Blog

  • जनता के मुद्दों से भटकाने का विपक्ष पर आरोप – CM Sukhu

    जनता के मुद्दों से भटकाने का विपक्ष पर आरोप – CM Sukhu

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आज कांग्रेस पार्टी के चुनाव प्रचार के लिए पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता पहुंचे। यहां एक पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार और बंगाल की मौजूदा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तृणमूल सरकार के कार्यकाल में पश्चिम बंगाल विकास के मामले में बहुत पीछे चला गया है और पश्चिम बंगाल के लोगों ने मात्र भ्रष्टाचार ही देखा। पश्चिम बंगाल की जनता के साथ प्रदेश की सरकार ने विश्वासघात किया है और प्रदेश को एक सिंडिकेट चला रहा है।

    उन्होंने कहा कि केवल नारों से काम नहीं चलता, बल्कि प्रदेश को विकास की राह पर ले जाना प्रदेश सरकार की ज़िम्मेदारी है। देश में कांग्रेस पार्टी ही एकमात्र विचारधारा है, जो सभी धर्मों और जातियों का सम्मान करती है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए पश्चिम बंगाल में कांग्रेस को लाना बेहद जरूरी है। लोकतंत्र की रक्षा के लिए और पश्चिम बंगाल के भविष्य को संवारने के लिए कांग्रेस को चुना जाना बेहद जरूरी है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि 20 साल बाद कांग्रेस पार्टी ने पश्चिम बंगाल की सभी 294 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं, जो इंसानियत की विचारधारा के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद यहां पर विकास की गति को तेज़ किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल के साथ भेदभाव किया है और राज्य को एक भी नया प्रोजेक्ट नहीं दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पश्चिम बंगाल में चल रहे सभी प्रोजेक्ट कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में शुरू किए गए थे, जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी।

    केंद्र सरकार ने मनरेगा की आत्मा को समाप्त कर पश्चिम बंगाल के लाखों लोगों के रोजगार को छीन लिया है। उन्होंने कहा कि मनरेगा कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. मनमोहन सिंह की सोच का नतीजा था, लेकिन केंद्र सरकार ने इस योजना को ख़त्म कर दिया है। केंद्र ने इसे अब एलोकेशन बेस्ड कर दिया है, जबकि पहले यह डिमांड आधारित थी। भाजपा नारे अच्छे लगाती है लेकिन धरातल पर कुछ नहीं करती हैं।

    सुक्खू ने कहा कि महिलाओं की असली संरक्षक कांग्रेस पार्टी ही है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को आरक्षण का लाभ प्रदान किया था, जिससे साफ है कि कांग्रेस की सोच क्या रही है। लोकसभा का विशेष सत्र बुलाकर महिला आरक्षण बिल पास करवाने के पीछे केन्द्र सरकार और भाजपा की साजिश थी, जो कि नाकाम हो गई है।

    विपक्ष की सभी पार्टियों ने इस बिल को गिराकर यह साफ कर दिया है कि देश में किसी भी तरह की साजिश नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार को चाहिए था कि विधानसभा चुनावों के बाद वह सभी दलों को बुलाती और उनसे चर्चा करके बिल को पारित करती। वर्ष 2023 में विधेयक को सभी ने मंजूरी दी थी तो उसे ही लागू किया जाना चाहिए था। अब नई साजिश इसमें नहीं होनी चाहिए थी। ऐसा केवल राजनीतिक लाभ के लिए किया जा रहा था मगर यह साजिश नाकाम हो गई।

    हिमाचल प्रदेश के संदर्भ में पश्चिम बंगाल में बताया कि हिमाचल में कांग्रेस ने जो गारंटियां जनता को दी थी उनको पूरा किया है। विकास का जो वायदा किया गया था उस पर काम चल रहा है। प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि हिमाचल में पूर्व भाजपा सरकार के समय में डबल इंजन की सरकार थी मगर वहां की जनता के साथ भाजपा ने धोखा किया। भाजपा सरकार के कार्यालय के अंतिम छह महीने में 5 हजार करोड़ की रेवड़ियां बांटी गई जिससे आर्थिक स्थिति को नुकसान पहुंचाया गया। वर्तमान में केन्द्र सरकार ने आरडीजी को बंद कर दिया है और विकास के सभी प्रोजेक्ट रोकने की कोशिशें की जा रही हैं।

     

  • वजन एवं माप विभाग ऊना में जब्त वस्तुओं की नीलामी 27 अप्रैल को

    वजन एवं माप विभाग ऊना में जब्त वस्तुओं की नीलामी 27 अप्रैल को

    ऊना/सुशील पंडित: वजन एवं माप विभाग सर्कल, ऊना द्वारा रखी गई जब्त वस्तुओं की सार्वजनिक नीलामी 27 अप्रैल को प्रातः 11 बजे आयोजित की जाएगी। यह नीलामी वजन एवं माप विभाग सर्कल, ऊना के निरीक्षक कार्यालय में संपन्न होगी।
    इस संबंध में जानकारी देते हुए विभाग के निरीक्षक राहुल सेठी ने बताया कि नीलामी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं नियमानुसार संपन्न करवाई जाएगी। इच्छुक बोलीदाता 24 अप्रैल को कार्यालय समय के दौरान नीलामी हेतु रखी गई वस्तुओं का निरीक्षण कर सकते हैं। उन्होंने सभी इच्छुक प्रतिभागियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने का आग्रह किया है।
     
  • स्वच्छता और अनुशासन बनाए रखने के लिए सख्त निर्देश जारी

    स्वच्छता और अनुशासन बनाए रखने के लिए सख्त निर्देश जारी

    चंडीगढ़: हरियाणा राज्य निर्वाचन आयुक्त देवेंद्र सिंह कल्याण ने नगर निकाय और पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के मद्देनजर लागू आदर्श आचार संहिता के तहत हरियाणा प्रिवेंशन ऑफ डिफेसमेंट ऑफ प्रॉपर्टी एक्ट, 1989 के सख्त पालन के निर्देश दिए हैं। आयोग के संज्ञान में आया है कि कई उम्मीदवार और राजनीतिक दल सार्वजनिक व निजी संपत्तियों पर अवैध रूप से पोस्टर-बैनर लगा रहे हैं और दीवारों पर लिखाई कर रहे हैं, जो कानून का उल्लंघन है और प्रदेश की सुंदरता को प्रभावित करता है।

    इस एक्ट की धारा- 3 और 3-ए के तहत किसी भी सार्वजनिक स्थान पर आने वाली संपत्ति को स्याही, चॉक, पेंट या अन्य माध्यम से लिखकर या चिन्हित करना प्रतिबंधित है। इसी तरह सरकारी भवनों, बिजली के खंभों, बस स्टैंड, सार्वजनिक स्थानों या मूर्तियों पर पोस्टर, बैनर या फ्लेक्स लगाना तथा सार्वजनिक परिवहन, खासकर राज्य परिवहन की बसों पर प्रचार सामग्री चिपकाना पूरी तरह से मना है। यह संज्ञेय अपराध की श्रेणी में आता है।

    ऐसे मामलों में अवैध प्रचार सामग्री हटाने और संपत्ति को पहले जैसी स्थिति में लाने का खर्च संबंधित उम्मीदवार या राजनीतिक दल से वसूला जाएगा। यदि किसी उम्मीदवार के पक्ष में इस तरह की गतिविधि होती है, तो उसे इसके लिए जिम्मेदार माना जाएगा, जब तक वह यह साबित न कर दे कि यह उसकी जानकारी या सहमति के बिना हुआ है।

    उन्होंने निर्देश दिए कि उम्मीदवार केवल उन्हीं स्थानों पर प्रचार सामग्री लगाएं, जो शहरी क्षेत्रों में कार्यकारी अधिकारी/सचिव और ग्रामीण क्षेत्रों में बीडीपीओ/पंचायत अधिकारी द्वारा निर्धारित किए गए हैं। जिन संपत्ति मालिकों ने अपनी दीवारों पर विज्ञापन की अनुमति नहीं दी है, वे इसकी शिकायत संबंधित पर्यवेक्षक या उपायुक्त को कर सकते हैं। आयोग ने स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि ऐसी शिकायत मिलने पर 24 घंटे के भीतर अवैध सामग्री हटाई जाए।

    हरियाणा राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि लोकतंत्र में भागीदारी जरूरी है, लेकिन यह सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाकर नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी उम्मीदवारों से अपील की कि वे आदर्श आचरण अपनाएं और स्वच्छ व निष्पक्ष चुनाव में सहयोग करें। साथ ही, उड़न दस्तों को ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई के लिए अधिकृत किया गया है। किसी भी शिकायत के लिए उपायुक्त, नगर आयुक्त, रिटर्निंग अधिकारी या अन्य अधिकृत अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।

     

  • पानीपत के निजी अस्पतालों पर गिरी कार्रवाई की गाज – CM Nayab Singh Saini

    पानीपत के निजी अस्पतालों पर गिरी कार्रवाई की गाज – CM Nayab Singh Saini

    चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ईएसआई हेल्थ केयर सिस्टम में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए कड़े निर्देश जारी करते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या भ्रष्टाचार को सहन नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री शनिवार को हरियाणा सिविल सचिवालय में ईएसआई हेल्थ केयर हरियाणा की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

    मुख्यमंत्री ने पानीपत के ईएसआई अस्पताल से जुड़े मामलों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि उन छह निजी अस्पतालों को तुरंत डी-पैनल किए जाने की कार्रवाई की जाए, इस पर अमल करते हुए विभाग ने अस्पतालों को नोटिस जारी कर दिया है। इन अस्पतालों ने वर्ष 2020-21 से 2023-24 के दौरान अत्यधिक रेफरल किए थे और रेफरल प्रपत्रों पर चिकित्सकों के हस्ताक्षरों में गड़बड़ी पाई गई। उन्होंने इस पूरे प्रकरण में संलिप्त पानीपत ईएसआई अस्पताल के संबंधित 3 कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ में ही 5 चिकित्सा अधीक्षकों के खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष और गहन जांच के लिए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) को जिम्मेदारी सौंपी जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश भर में ईएसआई के पैनल पर शामिल अन्य 133 निजी अस्पतालों के रिकॉर्ड की भी एसीबी द्वारा जांच करवाई जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता का समय रहते पता लगाया जा सके।

    उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पानीपत ईएसआई अस्पताल की क्षमता 75 बेड से बढ़ाकर 100 बेड की जाए तथा वहां ऑपरेशन थिएटर का विस्तार किया जाए। इसी प्रकार जगाधरी ईएसआई अस्पताल को 80 से 100 बेड और हिसार ईएसआई डिस्पेंसरी को 12 से बढ़ाकर 50 बेड करने के निर्देश दिए गए। सभी अस्पतालों में आधुनिक तकनीक से युक्त उपकरण भी लगाए जाएं।

    मुख्यमंत्री ने बावल और बहादुरगढ़ में निर्माणाधीन 100-100 बेड के ईएसआई अस्पतालों का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से प्रदेश के श्रमिकों और आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि ईएसआई हेल्थ केयर में डॉक्टरों और पैरा-मेडिकल स्टाफ की किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। आवश्यकतानुसार स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने के निर्देश भी दिए गए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य पारदर्शिता, जवाबदेही और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है, और इस दिशा में कोई भी ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में हरियाणा के मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, श्रम विभाग के प्रधान सचिव श्री राजीव रंजन व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

     

  • आग के प्रति  जागरूकता अभियान के तहत स्कूलों में हो रही प्रतियोगिताएं

    आग के प्रति जागरूकता अभियान के तहत स्कूलों में हो रही प्रतियोगिताएं

    गर्मियों  में आग को लेकर जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा : हितेश लखनपाल 
    ऊना/सुशील पंडित: अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत ऊना अग्निशमन केंद्र की ओर से आग को लेकर जन जागरूकता अभियान लगातार जारी है । इसी अभियान के तहत स्कूलों व अस्पतालों  में आग बुझाने को लेकर आग के प्रति जागरूक किया जा रहा है । व प्रतियोगिताओं  का आयोजन भी किया जा रहा है । अभियान दौरान  राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल ईसपुर व बड़ेहर, जवाहर नवोदय विद्यालय पेखुबेला, माउंट कारमेल स्कूल रक्कड़ कालोनी, टैगोर विद्यालय कांगड़ , चाइल्ड अस्पताल  व शल्य अस्पताल ऊना में  आग से बचाव को लेकर जागरूक किया गया । बताया गया कि  शैक्षणिक संस्थान  व अस्पताल आग की दृष्टि से अति संवेदनशील क्षेत्र में आते  है । इसलिए अगर किसी कारण आग लग जाती है। तो किस प्रकार संस्थानों  में स्थापित अग्निशमन यंत्रों द्वारा आग पर नियंत्रण डालना है। ओर किस आग पर कौन से यंत्र का प्रयोग करना है। इसी जागरूकता अभियान में फायर  टीमों ने मॉक ड्रिल की ओर स्टाफ , नर्सों व स्टूडेंट्स  को आग के बारे में अलर्ट किया व अग्निशमन यंत्रों व सुरक्षा उपकरणों को चलाने बारे जानकारी दी । होमगार्ड्स वाहिनी ऊना के कमांडेंट हितेश लखनपाल ने बताया कि आग के प्रति जागरूकता अभियान लगातार जारी है । ओर सभी आग के प्रति हमेशा अलर्ट रहें । अग्निशमन केंद्र अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि फायर टीम द्वारा  शैक्षणिक संस्थानों व अस्पतालों में  आग बुझाने की ट्रेनिंग दी गई है । ताकि अपने आप को सुरक्षित रखते हुए मौका पर उपस्थित  सभी आग लगने की स्थिति में   लगे अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग कर प्रथम चरण में ही आग को बुझा सकें ।
     
  • आधुनिक सुविधाओं के साथ समग्र विकास की दिशा में सरकार का कदम

    आधुनिक सुविधाओं के साथ समग्र विकास की दिशा में सरकार का कदम

    चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज हरियाणा सिविल सचिवालय में एक उच्च स्तरीय ‘प्रगति’ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें राज्य भर में चल रही 75 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली प्रमुख विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने प्रत्येक परियोजना का कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश देते हुए सभी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने शहरी विकास, स्वास्थ्य अवसंरचना, पर्यटन, पुरातत्व और आपातकालीन सेवाओं से संबंधित प्रमुख परियोजनाओं की स्थिति का जायजा लिया।

    अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि फरीदाबाद में 217 करोड़ रुपये की मास्टर जल आपूर्ति संवर्धन योजना, जिसमें यमुना नदी के बाढ़ क्षेत्र में 12 रैनी वेल स्थापित किए जा रहे हैं, 67 प्रतिशत तक पूरी हो चुकी है। दो रैनी वेल पहले ही पूरे हो चुके हैं और शेष स्थलों पर चरणबद्ध तरीके से कार्य जारी है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को संशोधित समय सीमा का सख्ती से पालन करने और परियोजना के सभी घटकों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल गुणवत्ता के मानकों पर विस्तृत जानकारी भी मांगी और कहा कि यह परियोजना सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण परियोजना साबित होगी जिससे आमजन को काफी लाभ मिलेगा।

    सड़क अवसंरचना के संबंध में मुख्यमंत्री ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को निर्देश दिए कि वह रेवाड़ी में बाईपास रोड से राष्ट्रीय राजमार्ग-8 तक 120 मीटर चौड़ी सड़क के निर्माण कार्य (जो वर्तमान में 65 प्रतिशत पूर्ण है) को तेजी से पूरा करवाएं। अधिकारियों ने बताया कि पंचकूला में प्रस्तावित विश्वस्तरीय शूटिंग रेंज की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही टेंडर आवंटन को अंतिम रूप दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इसका कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने भिवानी में इंटीग्रेटेड एक्वा पार्क सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की भी समीक्षा की। इस बारे में अधिकारियों ने उन्हें बताया कि टेंडर स्वीकृति के बाद जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू होगा। इस परियोजना की आधारशिला पहले ही रखी जा चुकी है।

    स्वास्थ्य अवसंरचना को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री ने राज्य भर में विभिन्न स्वास्थ्य परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इनमें फतेहाबाद में 200-बेड अस्पताल, टोहाना में 100-बेड अस्पताल, गुरुग्राम के सिविल अस्पताल को 100 से 200 बेड तक उन्नत करना तथा अंबाला कैंट में क्रिटिकल केयर ब्लॉक की स्थापना शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि परियोजनाओं के निर्माण कार्यों में इनकी निर्माण गुणवत्ता और चिकित्सा अवसंरचना के मानकों से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए।

    मुख्यमंत्री ने इस दौरान सांस्कृतिक क्षेत्र में प्रमुख विरासत परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि राखीगढ़ी साइट संग्रहालय लगभग पूरा होने के करीब है, जिसमें लगभग 80 प्रतिशत सिविल कार्य पूरा हो चुका है और यह शीघ्र ही उद्घाटन के लिए तैयार होगा। मुख्यमंत्री ने विरासत के प्रति जागरूकता के महत्व पर जोर देते हुए निर्देश दिए कि ऐसे स्थानों पर स्कूली विद्यार्थियों के लिए विशेष शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किए जाएं ताकि वे राज्य की समृद्ध ऐतिहासिक विरासत को प्रत्यक्ष रूप से समझ सकें और भारत की प्राचीन सभ्यता के प्रति गहरी समझ विकसित कर सकें।

    सैनी ने सिख संग्रहालय तथा गुरु रविदास भवन एवं संग्रहालय की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों को सभी लंबित प्रशासनिक स्वीकृतियों को शीघ्र पूरा करने, वास्तु एवं डिजाइन कार्यों को जल्द अंतिम रूप देने तथा समय सीमा का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन संस्थानों को राज्य की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को दर्शाने वाले विश्वस्तरीय केंद्रों के रूप में विकसित किया जाना चाहिए।

    इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने फायर एवं आपातकालीन सेवाओं, विभाग के अंतर्गत खरीद से संबंधित परियोजनाओं की भी समीक्षा की, जिनमें फोम टेंडर और हाई-राइज टर्न टेबल लैडर शामिल हैं। उन्होंने अधिकारियों को सभी प्रक्रियाएं शीघ्र पूरी करने और आधुनिक अग्निशमन अवसंरचना जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

    बैठक में हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा, अतिरिक्त मुख्य सचिव अपूर्व कुमार सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल, आयुक्त एवं सचिव, विरासत एवं पर्यटन विभाग डॉ. अमित कुमार अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

     

  • नोएडा हिंसा मामले में STF की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    नोएडा हिंसा मामले में STF की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    नई दिल्लीः नोएडा में मजदूरों के हिंसक प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। उत्तर प्रदेश एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) ने इस हिंसा के मुख्य साजिशकर्ताओं में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी आदित्य आनंद गिरफ्तार एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने आदित्य आनंद नाम के आरोपी को तमिलनाडु से पकड़ा है। बताया जा रहा है कि वह एक कट्टर वामपंथी (अल्ट्रा लेफ्ट) संगठन से जुड़ा हुआ है। सूत्रों के अनुसार, आदित्य आनंद पर आरोप है कि उसने मजदूरों को भड़काने और प्रदर्शन को हिंसक बनाने में अहम भूमिका निभाई। अन्य आरोपियों की तलाश जारी इस मामले में शामिल बाकी लोगों को पकड़ने के लिए एसटीएफ और पुलिस की टीमें लगातार अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। नोएडा में हालात अब सामान्य हिंसा के बाद अब नोएडा में स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो गई है। हालांकि, सुरक्षा व्यवस्था अभी भी कड़ी रखी गई है। पुलिस ने अलग-अलग सेक्टरों में तैनाती बढ़ा दी है, फ्लैग मार्च किया जा रहा है और गश्त तेज कर दी गई है। मजदूर लौटे काम पर औद्योगिक क्षेत्रों में काम फिर से शुरू हो गया है और मजदूर भी धीरे-धीरे अपने काम पर वापस लौट आए हैं। सरकार का बड़ा फैसला इस घटना के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने मजदूरों के लिए कुछ अहम फैसले लिए हैं।
    • न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने की घोषणा की गई है
    • भविष्य में ऐसे विवादों को सुलझाने के लिए एक ‘वेज बोर्ड’ बनाने का प्रस्ताव रखा गया है
    हिंसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई पुलिस ने साफ किया है कि जो भी लोग हिंसा, तोड़फोड़ या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। मामलों में ‘सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम’ के तहत भी केस दर्ज किए जा रहे हैं। मामले की जांच जारी फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।    
  • यूनिवर्सिटी ऑफ सेंट्रल अमेरिका द्वारा जगदीप सिंह कंग डॉक्टर ऑफ लेटर्स से सम्मानित

    यूनिवर्सिटी ऑफ सेंट्रल अमेरिका द्वारा जगदीप सिंह कंग डॉक्टर ऑफ लेटर्स से सम्मानित

    समाजसेवी राणा रणजीत सिंह ने अपने क्षेत्र नाम रोशन करने पर विशेष रूप से सम्मानित किया
    ऊना/सुशील पंडित: प्रदेश कांग्रेस कमेटी हिमाचल प्रदेश के महासचिव एवं समाजसेवी राणा रणजीत सिंह ने अपने क्षेत्र के होनहार युवा जगदीप सिंह कंग को संपूर्ण विश्व में गांव एवं इलाके का नाम रोशन करने पर विशेष रूप से सम्मानित किया। इस अवसर पर राणा रणजीत सिंह ने जगदीप सिंह कंग एवं उनके परिवार को शॉल व टोपी पहनाकर तथा पुष्प वर्षा कर सम्मानित किया और उनकी इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी।राणा रणजीत सिंह ने कहा कि जगदीप सिंह कंग एक अत्यंत प्रतिभाशाली, मेहनती एवं संस्कारी युवा हैं, जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने बताया कि वे पढ़ाई-लिखाई में प्रारंभ से ही अव्वल रहे हैं और हमेशा शिक्षा के उत्थान एवं शिक्षा के प्रसार के लिए प्रेरणा देते रहे हैं। गौरतलब है कि यूनिवर्सिटी ऑफ सेंट्रल अमेरिका द्वारा जगदीप सिंह कंग को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, शिक्षा के प्रसार तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए डॉक्टर ऑफ लेटर्स (D.Litt.) (मानद उपाधि) से सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर राणा रणजीत सिंह ने यह भी बताया कि जगदीप सिंह कंग के बड़े भाई भारतीय सेना में मेजर पद पर तैनात होकर देश की सेवा कर रहे हैं, जो पूरे परिवार और क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।
    उन्होंने माननीय उपमुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश मुकेश अग्निहोत्री का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में हरौली क्षेत्र को शिक्षा का हब बनाया गया है। राणा रणजीत सिंह ने कहा कि पहले जहां बच्चों को पढ़ाई के लिए बाहर जाना पड़ता था, वहीं आज हरौली में ही उच्च गुणवत्ता की शिक्षा उपलब्ध है, जिसके कारण आज क्षेत्र के युवा इस प्रकार की बड़ी उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं।
         अंत में प्रदेश कांग्रेस कमेटी हिमाचल प्रदेश के महासचिव राणा रणजीत सिंह ने जगदीप सिंह कंग को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली युवा पूरे समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और आने वाली पीढ़ियों को आगे बढ़ने की दिशा देते हैं।
     
  • कल से खुल जाएंगे गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट, श्रद्धालुओं के लिए किए गए खास इंतजाम

    कल से खुल जाएंगे गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट, श्रद्धालुओं के लिए किए गए खास इंतजाम

    धर्म: देवभूमि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की शुरुआत हो चुकी है। रविवार 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पावन मौके पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने वाले हैं। इसके साथ ही इस साल की यात्रा शुरु हो जाएगी। गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तैयारी आज से शुरु भी हो गई है। आर्मी बैंड की धुनों और पांरपरिक ढोल-दमाऊं की थाप के बीच मां गंगा की विग्रह डोली उनके शीतकालीन प्रवासा मुखबा से गंगोत्री धाम के लिए रवाना हो गई हैं। गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तैयारी आज से शुरु भी हो गई है। आर्मी बैंड की धुनों और पांरपरिक ढोल-दमाऊं की थाप के बीच मां गंगा की विग्रह डोली उनके शीतकालीन प्रवासा मुखबा से गंगोत्री धाम के लिए रवाना हो गई हैं। 19 अप्रैल अक्षय तृतीया को खास पूजा-अर्चना के बाद दोपहर 12:15 मिनट पर गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। ये कपाट अगले छह महीने तक खुले रहेंगे। यमुनोत्री धाम के कपाट भी कल ही खुलेंगे। माता यमुना की डोली कल सुबह खरसाली से प्रस्थान करेगी जिसके बाद सुबह 8:45 बजे से 12:00 बजे के शुभ मुहूर्त में धाम के कपाट खोले जाएंगे।

    Read In English : https://encounternews.in/india/char-dham-yatra-2026-begins-cm-dhami-flags-off-first-batch-from-rishikesh/

    हरी झंडी दिखाकर यात्री किए गए रवाना

    शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में चारधाम यात्रा 2026 का शुभारंभ किया। उन्होंने देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालुओं की बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और यात्रियों के लिए लगाए गए मुफ्त स्वास्थ्य शिविरों का निरीक्षण भी किया। श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि – चारधाम यात्रा आस्था, साधना और आत्मिक ऊर्जा का जरिया है। इसे सरकार सुगम सुरक्षित, सुव्यवस्थित और दिव्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

    शुरु हुई ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन

    चार धाम यात्रा के लिए अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के साथ-साथ अब ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन भी शुरु हो गया है। शुक्रवार को पहले ही दिन 2.713 श्रद्धालुओं ने ऑफलाइन काउंटरों पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। पहले दिन यमुनोत्री के लिए 683, गंगोत्री के लिए 690, केदारनाथ के लिए 667 और बद्रीनाथ के लिए 673 श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन किया है।

    स्वास्थ्य और सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था

    सरकार ने इस बार स्वास्थ्य सुविधाओं पर खास ध्यान दिया है। मुख्यमंत्री के अनुसार, केदारनाथ में अस्पताल भी बनाए गए हैं। बद्रीनाथ में भी 50 बेड का अस्पताल जल्द शुरु होगा। संवेदनशील मार्गों पर यात्रियों की मदद के लिए शटल सेवा, हेल्पलाइन और एलईडी स्क्रीन के जरिए सूचना देने के इंतजाम किए गए हैं।          
  • वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में ‘एकल नृत्य प्रतियोगिता’ और ‘बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट गतिविधि’ का आयोजन

    वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में ‘एकल नृत्य प्रतियोगिता’ और ‘बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट गतिविधि’ का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में विद्यार्थियों के रचनात्मक कौशल को विकसित करने के लिए कक्षा पहली से चौथी तक के छात्रों के लिए ‘एकल नृत्य प्रतियोगिता’ और  कक्षा पांँचवीं से दसवीं तक के छात्रों के लिए ‘बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट गतिविधि’ का आयोजन किया गया । जिसमें सभी विद्यार्थियों ने बढ़- चढ़कर भाग लिया। एकल नृत्य प्रतियोगिता में नन्हें विद्यार्थियों ने पारंपरिक ,फिल्मी और लोकगीत गानों पर रंगारंग प्रस्तुतियांँ देकर सभी दर्शकों का मन मोह लिया। उनकी प्रस्तुति में आत्मविश्वास, ऊर्जा और उत्साह देखने योग्य था । ‘स्ट्रॉबेरी ग्रुप’ (कक्षा प्रथम) से अर्शिता प्रथम, सारा,अनन्या ठाकुर द्वितीय तथा वेदिका शर्मा, शिवांशी शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा दूसरी से अभिधा रावल, लवदीप सिंह प्रथम, मन्नत,गुरलीन कौर द्वितीय तथा मनरूप कौर तृतीय स्थान पर रहे। ‘एप्पल ग्रुप’ ( कक्षा तीसरी) से विधि चौधरी प्रथम, निहारिका द्वितीय तथा जपनूर सैनी, सानवीं गर्ग तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा चौथी से नैऋति शर्मा प्रथम , प्रीशा शर्मा द्वितीय तथा शिवांश भारद्वाज,अक्षिता तृतीय स्थान पर रहे। ‘बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट’ गतिविधि का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता और कल्पनाशीलता को प्रोत्साहित करना है ताकि वे अनुपयोगी वस्तुओं से नई और उपयोगी सामग्री तैयार कर सकें ।इससे छात्रों को रीसाइकलिंग, पुन: उपयोग और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक बनाना , जिससे वे संसाधनों के सही उपयोग की आदत विकसित करें। ‘ऑरेंज ग्रुप’ से धवन प्रीत सिंह प्रथम , अवनी ठाकुर, मन्नत परमार द्वितीय तथा मालती, परिधि शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। ‘मैंगो ग्रुप ‘से इशिका राणा, कनिष्का प्रथम , अनेघा,निष्ठा द्वितीय तथा मयंक ठाकुर, अर्णव पटियाल तृतीय स्थान पर रहे। ‘मेलन ग्रुप’ से साक्षी शर्मा प्रथम , मन्नत शर्मा ,श्रेया सैनी द्वितीय तथा पलक अहूजा तृतीय स्थान पर रहे। स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ट ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि हर छात्र अपनी रुचि और प्रतिभा के अनुसार आगे बढ़े। यह आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को मंच पर लाने का अवसर प्रदान करते हैं और उन्हें आत्मविश्वास से भरते हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएंँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सहायक होती हैं।एकल नृत्य से बच्चों की आत्म अभिव्यक्ति को बल मिलता है तथा बेस्ट ऑफ़ वेस्ट गतिविधि विद्यार्थियों में समस्या-समाधान क्षमता, आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास को बढ़ाने में सहायक है।