Blog

  • पंजाबी युवक की America में मौत, पैतृक गांव पहुंचा पार्थिव शरीर, देखें वीडियो

    पंजाबी युवक की America में मौत, पैतृक गांव पहुंचा पार्थिव शरीर, देखें वीडियो

    होशियारपुर : पंजाब के होशियारपुर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। मुकेरियां के गांव मुशाहपुर के रहने वाले 42 साल के पंजाबी नौजवान राजिंदर सिंह की अमेरिका में हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। राजिंदर सिंह दो साल पहले रोजगार के लिए अमेरिका में गए थे। वहां पर वो Minnesota में रह रहे थे। आज उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव मुशाहपुर पहुंच गया है। पूरे गांव में शौक की लहर दौड़ गई है। राजिंदर सिंह का पार्थिव शरीर पहुंचा और पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। जैसे ही पार्थिव शरीर उनके गांव में पहुंचा।

    परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव के लोग भी बड़ी संख्या में यहां इकट्ठा हुए हैं। राजिंदर सिंह अपने पीछे पत्नी और दो छोटी बेटियों को छोड़ गए हैं। परिवार के अनुसार वह घर का इकलौता कमाने वाला था और उसे विदेश भेजने के लिए करीबन 25 लाख रुपये का कर्ज लिया गया था। आज पूरे भारतीय रीति-रिवाजों के साथ राजिंदर सिंह का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव मुशाहपुर में कर दिया गया। राजिंदर बहुत मेहनती इंसान था। घर की सारी जिम्मेदारी भी उस पर थी। हमने कर्ज लेकर उसे विदेश भेजा था।

    अब परिवार के सामने बहुत बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है। पूरे गांव के लिए यह बहुत दुखद घटना है। राजिंदर एक अच्छा और मिलनसार व्यक्ति था। हम सरकार से अपील करते हैं कि परिवार की आर्थिक मदद की जाए। समाज सेवक सर्वजीत सिंह साबी ने कहा कि ऐसे मामलों में सरकार को तुरंत मदद देनी चाहिए। परिवार की हालात बहुत कमजोर है। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि बच्चों के भविष्य के लिए सहायता दी जाए।

     

  • दूसरी बार मां बनने वाली हैं Deepika Padukone, फैंस को दिया खास Surprize

    दूसरी बार मां बनने वाली हैं Deepika Padukone, फैंस को दिया खास Surprize

    मनोरंजन: बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की लेटेस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की गई पोस्ट ने खलबली मचा दी है। दीपिका ने अपने सोशल मीडिया के जरिए सैकेंड प्रेग्नेंसी अनांउस कर दी है। रणवीर और दीपिका का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। ऐसे में फैंस और सेलेब्स कपल को बधाईयां और प्यार देते दिख रहे हैं।

    प्रेग्नेंट है दीपिका पादुकोण

    दीपिका पादुकोण ने आज सुबह अपने इंस्टाग्राम पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर की है। इसमें उनकी छोटी बेटी दुआ की झलक दिखाई है परंतु फैंस का पूरा ध्यान प्रेग्नेंसी किट ने खींच लिया क्योंकि नन्ही दुआ हाथों में प्रेग्नेंसी किट थामें दिखाई दी इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव है।

    दीपिका रणवीर को फैंस ने दी बधाई

    दीपिका की पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। कमेंट सेक्शन में हर कोई कपल को बधाई दे रहा है।   एक यूजर ने लिखा कि – ‘नजर ना लगे बधाई हो’। अन्य ने लिखा कि – ‘omg ये जल्द अब बड़ी बहन बनेगी’। एक ने लिखा कि – ‘हर सक्सेसफुल पार्ट 1 का दूसरा पार्ट भी सक्सेसफुल रहता है’। अन्य ने लिखा कि – ‘धुरंधर पार्ट 2’।

    फैंस का फेवरेट कपल है दीपवीर

    दीपिका और रणवीर सिंह की यदि बात करें तो बॉलीवुड इंड्स्ट्री के पावर कपल हैं। दीपिका रणवीर ने कई सालों की डेटिंग के बाद 2018 में ग्रैंड तरीके से इंटीमेट वेडिंग की थी। शादी के बाद 2025 में कपल ने अपनी बेटी दुआ का स्वागत किया ता। अब दीपिका और रणवीर की जिंदगी में दूसरा मेहमान आने वाला है। वैसे ये साल दीपिका और रणवीर के लिए काफी लकी साबित हुआ है। एक ओर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर-2 ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया। दूसरी ओर रणवीर अब पापा बनने वाले हैं। कपल के लिए यह साल काफी धमाके वाला रहा है।    
  • Punjab News: जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार विधेयक पास होने पर AAP नेताओं का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार विधेयक पास होने पर AAP नेताओं का आया बयान, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब में ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) विधेयक-2026’ को राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने अपनी आधिकारिक मंजूरी दे दी है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट साझा करते हुए इस फैसले की जानकारी दी। इस विधेयक के पास होने से अब बेअदबी के मामलों में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं इस विधेयक के चलते अब आरोपियों को कड़ी सजा दी जाएगी। विधेयक पास होने पर आप नेताओं और अन्य लोगों में भारी खुशी है और लोग इसे सरकार का बढ़िया कदम बता रहे हैं।

    इस मौके पर विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा, सभी लोगों की लंबे समय से मांग थी कि पंजाब में हो रही बेअदबियों को रोकने के लिए सख्त कानून बनाया जाए जिसे अब मंजूरी मिल गई है। उन्होंने राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया का धन्यावाद किया जिन्होंने इस कानून पर दस्तखत करके इसे मंजूर किया। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान का भी इस कानून के लिए धन्यावाद किया।

    वहीं जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) विधेयक-2026′ पास होने से आम आदमी पार्टी के नेताओं में खुशी की लहर हैं। कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने इस जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) विधेयक के पास होने पर राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया का भी धन्यावाद किया। उन्होंने बताया कि सभी पार्टियों ने इस विधेयक का समर्थन किया है। अब दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी।

    वहीं कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि आज बहुत ही शुभ दिन है कि इस दिन जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) बिल-2026 को पास कर दिया गया है। उन्होंने भगवंत सिंह मान को इस बिल के पास होने की बधाई दी। इस विधेयक के पास होने से सभी धर्मों को लाभ होगा और उन्होंने सारे देशवासियों को मुबारकबाद दी।

    कैबिनेट मंत्री डा. बलजीत कौर ने भी इस बिल के पास होने पर सभी देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जो लोगों पंजाब को धर्म के नाम पर लड़ाने की कोशिश करते थे उनके मनसूबे फेल कर दिए हैं। यह पंथ के नाम पर वोटे मांगने वालों को भी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बड़ा जवाब दिया है। इस बिल के चलते अब कोई भी बेअदबी करने की हिम्मत नहीं करेगा।

    ज्ञानी राजबीर सिंह ने जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार बिल के पास होने पर पंजाब सरकार का धन्यावाद किया और अपील की कि दूसरी स्टेट्स को भी इस तरह का कानून लागू करना चाहिए, ताकि कोई भी व्यक्ति बेअदबी करने की कोशिश कर सके।

    कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंड्डिया, मैंबर आफ पार्लियामेंट मालविंदर सिंह कंग, आप के चीफ स्पोकसपर्सन कुलदीप धालीवाल और आप विधायक इंदरबीर सिंह निज्जर ने भी इस बिल के पास होने की सभी लोगों और मुख्यमंत्री को बधाई दी।

     

     

     

  • Punjab News: साढ़े 4 किलो से ज्यादा हेरोइन के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, DSP का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: साढ़े 4 किलो से ज्यादा हेरोइन के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, DSP का आया बयान, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः युद्ध नशेयां विरुद्ध तहत पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में ANTF ने 2 अलग-अलग मामलों में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनसे 4.5 किलो से ज्यादा हेरोइन बरामद की है।

    पहले ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते DSP भूपिंदर सिंह ने बताया कि ANTF टीम ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान हरपाल सिंह उर्फ ​​भाला, बेटा सोहन सिंह, गांव इनाई पुरा, थाना अजनाला, जिला अमृतसर और शमशेर सिंह उर्फ ​​शेरा, बेटा रणजीत सिंह, गांव मल्लू नांगल, थाना राजा झांसी, जिला अमृतसर के तौर पर हुई है। टीम ने उनके पास से 2 किलो 37 ग्राम हेरोइन और एक नई कार भी बरामद की है। पुलिस ने NDPS एक्ट के सेक्शन 1111 के तहत केस दर्ज किया है और मुख्य सप्लायर की पहचान के लिए लिंक्स की जांच की जा रही है।

    वहीं, दूसरे मामले में, ANTF टीम ने एक ड्रोन से जुड़ी हेरोइन की खेप पकड़ी, जिससे सुपन प्रीत उर्फ ​​सुपन बेटे हरजीत सिंह, गांव प्रीतम सिंह वाला, मेघा पुलिस स्टेशन, सदर फिरोजपुर को भी गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 2.487 किलो पैकिंग मटीरियल और रेडियम स्ट्रिप्स मिले हैं, जिनका इस्तेमाल रात में ड्रोन से डिलीवरी के लिए होने का शक है। इस मामले में भी ANTF ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। इन ऑपरेशन्स के साथ, ANTF फिरोजपुर एक और ड्रग स्मगलिंग नेटवर्क को खत्म करने और इसमें शामिल मुख्य सप्लायर का पता लगाने के लिए आगे-पीछे के लिंक्स की पहचान कर रहा है।

     

     

     

  • Punjab News: Omax पर गरीब परिवार का घर गिरवाने के आरोप, बेटियों सहित सड़क पर रहने को मजबूर हुए पीड़ित, देखें वीडियो

    Punjab News: Omax पर गरीब परिवार का घर गिरवाने के आरोप, बेटियों सहित सड़क पर रहने को मजबूर हुए पीड़ित, देखें वीडियो

    इंसाफ की लगाई गुहार, बोले – कोर्ट में चल रहा है केस

    लुधियानाः शहर के कॉलेज रोड इलाके में एक परिवार को घर से बेदखल कर मकान गिराने का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। परिवार ने आरोप लगाया है कि निजी कंपनी ओमेक्स ने पुलिस की मदद से कार्रवाई करते हुए उन्हें घर से बाहर निकाल दिया और मकान को डिमोलिश कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि अभी उनका कोर्ट केस चल रहा है, फिर भी कंपनी ने बिना किसी सूचना के इस कार्रवाई को अंजाम दे दिया जिससे अब वह सड़क पर आ गए हैं। पीड़ित महिला परविंदर कौर ने बताया कि उनका परिवार पिछली 4 पीढ़ियों से कॉलेज रोड स्थित इस मकान में रह रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि ओमेक्स के प्रतिनिधि पुलिस टीम के साथ उनके घर पहुंचे और बिना पर्याप्त समय दिए उन्हें घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद मकान को गिरा दिया गया। परविंदर कौर के अनुसार, इस दौरान पुलिस पर उनके बेटे के साथ मारपीट करने का भी आरोप है। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में दो बेटियां और दो बेटे हैं, जो अब बेघर हो गए हैं और खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। उन्होंने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाते हुए अपना घर वापस दिलाने की मांग की है। वहीं, स्थानीय निवासी भूपिंदर सिंह ने भी इस कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि इलाके में ओमेक्स एक नया प्रोजेक्ट लेकर आ रहा है, जिसके तहत इस घर को गिराया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस टीम के साथ मिलकर परिवार को जबरन बाहर निकाला गया और रात के समय उन्हें बिना किसी सुरक्षा के छोड़ दिया गया है। भूपिंदर सिंह के मुताबिक, घटना के समय परिवार का मुखिया अदालत में मामले की तारीख पर गया हुआ था, और इसी दौरान पीछे से यह कार्रवाई की गई। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। मामले की जानकारी मिलते ही गुरदीप सिंह गोशा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिवार के साथ खड़े होते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच और पीड़ितों को इंसाफ दिलाने की मांग की। फिलहाल इस मामले में पुलिस या ओमेक्स की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। घटना को लेकर इलाके के लोगों में रोष है और प्रशासन से पारदर्शी जांच की मांग की जा रही है।      
  • Punjab News :इस इलाके में खुलेआम तलवारों से हुआ हमला, व्यक्ति का कटा हाथ, देखें वीडियो

    Punjab News :इस इलाके में खुलेआम तलवारों से हुआ हमला, व्यक्ति का कटा हाथ, देखें वीडियो

    जीरकपुर: शहर के पभात इलाके में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती एक घटना सामने आई है। इस घटना में बीती देर शाम खुलेआम तलवारों से हमला कर एक व्यक्ति को गंभीर रुप से घायल कर दिया गया। यह खूनी वारदात पभात नाभा रोड़ पर स्थित आस्था अपॉर्टमेंट सोसाइटी के सामने मैदान में हुई। इससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार, दो पक्षों के बीच पिछले दो-तीन दिनों से रंजिश के चलते लगातार तनाव और झगड़े चल रहे थे।

    बीती शाम एक भयानक खूनी झड़प में बदल गए। हमलावरों ने बेखौफ होकर तलवारों से हमला किया। इसमें भूपिंदर नामक व्यक्ति का हाथ काट दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर तौर पर घायल भूपिंदर को चंडीगढ़ के सेक्टर-32 अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

    दूसरी ओर मौके पर मौजूद स्थानीय निवासियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। उनका दावा है कि वारदात की सूचना समय पर देने के बाद पुलिस देरी से पहुंची जिससे हमलावरों को भागने का मौका मिल गया फिलहाल पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश के लिए छापेमारी जारी है।

     

     

     

     

     

     

     

  • Italy के गुरुद्वारा साहिब के बाहर Firing, 2 सिख सेवादारों की मौत, 1 घायल

    Italy के गुरुद्वारा साहिब के बाहर Firing, 2 सिख सेवादारों की मौत, 1 घायल

    इटलीः कोवो में गुरुद्वारा साहिब के बाहर 2 सिख सेवादारों की हत्या का मामला सामने आया है, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल है। आरोपियों ने उन पर करीब 10 राउंड गोलियां चलाईं। तीनों को घायल हालत में तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने 2 को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक घायल का अभी इलाज चल रहा है। इटली पुलिस अभी गोली मारने के कारणों की जांच कर रही है।

    मृतकों की फाइल फोटो।

    जानकारी के अनुसार, मृतक राजिंदर सिंह (48) कोवो में रहता है, उनके तीन बच्चे हैं, जबकि गुरमीत सिंह (48) अग्नाडेल्लो-क्रीमोना में रहते हैं, उनके दो बच्चे हैं। गुरुद्वारा में वैसाखी (खालसा पंथ के साजना दिवस) के उपलक्ष्य में 18 अप्रैल को नगर कीर्तन की तैयारियां चल रही थीं। रात करीब 11:50 बजे के आसपास जब संगत गुरुद्वारे से निकल रही थी, तब एक कार में आए हमलावर ने गुरुद्वारे के बाहर फायरिंग शुरू कर दी। दोनों सेवादार गुरुद्वारे से बाहर निकलते समय घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

    इस दौरान एक तीसरे व्यक्ति को भी गोली लगी है, जिससे वह घायल हो गया। आरोपियों ने करीब 10 गोलियां चलाई गईं। इसके बाद हमलावर मौके से कार में सवार होकर भाग निकले। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बनाया।

    घटना के बाद कोवो में होने वाले नगर कीर्तन को भी कैंसिल कर दिया गया है। गुरुद्वारा के पास वैशाखी के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन होना था। पुलिस जांच में सामने आया है कि मामला आपसी रंजिश से जुड़ा है। दोनों मृतक काफी समय से गुरुद्वारा साहिब में सेवादार के रूप में जुड़े हुए थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि हमलावर भारतीय मूल का ही है। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

     

     

  • चेहरे के लिए वरदान से कम नहीं Lemon Peels, इस्तेमाल करने से आएगा गुलाबी निखार

    चेहरे के लिए वरदान से कम नहीं Lemon Peels, इस्तेमाल करने से आएगा गुलाबी निखार

    सेहत: नींबू का रस सेहत और स्वाद के लिए तो सभी इस्तेमाल करते हैं लेकिन इसके छिलकों को बेकार समझकर डस्टबिन में फेंक देते हैं। क्या आप जानते हैं कि जिस निखार के लिए आप महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीदते हैं वो राज इन छिलकों में ही छिपा है। विटामिन-सी और एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर नींबू के छिलके आपकी स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

    नींबू के छिलके होते हैं बेहद फायदेमंद

    यदि आप भी चेहरे पर खास गुलाबी निखार और कुदरती चमक दिखाती है तो इन छिलकों को फेंकने की गलती न करें।

    ऐसे होंगे नींबू के छिलके के फायदे

    नेचुरल ब्लीच के तौर पर करेगा काम

    इससे त्वचा के दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करता है।

    गुलाबी निखार

    यह स्किन के ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है। इससे चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है।

    डेड स्किन होगी दूर

    छिलके का पाउडर एक बेहतरीन एक्सफोलिएटर का काम करता है।

    इस तरह से करें मसाज

    आप छिलकों का लेमन पील पाउडर फेस पैक बना सकते हैं। इसके लिए नींबू के छिलकों को धूप में सुखाकर पीस लें और पाउडर बना लें। अब 1 चम्मच पाउडर में 1 चम्मच शहद और थोड़ा सा गुलाब जल मिलाएं। अब इसमें 1 चम्मच पाउडर में 1 चम्मच शहद और थोड़ा सा गुलाब जल मिलाएं। इसे चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाएं और फिर ठंडे पानी से धो लें।

    छिलके से मसाज

    ताजे नींबू के छिलके के अंदरुनी हिस्से पर थोड़ी सी चीनी या शहद छिड़कें।

    स्किन पर लगाएं टोनर

    नींबू के छिलकों को पानी में उबाल लें। इसके बाद पानी ठंडा कर लें। इस पानी को स्प्रे बोतल में भरकर फ्रिज में रखें। रात को सोने से पहले इसे चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे की सुस्ती दूर होगी।

    इस बात का रखें ध्यान

    नींबू का इस्तेमाल करने के बाद तुरंत धूप में न निकलें। यदि आपकी स्किन बहुत ज्यादा सेंसिटिव है तो पहले पैच टेस्ट जरुर करें। नींबू के छिलके के साथ हमेशा शहद या दही जैसी ठंडी चीजें मिलाएं ताकि जलन न हो।
  • Punjab News: Main Chowk पर गौ रक्षकों ने पकड़ी गायों से भरी Pickup, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab News: Main Chowk पर गौ रक्षकों ने पकड़ी गायों से भरी Pickup, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर के शुगर मिल चौक पर गायों से भरी पिकअप पकड़ने का मामला सामने आया है। इस दौरान मौके पर काफी देर तक हंगामा हुआ। गौ रक्षा दल के सदस्य दविंदर शर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि मेन रोड के रास्ते गायों को ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसी दौरान उन्हें एक संदिग्ध पिकअप गाड़ी आती दिखाई दी, जिसमें 2 गायें भरी हुई थीं। उन्होंने बताया कि जब टीम ने गाड़ी को रुकने का इशारा किया तो चालक ने पहले वाहन को भगाने की कोशिश की, लेकिन पीछा कर उसे शुगर मिल चौक के पास काबू कर लिया गया।

    दविंदर शर्मा के अनुसार, ड्राइवर के पास गायों को ले जाने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या परमिट नहीं था। उन्होंने यह भी दावा किया कि इसी लोकेशन से पहले भी कई बार गायों को पकड़ा जा चुका है, जिन्हें कथित तौर पर पठानकोट ले जाया जाता है और बाद में जम्मू में गौ तस्करी के लिए इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने शक जताया कि इस पूरे नेटवर्क के पीछे सुलेमान नाम का व्यक्ति सक्रिय हो सकता है। गौरक्षा दल ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए गायों को सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की अपील की है।

    मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम के जरिए सूचना मिली थी कि शुगर मिल चौक पर गौरक्षकों ने एक पिकअप गाड़ी को पकड़ा है, जिसमें गायें लदी हुई हैं। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में चालक की पहचान छिरमल सिंह निवासी गांव मलियाना, जिला मोगा के रूप में हुई है।

    ड्राइवर छिरमल सिंह ने पुलिस को बताया कि वह गायों को एक डेयरी से लेकर पठानकोट जा रहा था। उसने यह भी कहा कि उसे मालिक द्वारा रास्ते में लोकेशन भेजी जानी थी, जहां पशुओं को उतारना था। पुलिस का कहना है कि फिलहाल गाड़ी और पशुओं को कब्जे में लेकर दस्तावेजों की जांच की जा रही है। यदि चालक के पास वैध बिल या अनुमति पत्र पाए जाते हैं तो उसे छोड़ दिया जाएगा, अन्यथा कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।

     

     

  • Jalandhar News: पॉश इलाके में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना, 2 Cylinder और प्लंबर का सामान उड़ाया, देखें वीडियो

    Jalandhar News: पॉश इलाके में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना, 2 Cylinder और प्लंबर का सामान उड़ाया, देखें वीडियो

    जालंधरः शहर के पॉश इलाके मॉडल हाउस में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है, जहां चोरों ने एक सूने पड़े घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये का सामान साफ कर दिया। पीड़ितों ने घर को रेनोवेट करवाने के लिए छोड़ा हुआ था कि पीछे से चोरों ने घर को निशाना बनाते हुए घर से सिलेंडर, प्लंबर का सामान और बिजली का सामान चोरी कर लिया। घटना के बाद पीडि़तों ने पुलिस को मामले की सूचना दे दी है। भार्गव कैंप थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर केस दर्ज कर लिया है।

    मिली जानकारी के अनुसार, घर के मालिक ने मकान को रिनोवेशन (मुरम्मत) के लिए खाली छोड़ा हुआ था और फिलहाल वह न्यू मॉडल हाउस के अमन नगर इलाके में रह रहे थे। इसी का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया।

    घटना का खुलासा उस समय हुआ जब घर के सदस्य वापस पहुंचे। उन्होंने देखा कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था। पहले उन्हें शक हुआ कि शायद परिवार के किसी सदस्य ने कुंडी लगाई होगी, लेकिन पुष्टि होने पर दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया। अंदर का मंजर देखकर सभी के होश उड़ गए, घर का कीमती सामान गायब था। पीड़ित के अनुसार, चोर घर से 2 गैस सिलेंडर, 6 बाथरूम की नई टूटियां, बिजली की नई वायरिंग और प्लंबर का अन्य सामान चोरी करके ले गए। चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई जा रही है। पीड़ितों का कहना है कि इलाके में उस समय कोई धार्मिक समागम चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने उसी शोर-शराबे का फायदा उठाकर बिना किसी डर के वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए।

    घटना की सूचना मिलने के बाद भार्गव कैंप थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है और उन्होंने पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है।