Blog

  • पंजाब :  ट्रक और टिप्पर की आमने-सामने हुई टक्कर, मौत

    पंजाब : ट्रक और टिप्पर की आमने-सामने हुई टक्कर, मौत

    गढ़शंकर : सड़क पर तेज रफ्तार वाहन दुर्घटना का कारण बनते है। ऐसा कोई दिन नहीं जब सड़क दुर्घटना नहीं घटती हो। तेज रफ्तार वाहन हर रोज किसी न किसी की मौत की वजह बनते है। ऐसा ही मामला गढ़शंकर से सामने आया है। जहां मंगलवार सुबह करीब 2 बजे गढ़शंकर नवांशहर रोड पर गांव दीनोवाल खुर्द के पास हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

    जानकारी के अनुसार अवतार सिंह (45) पुत्र नछत्तर सिंह निवासी सुभाना जिला लुधियाना टिप्पर नंबर पीबी 10जी जेड 7284 लेकर गढ़शंकर वाले साइड से नवांशहर जा रहा था। रात करीब 2 बजे सामने से आ रहे ट्रक की टक्कर से अवतार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे सरकारी अस्पताल गढ़शंकर ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की कार्रवाई शुरु कर दी है।

  • फगवाड़ाः Shatabdi Express के नीचे आई 2 बच्चों सहित महिला, मची अफरा-तफरी 

    फगवाड़ाः Shatabdi Express के नीचे आई 2 बच्चों सहित महिला, मची अफरा-तफरी 

    फगवाड़ा: कपूरथला जिले के फगवाड़ा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां शताब्दी एक्सप्रेस के नीचे 2 बच्चों सहित महिला आ गई। बताया जा रहा है कि 2 बच्चों सहित महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। रेलवे ट्रैक पर मिले तीनों मृतकों के शवों के चिथड़े उड़ गए है और रेलवे पुलिस की टीम द्वारा बुरी तरह से क्षत-विक्षत हुए शवों को रेलवे ट्रैक से एकत्रित किया जा रहा है। इस दौरान ट्रेन में यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं जांच कर रहे फगवाड़ा रेलवे पुलिस के इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर गुरभेज सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान प्रवीण कुमारी (36) पत्नी रवि कुमार वासी गांव भार सिंह पुरा पुलिस थाना फिल्लौर, उसकी पुत्री समनप्रीत (10 ) और पुत्र नवनीत कुमार (5) के रूप में हुई है।

    उन्होंने बताया कि रेलवे पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर पहुंच मृतका प्रवीण कुमारी, समनप्रीत और नवनीत कुमार के शवों को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह भेज दिया है। यह पूछे जाने पर कि मृतकों ने अंततः फगवाड़ा में शताब्दी एक्सप्रैस ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या क्यों की है? श्री सिंह ने कहा कि रेलवे पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक घटनास्थल के करीब पुलिस को मृतकों द्वारा आत्महत्या करने से पहले किसी भी प्रकार का लिखा गया सुसाइड नोट इत्यादि बरामद नहीं हुआ है।

    हालांकि पुलिस को रेलवे ट्रैक के करीब तीनों मृतकों के आधार कार्ड बरामद हुए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच में पता चला है कि मृतका प्रवीण कुमारी का पति विदेश में है। हालांकि पुलिस इस तथ्य की भी अभी जांच कर रही है और मृतकों के परिजनों से संपंर्क किया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक फगवाड़ा में भारी चर्चा का विषय बने हुए उक्त मामले को लेकर लोगों में कई तरह की चर्चाओं का दौर जारी है जबकि मृतकों द्वारा इतना खौफनाक कदम क्यों लिया गया और एक मां ने अपने दो बच्चों सहित आत्महत्या क्यों की है इसके कारणों का आधिकारिक तौर पर कुछ भी पता नहीं चल पाया है।

  • पंजाबः हनुमान जी की पाल्कियों के पंडाल में लगी आग, देखें वीडियो

    पंजाबः हनुमान जी की पाल्कियों के पंडाल में लगी आग, देखें वीडियो

    अमृतसरः खजाना गेट के पास बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है। दरअसल, नवरात्रों में तैयार होने वाली हनुमान जी की पाल्कियो के पंडाल में आग लग गई। आग लगने का कारण डेरा महंतो की लापरवाही बताई जा रही है।

    बताया जा रहा है कि डेरा महंत अपनी हनुमान पालकी सेना लेकर लोगों के घरों में फेरा डालने गए और डेरे में स्थापित हनुमान जी की अखंड ज्योति को हनुमान जी की मूर्ति समेत वही छोड़ गए। कहा जा रहा है कि इस दौरान उन्होंने वहां पर अपना कोई सेवादार भी नहीं बिठाया हुआ था। राहगीरों ने जब डेरे में लगी आग को देखा तो तुरंत सेवा सोसायटी फायर ब्रिगेड को सूचित किया, मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम ने और राहगीरों ने मिल कर आग पर काबू पाया और एक बड़ा हादसा होने से बचा लिया।

  • पंजाबः Stock Exchange के दफ्तर में ईडी की रेड, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    पंजाबः Stock Exchange के दफ्तर में ईडी की रेड, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर के पॉश फिरोज गांधी मार्केट से बड़ी खबर सामने आई है। जहां आज सुबह-सुबह स्टॉक एक्सचेंज में ईडी द्वारा छापेमारी की। बताया जा रहा है कि ईडी के अफसरों द्वारा स्टॉक एक्सचेंज के सभी फ्लोर पर दस्तक दी गई।

    जिसके बाद दफ्तर के कर्मियों में हड़कंप मच गया। बता दें कि फिरोज गांधी मार्केट में स्थित लुधियाना स्टॉक एक्सचेंज का दफ्तर स्थित है। जहां पर ईडी द्वारा दबिश देने से मार्किट के अन्य कारोबारियों में सुबह-सुबह हड़कंप मच गया। हालांकि अभी तक ईडी के अधिकारियों द्वारा इस छापेमारी को लेकर मीडिया से कोई बात नहीं की गई। ईडी द्वारा स्टॉक एक्सचेंज के दस्तावेज खंगाले जा रहे है।

  • पंजाब: आज भी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

    पंजाब: आज भी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब में बीते 24 घंटों में हुई बारिश व ओलावृष्टि से दिन का तापमान सामान्य से 7.6 डिग्री नीचे गिर गया है। मौसम विभाग ने आज भी उत्तर भारत में बारिश के होने की संभावनाएं जताई हैं। पंजाब के 8 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग अनुसार मंगलवार को बिजली चमकेगी और तेज हवा चलने के संभावना है। कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह के मुताबिक बारिश के बाद रात के पारे में गिरावट आती है। पूरी संभावना है कि मंगलवार से रात के तापमान में कमी देखने को मिलेगी। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सबसे अधिक 30.7 डिग्री सेल्सियस का तापमान बलोवाल का रहा। उधर रात के पारे में 0.1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखने को मिली है। हालांकि यह सामान्य के नजदीक ही बना हुआ है। 

    मौसम विभाग ने संगरूर, बरनाला, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, बठिंडा, लुधियाना, मोगा, जालंधर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। यानी कि यहां तेज मूसलाधार बारिश होगी, इसके साथ ही हवाएं भी चल सकती हैं। जबकि अन्य पूरे पंजाब में आज छुटपुट बारिश होती रहेगी। सुबह भी पंजाब के माझा सहित कई जिलों में हलकी बारिश हुई है। जिससे तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। तीन दिन से चल रही बारिश ने तापमान में काफी अधिक बदलाव ला दिया है। बीते दिन से न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री कम दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान 5 डिग्री तक लुढ़का है। वहीं गुरदासपुर में बीते 24 घंटों में 35.2MM, पठानकोट में 20MM, एसबीएस नगर में 11.5, लुधियाना में 6.1, अमृतसर में 5MM और जालंधर में 8MM बारिश दर्ज की गई है।

  • जालंधरः ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर में पलटा वाहन

    जालंधरः ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर में पलटा वाहन

    जालंधर, ENS: मलसियां-नकोदर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह ईंटों से भरी ट्रॉली की ट्रक से टक्कर होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में ट्रॉली पलट गई। हादसे की जानकारी देते हुए ट्रैक्टर चालक सतनाम सिंह ने बताया कि वह अर्जुन ट्रैक्टर के पीछे ईंटों की ट्रॉली लेकर जलालाबाद से जालंधर जा रहा था। सुबह करीब 4 बजे जब वह मलसियां-नकोदर नेशनल हाईवे पर स्थित नर्सरी के पास पहुंचा तो ट्रॉली को एक ट्रक ने टक्कर मार दी।

    इस हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू हो गई। जिसके बाद अचानक ट्रैक्टर का पिछला बड़ा टायर फट गया। इस हादसे के कारण ईंटों से भरी ट्रॉली सड़क पर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि इसी बीच ट्रक ने एक अन्य ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी टक्कर मारी। हादसे में वह ट्रैक्टर-ट्रॉली डिवाइडर से टकराकर नीचे जा गिरा। दुर्घटना के दौरान किसी भी प्रकार की जनहानि होने से बच गई।

  • पंजाबः Trident Group के ठिकानों पर आयकर विभाग की दबिश, मचा हड़कंप, 30 से अधिक टीमें जांच में शामिल, देखें वीडियो

    पंजाबः Trident Group के ठिकानों पर आयकर विभाग की दबिश, मचा हड़कंप, 30 से अधिक टीमें जांच में शामिल, देखें वीडियो

    लुधियानाः आयकर विभाग ने ट्राइडेंट ग्रुप के किचलू नगर स्थित आवास पर छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि छापेमारी सुबह करीब 5 बजे से की जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक विभाग की ओर से ट्राइडेंट ग्रुप से जुड़े अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी की जा रही है। वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश के जिले के बुधनी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां आयकर विभाग की टीम ने ट्राइडेंट कंपनी पर छापा मारा है। इस कार्रवाई से हड़कंप मचा गया। आईटी की टीम कंपनी कैंपस को सील कर जांच कर रही है।

    खबर सामने आ रही है कि आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन विंग द्वारा ट्राइडेंट ग्रुप के सभी ठिकानों पर रेड की जा रही है। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की  करीब 35 टीमें जांच में शामिल है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 60 गाड़ियों में आईटी सेल की टीम बुधनी पहुंची। इनकम टैक्स के अधिकारी कंपनी के दस्तावेजों की जांच के लिए कब्जे में लेना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि ट्राइडेंट कंपनी में बनाए जाने वाले 75 प्रतिशत प्रोडक्ट्स विदेश में एक्सपोर्ट किए जाते हैं। फिलहाल IT की टीम जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

    बता दें कि इससे पहले आयकर विभाग ने महानगर के  एक लाटरी कारोबारी पर एकाएक भारी फौर्स के साथ दबिश दी थी। बता दिया जाए, कि कोलकाता में चल रही बड़े पैमाने पर इनकम टैक्स की रेड के कारण लुधियाना के एक परिसर पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया था। इस कार्रवाई के दौरान कोलकाता की टीम ने इनकम टैक्स अधिकारियों की दर्जन के लगभग टीम के साथ कार्रवाई की थी। 

  • पंजाब : पूर्व कांग्रेस विधायक कुलबीर सिंह जीरा को भेजा जेल, देखें वीडियो

    पंजाब : पूर्व कांग्रेस विधायक कुलबीर सिंह जीरा को भेजा जेल, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : पंजाब कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा को एक लेकर की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक फिरोजपुर पुलिस ने सुबह 5 बजे पूर्व विधायक कुलबीर जीरा को गिरफ्तार कर लिया। आज सुबह पूर्व विधायक जीरा और जिला प्रधान कांग्रेस कुलबीर सिंह ज़ीरा को पुलिस ने उनके घर से किया गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने के बाद उनको थाना सिटी ज़ीरा लेकर जाया गया।

    उसके बाद सदर ज़ीरा, फिर फिरोजुपर रोड पर लाया गया। तलवंडी के रास्ते से उसके बाद कुलबीर सिंह जीरा का मेडिकल करवा कर उन्हें 14 दिन की केंद्रीय जेल में नियायक हिरासत में भेज दिया गया। वही कुलबीर सिंह जीरा ने सिविल अस्पताल के बाहर आते हुए उन्होंने कहा कि मुझे सुबह ही घर से उठा लिया। लेकिन मैं डरने वाला नहीं हूं जब मैं जेल से बाहर आऊंगा तो बड़े खुलासे करूंगा।

  • साबुन की फैक्टरी में हुआ ब्लास्ट, 4 की मौत, देखें वीडियो

    साबुन की फैक्टरी में हुआ ब्लास्ट, 4 की मौत, देखें वीडियो

    मेरठः उत्तर प्रदेश के मेरठ में मंगलवार सुबह साबुन बनाने वाली एक फैक्ट्री में जबरदस्त धमाके के बाद पूरी बिल्डिंग धराशायी हो गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्‍य घायल हैं। घायलों का स्‍थानीय अस्‍पताल में इलाज चल रहा है। धमाका इतना जबरदस्‍त था कि फैक्‍ट्री के परखच्‍चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही स्‍थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया। हादसे में घायल लोगों को तत्‍काल अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया।

    जानकारी के अनुसार, साबुन फैक्ट्री में जबरदस्त धमाका हुआ। धमाके में बिल्डिंग के परखच्चे उड़ गए। इसकी तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इलाके में दूर-दूर तक मलबा फैल गया। आसपास के घर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। धमाके के दौरान करीब 8 मजदूर फैक्ट्री के अंदर मौजूद थे। उनके अलावा दो जेसीबी चालक भी थे। ये सभी बुरी तरह से घायल हो गए। बाद में इलाज के दौरान इनमें से 4 लोगों की मौत हो गई। अन्‍य घायल मजदूर भी जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने हादसे की पुष्टि की है।

    पूरा मामला थाना लोहिया नगर क्षेत्र का है। यहां रिहाईशी इलाक़े में साबुन की फैक्ट्री संचालित हो रही थी। अचानक से जोरदार धमाके के साथ बिल्डिंग धराशायी हो गई। जिसके बाद इलाक़े में हड़कंप मच गया। धमाके के जद में आकर आस-पास के कुछ मकान भी गिर गए हैं। हालांकि, धमाके की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक बार फिर जोरदार धमाका हो गया, जिसकी वजह से दो जेसीबी कर्मचारी घायल हो गए। आशंका जताई जा रही है कि साबुन फैक्ट्री के आड़ में पटाखा बनाने का काम चल रहा था। फ़िलहाल जिले अला अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं और पुलिस की जांच जारी है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਨਸ਼ੇ ਖਿਲਾਫ ਕੱਡੀ ਮਿੰਨੀ ਮੈਰਾਥੋਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਨਸ਼ੇ ਖਿਲਾਫ ਕੱਡੀ ਮਿੰਨੀ ਮੈਰਾਥੋਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕੱਡੀ ਗਈ ਮਿੰਨੀ ਮੈਰਾਥੋਨ ਇਸ ਮੋਕੇ ਐਸਐਸਪੀ ਬਟਾਲਾ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦੇ ਨਾਲ ਨਾਲ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਵੱਖ ਵੱਖ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਵੀ ਹਿਸਾ ਲਿਆ। ਇਹ ਮੈਰਾਥੋਨ ਐਸਐਸਪੀ ਦੇ ਦਫਤਰ ਤੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਕੇ ਪੁਲਿਸ ਲਾਈਨ ਬਟਾਲਾ ਵਿਖੇ ਸਮਾਪਤ ਹੋਈ। ਐਸਐਸਪੀ ਅਸ਼ਵਣੀ ਗੋਟੀਅਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਡੀਜੀਪੀ ਦੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਮੁਤਾਬਕ ਅਸੀਂ ਮਿੰਨੀ ਮੈਰਾਥੋਨ ਕੱਡੀ ਹੈ। ਇਸ ਨਾਲ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਨਸ਼ੇ ਖਿਲਾਫ ਜਾਗਰੂਕ ਕਰਨਾ ਹੈ।

    ਅਸੀਂ ਨਸ਼ੇ ਨੂੰ ਖਤਮ ਕਰਨਾ ਚਾਹੁੰਦੇ। ਇਸ ਲਈ ਅਸੀਂ ਨਸ਼ਾ ਕਰਨ ਵਾਲਿਆਂ ਨੂੰ ਨਸ਼ਾ ਵੇਚਣ ਵਾਲਿਆਂ ਨੂੰ ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ ਕਰਦੇ ਹਾਂ। ਓਥੇ ਹੀ ਮੈਰਾਥੋਨ ਕਰਕੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਨਸ਼ੇ ਖਿਲਾਫ ਜਾਗਰੂਕ ਕਰ ਰਹੇ ਹਾਂ। ਉਥੇ ਹੀ ਸਮਾਜਸੇਵੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਸਾਨੂੰ ਬਹੁਤ ਖੁਸ਼ੀ ਹੈ ਕਿ ਅਸੀਂ ਮੈਰਾਥੋਨ ਵਿੱਚ ਹਿਸਾ ਲਿਆ ਹੈ। ਅਸੀਂ ਹਰ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਨਸ਼ਾ ਮੁਕਤ ਪੰਜਾਬ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਸਾਥ ਦੇਵਾਂਗੇ।