Blog

  • बैंक में डकैतीः लुटेरों ने की फायरिंग, 15 करोड़ के गहने और 20 लाख की नगदी लेकर हुए फरार, देखें वीडियो

    बैंक में डकैतीः लुटेरों ने की फायरिंग, 15 करोड़ के गहने और 20 लाख की नगदी लेकर हुए फरार, देखें वीडियो

    सिंगरौलीः मध्य प्रदेश के सिंगरौली में बैंक डकैती की बड़ी वारदात को लुटेरों ने अंजाम दिया। इस घटना को लेकर बैंक की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए है। दरअसल, बैढ़न स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हथियारों से लैस होकर 5 बदमाश घुसे। जिसके बाद बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई और मैनेजर की पिटाई की गई। लुटेरे बैंक से 9-10 किलो सोना, जिसकी कीमत 15 करोड़ रुपए आंकी जा रही है और 20 लाख रुपए कैश लेकर फरार हो गए। वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में लुटेरों के चेहरे साफ दिखाई दे रहे है।

    जानकारी के मुताबिक, लूटा गया सोना ग्राहकों का था, जिसे बैंक ने गिरवी रखकर लोन जारी किया था। सोना एक ही लॉकर में रखा गया था, जिसे बदमाशों ने निशाना बनाया। आरोपी पिट्ठू बैग के साथ एक बड़ा कपड़े का थैला लेकर आए थे। उसी में सारा माल भरकर फरार हो गए। चश्मदीद आशीष पांडे ने बताया कि जब वह अपनी पत्नी के साथ बैंक में काम करा रहे थे, तभी अचानक दो हथियारबंद बदमाश अंदर दाखिल हुए। उन्होंने तुरंत बैंक कर्मचारियों को बंधक बना लिया। इसके कुछ ही मिनटों बाद 3 और हथियारबंद साथी अंदर पहुंचे। पूरे बैंक को अपने कब्जे में ले लिया।

    बदमाशों ने वहां मौजूद ग्राहकों और कर्मचारियों पर बंदूक तान दी, जिससे बैंक परिसर में चीख-पुकार मच गई। घटना को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर रात करीब 10:45 बजे डीजीपी कैलाश मकवाना सिंगरौली पहुंचे। इसके पहले रीवा रेंज के आईजी साकेत प्रसाद पांडे मौके पर पहुंचे। उनके साथ रीवा से फोरेंसिक टीम भी जांच के लिए आई। एसपी मनीष खत्री के अनुसार, बदमाशों ने बैंक मैनेजर से कैश की चाबियां और नकदी की जानकारी मांगी। जब मैनेजर ने आनाकानी की तो उनके साथ जमकर मारपीट की। बंदूक की बट से उनके सिर पर वार किया।

    करीब 15 मिनट तक बैंक के अंदर जमकर उत्पात मचाया। अंत में नकदी और जेवर से भरा थैला लेकर भाग गए। एसपी के मुताबिक, घटना के समय यहां गार्ड नहीं था। बदमाशों ने एक फायर भी किया। बैंक के सामने स्थित एक दुकान का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें तीन आरोपी बैंक से निकलते हुए नजर आ रहे हैं। फुटेज में एक लुटेरा पहले बैंक के अंदर से निकलता है। सामने खड़ी एक बाइक पर वह इंतजार करता है। उसके बाद अंदर से दो लोग एक झोला हाथ में लेकर भागते हुए बैंक से निकलते हैं।

  • Jalandhar News: गोदाम में लगी भीषण आग, 70 से 80 झुग्गियां जलकर राख, देखें वीडियो

    Jalandhar News: गोदाम में लगी भीषण आग, 70 से 80 झुग्गियां जलकर राख, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में गांव कादियां काला सिंघा रोड पर स्थित कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लगने से कई घरों को नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद दमकल विभाग द्वारा मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। मामले की जानकारी देते हुए दमकल विभाग के अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि सुबह 10.50 बजे सूचना मिली थी घास मंडी के पास आग लगी है। हवा चलने के कारण स्क्रैप की फैकट्री (गोदाम) में भीषण आग लगी है। इसी के साथ आसपास की 2 फैक्ट्रियां भी आग की चपेट में आ गई। हादसे में 70 से 80 झुग्गियां जलकर राख हो गई। घटना में जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन माली नुकसान हो गया। बताया जा रहा है कि कई झोपड़ियां आग की चपेट में आ गई।

    सुबह से आग पर काबू पाने में लगे हुए है, अभी तक आग पर काबू नहीं पाया गया। घटना के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट होने से बचाव रहा। आसपास 20 से 25 घरों से सिलेंडर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। वहीं दमकल विभाग की अब तक 15 से 20 गाड़ियां टैंकर सहित आग पर काबू पाने में लग चुकी है। घटना के दौरान बाइक सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी भीषण है कि आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही है। लोग जान बचाकर घटना स्थल से दूर होने लगे और हादसे की सूचना दमकल को दी गई।

    मौके पर दमकल विभाग की 5 गाड़ियां आग पर काबू पाने में लग चुकी है, लेकिन आग भीषण होने के कारण दमकल विभाग को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि कबाड़ के गोदाम में आज सुबह अचानक आग लग गई। जिसके बाद आग पर काबू पाने की लोगों द्वारा कोशिश की गई, लेकिन आग ने अचानक भीषण रूप धारण कर लिया। कबाड़ के पास रहते घर के व्यक्ति ने कहा कि घटना के दौरान इस घटना में सामान जलकर राख हो गया। यह जवाहर की फैक्टरी है और इस घटना में उसका घर भी आग की चपेट में आ गया और जलकर राख हो गया। घटना को लेकर व्यक्ति का रो-रो-कर बुरा हाल हो रहा है।

    जावेद अख्तर ने कहाकि उन्हें जब आग लगने की घटना की सूचना मिली। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे तो देखा आग लगने से कबाड़ सहित पास के घरों को भी नुकसान पहुंचा है। आरोप है कि घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। लेकिन दमकल विभाग की टीम एक घंटे के बाद मौके पर पहुंची। घटना के दौरान इलाके में रह रहे लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और स्थिति का जायजा ले रही है। इस दौरान लोगों को घटना स्थल से दूर रखा जा रहा है।

     

     

     

  • Punjab News: 64 किलो हेरोइन के साथ 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, DGP Gaurav Yadav का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: 64 किलो हेरोइन के साथ 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, DGP Gaurav Yadav का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः युद्ध नशेयां विरुद्ध तहत लगातार कार्रवाई करते हुए पुलिस कई नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है। इस मुहिम के तहत अब तक कई तस्करों से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद कर उन्हें सलाखों के पीछे डाला गया है। इसी कड़ी में पंजाब पुलिस ने भारी मात्रा में हेरोइन के साथ 2 नशा तस्करों को काबू किया है। काबू आरोपियों के लिंक पाकिस्तानी तस्करों से पाए जा रहे हैं। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    मामले की जानकारी देते डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि युद्ध नशेयां विरुद्ध तहत कार्रवाई करते हुए अमृतसर पुलिस ने नशा तस्करी के अंतर्राष्ट्रीय माड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने 2 नशा तस्करों जिनमें सरवण सिंह उर्फ गुज्जर पुत्र मक्खन सिंह वासी गांव अमा वसू, अमृतसर और शमशेर सिंह पुत्र अमरजीत सिंह वासी दयाल नंगल, अमृतसर को 64 किलो हेरोइन के साथ काबू किया है। इन आरोपियों के लिंक पाकिस्तानी तस्कर मूसा के साथ जुड़े हैं जिसकी पिछले सालों 532 किलो हेरोइन पकड़ी गई थी। पुलिस ने दोनों पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    डीजीपी ने साफ किया कि किसी भी नशा तस्कर को पंजाब में नशा बेचने नहीं दिया जाएगा और पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए हर तरह के प्रयास किए जाएंगे।

     

     

     

     

  • Punjab News: वर्कशॉप के बाहर खड़ी गाड़ियां जलकर राख

    Punjab News: वर्कशॉप के बाहर खड़ी गाड़ियां जलकर राख

    मोगाः शहर के बुगीपुरा चौक के निकट शनिवार को एक वर्कशॉप के बाहर कटर से काम करते समय निकली चिंगारी ने भीषण आग का रूप ले लिया। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई और कुछ ही पलों में वर्कशॉप के बाहर खड़ी कई गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं। मिली जानकारी के अनुसार बुगीपुरा चौक स्थित मेडिसिटी के पास सिंह मोटर नाम की वर्कशॉप में शनिवार को रोजाना की तरह काम चल रहा था। इसी दौरान एक कर्मचारी पुरानी गाड़ी की मरम्मत के लिए कटर से कटिंग कर रहा था। अचानक कटर से निकली चिंगारी ने पास में मौजूद ज्वलनशील सामान को पकड़ लिया और आग भड़क उठी।

    आग की लपटें इतनी तेज थीं कि वहां मौजूद लोग घबरा गए। अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। देखते ही देखते आग ने पास खड़ी कई गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि उसे काबू करने में काफी समय लग गया।

    खबर लिखे जाने तक दमकल कर्मी आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे थे। गनीमत यह रही कि घटना के समय सड़क पर आवाजाही जारी थी, लेकिन समय रहते लोगों ने दूरी बना ली, जिससे कोई बड़ा जानी नुकसान नहीं हुआ। आसपास खड़े अन्य वाहनों को भी लोगों ने हटाकर सुरक्षित स्थान पर ले जाने का प्रयास किया, जिससे नुकसान कुछ हद तक कम हो सका। प्रशासन द्वारा घटना के कारणों की जांच की जा रही है, वहीं स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद भय का माहौल बना हुआ है। इस घटना में वर्कशॉप के बाहर खड़ी गाड़ियां देखते ही देखते जलकर राख हो गईं। हादसे में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

  • 100 साल बाद Akshaya Tritiya पर बनेगा खास संयोग, पूजा के लिए शुभ रहेगा ये समय

    100 साल बाद Akshaya Tritiya पर बनेगा खास संयोग, पूजा के लिए शुभ रहेगा ये समय

    धर्म: इस साल अक्षय तृतीया बहुत ही खास होने वाली है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस बार ऐसा दुर्लभ महासंयोग बन रहा है जो करीबन 100 साल बाद देखने को मिल रहा है। कई शुभ योगों का एक साथ बनना इस दिन को और भी शक्तिशाली बना रहा है। मान्यताओं के अनुसार, इस बार तिथि पर किए गए शुभ काम का फल कई गुना बढ़कर मिलता है। जीवन में स्थायी-सुख-समृद्धि लाता है।

    100 साल बाद बनने वाला है दुर्लभ महासंयोग

    इस बार अक्षय तृतीया पर आयुष्मान योग, सौभाग्य योग, गजकेसरी योग, त्रिपुष्कर योग, रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग जैसे कई शुभ संयोग एक साथ बन रहे हैं। सूर्य और चंद्रमा की मजबूत स्थिति इस दिन की शुभता को और भी ज्यादा बढ़ा रही है। ऐसे में यह दिन धन, सफलता और नई शुरुआत के लिए खास माना जा रहा है।

    पूजा का शुभ समय क्या है?

    अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को मनाई जाएगी। इस दिन पूजा का शुभ समय सुबह 10:49 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा। खरीददारी का शुभ मुहूर्त सुबह 10:49 बजे से लेकर पूरे दिन शुभ रहेगा। इस दिन तृतीया तिथि सुबह से शुरु होकर अगले दिन तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान सोना-चांदी खरीदना, निवेश करना और नए काम शुरु करना बहुत शुभ माना जाता है।

    पूजा विधि

    अक्षय तृतीया के दिन सबुह जल्दी उठकर स्नान करें। साफ कपड़े पहनें और घर के मंदिर में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की प्रति स्थापित करें। उन्हें पीले फूल, धूप, दीप और नैवेद् अर्पित करें। इसके बाद ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नम: मंत्र का जाप करें। पूजा के अंत में आरती करें और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करें और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करें।    
  • घर में मिली बुजुर्ग दंपति की लाशें, महिला के पैरों से चांदी के कड़े गायब, इलाके में दहशत

    घर में मिली बुजुर्ग दंपति की लाशें, महिला के पैरों से चांदी के कड़े गायब, इलाके में दहशत

    जैसलमेरः घर में सो रहे बुजुर्ग दंपति की लाश मिलने का मामला सामने आया है। महिला के पैरों से चांदी के कड़े गायब हैं। आशंका जताई जा रही है कि लूट के इरादे से पति-पत्नी की हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह करीब 9 बजे सबसे पहले भांजे ने दोनों का शव देखा। पति का शव आंगन और पत्नी का शव कमरे में पड़ा था जिसके बाद उसने शोर मचाया और पुलिक को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

    मृतक बुजुर्ग दंपति।
    मृतक बुजुर्ग दंपति।

    जानकारी मुताबिक, मृतकों की पहचान लाखाराम (90) पुत्र पहलादराम और उनकी पत्नी रेशमा (85) के रूप में हुई है। दोनों बुजुर्ग दंपती के कोई संतान नहीं है। दोनों घर में अकेले ही थे। शनिवार सुबह लाखाराम की बहन का बेटा चंदाराम मिलने पहुंचा था। शव देखकर उसके होश उड़ गए। उसने फौरन गांव वालों को बुलाया। मोहनगढ़ थाना प्रभारी बाबूराम डेलू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि रेशमा के पैरों के चांदी के कड़े गायब हैं। घर के आस-पास कुछ पैरों के निशान भी मिले हैं। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया बॉडी पर कहीं भी चोटों के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

     

  • PT Matthew Air नुसंतारा कंपनी का Helicopter दुर्घटनाग्रस्त, 8 की मौत, देखें वीडियो

    PT Matthew Air नुसंतारा कंपनी का Helicopter दुर्घटनाग्रस्त, 8 की मौत, देखें वीडियो

    जकार्ता: इंडोनेशिया के बोर्नियो द्वीप पर 2 पाम ऑयल प्लांटेशन के बीच उड़ान भर रहे एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम कालीमंतन के सेकाडाऊ में एयरबस H130 मॉडल का यह हेलीकॉप्टर PT मैथ्यू एयर नुसंतारा कंपनी का था। इस घटना में सवार सभी 8 लोगों की मौत हो गई। इंडोनेशियाई अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक प्रवक्ता ने बताया कि इस दुर्घटना में हेलीकॉप्टर में सवार 6 यात्री और 2 क्रू सदस्यों की मौत हो गई। सेना और पुलिस कर्मियों सहित बचाव दल जमीनी रास्तों से दुर्घटना स्थल तक पहुंचने की कोशिश कर रहे थे।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    बचाव दल ने सभी पीड़ितों के शव बरामद कर लिए और दोपहर 2:35 बजे बचाव अभियान समाप्त किया। शवों को पहचान के लिए भयांगकारा अस्पताल ले जाया गया। इंडोनेशिया की बचाव एजेंसी के प्रमुख मोहम्मद शफीई ने बताया कि एयरबस H130 हेलीकॉप्टर का संपर्क सुबह मेलावी के एक बागान क्षेत्र से उड़ान भरने के 5 मिनट बाद टूट गया था। शफीई ने कहा, “दुर्घटना या संपर्क टूटने की जगह घने जंगलों वाले इलाके में है, जहां ऊंची-नीची पहाड़ी जमीन है।” उन्होंने बताया कि बचाव दल को कुछ मलबा मिला है, जिसके हेलीकॉप्टर का पिछला हिस्सा होने का शक है। यह मलबा उस जगह से लगभग 3 किलोमीटर (2 मील) पश्चिम में मिला है, जहां संपर्क टूटा था। दुर्घटना का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है।” नेशनल सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी और परिवहन मंत्रालय के अनुसार, खोजी दलों ने बाद में सेकाडाऊ जिले के घने जंगलों में हेलीकॉप्टर के मलबे को ढूंढ लिया और दो क्रू सदस्यों तथा छह यात्रियों के शव बरामद कर लिए गए। मारे गए लोगों में एक मलेशियाई नागरिक भी शामिल था। लगभग 27 करोड़ की आबादी वाला इंडोनेशिया एक विशाल द्वीपसमूह देश है, जो कि परिवहन दुर्घटनाओं से लगातार जूझ रहा है। यहां हवाई जहाज, हेलीकॉप्टर दुर्घटनाएं और फेरी (नौका) डूबने की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं।
  • बाजार में भीषण आग लगने से 6 दुकानें जलकर राख, देखें वीडियो

    बाजार में भीषण आग लगने से 6 दुकानें जलकर राख, देखें वीडियो

    झांसीः मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के मुख्य बाजार में शनिवार सुबह अचानक भीषण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और एक के बाद एक 6 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयावह थी कि कुछ ही देर में दुकानों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

    गनीमत रही कि समय रहते आग बुझा ली गई, नहीं तो आग आसपास की अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले सकती थी। आग से अम्बिका नामदेव (चश्मा, बेल्ट, बैग), बल्लू कटारे (प्लास्टिक), राजेश अग्रवाल (जनरल स्टोर), रानू सौदागर (घड़ी, बेल्ट, चश्मा), इकबाल सौदागर (इलेक्ट्रॉनिक्स), अब्दुल रहमान (जूते-चप्पल) की दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

    सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के साथ अतिरिक्त कोतवाली प्रभारी इंद्रपाल सरोज, उपजिलाधिकारी श्वेता साहू और सीओ जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन किया। प्रशासन द्वारा पीड़ित दुकानदारों को जल्द मुआवजा दिलाने की बात कही जा रही है। श्वेता साहू उपजिलाधिकारी मऊरानीपुर ने बताया कि छह दुकान आग से जल गई हैं। जांच के निर्देश दिए गए हैं। आर्थिक सहायता दिलाए जाने का प्रयास किया जाएगा।

     

     

  • Punjab News: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल Gurmeet Singh सचखंड श्री दरबार साहिब हुए नतमस्तक, देखें वीडियो

    Punjab News: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल Gurmeet Singh सचखंड श्री दरबार साहिब हुए नतमस्तक, देखें वीडियो

    श्री हेमकुंड साहिब के लिए रोपवे को लेकर दी ये खुशखबरी

    अमृतसरः उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह सचखंड श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुए। इस अवसर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया और उन्हें सिरोपा तथा श्री दरबार साहिब का मॉडल भेंट कर सम्मानित किया, जो गुरु घर का आशीर्वाद है।

    भावुक होते हुए राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बताया कि अमृतसर जिले के गांव जलाल उस्मा में जन्म होने के कारण इस धरती से उनका गहरा जुड़ाव है। पुरानी यादें साझा करते हुए उन्होंने बताया कि जब वह ‘सेकंड लेफ्टिनेंट’ बने थे, तब भी वह गुरु साहिब का आशीर्वाद लेने आए थे। उन्होंने कहा, “यहां आकर आत्मा को नई ऊर्जा मिलती है। उन्होंने पूरी मानवता, भारतीयों और विशेष रूप से उत्तराखंड तथा पंजाब के लोगों की प्रगति के लिए प्रार्थना की।”

    उन्होंने गुरु तेग बहादुर जी की शहादत और गुरु नानक देव जी की ‘एकता’ की शिक्षाओं को पूरी दुनिया के लिए मार्गदर्शक बताया। राज्यपाल ने यह खुशखबरी भी साझा की कि उत्तराखंड में स्थित श्री हेमकुंड साहिब के लिए रोपवे का अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) हो गया है और जल्द ही इस पर काम शुरू हो जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं के लिए वहां दर्शन करना और भी आसान हो जाएगा। उन्होंने भारत सरकार द्वारा उठाए गए कदमों, जैसे करतारपुर कॉरिडोर खोलना और ‘वीर बाल दिवस’ मनाना, की भी सराहना की।

    एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि इसी शहर का एक मूल निवासी आज देश के इतने उच्च पद पर आसीन होकर सेवा कर रहा है। इसके साथ ही, उन्होंने आज श्री गुरु अंगद देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को बधाई दी। उन्होंने श्रद्धालुओं को गुरु साहिब द्वारा दिए गए गुरमुखी लिपि के सिद्धांतों और ‘सेवा-सिमरन’ के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में काफी उत्साह का माहौल था और श्रद्धालुओं में भारी जोश देखने को मिला।

     

     

  • Jalandhar News: कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, वाहन सहित अन्य सामान जलकर राख, देखें LIVE

    Jalandhar News: कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, वाहन सहित अन्य सामान जलकर राख, देखें LIVE

    घर भी जलकर हुआ राख, व्यक्ति का रो-रो कर बुरा हाल

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में गांव कादियां काला सिंघा रोड पर स्थित कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई। घटना के दौरान बाइक सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी भीषण है कि आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही है। आग लगने से आसमान में धुंए का गुब्बार छा गया। घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया। लोग जान बचाकर घटना स्थल से दूर होने लगे और हादसे की सूचना दमकल को दी गई। मौके पर दमकल विभाग की 5 गाड़ियां आग पर काबू पाने में लग चुकी है, लेकिन आग भीषण होने के कारण दमकल विभाग को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि कबाड़ के गोदाम में आज सुबह अचानक आग लग गई। जिसके बाद आग पर काबू पाने की लोगों द्वारा कोशिश की गई, लेकिन आग ने अचानक भीषण रूप धारण कर लिया। कबाड़ के पास रहते घर के व्यक्ति ने कहा कि घटना के दौरान इस घटना में सामान जलकर राख हो गया। यह जवाहर की फैक्टरी है और इस घटना में उसका घर भी आग की चपेट में आ गया और जलकर राख हो गया। घटना को लेकर व्यक्ति का रो-रो-कर बुरा हाल हो रहा है। जावेद अख्तर ने कहाकि उन्हें जब आग लगने की घटना की सूचना मिली। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे तो देखा आग लगने से कबाड़ सहित पास के घरों को भी नुकसान पहुंचा है। आरोप है कि घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। लेकिन दमकल विभाग की टीम एक घंटे के बाद मौके पर पहुंची। घटना के दौरान इलाके में रह रहे लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और स्थिति का जायजा ले रही है। इस दौरान लोगों को घटना स्थल से दूर रखा जा रहा है।