Blog

  • कालका में हुआ दर्दनाक हादसा, ट्राला पलटने से हुई बच्चे और चालक की मौत, देखें वीडियो

    कालका में हुआ दर्दनाक हादसा, ट्राला पलटने से हुई बच्चे और चालक की मौत, देखें वीडियो

    पंचकूला: कालका में स्थित काली माता मंदिर के प्रवेश द्वारा के आगे देर रात करीब 1:30 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। सीमेंट से भरे ट्राले की ब्रेक फेल होने के कारण ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    माथा टेकने आए श्रद्धालुओं के साथ आया एक बच्चा ट्राले की चपेट में आ गया। ट्राला पलटते ही सीमेंट की बोरियां उसके ऊपर गिर गई। इससे वह दब गया। काफी देर तक स्थानीय लोगों के द्वारा रेस्क्यू करने के बाद बच्चे को बाहर निकल गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।        
  • Punjab News: ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार विधेयक’ पास, राज्यपाल ने दी मंजूरी

    Punjab News: ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार विधेयक’ पास, राज्यपाल ने दी मंजूरी

    चंडीगढ़ः अब धार्मिक बेअदबी करने वालों की कड़ी सजा होगी, क्योंकि आप सरकार द्वारा पेश किए गए बेअदबी एमंडमेंट बिल को मंजूरी दे दी गई है। ‘जागत ज्योति श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) विधेयक-2026’ एक कानून का रूप लेने के लिए तैयार है। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने इस ऐतिहासिक विधेयक को अपनी आधिकारिक मंजूरी दे दी है।

    इस नए संशोधन विधेयक की सबसे बड़ी विशेषता इसमें सजा का कड़ा प्रावधान है। बेअदबी के मामलों में न्यूनतम सात साल की सजा का प्रावधान रखा गया है, जिसे 20 साल तक बढ़ाया भी जा सकता है। इसके साथ ही दोषियों पर 2 लाख रुपए से लेकर 10 लाख रुपए तक जुर्माना भी लगाया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति साजिश के तहत सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के उद्देश्य से इस तरह का अपराध करता है, तो उसके लिए और भी कड़ी सजा तय की गई है। ऐसे मामलों में दोषी को 10 साल से लेकर उम्रकैद (मृत्यु तक) जेल में रहना होगा। इसके अलावा 5 लाख से 25 लाख रुपए तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट साझा करते हुए इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने इसे राज्य की धार्मिक भावनाओं और मर्यादा की रक्षा की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। मुख्यमंत्री ने लिखा कि उनकी सरकार पवित्र धर्मग्रंथों के सत्कार को बहाल करने और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

  • Punjab News: लड़ाई के समझौते दौरान चली गोलियां, 1 की मौत, 4 गंभीर घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: लड़ाई के समझौते दौरान चली गोलियां, 1 की मौत, 4 गंभीर घायल, देखें वीडियो

    अमृतसरः शहर में युवक की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है, जबकि उसके साथ मौजूद 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक को कुछ लोग समझौता कराने के बहाने घर से अपने साथ ले गए थे, लेकिन वहां पहुंचते ही उस पर हमला कर दिया गया और गोलियां चला दी गईं। हमले में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई, जबकि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

    मृतक साबू निवासी सुल्तान विंड ड्रमा वाले बाजार के भाई लखबीर सिंह ने बताया कि कुछ लोग उसके भाई को घर से यह कहकर अपने साथ ले गए थे कि उनकी लड़ाई हो गई है और उन्होंने समझौता कराने के लिए जाना है। लेकिन वहां पहुंचते ही हालात अचानक बिगड़ गए और आरोपियों ने गोलियां चला दीं। इस हमले में उसके भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।

    मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी (एसएचओ) बलविंदर सिंह औलख ने बताया कि पुलिस फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। उन्होंने पुष्टि की कि एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है और अन्य घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    वहीं पुलिस टीम अब यह पता लगा रही है कि मृतक को बुलाने वाले लोग कौन थे, क्या वे उसे पहले से जानते थे और क्या उसे झांसा देकर मौके पर बुलाया गया। जांच इस एंगल पर भी चल रही है कि कहीं यह सुनियोजित हत्या और आपराधिक साजिश तो नहीं थी। पुलिस गोलियों की संख्या, इस्तेमाल हथियार, हमलावरों की संख्या, CCTV फुटेज, खोखे और अन्य फोरेंसिक सबूतों के आधार पर पूरी वारदात की कड़ी जोड़ रही है। इन्हीं सबूतों के जरिए आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

  • Punjab News : अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह के 10 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News : अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह के 10 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Loan का झांसा देकर करते थे करोड़ों की ठगी

    मोहाली : ज़ीरकपुर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पकडे गए आरोपी गाज़ियाबाद, कांगड़ा और गुजरात के रहने वाले है।

    इस ममाले मे जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि Royal Motia में एक अवैध कॉल सेंटर चल रहा है। जिससे इस संगठित ठगी नेटवर्क का खुलासा हुआ। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह विदेशों में रह रहे लोगों को कम ब्याज दर पर लोन देने का झांसा देकर अपने जाल में फंसाता था।

    यह पूरा गिरोह सरगना मेलविन ठोकर के निर्देशों पर ऑपरेट करता था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 9 लैपटॉप और 12 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की जा रही है, जिससे अहम सुराग मिलने की संभावना है। यह गिरोह Canada, Usa और UK के लोगो को ठग रहा था।

     

     

     

  • Punjab News: शराब ठेके के कैशियर पर दातर से हमला, नकदी से भरा बैग लूटा, व्यक्ति गंभीर घायल, देखें CCTV

    Punjab News: शराब ठेके के कैशियर पर दातर से हमला, नकदी से भरा बैग लूटा, व्यक्ति गंभीर घायल, देखें CCTV

    लुधियानाः शहर में लूट की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रतिदिन लूटेरे बेखोफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला शहर के लोधी क्लब रोड से सामने आया है जहां, एक शराब कारोबारी के कार्यालय के बाहर मोटरसाइकिल सवार 3 नकाबपोश लुटेरों ने एक कैशियर पर जानलेवा हमला कर उससे करीब 23 लाख रुपए लूट लिए। यह पूरी वारदात वहां लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। पीड़ित ने पुलिस को मामले की सूचना दे दी है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
    जानकारी देते शराब कारोबारी शुभचरण सिंह गिल्सा ने बताया कि यह वारदात शुक्रवार रात करीब 10 बजे की है। उनका कैशियर जो पूरे ग्रुप का इंचार्ज भी है रोजाना की तरह कैश इकट्ठा कर ऑफिस लौट रहा था। अचानक आए 3 युवकों ने जो नशे की हालत में लग रहे थे, उस पर हमला कर दिया। इससे कैशियर को गंभीर चोटें आई और वह फिलहाल डीएमसी अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। उन्होंने बताया कि CCTV फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि जब कैशियर सभी दुकानों से कैश इकट्ठा कर कार्यालय पहुंचा तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर 3 युवक वहां आए। आरोपियों ने पीड़ित को चारों तरफ से घेर लिया और बिना किसी डर के तेज धारदार हथियारों (दातर) से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। कैशियर खुद को बचाने की कोशिश करता रहा लेकिन लुटेरों ने उसे बुरी तरह लहूलुहान कर दिया और पैसों से भरा बैग छीनकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया। शहीद भगत सिंह नगर चौकी (थाना दुगरी) की पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। हालांकि लुटेरों ने अपने चेहरे ढकने की कोशिश की थी लेकिन पुलिस का दावा है कि कुछ सुराग हाथ लगे हैं जिससे जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।    
  • तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, 2 भाइयों की मौत

    तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, 2 भाइयों की मौत

    2 दिन बाद थी बड़े भाई की शादी, घर में मातम का माहौल

    दौसाः लालसोट में 2 चचेरे भाइयों की सड़क हादसे में मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बड़े भाई की 2 दिन बाद शादी थी। दोनों भाई लगन समारोह का बचा हुआ सामान दुकानदार को वापस देने लालसोट जा रहे थे। कोथून रोड पर लाडपुरा गांव के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े और मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर कार छोड़कर फरार हो गया।
    मृतक चचेरे भाइयों की फाइल फोटो।
    मृतक चचेरे भाइयों की फाइल फोटो।
    जानकारी देते मृतकों के पड़ोसी सुरेंद्र मीणा ने बताया कि श्रीराम मीणा के बड़े भाई किशनलाल की शादी 20 अप्रैल को है। 16 अप्रैल को लगन समारोह था, जिसमें बांटने के लिए स्टील के बर्तन लाए गए थे। कुछ बर्तन बच गए थे, जिनको वापस करने दोनों भाई लालसोट जा रहे थे। इसी दौरान लाडपुरा के पास हादसा हो गया। सुरेंद्र ने बताया कि जिस घर में शादी की खुशियां थी, वहां अब मातम पसर गया है। श्रीराम मीणा 4 भाई और 1 बहन हैं। उसके 2 साल का बेटा है। वही, हेड कॉन्स्टेबल सीताराम गुर्जर ने बताया कि शनिवार शाम 4.30 बजे तेज रफ्तार कार की टक्कर से 2 युवकों की मौत हो गई। सूचना पर लालसोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से दोनों युवकों को लालसोट जिला अस्पताल पहुंचाया और शव मॉर्च्युरी में रखवाए। दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर थाने ले जाया गया। दोनों युवकों की पहचान श्रीराम मीणा (25) पुत्र रोशनलाल मीणा और विराट मीणा (20) पुत्र शंकरलाल मीणा निवासी जगसरा, दत्तवास (टोंक) के रूप में हुई। दोनों चचेरे भाई थे। मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
  • Punjab News: इस इलाके में Car लूटने का प्रयास, युवक ने बहादुरी से बचाई जान, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में Car लूटने का प्रयास, युवक ने बहादुरी से बचाई जान, देखें वीडियो

    लुधियानाः थाना सलेम टाबरी क्षेत्र में कार लूट की कोशिश का मामला सामने आया है। कार चालक अपनी सूझबूझ और बहादुरी से वारदात होने से बच गया। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को मामले की सूचना दे दी है।

    शिकायतकर्ता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 18 अप्रैल 2026 को उसका भतीजा ध्रुव (उम्र करीब 18 साल) अपनी कार में मनाली जाने की तैयारी के चलते अपने दोस्त प्रिंस के घर, मोहल्ला अमन नगर, ग्रीन लैंड स्कूल के पास, जालंधर बाईपास, लुधियाना जा रहा था।
    पीड़ित के अनुसार, जब ध्रुव ग्रीन लैंड स्कूल के पास बाबा सफैदा शाह के नजदीक पुल के पास पहुंचा, तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार 2 अज्ञात व्यक्ति उसकी कार के आगे आकर रुक गए। आरोपियों ने बाइक कार के सामने लगाकर उसे रोक लिया और कार लूटने की कोशिश की। हालांकि, ध्रुव ने मौके पर हिम्मत और सूझबूझ दिखाते हुए आरोपियों को टक्कर मारकर वहां से कार भगा ली और अपनी जान बचाई।

    थाना सलेम टाबरी पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 304(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

  • अस्पताल के ICU वार्ड में रेंगता दिखा 10 फीट लंबा सांप, देखें वीडियो

    अस्पताल के ICU वार्ड में रेंगता दिखा 10 फीट लंबा सांप, देखें वीडियो

    सागर: आईसीयू में मरीज जिंदगी और मौत से जूझ रहे और उसी यूनिट की खिड़कियों पर यदि 10 फीट लंबे नागराज रैलिंग से लिपटे नजर आएं तो क्या हाल होगा। मध्य प्रदेश के सागर जिला अस्पताल के अत्याधुनिक आईसीयू में बीते कुछ दिन से ऐसे ही डरावने हालात हैं।  
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    आईसीयू की खिड़की पर लंबे-चौड़े नागराज जीभ लपलपाते हुए करीब आधे घंटे तक लिपटे रहे। सांप कभी अंदर देखता तो कभी बाहर। मरीज और परिजन तो ठीक अस्पताल का स्टाफ तक दहशत में नजर आ रहा था। दरअसल मध्यप्रदेश के सागर जिला अस्पताल के ICU में खिड़कियों पर जब-तब भयंकर और जहरीले सांप आकर बैठ जाते हैं। यहां का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आईसीयू में मरीज और अटेंडरों में दहशत नजर आ रही है, वे खिड़की पर लिपटे करीब 10 फीट के सांप को देखकर डर रहे हैं। लंबा-चौड़ा सांप खिड़की के ऊपर शीशे के बाहर ग्रिल पर लिपटा कांच के आर-पार से अंदर देख रहा था। जैसे वह रेंगता आईसीयू में लोग चीख पड़ते थे। दरअसल आईसीयू वार्ड कुछ साल पहले बना है। उसके ठीक पीछे अस्पताल का एक लंबा-चौड़ा बगीचा है, जो देखरेख और साफ-सफाई के अभाव में झाड़ियों से भर गया है। यहां पर सांप और जहरीले जीव-जंतुओं ने डेरा जमा लिया है। जब-तब लंबे-चौड़े सांप यहां खिड़कियों की ग्रिल पर लिपटे नजर आते हैं, जिस कारण मरीजों में दहशत बढ़ जाती है।
  • Phagwara News : ठेके पर Expiry Beer बेचने पर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    Phagwara News : ठेके पर Expiry Beer बेचने पर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    फगवाड़ा: शहर के एक शराब के ठेके पर देर रात हंगामा होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ रोड पर स्थित ठेके पर ग्राहक बीयर खरीदने गया था। जब उसने बीयर की डेट चेक की तो 8 महीने पहले एक्सपायर हो चुकी थी। जिसके बाद ग्राहक के पूछने पर ठेकेदार के कारिंदे ने उससे बतमीजी करनी शुरू कर दी।

    पीड़ित मक्खन सिंह ने बताया कि वह NRI है और पिछले 40 साल से NewZeland मे रह रहा है। वह पिछले 3 महीने से इस ठेके से BEER पी रहा है। आज वह अपने दोस्त के साथ बियर पीने आया था और दोस्त ने देखा कि बियर Expired थी। जब उसने विरोध किया, तो ठेकेदार Bhandari के करिंदे ने कहा कि “तुमने अब तक सारी बीयर पी ली है, अब क्या होगा “

    पीड़ित ने प्रशासन और एक्साइज विभाग से गुहार लगाते हुए कहा कि ठेकेदार और उसके करिंदे Expiry Beer बेच कर लोगो की जान से खिलवाड़ कर रहे है। जल्द ही विभाग की ओर से बनती कार्रवाई कर ठेकेदार का लाइसेंस रद्द कर दिया जाए।

    गौरतलब है कि शहर के ठेको पर मे 8 महीने से एक्सपायर बियर बिक रही है। क्या एक्साइज विभाग के अफसरों का इस ओर धयान नहीं गया होगा। इस घटना से एक्साइज विभाग के अफसरों की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान खड़े हो है।

     

     

     

  • Punjab News: पहले छुए पैर फिर बुजुर्ग के कानों से बालियां झपटकर बाइक सवार फरार, देखें CCTV

    Punjab News: पहले छुए पैर फिर बुजुर्ग के कानों से बालियां झपटकर बाइक सवार फरार, देखें CCTV

    लुधियानाः शहर के शिमलापुरी इलाके में बाइक सवार 2 बदमाशों द्वारा बुजुर्ग महिला को अपना निशाना बनाने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने बड़ी ही चालाकी से इस वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी खुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि आरोपियों की धरपकड़ की जा सके।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    जानकारी मुताबिक, शिमलापुरी में बाइक पर सवार होकर 2 युवक आते हैं और अपने घर के बाहर बैठी बुजुर्ग महिला के पास गाड़ी रोकते हैं। इस दौरान एक युवक ने हेल्मेट और दूसरे ने कैप पहनी हुई थी। पीछे बैठा युवक पहले बुजुर्ग महिला के पैर छूता है और बुजुर्ग महिला से आशीर्वाद लेता है, ताकि उनका भरोसा जीता जा सके। फिर बदमाशों द्वारा महिला से किसी का पता (एड्रेस) पूछने का नाटक किया और बुजुर्ग को बातों में उलझा लिया। जैसे ही महिला का ध्यान भटका, बदमाशों ने उनके कानों से सोने की बालियां झपट लीं और बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। झपटमारी इतनी तेजी और जोर से की गई कि बुजुर्ग महिला के कान बुरी तरह फट गए और खून बहने लगा। महिला उन्हें पकड़ने की पूरी कोशिश भी करती है, लेकिन उनसे बदमाश पकड़े नहीं जाते हैं। इस दौरान सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। वहीं मौके पर पहुंचे लोगों ने तुरंत घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस इलाके के CCTV फुटेज खंगाल रही है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।