चंडीगढ़ः भगौड़े अमृतपाल सिंह ने हाल ही में वीडियो जारी करके श्री अकाल तख्त के जत्थेदार को वैसाखी पर सरबत खालसा आयोजित करने की मांग की थी। लेकिन, जत्थेदार ने बैसाखी के कार्यक्रम घोषित कर इस पर भी अंकुश लगा दिया है। जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने 12-13 अप्रैल को श्री दमदमा साहिब तलवंडी साबो में खालसा साजना दिवस और बैसाखी कसे समर्पित गुरमति समागम आयोजित करने के लिए कहा है। इस घोषणा के साथ ही 13 अप्रैल को अमृतपाल सिंह की मांग पर सरबत खालसा आयोजित करने की अटकलों को एक हद तक अंकुश लग गया है।
Blog
-

पंजाबः Amritpal Singh के वकील को हाईकोर्ट से लगी फटकार, जाने मामला
चंडीगढ़ः भगौड़े अमृतपाल सिंह को वीरवार को हाईकोर्ट से झटका लगा है। दरअसल, अमृतपाल सिंह के वकील इमान सिंह खारा की तरफ से अमृतपाल समर्थक प्रधानमंत्री बाजेके समेत 5 लोगों के बारे में दाखिल हैबियस-कॉर्पस की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने उन्हें जमकर फटकार लगाई। वारिस पंजाब दे के लीगल एडवाइजर ने हैबियस-कॉर्पस (बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका) दाखिल की थी। जिसमें अमृतपाल के साथ असम की डिब्रूगढ़ जेल भेजे गए प्रधानमंत्री बाजेके का नाम भी शामिल था। इसी मुद्दे को लेकर वीरवार को सुनवाई हुई तो हाईकोर्ट ने कहा कि बाजेके पर NSA लगा हुआ है। वह असम की जेल में है। यह भी आपको पता है, फिर किस आधार पर यह हैबियस-कॉर्पस दाखिल की गई कि उसे पेश किया जाए।
किस आधार पर असम जेल के लेडी सुपरिटेंडेंट को इसमें बाई नेम पार्टी बनाया गया है?। क्या वकील को बेसिक कानून की भी जानकारी नहीं है। वकील ने बचाव में कहा कि वह डिब्रूगढ़ जेल में बंद है और उससे मिलना चाहते हैं। इस पर हाईकोर्ट ने कहा कि वह किसी दूसरे मजिस्ट्रेट के पास गए। असम हाईकोर्ट क्यों नहीं गए?। हाईकोर्ट ने स्पष्ट कहा कि उनकी पिटीशन का ग्राउंड ठीक नहीं है। अब इस मामले की भी अमृतपाल मामले के साथ 11 अप्रैल को फिर सुनवाई होगी। बता दें कि हैबियस कॉर्पस उस सूरत में दाखिल की जाती है, जब आरोपी पुलिस पकड़ लेती है लेकिन गिरफ्तारी नहीं दिखाती और घरवालों को इसका पता नहीं होता। इस मामले में सभी को बाजेके को डिब्रूगढ़ जेल भेजने का पता था।
-

जालंधरः रिंकू के आप में शामिल होने के बाद शुरू हुई बगावत! देखें वीडियो
जालंधर,वरुण/हर्षः वेस्ट हलके में बीते दिन आप में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व विधायक सुशील रिंकू ने आप पार्टी ज्वाइन कर ली है। लेकिन इसके बाद हलके में सियासत गरमा गई है। हालांकि आप विधायक शीतल अंगुराल दावे कर रहे है कि पार्टी में सब कुछ सही है। सुशील रिंकू के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी, लेकिन आप विधायक के करीबी संदीप पाहवा कौंसलर के चुनाव लड़ने का मन बनाया हुआ था लेकिन अब उन्होंने मना कर दिया है।
वहीं उन्होंने अपने दफ्तर से सीएम भगवंत मान और राघव चड्डा की तस्वीरें भी हटा दी है। हालांकि इस दौरान उन्होंने अपने दफ्तर से शीतल अंगुराल की तस्वीर नहीं हटाई है। ऐसे में आप में बगावत की चर्चाएं एक बार फिर से तेज हो गई है। जिसको लेकर पहले से ही चर्चा हो रही थी कि आप पार्टी में सुशील रिंकू के आने के बाद आप विधायक शीतल अंगुराल गुट में बगावत शुरू हो जाएंगी।
अब इस तस्वीर से साफ हो गया है कि शीतल अंगुराल गुट में खुलकर बगावत शुरू हो गई है। वीडियो में संदीप पाहवा ने साफ कर दिया है कि शीतल अंगुराल उन्हें जो भी कार्य सौपेंगे वह करेंगे लेकिन पार्टी के लिए ना तो वह चुनाव लड़ेंगे और ना ही पार्टी के लिए कोई काम करेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह बीते दिन सुशील रिंकू के आप पार्टी में शामिल होने से नाराज है। जिसके चलते उन्होंने यह फैसला किया है।
-

चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसा युवक, देखें CCTV
मध्यप्रदेशः आपकी थोड़ी सी लापरवाही आपको मुसीबत में डाल सकती है। ऐसी ही एक घटना उज्जैन में प्लेटफार्म पर घटित हो गई। उज्जैन में चलती ट्रेन पर दो यात्रियों के चढ़ने पर एक यात्री ट्रेन से नीचे गिर गया। थोड़ी देर तक यात्री ट्रेन से नीचे घसीटता रहा और उसके बाद में पटरी पर जा गिरा। वहीं एक अन्य आदमी को प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों ने बचा लिया। ग़नीमत यह रही कि दोनों यात्रियों की जान बच गई। वही विदिशा में एक यात्री के ऊपर से ट्रेन गुजर गई लेकिन यात्री बिल्कुल सुरक्षित निकला।
घटना का वीडियो आरपीएफ ने अपने सोशल मीडिया ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया है। मिली जानकारी के अनुसार घटना सोमवार की है लेकिन वीडियो 2 दिन बाद पोस्ट हुआ है। एक्सप्रेस ट्रेन उज्जैन से भोपाल की ओर जा रही थी। बता दे कि एक यात्री चढ़ने की तो दूसरा यात्री उतरने की कोशिश कर रहा था। इसी बीच दोनों एक दूसरे से टकरा गए और उनका बैलेंस बिगड़ गया । एक व्यक्ति पटरी पर जा गिरा। बताया जा रहा है उसे मामूली चोट आई है और बाकी व सुरक्षित है।
-

पंजाब: इस मामले में इंस्पेक्टर को 10 साल कैद
तरनतारन: जिले की गोइंदवाल पुलिस की ओर से गांव जिओबाला के चार व्यक्तियों को पुलिस हिरासत में लेकर लापता करने के 32 साल पुराने मामले में सीबीआई अदालत ने गोइंदवाल थाने के तत्कालीन इंस्पेक्टर सुरिंदर सिंह को 10 साल कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने दो लाख रुपये हर्जाना भी लगाया है। इनमें से दो पीड़ितों के परिवार को 75-75 हजार रुपये और बाकी पीड़ितों के परिवारों को 25-25 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसी मामले में तत्कालीन डीएसपी भूपिंदरजीत सिंह, वैरोवाल थाने के तत्कालीन एसएचओ रामनाथ और वैरोवाल पुलिस चौकी के एसएचओ नाजर सिंह को अदालत साक्ष्यों के अभाव में बरी कर चुकी है। वहीं इस केस के एक आरोपी तत्कालीन एएसआई तेग बहादुर की ट्रायल के दौरान मौत हो चुकी है।
मामले में पीड़ित रहे स्वर्ण सिंह के पोते जसबीर सिंह ने बताया कि 23 जुलाई 1992 को थाना वैरोवाल की पुलिस ने गांव जिओबाला से प्यारा सिंह, उसके बेटे हरफूल, भतीजे गुरदीप सिंह व उनके दादा स्वर्ण सिंह को हिरासत में लिया था। इसके बाद पुलिस ने इन सभी के बारे में कुछ नहीं बताया। वहां से ले जाने के लिए पुलिस ने गांव के एक व्यक्ति के ट्रैक्टर का सहारा लिया था। 24 जुलाई 1992 को ट्रैक्टर में चारों को छोड़ने वाले व्यक्ति के साथ परिवार थाने पहुंचा तो इंस्पेक्टर सुरिंदर सिंह को पहचान लिया लेकिन पुलिस ने गांव से चार व्यक्तियों को लाने की बात से इन्कार कर दिया। इसके बाद वे कई अधिकारियों से मिले लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई।
-

पंजाब : घर से दंपती का शव बरामद, 6 माह पहले हुई थी शादी
अबोहर: गांव कुंडल में एक दंपती के शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। शव काफी खराब हालत में थे, जिसमें अंदाजा लगाया जा रहा है कि मौत कई दिन पहले हुई थी। सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी गांव कुंडल में पहुंचे और जांच शुरू की। सूत्रों के अनुसार वकील सिंह (33) पुत्र आत्मा सिंह की दूसरी शादी करीब 6 माह पहले हुई थी। अब दंपती का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि महिला का शव बैड पर पड़ा था, जबकि वकील सिंह का शव फंदे से झूल रहा था। प्रथम दृष्टि से तो कयास लगाए जा रहे हैं कि व्यक्ति ने कथित रूप से पहले अपनी पत्नी को मारा होगा और फिर खुद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, जांच से ही पूरे मामले से परदा उठ पाएगा।
बताया जा रहा है कि मृतक वकील सिंह दिहाड़ी करता था और राय सिख बिरादरी से संबंध रखता है। पिछले कई दिनों से उसके घर से बदबू आ रही थी। पड़ोसियों ने खुद जांच की तो घर में दो शव मिले। इसके बाद गांव वासियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। शव गले सड़े हुए हैं। सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी गुरमीत सिंह दलबल सहित मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की। इस संबंध में डीएसपी देहाती एडी सिंह ने कहा कि सदर थाना प्रभारी पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे हैं और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
-

जालंधरः सुशील रिंकू की आप जॉइनिंग पर बोले राजा वड़िंग, कहा – धोखेबाजों की पार्टी में नहीं कोई जगह
आप के 92 विधायकों के बावजूद आप के पास नहीं एक भी उम्मीदवार: वड़िंग
जालंधर/वरुण : पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में पूर्व विधायक सुशील कुमार रिंकू को बुधवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया। इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा, कांग्रेस पार्टी नैतिकता और नैतिक मूल्यों से कभी समझौता नहीं करती है। पार्टी अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है लेकिन पार्टी में धोखेबाजों के लिए कोई जगह नहीं है। रिंकू के आम आदमी पार्टी में शामिल होने पर राजा वड़िंग ने कहा कि वह हैरान हैं कि जालंधर पश्चिम से आम आदमी पार्टी के विधायक शीतल अंगुराल लगातार रिंकू के बारे में बुरा-भला कह रहे थे और दावा कर रहे थे कि रिंकू की अवैध गतिविधियों के बारे में उन्हें जानकारी है।
हालांकि इनका खुलासा उन्होंने कभी नहीं किया। वड़िग ने कहा कि मुझे विश्वास है कि रिंकू के औपचारिक रूप से शामिल होने के बाद आप नेतृत्व अपनी छवि को साफ करने के लिए काम करेगा। वड़िंग ने आगे कहा कि हैरान करने वाली बात यह है कि पंजाब में 92 विधायकों के साथ सरकार बनाने वाली आम आदमी पार्टी के पास जालंधर उपचुनाव लड़ने के लिए एक भी उम्मीदवार नहीं है? खुद को बहुत ईमानदार कहने वाली पार्टी को आज दूसरी पार्टियों के दागी नेताओं को क्यों खरीदना पड़ रहा है? पंजाब की जनता आप के झूठे और कपटी चेहरे से वाकिफ है और जालंधर उपचुनाव में जनता उन्हें सबक सिखाएगी।
वड़िंग ने आप पर निशाना साधा और कहा कि आम आदमी पार्टी के नेतृत्व को इस बारे में सफाई देनी चाहिए कि उन्होंने रिंकू को पार्टी में क्यों शामिल किया?, जबकि उनके ही विधायक शीतल अंगुराल के पास सुशील कुमार रिंकू के खिलाफ सबूत थे। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को पंजाबियों को बताना चाहिए कि रिंकू किस भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल था और रिंकू को आप में शामिल होने का क्या लाभ दिया गया?
-

आज का राशिफल, 6 अप्रैल 2023
आज का राशिफल, 6 अप्रैल 2023
मेष: वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। जरा सी लापरवाही से अधिक हानि हो सकती है। पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। पार्टनरों से मतभेद संभव है। व्यवसाय ठीक चलेगा। समय नेष्ट है। नए कार्य में लाभ मिलेगा। नौकरी और व्यापार के लिए समय अच्छा रहेगा।
मिथुन: प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। स्थायी संपत्ति खरीदने-बेचने की योजना बन सकती है। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। छोटे भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। संचित कोष में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें।
कर्क: नौकरी और व्यापार में लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यापार में अधिक लाभ होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। लेन-देन में सावधानी रखें। शत्रुओं का पराभव होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। भय रहेगा। प्रमाद न करें।
सिंह: पारिवारिक समस्याओं में इजाफा होगा। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। भागदौड़ रहेगी। दूर से बुरी खबर मिल सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। बनते कामों में बाधा हो सकती है। दूसरों से अपेक्षा न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। मातहतों से अनबन हो सकती है। कुसंगति से हानि होगी।
कन्या: पुराने किए गए प्रयासों का लाभ मिलना प्रारंभ होगा। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। किसी बड़े काम करने की योजना बनेगी। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।
तुला: दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। सुख के साधन जुटेंगे। पराक्रम बढ़ेगा। घर में मेहमानों का आगमन होगा। व्यय होगा। किसी पारिवारिक आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। शत्रु परास्त होंगे।
वृश्चिक: शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।धनु: यात्रा में सावधानी रखें। जल्दबाजी से हानि होगी। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों के कार्य में दखल न दें। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। आय में निश्चितता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। लाभ बढ़ेगा।
मकर: कोई बड़ी बाधा आ सकती है। राजभय रहेगा। जल्दबाजी से काम बिगड़ेंगे। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। व्यापार में वृद्धि होगी।
कुंभ: नई योजना बनेगी जिसका लाभ तुरंत नहीं मिलेगा। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। चिंता तथा तनाव हावी रहेंगे। सभी तरफ से सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। आय बढ़ेगी। घर में प्रसन्नता रहेगी। ऐश्वर्य पर व्यय हो सकता है। -

जालंधर : कांग्रेस छोड़ने के बाद सुशील रिंकू पर उठने लगे सवाल, वीडियो वायरल
जालंधर/वरुण: कांग्रेस से निष्कासित किए जाने के बाद आज बेशक सुशील रिंकू ने आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए है, लेकिन उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है, जिसके बाद सुशील रिंकू पर काफी सवाल उठ रहे हैं। दरअसल, वायरल हो रही वीडियो में सुशील रिंकू कांग्रेस पार्टी छोड़कर जाने वाले लोगों को गद्दार कह कर संबोधित कर रहे हैं।
दरअसल यह वीडियो उस समय की है, जब सुशील रिंकू कांग्रेस पार्टी से जुड़े थे। वीडियो में रिंकू कह रहे हैं कि पार्टी छोड़कर जाने वाले लोगों की कांग्रेस भवन में एक दीवार बनाई जानी चाहिए और उसमें उनकी तस्वीरें लगनी चाहिएं। वहीं वह कह रहे हैं कि अगर कोई नेता पार्टी में वापस आना चाहता है तो वैलकम है, लेकिन उस व्यक्ति की एक महीने के लिए कांग्रेस भवन में नेताओं को पानी पिलाने की डयूटी लगाई जानी चाहिए।
-

पंजाब : पुलिस जांच में खुलासा, जाने किसकी गाइडेंस से फरार हुआ अमृतपाल सिंह
चंडीगढ़ : अमृतपाल सिंह को को लेकर पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि उसके चाचा हरजीत सिंह उसे सरेंडर करवाना चाहते थे लेकिन वह अपने दोस्त पपलप्रीत के कहने पर फरार हुआ। पुलिस जांच में सामने आया कि अमृतपाल सिंह ने अपने चाचा से अधिक पपलप्रीत सिंह पर विश्वास किया। इसीलिए अमृतपाल सिंह में उसके साथ भागने का फैसला किया।
पुलिस जांच में स्पष्ट हुआ कि अमृतपाल और चाचा हरजीत सिंह जालंधर में ही अलग हो गए थे। चाचा हरजीत सिंह ने पुलिस की सख्ताई देखते हुए सरेंडर करने का फैसला किया था। इतना ही नहीं, हरजीत सिंह ने किसी व्यक्ति को फोन करके अपने सरेंडर की बात कही थी। इसके साथ ही अमृतपाल को भी सरेंडर करने के लिए कहा था।
लेकिन अमृतपाल सिंह को सरेंडर ना करने और उसे भगोड़ा बनाने के लिए पपलप्रीत की गाइडेंस थी। पुलिस जांच में सामने आया कि अमृतपाल सिंह ने इस मोड़ पर अपने चाचा की बात मानने की जगह पपलप्रीत सिंह को सुन भागने का फैसला किया। इतना ही नहीं, पपलप्रीत सिंह ही वह इंसान था, जिसने कुछ ही घंटों में अमृतपाल के भागने की पूरी प्लानिंग भी कर दी।
पुलिस को 10 दिन पहले की अमृतपाल सिंह की लोकेशन मिली, जो यूपी के पीलीभीत एरिया की है। पुलिस का अनुमान है कि पंजाब से निकलने के बाद अमृपताल सिंह ने दोबारा यूपी-नेपाल बॉर्डर पर बने डेरों को अपना ठिकाना बनाया है। जिसके बाद पुलिस लगातार उत्तरप्रदेश के डेरों में सर्च चलाए हुए है।
