नहीं उठा रही। 

    वहीं दूसरी ओर पीड़ित परिवार ने ने एएसआई पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर वह थाना 2 में शिकायत दे चुके है, लेकिन पुलिस दूसरी पार्टी के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय गाड़ी सवार की हिमायत कर रहा है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाए है कि एएसआई अनिल कुमार से जब भी वह बात करते है तो वह बात को टालमाटोल कर रहा है। पीड़ित परिवार के पास रिकॉर्डिंग भी मौजूद है। जिसको लेकर पीड़ित परिवार का आरोप है कि एएसआई अनिल कुमार कभी फिल्लौर में किसी काम में व्यस्त होने का उन्हें कह रहा है तो कभी कोर्ट में किसी काम में व्यस्त होने का उन्हें कह रहा है।

    पीड़ित परिवार का कहना है कि जब उन्होंने इस केस को लेकर समय मांगने के बारे में पूछा तो उक्त एएसआई ने उन्हें यह कहकर चुप करा दिया कि उन्हें उनका काम ना समझाया जाए। उन्हें पता है कि उन्हें क्या करना है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि दूसरी पार्टी उक्त नाबालिग को बचाने के लिए सामने नहीं ला रही। उनका आरोप है कि अब दूसरी पार्टी नाबालिग को बचाने के लिए कह रही है कि गाड़ी को नाबालिग नहीं बल्किक उक्त नाबालिग का चाचा चला रहा था।

  • पंजाबः स्कॉर्पियो में हुल्लड़बाजी कर रहे युवकों पर पुलिस की कार्रवाई, गाड़ी की इंपाउंड, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः बटाला में स्कॉर्पियो सवार युवक गाड़ी में हुल्लड़बाजी कर रहे थे। जिन पर पुलिस ने कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि बटाला के बस स्टैंड के सामने ट्रैफिक पुलिस ने नाकेबंदी की हुई थी। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस द्वारा गाड़ियों की चैकिंग के दौरान दिल्ली के नंबर की काले रंग की स्कॉर्पियो आती दिखी।

    उक्त गाड़ी के शीशों पर काली फिल्म लगी हुई थी और उक्त गाड़ी सवार हूटर बजा रहे थे। वहीं ट्रैफिक पुलिस के इंचार्ज मनजिंदर सिंह ने बताया कि नाके पर उन्होंने स्कॉर्पियो गाड़ी को रोककर चैकिंग की तो उक्त गाड़ी चालक के पास कोई कागज भी मौजूद नहीं थे। इस दौरान पहले तो पुलिस ने मकैनिक को बुलाकर स्कॉर्पियो में लगा हुआ हूटा उतरवाया, उसके बाद धारा 207 के अधीन स्कॉर्पियो को थाने ले गई और गाड़ी इंपाउंड कर दी।