Blog

  • Punjab News: शिक्षक पर लगे छात्रों से अश्लील हरकतें करने के आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: शिक्षक पर लगे छात्रों से अश्लील हरकतें करने के आरोप, देखें वीडियो

    कमेटी ने जांच रिपोर्ट शिक्षा विभाग को भेजी

    फिरोजपुरः जिले के कस्बा गुरुहरसहाए के स्कूल ऑफ एमिन्स से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसमें इलाके के मशहूर स्कूल के एक टीचर पर छात्रों से अश्लील हरकतें करने के आरोप लगे हैं। स्कूल ऑफ एमिनेंस की 8वीं, 9वीं और दसवीं कक्षा की 12 छात्रों ने शिक्षक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। छात्रों ने इस घटना के बारे में अपने परिजनों को तब बताया जब स्कूल में गुड टच बैड टच विषय पर सैमीनार हुआ।

    उसके बाद स्कूल में एक महीने की छुटियां हो गई और लड़कियों ने साहस दिखाया और अपने परिजनों को बताया कि उनके साथ भी टीचर ने गलत किया है। छूटियां बिताने के बाद परिजनों ने स्कूल के प्रिंसिपल को सारी घटना बताई और प्रिंसिपल ने 7 महिला शिषकों की कमेटी बनाकर डीओ फिरोजपुर को भेज दी और इस रिपोर्ट को आगे अब शिक्षा विभाग को भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि जिस दिन से शिकायत की है आरोपी शिक्षक स्कूल नहीं आया है।

    डीईओ सेकेंडरी मनीला अरोड़ा ने बताया कि छात्राओं ने इस बारे में प्रिंसिपल को शिकायत की थी। प्रिंसिपल की शिकायत मिलने के बाद जांच अधिकारी नियुक्त किए गए। साथ ही उन्होंने अपनी जांच की है। रिपोर्ट विभाग को भेजी गई है। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा बहुत ही गंभीर है जिसके चलते इस पर सावधानी से कार्य किया जा रहा है और आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    स्कूल प्रिंसीपल ने बताया कि उन्हें स्कूल में रखे सजेशन बॉक्स से शिकायत मिली थी जिसके तुरंत बाद स्कूल प्रशासन हरकत में आया और स्कूल ने कमेटी गठित की जिसमें महिला अध्यापकों को शामिल किया गया जिसके आधार पर जांच कमेटी ने जांच करके चंडीगढ़ के शिक्षा विभाग को मामले की जांच रिपोर्ट सौंपी। अब उसी के आधार पर आगामी कार्रवाई शुरू की जाएगी।

  • Jalandhar News: बाढ़ की स्थिति से निपटने को लेकर DC Himanshu Aggarwal का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: बाढ़ की स्थिति से निपटने को लेकर DC Himanshu Aggarwal का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सतलुज दरिया के किनारे के इलाकों में बाढ़ से निपटने के लिए डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल का बयान सामने आया है। डीसी ने कहा कि पहाड़ों क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है। बारिश के कारण वहां पर लैंडस्लाइड के पहाड़ी इलाकों में काफी नुकसान की घटनाएं सामने रही है। वहीं मौसम विभाग द्वारा भी बारिश को लेकर लगातार चेतावनी जारी की जा रही है।

    ऐसे में बाढ़ की स्थिति से निपटने को लेकर पिछले 2 से 3 महीनों से समीक्षा करके मीटिंग की गई। सतलुज नदी के साथ लगने वाले बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विभिन्न टीमों द्वारा समीक्षा कर ली गई है। वहीं बाढ़ से निपटने के लिए नाव सहित अन्य सामान को लेकर रिव्यू कर लिया गया है। हॉट सपॉट एरिया (बांध) के टूटने की घटनाओं को लेकर पहले से रेत की बोरियां रखवा दी गई है, ताकि इस समस्या से निपटने के लिए प्रशासन द्वारा तुरंत कार्रवाई की जा सके। एसटीआरएफ, एनडीआरएफ, आर्मी और सेहत विभाग की टीम के साथ तालमेल बनाया हुआ है।

    कुछ दिन पहले ही बाढ़ से निपटने के लिए इन क्षेत्रों में टीमों द्वारा मॉक ड्रिल भी की गई थी, जिसमें बाढ़ की स्थिति से निपटने को लेकर रिहसल की गई। डीसी ने कहा कि लगातार बाढ़ से निपटने को लेकर लगातार गिद्दी गांव सहित अन्य गांवों का जायजा लिया जाएगा। इस दौरान पानी के लैवल की प्रत्येक घंटे के बाद जांच की जा रही है। अभी तक बाढ़ को लेकर कोई सूचना प्रशासन के पास नहीं आई है। बाढ़ से निपटने के लिए पुख्ता प्रंबंध प्रशासन द्वारा किए गए है। ऐसे में किसी भी व्यक्ति को पैनिक होने की जरूरत नहीं है।

    अगर किसी गांव में नालो में साफ सफाई को लेकर कोई परेशानी आ रही है तो वह सरंपच सहित एसडीओ व अन्य अधिकारियों को सूचना दें ताकि समय से पहले इन्हें भी साफ करवाया जाए। डीसी ने कहा कि इसके लिए जल्द हैल्पलाइन नंबर भी जारी किया जा रहा है। दरिया के किनारे के पास बने घरों को लेकर डीसी ने कहाकि वहां पर अक्सर पानी का खतरा रहता है और दरिया के पास  लोगों द्वारा बनाए गए घरों को हटा लिया गया है। इस दौरान अन्य लोगों को खाली करने के आदेश दे दिए गए है।

  • भगवान शिव करेंगे जीवन का उद्धार, बस लें ये संकल्प

    भगवान शिव करेंगे जीवन का उद्धार, बस लें ये संकल्प

    धर्मः सावन मास भगवान शिव को समर्पित खास महीना है। इस पूरे महीने में पूजा, व्रत और अभिषेक का बड़ा महत्व होता है। मान्यता है कि अगर इस शुभ समय में आप एक संकल्प लेकर नियमपूर्वक साधना करें तो न सिर्फ मन को शांति मिलेगी, बल्कि आत्मिक विकास भी होता है।

    1. ब्रह्म मुहूर्त में जागकर साधना संकल्प लें
    श्रावण मास के पहले दिन ब्रह्म मुहूर्त (सूर्योदय से 45 मिनट पूर्व) में उठें और संकल्प लें। संकल्प का मतलब किसी व्रत, साधना या सेवा का दृढ़ निश्चय लेना है। दाहिने हाथ में चावल और गंगाजल लेकर आंखें बंद करें। इस दौरान अंगूठा और तर्जनी उंगली मोड़ें रखें। भगवान शिव के मंत्र का जाप करें। महादेव को उनका प्रिय भोग लगाएं और व्रत-उपासना करें। अगर आपने एक बार ये संकल्प ले लिया तो उसे तोड़ें नहीं, बल्कि निरंतर करते रहें।

    2. प्राणायाम/योग
    प्रत्येक दिन कम से कम 45 मिनट तक प्राणायाम या सौम्य योगासन करें। इससे शरीर और मन दोनों की ऊर्जा शुद्ध होती है और ध्यान की गहराई बढ़ती है। यह अभ्यास विशेषकर ब्रह्म मुहूर्त में करना अत्यंत लाभकारी होता है।

    3. ध्यान
    साफ, शांत स्थान पर पीठ सीधी करके बैठें और आंखें बंद करें। “ॐ नमः शिवाय” या महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें और अपने श्वास पर ध्यान केंद्रित करें। आप 11, 21, 51 या 108 माला जप कर सकते हैं। इसे आप दिन या सप्ताह में भागों में भी पूरा कर सकते हैं।

    4. सोमवार या पूरे मास उपवास रखें
    उपवास शरीर और मन दोनों की शुद्धि का माध्यम है। आप केवल सोमवार को फलाहार व्रत रख सकते हैं। यदि आप पहली बार उपवास रख रहे हैं तो फलाहार (फल, दूध आदि) से शुरुआत करें। यह उपवास तप की भावना को जागृत करता है।

    5. शिवलिंग अभिषेक करें
    प्रत्येक दिन या कम से कम हर सोमवार शिवलिंग का अभिषेक करें. यदि आपके घर में शिवलिंग है और आप मंत्रों का उच्चारण जानते हैं तो यह काम घर पर भी कर सकते हैं। अन्यथा भगवान शिव के मंदिर जाकर करें. बेलपत्र, पुष्प, भोग आदि अर्पित करें। यदि संभव हो तो ब्रह्म मुहूर्त में रुद्राभिषेक करना सर्वश्रेष्ठ माना जाता है।

  • Kapurthala News: Toll Plaza पर फायरिंग मामले में पुलिस ने आरोपियों का किया Encounter, देखें वीडियो

    Kapurthala News: Toll Plaza पर फायरिंग मामले में पुलिस ने आरोपियों का किया Encounter, देखें वीडियो

    कपूरथलाः क्राइम की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुठभेड़ में 2 आरोपियों का एनकाउंटर किया है। दरअसल, ढिलवां टोल प्लाज़ा पर 25 जून को 4 व्यक्तियों द्वारा टोल रसीद बचाने को लेकर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर पिछले दिनों 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों को आज उनकी निशानदेही ढिलवां मंडी क्षेत्र में लेकर आई थी।

    जहां आरोपियों ने हथियार से पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। इस दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रमनदीप सिंह कथू नंगल अमृतसर और अमृतसर का रहना वाला साथी है।

    मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी गौरव तूरा ने बताया कि ढिलवां मंडी क्षेत्र में हथियार बरामदगी के दौरान एक आरोपी रमनदीप सिंह ने कथित तौर पर पुलिस कर्मियों को धक्का देकर भागने का प्रयास किया, इस दौरान हुए एनकाउंटर में उसके पैर में गोली लगने के कारण वह घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला में दाखिल कराया गया। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी रमनदीप सिंह के विरुद्ध पहले भी कई मामले दर्ज हैं। जिला पुलिस प्रमुख ने बताया कि इनके दो और साथियों की पहचान कर ली गई है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: पुलिस ने किया आरोपी का एनकाउंटर

    Punjab News: पुलिस ने किया आरोपी का एनकाउंटर

    अमृतसरः पंजाब पुलिस द्वारा लगातार बदमाशों और गैंगस्टरों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज पुलिस थाना गेट हकीमा के क्षेत्र में एक आरोपी का एनकाउंटर किया है। पुलिस के साथ मुठभेड़ में आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। वहीं घटना स्थल पर पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर भी पहुंच गए।

    घटना थाना गेट हकीमां के अंतर्गत आने वाली दाना मंडी में पुलिस ने नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान बाइक पर सवार एक नशा तस्कर मौके पर पहुंचा। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल हुआ और पकड़ा गया। घायल तस्कर की पहचान बिक्रमजीत सिंह निवासी भकना के रूप में हुई है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

    जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले भी कई मामलों में वांटेड है। कुछ महीने पहले पुलिस ने घरिंडा के अंतर्गत आते गांव में नेष्टा में पुलिस पर फायरिंग की थी। इस दौरान भी पुलिस ने नाका लगा रखा था और जब आरोपी को रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग की दी। इसमें एक राहगीर की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को बीते माह ही पकड़ा था।

  • Jalandhar News: एक्शन में आए DC, प्लॉट मालिकों को 289 नोटिस जारी, 1200 के काटे चालान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: एक्शन में आए DC, प्लॉट मालिकों को 289 नोटिस जारी, 1200 के काटे चालान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में खाली प्लॉटों से कूड़ा हटाने के मामले को लेकर डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल का बयान सामने आया है। जिसमें डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि खाली प्लाट में पड़े कूड़े को लेकर आदेश जारी किए गए और प्लाटों की सफाई करने के लिए कहा गया था। इसमें काफी लोगों का प्रशासन को सहयोग मिला है। लेकिन आदेशों उलंघना करने वाले विभिन्न प्लॉट मालिकों को 289 नोटिस जारी किए हैं। वहीं नगर निगम द्वारा 1200 चालान काटे गए। डिसी ने कहाकि जिले भर के प्लॉट मालिकों को 10 जुलाई 2025 तक अपने खाली प्लॉटों से कूड़ा-कचरा व अन्य अपशिष्ट पदार्थ हटवाने के निर्देश दिए गए थे।

    उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा प्लाट मालिकों को जारी किए गए नोटिस में लिखा गया हैकि अगर वह प्लाट की सफाई नहीं करवाते तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ भारी जुर्माना भी लगाया जा सकता है। अब प्लाट की सफाई नगर निगम के द्वारा करवाई जाती है तो उसका खर्चा भी जुर्माने के तौर पर अदा किया जाएगा। अगर कोई जुर्माना नहीं अदा करता तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। इस दौरान डीसी ने लोगों से शहर को साफ-सुथरा रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नगर निगम की टीम भी शहर को साफ-सुथरा बनाने को लेकर काम कर रही है। डीसी ने लोगों से कहा कि अगर कोई प्लाट मालिक अपने प्लाट की सफाई करवाना चाहता है तो वह इस नंबर 9646222555 पर व्हाट्सए के जरिए मैसेज कर सकता है।

    जिसके बाद टीम आकर उनके साथ सहयोग करेंगी। अगर कोई साफ-सफाई के आदेशों की पालना नहीं करता तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। डीसी ने बताया कि बीते दिन एक प्लाट मालिक को 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। जिला प्रशासन की ओर से खाली प्लॉटों के चारों ओर चारदीवारी या बाड़ लगाने के भी आदेश दिए गए है, ताकि अवैध रूप से कूड़ा डालने पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने बताया कि उपरोक्त आदेशों का उल्लंघन करने पर नगर कौंसिल नूरमहल द्वारा बीते दिन 5 और नगर पंचायत शाहकोट द्वारा 27 नोटिस जारी किए गए हैं।

    डा. अग्रवाल ने बताया कि जारी किए गए नोटिसों में प्लाट मालिकों को नोटिस जारी होने की तिथि से 2 दिनों के भीतर प्लाटों की सफाई और प्लाट के चारों ओर चारदीवारी करवाने के निर्देश दिए गए है। ऐसा न करने पर सरकारी विभाग सफाई करवाएंगे, जिसका खर्च प्लाट मालिक से जुर्माने के तौर पर वसूला जाएगा। यदि कोई लागत जमा नहीं करता है, तो राजस्व रिकॉर्ड में रेड एंट्री दर्ज की जाएगी। जुर्माने के अलावा, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 163, पर्यावरण (सुरक्षा) अधिनियम, 1986, पंजाब नगर निगम अधिनियम, 1976 और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2016 के तहत पुलिस द्वारा कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

     

  • Kapil Sharma के Cafe पर फायरिंग मामले में Kaps Cafe ने पोस्ट डाल लिखा- यह सपनों पर हमला

    Kapil Sharma के Cafe पर फायरिंग मामले में Kaps Cafe ने पोस्ट डाल लिखा- यह सपनों पर हमला

    नई दिल्लीः कनाडा में कपिल शर्मा के ‘कैप्स कैफे’ पर हुई फायरिंग के बाद कैप्स कैफे ने अपनी प्रतिक्रिया दी। कैफे ने सोशल मीडिया पर बयान जारी किया है। बयान में लिखा कि हमने कैप्स कैफे खोला था ताकि स्वादिष्ट कॉफी और दोस्ताना बातचीत के जरिए गर्मजोशी, कम्युनिटी और खुशी ला सकें। इस सपने में हिंसा का दखल होना दिल तोड़ने वाला है। हम इस सदमे को समझने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हार नहीं मानेंगे।

    आगे लिखा गया कि आपके सपोर्ट के लिए धन्यवाद। आपके अच्छे शब्द, दुआएं और डायरेक्ट मैसेज में भेजी गई यादें हमारे लिए बहुत मायने रखती हैं। यह कैफे आपके भरोसे से ही बना है, जो हम सब मिलकर बना रहे हैं। चलिए, हिंसा के खिलाफ एकजुट रहें और यह सुनिश्चित करें कि कैप्स कैफे हमेशा गर्मजोशी और कम्युनिटी का स्थान बना रहे।

    वहीं, फायरिंग को लेकर ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने सरकार से अपील की कि इस मामले का तुरंत संज्ञान लेना चाहिए और कपिल शर्मा के साथ मजबूती से खड़ा होना चाहिए।

  • ये Dry Fruits करेंगी आपकी कई परेशानियां दूर, आज से ही खाना शुरू करें

    ये Dry Fruits करेंगी आपकी कई परेशानियां दूर, आज से ही खाना शुरू करें

    हेल्थः ड्राई फ्रूट्स हमारे शरीर के लिए काफी जरूरी है। ये आपको स्वस्थ रखने, ऊर्जा देने और वजन घटाने में मदद करते हैं। ड्राई फ्रूट्स प्रोटीन से भरपूर होते हैं, ये विटामिन ई, फोलिक एसिड, नियासिन, मैग्नीशियम, विटामिन बी6, जिंक, कॉपर और पोटैशियम जैसे कई विटामिनों और खनिजों से भरपूर होते हैं। इसलिए हर किसी को इनका रोजाना सेवन जरूर करना चाहिए।

    पाचन क्रिया होगी मजबूतः ड्राई फ्रूट्स में फाइबर होता है जो आपकी पाचन क्रिया को ताकत देता है और उसे बूस्ट करने में मदद करता है जिससे अपच, गैस और कब्ज जैसी समस्याओं को कम करने में मदद मिलती है।

    हड्डियां बनेगी ताकतवरः कई ड्राई फ्रूट्स में कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, ओमेगा 3 फैटी एसिड्स समेत कई अन्य पोषक तत्व होते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं और बुढ़ापे तक उन्हें ताकतवर बनाए रखने में मदद करते हैं। ये पोषक तत्व बोन डेंसिटी भी बढ़ाते हैं।

    त्वचा में आएगा निखारः सूखे मेवों में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन्स और मिनरल्स आपकी त्वचा को पोषण देते हैं जिससे त्वचा हेल्दी और ग्लोइंग रहती है। एंटीऑक्सिडेंट एजिंग तेज करने वाले फ्री रैडिकल्स से भी लड़ते हैं जिससे आपकी त्वचा लंबे समय तक जवान दिखती है।

  • Mumbai News: Radhika Yadav हत्याकांड में आया नया मोड़, ये वजह आई सामने

    Mumbai News: Radhika Yadav हत्याकांड में आया नया मोड़, ये वजह आई सामने

    मुंबईः पूर्व जूनियर टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की गुरुवार को गुरुग्राम स्थित उनके घर पर उनके पिता दीपक यादव ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या का हथियार, जो दीपक का लाइसेंसी रिवॉल्वर है, बरामद कर लिया है। घटना के समय राधिका की मां घर पर नहीं थीं।

    पुलिस ने बताया कि आरोपी व्यक्ति ने अपनी बेटी की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि लोग उसका मजाक उड़ाते थे कि वह अपनी बेटी की कमाई पर गुजारा कर रहा है। गुरुग्राम पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कई दिनों से आरोपी दीपक यादव (49) को कुछ लोग ताने मार रहे थे, जिसके चलते उसने अपनी बेटी से अपनी अकादमी बंद करने को कहा था। लोग कहते थे कि वह अपनी बेटी की कमाई पर गुजारा कर रहा है।

    पुलिस के अनुसार, दीपक ने राधिका को सुबह करीब 10:30 बजे अपने घर पर नाश्ता बनाते समय 3 बार गोली मारी। उसके चाचा कुलदीप यादव और चचेरे भाई उसे सेक्टर 56 स्थित एशिया मैरिंगो अस्पताल ले गए, जहां पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। राधिका की टेनिस अकादमी से जुड़ी समस्याओं के अलावा, जांचकर्ताओं का मानना ​​है कि एलएलएफ रिकॉर्ड्स लेबल के तहत रिलीज हुए राधिका के एक म्यूजिक वीडियो कारवां ने भी पिता-पुत्री के रिश्ते को और बिगाड़ दिया होगा। दीपक ने वीडियो में राधिका की मौजूदगी पर आपत्ति जताई थी और उनसे इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट से हटाने को कहा था।

    राधिका के चाचा और आरोपी के छोटे भाई कुलदीप यादव ने एफआईआर दर्ज कराई है। कुलदीप ने कथित तौर पर पुलिस को बताया, जब मैं ऊपर गया, तो मैंने अपनी भतीजी को रसोई में बेसुध पड़ा देखा। रिवॉल्वर ड्राइंग रूम में फर्श पर पड़ी थी।

    राधिका यादव का टेनिस करियर

    राधिका यादव को टेनिस की नियामक संस्था, अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) की वेबसाइट पर 1999 की रैंकिंग दी गई थी। उन्होंने इस साल फरवरी और मार्च में इंदौर, कुआलालंपुर और मलेशिया में आईटीएफ टूर टूर्नामेंट भी खेले। सेक्टर 56 थाने के एसएचओ विनोद कुमार, जो मामले की जांच कर रहे हैं, ने कहा कि राधिका को चोट लगी थी, जिसके कारण वह प्रतिस्पर्धी टेनिस नहीं खेल पाईं। उन्होंने कहा, “चोट के बाद, उन्होंने पुरुष और महिला दोनों खिलाड़ियों को कोचिंग देना शुरू कर दिया।”

  • पति ने पत्नी का तलवार से गला काटा, दर्दनाक मौत

    पति ने पत्नी का तलवार से गला काटा, दर्दनाक मौत

    बाड़मेरः पति द्वारा पत्नी की तलवार से गला काटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मर्डर के बाद पति मोइम खान (37) जोधपुर भागने की फिराक में था लेकिन बीच रास्ते में ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

    पुलिस मुताबिक, मोइम खान गांव में अपने मां-बाप और 3 बच्चों के साथ रहता है। गुरुवार रात को माता-पिता घर के बाहर सो रहे थे। वहीं 3 बच्चे आंगन में सो रहे थे। पति-पत्नी कमरे में थे। रात करीब 3 बजे मोइम ने रहमू के तलवार से गर्दन पर वार कर हत्या कर दी। सुबह करीब 7 बजे परिवार के लोग अंदर गए तो रहमू के शव को देख चिल्लाने लगे। परिवार के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुन आस-पास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचित किया गया।

    घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान मोइम वहां मौजूद नहीं था। मोइम बिल्डिंग बनाने की कारीगरी का काम करता है। मर्डर के बाद मोइम की पुलिस ने तलाश की। सामने आया कि वह हत्या के बाद गांव से जोधपुर जाने वाली बस में बैठा है। इस पर पुलिस ने पीछा कर उसे शिव के पास​ हिरास​त में लिया। पुलिस ने मृतका रहमू (34) के शव को मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवा दिया है। हालांकि अभी आरोपी पति ने नहीं बताया है कि मर्डर क्यों किया गया।