Blog

  • शुरु हुई  Pre-Monsoon की बारिश, बरसात का अलर्ट जारी

    शुरु हुई Pre-Monsoon की बारिश, बरसात का अलर्ट जारी

    नई दिल्ली : मानसून गुजरात की सीमा के नजदीक पहुंच गया है। इसके साथ ही राजस्थान में प्री-मानसून की बारिश का दौर शुरू हो गया।  इससे पहले सोमवार को उदयपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, सिरोही, माउंट आबू समेत कई शहरों में दोपहर बाद हल्की बारिश हुई।

    कल हुई बारिश के बाद उदयपुर में कल दिन का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। राजस्थान के जयपुर समेत कई हिस्सों में आज भी सुबह से बादल छाए हैं। इन जिलाें में बादल छाने के साथ ठंडी हवा चल रही है। मौसम विभाग ने

    आज 8 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजस्थान में पिछले 24 घंटे के दौरान राजसमंद के देलवाड़ा में 23MM, कुंभलगढ़ में 13, खमनोर में 10, बांसवाड़ा के गढ़ी-लुहारिया में 2-2, सज्जनगढ़, सलोपत, घाटोल में 1-1, उदयपुर के गोगुंदा में 12, बड़गांव में 10, गिर्वा में 8, चित्तौड़गढ़ के कपासन में 26, भोपालसागर में 4MM बारिश दर्ज हुई।

    मौसम के इस बदलाव से कोटा संभाग के जिलों में पारा 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। कोटा में 2 मई के बाद दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। कोटा में कल अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस, जबकि बारां में पारा 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

  • उपराष्ट्रपति को ले जा रहा सैन्य विमान हुआ गायब, मौत की आशंका

    उपराष्ट्रपति को ले जा रहा सैन्य विमान हुआ गायब, मौत की आशंका

    नई दिल्लीः अफ्रीकी देश मलावी के उपराष्ट्रपति को ले जा रहा सैन्य विमान लापता हो गया है, मलावी सरकार ने बताया कि यह घटना सोमवार को हुई, जब विमान का रडार से संपर्क टूट गया। टीम विमान से संपर्क करने की कोशिश कर रही है, लेकिन अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल सका है। सरकारी सूत्रों ने उपराष्ट्रपति के मौत की आशंका जताई है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि उपराष्ट्रपति साउलोस चिलिमा (51) एक सैन्य विमान में सवार थे। यह विमान सोमवार की सुबह मलावा की राजधानी लिलोग्वे से उड़ान भरा था। इस विमान में उपराष्ट्रपति के अलावा 9 अन्य लोग सवार थे। विमान को सुबह ही मजुजु में लैंड करना था, लेकिन इसके पहले ही विमान से संपर्क टूट गया। 

    उपराष्ट्रपति के मौत की आशंका

    विमान से संपर्क न हो पाने की स्थिति में राष्ट्रपति ने खोज एवं बचाव अभियान का आदेश दिया। टीम विमान को ट्रैक करने की कोशिश कर रही है, लेकिन अभी तक उसका सटीक लोकेशन नहीं पता चल सका है। इस हादसे के बाद मलावी के राष्ट्रपति लाजरस चकवेरा ने अपनी बहामास यात्रा को रद्द कर दी है। अफ्रीकन जर्नलिस्ट होपवेल ने बताया कि उनको सरकार के सूत्रों से पता चला है कि अब कम ही उम्मीद है कि उपराष्ट्रपति जीवित बचे हों। साथ ही इस बात की पुष्टि हुई हैं कि विमान में उनकी पत्नी मैरी सवार नहीं थी। एक विदेश यात्रा के बाद वह वापस लौटे थे और थकान में थे।

    इब्राहिम रईसी का विमान हुआ था क्रैश

    बताया जा रहा है कि उपराष्ट्रपति का विमान स्थानीय समयानुसार सुबह 9 बजे उड़ान भरा था। इसमें उपराष्ट्रपति समेत कुल 10 लोग सवार थे। उपराष्ट्रपति पर देश में भ्रष्टाचार के भी गंभीर आरोप लग चुके हैं। हाल ही में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का विमान दुर्गम क्षेत्रों में क्रैश हो गया था, इस हादसे में विमान में सवार सभी 9 लोगों की मौत हुई थी। इस हादसे में ईरान के राष्ट्रपति और विदेश मंत्री की भी मौत हुई थी।

  • दर्दनाक सड़क हादसे में Punjabi व्यक्ति की मौत

    दर्दनाक सड़क हादसे में Punjabi व्यक्ति की मौत

    लुधियानाः इटली के बर्गामो जिले के सुइसेन शहर में हुए एक भयानक सड़क हादसे में एक पंजाबी की मौत हो गई जबकि एक अन्य पंजाबी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान 38 वर्षीय कुलवंत सिंह के रूप में हुई है। कुलवंत सिंह गांव गंगर माजरा (खन्ना) का रहने वाला था और काफी समय से इटली में रह रहा था। वह अपने पीछे पत्नी और ढाई साल के मासूम बच्चे को इटली में छोड़ गए हैं। इस कार हादसे के दौरान जिला फतेहगढ़ साहिब के गांव हरलालपुर का 22 वर्षीय जसप्रीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

    मिली जानकारी के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त कार को जसप्रीत सिंह चला रहा था। बताया जा रहा है कि जिस वक्त हादसा हुआ, दोनों पंजाबी अपने काम से घर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी दूसरी कार से टकराकर पलट गई और एक खंभे से जा टकराई। हादसे में कुलवंत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जसप्रीत सिंह को अस्पताल ले जाया गया। इस हादसे के बाद इटली में रहने वाले पंजाबी समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई।

  • Punjab: फसल में स्प्रे करने गए किसान की करंट लगने से मौत 

    Punjab: फसल में स्प्रे करने गए किसान की करंट लगने से मौत 

    तरन तारनः पंजाब में आए दिन किसानों की मौत की खबरें सामने आती रही हैं। ऐसा ही एक मामला  खेमकरण के पास सीमावर्ती गांव महेंदीपुर से सामने आया है, जहां  दोपहर के समय एक किसान के जवान बेटे की अचानक करंट लगने से मौत हो गई, जिससे पूरा गांव सदमे में है। 

    मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में बोहर सिंह अकाली के बेटे जगबीर सिंह की मृत्यु हो गई, जिसकी कुछ महीने पहले ही शादी हुई थी। वह फसल में स्प्रे करने के लिए खेतों में गया थाऔर अचानक ट्यूबवेल में करंट आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दुखद घटना के कारण हर गांव वासी की आंखें नम हैं। 

  • बंद हुआ गूगल का GPay App, Play Store से भी हटा

    बंद हुआ गूगल का GPay App, Play Store से भी हटा

    नई दिल्ली: गूगल के पॉपुलर डिजिटल वॉलेट प्लेटफॉर्म जीपे यानी गूगल पे (GPay App) का इस्तेमाल भारत ही नहीं, देश के बाहर भी किया जाता है। इसी कड़ी में गूगल पे का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए कंपनी की ओर से एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, कंपनी ने जीपे ऐप को बंद कर दिया है। गूगल ने अपने ग्राहकों के लिए जीपे ऐप बंद करने का फैसला पहले ही ले लिया था। हालांकि, यह फैसला केवल यूएस में रहने वाले यूजर्स के लिए लिया गया है।

    अमेरिका में रहने वाले यूजर्स के लिए गूगल पे ऐप को 4 जून 2024 से ही बंद कर दिया गया है। यानी गूगल पे ऐप को अमेरिका में रहने वाले लोग न ही प्ले स्टोर पर खोज पा रहे हैं न ही इसका इस्तेमाल पहले से इंस्टॉल ऐप के साथ किया जा रहा है। दरअसल, गूगल अपनी योजनाओं में बदलाव कर रहा है। कंपनी जीपे के अलावा अपने यूजर्स को गूगल वॉलेट की भी सुविधा देती है। ऐसे में कंपनी अपने यूजर्स के लिए गूगल वॉलेट के साथ ही मोबाइल पेमेंट सर्विस को उपलब्ध करवाने की योजना पर काम कर रही है।
    बता दें, गूगल पे ऐप को केवल अमेरिका में बंद किया गया है। यह भारतीय यूजर्स के लिए बंद नहीं हुआ है। बता दें, गूगल वॉलेट ऐप को भारत में पिछले दिनों ही लॉन्च किया गया है। हालांकि, यह गूगल पे ऐप से अलग काम करता है। इस ऐप का इस्तेमाल भारत मे डिजिटल पेमेंट के लिए नहीं किया जा सकता है। गूगल वॉलेट का इस्तेमाल केवल कुछ ही कामों में किया जा सकता है। गूगल वॉलेट के साथ एंड्रॉइड फोन पर मूवी या किसी इवेंट की टिकट को सेव कर सकते हैं। इसके अलावा, यह ऐप फ्लाइट के लिए बोर्डिंग पास को एक्सेस करने में काम आता है। गूगल के इस ऐप में फिजिकल डॉक्यूमेंट की डिजिटल कॉपी रख सकते हैं।

  • Punjab: लग रहे Power Cut से लोग हुए परेशान, सड़कों पर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab: लग रहे Power Cut से लोग हुए परेशान, सड़कों पर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब में एक ओर बड़ रही गर्मी के चलते स्कूलों में छुट्टियां की गई है। वहीं लगातार लग रहे पॉवर कट से लोग परेशान हो रहे है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से पंजाब भर में पॉवर कट लगने का काम शुरू हो गया है। जिसके चलते देर रात कई घंटों तक लाईट ना आने से इलाका निवासी परेशान हो गए और उन्होंने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि इलाके में ट्रांसफार्म सड़ गया। इस दौरान कई घरों का सामान भी जलकर राख हो गया है।

    जिसके बाद गुस्साएं लोगों ने रोड़ जाम करके प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी। घटना लुधियाना के जवाहर नगर कैंप की है। जहां ट्रांसफार्म सड़ने के बाद कई घंटे लाईट नहीं आई। जिसके बाद देर रात लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने कहाकि हर दिन लंबे कट लग रहे हैं। पावर कॉम को कई बार शिकायत की लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। जिसके कारण देर रात सभी लोगों ने इकट्ठे होकर कोचर मार्केट चौक पर जाम लगाया है। 

  • Punjab: हिंदू सिख रीति-रिवाजों के खिलाफ टिप्पणी कर विवादों में घिरे Ankur Narula को लेकर रोष, देखें वीडियो

    Punjab: हिंदू सिख रीति-रिवाजों के खिलाफ टिप्पणी कर विवादों में घिरे Ankur Narula को लेकर रोष, देखें वीडियो

    अमृतसरः पास्टर अंकुर नरूला को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, आए दिन विवादित बयानों को लेकर अंकुर नरूला चर्चा में रहते है। हाल ही में विनीत कौर ने अंकुर नरूला को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए थे। अब अमृतसर में संत समाज में हिंदू सिख रीति-रिवाजों के बारे में टिप्पणी करने के मामले में अंकुर नरूला विवादों में घिर गए है। जिसके चलते संत समाज में भारी रोष पाया जा रहा है। इस मामले को लेकर निहंग सहित संत समाज ने अंकुर नरूला का विरोध करते हुए पुलिस कमिश्नर और डिप्टी कमिश्नर को कड़ा संज्ञान लेने की अपील की है। हालांकि मामला तूल पकड़ता देख ईसाई समुदाय के मसीह द्वारा इस विवादित टिप्पणी को लेकर लिखित में माफी मांगी गई है। लेकिन मुद्दा यह है कि बार-बार अन्य धर्मों के खिलाफ अंकुर नरूला क्यों टिप्पणी करके चर्चा में रहते है। 

    दूसरी ओर इस मामले को लेकर संत समाज और वाल्मीकि समाज के नेताओं में काफी रोष पाया गया। उनका कहना है कि संविधान हमें धर्म प्रचार करने की अनुमति देता है लेकिन किसी धर्म को निशाना बनाना और उसका मजाक उड़ाना एक दुर्भाग्यपूर्ण गलती है। जिसके बाद मसीह समाज के मसीह ने अंकुर नरूला द्वारा दिए गए विवादित बयान को लेकर लिखित आश्वासन दिया कि भविष्य में ऐसी कोई समस्या उत्पन्न नहीं होगी। बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि अंकुर नरूला विवादों में घिरे हो, इससे पहले कई बार उन पर गंभीर आरोप लग चुके है। हाल ही में चर्चा में रहे मशहूर कुल्हड़ पिज्जा कपल की आपत्तिजनक अश्लील वीडियो को लेकर रोष प्रदर्शन के दौरान विनीत कौर ने अंकुर नरूला पर गंभीर आरोप लगाए थे। उस दौरान विनीत कौर ने आरोप लगाते हुए कहा था कि जालंधर की खांबड़ा चर्च का पास्टर अंकुर नरूला जिसने उसे झूठे केस में उसे जेल भिजवाया था वह भी कुल्हड़ पिज्जा कपल को सपोर्ट कर रहा है। उसको इस मामले में नामजद कर उसके खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाए। 

  • Punjab: 7.5 किलो हेरोइन, 16 जिंदा कारतूस सहित 2 तस्कर गिरफ्तार

    Punjab: 7.5 किलो हेरोइन, 16 जिंदा कारतूस सहित 2 तस्कर गिरफ्तार

    अमृतसरः पंजाब पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इसी के चलते सीआईए अमृतसर की टीम ने एक नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। तस्करों बारे जानकारी देते हुए बताया कि सीमा पार मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले नेटवर्क के खिलाफ खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए अभियान में सीआई-अमृतसर ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 7.5 किलोग्राम हेरोइन, 16 जिंदा कारतूस और 1 मोटर साइकिल जब्त की है। यह जानकारी डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने दी है। डीजीपी ने बताया कि पाकिस्तान स्थित ड्रग तस्करों से ड्रग्स लाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। NDPS एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत SSOC अमृतसर में एफआईआर दर्ज की गई है और बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच जारी है। 

  • TDP नेता  पर चाकू और कुल्हाड़ी से हमला, मौ’त

    TDP नेता पर चाकू और कुल्हाड़ी से हमला, मौ’त

    नई दिल्ली :  आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में विपक्षी वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर चाकू और कुल्हाड़ी से हमला किए जाने के बाद तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) नेता गौरीनाथ चौधरी की मौत हो गई। यह घटना बोम्मिरेड्डीपल्ले गांव में हुई जहां माना जाता है कि हमलावरों का नेतृत्व वाईएसआरसीपी कार्यकर्ता पमैय्या, रामकृष्ण और अन्य ने किया था। 

    चौधरी इलाके के एक प्रमुख टीडीपी नेता थे। हत्या से इलाके में तनाव फैल गया और स्थानीय लोगों ने भय और चिंता व्यक्त की। पुलिस ने क्षेत्र में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए बल तैनात किया है।

     कुरनूल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने गांव का दौरा किया और निवासियों को सख्त सुरक्षा उपायों का आश्वासन दिया। पुलिस ने किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए गांव में एक चौकी भी स्थापित की है। राजनीतिक नेताओं ने हमले की निंदा की और पीड़ित परिवार के लिए न्याय की मांग की।

  • T20 WC 2024: Arshdeep पर की विवादित टिप्पणी करने पर पूर्व पाकिस्तानी ने Harbhajan Singh से मांगी माफी

    T20 WC 2024: Arshdeep पर की विवादित टिप्पणी करने पर पूर्व पाकिस्तानी ने Harbhajan Singh से मांगी माफी

    नई दिल्ली: विश्व कप में 9 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया था। जिसको टीम इंडिया ने जीत लिया था। इस मैच का आखिरी ओवर अर्शदीप सिंह ने डाला था। इस ओवर में पाकिस्तान को मैच जीतने के लिए 19 रन चाहिए थे लेकिन पाकिस्तान टीम आखिरी ओवर में 13 रन ही बना पाई थी। वहीं इस आखिरी ओवर को लेकर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल ने अर्शदीप सिंह पर एक विवादित टिप्पणी की थी। जिससे टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह काफी नाराज थे।

    जिसके बाद अब अकमल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके माफी मांगी है। दरअसल भारत और पाकिस्तान मैच के दौरान अर्शदीप सिंह को लेकर कामरान अकमल ने कहा था कि 12 बज गए हैं..कुछ भी हो सकता है। अकमल के इस बयान को सिख समुदाय के लिए अपमान से जोड़कर देखा गया। जिस पर अब अकमल ने माफी मांगी है। एक्स पर पोस्ट शेयर करके कामरान अकमल ने लिखा कि मुझे अपनी टिप्पणी पर काफी खेद है, मैं हरभजन सिंह और सिख समुदाय से दिल से माफी मांगता हूं।

    मेरे शब्द काफी अपमानजनक थे। मैं सभी सिख समुदाय के लोगों से माफी मांगना चाहता हूं। भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराकर इस विश्व कप में लगातार दूसरी जीत हासिल की थी। वहीं पाकिस्तान को इस विश्व कप की अपनी लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा था। जहां एक तरफ टीम इंडिया लगभग सुपर-8 में पहुंच चुकी है तो वहीं पाकिस्तान पर सुपर-8 से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। पाकिस्तान के अगले दो मैच आयरलैंड और कनाडा के साथ होने वाले हैं।