Blog

  • CM Mann ने BJP पर साधा निशाना, FIR दर्ज करना लोकतंत्र का गला घोंटने की कोशिश

    CM Mann ने BJP पर साधा निशाना, FIR दर्ज करना लोकतंत्र का गला घोंटने की कोशिश

    चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज कर लोकतंत्र की आवाज को दबाने के लिए बौखलाहट में काम कर रही है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि एक ऐसा माहौल बनाया जा रहा है कि जो भी सच बोलेगा, उसके खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और अन्य नेताओं को सिर्फ सच बोलने के कारण जेल जाना पड़ा। केंद्र द्वारा हमारी आवाज दबाने की हर कोशिश का मुकाबला करने के लिए तैयार हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें कानून और न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है, जहां हमारी बात सुनी जाएगी। आने वाले समय में और गिरफ्तारियां तथा एफ.आई.आर. दर्ज होंगी क्योंकि भाजपा और उसके नेता मोदी के खिलाफ बोलने वाली हर आवाज को कुचलना चाहते हैं।

    मुख्यमंत्री होने के नाते उन्हें देश की विदेश नीति पर सवाल उठाने का पूरा अधिकार है। उन्होंने कहा कि वे बार-बार मोदी के विदेशी दौरों पर सवाल उठाते रहेंगे क्योंकि सच्चाई यह है कि जिस भी देश में मोदी जाते हैं, वहां उसके बाद अडानी का कारोबार फैलता है। प्रधानमंत्री मोदी और यह कंपनी यह स्वीकार नहीं करते कि वे अडानी को विदेशों में व्यापार फैलाने में मदद करते हैं। भारत-पाक युद्ध के दौरान दुनिया के किसी भी देश ने भारत का साथ नहीं दिया, तो फिर ऐसे दौरों का क्या लाभ?

    मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार खतरनाक गैंगस्टरों को संरक्षण दे रही है, जो गुजरात की जेलों में बंद हैं। उन्होंने कहा कि संगठित अपराध और नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उनके प्रति कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। जब केंद्रीय गृह मंत्री, जिन्हें गुजरात से हटाया गया था, का आपराधिक रिकॉर्ड हो, तो ऐसी सरकारों से और क्या अपेक्षा की जा सकती है?

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पंजाब के लिए ऐतिहासिक दिन है। क्योंकि विधानसभा में पाँच जनहितकारी विधेयक सर्वसम्मति से पारित हुए हैं। पंजाब की पुरानी शान को बहाल करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और इसमें कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि आने वाले समय में राज्य सरकार और भी ऐसे पंजाब-हितैषी और विकासोन्मुखी फैसले लेगी।

  • रोटरी क्लब ऊना ने हिमकैप्स लॉ एंड नर्सिंग कॉलेज बढ़ेड़ा में मनाया विश्व जनसंख्या दिवस

    रोटरी क्लब ऊना ने हिमकैप्स लॉ एंड नर्सिंग कॉलेज बढ़ेड़ा में मनाया विश्व जनसंख्या दिवस

    ऊना/सुशील पंडित: रोटरी क्लब ऊना द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य में हिमकैप्स लॉ एंड नर्सिंग कॉलेज बढ़ेड़ा में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटरी क्लब ऊना के अध्यक्ष यशपाल सिंह ठाकुर ने की, जबकि कॉलेज के चेयरमैन विक्रम ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें नर्सिंग विभाग की लगभग 400 छात्राओं ने भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़ती जनसंख्या से जुड़ी वैश्विक समस्याओं, उनके संभावित समाधान तथा समाज में जागरूकता की आवश्यकता पर विस्तृत विचार प्रस्तुत किए। मेहंदी प्रतियोगिता और भाषण प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रोटरी क्लब ऊना के सदस्य संजीव अग्निहोत्री, सुरेंद्र ठाकुर, कॉलेज प्राचार्य, समस्त फैकल्टी सदस्य तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
  • 25 जुलाई से 3 अगस्त तक माता श्री चिंतपूर्णी में श्रावण अष्टमी मेला

    25 जुलाई से 3 अगस्त तक माता श्री चिंतपूर्णी में श्रावण अष्टमी मेला

    ऊना/सुशील पंडित:  उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में 25 जुलाई से 3 अगस्त तक श्रावण अष्टमी मेले का आयोजन किया जाएगा। एसडीएम अंब सचिन शर्मा ने इसे लेकर शुक्रवार को माईदास सदन चिंतपूर्णी में संबंधित अधिकारियों की बैठक ली और मेले के सफल आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

    उन्होंने जानकारी दी कि श्रावण अष्टमी मेले के दौरान एडीसी ऊना मेला अधिकारी, एसडीएम अंब सहायक मेला अधिकारी जबकि एएसपी ऊना को पुलिस मेला अधिकारी तथा डीएसपी अंब को सहायक पुलिस मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है। सचिन शर्मा ने कहा कि मेले के दौरान माता श्री चिंतपूर्णी का मंदिर श्रद्धालुओं के लिए चौबीसों घंटे खुला रहेगा। साफ-सफाई के लिए रात्रि के दौरान मंदिर को केवल एक घंटे के लिए बंद किया जाएगा। दोपहर को मां के श्रृंगार व भोग इत्यादि के लिए भी मंदिर कुछ समय के लिए बंद रहेगा।

    लंगर लगाने की लेनी होगी अनुमति
    एसडीएम ने बताया कि श्रावण अष्टमी मेले के दौरान लंगर लगाने की अनुमति लेना अनिवार्य रहेगा। आयोजक को लंगर की समाप्ति के बाद साफ-सफाई भी सुनिश्चित करनी होगी। इसके अलावा मेले के दौरान डीएफएससी ऊना खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर नियमित रूप से निरीक्षण करेंगे।

    नियमों की अवहेलना करने पर होगी कार्रवाई
    एसडीएम ने कहा कि मेले के दौरान ढोल नगाड़े, चिमटा, लाउडस्पीकर इत्यादि बजाने और प्लास्टिक व थर्मोकोल के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा मालवाहक वाहनों के माध्यम से माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर आने पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

    दस सेक्टरों में बांटा जाएगा क्षेत्र
    मेले के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेला क्षेत्र को दस सेक्टरों में बांटा जाएगा। सुरक्षा के दृष्टिगत पर्याप्त मात्रा में पुलिस व होमगार्ड के जवानों सहित त्वरित कार्य बल की टीमें तैनात रहेंगी। सभी सेक्टरों की निगरानी कंट्रोल रूम से की जाएगी।

    श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तमाम इंतजाम
    एसडीएम सचिन शर्मा ने बताया कि मेले के दौरान सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए जगह-जगह अस्थाई शौचालय बनाए जाएंगे तथा ट्रैफिक की समस्या से निपटने के लिए रिकवरी वैन तैनात की जाएगी। भिक्षावृत्ति पर भी पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा तथा इसे लेकर जिला बाल संरक्षण अधिकारी की टीमों द्वारा नियमित निरीक्षण किया जाएगा। मेले में श्रद्धालुओं को चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाने के लिए विभिन्न स्थानों पर एलोपैथिक तथा आयुर्वेदिक कैंप स्थापित किए जाएंगे। किसी भी आपदा अथवा आग इत्यादि की घटना से निपटने के लिए अग्निशमन वाहन तैनात रहेंगे।
    साथ ही, मेलावधि के दौरान श्रद्धालुओं के लिए पेयजल की उचित सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मेला शुरू होने से पूर्व सड़कों की व्यवस्था को भी दुरूस्त करने के भी निर्देश दिए।
    एसडीएम ने निजी सराय प्रबंधकों को सरायों में अग्निशमन उपकरण लगाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    उन्होंने कहा कि प्रशासन इनकी जांच भी करवाएगा। उन्होंने विद्युत विभाग को मेलावधि के दौरान विद्युत आपूर्ति सुचारू रखने के लिए विद्युत लाइनों का आवश्यक रखरखाव करना सुनिश्चित करने को कहा ताकि मेले के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके अलावा मेले के दौरान अस्थाई रूप से अतिरिक्त स्ट्रीट लाईटें भी लगाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान पीने के पानी के लिए प्याऊ भी लगाए जाएंगे। उन्होंने जल शक्ति विभाग को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए जल भंडारण टैंकों का क्लोरिनेशन करना भी सुनिश्चित करें।

    बैठक में एएसपी ऊना संजीव भाटिया, सीएमओ डॉ संजीव वर्मा, प्रधान ग्राम पंचायत छपरोह शशि कालिया, प्रधान नारी पंचायत अल्का, गंगोट की प्रधान एश्वर्या, डूहल भंगवाल की प्रधान प्रतिभा और अप्पर लोहारा की प्रधान संगीता वाला सहित अन्य मौजूद रहे।

  • Punjab News: 9 महीने की गर्भवती महिला ने लगाया धरना

    Punjab News: 9 महीने की गर्भवती महिला ने लगाया धरना

    नवांशहरः चंडीगढ़ चौक में गर्भवती महिला ने धरना लगा दिया है। महिला के धरने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। महिला की पहचान रविश के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार महिला 9 महीने की गर्भवती हैं। महिला का आरोप है कि उसके साथ परिवार के सदस्य अत्याचार कर रहे हैं। वह पिछले 6 महीनों से विभिन्न कार्यालयों में न्याय की मांग के लिए भटक रही हैं, लेकिन किसी प्रभावशाली व्यक्ति के कारण कोई कार्रवाई नहीं हुई। किसी भी कार्यालय ने उनकी बात नहीं सुनी।

    महिला का कहना हैकि वह रात को अपने बच्चों को लेकर गुरुद्वारों में समय बिता रही हैं और उन्हें घर वापस जाने नहीं दिया जा रहा। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रमुख अवतार सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने महिला के धरने को खत्म करवाया। थाना प्रमुख ने महिला को आश्वासन दिया है कि उसे न्याय मिलेगा। उन्होंने अपनी गाड़ी में उन्हें थाना सदर बंगा भेजा और संबंधित थाने के अधिकारी को कार्रवाई के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस प्रमुख डॉक्टर महताब सिंह के आदेश के तहत कथित दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

  • Jalandhar News: विधायक रमन अरोड़ा, समधी और इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर की जमानत पर कोर्ट का आया फैसला

    Jalandhar News: विधायक रमन अरोड़ा, समधी और इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर की जमानत पर कोर्ट का आया फैसला

    जालंधर, ENS: भ्रष्टाचार मामले में जेल में बंद सेंट्रल हलके से विधायक रमन अरोड़ा, समधी और इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर को लेकर आज कोर्ट में सुनवाई हुई। जहां कोर्ट ने रमन अरोड़ा, समधी और इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर की जमानत याचिका खारिज कर दी है।

    मिली जानकारी के अनुसार आज कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद माननीय जज ने फैसले को सुरक्षित रख लिया था। जिसके बाद कोर्ट ने विधायक रमन अरोड़ा, समधी और इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर की याचिका एक बार फिर से खारिज कर दी है। ऐसे में अब तीनों को हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ेंगा।

  • Punjab News: संजय वर्मा मर्डर केस में 3 और आरोपी गिरफ्तार, व्यापारियों ने दी चेतावनी

    Punjab News: संजय वर्मा मर्डर केस में 3 और आरोपी गिरफ्तार, व्यापारियों ने दी चेतावनी

    फाजिल्काः अबोहर के प्रसिद्ध कपड़ा व्यापारी संजय वर्मा हत्याकांड में नया मोड़ आया है। दरअसल, संजय वर्मा हत्या मामले में पुलिस पटियाला से दो युवकों को गिरफ्तार कर अबोहर लेकर आई थी। जिनकी पुलिस से मुठभेड़ में मौत हो गई थी, वहीं जिले के एसएसपी के नेतृत्व में पुलिस ने राजस्थान के बीकानेर से इस हत्या से संबंधित 3 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिला एसएसपी गुरमीत सिंह, डीएसपी डी बलकार सिंह और देहाती डीएसपी तेजिंदर पाल सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के साथ मिलकर कुछ दिन पहले पटियाला के जसप्रीत सिंह और राम रतन को गिरफ्तार किया था।

    वहीं अब जांच के दौरान उनकी पुलिस टीम ने इंद्रपाल बिशरौई पुत्र रमेश्वर लाल, निवासी गांव कूचोर, थाना जगरासर, जिला बीकानेर, राजस्थान, संदीप खिचड़ पुत्र मनीराम और पवन खिचड़ पुत्र हंसराज को गिरफ्तार किया है। जबकि मुख्य आरोपी शक्ति कुमार पुत्र हंसराज, निवासी अजमगढ़ और 2 अन्य युवक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। एसएसपी ने कहा कि संजय वर्मा हत्या केस में शामिल शूटर 3 गिरफ्तार युवकों के साथ ही थे और इन लोगों ने उन्हें पैसे ट्रांसफर किए थे। एसएसपी ने कहा कि तीन युवकों में से एक पीजी चलाता है और बाकी दो अपना व्यवसाय भी करते हैं। इन्हें अदालत में पेश किया जाएगा और पुलिस रिमांड मिलने के बाद कड़ी पूछताछ की जाएगी। दूसरी ओर पुलिस मुठभेड़ में मारे गए दूसरे आरोपी जसप्रीत का पोस्टमॉर्टम किया।

    यह कार्रवाई पुलिस उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में डॉक्टरों की चार सदस्यीय टीम ने की। एसपी फाजिल्का एस. बलकार सिंह और नगर थाना प्रभारी परमजीत कंबोज समेत भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। कल एक अन्य आरोपी का शव पोस्टमॉर्टम के बाद पटियाला भेजा गया था। वहीं मृतक संजय वर्मा के बड़े भाई जगत वर्मा ने एनकाउंटर पर संतोष व्यक्त किया है। उन्होंने पुलिस से हत्याकांड में शामिल बाकी तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

    उनका कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी तक व्यापारियों में भय का माहौल बना रहेगा। जिला व्यापार मंडल ने कल अबोहर में बैठक की। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है। उनकी मांग है कि मुख्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवार को न्याय मिले। व्यापारियों ने कहा कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे बाजार बंद कर संघर्ष करने को मजबूर होंगे। इधर कपड़ा व्यापारी संजय वर्मा की आत्मिक शांति के लिए अमृतवाणी पाठ 13 जुलाई रविवार को दोपहर 12 से 1 बजे तक अबोहर के हनुमानगढ़ रोड स्थित संगम पैलेस में होगा, जिसमें शहर और अन्य राज्यों से प्रमुख राजनीतिक नेता एवं हस्तियां शामिल होंगी।

     

  • Punjab News: 2 कारों की आमने-सामने टक्कर, नहर में बह गई एक गाड़ी, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 कारों की आमने-सामने टक्कर, नहर में बह गई एक गाड़ी, देखें वीडियो

    फरीदकोटः जिले के तलवंडी बाईपास पर दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस घटना के दौरान मारूति कार में 70 वर्ष नाहर सिंह निवासी गांव धूरकोट सवार था। बताया जा रहा हैकि हादसे में गाड़ी अनियंत्रित होकर राजस्थान फीडर नहर में जा गिरी। घटना के दौरान वहां से गुजर रहे लोगों ने तुरंत साहस दिखाते हुए बुजुर्ग को कार से बाहर निकाला, लेकिन तेज बहाव के कारण कार नहर में बह गई।

    जानकारी के अनुसार, मोगा जिले के बुट्टर कला से स्विफ्ट कार फरीदकोट की ओर आ रही थी, जबकि दूसरी तरफ शहर से अपने गांव धूरकोट जा रही थी, जिसमें बुजुर्ग मारूति कार में सवार था। दोनों कारों की आमने-सामने टक्कर हुई, जिससे मारूति कार अनियंत्रित होकर राजस्थान फीडर नहर में गिर गई। मौके पर मौजूद राहगीरों ने हिम्मत दिकाते हुए बुजुर्ग को कार से बाहर निकला। इसके बाद बुजुर्ग को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया।

    वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे बुजुर्ग के पोते दविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें गांव से सूचना मिली थी कि उनके दादा की कार नहर में गिर गई है। दविंदर ने कहा कि जब तक वह घटना स्थल पर पहुंचे, तब तक लोगों ने मदद करके दादा को बाहर निकाल लिया था। इस घटना में उन्हें कुछ चोटें आई है, जिसके चलते अब उन्हें फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल में भर्ती करवा गया।

    वहीं, स्विफ्ट कार के मालिक लवप्रीत सिंह ने बताया कि वे मोगा साइड से फरीदकोट आ रहे थे। इस दौरान जब वह उस जगह पहुंचे तो सामने से आ रही मारूति कार उनकी गाड़ी से टकरा गई। इसके बाद मारूति कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। उन्होंने बताया कि उनके साथ उनकी माता और भुआ कार में सवार थी, लेकिन किसी को कोई चोट नहीं आई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, मारूति कार पानी में बह गई है। मौके पर पहुंचे पीसीआर जवान परमिंदर सिंह ने बताया कि नाहर सिंह हादसे के बाद कार समेत नहर में गिर गया था, जिसे लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। कार चालक के बयान दर्ज करके बनती कार्रवाई की जा रही है।

  • Punjab News: माथा टेककर लौट रहे श्रद्धालुओं की पेड़ से टकराई गाड़ी, 2 गंभीर घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: माथा टेककर लौट रहे श्रद्धालुओं की पेड़ से टकराई गाड़ी, 2 गंभीर घायल, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिले के नरोट जैमल सिंह के अधीन आते गांव बहादुरपुर में उस समय हफ़ड़ा तफरी मच गई, जब चंडीगढ़ से एक धार्मिक स्थान पर माथा टेककर 9 श्रदालु बलेरो गाड़ी में सवार होकर पठानकोट की ओर आ रहे थे। इस दौरान जब वह गांव बहादुरपुर के पास पहुंचे तो अचानक ड्राइवर को नींद का झोंका आ गया। जिसके चलते गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकरा गई।

    इस घटना में गाड़ी में बैठे श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए नरोट जैमल सिंह के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा 2 लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें निजी अस्पताल में रैफर कर दिया गया। फिलहाल किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

    मामले की जानकारी देते हुए जख्मी हुए श्रद्धालुओं ने कहा कि अचानक ड्राइवर को नींद आने से यह हादसा हुआ है। उन्होंने बताया कि गाड़ी में 9 लोग सवार थे। इस घटना में 2 लोगों को गंभीर चोटें आई है। उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल भेजा गया है। जबकि अन्य लोगों को मामूली चोटें ही आई है।

  • कैंटीन कर्मचारी की पिटाई मामले में MLA पर FIR दर्ज

    कैंटीन कर्मचारी की पिटाई मामले में MLA पर FIR दर्ज

    महाराष्ट्रः महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे गुट के शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ के खिलाफ मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में गायकवाड के खिलाफ BNS की धारा 352,115(2)के तहत नॉन कॉग्निजेबल ऑफेंस दर्ज किया गया है। दरअसल, कुछ दिन पहले गायकवाड़ ने बासी खाना देने वाले कैंटीन कर्मचारी की पिटाई की थी, जिस पर विपक्ष ने जोरदार विरोध किया। इसके बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि पुलिस को जरूर जांच करनी चाहिए।

    सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि घटना की जांच शुरू करने के लिए पुलिस को औपचारिक शिकायत का इंतजार करने की कोई जरूरत नहीं है। पुलिस को मामले की जांच करनी चाहिए। अगर यह संज्ञेय अपराध है तो उचित कार्रवाई करनी चाहिए। पिछले दिनों मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा था कि इस तरह का व्यवहार विधायकों द्वारा अपनी शक्ति का दुरुपयोग करने के बारे में गलत संदेश देता है। वहीं गृह राज्य मंत्री और शिवसेना विधायक योगेश कदम ने कहा था कि पुलिस गायकवाड़ के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर सकती, क्योंकि इस संबंध में उनके खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है।

    इस पर शुक्रवार को मुंबई पुलिस ने कहा कि कैंटीन कर्मचारी मारपीट मामले में शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ के खिलाफ गैर-संज्ञेय अपराध दर्ज किया जा रहा है। उनके खिलाफ मरीन ड्राइव पुलिस थाने में अपराध दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। इससे पहले सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पुलिस को हमले की जांच करनी चाहिए। जांच शुरू करने के लिए शिकायत की कोई आवश्यकता नहीं है। अगर यह संज्ञेय अपराध है, तो पुलिस उचित कार्रवाई करेगी यह समझना ज़रूरी है कि कुछ अपराध संज्ञेय होते हैं, जबकि कुछ असंज्ञेय। किसी अपराध की श्रेणी बल प्रयोग के आधार पर तय होती है। पुलिस को अपना काम करने दीजिए, वे उचित कार्रवाई करेंगे।

  • अब NHAI इन FASTag को करेंगी Blacklist, जानें मामला

    अब NHAI इन FASTag को करेंगी Blacklist, जानें मामला

    नई दिल्लीः FASTag को लेकर एनएचआईए ने फैसला किया है। ऐसे में अब FASTag को गाड़ी की विंडस्क्रीन पर चिपकाए बिना लूज (अपने हाथ में रखकर) में रखकर टोल प्लाजा पार करने वालों के नई व्यवस्था एनएचआई द्वारा की गई है। एनएचआईए ने ‘Loose FASTag’ या ‘Tag-in-Hand’ की पहचान और ब्लैकलिस्टिंग के लिए नई व्यवस्था लागू की है। दरअसल, कुछ लोग जानबूझकर FASTag को गाड़ी पर न चिपकाकर हाथ में या डैशबोर्ड पर ढीले में रखते हैं, ताकि वो सिस्टम को चकमा दे सकें। एनएचआईए ने इसे गंभीर गड़बड़ी माना है क्योंकि इससे-टोल लेन पर भीड़ और जाम बढ़ता है। फर्जी ट्रांजैक्शन और चार्जबैक की दिक्कत आती है।

    इलेक्ट्रॉनिक टोलिंग सिस्टम की विश्वसनीयता पर असर पड़ता है। बाकी यात्रियों को भी अनावश्यक देरी का सामना करना पड़ता है। बताया जा रहा है कि एनएचआईए ने टोल वसूलने वाली सभी एजेंसियों और हाईवे ऑपरेटर्स को सख्त निर्देश दिए हैं। जो भी FASTag लूज में इस्तेमाल हो रहे हैं, उनकी तुरंत रिपोर्टिंग करनी होगी। इसके लिए एनएचआईए ने एक स्पेशल ईमेल आईडी दी है। रिपोर्ट मिलते ही NHAI ऐसे टैग को ब्लैकलिस्ट या हॉटलिस्ट करेगा, जिससे वो दोबारा इस्तेमाल न हो सके।

    बताया जा रहा हैकि जल्द ही देश में Multi-Lane Free Flow Tolling (MLFF) और Annual Toll Pass जैसे नए सिस्टम आने वाले हैं। ऐसे में अगर FASTag की सही पहचान न हो पाए, तो पूरा सिस्टम बिगड़ सकता हैष Loose FASTag से फास्ट ट्रैक सफर की बजाय स्लो ट्रैक दिक्कत बन जाती है। रिपोर्ट के अनुसार 98 प्रतिशत से ज्यादा गाड़ियों में अब FASTag लगा हुआ है, यानी इसका इस्तेमाल बहुत बढ़ चुका है।

    लेकिन इसी के साथ कुछ लोग सिस्टम का गलत फायदा भी उठाने लगे हैं। इस नई नीति से ऐसे लोगों पर लगाम लगेगी, और बाकी यात्रियों को बेहतर सफर का अनुभव मिलेगा। अब एनएचआईए टोल सिस्टम में किसी भी तरह की ढील को बर्दाश्त नहीं करेगा। अगर आपका FASTag गाड़ी पर सही से चिपका नहीं है, तो उसे तुरंत सही करें, वरना टैग ब्लैकलिस्ट हो सकता है और सफर में परेशानी हो सकती है। यह कदम टोल प्लाजा पर तेजी, पारदर्शिता और सुगमता लाने की दिशा में एक और मजबूत पहल है।