Blog

  • पंजाबः थार सवारों ने पहले खड़ी गाड़ी को टक्कर मारी, फिर बरसाए ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

    लुधियानाः शिमलापुरी के नानकसर मोहल्ले में में देर रात थार सवार युवकों ने जमकर हुड़दंग मचाया। युवकों ने गली में खड़ी लोडिंग गाड़ी को टक्कर मारी। मोहल्ले के लोगों ने जब हमलावरों का विरोध किया तो उन लोगों ने इलाके में जमकर ईंट-पत्थर बरसाए। हमलावरों ने महिंद्रा पिकअप गाड़ी का फ्रंट शीशी बुरी तरह से तोड़ा है। जानकारी देते हुए विनोद कुमार ने कहा कि उनकी गली में कुछ युवक रोजाना तेजरफ्तार से थार गाड़ी लेकर गुजरते हैं।

    उन्हीं युवकों ने बीते रात घर के बाहर खड़ी एक गाड़ी को टक्कर मार दी। उन्होंने जब गाड़ी में टक्कर मारने की वजह पूछी तो उन लोगों ने गालियां दीं। कहा कि मोहल्ले वाले गली में गाड़ियां खड़ी क्यों करते हो। यदि गली में गाड़ियां पार्क होंगी तो ऐसे ही वह गाड़ियां तोड़ेंगे। विनोद ने कहा कि उन युवकों ने उस पर गाड़ी तक चढ़ाने की कोशिश की। हुड़दंगी नजदीकी मोहल्ले के रहने वाले हैं। विनोद ने कहा कि हमलावरों ने उसकी मां की बाजू मरोड़ दी। उसने जब पुलिस को सूचित किया तो करीब डेढ़ घंटे बाद पीसीआर दस्ता मौके पर पहुंचा। विनोद ने कहा कि आज वह इस मामले संबंधी थाना शिमलापुरी में शिकायत दर्ज करवाएंगे।

  • दर्दनाक हादसा : नदी में डूबने से सगे भाई-बहन सहित 3 बच्चों की मौ’त

    नई दिल्ली :  राजस्थान के कोटा के बपावर क्षेत्र में दर्दनाक घटना हो गई। यहां नदी में डूबने से सगे भाई-बहन सहित तीन बच्चों की मौत हो गई। मृतक बच्चों की उम्र 6, 8 साल और 11 साल है। हादसे का शिकार हुए बच्चे होली पर रंग खेलने के बाद नहाने गए थे. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार यह घटना कोटा जिले के सांगोद विधानसभा क्षेत्र के बपावर थाना क्षेत्र के उमरदा गांव की है। यहां तीन बच्चे परवन नदी में नहाने गए थे। जब बच्चे नदी में नहा रहे थे, उसी दौरान वे गहराई में डूबने लगे इनमें दो बच्चे और एक बालिका पानी में डूब गई। इनमें दो सगे भाई बहन थे और एक चाचा का बेटा था। तीनों बच्चे खड़िया पंचायत के उमरदा गांव के निवासी थे, जो होली खेलने के बाद नदी पर नहाने गए थे।

    जब बच्चे काफी देर तक वापस नहीं लौटे तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चों की तलाश शुरू की। काफी देर तक खोजबीन के बाद तीनों बच्चों के शव नदी में मिल गए। ग्रामीणों ने बच्चों के शव बाहर निकाले। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया नदी में नहाने के दौरान डूबने से तीनों बच्चों की मौत का मामला सामने आया है। बपावर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस घटना के बाद होली के मौके पर बच्चों के घरों में मातम पसर गया।

  • आप पार्टी के इस नेता के घर ED की छापेमारी

    नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार करने के बाद एक बार फिर से ED एक्शन में आ गई है। इस बार ED ने आम आदमी पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी दीपक सिंघला के घर छापेमारी की है।  दीपक सिंघला आम आदमी पार्टी प्रत्याशी थे और विश्वास नगर से  चुनाव लड़ चुके हैं। दिल्ली के सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद ईडी यानी कि प्रवर्तन निदेशालय की दूसरी बड़ी रेड है। इसके अलावा विधायक गुलाब सिंह यादव, जो कि मटियाला से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं उनके घर भी 23 मार्च को छापेमारी की गई है।

    दीपक सिंघला दिल्ली के एमसीडी के आम आदमी पार्टी के सह प्रभारी हैं। इसके अलावा वो माहराष्ट्र और गोवा में पार्टी के प्रभारी भी हैं। ED ने दीपक सिंघला के घर किस मामले में रेड मारी है इसकी अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं इस छापेमारी को गोवा से लिंक किया जा रहा है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि यह छापेमारी कथित तौर पर शराब घोटाले से भी जुडी हो सकती है।

  • Bigg Boss 17 के विनर को पुलिस ने लिया हिरासत में, जाने मामला

    मुंबई : बिग बॉस 17 विनर मुनव्वर फारूकी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मंगलवार देर रात मुंबई पुलिस की एसएस ब्रांच ने एक हुक्का बार में रेड मारी। जहां उन्होंने स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी समेत 14 लोगों को हिरासत में लिया था। सभी आरोपियों पर कोटपा के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि पुलिस ने 41 A का नोटिस देकर फारूकी को जाने दिया है। जानते हैं कि पूरा मामला क्या है। बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव के बाद बिग बॉस 17 विनर मुनव्वर फारूकी विवादों में आ गए है। जानकारी के मुताबिक, सोशल सर्विस ब्रांच ने बीती रात मुंबई के फोर्ट इलाके में स्तिथ सबालन हुक्का पार्लर में रेड के दौरान कुछ लोगों को हिरासत में लिया।

    इन लोगों में से एक मुनव्वर भी थे। पुलिस को जानकारी मिली थी कि पार्लर में तंबाकू प्रोडक्ट्स के साथ निकोटिन का उपयोग हुक्का पार्लर में किया रहा है. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। वहीं अगर तंबाकू प्रोडक्ट्स पाए जाते हैं, तो पुलिस द्वारा सिगरेट एंड टोबैको एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जा सकता है। 

    हालांकि मुनव्वर फारूकी को नोटिस देकर रात में ही घर जाने दिया गया। मामले में अब तक मुनव्वर की तरफ से ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है।  वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जब पुलिस ने फोर्ट में चल रहे हुक्का पार्लर पर छापा मारा, तो मुनव्वर फारूकी मौके पर मौजूद थे।

    टेस्ट के दौरान वो भी पॉजिटिव पाए गए। क्योंकि ये एक अपराध है। इसके लिय उन्हें दंडित कर छोड़ दिया गया है। फारूकी पर सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 और COTPA 2003 के तहत मामला दर्ज किया गया था। उनपर कई दूसरी धाराएं भी लगाई गई है।

  • आज का राशिफल, 27 मार्च 2024

    आज का राशिफल, 27 मार्च 2024

    Aaj Ka Rashifal : आज चैत्र कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और बुधवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज शाम 5 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। आज शाम 4 बजकर 16 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज संत तुकाराम जी की जयंती भी मनाई जाएगी। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 27 मार्च 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से कुछ अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। घर में खुशी का माहौल बनेगा। आज घर में किसी कार्यक्रम का आयोजन बना सकते हैं। दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आज आप जो भी करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। रोजमर्रा के कामों से भी आपको फायदा हो सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद लें, आपके सभी काम बनेंगे।

    वृष राशि: आज आपका दिन उत्तम रहेगा। कोई खास काम करना चाहते हैं, तो आज का दिन बेहतर है। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। इस राशि के कलाकारों के लिए आज का दिन विशेष रूप से अच्छा है। सामाजिक क्षेत्र में प्रगति होगी। धैर्य से काम करने पर सफलता जरूर मिलेगी। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। ऑफिस में कुछ खास बदलाव होंगे, जिससे आपको लाभ होगा। कर्यक्षेत्र में तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। शाम को परिवार के साथ बेहतर समय बीतेगा।

    मिथुन राशि: आज आपका दिन महत्वपूर्ण रहेगा। सोचे हुए काम पूरे होने से खुशी मिल सकती है। अचानक धन लाभ हो सकता है। आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर बनेंगे। कार्यक्षेत्र में सबका सहयोग मिलेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। आज किसी काम में भाई-बहन से पूरा सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। सोचे हुए कुछ जरूरी काम आज पूरे होंगे।

    कर्क राशि: आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आप एक साथ कई काम करने की कोशिश कर सकते हैं। आप थोड़ा परेशान भी हो सकते हैं। बेहतर होगा काम को एक-एक करके पूरा करें। किसी भी फैसले में जल्दबाजी करने से बचें। बड़ों की राय भी जरूर लें। आज उचित मेहनत से ही आपको सफलता मिल सकती है।

    सिंह राशि: आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है। परिवार की वजह से आपका मूड थोड़ा खराब हो सकता है। आप खुद को बिजी रखने की कोशिश करेंगे। किसी रिश्तेदार से मिलकर अपनी समस्या का हल निकाल सकते हैं। कोशिशों से उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं। सोचे हुए काम को पूरा करने में दोस्त की मदद मिल सकती है। मंदिर में फल दान करें, सबके साथ संबंध बेहतर होंगे।

    कन्या राशि: आज आपका दिन उत्तम रहेगा। पहले से बनाई गई योजनाएं आज सफल होंगी। आप दूसरों के साथ बेहद व्यवहारिक रहेंगे। अपनी बात को सकारात्मक ढ़ंग से लोगों के सामने रखेंगे, तो फायदा होगा। परिवार की समस्या हल होगी। आपके काम समय पर पूरे हो जायेंगे। करियर में लाभ मिलेगा। अचानक धन लाभ हो सकता है। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। किसी काम में आप बहुत हद तक व्यस्त हो सकते हैं। किसी बात को लेकर आपको ज्यादा जिद करने से बचना चाहिए।

    तुला राशि: आज आपका दिन सामान्य रहेगा। शाम को थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। किसी कारण से बिजनेस का अच्छा मौका आपके हाथ से निकल सकता है। आप अपने काम में कम दूसरे के कामों मे ज्यादा व्यस्त रहेंगे। इस राशि के जो लोग अविवाहित है, आज उनकी किस्मत चमक सकती है। आपको अच्छा जीवनसाथी मिल सकता है। किसी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचाना चाहिये नहीं तो वह काम आपको दोबारा करना पढ़ सकता है। सेहत आज पहले से बेहतर रहेगी।

    वृश्चिक राशि: आज आपका दिन शानदार रहेगा। परिवार के साथ अधिक समय बितायेंगे। इस राशि के छात्रों के मन में आज कई तरह के विचार आयेंगे। अपने विचारों को घर के साथ शेयर करने से आपको अच्छा महसूस होगा। स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहेगा। आप अपनी बात को स्पष्ट रूप से कहने की पूरी कोशिश करेंगे। आज दूसरों के काम से कुछ सीखने की कोशिश करेंगे। शुभ समाचार मिलने के योग नजर आ रहे हैं। किसी ऐसे पुराने मित्र से बात हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में बड़े फायदे हो सकते हैं।

    धनु राशि: आज किस्मत आपके साथ रहेगी। कार्यक्षेत्र में रूका हुआ काम आसानी से पूरा हो जायेगा। ऑफिस में सीनियर से बातचीत करने पर सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक मुद्दों पर फैसले लेने के लिए आज का दिन अच्छा है। घर में सभी के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा। कारोबार को बढ़ाने के लिए दोस्तों से बहुत अच्छे सुझाव मिलेंगे। आज आपके घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। किसी रिशतेदार से कुछ अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।

    मकर राशि: आज सामाजिक कार्यक्रम में किसी से मिलने जाना पड़ सकता है। परिवार के साथ पिकनिक का प्लान भी बना सकते हैं। ऑफिस में काम को लेकर सीनियर के साथ थोड़ा विचार-विमर्श करना पड़ सकता है। इस राशि के छात्रों का दोस्तों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा। आज अपनी गलतियों को सुधारने का दिन है। आपको कुछ कामों में कन्फ्यूजन हो सकती है। पक्षियों को दाना खिलाएं, आपकी सभी परेशानियां दूर होगी।

    कुंभ राशि: आज की गई मेहनत का पूरा फायदा आपको मिलेगा। घर के काम को समय से निपटा लेंगे। परिवार के साथ अधिक टाइम स्पेंड करने से फायदा होगा। नई बातों को जानने के लिए आप उत्सुक होंगे। ऑफिस में साथ काम करने से मदद मिलेगी। मांगलिक कामों में शामिल होने का मौका मिलेगा। दोस्तों से गिफ्ट मिल सकता है। आपका सोशल मिडिया के जरिये आपका कोई नया दोस्त बन सकता है। किसी कठिन परिस्थिति में आपको घर वालों से मदद मिल सकती है।

    मीन राशि: आज आपका दिन बेहतर रहेगा। हर कोई आपकी तरफ आकर्षित होगा। चारों तरफ से आपको प्रशंसा मिलेगी। अपना मेन काम खत्म करने के बाद बचे हुए समय का प्रयोग आप करीबी लोगों से मिलने-जुलने में कर सकते हैं। आपके सामने करियर के नए अवसर खुलेंगे। किसी पुराने काम के अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपका रूका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। आप नये काम करने की सोच सकते हैं, जो आपको आगे धन लाभ के अवसर देंगे।

  • जालंधर: इस इलाके मे बच्चे का भ्रू’ण मिलने से फ़ैली सनसनी, देखे वीडियो

    जालंधर (ENS): लेदर कंप्लेक्स रोड पर स्थित गंदे नाले से बच्चे का भ्रूण मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा कि नाले के पास बच्चे खेल रहे थे। जिन्होंने देखा कि कुत्ते किसी चीज को नौच रहे हैं । 

    बच्चो के शोर मचने ओर वहां मौजूद लोगों  देखने पर सामने आया कि कुत्ते बच्चे के भ्रूण को नौच रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर भ्रूण को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भेज दिया है। 

    मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि भ्रूण मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस के मुताबिक जांच करने पर 5 महीने का भ्रूण का लग रहा है। पुलिस इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाल मामले की जांच की जा रही है।

  • पंजाबः राजा वड़िंग ने रवनीत बिट्टू के कांग्रेस छोड़ने पर दिया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    जालंधर (ENS): लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका देते हुए 2 बार लगातार सांसद रह चुके रवनीत बिट्टू ने आज बीजेपी ज्वाइन कर ली है। जिसके बाद पंजाब की राजनीति में उथल पुथल शुरू हो चुकी है। बिट्टू के बीजेपी में जाने पर कांग्रेस पंजाब प्रधान राजा वड़िंग ने कहा कि इस समय रवनीत बिट्टू का पार्टी से जाने का नुकसान दी तो है, लेकिन इसमें बिट्टू का नुकसान जयादा है।

    बिट्टू के परिवार को कांग्रेस पार्टी ने बहुत कुछ दिया है। उनके दादा बेअंत सिंह को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाया था। बिट्टू जैसे दल बदलने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी। बीजेपी के विनोद तावड़े ने बिट्टू को बीजेपी में शामिल कराया है। 

    पूर्व मंत्री और कोंग्रेसी नेता आशु की पत्नी ममता आशु ने बिट्टू पार्टी से जाने पर कहा कि बिट्टू ने अपने दादा बेअंत सिंह के नाम पर धब्बा लगा दिया। जिस पार्टी ने बिट्टू और उसके परिवार को इतना मान सम्मान दिया। चुनावी समय मे दूसरी पार्टी ज्वॉइन करना ठीक है। 

    सीनियर अकाली नेता महेश इंदर सिंह ग्रेवाल ने कहा कि बिट्टू का बीजेपी मे जाने से अकाली दल को फर्क नहीं पड़ेगा। उल्टा बिट्टू का बीजेपी ज्वाइन करना शिरोमणि अकाली दल की जित है। पंजाब मे बीजेपी की सरकार बनने पर उन्होंने कहा कि अभी दिल्ली दूर है।

  • लुधियाना:  पटवारी ने विजिलेंस को 34.70 लाख की रिश्वत मामले मे किया सरेंडर, देखे वीडियो

    लुधियानाः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने मंगलवार को लुधियाना के पूर्वी पीरू बंदा में तैनात पटवारी गुरविंदर सिंह को 34 लाख 70 हजार रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। हाईकोर्ट द्वारा पटवारी की जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद पटवारी ने लुधियाना में विजिलेंस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। 

    एसएसपी रविंदरपाल सिंह संधू ने बताया कि भ्रष्टाचार के इस मामले में उक्त पटवारी के भाई और पिता सहित उसके एजेंट निक्कू पर भी रिश्वत लेने की साजिश रचने का मामला दर्ज है। विजिलेंस ने मामला बठिंडा जिले के रामपुरा फूल के बब्बू तनवर द्वारा दर्ज कराई शिकायत के आधार पर उक्त पटवारी और उसके निजी एजेंट के खिलाफ दर्ज किया था। आरोपी पटवारी ने बस स्टैंड लुधियाना के पास स्थित बब्बू के पिता की संपत्ति के इंतक़ाल को मंजूरी देने के लिए 40 हजार रुपए की रिश्वत ली थी।

    पटवारी और उसके एजेंट निक्कू ने दो ‘आई-फोन’, स्मार्ट घडिय़ों के साथ-साथ 3 लाख रुपए के पाकिस्तानी जूते खरीदने के लिए पैसे लिए थे। शिकायतकर्ता ने उक्त पटवारी के एजेंट निक्कू की जन्मदिन पार्टी पर 80,000 रुपए की राशि खर्च की थी।जांच के दौरान यह पाया गया कि उपरोक्त पटवारी, उसके साथी निक्कू, पटवारी का पिता परमजीत सिंह और भाई बलविंदर सिंह ने एक-दूसरे के साथ मिलीभगत करके इंतक़ाल कराने के बदले में साढ़े 27 लाख रुपए की रिश्वत ली थी।

    पटवारी ने न तो संबंधित संपत्ति का इंतकाल किया और न ही इस कार्य के लिए शिकायतकर्ता से ली गई राशि लौटाई। जिससे साबित हुआ कि आरोपियों ने रिश्वत लेने के बाद भी उसके साथ धोखाधड़ी की। इस केस में पटवारी के पिता और भाई को पहले ही कोर्ट से जमानत मिल चुकी है लेकिन हाईकोर्ट ने पटवारी की जमानत अर्जी खारिज कर दी। विजिलेंस की टीम गुरविंदर सिंह पटवारी और उसके साथी निक्कू की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही थी।

  • पंजाब: नशा तस्करों की निशानदेही पर दो पिस्तौल और ड्रग मनी बरामद, देखे वीडियो

    बटाला: जिला गुरदासपुर की कलानौर थाना पुलिस द्वारा 115 ग्राम हेरोइन सहित दो कार सवार नशा तस्करों को गिरफतार किया गया था। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने पिस्तौल और ड्रग मनी बरामद की है। इस संबंध में थाना कलानौर के SHO दिलप्रीत सिंह आईपीएस ने बताया कि कुछ दिन पहले उक्त आरोपियों को मुखबिरकी सूचना पर गिरफतार किया गया था।  

    पुलिस ने आरोपियों को माननीय न्यायालय मे पेश कर रिमांड हासिल किया था। रिमांड के दौरान पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर दो 32 बोर पिस्तौल, चार मैगजीन, 23 राउंड और 92 हजार ड्रग मनी भी बरामद की गई। आरोपियों की पहचान हिमाचल प्रदेश के लवप्रीत सिंह और चतर सिंह के रूप में हुई है।

  • सीएम के दरवाजे से  मोड़ दिया जाता था- देवेंद्र भुट्टो

    माता बहनें हमें ताना मारने लग गई थीं- भुट्टो

    ऊना/  सुशील पंडित: कुटलैहड़ के पूर्व विधायक और कांग्रेस के बागी नेता देवेंद्र भुट्टो को भाजपा ने प्रत्याशी के रुप में फरवरी के बाद मंगलवार को ऊना पहुंचे। सबसे पहले मैहतपुर में भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। स्वागत के बाद भाजपा नेताओं का काफिला देवेंद्र भुट्टो के समर्थकों सहित कुटलैहड़ के गांव समूर कलां में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था वहां पहुंचे। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, ऊना के विधायक सतपाल सत्ती, राम कुमार, बलवीर चौधरी व काफी संख्या में भाजपाई भी मौजूद थे। इनकी मौजूदगी में भुट्टो को फूलों की माला पहनाई गई।


    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भुट्टो ने कहा कि हम जीतकर विधानसभा पहुंचे थे लेकिन सीएम के दरवाजे पर ही हमें रोक दिया जाता था। सबसे दुख की बात यह थी कि सीएम चुनाव में हारे हुए नेताओं के साथ मिलकर दफ्तर में गप्पे मारते रहते और हम अपने कार्यों को पूरा करवाने के लिए दरवाजे पर ही इंतजार करते रह जाते। जब लंबे समय तक ऐसा होता रहा तो हमें भी अपने क्षेत्र की जनता के बारे में सोचना था। हमने जनता के हित में एक ऐसा फैसला लिया जिससे अब उम्मीद जगी है कि हिमाचल प्रदेश भाजपा के शासन में ही तरक्की कर सकता है। 

    पिछले 15 महीनों में हालात ऐसे हो गए थे कि गांव गांव माताएं और बहनें हमें ताना मारने लगी थीं कि 1500 रूपए महीना पेंशन कब मिलेगी। गोबर और दूध कब खरीदोगे। ऐसे में जनता के सवालों के जवाब देने मुश्किल हो रहे थे। भुट्टो ने कहा कि आपदा के बाद हमारे क्रशर बंद कर दिए गए। जबकि हमारे क्रशर पूरे नियमों का पालन करते हुए चल रहे थे। मगर सरकार ने अपने चहेतों के क्रशर चालू रखे और हमारे बंद करवा दिए। पिछले 25 दिनों से कुटलैहड़ से गायब रहे भुट्टो ने कहा कि जब दंगल का मौदान खाली होता है तब कई पहलवान दंड पेलते हैं। उपचुनाव में कांग्रेस का कोई भी उम्मीदवार आ जाए। जीत भाजपा की ही होगी।