Blog

  • Mumbai News: नाबालिग लड़की से शादी करना पड़ा महंगा, युवक पर केस दर्ज

    Mumbai News: नाबालिग लड़की से शादी करना पड़ा महंगा, युवक पर केस दर्ज

    मुंबईः दादर पुलिस ने एक 19 वर्षीय मछली डिलीवरी बॉय के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। उस पर 14 वर्षीय नाबालिग लड़की से शादी करने और शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है, जिससे वह गर्भवती हो गई।

    पुलिस के अनुसार, यह अपराध 5 जून, 2024 से 9 जुलाई, 2025 के बीच दादर के सेनापति बापट मार्ग के पास हुआ। आरोपी ने कथित तौर पर पीड़िता से नाबालिग रहते हुए शादी की और उसके बाद उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। यह चौंकाने वाली घटना पीड़िता के गर्भवती होने के बाद सामने आई। पीड़िता, जो वर्तमान में साढ़े 7 महीने की गर्भवती है, को इलाज के लिए राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी शिकायत के बाद पुलिस ने 10 जुलाई को पोक्सो अधिनियम की धारा 12, 4, 6, 8 और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) अधिनियम की धारा 64 (2) (एम), 64 (2) (एफ), 65 (1), 68 के तहत मामला दर्ज किया है।

  • Punjab News: साढ़े 3 किलो हेरोइन और 2 लाख की ड्रग मनी के साथ व्यक्ति गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: साढ़े 3 किलो हेरोइन और 2 लाख की ड्रग मनी के साथ व्यक्ति गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पंजाब सरकार की नशे के खिलाफ जारी मुहिम को बल मिल रहा है। इसी मुहिम के तहत फिरोजपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। इस संबंध में कार्रवाई करते फिरोजपुर पुलिस ने रछपाल सिंह उर्फ ​​गोरा पुत्र सुखमंदर सिंह निवासी बस्ती मच्छियां वाली को गिरफ्तार कर उसके पास से 3 किलो 500 ग्राम हेरोइन और 2 लाख रुपए ड्रग मनी बरामद की है।

    एसएसपी फिरोजपुर भूपिंदर सिंह सिद्धू ने जानकारी देते हुए बताया कि सीआईए स्टाफ जीरा की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जब टीम चुरस्था टिंडवा-चोहला में बने बस स्टैंड पर पहुंची तो वहां एक युवक किट बैग पहने खड़ा दिखाई दिया। पुलिस पार्टी को देखकर वह व्यक्ति भागने लगा, जिसे शक के आधार पर गिरफ्तार कर तलाशी ली गई तो उसके पास से 3 किलो 500 ग्राम हेरोइन और 2 लाख रुपए ड्रग मनी बरामद हुई।

    इस संबंध में सदर जीरा थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। एसएसपी फिरोजपुर ने बताया कि मां-बेटे को हाल ही में 2 किलो हेरोइन के साथ पकड़ा गया था। यह उसी महिला का छोटा भाई है जिसके पास से साढ़े तीन किलो हेरोइन बरामद हुई थी। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है। आरोपी को रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि उनके साथ कौन-कौन से लोग जुड़े है। उनका भी खुलाया किया जाएगा। फिलाहल आरोपी पर केस दर्ज कर लिया गया है। एसएसपी ने बताया कि जो भी नशे का कारोबार कर रहा है उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। इलाक वासियों से अपील करते कहा कि अगर उनके इलाके में कोई नशा बेचता है तो वह उन्हें जानकारी दे, शिकायत देने वाले आरोपी का नाम गुप्त रखा जाएगा।

  • Punjab News: मूसेवाला कत्लकांड में जमानत पर आया आरोपी हुआ फरार, जांच में हुआ चौकाने वाला खुलासा

    Punjab News: मूसेवाला कत्लकांड में जमानत पर आया आरोपी हुआ फरार, जांच में हुआ चौकाने वाला खुलासा

    मानसाः पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में आरोपी शाहबाज अंसारी फरार हो गया है। दरअसल, आरोपी को पिछले महीने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से अंतरिम जमानत मिली थी। मई 2022 में मूसेवाला की हत्या के लिए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को हथियार और गोला-बारूद देने का उस पर आरोप है। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर निवासी अंसारी को दिसंबर 2022 में गिरफ्तार किया गया था। 18 जून को वेकेशन जज ने उसकी पत्नी की स्पाइन डिकंप्रेशन सर्जरी के लिए एक महीने की अंतरिम जमानत दी थी। लेकिन, अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) का कहना है कि अंसारी का मोबाइल फोन बंद है और उसकी लोकेशन ट्रेस नहीं हो रही।

    एनआईए ने कोर्ट को बताया कि शाहबाज अंसारी की ओर से दिया गया फोन नंबर असम के एक व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड है। जमानत के लिए जमानतदार ने कथित तौर पर पैसे लेकर यह काम किया था। इसके अलावा, अंसारी ने जिस गाजियाबाद के एमएमजी अस्पताल का हवाला दिया, वहां ऐसी सर्जरी नहीं होती। इन खुलासों के बाद, एनआईए ने विशेष लोक अभियोजक राहुल त्यागी के जरिए 8 जुलाई को जमानत रद्द करवा दी। हालांकि, अंसारी ने कोर्ट में हाजिर होने के नोटिस की अनदेखी की। उसके वकील अमित श्रीवास्तव ने भी कहा कि उन्हें अपने मुवक्किल के ठिकाने की जानकारी नहीं है।

    यह पहली बार नहीं है जब शाहबाज अंसारी ने जमानत की शर्तों का उल्लंघन किया हो। फरवरी 2023 में उसे अपनी गर्भवती पत्नी के लिए 5 दिन की अंतरिम जमानत मिली थी, लेकिन उसने एनआईए को अपनी लोकेशन नहीं दी। इसके कारण उसकी 30 दिन की जमानत विस्तार याचिका खारिज कर दी गई थी। इसके बाद, अक्टूबर 2023 और जनवरी 2024 में अंसारी की बहन की शादी के लिए जमानत याचिकाएं भी खारिज हुईं, क्योंकि एनआईए ने बताया कि उसके परिवार में दूसरे पुरुष सदस्य मौजूद हैं। अब, अंसारी के फरार होने से जांच एजेंसी को उनकी आपराधिक नेटवर्क को फिर से सक्रिय करने की आशंका है।

  • तलाक को लेकर हुई बहस, महिला वकील को Boyfriend ने गोली मारकर खुद को भी उड़ाया

    तलाक को लेकर हुई बहस, महिला वकील को Boyfriend ने गोली मारकर खुद को भी उड़ाया

    कोटाः महिला वकील को गोली मारकर उसके बॉयफ्रेंड ने खुद को भी गोली मार ली। बॉयफ्रेंड की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती को गंभीर स्थिति में कोटा के मेडिकल कॉलेज के न्यू हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बॉयफ्रेंड की 3 महीने पहले ही शादी हुई थी। करण महावीर नगर (कोटा) में रह रहा था। मूल रूप से वह कोटा के कैथून कस्बे का रहने वाला था। उस पर कई आपराधिक केस पहले से दर्ज हैं। उसके पिता पर भी मुकदमे दर्ज हैं। पूर्वा दादाबाड़ी इलाके की रहने वाली है।

    महिला वकील का इलाज करते डॉक्टर।
    महिला वकील का इलाज करते डॉक्टर।

    जानकारी देते हुए डीसीपी ने बताया कि आरकेपुरम में मुकंदरा वन विभाग के ऑफिस को 11 जुलाई की रात 10.30 बजे फायरिंग की आवाज सुनाई दी थी। एक ही स्कूटी पर महिला वकील पूर्वा शर्मा (29) और करण गुर्जर (32) आए थे। करण की शादी हो गई थी, इसको लेकर विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन तलाक को लेकर बात चल रही थी। इसी दौरान बात बिगड़ गई और करण ने वहीं स्कूटी रोककर पूर्वा के सिर में पीछे से गोली मार दी। वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ी। उसे मृत समझकर करण ने खुद को भी शूट कर लिया जिससे करण की मौके पर ही मौत हो गई।

    सीआई महेंद्र मारू ने बताया कि इस दौरान वहां से गुजर रहे एक कार सवार युवक ने पुलिस को सूचना दी। कार सवार युवक कोटा से उदयपुर जा रहा था। पुलिस के मौके पर पहुंचने तक युवक मौके पर ही रुका रहा। पुलिस ने वहां पहुंचकर मौका मुआयना कराया। पूर्वा को हॉस्पिटल भिजवाया। करण के शव को मॉर्च्युरी में रखवाया गया।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूर्वा के पिता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज न्यू हॉस्पिटल में लड़की की सुरक्षा में दो जवान तैनात किए हैं। गोली सिर के पिछले हिस्से में फंसी हुई है। ऑपरेशन किया जाएगा।

  • रेलवे स्टेशन पर पूर्व फौजी ने महिला को मारी गोली, यात्रियों में मचा हड़कंप

    रेलवे स्टेशन पर पूर्व फौजी ने महिला को मारी गोली, यात्रियों में मचा हड़कंप

    रोहतकः हरियाणा के रोहतक में रेलवे स्टेशन पर गोली चलने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। जहां रिटायर्ड फौजी ने महिला को गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला के बगल में फोन चलाने लग गया। जिसके बाद जब ट्रेन आई तो वह उसमें चढ़ गया। वहीं लोगों द्वारा शोर मचाया गया और लोगों का शोर सुनकर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस द्वारा घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    पुलिस ने बताया कि महिला की पीठ में गोली लगी है। पुलिस द्वारा शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला और आरोपी एक दूसरे को जानते हैं। दोनों अलग-अलग फैक्ट्री में काम करते हैं। प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर महिला ट्रेन के इंतजार में खड़ी थी। तभी वहां शराब के नशे में धुत आरोपी पहुंच गया। उसने वहां खड़े यात्रियों से कहा कि हट जाओ मैं गोली चला रहा हूं। इसके बाद उसने महिला की पीठ को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी। गोली लगते ही महिला प्लेटफॉर्म पर ही गिर गई। गोली चलते ही प्लेटफॉर्म पर अफरातफरी का माहौल बन गया।

    घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और यात्रियों के सहयोग से आरोपी को पकड़ लिया। जीआरपी थाने के एसएचओ जोगेंद्र सिंह ने कहा कि घायल महिला की पहचान जुलाना निवासी पिंकी के रूप में हुई। वह हिसार में एक कंपनी में काम करती है। वहीं आरोपी वजीर सिंह रिटायर्ड फौजी है। वह लिजवाना गांव का रहने वाला है और वह अभी नशे में है। उसने गोली चलाने की बात कबूल ली है। एसएचओ जोगेंद्र सिंह ने कहा कि अभी तक गोली मारने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। महिला के होश में आने पर उसका बयान लिया जाएगा।

     

     

  • Mumbai News: सड़क हादसे में 75 वर्षीय व्यक्ति जख्मी, परिवार ने पुलिस पर लगाए आरोप

    Mumbai News: सड़क हादसे में 75 वर्षीय व्यक्ति जख्मी, परिवार ने पुलिस पर लगाए आरोप

    मुंबई: वर्ली पुलिस कैंप स्थित जेके कपूर चौक के पास सड़क हादसे में 75 वर्षीय सुरक्षा गार्ड दशरथ रामलखन यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। वह ड्यूटी से घर लौट रहे थे कि उन्हें MH 01 CY 9872 नंबर के एक दोपहिया वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक सवार की पहचान पुलिस कांस्टेबल वासुदेव कनौजिया के रूप में हुई है, जो वर्तमान में एलए यूनिट में कार्यरत हैं।

    वरली गांव निवासी सिविल ठेकेदार पीड़ित के बेटे रमाकांत दशरथ अहीर (50) ने दर्ज कराई शिकायत में बताया कि यह घटना रात लगभग 10 बजे हुई। अहीर के बेटे रवि ने उन्हें सबसे पहले फोन पर बताया कि उनके दादा को एक बाइक ने टक्कर मार दी है और उन्हें पोद्दार अस्पताल ले जाया जा रहा है। चोटों की गंभीरता को देखते यादव को इलाज के लिए केईएम अस्पताल में रेफर किया गया। उनके सिर और बाएं हाथ में चोटें आई हैं और वे वर्तमान में भर्ती हैं।

    घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने कथित तौर पर बाइक सवार को पकड़ लिया और घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। हालांकि शिकायतकर्ता के अनुसार, पुलिस के पहुंचने के बाद बाइक सवार अस्पताल से भाग गया। स्थानीय लोगों ने उसे फिर से पकड़ लिया और अधिकारियों के हवाले कर दिया। शिकायतकर्ता के परिवार का आरोप है कि वर्ली पुलिस स्टेशन के अधिकारी बाइक सवार वासुदेव कनौजिया को बचा रहे हैं, जिससे निष्पक्ष जांच पर सवाल उठ रहे हैं। वर्ली पुलिस स्टेशन में एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई है और परिवार ने लापरवाही से गाड़ी चलाने और घायल होने के आरोप में बाइक सवार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

  • बड़ा हादसाः इस इलाके में 4 मंजिला इमारत गिरने से 4 की मौत, कई मलबे में दबे, देखें वीडियो

    बड़ा हादसाः इस इलाके में 4 मंजिला इमारत गिरने से 4 की मौत, कई मलबे में दबे, देखें वीडियो

    सीलमपुर: दिल्ली के सीलमपुर इलाके में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। यहां अचानक चार मंजिला इमारत भरभराकर ढह गई। मलबे में 8 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। मलबे से निकाले गए लोगों की पहचान 32 वर्षीय परवेज पुत्र अब्दुल, 19 वर्षीय नावेद पुत्र अब्दुल, 21 वर्षीय सिजा पत्नी परवेज़, 56 वर्षीय दीपा पत्नी गोविंद, 60 वर्षीय गोविंद पुत्र राम चरण, 27 वर्षीय रवि कश्यप पुत्र राम चरण, 27 वर्षीय ज्योति पत्नी रवि कश्यप और 14 माह के अहमद पुत्र परवेज के रूप में हुई है। अभी भी कई लोग मलबे में दबे होने की आशंका है। जिन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची।

    फिलहाल पुलिस, दमकल और एनडीआरएफ की टीमें राहत व बचाव कार्य में जुटी हैं। स्थानीय लोग मलबा हटाने में मदद कर रहे हैं। फिलहाल अभी 4 लोगों की मौत की बात सामने आई है, पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, एक महिला और एक पुरुष का शव थोड़ी देर पहले मलबे से निकाला गया। दिल्ली पुलिस, दमकल विभाग एनडीआरएफ, नगर निगम समेत तमाम बचाव दल मौके पर मौजूद है, स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुटी हुई है।

    पुलिस के मुताबिक, आज सुबह करीब 7.04 मिनट पर वेलकम के पास एक चार मंजिला इमारत के ढहने की सूचना प्राप्त हुई। ए-ब्लॉक, गली नंबर 5, जनता कॉलोनी में घटनास्थल पर पहुंचने पर पुलिस टीम ने पाया कि इमारत की तीन मंजिलें ढह गई थीं। अग्निशमन विभाग और अन्य एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और बचाव अभियान जारी है। अब तक आठ लोगों को निकाला जा चुका है। सात को जेपीसी अस्पताल और एक को जीटीबी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया। उत्तर-पूर्वी जिले के एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा ने बताया, “हमें सुबह सूचना मिली कि वेलकम इलाके की जनता कॉलोनी की गली नंबर 5 में एक तीन मंजिला इमारत गिर गई है।

    यह इमारत मतलूफ नाम के व्यक्ति की थी। इसके सामने वाली इमारत को भी नुकसान पहुंचा है। मलबे में दबे लोगों को निकालने का काम जारी है। पुलिस, एनडीआरएफ, सिविल डिफेंस और स्थानीय लोग मौके पर काम कर रहे हैं। 3-4 लोगों के फंसे होने की आशंका है।” अनीस अहमद अंसारी, जिनका घर इमारत गिरने से क्षतिग्रस्त हुआ, ने बताया, “सब लोग सो रहे थे, तभी सुबह करीब 7 बजे मेरे घर के एक तरफ की इमारत गिर गई और उसका मलबा मेरे घर पर आ गिरा। अचानक बिजली गुल हो गई। 4-5 लोग अभी भी ढही हुई इमारत के मलबे में फंसे हुए हैं। सभी लोग बचाव कार्य में लगे हुए हैं।”

     

  • टैंकर ने बाइक सवार दंपति को मारी जबरदस्त टक्कर, दर्दनाक मौत

    टैंकर ने बाइक सवार दंपति को मारी जबरदस्त टक्कर, दर्दनाक मौत

    भरतपुरः गैस से भरे टैंकर द्वारा बाइक सवार दंपति को कुचलने का मामला सामने आया है। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना मथुरा गेट थाना इलाके के सारस चौराहे के पास शनिवार सुबह 6 बजे के करीब हुई। दंपती रोड क्रॉस कर रहे थे, इस दौरान जयपुर से आगरा की तरफ जाते टैंकर ने दोनों को कुचल दिया।

    जानकारी देते हुए एएसआई राधा किशन ने बताया कि शवों की तलाशी लेने पर मिले दस्तावेज से दोनों की शिनाख्त हुई है। व्यक्ति का नाम नेत्रपाल गुर्जर (36) और उसकी पत्नी कृपा (32) निवासी हेलक (भरतपुर) हैं। शिनाख्त के बाद दोनों के परिजनों को घटना की सूचना की।

    मृतक दंपति।
    मृतक दंपति।

    एएसआई ने बताया कि सुबह लगभग 6 बजे एक गैस टैंकर जयपुर से आगरा की तरफ जा रहा था। इसी दौरान पुलिस लाइन की तरफ से बाइक पर आए दंपती ने रोड क्रॉस किया। टैंकर ने बाइक को साइड से चपेट में लिया और घसीटते हुए ले गए। इसके बाद बाइक और दंपती सारस चौराहे से टकराए और मौके पर ही उनकी जान चली गई। सारस चौकी पुलिस और मथुरा गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। टैंकर ड्राइवर गाड़ी वहीं छोड़कर फरार हो चुका था। दंपती के शव और बाइक डिवाइडर के पास पड़े मिले। बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया है।

  • पेड़ से टकराई तेज रफ्तार Scorpio, 2 लोगों की मौत

    पेड़ से टकराई तेज रफ्तार Scorpio, 2 लोगों की मौत

    सरगुजाः अंबिकापुर-बनारस मेन रोड पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में 2 की मौत हो गई, 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। कार में दो लड़कियां और तीन लड़के सवार थे। घटना का CCTV भी सामने आया है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो सवार सीटों से उछल गए। कार के सामने के दोनों एयरबैग खुल गए।

    घटना में पीछे बैठी एक नाबालिग छात्रा और एक युवक की जान गई है, छात्रा किसी को बिना बताए घर से निकली थी। जानकारी अनुसार कार अंबिकापुर से भटगांव जा रही थी। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने निजी वाहनों की मदद से हॉस्पिटल पहुंचा। घायलों में एक युवक को महावीर हॉस्पिटल, तीन को मिशन हॉस्पिटल और एक किशोरी को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में दाखिल किया गया।

    हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्रा सारिका मिंज (17 वर्ष) की मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में मौत हो गई। भिट्ठीकला निवासी सारिका, उर्सूलाइन स्कूल में कक्षा 11 वीं की छात्रा थी। परिजनों के मुताबिक वह 3 दिन पहले बिना किसी को कुछ बताए घर से निकली थी और वापस नहीं लौटी थी।

    वहीं उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल एक युवक की भी मौत हो गई। स्कॉर्पियो चालक सहित तीन अन्य का उपचार किया जा रहा है, जिनमें से 2 की हालत गंभीर बताई गई है। घायल एवं मृतक सभी अंबिकापुर एवं आसपास के निवासी हैं। हादसा घटनास्थल के पास एक घर के सीसीटीवी कैमरों में रिकार्ड हो गया है। घटना के दौरान बारिश भी हो रही थी। हादसे के दौरान स्कॉर्पियो की रफ्तार काफी तेज थी और चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका। हादसे के तुरंत बाद मौके पर स्थानीय लोग पहुंच गए और घायलों को बाहर निकाला। थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल ने हादसे में दो घायलों के मौत की पुष्टि की है। गंभीर घायलों का इलाज जारी है।

  • Punjab News: इस इलाके में नौजवान का शव बरामद, लोगों में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में नौजवान का शव बरामद, लोगों में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के समराला चौक के पास इलाके में नौजवान का शव बरामद हुआ है। नौजवान का शव बरामद होने से लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। लोगों के मुताबिक उक्त मृतक ऑटो चालक था और वह ऑटो में सवारियों का इंतजार कर रहा था। मृतक की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    वहीं मौके पर मौजूद व्यक्ति ने बताया कि उक्त मृतक रेलवे स्टेशन के पास ऑटो चलाता है। लेकिन उसके घर के बारे में कोई जानकारी नहीं है। वहीं अश्विनी शर्मा ने बताया कि वह चाय लेने के लिए गया था। इसके बाद जब वह वापिस लौटा तो देखा कि व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। व्यक्ति ने कहा कि मृतक को उसने ऑटो चलाते हुए कई बार देखा है। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच में सामने आया हैकि वह पैदल आते हुए अचानक गिर गया।

    जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान की जा रही है। घटना की सूचना थाना 7 की पुलिस को दी गई है। मृतक की जेब से फोन बरामद हुआ है, लेकिन वह लॉक है। जिसके बाद अब फोन से सिम निकालकर दूसरे फोन में डालकर मृतक के परिजनों का नंबर चैक किया जा रहा है ताकि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी जा सके।