Blog

  • Punjab News: फिल्मी स्टाइल में कार चालक को पुलिस ने किया काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: फिल्मी स्टाइल में कार चालक को पुलिस ने किया काबू, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाब पुलिस द्वारा शरारती अनसंरों पर शिकंजा कसा जा रहा है। वहीं पुलिस ने फिल्मी स्टाइड में कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की। दरअसल, पुलिस ने गैंगस्टरों और बदमाशों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन के तहत आज कार्रवाई की है। फिल्मी स्टाइल में सफेद रंग की वर्ना कार के पीछे पुलिस ने गाड़ियां लगा दी। बदमाशों ने कार एक सोसाएटी के अंदर काफी तेज रफ्तार में घुसा डाली।

    जिसके बाद पुलिस पीछे-पीछे पुलिस लगी हुई थी। इस दौरान कार चालक सोसाइटी के अंदर जाकर बदमाशों को पुलिस ने घेर लिया।पुलिस की पुख्ता सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कार चालक वांटेड है, जिनके पीछे काफी दिन से पुलिस लगी हुई थी।

  • एक और बड़ा फैसलाः होर्मुज स्ट्रेट के बाद International Flights को लेकर किया ऐलान

    एक और बड़ा फैसलाः होर्मुज स्ट्रेट के बाद International Flights को लेकर किया ऐलान

    तेहरान: ईरान ने फिर से होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया है। इसे शुक्रवार को खोला गया था, लेकिन अब इस समुद्री रास्ते पर पाबंदियां लगा दी गई हैं। जिसके बाद ईरान ने एक ओर फैसला लिया है। ईरान ने देश के कुछ हिस्सों से उड़ानों को जाने की इजाजत देने का फैसला लिया है। ईरान के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने शनिवार को इसकी जानकारी दी है। प्राधिकरण ने कहा है कि ईरान ने आज अपने हवाई क्षेत्र को आंशिक रूप से उन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए फिर से खोल दिया है, जो उसके क्षेत्र के पूर्वी हिस्से से होकर गुजरती हैं। ईरान में इजरायल और अमेरिका के 28 फरवरी को किए गए हमलों के बाद शुरू हुए युद्ध के चलते एयरस्पेस बंद कर दिया गया था। ईरान ने कहा कि अमेरिका से बातचीत के बाद उसने भरोसे में आकर कुछ तेल और माल ले जाने वाले जहाजों को गुजरने दिया था। लेकिन अमेरिका ने अपने वादे नहीं निभाए और नाकेबंदी के बहाने जहाजों के साथ सख्ती की। प्राधिकरण की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘ईरान के हवाई क्षेत्र के पूर्वी हिस्से में हवाई मार्ग अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए खुले हैं। साथ ही कई हवाई अड्डे भी फिर से खोल दिए गए हैं।’ ईरान की ओर से हवाई क्षेत्र खोले जाने के बावजूद एयरलाइन इस रूट को लेने में एहतियात बरत रही हैं। फ्लाइट ट्रैकर वेबसाइटों ने ईरान से एयर स्पेस खोले जाने के शुरुआती घंटों में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के नहीं गुजरने की बात कही है। ईरान की ओर से एक दिन पहले शुक्रवार को होर्मुज स्ट्रेट खोलना का भी ऐलान कर दिया गया है। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर ऐलान किया कि युद्धविराम की बाकी बची अवधि के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सभी वाणिज्यिक जहाजों के लिए आवागमन पूरी तरह से खोल दिया गया है। ईरान ने फरवरी में अमेरिका-इजरायल हमले के जवाब में दुनिया के सबसे व्यस्त तेल शिपिंग मार्गों में से एक होर्मुज को बंद कर दिया था। ईरान इस समुद्री रूट से सिर्फ उन्हीं जहाजों को निकलने दे रहा था, जो उसे संपर्क कर रहे थे। उसने खासतौर से अमेरिका-इजरायल और उसके सहयोगी देशों के जहाजों को रोकने का फैसला लिया था।
  • Asha Bhonsle के निधन पर दुखी हुई Mumtaaz, दोस्त के लिए शेयर की Emotional Post

    Asha Bhonsle के निधन पर दुखी हुई Mumtaaz, दोस्त के लिए शेयर की Emotional Post

    नई दिल्ली: अपनी सुरीली आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली सिंगर आशा भोसले अब हमारे बीच में नहीं रही है। 92 साल की आयु में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली है। आशा ताई के जाने से फिल्मी गलियारों में सन्नाटा पासरा है लेकिन दिग्गज एक्ट्रेस मुमताज के लिए यह क्षति बहुत पर्सनल और गहरी है। मुमताज ने सोशल मीडिया पर अपनी खास दोस्त को याद करते हुए स्पेशल नोट लिखा है जिसने हर किसी की आंखें नम कर दी हैं। उन्होंने उन रिश्तों की बात है जो खामोशी से पनपते हैं और जिन्हें साबित करने के लिए किसी दिखावे की जरुरत नहीं होती।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Mumtaz Actress (@mumtaztheactress)

    शेयर किया खास वीडियो

    आशा भोसले के अंतिम सफर की झलक शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि – मुमताज ने इंस्टाग्राम पर अपने दिल का हाल बयां किया है। उन्होंने लिखा कि – हर रिश्ता, हर प्यार, दुनिया के देखने के लिए नहीं होता। कुछ रिश्ते चुपचाप दिल के अंदर ही पलते हैं जहां सिर्फ आप ही उन लोगों के लिए अपनी चाहत की गहराई और जुदाई के दर्द के बोझ सचमुच समझ पाते है। जिनसे आप प्यार करते हैं। आशा भोसले जी आपकी कमी खेलगी। वहीं वीडियो में देखा जा सकता है कि मुमताज आशा भोसले के पार्थिव शरीर के पास खड़ी हैं और बोल रही है कि आशा कितनी प्यार लग रही है। मुमताज के फिल्म करियर के नई ऊंचाईयों पर ले जाने में आशा भोंसले की आवाज का बहुत बड़ा हाथ रहा है। मुमताज पर फिल्माए गए कई सुपरहिट गाने जैसे – ‘जय-जय शिव शंकर, बिंदिया चमकेगी और दुनिया में लोगों को आशा जी ने ही गाए थे। इन गानों में मुमताज को घर-घर में पहचान दिलवाई है और आज भी ये गाने लोगों की प्लेलिस्ट का हिस्सा है।

    ऐसे बनी एक्ट्रेस

    मुमताज की एक्टिंग करियर की बात करें तो उनकी शुरुआत 1958 में हुई थी। करियर के शुरुआती दौर में उन्हें फौलाद और डाकू मंगल सिंह जैसी फिल्मों के कारण से सिर्फ स्टंट फिल्मों की हीरोइन मान लिया गया था हालांकि उन्होंने हार नहीं मानी और राम और श्याम, ब्रह्माचारी और दो रास्ते जैसी फिल्मों से साबित कर दिया कि वह एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। इसके बाद वो सच्चा झूठा, खिलौना और हरे रामा हरे कृष्णा जैसी सुपरहिट फिल्मों के जरिए वह बॉलीवुड की सबसे सफल एक्ट्रेसेज में से एक हैं। बता दें कि बीते रविवार यानी की 12 अप्रैल 2026 को बॉलीवुड से दुखभरी खबर सामने आई थी। इस खबर के बाद सिर्फ बी-टाउन ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में उनके फैंस को बड़ा झटका लगा था। रविवार को 92 साल की उम्र में सुरों की मलिका आशा भोंसले का निधन हो गया था।          
  • Punjab News: ड्रोन के जरिए आई 450 करोड़ की हेरोइन जब्त, देखें वीडियो

    Punjab News: ड्रोन के जरिए आई 450 करोड़ की हेरोइन जब्त, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत अमृतसर में एक बड़ी सफलता हासिल की गई है। अमृतसर स्पेशल स्टेट ऑपरेशन सेल और काउंटर इंटेलिजेंस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान 64 किलो 620 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 450 रुपए करोड़ बताई जा रही है। यह कार्रवाई अमृतसर जिले के गांव माहल के पास की गई, जहां पुलिस ने एक स्विफ्ट कार की पिछली सीट से यह बड़ी खेप बरामद की।

    इस मामले में 2 आरोपी श्मशेर सिंह शेड़ा और सरवण सिंह गुज्जर को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हेरोइन ड्रोन के जरिए सीमा पार से भेजी गई थी। इस नेटवर्क के तार विदेश में बैठे हैंडलरों और पाकिस्तानी तस्करों से जुड़े हुए हैं।

    दोनों आरोपी इस खेप को अमृतसर में किसी पार्टी को सप्लाई करने जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक आरोपियों का पहले कोई बड़ा आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया, लेकिन अब उन्हें अदालत में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा और पूछताछ के दौरान और बड़े खुलासों की संभावना है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों और सप्लाई चेन की भी जांच कर रही है।

  • America ने वादा तोड़ा…फिर से होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने का ऐलान

    America ने वादा तोड़ा…फिर से होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने का ऐलान

    नई दिल्लीः लेबनान में हिजबुल्लाह और इजरायल के बीच युद्धविराम के बाद ईरान ने सद्भावना दिखाते हुए होर्मुज खोलने का ऐलान किया था। लेकिन शनिवार की सुबह होते-होते स्थिति बदल गई। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोले जाने के ऐलान के बाद भी अमेरिकी नाकाबांदी जारी रहने के चलते ईरान और वाशिंगटन में फिर ठन गई है। इसके बाद होर्मुज को पार करने का प्रयास करने वाले दर्जनों जहाजों को वापस लौटते देखा जा रहा है। इस बीच ईरान की सरकारी प्रेस मीडिया ने जहाजों का ट्रैकिंग डेटा वाला एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें होर्मुज से जहाजों के काफिले को लौटते देखा जा रहा है।

    इसमें सख्त संदेश लिखा है, “सैन्य जहाजों और शत्रुओं के जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने का कोई अधिकार नहीं।”…इस संदेश और होर्मुज से लौटते जहाजों को देखने से साफ पता चल रहा है कि ईरान ने फिर से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद कर दिया है। ईरान ने होर्मुज को पिछली स्थिति में ले जाने का बयान भी जारी कर दिया है। ईरानी सरकारी टीवी ने सैन्य कमान के हवाले से कहा कि हॉर्मुज स्ट्रेट अब फिर से अपनी पुरानी स्थिति में लौट आया है, यानी होर्मुज दोबारा बंद किया जा चुका है। ईरान ने कहा कि अब होर्मुज सशस्त्र बलों के सख्त प्रबंधन के में है।

    इस तनाव की मुख्य वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जिद मानी जा रही है। ट्रंप ने स्पष्ट कर दिया है कि भले ही ईरान रास्ता खोल दे, लेकिन अमेरिका तब तक अपनी नाकेबंदी नहीं हटाएगा। जब तक तेहरान परमाणु कार्यक्रम और अन्य विवादित मुद्दों पर वाशिंगटन के साथ कोई ठोस समझौता नहीं कर लेता। हॉर्मुज स्ट्रेट का बंद होना वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं है। दुनिया के कुल तेल भंडार का लगभग 5वां हिस्सा (करीब 20 प्रतिशत) इसी संकरे रास्ते से होकर गुजरता है। पिछले दो महीनों से जारी इस युद्ध और नाकेबंदी के कारण दुनिया भर में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है और कई देशों में ईंधन की आपूर्ति बाधित हुई है। बीते दिनों होर्मुज के खुलने की खबर के बाद तेल और गैस के संकट को लेकर आम आदमी राहत की सांस ले रहा था।

  • सोने-चांदी के दाम में हुए बदलाव, Hormuz से है खास Connection, जानें अपने  शहर के Rates

    सोने-चांदी के दाम में हुए बदलाव, Hormuz से है खास Connection, जानें अपने शहर के Rates

    नई दिल्ली: ईरान ने होर्मुज का रास्ता खोल दिया है। सभी कमर्शियल जहाजों को वहां से गुजरने की अनुमति दे दी है। साथ ही ट्रंप ने भी दावा किया है कि ईरान कभी भी अब होर्मुज को बंद नहीं करेगा। इसके अलावा ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर को लेकर दूसरे दौर की बैठक भी होने वाली है। इन सभी खबरों को लेकर शेयर बाजार से कमोडिटी मार्केट तक जश्न मूड में आ गए हैं। अमेरिका बाजार में बड़ी रैली देखने को मिली है। साथ ही सोने चांदी के दाम में भी बड़ा बदलाव आया है। ग्लोबल कमोडिटी मार्केट से लेकर घरेलू कमोडिटी बाजार एमसीएक्स में सोने-चांदी के भाव में अच्छी तेजी आई है।

    इंटरनेशनल मार्केट में सोने-चांदी के भाव

    होर्मुज खुलने को लेकर खबर आने के बाद ग्लोबल कमोडिटी मार्केट में सोने-चांदी के भाव में गजब की उछाल आई है। गोल्ड 1.48% या 71.30 डॉलर प्रति औंस चढ़कर 4,879.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। ऐसे ही सिल्वर प्राइस में भी गजब की उछाल रही है। सिल्वर 3.98% या 3.132 डॉलर चढ़कर 81.842 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच चुका है।

    बाजार में क्या है सोने-चांदी का भाव

    घरेलू स्तर पर भी सोने और चांदी के भाव में तेजी आई है। एमसीएक्स पर 5 मई वायदा के लिए सोना 0.97% या 1,478 रुपये चढ़ाकर ₹1,53,240 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ है। इसी ओर चांदी के भाव में भी बदलाव हुआ है। चांदी की कीमत 5 मई वायदा के लिए 3.80% या 9,451 रुपये चढ़कर ₹2,58,079 प्रति किलो पर पहुंच चुकी है। इंट्राडे के हिसाब से देखें तो सोने की कीमत करीब 2000 रुपये और चांदी 11,000 रुपये चढ़ गई थी।

    सर्राफा बाजार में भाव

    IBJA.com के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव इस समय 1.51 लाख रुपये के ऊपर है। 23 कैरेट सोने की कीमत 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर है तो वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1.39 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम है। 18 कैरेट सोने का भाव 1.14 लाख रुपये है और चांदी की कीमत 2.49 लाख रुपये प्रति क‍िलो पर थी। ये कीमतें 17 अप्रैल को शाम 5 बजे तक की हैं और सर्राफा बाजार बंद होने के बाद होर्मुज खुलने की खबर आई थी। इसका मतलब है कि सोमवार को सर्राफा बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों में उछाल आ सकती है।        
  • एक्टिवा सवार युवकों पर लगे लड़की से बदतमीजी के आरोप, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    एक्टिवा सवार युवकों पर लगे लड़की से बदतमीजी के आरोप, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    मुजफ्फरनगरः उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर में स्कूटी सवार 2 युवकों को लेकर हंगामा हुआ। आरोप लगाए है जा रहे है कि युवक नशे में धुत्त है और वह घर के बाहर खड़ी थी, युवक उन्हें परेशान करने रहे थे। जिसके बाद लड़की ने बदतमीजी करने को लेकर वीडियो बनाई। लड़की ने कहा कि हम मां-बेटी घर के बाहर खड़े है, उन्हें क्या परेशानी है। जिसके बाद लड़की ने पुलिस को बुलाने के लिए कहा तो लड़कों ने बात स्वीकार की और कहने लगे की पुलिस को बुला लो। वहीं लड़की का आरोप है कि सफेद रंग एक्टिवा सवार 2 युवक उसके घर के बाहर रूक गए और उससे गंदी बाते करने लगा और गालियां देने लगा।

    लड़की ने थाने मंडी की पुलिस को बुलाने की धमकी दी। जिसके बाद युवक कहने लगा तुम्हारे फोन से पुलिस देरी से आएगी, वह फोन कर लेता है और उसके फोन से जल्दी पुलिस आ जाएगी। लड़की ने कहाकि युवक दूसरे साथी को मुंह छिपाने से मना करने लगा। हमने कौन-सा कुछ गलत किया। लड़की ने आरोप लगाए है कि बाद में युवकों ने उसके परिजनों के साथ हाथापाई की और घटना स्थल से चले गए। लड़की ने कहाकि वह युवकों को पहले कभी नहीं मिली। आरोप है कि युवकों ने चाचा के साथ हाथापाई की और भाईयों के साथ गलत व्यवहार किया। लड़की ने कहा कि पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने बयान दर्ज कर लिए है। लड़की ने युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

     

  • फिर विवादों में घिरे Virat Kohli, German Influencer ने पहनी क्रिकेटर की T-Shirt, देखें वीडियो

    फिर विवादों में घिरे Virat Kohli, German Influencer ने पहनी क्रिकेटर की T-Shirt, देखें वीडियो

    खेल: इन दिनों आईपीएल 2026 चल रहा है परंतु आरसीबी के प्लेयर विराट कोहली अलग-अलग कारणों से सुर्खियों में बने हुए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सबसे मशहूर प्लेयर विराट कोहली अपनी इंस्टाग्राम एक्टिविटी के कारण चर्चा में आ गए थे। उन्होंने एक लिजलैज नाम की एक जर्मन इंफ्लुएंसर और मॉडल की तस्वीर लाइक कर दी थी।

    अनलाइक कर दी थी तस्वीर

    बाद में क्रिकेटर ने इसे अनलाइक कर दिया हालांकि जब तक ये दोनों चीजें हुई। सोशल मीडिया पर हंगामा मच चुका था। इस विवाद पर लिजलैज ने खुलकर बात करते हुए कहा कि उन्हें कोहली के लिए बुरा लग रहा है मगर अब ऐसा लग रहा है कि लिजलैज भी सोशल मीडिया का गेम समझ चुकी है। इंफ्लुएंसर ने अपना नया वीडियो शेयर किया है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    इंफ्लुएंसर ने अपना नया वीडियो शेयर किया है। इसमें वो आरसीबी की टी-शर्ट पहनकर गाने गाती दिख रही हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर नजर डालें। लिजलैज इस टी-शर्ट को पहले भी कई बार पहन चुकी हैं। पोस्ट कर चुकी है लेकिन इस नए वीडियो ने सबका ध्यान खींच लिया है। वीडियो में लिजलैज अपने नए गाने के अकॉस्टिक वर्जन को गा रही है। उन्होंने आरसीबी की टी-शर्ट पहनी हुई है। उनके साथ एक असद नाम का म्यूजिक प्रोड्यूसर भी बैठा है। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इंफ्लुएंसर के फैंस ने उनके म्यूजिक की तारीफ की और प्यार भेजा। मगर कई भारतीय यूजर्स भी लिजलैज के कमेंट्स सेक्शन में आ रहे हैं। विराट के लाइक का जिक्र करते हुए यूजर्स उनसे पूछने लगे कि क्या वे आने वाले आरसीबी मैच को देखने स्टेडियम आएंगी।

    यूजर्स ने किए कमेंट

    एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि – ‘आप अगला आरसीबी का मैच देखने आएंगे’। अन्य ने लिखा कि – ‘आरसीबी की टी-शर्ट इसलिए डाली है क्योंकि ये फेमस होना चाहती है।’ एक ने लिखा कि – ‘आरसीबी फैन गर्ल्स हमेशा से क्यूट और सुपर टेलेंटेड होती है। किंग कोहली के फैंस ऐसी लड़कियों को हमेशा सपोर्ट कर रही हैं’।

    विवादों में घिरे रहते हैं विराट

    हाल ही में विराट कोहली ने एक मशहूर पोस्ट को लाइक किया था। जनवरी में शेयर की गई इस पोस्ट में जर्मन मॉडल लिजलैज की एक तस्वीर थी। इसके बाद चारों ओर विराट और पोस्ट के चर्चे होने लगे। इससे पहले भी एक बार विराट टीवी एक्ट्रेस अवनीत कौर की फोटो लाइक की थी जिस पर विवाद हो चुका है। अब उन्होंने एल्गोरिदम को दोषी ठहराया था हालांकि इस बार उन्होंने मामले पर कोई सफाई नहीं दी है।
  • Punjab News: इस इलाके में पुलिस की रेड, चोरी के वाहनों सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में पुलिस की रेड, चोरी के वाहनों सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः नशे और लूटपाट की वारदातों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के वाहन भी बरामद किए है। दरअसल, गश्त के दौरान पुलिस पार्टी रेलवे फाटक के पास भट्टीआं वाली बस्ती के नज़दीक मौजूद थी। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि चोर गिरोह शहर में वाहनों की चोरी और लूटपाट का आदि है।

    फिलहाल भट्टीआं वाली बस्ती की झाड़ियों में बैठे चोर चोरी का समान बेचने के लिये ग्राहकों का इंतज़ार कर रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बस्ती भट्टीआं की झाड़ियों में छापेमारी की। इस छापेमारी के दौरान 2 चोर गिरोह के सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोषियों के कब्जे से चोरी की 4 मोटरसाइकिलें और 5 मोबाइल फोन बरामद किए।

    गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान काला उर्फ़ साजन, पुत्र अनैत, निवासी दाना मंडी के पास मार्कीट कमेटी नगर के रूप में हुई है और दूसरे साथी की पहचान दीपक उर्फ़ खंडी, पुत्र थारा सिंह, निवासी नानकपुरा मोहल्ला, बोड़े एम.सी वाली गली नगर के रूप में हुई है। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा और उनसे और गहनता से पूछताछ की जाएगी।

  • कर्मचारी चयन आयोग की तैयारियां हुई शुरु, Bhupendra Chauhan का आया बयान, देखें वीडियो

    कर्मचारी चयन आयोग की तैयारियां हुई शुरु, Bhupendra Chauhan का आया बयान, देखें वीडियो

    पंचकूला: ग्रुप-C PMT परीक्षा को लेकर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तैयारियां मुकम्मल हो गई हैं। हरियाणा के कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य भूपेंद्र चौहान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस बात की जानकारी दी है। भूपेंद्र चोहान को ग्रुप-C पीएमटी की परीक्षा में नोडल अधिकारी बनाया है। नई टेक्नोलॉजी और पारदर्शिता के साथ पीएमटी की परीक्षा करने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 20 अप्रैल को पहला बैच शुरु होगा और रोजाना चार बैच होंगे।

    उन्होंने कहा कि इसको लेकर शैड्यूल जारी किया गया है। प्रत्येक दिन 1500 से लेकर 2000 अभ्यार्थी परीक्षा के लिए आएंगे। अभ्यार्थियों से अपील की गई है कि कीमती सामान लेकर न आएं और अभ्यार्थियों के बैग को रखने की व्यवस्था की गई है। परिक्षा के दौरान पुलिस कर्मियों की तैनाती रहेगी। एडमिट कार्ड चेक करने के बाद एंट्री होगी और इसके बाद पश्चात बायोमैट्रिक और काउंंटर पर सीरियल नंबर देकर भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि हाल में आधार बेस बायोमैट्रिक करवा कर वेरीफाई होने के बाद पीएमटी हाल में जाएगा।

    आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए कमिश्नर ने 21 मशीने लगाई हैं। एक समय में 21 बच्चों की जांच होगी और फिजिकल मेजरमेंट की जांच होगी। इस दौरान एक अपील काउंटर बनाया है इसमें अपनील भी अभ्यार्थी कर सकता है। परीक्षा को लेकर पंजाब के जीरकपुर से बसों का प्रबंध किया है। यह बसें सुबह 5 बजे पंजाब के जीरकपुर में उपलब्ध होगी और वह बेस ताऊ देवीलाल स्टेडियम में छेड़ेंगे।

    उन्होंने बताया कि पीएमटी की परीक्षा में पुलिस की फॉरेस्ट रेंजर, रेलवे गार्ड, फॉरेस्ट गार्ड, 2लाख 80 हजार पुलिस की भर्ती के आवेदन है। यह प्रक्रिया 60 से 80 दिन में प्रक्रिया शुरु होगी। प्रतिदिन 1500 से 2000 बच्चे बुलाए हैं और आगे इस संख्या को 3000 तक भी लेकर जाएंगे। अभ्यार्थियों को मार्क्स और मेरिट के आधार पर बुलाया गाय है। गर्मी को देखते हुए मेडिकल सुविधा और ओआरएस घोल की व्यवस्था की गई है और दौड़ का समय सुबह और शाम रहने वाला है।

    इस प्रक्रिया के दौरान अभ्यार्थियों से अपील है कि किसी भी ऐसी वस्तु का इस्तेमाल न करें जो प्रतिबांधित हो और इस प्रक्रिया के दौरान मेडिकल टीम भी उपलब्ध होगी।