Blog

  • बंगाणा के बुढवार में मतदाता जागरुकता दिवस 

    ऊना/ सुशील पंडित: नेहरू युवा केंद्र  ऊना युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से ग्राम पंचायत बुढ़बार खंड बंगाणा में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नेहरू युवा केंद्र उन्ना के जिला युवा अधिकारी प्रदीप कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों से मतदान करने का महत्व तथा इससे जुड़ी हुई जानकारियां सांझा की तथा सभी से निवेदन किया कि वह। सोच समझ कर ही अपना मतदान करें। उन्होंने बताया कि कि इस तरह के कार्यक्रम नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जिला एवं देश भर में करवाए जाते हैं। 

    ताकि युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया जा सके तथा उन्हें सरकारी योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया जा सके। इस कार्यक्रम में पीएनबी आरटी उन्ना के प्रतिभागी उपस्थित रहे तथा उन्हें प्रमाण पत्र वितरित भी किए गए एवं उन्हें मतदान से जुड़ी प्रतिज्ञा भी करवाई गई। इस अवसर पर पीएनबी  आरसिटी उन्ना के कार्यक्रम संचालक एवं संकाय सदस्य आकाश भारद्वाज ग्राम संगठन बुढ़वार की प्रधान भोली देवी एवं अनीता सहित 40 प्रतिभागी उपस्थित रहे।
  • ऊनाः ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 53200 रूपए जुर्माना वसूला

    ऊना/ सुशील पंडित: ऊना पुलिस ने सोमवार को होली के दिन भी 110 लोगों के चालान किए। बाद में चालान भरने की बजाय कुछ लोगों ने मौके पर ही भुगतान कर दिया। पुलिस को होली के दिन 53200 रूपए चालान की कमाई हुई है। इसके अलावा खुले में बीड़ी सिगरेट पीने वाले 4 लोगों से 300 रूपए और अवैध खनन में लिप्त एक ट्रैक्टर ड्राइवर से 5000 रूपए जुर्माना वसूला गया है।
  • खुरवाईंः सफेदा लकड़ी से भरी गाड़ी पकड़ी

    ऊना/ सुशील पंडित: बंगाणा पुलिस ने सोमवार रात लगभग सवा एक बजे सफेदे की लकड़ी से भरी एक गाड़ी को पकड़ा है। पुलिस द्वारा जारी सूचना के अनुसार जिस समय बंगाणा पुलिस गश्त पर थी तभी खुरवाई के नजदीक अम्बे दा वेहड़ा नामक स्थान पर लकड़ी से भरी गाड़ी को चैकिंग के लिए रोका गया। पुलिस ने जब गाड़ी की तालाशी ली तो उसमें सफेदे की लकड़ी पाई गई।

    पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि उक्त गाड़ी के चालक के पास लकड़ी से जुड़ा कोई भी दस्तावेज मौजूद नहीं था। ऐसे में लकड़ी चोरी के मामले में पुलिस ने बड़सर के वकरेड़ी गांव के निवासी पंकज वनियाल पुत्र सुरेश कुमार के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 
  • बढ़ेड़ाः दो गुटों में झगड़ा होने पर क्रॉस पर्चा

    ऊना/ सुशील पंडित: बढ़ेडा में सोमवार को हुए झगड़े में लड़ाई करने वाले दोनों पक्षों पर क्रॉस पर्चा हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के ही रहने वाले महिपाल पुत्र अर्जुन सिंह ने अपने ही गांव के राहुल कुमार पुत्र हाकम सिंह और अन्य व्यक्तियों पर रास्ता रोकने और मारपीट का आरोप लगाया था।

    वहीं महिपाल के ऊपर ऐसा ही आरोप बलाचौर पंजाब निवासी राकेश कुमार पुत्र बदलू ने लगाया है। राकेश का आरोप है कि वह ईंट के भट्ठे पर काम करता है। महिपाल और उसके साथियों ने पहले उसका और उसकी पत्नी का रास्ता रोका और फिर मारपीट की। पुलिस ने दोनों की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों पर एक दूसरे से मारपीट करने के पर्चे डाल दिए हैं।
  • लुधियाना: लाटरी की दुकान पर संदिग्ध परिस्थितियों मे बुजुर्ग की मौ’त, देखे वीडियो

    लुधियाना: न्यू हैबोवाल के इलाके मे जोशी नगर नाला पुली के पास एक लाटरी की दुकान पर संदिग्ध परिस्थितियों मे बुजुर्ग की मौत  मामला सामने आया है। बतया जा रहा है कि उक्त दुकान पर पुलिस टीम ने छापामारी की। इस दौरान बुर्जुग व्यक्ति वह मौजूद था।

    बुजुर्ग के परिवारिक सदस्यों ने आरोप लगाया कि मृतक साइकिल पर जा रहा था। उसे अस्थमा की बीमारी है। इस कारण वह पंप लेने के लिए दुकान के बाहर बैठे गया । पुलिस ने जब दबिश दी, तो दुकान के बाहर बैठे बुर्जुग से धक्का मुक्की की।

    परिवार के मुताबिक उनके पिता सांस न आने से तड़पने लगे। लाटरी की दुकान से पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया।इसके बाद उन पुलिस कर्मचारियों ने मृतक की वीडियो भी बनाई। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने कहा कि लाटरी की दुकान पर दबिश दी गई थी। इस दौरान बुजुर्ग से किसी भी मुलाजिम द्वारा धक्का मुक्की नहीं की गई। पुलिस घटना की जाँच कर रही है।

  • हरियाणा के एक सट्टेबाज को काबू किया

    ऊना/ सुशील पंडित: मैहतपुर पुलिस ने सोमवार को दड़ा सट्टा का काम करने वाले हरियाणा के एक निवासी को सट्टा पर्चियों के साथ रंगे हाथ पकड़ा है। पुलिस द्वारा जारी सूचना के मुताबिक जिस समय मैहतपुर थाने की एक टीम रायपुर के नजदीक जेके ईंट भट्ठा के पास मौजूद थी तभी कालका के रहने वाले अमन डोगरा पुत्र कुलदीप डोगरा को दड़ा सट्टा पर्चियों और 1720 रूपए के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। 
  • ऊनाः पैदल राही से भिड़ा मोटरसाइकिल

    ऊना/ सुशील पंडित: घालूवाल में सड़क किनारे पैदल जा रहे एक राहगीर को  मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी। शिकायत देने वाले घालूवाल निवासी महिंदर सिंह पुत्र मल्ली राम ने दावा किया है कि सोमवार को जिस समय वह शाम पौणे सात बजे अपने घर जा रहा था तभी एक मोटरसाइकिल ने गलत दिशा से आते हुए उसे टक्कर मार दी। टक्कर से महिंदर सिंह घायल हो गया। हरोली पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए लोअर वढेरा निवासी रविंदर कुमार के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। 
  • समूरकलांः कार की टक्कर से बाइक सवार घायल

    ऊना/ सुशील पंडित: समूर कलां में एक कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया। पुलिस को हादसे की शिकायत देने वाले जंडियाला गुरू अमृतसर निवासी जतिंदर सिंह पुत्र सरवजीत सिंह ने दावा किया है कि सोमवार को जिस समय वह अपने घर जा रहा था उस समय समूलकलां के पास एक तेज रफ्तार कार ने आगे चल रहे मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

    टक्कर से मोटरसाइकिल चालक गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सदर थाने की पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए बंगाणा से सटे तलमेट गांव निवासी विपन कुमार पुत्र बालकृष्ण के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 279 और 337 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
  • उपायुक्त ने वरिष्ठ नागरिक सुविधा केंद्र एवं आवास गृह चड़तगढ़ का किया निरीक्षण

    ऊना/ सुशील पंडित: उपायुक्त जतिन लाल ने ऊना के चड़तगढ़ स्थित वरिष्ठ नागरिक सुविधा केंद्र एवं आवास गृह (आश्रय परोधा) का निरीक्षण किया। मंगलवार को अपने दौरे में उन्होंने आश्रय परोधा में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों से भेंट कर उनका हाल-चाल पूछा तथा वहां मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। उपायुक्त ने वहां वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य देखभाल की समूची व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों तथा आश्रय परोधा प्रबंधन को वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य संबंधी सभी आवश्यकताओं का पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने वहां चल रहे।

    अतिरिक्त निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया तथा अधिकारियों से उसकी प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि जल्द ही परोधा आश्रम में रहने वाले लाभार्थियों को ओपीडी, मनोचिकित्सक, योग एवं मेडिटेशन समेत अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध हो जाएंगी। इससे उन्हें बड़े स्तर पर लाभ मिलेगा। बता दें, सप्ताह में एक बार क्षेत्रीय अस्पताल अथवा आयुर्वेदिक अस्पताल ऊना से एक डॉक्टर आश्रय परोधा में वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य जांच करता है, ताकि वहां रह रहे वरिष्ठजनों की उपयुक्त देखभाल सुनिश्चित हो, और वे अच्छे से जीवनयापन कर सकें।

    इसके अलावा आश्रय में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों के लिए सप्ताह के हर मंगलवार फिजियोथैरेपी की सुविधा भी उपलब्ध है। उपायुक्त ने कहा कि आश्रय परोधा में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों के अलावा अन्य वरिष्ठ नागरिक भी फिजियोथैरेपी की सुविधा का लाभ ले सकते हैं। निरीक्षण के दौरान बीडीओ ऊना केएल वर्मा, एडवोकेट सुरेश कुमार ऐरी, शम्मी जैन, गणेश दत्त, सतीश कुमार, अरुण कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
  • बीटन कॉलेज में युवाओं को ‘चुनाव का पर्व, देश का गर्व’ को लेकर किया जागरूक

    ऊना/ सुशील पंडित: लोकसभा चुनाव को लेकर ऊना जिले में स्वीप (व्यवस्थित मतदाता, शिक्षा और चुनावी भागीदारी) कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को राजकीय डिग्री कॉलेज बीटन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान युवाओं को ‘चुनाव का पर्व, देश का गर्व’ थीम के साथ वोट के महत्व को लेकर जागरूक किया गया। वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी जतिन लाल ने बताया कि जिले में युवा मतदाताओं विशेषकर नए मतदाताओं को मतदान के महत्व तथा मताधिकार के प्रयोग को लेकर जागरूक करने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी पात्र युवाओं, नए मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने युवाओं से स्वयं मतदान करने के साथ साथ अपने माता-पिता तथा आस पड़ोस के लोगों को भी मतदान प्रक्रिया में भागीदारी के लिए प्रेरित करने की अपील की।