Blog

  • दोस्त की सर्विस रिवॉल्वर से चली गोली, पुलिस कर्मी की मौ’त

    नई दिल्ली :  इटावा जिला मुख्यालय के सिविल लाइन थाने में तैनात एक पुलिस उप निरीक्षक ने कथित तौर पर देर शाम अपने सहकर्मी की रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार वर्मा ने बताया कि नगर के सिविल लाइन थाने में तैनात उप निरीक्षक सत्येन्द्र वर्मा (32) ने देर शाम अपने निजी आवास में सहकर्मी की सर्विस रिवाल्वर से उस समय अपने आपको गोली मार ली। जब उसका सहकर्मी रिवाल्वर कमरे में छोड़कर शौचालय गया था। 

    उन्होंने बताया कि सत्येंद्र मूलरूप से हरदोई जिले का निवासी था और अपने पिता के निधन के बाद उसे नौकरी मिली थी। एसएसपी ने बताया कि दरोगा कुछ समय से अवसाद में था। उन्होंने कहा मामले की जांच की जा रही है।  एसएसपी ने बताया कि देर शाम सिविल लाइंस थाने में तैनात एसआई सत्येन्द्र वर्मा ने वृन्दावन कॉलोनी में अपने किराये के मकान में सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उनका परिवार शहर की वृन्दावन कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था।

    उनकी पत्नी सविता वर्मा ने पुलिस को बताया कि संजय दोपहर में काम से लौटे थे और काफी तनाव में थे। उसने उससे ज्यादा बात नहीं की और एक कमरे में जाकर लेट गया।   घर के काम में व्यस्त थी तभी मैंने गोली चलने की आवाज सुनी। मैंने पाया कि पति मुश्किल से सांस ले रहे थे और उनका सर्विस हथियार पास में ही पड़ा हुआ था। उन्होंने कहा कि पड़ोसियों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 

  • पंजाबः स्टेज पर डांस के दौरान हुए विवाद को लेकर मीडिया से सामने मॉडल ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    लुधियानाः समराला के गिल रिजोर्ट में स्टेज पर नाचती मॉडल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। जिसमें मॉडल का प्रोग्राम में व्यक्तियों के साथ विवाद हो गया। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मॉडल खुद मीडिया के सामने आई। जिसके बाद उसने इस मामले को लेकर अहम खुलासे किए। मॉडल सिमर संधू ने कहा कि वैसे तो वह हमेशा गलत इशारे करने के मामले को फेस करती रहती है। लेकिन यह पहली बार हुआ है कि जब किसी ने उसके साथ बदतमीजी की हो और वह ज्यादा हाईपर हो गई हो। सिमर संधू ने कहा कि इस प्रोग्राम के दौरान व्यक्ति उसे स्टेज से नीचे आकर प्रफोमेंस करने के लिए कह रहा है। संधू ने कहा कि वह स्टेज पर अकेली खड़ी थी, उसने स्टेज से नीचे आकर डांस करने से मना कर दिया।

    संधू ने कहा कि उक्त व्यक्ति पैसों के धौंस दिखा रहा था और कह रहा था कि अगर उसने नीचे आकर नहीं डांस करना तो वह चली जाए। इस दौरान वह स्टेज से वापिस भी चली गई थी। लेकिन कुछ देर पर स्टेज वाले लाडी ने उसे दोबारा बुलाया और स्टेज पर डांस करने के लिए कहा। जब वह दोबारा स्टेज पर आई तो वह फिर से उसे नीचे आकर डांस करने के लिए कहने लगा। संधू ने बताया कि उसने सिर्फ स्टेज पर ही डांस करना है। इसलिए ही वह दोबारा डांस करने के लिए आई है। इस दौरान एक व्यक्ति उससे नीचे आकर डांस करने की बात कर रहा था और वह उसे कह रही थी कि वह लड़की है और वह भी इंसान है। इस दौरान उसी व्यक्ति ने उस पर शराब से भरा गिलास फेंका। हालांकि गनीमत यह रही कि वह उसे नहीं लगा। जिसके बाद उन्होंने उसकी बाजू खींचनी शुरू कर दी।

    इस बात को लेकर वह हाईपर हो गई और उसने गालियां निकालनी शुरू कर दी। संधू ने कहा कि अगर वह शराब के नशे यह वारदात कर रहे है उस दौरान उनकी माताए और बहने भी वहां पर मौजूद रहते है वह उन पर क्यों नहीं हमला करते। संधू ने कहा कि उनके प्रोग्राम के दौरान कोई सिक्योरिटी नहीं है, वह खुद ही अपनी जिम्मेदारी है। संधू ने कहा कि शायद कुछ लोग यह समझते है कि हमारी कोई मजबूरी है। वहीं संधू ने कहा कि उनके ग्रुप के लोगों ने कहा कि वह चुप रहे क्योंकि उन्होंने पैसे लेने है। संधू ने कहा कि इस मामले में उसने समराला थाने में शिकायत दे दी है। 

    बता दें कि मॉडल संधू का स्टेज पर प्रोग्राम के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो जाता है। जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ जाता है कि मॉडल गुस्से में आकर गालियां निकालना शुरू कर देती है। हालांकि इस विवाद के दौरान दोनों पक्षों के लोग आकर दोनों को समझा ने की कोशिश कर रहे है। वहीं मॉडल को स्टेज से नीचे ले जाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर चश्मे वाला नौजवान कुछ स्टेज पर मॉडल की ओर मारता हुआ दिखाई दे रहा है। कहा कि मॉडल को कुछ ऐसा कहा गया जिसके बाद वह भड़कती हुई उस नौजवान को कहने लगी कि घर में तेरी बहन नहीं है क्या ? हालांकि इस दौरान एक नौजवान स्टेज में मॉडल के बाहों से पकड़ वहां लेकर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। 

  • वशिष्ठ पब्लिक स्कूल ऊना में 1 अप्रैल से नए सत्र का शुभारंभ

    ऊना/ सुशील पंडित: वशिष्ठ पब्लिक स्कूल ऊना में 1 अप्रैल से नए सत्र का शुभारंभ हुआ। अध्यापकों द्वारा सभी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। अध्यापकों द्वारा प्रेरणादायक टैग लगाकर बच्चों का स्वागत किया गया।नए सत्र की शुरुआत में पहले दो दिन सभी बच्चों के लिए वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न प्रकार की गतिविधियांँ करवाई जाऍगी। स्कूल के चेयरमैन सतपाल वशिष्ट ने नए सत्र की शुरुआत पर अध्यापकों, बच्चों और अभिभावकों को बधाई दी। स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ट ने कहा कि नए सत्र में हम शिक्षा की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए और नये आयाम हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने बच्चों को नैतिक शिक्षा और अनुशासन के बारे में बताया, उन्होंने छात्रों और अध्यापकों का हार्दिक स्वागत किया।
  • पंजाबः 6 दिन बंद रहेंगे सरकारी स्कूल-दफ्तर

    मोहालीः पंजाब सरकार द्वारा जारी लिस्ट के मुताबिक अप्रैल माह में 6 दिन सरकारी स्कूल और दफ्तर बंद रहेंगे। दरअसल सरकार द्वारा जारी साल 2024 की छुट्टियों की सूची जारी के मुताबिक अप्रैंल के महीने रामनवमी, बैसाखी जैसे त्योहारों की धूम रहेगी। ऐसे में सरकार द्वारा सरकारी छुट्टियां घोषित की गई है। जिसमें 8, 11, 13, 14, 17, 21 अप्रैल शामिल है। देखें लिस्ट

  • पंजाबः स्कूल से घर लौट रही टीचर पर गिरा पेड़, लगा लंबा जाम

    मुकेरियां: टांडा-होशियारपुर रोड पर गांव पंडोरी के पास उस समय बड़ा हादसा होने से टल गया, जब सड़क को फोरलेन करने के चल रहे काम के दौरान एक बड़ा टाहली का पेड़ सड़क पर गिर गया। इस हादसे के दौरान ड्यूटी से घर लौट रही एक महिला टीचर अचानक चपेट में आ गई। सौभाग्य से, वह बच गया और उसे कोई चोट नहीं आई, लेकिन उसकी स्कूटी पेड़ से नीचे आ गई। स्थानीय लोगों ने इकट्ठे होकर उसकी स्कूटी को पेड़ के नीचे से निकाला। 

    हादसे की शिकार कुसम  महिला  टीचर निवासी टांडा  ने बताया कि वह सरकारी स्कूल कलौआ से अपनी ड्यूटी करके वापस लौट रही थी तभी अचानक यह पेड़ उसके ऊपर गिर गया। पेड़  गिरने से उनकी स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। टांडा-होशियारपुर मार्ग कुछ देर के लिए बंद रहा और यातायात की लंबी कतारें भी लग गईं। सड़क सुरक्षा बल के जवानों ने मौके पर पहुंचकर यातायात को नियंत्रित किया और सड़क को दोबारा बहाल किया।

    इस मौके पर स्थानीय लोगों ने पेड़ काटने वाली कंपनी के खिलाफ अपना विरोध जताया और कहा कि पेड़ काटने के चल रहे काम के संबंध में कंपनी की ओर से कोई सूचना बोर्ड नहीं लगाया गया था और जब पेड़ गिरा तो सड़क पर कोई कर्मचारी तैनात नहीं था, जिसके कारण यह हादसा हो गया। लोगों की मांग है कि चल रहे काम के लिए उचित बोर्ड लगाए जाएं ताकि आगे कोई हादसा न हो सके।

  • डंपर और बाइक की भीषण टक्कर, 3 की मौ’त

    जोधपुर : डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार 3 युवकों की मौत हो गई। तीनों युवक आपस में रिश्तेदार थे। मृतकों की पहचान राणाराम मिरासी (20) पुत्र लूणाराम, प्रवीण (20) पुत्र राजू शेरगढ़ और रिश्तेदार फारुख (17) पुत्र सदीक के तौर पर हुई है। शीतलाष्टमी पर छुट्‌टी के चलते तीनों एक ही बाइक पर सुबह बाजार जा रहे थे। घर से 100 मीटर दूर एक बजरी के डंपर को ओवरटेक करने के दौरान बाइक स्लिप होकर डंपर के नीचे आ गई।

    हादसा सोमवार सुबह 7:45 बजे जोधपुर के सालावास गांव के शिकारपुरा रोड पर हुआ। विवेक विहार थाना इंचार्ज जितेंद्र सिंह ने बताया कि जोधपुर के सालावास गांव निवासी राणाराम मिरासी  के घर उसका फुफेरा भाई प्रवीण, एक और रिश्तेदार फारुख सालावास आए हुए थे।सोमवार सुबह राणाराम, प्रवीण और फारुख एक बाइक पर बाजार से खरीदारी करने जा रहे थे। घर से 100 मीटर दूर शिकारपुरा रोड पर आगे चल रहे डंपर को ओवरटेक करने के प्रयास में बाइक स्लिप हो गई।

    तीनों युवक डंपर की पिछले टायर के नीचे आ गए। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ड्राइवर मौके से डंपर भगा ले गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों युवकों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। लोगों ने गांव से गुजरने वाले बजरी के डंपर को लेकर विरोध जताया।

  • पंजाबः विवादों में फंसा मशहूर गायक jazzy-B, जन्मदिन पर नोटिस हुआ जारी 

    मोहालीः पंजाबी सिंगर जैजी बी विवादों में फंसते हुए नजर आ रहे है। दरअसल, जैजी बी नए गाने को लेकर विवादों में फंस गए। जिसके चलते जैजी बी को उनके जन्मदिन पर कानूनी नोटिस जारी किया गया है। ये नोटिस उन्हें पंजाब राज्य महिला आयोग की तरफ से भेजा गया है। जारी नोटिस के मुताबिक उन्हें एक सप्ताह के अंदर-अंदर अपना पक्ष ई-मेल के माध्यम से भेजने को कहा गया है। जिसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की जाएगी। दरअसल, जैजी-बी का बीते महीने ही गीत मड़क शकीनां दी को लॉन्च किया था। पंजाबी गीत को जीत कद्दोंवाला ने लिखा है।

    जीत कद्दोंवाला को भी इस गीत के लिए साथ ही नोटिस भेजा गया है। गीत में महिलाओं के बारे में अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है। इसमें महिलाओं की तुलना भेड़ के साथ की गई है। नोटिस में साफ लिखा गया है कि मड़क शकीनां दी गीत सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे जैजी-बी की तरफ से गाया गया और उसके लेखक जीत कद्दोंवाला है। इसमें महिलाओं के लिए भेड़ शब्द का प्रयोग किया गया है। समाज में महिलाओं के लिए ये बहुत ही अपमानजनक शब्द है और इसके साथ समाज में अच्छा संदेश नहीं जाएगा।नोटिस में कहा गया है कि चेयरपर्सन पंजाब राज्य महिला आयोग की तरफ से इस गीत पर कार्रवाई के लिए सुओ-मोटो लिया गया है। नोटिस मिलने के एक सप्ताह के अंदर ही जैजी-बी और राइटर जी कद्दोंवाल को इसका जवाब भेजना है।

  • पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 5वीं कक्षा का रिजल्ट किया घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी

    मोहालीः पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड आज पंजाब में कक्षा 5वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों का इंतजार को खत्म करते हुए नतीजों की घोषणा कर दी है। 5वीं कक्षा का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.84 रहा। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.86% और लड़कों का 99.81% रहा। छात्रों की सुविधा के लिए आधिकारिक वेबसाइट http://www.pseb.ac.in पर नतीजों के लिंक को अपलोड करके एक्टिव कर दिया गया है।

    PSEB कक्षा 5वीं की परीक्षा में कुल 1,44,653 छात्राएं उपस्थित हुए थे, जिनमें से 1,44,454 99.86 प्रतिशत के उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ सफलतापूर्वक उत्तीर्ण हुए। इसी तरह, कुल 1,61,767 लड़के परीक्षा में शामिल हुए और 1,61,468 ने सफलतापूर्वक परीक्षा उत्तीर्ण की, जिससे उत्तीर्ण प्रतिशत 99.81 प्रतिशत हो गया।

  • बड़ी खबरः पानी के टैरिफ और गारबेज कलेक्शन में हुई बढ़ोतरी

    चंडीगढ़ः 1 अप्रैल यानी आज से वित्त वर्ष बदलने के साथ ही चंडीगढ़ में पानी और गारबेज कलेक्शन चार्ज बढ़ गया है। पानी के साथ ही गारबेज कलेक्शन चार्ज भी अब पांच प्रतिशत बढ़ गया है। पानी के टैरिफ की हर स्लैब में पांच फीसदी की बढ़ोतरी हो गई है। इन दोनों का चार्ज बिल में पांच-पांच प्रतिशत बढ़कर आएगा। अभी 0-15 किलोलीटर पानी पर 3.15 रुपये खर्च आता है जो बढ़कर 3.30 रुपये प्रति किलोलीटर हो गया है। 60 केएल से अधिक पर 22.05 रुपये प्रति केएल खर्च बिल में जुड़ेगा। हालांकि पांच प्रतिशत की वृद्धि बहुत बड़ी नहीं है। कम पानी खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को मामूली अतिरिक्त खर्च वहन करना होगा। जैसे पहली 0-15 किलोलीटर की स्लैब में 15 पैसे की बढ़ोतरी से तीन से पांच रुपये ही अधिक चुकाने होंगे।

    मेयर कुलदीप कुमार ने सेक्रेटरी लोकल गवर्नमेंट को पानी के रेट नहीं बढ़ाने के लिए पत्र लिखा था। हालांकि महंगाई को देखते हुए वाटर टैरिफ लागू करते समय ही सालाना पांच प्रतिशत की वृद्धि का नियम बनाया गया है। इस वजह से रेट बढ़ गए हैं। वार्षिक बढ़ोतरी नियम के कारण पहली अप्रैल से गारबेज कलेक्शन चार्ज भी सभी केटेगरी में पांच प्रतिशत तक बढ़ गया है। दो मरला तक के घरों का गारबेज कलेक्शन चार्ज 52.5 रुपये से बढ़कर 55.12 रुपये हो गया है। दो मरला से 10 मरला तक के घरों का चार्ज 105 रुपये से बढ़कर 110.25 रुपये बिल में जुड़ेगा। 10 मरला से एक कनाल तक के घरों को अब 210 की जगह 220.5 रुपये अदा करने होंगे। इसी तरह से एक कनाल से दो कनाल तक के घरों का खर्च अब 262.5 की जगह 275.6 रुपये हो गया है। इसी तरह से दो कनाल से अधिक एरिया के घरों को 367.5 रुपये की जगह पहली अप्रैल से 385.8 रुपये गारबेज कलेक्शन चार्ज हो गया है।

    राहत की बात यह है कि अप्रैल में पानी की तरह बिजली के रेट नहीं बढ़ेंगे। इसका कारण यह है कि इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट को टैरिफ रिवाइज्ड के लिए ज्वाइंट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (जेईआरसी) के सामने पहले पिटिशन दाखिल करनी होती है। फिर इस पिटिशन पर जेईआरसी के चेयरपर्सन जन सुनवाई के लिए चंडीगढ़ आते हैं। लोगों के सुझाव और शिकायतें दर्ज करने के बाद जेईआरसी ही बिजली का टैरिफ बढ़ाने या नहीं बढ़ाने पर निर्णय देता है। इस बार कोड ऑफ कंडक्ट लगने की वजह से विभाग पिटिशन ही फाइल नहीं कर पाया। अब तो चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद ही नए टैरिफ पर बात होगी। तब तक पुराना टैरिफ ही नए वित्त वर्ष में लागू रहेगा।

  • पंजाब : धार्मिक स्थल की जमीन को लेकर मामला गर्माया, देखें वीडियो

    अमृतसर : अमर शहीद बाबा मोती राम मेहरा मौरियल चैरिटेबल ट्रस्ट ने फतेहगढ़ साहिब में एक गुरुद्वारा साहिब की जमीन 53 लाख में खरीदी, जिसकी रजिस्ट्री उन्होंने बहुत कम पैसे में कर ली। लेकिन इसके बाद ट्रस्ट के एक सदस्य ने पुलिस को सूचना दे दी। ट्रस्ट के सदस्यों ने कम पैसे में जमीन खरीदकर ट्रस्ट के साथ धोखाधड़ी की। जिसके बाद ट्रस्ट के कुछ सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

    इस बारे में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अमर शहीद बाबा मोती राम मेहरा मौरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के नेता लखमीर सिंह ने कहा कि उन्होंने पांच सदस्यीय कमेटी बनाकर अपने स्तर पर इसकी जांच की। वहीं जांच में यह बात सामने आई कि यह जमीन ट्रस्ट ने 53 लाख रुपये में खरीदी थी और जिस व्यक्ति से जमीन खरीदी गई थी, उसे केवल 53 लाख रुपये ही दिए गए थे।

    लेकिन ट्रस्ट को कोई फायदा हो इसके लिए ट्रस्ट ने अपना रजिस्ट्रेशन कम पैसों में नेताओं द्वारा करवाई गई है। हालांकि ट्रस्ट ने किसी भी तरह से कोई धोखाधड़ी नहीं की है, साथ ही उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के जो सदस्य कह रहे हैं कि ट्रस्ट के साथ धोखाधड़ी हुई है वे मुझसे संपर्क करें और मैं बैठकर मामले का समाधान कर सकता हूं।