Blog

  • Punjab : नदी में डूबे युवक का शव हुआ बरामद, देखें वीडियो

    Punjab : नदी में डूबे युवक का शव हुआ बरामद, देखें वीडियो

    नंगल : जिले में डूबने से मौतों का सिलसिला लगातार जारी है। 2 जून को नंगल तहसील के अंतर्गत मोजोवाल गांव के पास सतलुज नदी की 24 वर्षीय युवक बह गया था। जिससे उसकी मौत हो गई। स्थानीय गोताखोर कमलप्रीत सैनी ने अपनी टीम के साथ सर्च अभियान चलाया और 3 दिनों के बाद गोताखोरों ने सतलुज नदी में से 24 वर्षीय युवक का शव बरामद किया।

    मृतक कुलदीप सिंह( 24) का शव सतलुज नदी से बाहर निकाला गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक कुलदीप सिंह अमृतसर का रहने वाला है और उसकी शादी नंगल के पास सनोली गांव में हुई थी। वह अपने दोस्तों के साथ सतलुज नदी में नहाने गया था।

    जिसके बाद मृतक पानी के तेज बहाव में बह गया और उसकी मौत हो गई। प्रशासन लगातार नदियों में नहाने को लेकर चेतावनी दे रहा है। लेकिन फिर भी लगातार ऐसे हादसे हो रहे हैं जो चिंता का विषय है।

  • Punjab: हार के बाद गांव वासियों पर भड़के Ravneet Bittu, 3 हलकों को लेकर कही ये बात, देखें वीडियो

    Punjab: हार के बाद गांव वासियों पर भड़के Ravneet Bittu, 3 हलकों को लेकर कही ये बात, देखें वीडियो

    लुधियानाः लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद भाजपा उम्मीदवार रवनीत बिट्टू ने गांव वासियों पर हार का ठिकरा फोड़ा। इस दौरान उन्होंने जमकर सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली। बिट्टू ने कहाकि अगर कोई भाजपा नेता गांव में जाता था विपक्ष के नेता गांव वासियों के साथ मिलकर गुंडागर्दी कर रहे थे। रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि शहरी विधानसभा क्षेत्रों में बंपर वोटिंग हुई और शहर के मतदाताओं ने उस पर और भारतीय जनता पार्टी पर पूरा भरोसा जताया, लेकिन गांवों में उनकी हार हुई है, जहां उन्हें प्रचार के लिए घुसने तक नहीं दिया गया।

    बिट्टू ने कहा कि वे पहले से ही कह रहे थे कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है, लेकिन आपने पंजाब के उम्मीदवारों को उस सरकार में नहीं आने दिया, जिससे आपको नुकसान हुआ है।उन्होंने कहा कि अब केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बन गई है और सारा पैसा उन्हीं से आना है। पंजाब के पास जहर खाने के लिए भी पैसे नहीं हैं। बिट्टू ने कहा कि अब या तो ग्रामीण मनरेगा का पैसा, कच्चे मकान का पैसा, गेहूं का पैसा, आरडीएफ का पैसा न लें, इनके बिना ही काम चला लें।

    उन्होंने कहा कि आपने बच्चों वाली बात की है जिनका सामना आपको भविष्य में भुगतना पड़ेगा। अभी भी मौका है, अगर आप अपने बच्चों को विदेश जाने से रोकना चाहते हैं तो बीजेपी का हाथ थामना होगा। नहीं तो पंजाब की गली गली में नशा बिक रहा है। बिट्टू ने कहा कि कांग्रेस और आप ने पंजाब के हालात खराब कर दिए है। वहीं बिट्टू ने कहा कि अब नगर निगम के चुनाव आने वाले है। ऐसे में कार्यकर्ताओं को बिट्टू ने तगड़े होकर काम करने की अपील की है। बिट्टू ने कहा कि उन्होंने जो भी वादे लोगों से किए है उसे वह पूरा करने की कोशिश करेंगे। वहीं उन्होंने मोदी के तीसरी बार शपथ ग्रहण वाले दिन घर-घर में भाजपा के झंडे लगाने की लोगों से अपील की है और कहा कि वह अपने हलकों में इस खुशी को लेकर मिठाईयां बांटे।

  • Arvind Kejriwal को लेकर कोर्ट का आया फैसला

    नई दिल्लीः दिल्ली शराब नीति और इससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राऊज एवेन्यू कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। स्वास्थ्य के आधार पर दाखिल अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। केजरीवाल ने सेहत का हवाला देते हुए अवश्य जांच के लिए 7 दिनों की अंतरिम जमानत की मांग की थी। दरअसल, केजरीवाल की अंतरिम जमानत का विरोध करते हुए जांच एजेंसी ईडी ने कहा था कि केजरीवाल अदालत को गुमराह कर रहे हैं।

    ईडी ने आरोप लगाया कि लगातार चुनाव प्रचार कर रहे केजरीवाल का स्वास्थ्य तब खराब हुआ जब सरेंडर करने का समय आया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था, आज बुधवार को सुनाया गया है। राऊज एवेन्यू कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ा दी है, यानी अब केजरीवाल को 19 जून तक जेल में ही रहना होगा। बुधवार को अपनी अर्जी पर फैसला सुनने के लिए केजरीवाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुए थे। वहीं अब केजरीवाल के वकीलों ने संकेत दिए हैं कि जल्दी ही विशेष अदालत के आदेश को दिल्ली हाईकोर्ट के समक्ष चुनौती दी जाएगी। विशेष अदालत के निर्णय का अध्ययन कर याचिका दाखिल की जाएगी।

  • Punjab :  बाइक सवार युवकों के साथ हुआ हादसा, मौ’त, देखें वीडियो

    Punjab : बाइक सवार युवकों के साथ हुआ हादसा, मौ’त, देखें वीडियो

    लुधियाना : बाइक सवार युवकों के साथ हादसा होने का मामला सामने आया है। बीती रात साढ़े 12 बजे बाइक सवार 4 युवकों का एक्सीडेंट हो गया। जानकारी के अनुसार दो बाइकों पर 4 युवक जा रहे थे। आमने-सामने दोनों मोटरसाइकिलों की टक्कर हुई। तेज रफ्तार होने के कारण चारों युवक गंभीर अवस्था में सड़क पर खून से लथपथ तड़पते रहे। इस दौरान एक युवक की मौके पर मौत हो गई। बाकी तीनों को अलग-अलग अस्पतालों में दाखिल करवाया गया है। मृतक की पहचान रोहित निवासी जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश के तौर पर हुई है।

    मृतक युवक शैफ का काम करता था। बाकि 3 घायलों की पहचान राजकुमार, मुखविंदर सिंह और विक्की के तौर पर हुई है। घायल राजकुमार को पीजीआर रैफर कर दिया है। मुखविंदर सिंह की टांग की हड्डी टूट गई है और विक्की के नाक की हड्डी टूटी है। जानकारी देते हुए राहगीर महिला नैंसी विरदी ने कहा वह अपने भाई के साथ किसी काम से जा रही थी। जनपथ नहर के पास काफी भीड़ लगी हुई थी। उसने देखा कि 3 युवक सड़क पर घायल अवस्था में थे। एक युवक को पहले कोई ले गया था।

    लोगों ने एम्बूलेंस और पुलिस को फोन किया। लेकिन करीब डेढ़ घंटे तक कोई घटना स्थल पर नहीं पहुंचा। पुलिस का इंतजार करने के बाद कुछ युवक पुलिस चौकी गए और एक पुलिस कर्मी को अपने साथ लेकर आए। उस पुलिस कर्मी ने काफी साथ दिया। घटना स्थल से करीब 1 किलोमीटर दूरी पर पुलिस ने नाका लगाया हुआ था। कोई पुलिस कर्मी नाके पर तैनात नहीं था। नैंसी ने कहा कि राहगीरों ने ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। घायलों के होश में आने के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो सकेगा।

  • Jalandhar: जीत के बाद डेरा संचखंड बल्लां में नतमस्तक हुए चन्नी, समर्थकों ने काटा केक

    Jalandhar: जीत के बाद डेरा संचखंड बल्लां में नतमस्तक हुए चन्नी, समर्थकों ने काटा केक

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों में कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत सिंह ने भाजपा उम्मीदवार सुशील रिंकू को भारी वोटों से मात दी है। जारी हुए नतीजों में चरणजीत चन्नी ने 1 लाख 75 हजार 993 की लीड से जीत दर्ज की है। वहीं चन्नी की जीत के बाद समर्थकों में खुशी की लहर है, जिसके चलते समर्थकों ने चन्नी का केक काटकर जश्न मनाया। इस दौरान समर्थकों ने केक पर जालंधर की शान और मान चन्नी लिखवाया हुआ था।

    वहीं चुनावों में जीत हासिल करने के बाद से ही चन्नी ने धार्मिक स्थलों की ओर रूख कर लिया है। बीते दिन चन्नी श्री सिद्ध शक्तिपीठ देवी तालाब मंदिर, और महार्षि वाल्मीकि मंदिर में नतमस्तक हुए थे। दूसरी ओर आज वह डेरा सचखंड बलां पहुंचे, जहां उन्होंने संत निरंजन दास जी से आर्शीवाद लिया। बता दें कि भले इस लोकसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा है, लेकिन भाजपा के वोट बैंक में इजाफा हुआ है। 2019 के चुनावों के बाद इस बार भाजपा को 85 हजार वोट में ज्यादा मिली है।   

  • Punjab : हारने के बाद BJP उम्मीदवार Taranjit Sandhu का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab : हारने के बाद BJP उम्मीदवार Taranjit Sandhu का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसर : लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के बाद अमृतसर में कांग्रेस की जीत हुई। जिसके बाद बीजेपी उम्मीदवार तरनजीत सिंह संधू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान बीजेपी का समर्थन करने वाले कार्यकर्ताओं को धन्यावाद किया और शहरवासियों का धन्यावाद किया, जिन्होंने भाजपा का साथ दिया। तरनजीत सिंह समुंदरी ने कहा कि लोग अक्सर कहते है, वोट लेने के बाद बीजेपी उम्मीदवार अमृतसर की तरफ मुंह नही करता।

    उन्होंने कहा कि अमृतसर के लोगों को बताना चाहता हूं कि हर वक्त अमृतसर के ग्रीन एवेन्यू न्यू समुंदरी हाउस में रहूंगा।कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या को लेकर उनको समुंदरी हाउस में आकर मिल सकता है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन संसदीय चुनावों की तुलना में इस बार बीजेपी को ज्यादा सफलता मिली है।

    तरनजीत सिंह संधू ने कहा कि वह अमृतसर की बेहतरी के लिए अपना पूरा योगदान देंगे। आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि वह असली किसानों के लिए काम करेंगे और नकली किसानों का विरोध करेंगे और वे असली किसानों को फल और सब्जियों का पूरा रेट दिलवाने के लिए पूरी संभव कोशिश करेंगे।

  • बीजेपी को लगा झटकाः लोकसभा चुनावों के नतीजों के बाद Deputy CM ने दिया इस्तीफा !

    नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों में कई राज्यों से बीजेपी को झटके लगे हैं। नतीजों के बाद महाराष्ट्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस्तीफे की पेशकश की है। खबरों की मानें तो महाराष्ट्र में बीजेपी को मिली हार के बाद डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने ये फैसला लिया है। डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इस्तीफे की पेशकश करते हुए हार की जिम्मेदारी ली है। उनका कहना है कि महाराष्ट्र में इतने खराब नतीजों का जिम्मा मैं अपने ऊपर लेता हूं।

    मैं पार्टी का नेतृत्व कर रहा था। मैं बीजेपी हाई कमांड से प्रार्थना करता हूं कि मुझे मेरे पद से मुक्त कर दें, जिससे मैं जमीनी स्तर पर काम करके आगामी चुनावों के लिए पार्टी को मजबूत बना सकूं। उप मुख्यमंत्री ने बयान देते हुए कहा कि महाराष्ट्र में जो नतीजे आए हैं, हमारी सीटें कम हो गई हैं। मैं इस हार की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं। जहां भी कमी रह गई उसपर काम किया जाएगा। मैं भागने वाले लोगों में से नहीं हूं। हम एक नई रणनीति बनाएंगे और जनता के बीच जाकर काम करेंगे।

  • Jalandhar: चोरों ने Medical Store को बनाया निशाना, कैश सहित सामान लेकर फरार, देखें Video

    Jalandhar: चोरों ने Medical Store को बनाया निशाना, कैश सहित सामान लेकर फरार, देखें Video

    जालंधर, ENS: महानगर में लगातार चोरों का आतंक देखने को मिल रहा है। चोरों द्वारा शिव नगर सोढ़ल में निपुण फार्मा दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वहां से चोर कैश के साथ-साथ कुछ अन्य सामान लेकर फरार हो गए। यह सारी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, लेकिन दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को चोरों द्वारा तोड़ दिया गया था। दुकान मालिक द्वारा इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है।

    जानकारी देते हुए दुकान के मालिक निपुण कुमार ने बताया कि बीती रात करीब 1:30 बजे चोरों द्वारा इस वारदात को अंजाम दिया गया है। चोर दुकान में रखा कैश और अन्य सामान चुरा ले गए। निपुण ने बताया कि करीब एक हफ्ता पहले भी पास की एक और दुकान में भी चोरों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था, लेकिन अभी तक उन चौरों को अभी तक पकड़ा नहीं गया। उस घटना के बाद अब चोरों ने हमारी दुकान पर भी चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया है। 

    मौके पर पहुंचे थाना आठ की पुलिस ने बताया कि वहां लगी सीसीटीवी फुटेज के साथ-साथ आसपास की दुकानदारों से भी सीसीटीवी फुटेज लेकर चोरों की पहचान की जा रही है। इसके बाद जल्द ही चोरों को काबू कर दिया जाएगा।

  • Punjab : जीत के बाद भिडंरावाला के भतीजे का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab : जीत के बाद भिडंरावाला के भतीजे का आया बयान, देखें वीडियो

    फरीदकोट : पंजाब में 13 लोकसभा सीट में से 2 सीट आजाद उम्मीदवार अमृतपाल सिंह और सरबजीत सिंह खालसा जीते हैं। जिसे लेकर भिंडरा वाले की भतीजे जसबीर सिंह रोड़े ने प्रेस वार्ता की। देशभर में हुए लोकसभा चुनाव को विधानसभा चुनाव बोलते हुए कहा की पंजाब के 2 जिलों में चुनाव कैंपेन जोरदार तरीके से की थी, उसमें उनको सफलता हासिल हुई है। जसबीर सिंह रोड ने कहा कि फरीदकोट जिले से सरबजीत सिंह खालसा जो भाई बेअंत सिंह पुत्र हैं। जसबीर सिंह रोड़े ने कहा कि 1984 में इंदिरा गांधी की सरकार ने फौज भेज कर हमला कर दिया था, तो हमारे कई बहादुर लोगों ने फौज का सामना किया था।

    उन्होंने कहा कि फरीदकोट जिले से आजाद उम्मीदवार सरबजीत सिंह खालसा को फरीदकोट में एक बड़े काफिले के साथ चुनाव प्रचार करते हुए बाबा फरीद जी के गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक हुए थे। वही खडूर साहिब सीट से जीते आजाद उम्मीदवार अमृतपाल सिंह को लेकर कहा कि उनके लिए हमने तूफानी दौरे किए थे। हालांकि पहले जो स्थानिक पार्टियां थी और जिस पंथ ने नवाजा था उनकी बड़ी गलतियां बड़ी कमजोरी और गलत हरकतों के कारण पंजाब के लोगों और पंथ ने नकार दिया थे। वही कहां की सुखबीर सिंह बादल की तरफ से कहा गया कि यह एजेंसियों के लोग हैं, नकली अकाली दल है और यह आरएसएस के लोग हैं। लेकिन हमें आज थी और हमें काफी उत्साह मिल रहा था। क्योंकि लोगों के समर्थन के कारण हमें लग रहा था कि हम दो सीटों पर जीत दर्ज कर पाएंगे।

    अमृतपाल सिंह से कोई अवैध हथियार नहीं पकड़ा गया, उसने कोई कत्ल नहीं किया। उसने कोई पार्लियामेंट पर हमला नहीं किया और कोई योजना नहीं थी, कोई लिटरेचर नहीं पकड़ा गया। लेकिन उसे एक छोटे से केस में पड़कर NSA के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में भेज दिया गया। जसबीर सिंह रोड़े ने कहा कि यह एक धक्का था और धक्के शाही के खिलाफ पंजाब के लोग आवाज उठाते आए हैं। अगर अमृत पाल सिंह को जेल भेजना था तो अमृतसर जालंधर सहित पंजाब में कई और जेल हैं वहां भेज सकते थे। उन्होंने कहा कि यह धक्का किया गया है NSA भी गलत लगाई गई है और उसे दूर भेजा गया है। लेकिन अमृतपाल सिंह आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़े हैं और लोगों ने उन्हें बड़ी वोटों के साथ जितवाया है।

  • खदान में धंसे 7 लोग, 3 की मौत

    खदान में धंसे 7 लोग, 3 की मौत

    जबलपुर : रेत की अवैध खदान धंसने से 7 मजदूर नीचे दब गए। जिसमें महिला समेत 3 लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मुकेश (35) पिता जगन खटीक, मुन्नी बाई (38) पति जगन बसोर और राजकुमार (29) पिता कैलाश खटीक के तौर पर हुई है।

    घटना गोसलपुर थाना इलाके के कटरा रमखीरिया गांव की है। यहां मजदूर बरनू नदी के किनारे खदान से रेत निकाल रहे थे। सभी मृतक कटरा के रहने वाले हैं। बुधवार सुबह 11.30 बजे सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। एक मजदूर लापता है।

    जेसीबी की मदद से उसकी तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि दिन्नू खटीक यहां मजदूर लगाकर 20 फीट गहरी खदान से रेत निकलवा रहा था। एएसपी सोनाली दुबे ने कहा कि मौके पर रेत का अवैध उत्खनन हो रहा था।