Blog

  • Punjab News: पंचायत ने प्रवासियों को गांव छोड़ने को लेकर किया मता पास

    Punjab News: पंचायत ने प्रवासियों को गांव छोड़ने को लेकर किया मता पास

    फतेहगढ़ साहिबः जिले के गांव लखनपुर में लोगों ने प्रवासियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दरअसल, गांव की पंचायत ने एक मता पास किया है। जिसमें कहा गया है कि बिना पहचान पत्र के रहने वाले प्रवासी गांव छोड़कर चले जाए। जारी किए गए मते में पंचायत ने प्रवासियों को एक सप्ताह में गांव छोड़ने के आदेश जारी किए है। गांव में चोरी की वारदातों काफी हो रही है।

    गांव वासियो का कहना हैकि वह प्रवासियों से काफी परेशान हो चुके है। पंचायत का कहना है कि कई प्रवासी गांव में बिना पहचान पत्र के रहे है। ऐसे में अगर गांव में कोई अप्रिय घटना प्रवासी द्वारा की जाती है तो बिना पहचान पत्र वाले प्रवासी को वह कैसे पकड़ेंगे और इनके बारे में वह कैसे पता लगा पाएंगे। ऐसे में उन्होंने बिना पहचान पत्र वाले प्रवासियों को गांव छोड़ने के आदेश जारी किए है।

  • Jalandhar News: इस इलाके में नशा तस्कर के घर पर चला बुलडोजर, देखें वीडियो

    Jalandhar News: इस इलाके में नशा तस्कर के घर पर चला बुलडोजर, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज देहात के बिलगा के गांव बुर्ज हसन में पुलिस पार्टी द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत प्रशासन के साथ मिलकर एक तस्कर के घर पर बुलडोजर चलाया गया। तस्कर की पहचान सुरिंदर सिंह उर्फ़ शिंदा पुत्र हरबंस सिंह निवासी बुर्ज हसन थाना बिलगा, जालंधर के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि तस्कर सुरिंदर सिंह के खिलाफ पहले से 13 मामले दर्ज है। वहीं उनका कहना हैकि सुरिंदर ने नशे के धंधे के लिए उपयोग की जा रही 30 मरले पंचायत भूमि पर डबल स्टोरी कोठी बनाकर कब्जा कर अवैध किया हुआ था।

    जिसको लेकर पंचायत ने बीडीपीओ कार्यालय में शिकायत दी थी। वहीं प्रशासन के साथ मिलकर आज इस इमारत को धवस्त किया गया और इस जमीन को पंचायत और बी.डी.पी.ओ कार्यालय के हवाले कर दिया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए फिल्लौर के डीएसपी ने बताया कि इंस्पेक्टर पल्लविंदर सिंह मुख्य अधिकारी थाना बिलगा की टीम द्वारा नशा तस्कर सुरिंदर सिंह उर्फ़ शिंदा पुत्र हरबंस सिंह निवासी बुर्ज हसन थाना बिलगा जिला जालंधर के खिलाफ नशा तस्करी के तहत कुल 13 और झगड़े के कुल 3 मुकदमे दर्ज हैं।

    उक्त आरोपी लगातार नशे का कारोबार कर रहा है। पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए नशा तस्कर सुरिंदर सिंह उर्फ़ शिंदा पुत्र हरबंस सिंह निवासी बुर्ज हसन थाना बिलगा जिला जालंधर द्वारा नशा बेचने के लिए पंचायत भूमि में मकान की अतिरिक्त निर्माण को आज कब्जे से मुक्त करवा कर नायब तहसीलदार नूरमहिल की मौजूदगी में पंचायत और बी.डी.पी.ओ कार्यालय के हवाले कर बड़ी सफलता हासिल की गई है।

  • Punjab News: DSP Atul Soni से ठगी मामले में पिता-पुत्र पर Fir दर्ज

    Punjab News: DSP Atul Soni से ठगी मामले में पिता-पुत्र पर Fir दर्ज

    मोहालीः डीएसपी अतुल सोनी से कुछ समय पहले धोखाधड़ी का मामला सामने आया था। पिता-पुत्र ने डीएसपी अतुल सोनी को ठगी का शिकार बनाते हुए उनसे 22 लाख रुपए की ठगी मारी थी। मामले में अब सामने आया है कि डेराबस्सी के रहने वाले करण प्रीत सिंह और उसके पिता हरविंदर सिंह के खिलाफ डीएसपी ने एसएसपी मोहाली को शिकायत दी थी। जिसकी पैरवी करते पुलिस ने मुबारकपुर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली है।

    फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। क्योंकि यह मामला डीएसपी से जुड़ा हुआ है, पुलिस इसे अपनी बेइज्जती समझती है कि अगर डीएसपी के साथ कोई ठगी हो गई तो लोग इस मामले को कैसे देखेंगे। लोगों का पुलिस पर से भरोसा उठ जाएगा कि अगर एक डीएसपी भी सुरक्षित नहीं तो आम लोगों का क्या होगा।

  • Punjab News: चाकू घोंपकर व्यक्ति की हत्या करने के मामले में आया नया मोड़, हुआ ये खुलासा

    Punjab News: चाकू घोंपकर व्यक्ति की हत्या करने के मामले में आया नया मोड़, हुआ ये खुलासा

    लुधियानाः जिले में बदमाशों द्वारा मारपीट और हत्याओं का सिलसिला लगातार जारी है और प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। छोटी-छोटी बातों को लेकर लोग एक दूसरे को मारने पर उतारु हो जाते हैं। बीते दिन मेरहरबान इलाके के गुज्जर भवन में हुई वारदात इसका सबूत है। जिले के गांव मेहरबान के इलाके गुज्जर भवन में रहने वाले 45 वर्षीय तिलकराज को एक्टिवा सवार 2 लुटेरों ने वीरवार रात करीब 10 बजे चाकू घोपकर गंभीर घायल कर दिया था। व्यक्ति के चिल्लाने पर उसकी पत्नी व बच्चे तुरंत उसके पास पहुंचे और उसे लहूलुहान अवस्था में नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उन्हें सिविल अस्पताल रेफर किया गया। जहां पहुंचने से पहले ही व्यक्ति ने दम तोड़ दिया था। सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने मृतक के शव को मोर्चरी में रखवा थाना मेहरबान की पुलिस को सूचना दी थी।

    मृतक तिलकराज के बेटे दानिश ने तब पुलिस को कहा था कि लूट के चलते ये वारदात की गई है और लुटेरें उसके पिता का मोबाइल और 1200 रुपए कैश लेकर फरार हो गए हैं। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो तिलकराज का मोबाइल छत्त पर उसके दूसरे बेटे के पास मिला। वहीं उसकी जेब में घटना के समय सिर्फ 200 रुपए थे जो उसकी पत्नी ने उसे दिए थे। बेटे के पास मोबाइल मिलने के बाद अब पुलिस इस केस में पुरानी रंजिश को भी जोड़कर चल रही है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र से 4 महीने पहले ही तिलकराज अपने परिवार के साथ लुधियाना शिफ्ट हुआ था। पुलिस स्कूटी सवार बदमाशों का नंबर लोकेट करने में जुटी है। पुलिस सेफ सिटी कैमरों की भी फूटेज खंगाल रही है।

    सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि पुलिस को लुटेरे हाईवे की तरफ जाते नजर आए थे। घटना वाली जगह का भी पुलिस मोबाइल डंप उठा रही है ताकि पता चल सके कि घटना से करीब 1 घंटा पहले कितने मोबाइल फोन वहां एक्टिव थे। थाना मेहरबान की पुलिस का दावा है कि जल्द इस केस को सुलझा लिया जाएगा।

  • Jalandhar News: रेलवे स्टेशन के पास बाइक लेकर चोर फरार

    Jalandhar News: रेलवे स्टेशन के पास बाइक लेकर चोर फरार

    जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदाते थमने का नाम नहीं ले रही। सरेआम चोरों द्वारा वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। वहीं रेलवे स्टेशन के पास मंडी रोड से बेखौफ चोर दिन दहाड़े बाइक लेकर फरार हो गए है। हैरानी की बात यह है कि यह रोड सबसे व्यस्त रोड है और यहां पर पुलिस भी मुस्तैद रहती है जो कि ट्रैफिक नियमों की उलंघना करने वाले वाहन चालकों के चालान काटती है। ऐसे में चोरी की वारदात को लेकर प्रशासन की कार्रगुजारी सवालों के घेरे में आ गई है।

    लोगों का आरोप है कि क्या पुलिस सिर्फ चालान काटने तक सीमित रह गई है। शहर में रोजाना वाहन चोरी हो रहे है और पुलिस द्वारा सिर्फ शिकायतें दर्ज की जा रही है। लोगों ने कहा कि चोरों के हौंसले इतने बुलंद हो गएहै कि वह अब भीड़ भरे बाजारों में भी चोरियां कर रहे हैं लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर पा रही। दरअसल, प्रकाश मसाले वाले के दफ्तर के बाहर खड़ी बाइक नंबर पी.बी 08 ई.टी 6900 लेकर 2 चोर चोरी करके ले गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में चोरों के चेहरे साफ दिखाई दे रहे है।

    वहीं घटना को लेकर अन्य लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित जीवन विजय ने बताया कि मंडी रोड की गली में दफ्तर के बाहर उसने बाइक खड़ी की थी। चोर उसकी लॉक लगी बाइक को डुप्लीकेट चाबी लगाकर चंद सैकेंड में लेकर फरार हो गए। जिसके बाद पीड़ित ने अन्य दुकानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो दोनों चोर इस रोड पर पैदल घूमते हुए दिखाई दिए। पीड़ित ने कहा कि घटना की शिकायत थाना नंबर 3 की पुलिस को दे दी है।

  • Jalandhar News: St George’s Convent School में परिजनों ने किया हंगामा, देखें Live

    Jalandhar News: St George’s Convent School में परिजनों ने किया हंगामा, देखें Live

    जालंधर, ENS: महानगर के लक्ष्मीपुरा में स्थित St George’s Convent School में हंगामा होने का मालमा सामने आया है। बच्चे के परिजनों द्वारा स्कूल में हंगामा किया जा रहा है। परिवार का आरोप है कि फीस में देरी होने के कारण बच्चे को स्कूल से बाहर कर दिया गया। महिला ने आरोप लगाए है कि मई माह से आईकार्ड के पैसे ले लिए गए है, लेकिन अब तक स्कूल में बच्चों को आईकार्ड मुहैय्या नहीं करवाए गए।

    महिला मीनू कोहली का आरोप है कि कल एक अन्य व्यक्ति की बच्ची को पेपर में बैठने नहीं दिया गया। वहीं आज उसकी बच्चे को भी स्कूल में पेपर में बैठने नहीं दिया। उसका बच्चा स्कूल में 5वीं है। स्कूल पर आरोप लगाए गए है कि उसके बच्चे को रखा नहीं गया। मीडिया के स्कूल के बाहर पहुंचने पर स्कूल प्रशासन द्वारा बैठकर बात करने के लिए महिला को कहा गया। जबकि महिला ने स्कूल प्रशासन की बात नहीं मानी। महिला का आरोप है कि उसके बच्चे का फ्यूचर खराब किया जा रहा है। महिला ने स्कूल प्रिंसीपल संदीप सोंधी पर यह आरोप लगाए गए है।

    हालांकि इस मामले को लेकर स्कूल प्रशासन से बात की गई, लेकिन उन्होंने इस मामले में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। वहीं महिला ने स्कूल की सुविधाओं पर भी सवाल उठाए है। महिला का कहना है कि उसका बच्चा 3 साल से इस स्कूल में पढ़ रहा है। कई बार स्कूल के साथ उनका विवाद हो चुका है। महिला ने आरोप लगाए है कि स्कूल में पीने वाला पानी गंदा आता है। स्कूल में जरनेटर सिर्फ देखने के लिए लगाए गए है, जब लाइट जाती है तो बच्चे गर्मी में बिना लाइट में बैठे रहते है। महिला का आरोप है कि स्कूल की बाथरूम में भी काफी गंदगी है।

  • Punjab News: प्रसिद्ध सूफी गायिका की Thar और Honda car में टक्कर, देखें वीडियो

    Punjab News: प्रसिद्ध सूफी गायिका की Thar और Honda car में टक्कर, देखें वीडियो

    होशियारपुरः सिंगड़ीवाला बाइपास के पास एक थार रॉक्स और होंडा कार के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में दोनों कारों को नुक्सान पहुंचा है। मौके पर राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना मिलते ही थाना मॉडल टाउन के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार यह हादसा तब हुआ जब एक होंडा कार सिंगड़ीवाला से फगवाड़ा बाइपास की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही थार गाड़ी से उनकी टकर हो गई। हादसे के बाद रोड के दोनों तरफ जाम लग गया। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने जाम खुलवाया। बताया जा रहा है कि थार गाड़ी पंजाब की प्रसिद्ध सूफी गायिका हसमत सुल्ताना की है, जिसमें 4 लोग सवार थे। इस हादसे में किसी भी प्रकार का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन हादसे में एक रेहड़ी को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा है। इस हादसे में गाड़ियां भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    पुलिस अधिकारी ने बाताया चंडीगढ़ होशियारपुर बाईपास पर दोनों कारों की आमने-सामने टक्कर हुई है। जिसमें 5 लोगों को मामूली चोटें आई है। फिलहाल सभी ठीक है। मौके पर दोनों कारों को टो कर लिया गया है और पुलिस थाने रखाया गया है। मामले में सामने आया है कि होंडा कार चालक ट्रक को ओवरटेक कर रहा था कि अचानक सामने से थार आ गई। जिससे दोनों में टक्कर हुई है। दोनों कारें लोकल ही है। दोनों पक्षों को सुबह थाने बुलाया गया है जिसके बाद दोनों चालकों के बयान दर्ज करके कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

  • Punjab News: इस इलाके में सिलेंडर फटने से हुआ धमाका, दंपति झुलसे, हालत गंभीर, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में सिलेंडर फटने से हुआ धमाका, दंपति झुलसे, हालत गंभीर, देखें वीडियो

    लुधियानाः फोकल प्वाइंड के अधीन आते राजीव गांधी कालोनी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां घर के बरामदे में खाना बनाते समय सिलेंडर का धमाका हुआ। इस घटना में दंपति बुरी तरह से झुलस गए। वहीं बरामदे में अन्य मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसे डॉक्टरों ने पीजीआई रैफर कर दिया।

    जिसके कुछ देर बाद व्यक्ति को भी डॉक्टरों ने अब चंडीगढ़ के अस्पताल में रैफर कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला 60 से 70 प्रतिशत झुलस गई, जबकि व्यक्ति 45 प्रतिशत झुलसा है। लोगों का कहना हैकि वह खुद ही दंपति को उपचार के लिए चंडीगढ़ लेकर जा रहे है।

    पीड़ित के साथ आई महिला ने कहा कि घर में खाना बनाते समय आज सुबह 7.15 बजे अचानक सिलेंडर फट गया। हादसे में दंपति बुरी तरह से झुलस गए। घायल व्यक्ति की पहचान विकास और महिला की पहचान रीटा के रूप में हुई है। दोनों किराये पर रहे है और बिहार के रहने वाले है। दोनों एक ही कंपनी में काम करते है। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद दोनों को चंडीगढ़ अस्पताल में रैफर कर दिया। वहीं विकास ने बताया कि गैस लीक होने के कारण सिलेंडर फट गया।

  • Jalandhar News: सरेआम महिला का पर्स छीनकर स्नेचर फरार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: सरेआम महिला का पर्स छीनकर स्नेचर फरार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: गोराया में रुडका रोड पर सबसे व्यस्त वाले इलाके में लूट की वारदात सामने आई है। जहां एक्टिवा पर सवार 2 युवक महिला का पर्स छीनकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि महिला अन्य महिला के साथ दुकान के बाहर खड़ी थी। इस दौरान एक्टिवा सवार दोनों युवक आए और सरेआम महिला के हाथ से पर्स छीनकर फरार हो गए।

    महिला के पति रोशन कुमार ने कहा कि वह काम पर गया हुआ था। इस दौरान पत्नी का फोन आया कि उसके साथ स्नेचिंग हो गई है। जब वह मौके पर पहुंचे तो वहां दुकान पर लगे कैमरे की सीसीटीवी फुटेज चैक की उसमें दो युवक चंद सैकेंड में पत्नी के हाथों से पर्स छीनकर फरार हो गए।

    वहीं पीड़ित महिला सरबजीत ने बताया कि वह एक दुकान से कपड़े खरीदने आई थी। कपड़े खरीदने के बाद जब वह दुकान के बाहर खड़ी हुई, तभी काले रंग के स्कूटर पर सवार युवक आए और उसके हाथ से पर्स छीनकर फरार हो गए। पर्स में 2 नकदी, मोबाइल फोन और उसका आधार कार्ड था। पीड़िता के पति रोशन लाल ने बताया कि घटना की शिकायत गोराया पुलिस को दर्ज करवा दी गई है।

  • Punjab News: इंस्पेक्टर इंदरबीर कौर के खिलाफ मामला दर्ज

    Punjab News: इंस्पेक्टर इंदरबीर कौर के खिलाफ मामला दर्ज

    गुरदासपुरः थाना सिटी गुरदासपुर की पुलिस द्वारा जिले के सांझ केंद्रों की इंचार्ज इंस्पेक्टर इंदरबीर कौर के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है। एकत्रित जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर इंदरबीर कौर साझ केंद्रों में काम करने वाले कर्मचारियों से उनकी ड्यूटी साझ केंद्र में रखने और छुट्टियों आदि के बदले में पैसे लेती थीं, जिसके बारे में साझ केंद्रों के कर्मचारियों ने एक लिखित शिकायत एस.एस.पी. गुरदासपुर को दी।

    शिकायत में उन्होंने कहा कि ये पैसे ऑनलाइन गूगल पे के माध्यम से भेजे जाते थे। सभी सबूतों की अच्छी तरह जांच-पड़ताल के बाद, बीती रात थाना सिटी गुरदासपुर की पुलिस ने उच्च अधिकारियों की देखरेख में इंस्पेक्टर इंदरबीर कौर के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। यहाँ यह भी उल्लेखनीय है कि जिला गुरदासपुर की पुलिस अधीन आने वाले 12 थानों में मौजूद साझ केंद्रों के कर्मचारी इंस्पेक्टर इंदरबीर कौर के अधीन काम करते थे।