अमृतसर: श्री हरमंदिर साहिब के सदस्यों द्वारा आयोजित की गई बैठक में अखंड पाठी सिंहों को अपनी कठिनाइयों के बारे में बताया और नए पथी सिंहों की अवैध भर्ती पर आपत्ति जताई। जटौदिया अखंड पाठी सिंहा, श्रीमोणी कमेटी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी और जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब ने इन मुद्दों को ध्यान में लाने को कहा है।
इस अवसर पर शिरोमणी अखंड पाठी वेलफेयर सोसायटी श्री हरमंदिर साहिब अमृतसर साहिब के अध्यक्ष गुरुमुख श्री अमीषा और भाई शमशेर सिंह गुरुवाली मुख्य सेवादार श्री हरिमंदर साहिब अमृतसर साहिब ने कहा कि लंबे समय से लंबित अखंड पाठी सिंहों की मंगा के बावजूद बिना योग्यता के अखंड पाठी सिहों की भर्ती की जा रही है, जिसके कारणा लंबित अखंड पाठी सिंहों को नुक्सान हो रहा है ओर उन्होंने कहा है कि वह अखंड पाठी सिंघा के चढ़ावे को 1500 से 2500 करन की मांग पर भी ध्यान देने को कहा है। शिरोमणी कमेटी और जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब को एक परीक्षण करना चाहिए और गुरबानी में योग्य अखंड पाठी सिंहों की भर्ती करनी चाहिए ताकि गुरबानी का उच्चारण ठीक से हो सके ।
Blog
-

Punjab: श्री हरमंदिर साहिब में हुई अहम मीटिंग, देखें वीडियो
-

Health Tips: मानसून में बीमारियों से बचना है तो इस फल का करें सेवन
बरसाती मौसम आते ही लोग कई तरह की बीमारियों के परेशान होते है। वहीं कुदरत ने हमें ऐसी-ऐसी चीजें दी हैं जो बरसाती मौसम के लिए वरदान बन जाता है। ग्रीन बादाम ऐसे ही मॉनसून का वरदान है। सूखा या ड्राई बादाम तो आपने बहुत खाया होगा, लेकिन इस बार मॉनसून में ग्रीन बादाम या कच्चा बादाम का सेवन कीजिए। कुछ ही दिनों में आपके चेहरे से नूर टपकने लगेगा। वहीं आपकी इम्यूनिटी को भी सुपर बूस्ट देगा। जिससे आप बीमार होने से बच सकते है।
कच्चा बादाम सुपरफूड है जिसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स और प्लांट कंपाउड पाए जाते हैं। कच्चा बादाम खाने से बादाम में जितने भी पोषक तत्व होते हैं, सब पूरा मिल जाएगा। कच्चा बादाम में विटामिन सी की प्रचूर मात्रा होती है जो इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। इसलिए मॉनसून से संबंधित जितनी भी बीमारियां होती है, उन सबके लिए कच्चा बादाम काल साबित हो सकता है।
वहीं कच्चा बादाम स्किन के लिए भी फायदेमंद है। इसमें विटामिन ई होता है जो बहुत पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट है। यह फ्री रेडिकल्स को स्किन से हटा देता है और स्किन को डैमेज होने एजिंग होने से बचाता है। कच्चा बादाम में मोनोसैचुरेटेड फैट होता है। जब यह पकने पर होता है तो इसमें मोनोसैचुरेटेड की मात्रा और बढ़ जाती है। इसलिए यह हार्ट का सबसे बड़ा दोस्त है। ग्रीन बादाम दिल से संबंधित कई बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करता है। वहीं इसमें कैल्शियम और मैग्नीशियम का खान छुपा होता है। ये दोनों चीजें हड्डियों को चट्टान बनाने की प्रमुख सामग्रियां हैं। इसीके साथ यह पाचन तंत्र को भी मजबूत करता है।
-

Jalandhar: Police नाके से कुछ दूरी पर सब्जी मंडी में सरेआम चल रहा जुए का खेल
जालंधर, ENS: फोकल प्वाइंट की सब्जी मंडी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां सरेआम बिना पुलिस के खौफ से जुआ खेला जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि सब्जी मंडी से कुछ दूरी पर पुलिस का नाका लगा रहता है कि लेकिन बिना पुलिस के डर से सरेआम सब्जी मंडी में जुए का खेल चल रहा है। इसकी तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता हैकि कैसे सरेआम मंडी में कुछ लोग जुआ खेल रहे है। बताया जा रहा हैकि फोकल प्वाइंट की सब्जी मंडी में जुए का खेल पूरी तरह से सरगर्म हैं।
सूत्रों के अनुसार जुआ खेलाने वाले व्यक्ति शहरी व देहाती मजदूरों को झांसा देकर शिकार बना रहे हैं। दरअसल, मंडी में मेहनत मजदूरी करके की गई कमाई मजदूर जुए में हारकर शाम की रोटी का प्रबंध करने के लिए लोगों से पैसे मांगने को मजबूर हो रहे हैं। सूत्रों के अनुसार जुआ खेलाने वाले 4 लोग हैं जिनके खिलाफ गैम्बलिंग एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं तथा नशे का सेवन करने के आदी है। सूत्रों के अनुसार उक्त व्यक्ति शाम को मंडी लगते ही वहां पर आ जाते है। इस दौरान चारों में से एक व्यक्ति गिट्टियां लेकर बैठ जाता है तथा बाकी के तीनों व्यक्ति गिट्टियों पर पैसे लगाते हैं तथा पैसे डबल से ज्यादा करके सब्जी खरीदने आए मजदूरों को दिखाते हैं और बस यहीं से मजदूर उनका शिकार हो जाते हैं।
मजदूर पैसा डबल करने के चक्कर में कमाई गई दिनभर की कमाई गिट्टियों पर लगा देते हैं तथा पैसे हार जाते हैं। इसके बाद पैसे गंवाने के कारण मजदूर मंडी में आए लोगों से पैसे मांगते हैं अगर उन्हें पैसे न मिलें तो वे देर रात वहां से किसी न किसी व्यक्ति से लूट कर लेते हैं। सूत्र बताते हैं कि पिछले दिनों एक समाजसेवी ने इन चारों व्यक्तियों की वीडियो बनाई तथा उस समाज सेवी से इन्होंने मारपीट करके उसका मोबाइल फोन छीन लिया तथा मौके से फरार हो गए थे।
इन चारों जुआ खेलाने वाले व्यक्तियों ने आसपास के रेहड़ी वालों को डराकर रखा हुआ है ताकि कोई उनकी शिकायत न कर सके। सूत्र यह भी बताते हैं कि कुछ तथाकथित लोग कुछ पैसों के लिए इन्हें सपोर्ट भी करते हैं। इस संबंध में जब फोकल प्वाइंट चौकी इंचार्ज राजिन्द्र सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्होंने आज ही चार्ज संभाला है। उन्होंने कहा कि वह मामले की गहनता से जांच करवाएंगे और किसी भी तरह के गलत काम को वह अपने इलाके में होने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि सब्जी मंडी में गश्त लगाकर आरोपियों को काबू किया जाएंगा।
-

Jalandhar: नहीं रूक रही चोरी की वारदातें, अब मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना, देखें CCTV
जालंधर, ENS: महानगर में नहीं की चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। मॉडल हाउस गणेश मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। जहां रात 2 बजे चोरों ने मंदिर को निशाना बनाते हुए मंदिर से नगदी सहित हार लेकर फरार हो गए। हालांकि वहां लगे सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति मंदिर में घुसकर वारदात को अंजाम देता हुआ दिखाई दिया है। कुलविंदर भंडारी ने बताया कि आज सुबह पंडित मंदिर में गए तो देखा तिजौरी और अलमारी तोड़कर चोर नगदी लेकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
हालांकि उसमें चोर का चेहरा साफ दिखाई नहीं दे रहा। व्यक्ति ने बताया कि अन्य सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। व्यक्ति ने कहा कि उन्हें आशंका है कि नशेड़ी व्यक्तियों ने ही वारदात को अंजाम दिया है। वहीं पंडित राज मनी झा ने बताया कि सुबह 6 बजे जब मंदिर खोला तो देखा मंदिर में सामान बिखरा हुआ था और अलमारी खुली हुई थी। जिसके बाद कमेटी के सदस्यों और पुलिस को घटना की सूचना दी।पंडित ने बताया कि पहली बार मंदिर में चोरी हुई है। चोर मंदिर से मूर्ति से हार नगदी सहित अन्य सामान लेकर चोर फरार हो गए। पंडित ने बताया कि वह हैरान है कि चोरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि वह धार्मिक स्थलों को लगातार निशाना बना रहे है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस का कहना हैकि सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है, जल्द चोरों को काबू कर लिया जाएगा।
-

Jalandhar: इंसानियत शर्मसार! कलयुगी बहू ने बेरहमी से सास को पीटा
जालंधर, ENS: फिल्लौर से इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां सब्जी मोहल्ला के सैदां मोहल्ले में कलियुगी बहू बेरहमी से सास की पिटाई की। यह घटना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बताया जा रहा हैकि धुले हुए कपड़े या फिर खाना मांगने पर 95 वर्षीय बुजुर्ग सास को उसकी बहू ने जमीन पर लिटा दिया और उसके ऊपर बैठ कर बुरी तरह से पिटाई करने लगी। मिली जानकारी के मुताबिक गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
वहीं घटना को अंजाम देने के बाद बहू घर से फरार बताई जाती है। जबकि बुजुर्ग माता इंसाफ की गुहार लगा रही है। बुजुर्ग महिला कह रही है कि उसे इंसाफ दिलवा दो या फिर उसके प्राण निकाल दो, मुझसे इस अवस्था में बहू के और अत्याचार नहीं सहे जाते हैं। जानकारी के अनुसार शहर के वार्ड नंबर 8 सब्जी मोहल्ला के सैदां मोहल्ले की रहने वाली बुजुर्ग महिला शीला देवी (95) जो अपनी ही बहू के द्वारा बुरी तरह से पीटने के चलते घायलावस्था में स्थानीय सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है ने बताया कि उसके पति का देहांत हो चुका है। उसकी एक बेटी और एक बेटा मनजीत कुमार हैं जो दोनों शादी शुदा हैं।
उसके बेटे मनजीत के 2 बच्चे भी हैं। अपने बेटे के साथ ही वह घर में रह रही है। उसने बताया कि उसकी बहू न तो उसका कहना मानती है, न ही अपने पति का। उसने बताया कि जैसे ही उसका बेटा रोजाना प्रातः घर से काम पर चला जाता है तो उसकी बहू का उस पर अत्याचार शुरू हो जाता है। वह न तो उसे धुले हुए कपड़े देती है और न ही उसे पूरा दिन खाना दिया जाता है। इस उम्र में भी वह अपने कपड़े स्वयं धोती है। रात को जब उसका बेटा घर आने वाला होता है तो बहू एक वक्त का खानादेती है।
अगर दिन में वह उस से भूख लगने पर खाना मांगती है तो बदले में वह उसके मुंह पर 2-3 थप्पड़ जड़ देती है। गत दिवस जब बुजुर्ग महिला ने घर के बरामदे में बैठकर अपनी बहू को आवाज लगा कर खाना मांगा तो वह कमरे से इस कदर भड़की हुई बाहर आई कि पहले उसने अपनी सास को जमीन पर पटका उसके बाद उसके ऊपर बैठ कर बुरी तरह से पिटाई करने लगी। इस बार उसके अत्याचार की पूरी वीडियो किसी व्यक्ति ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। बुजुर्ग महिला ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उसकी बहू के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
-

Jalandhar: बाइक सवार की चपेट में आई पैदल जा रही महिला, हुई मौत
जालंधर, ENS: जंड़ियाला चौकी के अंतर्गत आते समराय से जडियाला रोड पर सड़क किनारे पैदल जा रही महिला को बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी। टक्कर के दौरान महिला की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान की दीशो पत्नी पूरन चंद निवासी गांव समराय जडियाला के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को में लेकर सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है।
जंडियाला चौकी के इंचार्ज अवतार सिंह ने बताया कि उनकी टीम को शाम करीब साढ़े छह बजे सूचना मिली थी कि समराय से जंडियाला रोड पर बाइक सवार युवक ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला कि दीशो अपने रिश्तेदार को मिलकर घर वापस लौट रही थी कि घर पहुंचने से पहले ही रास्ते में हादसा हो गया।
मृतका अपनी बहू के साथ गांव समराय जडियाला में रहती थी और बेटा उसका विदेश में रहता है। जांच अधिकारी अवतार सिंह ने बताया कि उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रखवा दिया। उन्होंने बताया कि मृतका की बहू बयान देने की हालत में नहीं है और पीड़ित परिवार के बयानों पर बनती कार्रवाई जरूर करेंगे।
-

Punjab: 270 ग्राम हेरोइन सहित तीन तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो
अमृतसरः जालंधर एसटीएफ टीम ने अमृतसर के रंजीत एवेन्यू इलाके से 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 270 ग्राम हेरोइन और एक मोटरसाइकिल बरामद हुआ है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना पर की गई है। एसटीएफ टीम ने होली डे होटल के पास नाकाबंदी के दौरान 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ अधिकारियों के मुताबिक गिरफ्तार तीनों युवक अमृतसर के रहने वाले हैं।
उनका कहना है कि आरोपी पुलिस को देखकर भागने की फिराक में थे, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी मजीठा हलके के काके नाम के लड़के से हेरोइन लेते हैं और आगे सप्लाई करते हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। जिसमें पूछताछ के दौरान और भी खुलासे होने की संभावना है। -

मौसम विभाग ने बारिश का Alert किया जारी
नई दिल्ली : एक बार फिर मानसून तेज गति से सक्रिय होने वाला है। मौसम विभाग ने कई जिलों को लेकर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया। जबकि मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में मध्य और हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि प्रदेश में मानसून सक्रिय हो रहा है। अभी कुछ दिनों से यहां हल्की बारिश हो रही थी, लेकिन एक बार फिर तेज बारिश की आशंका बढ़ गई है।
वहीं भोपाल में गुरुवार को बारिश की वजह से स्कूली बच्चों की बस नाले में फंस गई, जिसे जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया। सीहोर जिले के अहमदपुर के गांव मगर्दी में एक व्यक्ति नाले में बह गया है. तेज बारिश की वजह से नाला उफान पर था।
छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मैहर, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, छिंदवाड़ा, बैतूल, नर्मदा पुरम, हरदा, सीहोर, रायसेन, सांची में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। इन जिलों में पहले भी लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक कई जिलों में मध्यम बारिश हो सकती है।
मंडला जिले में झमाझम बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश की वजह से मंडला में नर्मदा नदी का जल स्तर 437.30 मीटर तक पहुंच गया है, जबकि खतरे का निशान 437.80 मीटर है। भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
मौसम विभाग में मध्य प्रदेश के 11 जिलों में हल्की बारिश के संकेत दिए है। इन जिलों में अशोकनगर, जबलपुर, मंडला, डिंडोरी, आगर मालवा, झाबुआ, मंदसौर, खरगोन, बुरहानपुर, इंदौर और शिवपुरी शामिल है।
-

Jalandhar: पंखे से लटकता मिला व्यक्ति का शव
जालंधर, ENS: थाना बस्ती बावा खेल के अंतर्गत आते मिट्ठू बस्ती में बुधवार देर रात श्रमिक ने संदिग्ध परिस्थितियों के चलते पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान छोटू मिस्त्री के रूप में हुई है। आत्महत्या का पता सुबह साथ क्वार्टर में रहने लोगों को तब चला जब उसने दरवाजा नहीं खोला। इस दौरान वहां से निकल रहे पड़ोसी ने शव पंखे से लटकता हुआ देखा तो क्वार्टर मालिक को दी। जिसके बाद मकान मालिक ने पुलिस को मौके पर बुलाया और उन्हें साथ लेकर दरवाजा खोला तो देखा शव पंखे से लटक रहा था।
थाना बस्ती बावा खेल के प्रभारी बलजिंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने सूचना मिली थी कि मिठ्ठू बस्ती क्वार्टर में श्रमिकने फंदा लगाकर जान दे दी है, जिसके बाद वे अपनी टीम सहित पहुंचे तो क्वार्टर की कमरे का दरवाजा लगा हुआ था। उन्होंने दरवाजा खोला तो छोटू मिस्त्री का शव पंखे से लटक रहा था। जिसके बाद उन्होंने शव को नीचे उतार कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवाया।
पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला मृतक पिछले दो दिन से काम पर नहीं गया था और वह लेवर का काम करता था। पुलिस ने पास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि वह पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा था लेकिन उसने अपनी परेशानी किसी को नहीं बताई और पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक पिछले छह सालों से मिठ्ठू बस्ती में रह रहा था पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवाया।
-

Punjab: बिजली ना आने से परेशान लोगों ने लगाया धरना, देखें वीडियो
पठानकोटः बिजली के कटों में हो रही बढ़ोती से लोग काफी परेशान दिखाई दे रहै हैं। ताज़ा मामला पठानकोट से सामने आया है। जहां लोगों ने प्रायाप्त बिजली न मिलने के कारण रोष प्रदर्शन किया ओर सरकार से गुहार लगाई की उन्हैं बिजली सप्लाई दी जाए।
पठानकोट ज़िले के तरफ हिमाचल और दूसरी तरफ जम्मू कश्मीर की सीमा है, इन सबके बावजूद पठानकोट जिले में कई गांव ऐसे हैं जहां बिजली न होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और लोग सड़कों पर बैठने को मजबूर हैं। बिजली न आने के कारण गांव वालों को पानी की आपूर्ति की समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है।लोगों ने बताया कि जब भी इस संबंध में शिकायत की जाती है, तो विभागीय अधिकारी कहते हैं कि हमारे गांव में आने वाली लाइन सेना क्षेत्र के अंदर से आ रही है और जब बिजली गुल होती है को सेना उन्हें अपने क्षेत्र में प्रवेश नहीं करने देती है, जिसके कारण बिजली की खराबी को समय पर ठीक नहीं किया जा सकता है। लोगों की मांग है कि उनकी बिजली लाइन को सैन्य क्षेत्र से अलग किया जाए ताकि क्षेत्र के लोगों को बिजली की समस्या से राहत मिल सके।