Blog

  • डंपर और बाइक की भीषण टक्कर, 3 की मौ’त

    जोधपुर : डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार 3 युवकों की मौत हो गई। तीनों युवक आपस में रिश्तेदार थे। मृतकों की पहचान राणाराम मिरासी (20) पुत्र लूणाराम, प्रवीण (20) पुत्र राजू शेरगढ़ और रिश्तेदार फारुख (17) पुत्र सदीक के तौर पर हुई है। शीतलाष्टमी पर छुट्‌टी के चलते तीनों एक ही बाइक पर सुबह बाजार जा रहे थे। घर से 100 मीटर दूर एक बजरी के डंपर को ओवरटेक करने के दौरान बाइक स्लिप होकर डंपर के नीचे आ गई।

    हादसा सोमवार सुबह 7:45 बजे जोधपुर के सालावास गांव के शिकारपुरा रोड पर हुआ। विवेक विहार थाना इंचार्ज जितेंद्र सिंह ने बताया कि जोधपुर के सालावास गांव निवासी राणाराम मिरासी  के घर उसका फुफेरा भाई प्रवीण, एक और रिश्तेदार फारुख सालावास आए हुए थे।सोमवार सुबह राणाराम, प्रवीण और फारुख एक बाइक पर बाजार से खरीदारी करने जा रहे थे। घर से 100 मीटर दूर शिकारपुरा रोड पर आगे चल रहे डंपर को ओवरटेक करने के प्रयास में बाइक स्लिप हो गई।

    तीनों युवक डंपर की पिछले टायर के नीचे आ गए। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ड्राइवर मौके से डंपर भगा ले गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों युवकों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। लोगों ने गांव से गुजरने वाले बजरी के डंपर को लेकर विरोध जताया।

  • पंजाबः विवादों में फंसा मशहूर गायक jazzy-B, जन्मदिन पर नोटिस हुआ जारी 

    मोहालीः पंजाबी सिंगर जैजी बी विवादों में फंसते हुए नजर आ रहे है। दरअसल, जैजी बी नए गाने को लेकर विवादों में फंस गए। जिसके चलते जैजी बी को उनके जन्मदिन पर कानूनी नोटिस जारी किया गया है। ये नोटिस उन्हें पंजाब राज्य महिला आयोग की तरफ से भेजा गया है। जारी नोटिस के मुताबिक उन्हें एक सप्ताह के अंदर-अंदर अपना पक्ष ई-मेल के माध्यम से भेजने को कहा गया है। जिसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की जाएगी। दरअसल, जैजी-बी का बीते महीने ही गीत मड़क शकीनां दी को लॉन्च किया था। पंजाबी गीत को जीत कद्दोंवाला ने लिखा है।

    जीत कद्दोंवाला को भी इस गीत के लिए साथ ही नोटिस भेजा गया है। गीत में महिलाओं के बारे में अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है। इसमें महिलाओं की तुलना भेड़ के साथ की गई है। नोटिस में साफ लिखा गया है कि मड़क शकीनां दी गीत सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे जैजी-बी की तरफ से गाया गया और उसके लेखक जीत कद्दोंवाला है। इसमें महिलाओं के लिए भेड़ शब्द का प्रयोग किया गया है। समाज में महिलाओं के लिए ये बहुत ही अपमानजनक शब्द है और इसके साथ समाज में अच्छा संदेश नहीं जाएगा।नोटिस में कहा गया है कि चेयरपर्सन पंजाब राज्य महिला आयोग की तरफ से इस गीत पर कार्रवाई के लिए सुओ-मोटो लिया गया है। नोटिस मिलने के एक सप्ताह के अंदर ही जैजी-बी और राइटर जी कद्दोंवाल को इसका जवाब भेजना है।

  • पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 5वीं कक्षा का रिजल्ट किया घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी

    मोहालीः पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड आज पंजाब में कक्षा 5वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों का इंतजार को खत्म करते हुए नतीजों की घोषणा कर दी है। 5वीं कक्षा का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.84 रहा। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.86% और लड़कों का 99.81% रहा। छात्रों की सुविधा के लिए आधिकारिक वेबसाइट http://www.pseb.ac.in पर नतीजों के लिंक को अपलोड करके एक्टिव कर दिया गया है।

    PSEB कक्षा 5वीं की परीक्षा में कुल 1,44,653 छात्राएं उपस्थित हुए थे, जिनमें से 1,44,454 99.86 प्रतिशत के उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ सफलतापूर्वक उत्तीर्ण हुए। इसी तरह, कुल 1,61,767 लड़के परीक्षा में शामिल हुए और 1,61,468 ने सफलतापूर्वक परीक्षा उत्तीर्ण की, जिससे उत्तीर्ण प्रतिशत 99.81 प्रतिशत हो गया।

  • बड़ी खबरः पानी के टैरिफ और गारबेज कलेक्शन में हुई बढ़ोतरी

    चंडीगढ़ः 1 अप्रैल यानी आज से वित्त वर्ष बदलने के साथ ही चंडीगढ़ में पानी और गारबेज कलेक्शन चार्ज बढ़ गया है। पानी के साथ ही गारबेज कलेक्शन चार्ज भी अब पांच प्रतिशत बढ़ गया है। पानी के टैरिफ की हर स्लैब में पांच फीसदी की बढ़ोतरी हो गई है। इन दोनों का चार्ज बिल में पांच-पांच प्रतिशत बढ़कर आएगा। अभी 0-15 किलोलीटर पानी पर 3.15 रुपये खर्च आता है जो बढ़कर 3.30 रुपये प्रति किलोलीटर हो गया है। 60 केएल से अधिक पर 22.05 रुपये प्रति केएल खर्च बिल में जुड़ेगा। हालांकि पांच प्रतिशत की वृद्धि बहुत बड़ी नहीं है। कम पानी खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को मामूली अतिरिक्त खर्च वहन करना होगा। जैसे पहली 0-15 किलोलीटर की स्लैब में 15 पैसे की बढ़ोतरी से तीन से पांच रुपये ही अधिक चुकाने होंगे।

    मेयर कुलदीप कुमार ने सेक्रेटरी लोकल गवर्नमेंट को पानी के रेट नहीं बढ़ाने के लिए पत्र लिखा था। हालांकि महंगाई को देखते हुए वाटर टैरिफ लागू करते समय ही सालाना पांच प्रतिशत की वृद्धि का नियम बनाया गया है। इस वजह से रेट बढ़ गए हैं। वार्षिक बढ़ोतरी नियम के कारण पहली अप्रैल से गारबेज कलेक्शन चार्ज भी सभी केटेगरी में पांच प्रतिशत तक बढ़ गया है। दो मरला तक के घरों का गारबेज कलेक्शन चार्ज 52.5 रुपये से बढ़कर 55.12 रुपये हो गया है। दो मरला से 10 मरला तक के घरों का चार्ज 105 रुपये से बढ़कर 110.25 रुपये बिल में जुड़ेगा। 10 मरला से एक कनाल तक के घरों को अब 210 की जगह 220.5 रुपये अदा करने होंगे। इसी तरह से एक कनाल से दो कनाल तक के घरों का खर्च अब 262.5 की जगह 275.6 रुपये हो गया है। इसी तरह से दो कनाल से अधिक एरिया के घरों को 367.5 रुपये की जगह पहली अप्रैल से 385.8 रुपये गारबेज कलेक्शन चार्ज हो गया है।

    राहत की बात यह है कि अप्रैल में पानी की तरह बिजली के रेट नहीं बढ़ेंगे। इसका कारण यह है कि इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट को टैरिफ रिवाइज्ड के लिए ज्वाइंट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (जेईआरसी) के सामने पहले पिटिशन दाखिल करनी होती है। फिर इस पिटिशन पर जेईआरसी के चेयरपर्सन जन सुनवाई के लिए चंडीगढ़ आते हैं। लोगों के सुझाव और शिकायतें दर्ज करने के बाद जेईआरसी ही बिजली का टैरिफ बढ़ाने या नहीं बढ़ाने पर निर्णय देता है। इस बार कोड ऑफ कंडक्ट लगने की वजह से विभाग पिटिशन ही फाइल नहीं कर पाया। अब तो चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद ही नए टैरिफ पर बात होगी। तब तक पुराना टैरिफ ही नए वित्त वर्ष में लागू रहेगा।

  • पंजाब : धार्मिक स्थल की जमीन को लेकर मामला गर्माया, देखें वीडियो

    अमृतसर : अमर शहीद बाबा मोती राम मेहरा मौरियल चैरिटेबल ट्रस्ट ने फतेहगढ़ साहिब में एक गुरुद्वारा साहिब की जमीन 53 लाख में खरीदी, जिसकी रजिस्ट्री उन्होंने बहुत कम पैसे में कर ली। लेकिन इसके बाद ट्रस्ट के एक सदस्य ने पुलिस को सूचना दे दी। ट्रस्ट के सदस्यों ने कम पैसे में जमीन खरीदकर ट्रस्ट के साथ धोखाधड़ी की। जिसके बाद ट्रस्ट के कुछ सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

    इस बारे में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अमर शहीद बाबा मोती राम मेहरा मौरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के नेता लखमीर सिंह ने कहा कि उन्होंने पांच सदस्यीय कमेटी बनाकर अपने स्तर पर इसकी जांच की। वहीं जांच में यह बात सामने आई कि यह जमीन ट्रस्ट ने 53 लाख रुपये में खरीदी थी और जिस व्यक्ति से जमीन खरीदी गई थी, उसे केवल 53 लाख रुपये ही दिए गए थे।

    लेकिन ट्रस्ट को कोई फायदा हो इसके लिए ट्रस्ट ने अपना रजिस्ट्रेशन कम पैसों में नेताओं द्वारा करवाई गई है। हालांकि ट्रस्ट ने किसी भी तरह से कोई धोखाधड़ी नहीं की है, साथ ही उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के जो सदस्य कह रहे हैं कि ट्रस्ट के साथ धोखाधड़ी हुई है वे मुझसे संपर्क करें और मैं बैठकर मामले का समाधान कर सकता हूं।

  • लिव इन रिलेशन का खौफनाक अंत, जाने मामला

    देहरादूनउत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक शख्स ने अपनी लिव-इन पार्टनर की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या करने का मामला सामने आया है, इतना ही नहीं शख्स ने शव को बाहरी इलाके के जंगल में भी फेंक दिया।

    पुलिस ने बताया कि राशिद पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले का रहने वाला था और अपनी पार्टनर पर शक करता था, जिसकी वजह से उससे झगड़ा करता रहता था। राशिद और शेहनूर देहरादून की संस्कृति लोक कॉलोनी में रहते थे। जिस दिन राशिद ने वारदात को अंजाम दिया, उस दिन दोनों में तीखी बहस हुई थी, जिसके बाद शहनूर की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने शव को एक बैग में डाला और आशारोड़ी इलाके के जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

  • अरविंद केजरीवाल की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट का आया फैसला 

    नई दिल्लीः आबकारी घोटाला से जुड़े मनी लांन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज सोमवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उन्हें 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सीएम केजरीवाल के वकील ने कोर्ट से ईडी की 15 दिनों की न्यायिक हिरासत के दौरान तीन किताबें पढ़ने की अनुमति मांगी है। दिल्ली सीएम ने जिन तीन किताबों को पढ़ने की अनुमति मांगी है, उनमें भगवद्गीता, रामायण और नीरजा चौधरी की ‘हाऊ प्राइमिनिटर्स डिसाइड’ शामिल है।

    ईडी केजरीवाल को कोर्ट से सीधे तिहाड़ जेल लेकर जाएगी। वह जेल नंबर 3, 5, 8 में से किसी एक में रखे जा सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि अभी तक आबकारी से जुड़े नेताओं को एक जेल में रखने के बजाय अलग अलग जेलों में रखे जाने का चलन रहा है। अभी जेल मुख्यालय में डीजी, डीआईजी , एआइजी सभी मौजूद हैं। रिमांड अवधि समाप्त होने पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने सोमवार को केजरीवाल को राउज एवेन्यू की विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा के समक्ष पेश किया। इससे पहले अदालत ने 28 मार्च को केजरीवाल की चार दिन की रिमांड बढ़ा दी थी। साथ ही यह भी सवाल है कि क्या ईडी के बाद अब सीबीआई उन्हें रिमांड पर लेने के लिए अदालत के समक्ष आवेदन दाखिल करेगी।

    इससे पहले 21 मार्च को गिरफ्तार किए गए केजरीवाल को ईडी ने 22 मार्च को अदालत में पेश किया था और अदालत ने केजरीवाल को छह दिन की ईडी कस्टडी में भेज दिया था। ईडी का आरोप है कि आबकारी नीति में बदलाव के बदले केजरीवाल ने दक्षिण समूह के शराब व्यापारियों से 100 करोड़ रुपये की रिश्वत की मांग की थी और उक्त धनराशि का इस्तेमाल गोवा व पंजाब विधानसभा में खर्च किया गया था। ईडी की गिरफ्तारी व ईडी कस्टडी को केजरीवाल ने हाई कोर्ट में चुनौती है और मामले पर तीन अप्रैल को सुनवाई होनी है। इस मामले में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह पहले से न्यायिक हिरासत में जेल में हैं। 

  • पंजाबः तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौ+त

    मोगाः कस्बा कोट इसे खां से बड़ी खबर सामने आई है। जहां गांव मनावा निवासी एक व्यक्ति की बोलेरो कैम्पर की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सेवक सिंह के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि सेवक सिंह बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में बोलेरो कैम्पर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में सेवक सिंह के सिर में गंभीर चोट आई। जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।

    वहीं जांच अधिकारी नच्छतर सिंह ने बताया कि गांव निवासी मक्खन सिंह पुत्र प्रीतम सिंह ने थाने में बयान दर्ज कराते हुए बताया कि उसका भाई सेवक सिंह और गुरविंदर सिंह अपनी मोटर साइकिल पर सवार होकर कस्बा कोट इसे खां से अपने घर वापस लौट रहे थे। इश दौरान रास्ते में एक तेज रफ्तार बोलेरो कैम्पर ने मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर बोलेरे कैम्पर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

  • पंजाबः बस स्टैंड पर मचा हड़कंप, मेज से बच्चे का श+व बरामद 

    मानसाः बस स्टैंड से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, बस स्टैंड पर उस समय सनसनी फैल गई जब एक मेज पर 10 वर्षीय बालक की शव मिला। बताया जाता है कि अज्ञात व्यक्ति बच्चे के शव को मेज पर रखकर फरार हो गए। मृतक बच्चे की पहचान नहीं हो सकी है। मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मानसा में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, बस स्टैंड पर एक 10 साल के गुरुसिख बच्चे की लाश को अज्ञात व्यक्ति बस स्टैंड की मेज पर रखकर फरार हो गए है।

    घटना करीब 11 बजे की बताई जा रही है। लोगों का कहना है कि यहां पर कुछ लोग बैठे हुए थे जिनके साथ दो महिलाएं और एक पुरुष था। उनसे पहले मेज के आसपास कोई नहीं था। जब वह व्यक्ति यहां से चले गए तब पता चला कि यहां एक बच्चे की लाश पड़ी हुई है। लोगों ने बताया कि यह बहुत ही शर्मसार कर देने वाली घटना है जिन लोगों ने भी इस घटना को अंजाम दिया है उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। मामले की जानकारी मानसा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस बस स्टैंड के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

  • पंजाबः कल से 2 टोल प्लाजा होंगे बंद

    लुधियानाः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ऐलान किया कि लुधियाना-बरनाला स्टेट हाईवे पर बने 2 टोल प्लाजा को 2 अप्रैल से बंद कर दिया जाएगा। सीएम ने कहा कि रियायत अवधि खत्म होने के कारण रकबा (लुधियाना में मुल्लांपुर के पास) और मेहल कलां (बरनाला के पास) टोल प्लाजा 2 अप्रैल को अपना परिचालन बंद कर देंगे। बता दें कि लुधियाना जिले में स्थित दाखा-हलवारा-रायकोट-बरनाला स्टेट हाईवे 57.94 किलोमीटर लंबा है। पंजाब सरकार ने राजमार्ग को बेहतर बनाने के लिए 2007 में बनाओ, चलाओ और हस्तांतरित करो (बीओटी) योजना को मंजूरी दी थी। इस परियोजना के लिए रोहन राजदीप टोलवेज लिमिटेड के साथ 17 सालों के लिए एक समझौता किया था। 

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि टोल कंपनी ने कोविड महामारी और किसानों के आंदोलन का हवाला देते हुए टोल परिचालन 448 दिन बढ़ाने का अनुरोध किया था, लेकिन पंजाब सरकार ने इसे अस्वीकार कर दिया। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “दोनों टोल प्लाजा अपना परिचालन बंद कर देंगे और जनता से कोई टोल नहीं वसूलेंगे।” उन्होंने कहा कि उनकी सरकार पूंजीपतियों को अनुचित लाभ देने के लिए नहीं हैं और टोल परिचालन अवधि खत्म होने के बाद किसी को भी आम जनता को लूटने की अनुमति नहीं दी जाएगी। गौरतलब है कि मान सरकार पिछले दो सालों में राज्य के विभिन्न स्थानों पर 10 टोल प्लाजा को बंद कर चुकी है।

    बता दें कि पिछले साल 5 जुलाई को भी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मोगा के सिंहवाला के चांद पुराना के पास मोगा-कोटकपूरा रोड पर स्थित टोल प्लाजा को बंद करने की घोषणा की थी। इसके पहले 12 अप्रैल 2023 को भगवंत मान ने समाना-पातरन मार्ग पर टोल प्लाजा बंद करने की घोषणा की थी। फिर 1 अप्रैल 2023 को भी कीरतपुर साहिब-नांगल-ऊना रोड पर एक टोल प्लाजा को सीएम मान ने बंद कराया था। इसी तरह आज के ऐलान के बाद भगवंत मान ने अपनी सरकार में 12 टोल प्लाजा बंद करवा दिए हैं।