Blog

  • Jalandhar News: शराब के ठेके के बाहर व्यक्ति का शव बरामद, दोस्त ने किया कत्ल, गिरफ्तार

    Jalandhar News: शराब के ठेके के बाहर व्यक्ति का शव बरामद, दोस्त ने किया कत्ल, गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: महानगर के संजय गांधी नगर में नहर पुल के पास स्थित शराब के ठेके के बाहर एक युवक की खून से लथपथ लाश बरामद हुई। घटना की सूचना मिलते ही फोकल पॉइंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ ही घंटों की जांच के बाद आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी दीपक कुमार उर्फ दीपू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है।

    फोकल प्वाइंट चौकी इंचार्ज अवतार सिंह ने कहा किसुबह करीब 7 बजे इलाके के लोगों ने सूचना दी कि संजय गांधी नगर नहर पुल के पास शराब ठेके के बाहर एक युवक की खून से सनी लाश पड़ी है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी बैरिस्टर प्रसाद के रूप में हुई, जो फिलहाल फोकल पॉइंट नहर के पास रह रहा था। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी, जो मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की।

    इस दौरान पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। जांच में सामने आया कि मृतक के साथ रहने वाला दीपक उर्फ दीपू घटना की रात उसके साथ शराब पीने गया था। मृतक के परिजनों ने भी बताया कि दीपक उनके घर में ही रहता था और गुरुवार रात दोनों संजय गांधी नगर नहर पुल के पास शराब पीने गए थे। पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी दीपक को उसके क्वार्टर से गिरफ्तार कर लिया।

    उस समय वह नशे की हालत में सो रहा था। पूछताछ में दीपक ने कबूल किया कि शराब पीते समय किसी बात को लेकर दोनों में बहस हो गई, जिसके बाद उसने ईंट उठाकर बैरिस्टर के सिर पर वार कर दिया। आरोपी के मुताबिक उसे लगा कि बैरिस्टर सिर्फ बेहोश हुआ है, इसलिए वह घर जाकर सो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। चौकी इंचार्ज अवतार सिंह ने बताया कि आरोपी दीपक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आज उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

  • आज का राशिफल 12 जुलाई, 2025

    आज का राशिफल 12 जुलाई, 2025

    आज श्रावण कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि शनिवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज देर रात 1 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। आज शाम 7 बजकर 32 मिनट तक विष्कुम्भ योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 6 बजकर 53 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज अशून्यशयन व्रत है।

    मेष राशि:आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। सोने – चाँदी का बिजनेस करने वालों को बड़ा धन लाभ होगा। दाम्पत्य जीवन में चल रही अनबन में आज सुधार होगा , रिश्ते में नयापन आएगा। बच्चे आज दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने बाहर जा सकते है। लवमेट आज एक – दूसरे का ख्याल रखेंगे, जिससे उनका रिश्ता और मजबूत बनेगा। साहित्य में रुचि रखने वाले आज सामाजिक मुद्दों पर काव्य रचना की शुरुआत कर सकते है। आज आप पैसे का लेन – देन करने से बचें।

    वृष राशि:आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आप दोस्त के साथ मिलकर किसी बिजनेस की शुरुआत की बात कर सकते है। आज आपको रुके हुए धन की प्राप्ति होगी और व्यावसायिक रिश्ते मजबूत बनेंगे। आज आपको ऋण से मुक्ति मिलेगी , जिससे आप आगे तरक्की कर पाएंगे। आज आपका मन कल्पना में व्यस्त रहेगा, नए विचार आएंगे जो आगे चलकर लाभ दिलाएंगे। परिवार में सुख – शांति बनी रहेगी, स्वास्थ्य में सुधार होगा। महिलाएं आज काम के बाद थोड़ा समय खुद के लिए निकालेगी।

    मिथुन राशि:आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आप योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेंगे, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। आज आप परिवार को लेकर कुछ साहसिक कदम उठाएंगे। अविवाहित व्यक्तियों को आज विवाह प्रस्ताव मिलने के संकेत मिल रहे है। छात्र आज अपनी पढ़ाई को लेकर सीनियर से मदद मांग सकते है। कुछ मामलों में आज आपको समझदारी से काम लेना चाहिये। प्राइवेट ऑफिस में कार्य करने वाले व्यक्तियों को उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, जिससे आप बेहतर काम कर पायेंगे।

    कर्क राशि:आज का दिन आपके लिए मिला – जुला रहेगा। आज आपको रोजगार में नए अवसर प्राप्त होंगे जिनका लाभ उठाकर आप आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे। दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा, संतान पक्ष से खुशखबरी प्राप्त होगी। शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने से पहले थोड़ा रिसर्च जरूर कर लें। महिलाएं घर से किसी काम की शुरुआत कर सकती है, जिसमें उनको बड़ा लाभ होगा। आज किसी बात को लेकर मित्र के साथ चर्चा हो सकती है। आज आपकी यात्रा के योग बन रहे है।

    सिंह राशि:आज का दिन आपके लिए उपयोगी रहने वाला है। आज आप अपनी मेहनत और जुनून से अपने सपनों को पूरा करेंगे। प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने वालों के लिए आज अच्छा दिन है। आज आप समाज कल्याण की भावना से ओत – प्रोत होकर, समाज के लिए कुछ अच्छा करने का प्रयास करेंगे। लवमेट आज अपने रिश्ते की बात परिजनों से करेंगे, उनको परिवार का सपोर्ट मिलेगा।

    कन्या राशि:आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। व्यापारिक दृष्टि से आज आपको बड़ा धन लाभ होगा। आज आप दिनचर्या से जुड़े सारे काम निपटाकर थोड़ा समय अपने लिए भी निकालेंगे। किसी क्षेत्र में रिसर्च कर रहे व्यक्तियों को आज बड़ी उपलब्धि प्राप्त होगी। आज आप कुछ ऐसा काम करेंगे जिससे आने वाले समय में लोग आपसे प्रेरणा लेंगे। छात्र को लिए आज बहुत बड़ा दिन है, उनको किसी प्रतियोगी परीक्षा में बैठने का अवसर प्राप्त होगा।

    तुला राशि:आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आपको बिजनेस में अचानक बड़ा धन लाभ होगा, भौतिक – सुख सुविधा में बढ़ोतरी होगी। आज आप जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे आप लोग बाहर डिनर करने भी जा सकते है। आज आपको काम के सिलसिले में दूसरे शहर जाना पड़ सकता है। महिलाएं आज किसी सामाजिक समारोह में शामिल हो सकती है, जहां उनको नए व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। आज आप फैमिली के साथ ट्रिप पर जाएंगे , जिससे आपका मूड फ्रेश होगा।


    वृश्चिक राशि:
    आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आप अपने बिजनेस को दूसरी जगह शिफ्ट कर सकते है। वकीलों के लिए आज ख़ुशी का दिन है, उनको किसी मुकदमे में जीत हासिल होगी। आज आप पारिवारिक माहौल को अच्छा करने का प्रयास करेंगे। आज आप बड़ों से सलाह करके घर में धार्मिक आयोजन करवा सकते है। आज आप किसी के व्यक्तिगत मामलों में हस्तक्षेप न करें, जितना हो सके दूर रहें। आज आप घर पर रहकर भाई – बहनों के साथ गेम खेलेंगे और बाहर घूमने भी जा सकते है।

    धनु राशि:आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज आपको किसी बड़े सेलेब्रिटी से मुलाकात करने का बेहतरीन अवसर प्राप्त होगा। आज आपकी जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन में सुधार होगा, पारिवारिक माहौल खुशनुमा बनेगा। आज आपके पड़ोसी आपकी तारीफ करेंगे, आपके उनके साथ रिश्ते पहले से बेहतर होंगे। कुछ मामलों में आज आपको सावधानी बरतनी चाहिए, जिससे आप होने वाले नुकसान से बच सकें। आज आप सहकर्मियों के सहयोग से रोज की अपेक्षा ज्यादा काम कर पायेंगे।

    मकर राशि:आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज आप जीवनसाथी के साथ मिलकर बिजनेस को बड़ा बनाने का प्रयास करेंगे। आज आपको सगे-सम्बन्धियों के माध्यम से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आपको माता का स्नेह मिलेगा जिससे आपका स्ट्रेस दूर होगा। आज आप अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कर सकते है, आपको बढ़िया अवसर प्राप्त होंगे। छात्रों को आज बाहर जाकर पढ़ने का बेहतरीन अवसर प्राप्त होगा | आज आपको सकारात्मक ऊर्जा का अहसास होगा, जिससे आपका अध्यात्म की तरफ झुकाव बढ़ेगा।

    कुम्भ राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। आज ऑफिस में आपको बड़े प्रोजेक्ट को लीड करने का सुनहरा अवसर मिलेगा। इस राशि की महिलाओं की रुचि आज रचनात्मक कार्यों में ज्यादा रहेगी, आप घर को सजाने-संवारने का काम करेंगी। आज आपकी मुलाकात दोस्तों से होगी , पुरानी यादें ताज़ा होगी। छात्र जीवन से जुड़ी समस्याओं का समाधान होगा , शिक्षकों का साथ मिलेगा। आज आपको पारिवारिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

    मीन राशि:आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आपको कपड़े के बिजनेस में बढ़िया धन लाभ होगा। आज ऑफिस में बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे, आपको बड़ा पद भी ऑफर कर सकते है। जीवनसाथी के साथ आज आप कुछ जरूरी मुद्दों पर बात करेंगे। ससुराल पक्ष से आज आपको उपहार प्राप्त होगा, जिससे आपको प्रसन्नता मिलेगी। नौकरी का इंतजार कर रहे व्यक्तियों को आज , मल्टीनेशनल कम्पनी से ऑफर आएगा | स्वास्थ्य से सम्बंधित समस्याएं दूर होगी, जिससे आज आप खुद को बेहतर स्थिति में पाएंगे।

  • Punjab News: इस जिले के जमीनी विवाद में हुआ Murder, देखें वीडियो

    Punjab News: इस जिले के जमीनी विवाद में हुआ Murder, देखें वीडियो

    पठानकोट: ज़िले के विधानसभा क्षेत्र के गाँव भोआ में उस समय दहशत का माहौल पैदा हो गया। जब ज़मीन विवाद मे एक गुट के लोगों ने ज़मीन पर काम कर रहे दोनों भाइयों पर धारदार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

    मृतक की मौसी ने जानकारी देते हुए बताया कि ज़मीन को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसमें दोनों भाइयों पर धारदार हथियारों से हमला किया गया। इस ज़मीन को लेकर पहले भी कई बार झगड़े हो चुके हैं। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर घटनास्थल से शव बरामद कर लिया है।

    इस मामले मे थाना प्रभारी हेमराज ने बताया कि आरोपी एक व्यक्ति का क़त्ल और दूसरे को घायल कर मौके से फरार हो गए है। पुलिस ने अरोयो के ऊपर मामला दर्ज कर उनकी तलाश मे छापेमारी शुरू कर दी है।

  • Punjab News: 254 ग्राम हेरोइन, ड्रग मनी और अवैध हथियार सहित 2 युवक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 254 ग्राम हेरोइन, ड्रग मनी और अवैध हथियार सहित 2 युवक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले के विधानसभा क्षेत्र दीनानगर के अंतर्गत आने वाले बेहरामपुर थाना पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 युवकों को हेरोइन, ड्रग मनी और अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।

    जानकारी देते हुए डीएसपी रजिंदर मिहनास ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में 2 युवक नशीले पदार्थों की तस्करी करते हैं। सूचना के आधार पर एएसआई रमण कुमार के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने आहलूवाल टी-पॉइंट पर नाका लगाकर संदिग्धों की तलाशी ली।

    तलाशी के दौरान करण उर्फ कन्नू पुत्र काला सिंह, निवासी अगवान हाल निवासी गोखुवाल कॉलोनी, बटाला के पास से 254 ग्राम हेरोइन और 2200 रुपए की ड्रग मनी बरामद हुई। वहीं, उसके साथी समदीप उर्फ सैम पुत्र काला सिंह की तलाशी लेने पर उससे 32 बोर का एक पिस्टल और एक मैगजीन बरामद की गई।

    पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ थाना कलानौर में एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

  • Punjab News: कार चोर गिरोह का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: कार चोर गिरोह का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडा: सिविल लाइन थाना पुलिस ने कार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इन चोरों ने पिछले एक महीने में बठिंडा शहर के इलाकों से तीन कारें चोरी की थीं। गिरोह में दो आरोपी कार मैकेनिक हैं जबकि तीसरा आरोपी एक कबाड़िया है।

    मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार हुए मैकेनिक गिद्दड़वाहा के रहने वाले हैं। पुलिस जाँच में सामने आया कि यह आरोपी गिद्दड़वाहा से ट्रेन के जरिए बठिंडा आते थे और रात के अंधेरे में कार चोरी कर वापस गिद्दड़वाहा लौट जाते थे। चोरी की गई कारों के इंजन और स्पेयर पार्ट्स को निकालकर ये लोग कबाड़ में बेच देते थे।

    पुलिस को इस गिरोह का सुराग रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों से मिला, जिसमें एक आरोपी की पहचान होने के बाद पूरी टीम को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने अपराध कबूल करते हुए बताया कि उन्होंने चोरी की गई कारों को काटकर उनके पुर्जे कबाड़ी को बेच दिए थे। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर दो कारों के स्पेयर पार्ट्स और एक कार की बॉडी बरामद की है। साथ ही उस कबाड़ी को भी गिरफ्तार किया गया है जो इन चोरी के पुर्जों की खरीद करता था।

  • Punjab News: किशोर की नग्न अवस्था में बनाई वीडियो, 3 के खिलाफ मामला दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: किशोर की नग्न अवस्था में बनाई वीडियो, 3 के खिलाफ मामला दर्ज, देखें वीडियो

    लुधियानाः महानगर के बस स्टेंड नजदीक होटल लीफ में एक किशोर को नंगा करके अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी थे अनुसार तीन युवकों ने यह वीडियो बनाई है और किशोर के साथ मारपीट करते समय उसके बाल खोल दिए।

    पीड़ित किशोर के पिता ने थाना डिवीजन नंबर 5 में तीनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत में बताया कि उनके बेटे की आयु करीब 16 साल है। बेटा अपने दोस्त हीरा सिंह, अभिजीत उर्फ अभी और जस्सी के साथ कपड़े लेने के लिए लुधियाना के चौड़ा बाजार गया था। रात होने के कारण बस स्टेंड के पास होटल लीफ में कमरा लिया। रात को उनके बेटे के साथ तीनों युवकों ने अश्लील हरकतें की। उसका कछहरा उतारा गया और उसके केसों की बेअदबी की गई। उनके बेटे को नंगा करके तीनों युवकों ने वीडियो बनाई।

    थाना पांच की पुलिस ने बीएनएस की धारा 298,351,3(5) के तहत आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर एक आरोपी अभिजीत राए को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और दो फरार चल रहे है।

  • Punjab News: 1 किलो अफीम सहित दो नशा तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 1 किलो अफीम सहित दो नशा तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगा: थाना सिटी वन की पुलिस ने गश्त और नाकाबंदी के दौरान दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक किलो अफीम और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सिंदर पाल सिंह और जागराज सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

    डीएसपी सिटी गुरप्रीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक सिंदर पाल सिंह और जागराज सिंह मोटरसाइकिल पर सवार होकर नशा सप्लाई करने आ रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना सिटी वन की टीम ने कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके पास से एक किलो अफीम बरामद की।

    आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है ताकि नशा तस्करी के नेटवर्क के बारे में और भी जानकारी प्राप्त की जा सके।

  • Punjab News: Govind Jewellers पर लूट, मालिक को बंधक बना गहने ले उड़े लुटेरे, देखें वीडियो

    Punjab News: Govind Jewellers पर लूट, मालिक को बंधक बना गहने ले उड़े लुटेरे, देखें वीडियो

    जीरकपुर: ढकोली क्षेत्र में शुक्रवार दिनदहाड़े गोबिंद ज्वैलर्स के मालिक को दो लुटेरों ने बंधक बनाकर दुकान से सोने-चांदी के गहने और लाखों रूपये लूट कर फरार हो गए। वारदात के दौरान पुलिस को कोई साबूत न मिले इसलिए लुटेरे भागते समय डीवीआर भी साथ ले गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जाँच में जुट गई।

    गोबिंद ज्वैलर्स के मालिक गोबिंद ने बताया कि 2 युवक पहले ग्राहक बनकर दुकान पर आए थे और सोने की चेन दिखाने की बात कही। उन्होंने कीमत पूछी और फिर चले गए। करीब 30 मिनट बाद दोनों फिर लौटे और दुकान में घुसते ही उन्हें धमका कर बंधक बना लिया। इसके बाद आरोपी दुकान में रखे सोने-चांदी के आभूषण एक बैग में डाल लिए जिसकी कीमत दुकान मालिक द्वारा 2.50 करोड़ बताई जा रही है। लुटेरे जाते समय दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर अपने साथ ले गए, ताकि उनके खिलाफ कोई भी तकनीकी सबूत न मिल सके।

    घटना की सूचना मिलते ही एसएचओ सिमरनजीत सिंह शेरगिल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरी स्थिति का जायजा लिया। हालांकि, घटना को लेकर कोई भी पुलिस अधिकारी मीडिया के सामने कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। पुलिस इलाके के आस-पास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है ताकि लुटेरों का कोई सुराग मिल सके।

  • Himachal News: फाेन काल के जरिए मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सहित विधायक को मिली जान से मारने की धमकी

    Himachal News: फाेन काल के जरिए मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सहित विधायक को मिली जान से मारने की धमकी

    ऊना /सुशील पंडित: जिला ऊना के गगरेट से कांग्रेस के विधायक राकेश कालिया को खालिस्तान समर्थत सिख फाॅर जस्टिस के सरगना द्वारा धमकी भरी फोन काॅल करने पर गगरेट पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इससे पहले भी विधायक राकेश कालिया को खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू की धमकी भरी काॅल आ चुकी है और इस से पहले भी सोशल मीडिया पर असामाजिक तत्व राकेश कालिया को जानी नुक्सान पहुंचाने की धमकियां दे चुके हैं।

    बीती देर शाम विधायक राकेश कालिया जब अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर थे तो सायं करीब पौने आठ पर उन्हें एक फोन काॅल आई। जब उन्होंने उसे उठाया तो दूसरी तरफ से एक रिकाॅर्डिड संदेश चला, जिसे भेजने वाले ने खुद को सिख फाॅर जस्टिस का सरगना बताया। उसने विधायक राकेश कालिया को धमकाया कि इस बार अगर हिमाचल में तिरंगा झंडा फहराया तो उन्हें व मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को खत्म कर दिया जाएगा और हिमाचल को खालिस्तान बना दिया जाएगा।
    विधायक राकेश कालिया चौथी बार विधायक बने हैं।मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गगरेट पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस विधायक राकेश कालिया की सुरक्षा की समीक्षा कर रही है। एएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी गहनता से जांच की जा रही है।

  • लोगों के जीवन भर की कमाई ही नहीं कमाने के साधन भी नष्ट हो गए: जय राम ठाकुर

    लोगों के जीवन भर की कमाई ही नहीं कमाने के साधन भी नष्ट हो गए: जय राम ठाकुर

    मासूम नीतिका को जयराम ठाकुर ने दुलारा, बोले बिटिया को नहीं होने देंगे कोई समस्या

    सबसे ज्यादा नुकसान जिला मंडी में हुआ, सिर्फ सराज से कुल 27 लोग मृत या लापता हैं

     35000 से ज्यादा आबादी बिना बिजली पानी और सड़क के रह रही है 

    ऊना/ सुशील पंडित:  नेता प्रतिपक्ष की जय राम ठाकुर ने आज आपदाग्रस्त बाड़ा , कुनाह और तलवाड़ा क्षेत्र का दौरा कर आपदा प्रभावितों से मिले और अपनी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान वह 10 माह की मासूम नीतिका से भी मिले और उसे खूब लाड प्यार किया। नीतिका को गोद में लेकर जयराम ठाकुर बेहद भावुक नजर आए और उन्होंने कहा कि फूल सी बिटिया के बारे में सोच कर हृदय एकदम अधीर हो जाता है, मन एकदम विचलित हो जाता है, आंखें छलक जाती हैं। मन में वेदना का ज्वार उठता है।

    यह बेहद भावुक करने वाला क्षण है। ऐसी परिस्थितियों में संवेदना के शब्द खत्म हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि निकिता के परिजनों ने बताया कि निकिता को गोद लेने के लिए बहुत सारे लोग आगे आए लेकिन उनके लिए फूल सी बच्ची को किसी को देना संभव नहीं था। निकिता को पूरे देश–प्रदेश से लोगों ने आशीर्वाद दिया और अपना प्यार लुटाया। ऐसे सभी लोगों को मैं हृदय से धन्यवाद प्रकट करता हूं। उन्होंने साथ ही सभी को आश्वस्त किया कि फूल सी प्यारी निकिता को जीवन में कभी कोई कमी नहीं आने देंगे।

    जयराम ठाकुर ने कहा कि इस आपदा ने सिर्फ लोगों के जीवन भर की मेहनत की कमाई और हमसे हमारे लोग ही नहीं छीने हैं बल्कि इस आपदा ने हमारी आजीविका के साधन भी छीन लिए हैं। लोगों के 20–20 साल 30–30 साल पुराने बगीचे भी तबाह कर दिए हैं। जहां पर 300–300 सब के पौधों का भरा पूरा बगीचा था आज वहां पर कुछ भी नहीं है। लोगों के खेत,  फसलें  सब कुछ बह गए। अब सिर्फ यहां तबाही के निशान बचे हैं। ऐसे में लोगों के राहत बचाव के साथ पुनर्वासन की भी चुनौती बहुत बड़ी है। इसलिए बहुत बड़े सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी। अभी भी बहुत सारे लोग राहत शिविरों में पंचायत घरों में शरण लिए हुए हैं। सरकार भी इन तक मदद पहुंचाने का प्रयास कर रही है।  लोगों की मदद के लिए पूरे देश से लोग आगे आए हैं मैं उन सभी दानी सज्जनों का आभार व्यक्त करता हूं।

    जयराम ठाकुर ने कहा कि 30 तारीख को हुई घटना के बाद अब तक लगभग 12 दिन का समय हो चुका है लेकिन सिर्फ सराज विधानसभा क्षेत्र में 30000 से ज्यादा लोग ऐसे हैं जिन्हें पीने का पानी जलापूर्ति परियोजनाओं से नहीं मिल रहा है। 25000 से ज्यादा लोग बिजली की आपूर्ति से महरूम हैं। बहुत इलाकों में सड़के बहाल नहीं हुई है, ज्यादातर जगहों पर जो सड़कें बहाल हुई हैं वह सिर्फ छोटी गाड़ियों के लिए ही बहाल हो पाई हैं।  सिर्फ सराज विधानसभा क्षेत्र में 600 से ज्यादा घर पूरी तरीके से नष्ट हो चुके हैं, 1000 से ज्यादा घर आंशिक तौर पर क्षतिग्रस्त हुए हैं और वह लोगों के लिए सुरक्षित नहीं हैं। आपदा प्रभावितों संख्या से ही इस त्रासदी का थोड़ा बहुत अंदाजा लगाया जा सकता है। आगे की चुनौती अभी और बड़ी है।  बारिश के बाद तुरंत सर्दी का महीना शुरू हो जाता है और कुछ ही समय में बहुत सारे बर्फ क्षेत्र ढंक जाते हैं। ऐसे में लोगों को समय से राहत पहुंचानी बहुत जरूरी है और इसी दिशा में हमें सबसे ज्यादा काम करने की आवश्यकता है।