Blog

  • Jalandhar: पॉश इलाके में गाड़ी से पार्सल चोरी करके लुटेरे हुए फरार

    Jalandhar: पॉश इलाके में गाड़ी से पार्सल चोरी करके लुटेरे हुए फरार

    जालंधर, ENS: महानगर में चोरी और लूटपाट की वारदाते लगातार बढ़ रही है, लेकिन पुलिस सिर्फ लोगों के चालान काटने में व्यस्त है। जबकि लोग रोजाना हो रही वारदातों से परेशान हो रहे है। वहीं ताजा मामला पॉश इलाका मॉडल टाउन से सामने आया है। जहां सरेआम एक्टिवा सवार 2 युवक कोरियर देने आई वैन का लॉक खोलकर गाड़ी से पार्सल चोरी करके फरार हो गए। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं।

    चोरी की शिकायत थाना-6 की पुलिस को दी गई है। वैन चालक प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि वे काफी वर्षों से कोरियर वैन चला रहे हैं। बीते दिन वैन चालक पार्सल डिलीवरी देने के लिए मॉडल टाउन गए थे। वे पेपर्स पर ग्राहक के साइन करवाने के लिए दुकान पर गए थे। जब वापस आकर देखा तो वैन का दरवाजा खुला हुआ था। उसमें से एक पार्सल गायब था। जब आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो पता लगा कि एक्टिवा सवार दो युक्क पार्सल चोरी कर फरार हो गए। बता दें कि बुधवार दोपहर को भी मॉडल टाउन में एक दुकान के बाहर पड़ा बोरा एक्टिवा सवार दो युवक चोरी कर फरार हो गए थे।

  • Punjab: नशे की ओवरडोज से युवक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab: नशे की ओवरडोज से युवक की मौत, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : नशे की ओवरडोज से एक युवक की मौत होने की खबर सामने आई है। मृतक की पहचान बंटी के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक युवक के शव की बाजू पर नशे का इंजेक्शन लगा हुआ था। मृतक के परिजनों ने बताया कि उन्हें मोहल्ले से किसी ने सूचना दी कि उनका बेटा बंटी श्मशान घाट में बेसुध पड़ा हुआ है।

    जब उन्होंने वहां पर जाकर देखा तो उसकी बाजू पर इंजेक्शन लगा हुआ था और उसके साथी वहां से भाग चुके थे। तभी वह अपने भाई को उठाकर निजी अस्पताल में लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने कहा कि उनके भाई की मौत नशे की ओवरडोज के कारण हुई है। परिजनों ने मांग की जो युवक उसको अपने साथ लेकर गए थे और नशे की हालत में श्मशान घाट में छोड़कर भाग गए उनके खिलाफ बनती सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

    इस मामले को लेकर सिटी थाने के प्रभारी गुरमीत सिंह ने कहा कि उनके पास इस मामले को लेकर कोई शिकायत नहीं आई है। उन्होंने कहा कि परिजनों के बयानों के अधार पर मामले की जांच की जाएगी। थाना प्रभारी ने कहा कि जांच के बाद  कार्रवाई की जाएगी।

  • Jalandhar: आज पूर्व कांग्रेस मंत्री Ashu को कोर्ट में पेश करेंगी ED की टीम, कांग्रेस हाईकमान ने बनाई दूरी

    Jalandhar: आज पूर्व कांग्रेस मंत्री Ashu को कोर्ट में पेश करेंगी ED की टीम, कांग्रेस हाईकमान ने बनाई दूरी

    जालंधर, ENS: कांग्रेस के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को बीते दिन ईडी ने 9 घंटे पूछताछ के बाद जांच में सही जवाब ना देने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। देर रात ईडी की टीम मेडिकल के लिए पूर्व मंत्री को लेकर आई। बताया जा रहा है कि पूर्व मंत्री आशु को आज 11 बजे कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां ईडी की टीम भारत भूषण का रिमांड हासिल करेंगी। बीते दिन सिविल अस्पताल में मेडिकल के दौरान ईडी अधिकारी जेपी सिंह ने बताया था कि मनी लांड्रिंग टेंडर घोटाले के तहत भारत भूषण आशू को गिरफ्तार किया गया है।

    उस दौरान उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री सवालों के कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए, जिस कारण उनकी गिरफ्तारी की गई है। वहीं 9 घंटे चली पूछताछ के बाद राजिंदर बेरी मीडिया के सामने आए जहां उन्होंने पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी के अवैध बताया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह हाईकमान से इस मामले में बात करेंगे, उसके बाद अगली रणनीति तय की जाएगी। दूसरी ओर कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग का अभी तक भारत भूषण की गिरफ्तारी को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है और ना ही जालंधर के सासंद चरणजीत सिंह चन्नी ने कोई प्रतिक्रिया दी है।

    ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि आशु को लेकर कांग्रेस हाईकमान ने दूरी बना ली है। जबकि पिछली बार जब आशु की गिरफ्तारी की खबर सामने आई थी तो राजा वडिंग गिद्दड़बाहा से कुछ ही घंटों में भारत भूषण के पास पहुंच गए थे और जमकर रोष जाहिर किया था। वहीं लुधियाना से कांग्रेस नेता संजय तलवाड़ इस बार आशु के मामले में दूर दिखाई दिए। सूत्रों का कहना है कि आशु कांग्रेस का दामन छोड़ सकते है। सूत्रों के अनुसार वह भाजपा में जल्द शामिल हो सकते है।

  • भाई को बचाने आए व्यक्ति पर चाकू से हमला

    भाई को बचाने आए व्यक्ति पर चाकू से हमला

    करनाल : जिले के गांव कुड़क जागीर में लुटेरों से भाई को बचाने आए व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे वह घायल हो गया। घायल की पहचान श्रीराम के तौर पर हुई है। मेडिकल करवाने के बाद पीड़ित ने तरावड़ी थाने में शिकायत दी है। कुड़क जागीर निवासी श्रीराम ने बताया कि कल शाम वह अपनी कार से घर लौट रहा था।

    शाम जटपुरा ठेका के पास कुछ युवक एक व्यक्ति से मारपीट कर रहे थे। जब वह कार से नीचे उतरा तो देखा कि आरोपी उसके भाई ऋषिपाल से मारपीट कर रहे थे। वह बचाने के लिए भागा, लेकिन वहां मौजूद लुटेरों ने चाकू निकाल लिए और उसके पेट पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया।

    जिसके बाद लुटेरों ने उसकी जेब से 5 हजार रुपए की नगदी भी छीन ली। जिसके बाद मौके से फरार हो गए। परिजनों ने घायल राम को अस्पताल में भर्ती कराया। राम की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्जकर आगे की जांच शुरु कर दी है।

  • Punjab: पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, 2 काबू

    Punjab: पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, 2 काबू

    लुधियानाः खन्ना के AS कॉलेज में कुछ दिनों पहले गैंगवार के बाद फरार आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। इस ऑपरेशन के दौरान आज सीआईए खन्ना और आरोपियों के बीच फायरिंग हुई। नहर पुल गढ़ी पर एनकाउंटर हुआ। इस घटना में एक आरोपी की टांग में गोली लगी। उसे सिविल अस्पताल समराला में भर्ती कराया गया है।

    एसएसपी खन्ना अमनीत कौंडल ने बताया कि आज एएस कॉलेज गोलीकांड के आरोपी कृष्ण साहनी और जतिन मोंगा दोनों निवासी लुधियाना बाइक पर जा रहे थे। सीआईए स्टाफ ने गढ़ी पुल के पास नाकाबंदी की हुई थी। पुलिस को देख दोनों आरोपियों ने बाइक खेतों से भगाने की कोशिश की। पुलिस ने उनका पीछा किया तो इन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायर में एक गोली कृष्ण साहनी को लगी। इसके बाद दोनों आरोपी पकड़ लिए गए।

  • रंजिश के चलते किसान पर तेजधार हथियार से हमला, जिंदा जलाने का किया प्रयास

    रंजिश के चलते किसान पर तेजधार हथियार से हमला, जिंदा जलाने का किया प्रयास

    हिसार : जिले के गांव खरड़ में युवकों ने कार में आग लगाकर किसान को जिंदा जलाने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। जिसके बाद किसान कार से कूदकर भागा, तो उसे तेज धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। आगजनी में कार जल गई।पीड़ित की पहचान बिट्टू के तौर पर हुई है। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। उपचाराधीन बिट्टू ने बताया कि वह सुबह करीब 6 बजे कार लेकर खेत में गया था। वहां पहले से गांव के ही 2 युवक घात लगाए बैठे थे। उनके हाथ में तेज धारदार हथियार व पैट्रोल की बोतल थी। हमलावर खेत में घुसे तो वह खतरा भांपकर कार में जा बैठा और कार लॉक कर ली। जिसके बाद हमलावरों ने पैट्रोल छिड़ककर कार में आग लगा दी। उसने अपने बचाव में लॉक खोलकर भागना चाहा। लेकिन हमलावरों ने कुछ दूर भागकर उसे पकड़ लिया और तेज धारदार हथियारों से सिर व शरीर पर कई जगह वार किए। बाद में हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि हमलावर पक्ष के साथ 5 साल पहले हमारा झगड़ा हुआ था और समझौता भी हो गया था। इसी रंजिश के चलते उस पर हमला किया और उसकी कार जला दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी है।

  • Girl Student को दोस्त ने बिल्डिंग से दिया धक्का, मौ’त, जाने वजह

    Girl Student को दोस्त ने बिल्डिंग से दिया धक्का, मौ’त, जाने वजह

    नई दिल्ली : महाराष्ट्र के कराड शहर में एक लड़के ने मेडिकल छात्रा को बिल्डिंग से धक्का दे दिया। जिससे लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं लड़का भी घायल है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। जानकारी के अनुसार ध्रुव चिक्कर निवासी हरियाणा कराड के कृष्णा मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट है। ध्रुव यहां कृष्णा मेडिकल कॉलेज के पास ही सनसिटी बिल्डिंग में रहता था।

    कृष्णा मेडिकल कॉलेज में ही एक लड़की भी पढ़ाई कर रही थी। लड़की और ध्रुव दोनों के बीच दोस्ती थी। दूसरे लड़कों से छात्रा की दोस्ती को लेकर ध्रुव झगड़ा करने लगा। आरोपी ध्रुव ने छात्रा को अपने फ्लैट पर बुलाया, इसी दौरान दोनों के बीच तीखी बहस हो गई। ध्रुव ने छात्रा को दूसरी मंजिल से धक्का दे दिया। नीचे गिरते ही छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान ध्रुव भी घायल हो गया है। घटना के बारे में सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया।

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी युवक ध्रुव को अस्पताल में भर्ती कराया है। सतारा जिले के पुलिस अधीक्षक समीर शेख ने इस मामले को लेकर कहा कि लड़का और लड़की दोनों एक दूसरे को लगभग दो-तीन साल से जानते थे। आपस में इनका कुछ इश्यू हो गया था, जिसको लेकर विवाद में धक्का देने से मौत हुई है। आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी ध्रुव के खिलाफ पुलिस ने धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया है।

  • Punjab:  मामले को सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला, पुलिस कर्मी घायल

    Punjab: मामले को सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला, पुलिस कर्मी घायल

    बठिंडा : मानसा रोड स्थित निजी पैलेस में आयोजित समागम के दौरान डांस करने को लेकर आर्केस्ट्रा संचालक और मेहमानों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि पुलिस को बुलाना पड़ा। विवाद को सुलझाने गई पुलिस के साथ धक्का मुक्की की गई। इस दौरान हुई झड़प में पुलिस कर्मी घायल हो गया।

    घायल पुलिस कर्मी की पहचान हरदीप सिंह के तौर पर हुई है। जिसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। देर रात समागम चल रहा था। इसी दौरान समय समाप्त हो जाने पर आर्केस्ट्रा संचालक ने आर्केस्टा संचालक द्वारा डांस करने से मना कर दिया गया, कार्यक्रम में आए मेहमान डांस के लिए जिद्द कर रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।

    मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा दोनों को समझने की कोशिश की जा रही थी। इसी दौरान वकील सिंह निवासी गुरथड़ी ने पुलिस टीम के साथ धक्का मुक्की शुरू कर दी और पुलिस कर्मचारियों की वर्दी फाड़ दी। घायल की शिकायत पर थाना पुलिस ने वकील सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

  • आज का राशिफल, 2 अगस्त 2024

    आज का राशिफल, 2 अगस्त 2024

    आज श्रावण कृष्ण पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी और शुक्रवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 27 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर पहले 11 बजकर 45 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 59 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज मासिक शिवरात्रि व्रत है।

     मेष राशि-आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। लॉ के क्षेत्र से जुड़े स्टूडेंट के लिए आज का दिन बेहतकीन रहने वाला है। आज कहीं से एक केस आपके हाथ लग सकता है। सरकारी ऑफिस में काम करने वालों का आज प्रमोशन हो सकता है।लवमेट के साथ डिनर पर जायेंगे। आपके व्यापार में दो गुना वृद्धि हो सकती है। किसी काम से आज आपको बड़ा फायदा होने वाला है, साथ ही अधूरा काम पूरा हो जायेगा।  उलझे सवालों के जवाब आज आपको मिल जायेगा।कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म होगी।

    वृष राशि-आज का दिन परिवारवालों के साथ बितेगा। परिवार के साथ बाहर घूमने का प्लान भी बन सकता है। आज अचानक आपके घर पर कोई रिश्तेदार आ सकते हैं। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज कुछ निजी काम में बहन का सहयोग उम्मीद से अधिक मिलने वाला है।दोस्तों के साथ लंबे टूर की प्लांनिग बन सकती है। आज आपके बिजनेस में फायदा होने के योग बन रहे है। स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहेगा। आज आप अपने बड़े–बुजुर्गों का आर्शिवाद लेकर नया बिजनेस शुरु कर सकते हैं, जिससे आपको फायदा होगा। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा।

    मिथुन राशि- आज आपकी मुलाकात अचानक किसी दोस्त से हो सकती है। सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा है, मेहनत का फल अच्छा मिलेगा। दोस्तों के साथ बाहर हील स्टेशन पर जा सकते है। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। पदोन्नति का अवसर मिलने के आसार बन रहे हैं।आज ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी। जूनियर आपसे काम सीखने आ सकते है। पूरा दिन एंजॉय से भरा रहेगा।

    कर्क राशि-आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज अपनी वाणी पर कंट्रोल रखने से आपको ही फायदा होगा। आपका आकर्षक और चुम्बकीय व्यक्तित्व सभी के दिलों को अपनी तकफ़ खींचेगा।आज स्वास्थ्य के प्रति आप थोड़ी सावधानी रखें। आज आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। बेहतक होगा कि आप बाहर के खाने को अवॉयड करें। इस राशि के लवमेट आज लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान बना सकते हैं। घर से बाहर जाने के पहले आप जरूरी सामान जरूर ले जाएं।

    सिंह राशि-आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज आनंद की प्राप्ति के लिए आपको अपने स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। आज लोगों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। निश्चित ही घर में खुशियों का आगमन होगा।
    शाम को जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जायेंगे। पारिवारिक समस्याएं आज खुद-ब-खुद दूर हो जाएगी। आज के दिन कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। कार्यक्षेत्र में बढ़ोतकी के नये अवसर प्राप्त होंगे। ऑफिस में सहकर्मियों की मदद से आज आपके कार्य समय रहते पूरा हो जायेगा।

    कन्या राशि-आज आपका रुझान आध्यात्म की तकफ रहेगा मंदिर जाने या किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकती है। कारोबार में वृद्धि के लिए आज का दिन शुभ है। पहले से बनी योजनाओं को लागू करना आज ठीक रहेगा। आस-पास के लोग आज आपसे खुश रहेंगे। दुश्मन आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेगें, लेकिन अपनी समझदारी से आप कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे।आज इलेक्ट्रानिक सामान खरीदने का प्लान बना सकते है। इस राशि के आविवाहित लोगों को विवाह के लिए प्रस्ताव मिल सकता है।

    तुला राशि- आज घरेलू चीजों को खरीदने पर आपके अधिक पैसे खर्च हो सकते है। आज आपको रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे। माता-पिता का आर्शीवाद आपको मंजिल तक पहुंचाने में मदद करेगा। राजनीति में आप सक्रीय भूमिका निभाएंगें। आज आप विरोधियों का सामना करने में सक्षम होंगे। इस राशि के लोगों को आज कानूनी मामलों से बचने की जरूरत है। आज आपका आर्थिक पक्ष पहले मजबूत होगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    वृश्चिक राशि- आज आप दोस्तों के साथ कही घूमने का प्लान बनाएंगे।आपकी ऊर्जा का स्तक अच्छा रहेगा। बढ़े हुए ऊर्जा के साथ आप कोई काम करेंगे तो कम समय में पूरा हो जाएगा। व्यापार के लिए आज का दिन शानदार रहेगा, रोज की अपेक्षा ज्यादा सेल होगा। इस राशि के नवविवाहित आज किसी रेस्टोरेंट में डीनर करने जायेंगे। पुरानी जयजाद के क्रय- विक्रय से लाभ होगा। आज संतान के प्रति विश्वास बढ़ेगा। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत रहेगा।

    धनु राशि-आज का दिन आपके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। पढ़ाई में छात्रों के लिए यह समय जी-जान लगाकर पढ़ने का है। नया कोर्स ज्वॉइन करने के लिए आज का दिन अच्छा है।आज कोई व्यक्ति आपके करियर के लिए खास हो सकता है। आज सही दिशा में मेहनत करेंगे जिससे ज्यादा काम निपटा लेंगे। आज नये प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

    मकर राशि-आज का दिन ठीक–ठाक रहेगा। जीवनसाथी के जीवन में बदलाव आने से खुशी का माहौल बनेगा। आज फर्नीचर खरीदने के लिए दिन शुभ है।आज आप काम के प्रति सचेत रहें कोई विरोधी आपके व्यापार को नुकसान पहुंचाने की नकामयाब कोशिश कर सकता है। बिजनेस में साझेदारी सोच-समझ कर ही करें साथ ही नई योजनाओं को लागू करने से पहले किसी अनुभवी की राय जरूर ले लें।

    कुंभ राशि-आज का दिन शानदार रहने वाला है।लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। आज ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है, यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी।अगर कोई नई गाड़ी खरीदना चाह रहें है तो आज ले लीजिए। यात्रा के दौरान किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। किसी कम्पनी से जॉब के लिए ईमेल आ सकती है।

    मीन राशि-आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। बच्चों के बेहतक करियर के लिए आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। आज हो सके उधार के लेन-देन से बचें। आज आपको व्यापार में अचानक धनलाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है। आज दूसरों के मामले में दखल ना दें, आवश्यकता पड़ने पर ही अपनी राय दें। ऑफिस में आज किसी बात को लेकर बॉस से आपको डांट पड़ सकती है। आज ज्यादा क्रोध करने से आपका काम बिगड़ सकता है। आज प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन शुभ है

  • Ludhiana: Vigilance ने ACP और उसके रीडर को 30,000 रुपए की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, देखे वीडियो

    Ludhiana: Vigilance ने ACP और उसके रीडर को 30,000 रुपए की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, देखे वीडियो

    लुधियाना: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने महिला सेल की एसीपी निर्दोष कौर और रीडर बेअंत सिंह को 30,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी रविंदर पाल सिंह संधू ने बताया कि दोनों पुलिसकर्मियों को बठिंडा जिले के गांव घुद्दा निवासी प्रीतपाल कुमार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

    शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया और अपना बयान दर्ज कराया कि पांच साल पहले उसके भांजे अश्वनी कुमार की शादी लुधियाना शहर की एक लड़की से हुई थी। शादी के बाद दोनों के संबंध खराब हो गए और उसकी पत्नी ने लुधियाना महिला सेल में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत की जांच प्रक्रिया के दौरान, उपरोक्त आरोपी रीडर बेअंत सिंह ने उसे महिला एसीपी से मिलवाया।

    जिसके बाद रीडर ने शिकायतकर्ता से कहा कि अगर वह अश्वनी कुमार के खिलाफ दायर शिकायत को रद्द कराना चाहता है, तो उसे एक लाख रुपए की रिश्वत देनी होगी, लेकिन शिकायतकर्ता के बार-बार अनुरोध करने पर रीडर ने 60,000 रुपए में काम करने पर सहमति जताई। 29.07.2024 को उक्त रीडर ने एसीपी की उपस्थिति में पहली किश्त के रूप में 30,000 रुपए ले लिए और शेष राशि 01.08.2024 को देने की डील तय हुई । शिकायतकर्ता ने रीडर और एसीपी द्वारा मांगी गई और स्वीकार की गई 30,000 रुपए की रिश्वत की रिकॉर्डिंग को भी विजिलेंस ब्यूरो को सौंप दिया

    एसएसपी संधू ने बताया कि शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो थाना, लुधियाना रेंज में 1.08.2024 को दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम की धारा 7 और बीएनएस अधिनियम की धारा 61(2) के तहत एफआईआर संख्या 28 दर्ज की गई है। इसके बाद, विजिलेंस ब्यूरो टीम द्वारा जाल बिछा कर दोनों आरोपियों को शिकायतकर्ता से 30,000 रुपए की दूसरी किश्त लेने की कोशिश करते हुए दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में गिरफ्तार कर लिया।