Blog

  • सड़क के बीच रेहड़ी लगाने वाले पर केस

    सड़क के बीच रेहड़ी लगाने वाले पर केस

    ऊना/सुशील पंडित: चिंतपूर्णी बाजार में सड़क पर अतिक्रमण करके रेहड़ी लगाने वाले एक व्यक्ति पर चिंतपूर्णी थाने में मामला दर्ज हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जब पुलिस की एक टीम लिफ्ट के पास मौजूद थी तब हरिहर पुत्र राम लाल निवासी हरदोई उत्तर प्रदेश ने अपनी रेहड़ी फड़ी सड़क पर लगा रखी थी जिससे आने जाने वाले श्रद्धालुओं और वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 283 के तहत मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 
  • पंजाबः संयुक्त किसान मोर्चे की महा रैली में शामिल होने के लिए सैंकडो किसान हुए रवाना, देखें वीडियो

    मोगाः किसानों द्वारा केंद्र सरकार से अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए आज संयुक्त किसान मोर्चे की 18 किसान यूनियन की ओर से पंजाब के बरनाला में महा पंचायत का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे पंजाब के इलावा दूसरे राज्यों से किसान पहुंच रहें है। वहीं मोगा से भी सैकड़े किसान आज बरनाला के लिए रवाना हुए हैं। वही किसानों ने कहा कि आज बरनाला में होने वाली महा पंचायत को लेकर सरकार को चेतावनी दी गई है। उन्होंने कहा कि अगर अब भी केंद्र सरकार ने हमारी मांग पूरी नहीं की तो 13 फरवरी को पंजाब भर के किसान दिल्ली की ओर रवाना होंगे और वहा पर प्रदर्शन करेंगे।

    उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को हमेशा दबाने की कोशिश करती है। किसानों ने कहा कि पंजाब में बिजली के चिप वाले मीटर न लगाए जाए। दिल्ली में शहीद हुए किसानों के परिवारों को जिनको अभी तक मुआवजा नहीं मिला वह दिया जाए और पारिवारिक मेंबर को नौकरी दी जाए। वहीं बाढ़ पीड़ित किसानों का मुआवजा दिया जाए और फसलों पर एमएसपी लागू की जाए। उन्होंने कहा कि अन्य जो भी पुरानी मांगे वह अभी तक पूरी नहीं हुई उनको भी जल्द पूरा किया जाए।

  • मृतक चालक पर केस दर्ज

    मृतक चालक पर केस दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित:गगरेट में शुक्रवार को हुए ट्रैक्टर हादसे में मारे गए चालक के विरुद्ध लापरवाही से गाड़ी चलाने और गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रेम पुत्र राधे श्याम निवासी सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश ने गगरेट थाने में दी शिकायत में कहा है कि शुक्रवार को शाम 5ः30 के करीब वह अंबोटा स्थित ईंट के भट्टे से ट्रैक्टर में कच्ची ईंटे भरकर भंजाल के अन्य भट्टे पर जा रहा था। उक्त ट्रैक्टर को राकेश कुमार चला रहा था। जब ट्रैक्टर होटल सवेरा शिवबाड़ी के निकट पहुंचा तो चालक ने ट्रैक्टर के ऊपर अपना नियंत्रण खो दिया। जिससे ट्रैक्टर पुल से नीचे जा गिरा। इस हादसे में चालक की मौत हो गई। पुलिस ने अब मृतक चालक के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 279 और 304ए के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

  • पंजाबः भारतीय किसान यूनियन की सरकार को चेतावनी, लगाएंगे पक्का मोर्चा

    चंडीगढ़ः किसानों ने प्रशासन को चेतावनी दे दी है। उनका कहना है कि अगर चंडीगढ़ प्रशासन मोर्चा लगाने के लिए जगह नहीं देता है, तो हम पंजाब के पानी की रक्षा के लिए 18 जनवरी को चंडीगढ़ में पक्का मोर्चा लगाएंगे। किसान भवन में पांच किसान संगठनों ने बैठक के दौरान 18 जनवरी से शुरू होने वाले धरने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में भारतीय किसान यूनियन (राजेवाल), एआइकेएफ, किसान संघर्ष कमेटी, भारतीय किसान यूनियन (मानसा) व आजाद किसान संघर्ष कमेटी शामिल थी।

    भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के अध्यक्ष बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि हम अपना हक मांग रहे हैं और अब हम दिल्ली संघर्ष की तर्ज पर ये स्थायी मोर्चे स्थापित करेंगे बलबीर सिंह राजेवाल, परेम सिंह भंगू, कंवलप्रीत सिंह पन्नू, बौघ सिंह मानसा और हरजिंदर सिंह टांडा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बहाने पंजाब के पानी को लूटने के लिए एक-दूसरे से मिलीभगत कर रहे हैं। किसान नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार के हस्तक्षेप को आमंत्रित करने के लिए पुनर्गठन अधिनियम, 1966 की धारा 78, 79 और 80 को बेईमानी से जोड़ा गया है। इसलिए इन धाराओं को निरस्त किया जाना चाहिए। नदी जल के संबंध में पिछले सभी समझौतों की समीक्षा की जानी चाहिए क्योंकि वे अवैध और असंवैधानिक हैं। किसानों ने कहा कि चंडीगढ़ को पंजाब में स्थानांतरित कर दिया जाए क्योंकि पुनर्गठन अधिनियम के तहत हरियाणा को अपनी राजधानी स्थापित करने के लिए पांच साल का समय दिया गया है।

    लेकिन 57 साल बाद भी केंद्र ने चंडीगढ़ का मसला अनसुलझा रखा है। इस मुद्दे को सुलझाने के लिए ट्रिब्यूनल गठित करने, एसवाईएल की जगह वाईएसएल की मांग करने और सुप्रीम कोर्ट में पंजाब के मामले को प्रभावी ढंग से पेश नहीं करने के लिए राज्य सरकार की आलोचना की।  यदि उनकी मांगों पर संविधान के अनुसार सहानुभूतिपूर्वक विचार नहीं किया गया तो 18 जनवरी को इन मांगों के समाधान के लिए चंडीगढ़ में पक्का मोर्चा लगाया जाएगा। राजेवाल ने कहा कि चूंकि पानी राज्यों की सूची की प्रविष्टि संख्या 17 पर सूचीबद्ध एक राज्य का विषय है, इसलिए केंद्र के पास कोई कार्यकारी आदेश पारित करने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है। इसके अलावा एमएसपी, स्वामीनाथन रिपोर्ट व लखीमपुर खीरी के आरोपितों की सजा को लेकर चर्चा की गई।

  • ट्राई लेने निकला नौसरबाज बाइक ले उड़ा

    ट्राई लेने निकला नौसरबाज बाइक ले उड़ा

    ओएलएक्स पर सामान बेचने खरीदने वाले सावधान

    ऊना/सुशील पंडित: यदि कोई अनजान व्यक्ति आपकी मोटरसाइकिल चलाकर देखना चाहता है तो उसे कदापि बाइक की चाबी न सौंपें। ऊना के एक व्यक्ति के साथ ऐसा ही कुछ हुआ और उसकी पल्सर बाइक चोर उड़ा ले गए। मामला ऊना तहसील के अबादा बराना गांव का है। यहां रहने वाले फरियाद पुत्र महबूब ने पुराना सामान बेचने खरीदने वाली वेबसाइट ओएलएक्स पर पल्सर मोटरसाइकिल का विज्ञापन छापा था।उसने ओएलएक्स पर बाइक की फोटो और अपना पता व फोन नंबर दिया हुआ था।

    फरियाद ने सदर थाने को दी शिकायत में कहा है कि उसे अमन कपूर पुत्र रजिंदर कुमार निवासी धर्मशाला का कॉल आया कि वह उसकी बाइक खरीदने का इच्छुक है। बात 7 दिसंबर 2023 की दोपहर दो बजे की है।अमन ने उसे ऊना बस अड्डे पर बुलाया। फरियाद भी अपनी बाइक लेकर वहां चला गया। आरोपी बस से उतरा और उसने बाइक चलाने के लिए चाबी मांगी। बाइक स्टार्ट की और गेड़ी मारने चला गया। फरियाद को लगा कि वह थोड़ी देर बाद ऊना बाजार का चक्कर काटकर लौट आएगा। लेकिन काफी देर तक जब वह नहीं आया तब उसे समझ आया कि वह एक ठगी का शिकार हो गया है। फरियाद की पल्सर मोटरसाइकिल का नंबर एचपी-90-1188 है जो कि अब चोरी हो चुकी है। सदर थाना पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

  • नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत रायपुर सहोड़ां व रॉकफोर्ड स्कूल में जागरूकता शिविर आयोजित

    ऊना, सुशील पंडित : नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत शनिवार को ऊना ब्लॉक के रॉकफोर्ड स्कूल और गवर्नमेंट हाई स्कूल रायपुर सहोडां में स्कूल इंटरवेंशन के तहत सेशन आयोजित किया गया। इस बारे जानकारी देते हुए नशा मुक्त अभियान की ब्लॉक कॉओर्डिनेटर समाक्षी ने बताया कि रॉकफोर्ड पब्लिक स्कूल में पैरेंट टीचर मीटिंग के तहत पेरेंट्स को नशे के खिलाफ व उनसे होने वाले दुष्प्रभाओं के बारे में जागरूक किया गया।  इस दौरान पेरेंट्स से कहा गया कि अपने बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा टाइम बताएं और उनके साथ एक फ्रेंडली माहौल बनाएं। अपने बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखें यदि बच्चों के व्यवहार में परिवर्तन या फिर उनकी व्यक्तित्व में कोई बदलाव आता है तो उस पर ध्यान देकर उसे सही राह पर लेकर आए। 

    इस दौरान रॉकफोर्ड स्कूल की प्रिंसिपल शगुन सिक्का ने बताया कि वह स्कूलों में लगातार नवचेतना मॉड्यूल पर सेशन कर रहे हैं जिसके तहत बच्चों में काफी बदलाव आया है। दूसरी तरफ राजकीय उच्च विद्यालय रायपुर सहोड़ां स्कूली बच्चों के साथ हेल्थी हैबिट्स पर चर्चा की गई जिसमें सातवीं से आठवीं तक के बच्चें शामिल रहे। 

  • पंजाबः इस इलाके में चलेगी क्लिनिक ऑन व्हील्स बस, देखें वीडियो 

    लुधियानाः पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र से विधायक गुरप्रीत गोगी बस्सी ने क्लिनिक ऑन व्हील्स की शुरुआत की है। जिसके तहत बस उनके इलाके में जाकर लोगों को सभी स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करेगी। इस दौरान विभिन्न प्रकार के टेस्ट और सभी प्रकार की दवाएं भी प्रदान की जाएंगी। यहां यह भी बता दें कि यह बस पहले दिन लुधियाना के जवाहर नगर इलाके में पहुंची और 150 से ज्यादा मरीजों की जांच की। इस दौरान विधायक गुरप्रीत गोगी ने इसकी प्रंशसा की।

    वहीं मीडिया से बात करते हुए विधायक गुरप्रीत गोगी ने कहा कि इस बस से जहां हलके के लोगों को काफी राहत मिलेगी, वहीं कई लोग 2 से 3 किलोमीटर दूर मोहल्ला क्लीनिक जाने से कतराते हैं, उसी के अनुरूप यह प्रत्येक मोहल्ला में ऑन व्हील्स लॉन्च की गई है। जिसके तहत हर तरह की जांच और दवाइयां मुफ्त दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि उनका वह सपना पूरा हो गया है जिसके तहत वह हर विधानसभा क्षेत्र में ऐसी बस चलाने की मांग करते थे। वहीं उन्होंने विरोधियों द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर भी निशाना साधा। वहीं स्थानीय लोगों ने कहा कि इस क्लिनिक बस से लोगों को काफी फायदा हुआ है। उन्होंने कहा कि उन्हें मुफ्त में दवाइयां मिलीं और इसके लिए वे सरकार को धन्यवाद देते हैं।

  • शिक्षा सुधार समिति ईसपुर ने जरूरतमंदों को बांटे 150 शूज 

    समिति के 52 अध्यापक निखार रहे स्टूडेंट्स का भविष्य 

     ऊना/ सुशील पंडित :शिक्षा सुधार समिति ईसपुर की ओर से शिव मंदिर नोन में जरूरतमंद स्टूडेंट्स को 150 शूज निशुल्क भेंट किए  है।समिति ने कड़क सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए  व सामाजिक सरोकारों को अपनाते हुए  ठंड से जूझ से छात्रों को शूज भेंट करके पुण्य कमाया है। कार्यक्रम में 13 पाठशालाओं के स्टूडेंट्स को शिक्षा सुधार समिति के माध्यम से  शूज दिए गए । ताकि छात्र ठंड से निजात पा सकें। इस मौके पर मुख्य अतिथि समाजसेवी विशाल पाठक ने शिक्षा सुधार समिति के शिक्षा के क्षेत्र में किए जा प्रयासों की सराहना की । ओर समिति टीचरो को भविष्य में भी कड़ी मेहनत कर बच्चों को  गुणवत्ता शिक्षा देने के लिए प्रेरित किया। 

    महासचिव सुच्चा सिंह कंग समिति द्वारा शिक्षा के क्षेत्र किए जा रहे कार्यों को गिनवाया। इस अवसर पर  समाजसेवी के जे भारद्वाज, बी डी सी  सदस्य मीना कुमारी, प्रवीण, पूनम, वंदना,  रीता, परमजीत, बलबीर समेत समिति अध्यापक उपस्थित रहे। सुच्चा सिंह कंग ने बताया कि समिति के 52 टीचर कम अध्यापकों वाले सरकारी स्कूलों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं ।समिति का अपना कार्यालय है और  समिति पिछले 6 साल से लड़कियों को कंप्यूटर और लैपटॉप की तकनीकी शिक्षा दे रही है। समिति की ओर से इस  सेंटर में 10 कंप्यूटर व दो लैपटॉप भी रखे गए है ।बही कंप्यूटर शिक्षिका को भी अपने खर्चे पर रखा गया है। इस सेंटर में कोई भी किसी भी वर्ग की लड़कियां शिक्षा ग्रहण कर सकती है। अब तक  350 लडकियां  इस तकनीकी शिक्षा ग्रहण कर चुकी है।

  • पंजाबः गुरू की नगरी का दौरा करने पहुंचे पूर्व अध्यक्ष, देखें वीडियो

    आनन्दपुर साहिबः पंजाब विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष राणा केपी सिंह आज गुरू की नगरी श्री आंनदपुर साहिब के दौरे पर पंहुचे हैं। उन्होने पार्टी कार्याकर्ताओं से मिल कर उन्हे आने वाले 2024 के लोक सभा चुनावों के लिए तैयार रहने के लिए जौश भरा और वहीं प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों की खुल कर निंदा भी की।

    इस मौके पर बात करते हुए राणा केपी सिंह ने बताया कि गुरू की नगरी श्री आंनदपुर साहिब में बुनियादी सुविधाओं की कमी को देखते हुए केंद्र में जब मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार थी, तब उस दौरान अम्बिका सोनी के केंद्रीय मंत्री होते हुए श्री आंनदपुर साहिब में बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए 105 करोड़ रूपए पारित्त करवाए गए थे। जिस से श्री आंनदपुर साहिब में स्कूल, लम्लैहड़ी में दो पुल, आस पास की सडक़े और जनहित्त में एक खूबसूरत दावत नामक कम्यूनिटी सेंटर का निर्माण करवाया था।

    जिससे लोगों के लिए बड़ी सुविधा मिलने लगी थी लेकिन अब नगर कौंसिल द्वारा इसे ठेके पर देने का एक प्रस्ताव सरकार को भेजा है, मैं नगर कौंसिल श्री आंनदपुर साहिब के चेयरमैन और प्रदेश सरकार से इसे ठेके पर ना देने की अपील करता हूं। क्योंकि अगर दावत किसी ठेकेदार को दे दिया तो यह आम जनता की पंहुच से दूर हो जाएगा।

  • गर्भवती महिलाओं की चिकित्सीय जाँच हेतु 9 जनवरी को आरएच ऊना में लगेगा शिविर – सीएमओ

    गर्भवती महिलाओं की चिकित्सीय जाँच हेतु 9 जनवरी को आरएच ऊना में लगेगा शिविर – सीएमओ

    ऊना, सुशील पंडित :सीएमओ डॉ संजीव वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत 9 जनवरी को गर्भवती महिलाओं की चिकित्सीय जाँच हेतु शिविर लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह शिविर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र के नये भवन में लगाया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि शिविर में लैब टेस्ट, खून का स्तर, मधुमेह, रक्तचाप व गर्भावस्था के दौरान खतरे के लक्षणों की जाँच व पहचान व निःशुल्क इलाज किया जायेगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत यह शिविर हर माह 9 तारीख को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना व जिला के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, व सिविल अस्पताल में लगाये जाते हैं।