Blog

  • Jalandhar-Ludhiana GT Road पर ट्रक और टिप्पर में हुई भीषण टक्कर, वाहन में फंसे लोग, देखें वीडियो

    Jalandhar-Ludhiana GT Road पर ट्रक और टिप्पर में हुई भीषण टक्कर, वाहन में फंसे लोग, देखें वीडियो

    फगवाड़ा: लुधियाना-जालंधर जीटी रोड पर स्थित शुगर मिल चौक में देर रात एक भयानक हादसा हुआ। शुगर मिल चौक पर एक टिप्पर की टक्कर आगे चल रहे एक बड़े ट्रक से हो गई। सूत्रों के अनुसार, ऐसा कहा जा रहा है कि आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगाया और पीछे से आ रहे टिप्पर ने सीधे ट्रक को टक्कर मार दी, जिसके कारण यह भयानक दुर्घटना हुई। हादसे के बाद आगे वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि टिप्पर चालक गाड़ी के अंदर ही बुरी तरह फंस गया और कुछ समय के लिए वह जीवन और मौत की लड़ाई लड़ता दिखा। पर इस मुश्किल घड़ी में लोगों ने अपना फर्ज निभाया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत गाड़ियाँ रोककर मदद के लिए हाथ बढ़ाया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद रस्सियों और सांझा कोशिश से लोगों ने टिप्पर में फंसे ड्राइवर को बाहर निकाल लिया। ड्राइवर को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। हैरानी की बात यह रही कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद मौके पर कोई भी पुलिस कर्मी नहीं पहुंचा और सारा रेस्क्यू काम लोगों ने अपने जज़्बे और हिम्मत से अंजाम दिया। दुर्घटना के दौरान टिप्पर के परखच्चे उड़ गए और घायल व्यक्ति को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि पीड़ित युवक के पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं घटना के बाद पुलिस दुर्घटना की गहन जांच कर रही है। सिविल अस्पताल के डॉ. सुधीर चौधरी ने बताया कि पेशेंट का नाम गुरमीत है। उसकी उम्र 35 साल के करीब है। गंभीर हालत के चलते उसको रैफर किया जा रहा है। दोनों टांगें फ्रैक्टर हैं। रात को लोग इसे लेकर अस्पताल आए थे जिसके फर्स्ट एड दे दिया गया था।
  • Punjab News: BJP पर CM Mann ने जमकर साधे निशाने, लोकतंत्र का दबा रही गला, देखें Live

    Punjab News: BJP पर CM Mann ने जमकर साधे निशाने, लोकतंत्र का दबा रही गला, देखें Live

    117 विधानसभा सीटों पर BJP को नहीं मिल रहे नेता

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री ने आज चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आप पार्टी महज 10 सालों में नेशनल पार्टी बन गई है। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाने साधे। उन्होंने कहा कि पिछले की कुछ समय से हम देख रहे है कि केंद्र की भाजपा सरकार धीरे-धीरे लोकतंत्र का गला दबा रही है। जिन स्टेट में भाजपा की सरकार नहीं है, उन स्टेट में भाजपा या तो फंडिंग रोककर परेशान कर रही है या फिर गर्वनर के जरिए उन्हें परेशान किया जा रहा है। आप पार्टी को तो स्पेशल निशाने पर लिया हुआ है। सीएम मान ने कहाकि भाजपा की सोच है कि वह कांग्रेस को तो झेल लेंगे, लेकिन कोई तीसरी पार्टी ना सत्ता में आ जाए, ऐसे में दिल्ली में आप के नेताओं पर पर्चे किए गए। शराब घोटालों के पर्चे बनाए गए। सीटिंग सीएम अरविंद केजरीवाल को जेल भेजा गया। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और राज्यसभा मैंबर संजय सिंह के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसी के साथ कई अन्य नेताओं को जेल भेजा गया, उन्हें डराया धमकाया गया। सीएम मान का कहना है कि नेताओं को भाजपा ज्वाइन करने के लिए दवाब बनाया गया। उन्होंने कहाकि यह डराने-धमकाने की राजनीति देश भर में चल रही है। पश्चिम बंगाल में डीजीपी से लेकर सभी अधिकारियों को बदल दिया गया, उसका कारण यह है कि वहां पर चुनाव होने जा रहे है। सीएम मान ने कहाकि चुनाव लोगों से नहीं एजेंसियों और चुनाव आयोग के जरिए जीतने की कोशिश करते है। इस दौरान उन्होंने लवली यूनिवर्सिटी के चेयरमैन और राज्य सभा सासंद अशोक मित्तल के घर ईडी की टीम ने रेड की। उन्होंने कहा कि लवली यूनिवर्सिटी में 40 हजार से ज्यादा स्टूडेंट शिक्षा ग्रहण करते है और 35 से ज्यादा देशों के स्टूडेंट पढ़ने के लिए आते है। सीएम मान ने कहा कि अशोक मित्तल आप पार्टी में राज्यसभा से सासंद है, इसलिए वह दागी हो गए। वहीं सीएम मान ने कहाकि आज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ईडी की रेड चल रही है। कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने भाजपा के नेता को उपचुनाव में हराया था और आज वह भी दागी हो गए। इसका मतलब यह है कि भाजपा द्वारा 2027 में विधानसभा चुनावों की तैयारी शुरू की गई है, जिसमें ईडी, इनकम टैक्स की टीम सहित अन्य एजेंसियों को पंजाब में भेजा जा रहा है। सीएम मान ने कहाकि विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा को 117 नेता नहीं मिल रहे। आरोप है कि भाजपा चाहती है या तो ये नेता चुनाव ना लड़े, नहीं तो वह उनके समर्थन में आ जाए। उन्होंने कहा कि एजेंसी द्वारा की जा रही कार्रवाई में निकल कुछ नहीं रहा है। अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की गई कार्रवाई में भी कुछ नहीं निकला है।        
  • Thar सवार भाजपा विधायक के बेटे ने 5 लोगों को मारी टक्कर, पीड़ितों से बहस का Video Viral

    Thar सवार भाजपा विधायक के बेटे ने 5 लोगों को मारी टक्कर, पीड़ितों से बहस का Video Viral

    शिवपुरीः जिले में भाजपा विधायक के बेटे पर अपनी थार से 5 लोगों को कुचलने का मामला सामने आया है। टक्कर मारने के बाद विधायक के बेटे ने पीड़ितों से बहस की और उन पर ही आरोप लगा दिए कि जब हॉर्न और सायरन बजाया तो सड़क से क्यों नहीं हटे? इस दौरान पीड़ितों ने इस बहस को कैमरे में भी कैद कर लिया। वहीं, पीड़ित लोगों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। दूसरी तरफ विधायक पिता ने भी कानूनी कार्रवाई को जरूरी बताया।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    जानकारी मुताबिक, दतिया जिले के संहेड़ा गांव के रहने वाले संजय ने परिहार थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि वह गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे अपने साथियों आशीष परिहार और अंशुल परिहार के साथ बाइक से थनरा गांव मजदूरी के लिए जा रहे थे। उनके आगे सीता वर्मा और पूजा सोनी पैदल चल रही थीं। इस दौरान पिछोर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी के बेटे दिनेश लोधी ने पीछे से थार कार लाकर 5 लोगों को कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार 3 मजदूर और पैदल चल रही 2 महिलाएं घायल हो गईं। घायल आशीष परिहार और अंशुल परिहार ने बताया कि गाड़ी विधायक का बेटा दिनेश लोधी चला रहा था। उन्होंने यह भी कहा कि गाड़ी के आगे प्रीतम लोधी और पीछे MLA लिखा हुआ था, जिससे वाहन की पहचान स्पष्ट हो रही थी। घटना के बाद एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिनेश लोधी घायलों से बहस करते नजर आ रहा है। वीडियो में वह यह कहते हुए दिखते हैं कि उन्होंने सायरन और हॉर्न बजाया था, फिर भी लोग रास्ते से क्यों नहीं हटे, वह सुबह जिम जाने के लिए निकला था। पुलिस ने इस मामले में दिनेश लोधी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी यह भी आ रही है कि खुद विधायक ने पुलिस को कानूनी कार्रवाई करने के लिए कहा। साथ ही बताया कि कानून तोड़ने वाला कोई भी हो चाहे मेरा बेटा क्यों ना हो, कानून की कार्रवाई जरूरी है।    
  • घर में लगी भीषण आग, Cylinder Blast होने से उड़ी छत, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    घर में लगी भीषण आग, Cylinder Blast होने से उड़ी छत, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    झांसीः एक मकान में भीषण आग लगने के बाद गैस सिलेंडर में ब्लास्ट का मामला सामने आया है। इससे कमरे की छत उड़ गई और कॉलोनी में दहशत का माहौल हो गया। धमाका सुनकर पड़ोस में बनी चौकी के पुलिसकर्मी बाहर निकल आए। पुलिस ने लोगों के साथ मिलकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी जिसके बाद पुलिस ने फायर बिग्रेड को सूचित किया और मौके पर पहुंची फायर टीम ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    जानकारी देते जगदीश सिंह ने बताया कि वह ऑटो चलाता है और घर में किराना की दुकान है। रात को ऑटो चलाकर आया तो दुकान पर बैठा था। रात लगभग 8 बजे बहू ने छत पर बने कमरे में मंदिर के अंदर दीपक जलाया। इसके बाद वो नीचे आ गई। कुछ देर बाद कमरे में आग लग गई। यहां दो गैस सिलेंडर रखे थे। इसमें एक सिलेंडर भरा था। आग की वजह से भरा हुआ सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इससे कमरे की सीमेंट शेड वाली छत उड़ गई। क्षेत्र में दहशत का माहौल हो गया और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। धमाका सुनकर घर के बाहर निकला तो देखा कि ऊपर वाले कमरे में आग लगी थी। मैंने कमरे में जाने की कोशिश की, लेकिन लपटें निकल रही थी। आग इतनी तेज थी कि सीढ़ियों पर भी नहीं चढ़ पा रहा था। तब तक नैनागढ़ चौकी से पुलिस आ गई। सभी ने फायर बिग्रेड को फोन किया। तब तक पूरे कमरे में आग लग चुकी थी। घर में दो सिलेंडर और रखे थे, उनको बाहर निकाला। मोहल्ले में अफरा तफरी का माहौल हो गया। दूसरे कमरे में आग पहुंचती, उससे पहले ही फायर बिग्रेड की एक गाड़ी आ गई। आग से दो फोन, पैसा, फ्रिज, वॉसिंग मशीन सबकुछ जल गया। लगभग एक लाख रुपए का सामान जल गया। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। उन्होंने मुआवजे की मांग की है।
  • Punjab News: ED की कार्रवाई को लेकर कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा का आया बयान

    Punjab News: ED की कार्रवाई को लेकर कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा का आया बयान

    लुधियानाः पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर सुबह-सुबह ईडी की टीम द्वारा दबिश दी गई। जहां टीम द्वारा दस्तावेज खंगाले जा रहे है। वहीं इस कार्रवाई को लेकर कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा का बयान सामने आया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उनके परिसर में कार्रवाई की गई। कैबिनेट मंत्री ने कहाकि वह एक जिम्मेदार नागरिक के रूप संबंधित एजेंसियों के साथ पूर्ण सहयोग करेंगे, उन्हें मुझे विश्वास है कि सत्य की जीत होगी।

  • Punjab News: रेल रोको आंदोलन को लेकर किसान नेता पंधेर ने दिया अल्टीमेटम, देखें वीडियो

    Punjab News: रेल रोको आंदोलन को लेकर किसान नेता पंधेर ने दिया अल्टीमेटम, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब भर में किसानों द्वारा आज अलग‑अलग स्थानों पर रेलें रोक कर किए जाने वाले प्रदर्शन को फिलहाल के लिए रद्द कर दिया गया है। इस फैसले के तहत अमृतसर के देवीदासपुरा में भी आज होने वाला रेल रोको धरना अब नहीं किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेता सर्वन सिंह पंधेर ने कहा कि किसान मजदूर मोर्चा और एसकेएम से संबंधित संगठनों ने मिल बैठकर मीटिंग की।

    इस बैठक में फैसला किया गया कि प्रशासन द्वारा समय मांगने पर 3 दिन का समय दिया गया है। उन्होंने कहा कि कुछ मंडियों में गेंहू खरीद शुरू हो चुकी है, लेकिन अभी भी कई जगहों पर किसानों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पंधेर ने कहा कि इसमें मुख्य मामला केंद्र सरकार द्वारा खरीद के नियमों में छूट देने का है, जिसमें डिस्क्लोज़र और सड़े हुए अनाज की प्रतिशतता को लेकर उलझन है।

    उन्होंने कहा कि जैसे ही केन्द्र सरकार नियमों में ढील देगी, खरीद प्रक्रिया सुचारू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि किसान मजदूर मोर्चा की लुधियाना में अगली मीटिंग बुलाई गई है, जिसमें अगले कदम पर फैसला किया जाएगा। उन्होंने पंजाब की जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि लोगों को हो सकती असुविधा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। साथ ही किसानों से अपील की गई है कि जहां‑जहां मंडियों में खरीद संबंधी समस्या आती है, वहां स्थानीय स्तर पर इकट्ठे हो कर संघर्ष के लिए तैयार रहें।

  • Punjab News: ग्राहक बनकर आए लुटेरे Mobile Shop से Phone लेकर फरार

    Punjab News: ग्राहक बनकर आए लुटेरे Mobile Shop से Phone लेकर फरार

    संगरूरः जिले के भवानीगढ़ शहर में एक मोबाइल दुकान से दो युवक 70 हजार रुपए के दो मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। भगवान वाल्मीक चौक स्थित धवन मोबाइल शॉप पर लूट हुई है। दुकान मालिक विक्की धवन ने बताया कि रात करीब 8 बजे दो युवक ग्राहक बनकर दुकान में दाखिल हुए। आरोपियों ने अलग-अलग मॉडल के मोबाइल फोन दिखाने को कहा। मोबाइल देखते समय उनमें से एक युवक दुकान से बाहर निकलकर बाइक स्टार्ट कर तैयार खड़ा हो गया। अंदर मौजूद दूसरे युवक ने दो आईफोन लेकर बाहर खड़े अपने साथी के साथ फरार हो गया।

    लूटे गए फोन की कीमत 70 हजार रुपये बताई जा रही है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में दोनों लुटेरों की तस्वीरें साफ कैद हो गई हैं। दुकानदार ने बताया कि लुटेरे बिना नंबर प्लेट वाली बाइक पर आए थे और भगत सिंह चौक की तरफ भागकर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। भवानीगढ़ थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर मालविंदर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जाएगी और दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शहर के मुख्य चौक में हुई इस वारदात से व्यापारियों में डर का माहौल है।

  • शातिर तस्करों ने नदी में छिपाया लाहन का जखीरा, देखें वीडियो

    शातिर तस्करों ने नदी में छिपाया लाहन का जखीरा, देखें वीडियो

    मैहरः जिले की ताला थाना पुलिस ने मुरझुआ नदी से अवैध लाहन का बड़ा जखीरा बरामद किया है। पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने गोताखोरों की मदद से नदी के गहरे पानी में छिपाए गए 825 किलो लाहन को निकालकर नष्ट किया गया।

    जानकारी देते ताला थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र मिश्रा ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि चौकी मुकुंदपुर क्षेत्र से निकलने वाली मुरझुआ नदी में अवैध शराब बनाने की तैयारी चल रही है। तस्करों ने मरघट घाट से कस्तरा घाट के बीच महुआ लाहन से भरे प्लास्टिक के 55 डिब्बों को पत्थरों से बांधकर 3 से 4 फीट गहरे पानी में छिपा रखा था, ताकि किसी को शक न हो। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नागेश्वर मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस और वन विभाग की एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने स्थानीय गोताखोरों की सहायता ली और नदी के पानी में उतरकर गहन तलाशी अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद पानी के भीतर से सभी 55 प्लास्टिक के डिब्बे बाहर निकाले गए। इन डिब्बों में कुल 825 किलोग्राम महुआ लाहन भरा हुआ था। पुलिस ने अवैध शराब निर्माण की इस साजिश को विफल करते हुए मौके पर ही पूरे लाहन को नष्ट कर दिया। हालांकि, पुलिस की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

  • Dumper और Car में भीषण टक्कर, एक डॉक्टर की मौत, दूसरा कोमा में

    Dumper और Car में भीषण टक्कर, एक डॉक्टर की मौत, दूसरा कोमा में

    पालीः डंपर और कार की टक्कर में डॉक्टर की मौत का मामला सामने आया है। वहीं एक डॉक्टर गंभीर घायल होकर कोमा में है। हादसे के बाद डंपर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। ड्राइवर की तलाश के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

    जानकारी देते एएसआई ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि नया गांव रोड पर गुर्जर छात्रावास के पास कार के साइड में चल रहे डंपर ने अचानक टर्न ले लिया। कार सवार डॉक्टर ने तुरंत ब्रेक लगाए। इसके बावजूद कार डंपर से टकरा गई और हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार चला रहे जालोर के दांता (सांचौर) निवासी डॉक्टर शैलेष विश्नोई (34) पुत्र बाबूलाल विश्नोई की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पाली के धिंगाणा (जैतपुर) निवासी डॉक्टर गौरवसिंह (30) पुत्र देवीसिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें शहर के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

    सिर में गहरी चोट के कारण वे कोमा में हैं और हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों डॉक्टर पाली के जन हॉस्पिटल में सेवा दे रहे थे और हॉस्पिटल के पीछे किराए के मकान में रहते थे। हादसे की सूचना मिलते ही दोनों डॉक्टरों के परिजन पाली पहुंचे। डॉक्टर शैलेष ने साल 2020-21 में नेपाल से MBBS की डिग्री ली थी। पिछले करीब चार साल से पाली में थे। पहले उन्होंने पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में मेडिकल ऑफिसर के तौर पर सेवा दी थी। करीब 6 महीने पहले नया गांव रोड स्थित जन हॉस्पिटल जॉइन किया था।

  • Punjab News: आज ट्रेनें रोकने को लेकर किसान नेता सरवन सिंह पंधेर का आया बयान

    Punjab News: आज ट्रेनें रोकने को लेकर किसान नेता सरवन सिंह पंधेर का आया बयान

    चंडीगढ़ः भारतीय किसान यूनियन (डकौंदा), किसान मज़दूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े कई संगठनों समेत किसानों के कई गुटों ने मिलकर पूरे राज्य में “रेल रोको” विरोध प्रदर्शन का समर्थन करने का फ़ैसला किया था। वहीं अब किसानों ने फैसले को लेकर यू-र्टन ले लिया है। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने जानकारी देते हुए बताया कि किसान संगठनों द्वारा आज घोषित रेल हड़ताल आंदोलन को स्थगित कर दिया गया है।

    उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने संगठनों से तीन दिन का समय मांगा है और उसके बाद ही अगली रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि किसान एवं बाल विकास आयोग (केकेएम) ने कल लुधियाना में बैठक बुलाई है और उस बैठक में अगला निर्णय लिया जाएगा।