Blog

  • IAS अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    IAS अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ः हरियाणा सरकार ने आज 2 आईएएस अधिकारियों के तबादलें किए है। जारी आदेशों के अनुसार दोनों अधिकारियों के तबादलें तुरंत प्रभाव से लागू होंगे। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार महेंद्रगढ़ (नारनौल) के उपायुक्त मनोज कुमार-I को वित्त विभाग में विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी), फरीदाबाद की प्रशासक तथा शहरी संपदा, फरीदाबाद की अतिरिक्त निदेशक सुश्री अनुपमा अंजलि को महेंद्रगढ़ (नारनौल) का उपायुक्त लगाया गया है। देखें लिस्ट

  • बड़ी खबरः न्यूज चैनल के बाहर Hafiz Saeed के करीबी लश्‍कर आतंकी को मारी गोलियां, हालत गंभीर

    बड़ी खबरः न्यूज चैनल के बाहर Hafiz Saeed के करीबी लश्‍कर आतंकी को मारी गोलियां, हालत गंभीर

    लाहौरः लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक सदस्यों में से एक आमिर हमजा पर पाकिस्तान में जानलेवा हमला होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार हाफिज सईद के करीबी आमिर हमजा पर अज्ञात हमलावार गोलियां चलाकर फरार हो गए। इस हमले में आमिर को कथित तौर पर कई गोलियां लगी हैं। घटना में घायल हमजा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। आमिर की स्थिति को लेकर अस्पताल की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हमजा यूनाइटेड स्टेट्स ट्रेजरी से घोषित आतंकवादी है।

    बताया जा रहा है कि लाहौर में एक न्यूज चैनल के बाहर आकंरी अमीर हमजा को गोली मारी गई है। अमीर हमजा ने आतंकी हाफिज सईद के साथ मिलकर लश्कर-ए-तैयबा आतंकी संगठन बनाया था। भारत में कई आतंकी हमलों में अमीर हमजा का रोल है। आतंकी अमीर हमजा अफगान मुजाहिदीन का एक अनुभवी सदस्य है। ये अपने जोशीले भाषणों और कट्टर लेखनी के लिए जाना जाता है। इसने लश्कर-ए-तैयबा के लिए कई किताबें लिखी हैं, जिनमें 2002 में प्रकाशित ‘काफिला दावत और शहादत’ (धर्म प्रचार और शहादत का कारवां) शामिल हैं। बता दें कि अमेरिकी वित्त विभाग ने लश्कर-ए-तैयबा को आतंकवादी संगठन घोषित किया है। अमीर हमजा को प्रतिबंधित आतंकवादी के रूप में लिस्ट किया गया है।

    वह लश्कर-ए-तैयबा की केंद्रीय समिति में कार्यरत था और उसने धन जुटाने, भर्ती करने और हिरासत में लिए गए आतंकवादियों की रिहाई के लिए बातचीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता था। पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी संगठनों के लोगों पर बीते कुछ महीनों में लगातार हमले होने की बात सामने आई है। पाकिस्तान में दावा किया जाता है कि आमिर हमजा कई वर्षों से लश्कर में एक्टिव नहीं है। साल 2018 में लश्कर से जुड़े जमात-उद-दावा और फलाह-ए-इंसानियत फाउंडेशन में वित्तीय गड़बड़ियों के आरोपों के बाद हमजा की लश्कर से दूरी हो गई थी। इसके बाद हमजा ने ‘जैश-ए-मनकफा’ नाम से एक अलग गुट बनाया था। माना जाता है कि सईद से उसका संपर्क लगातार बना रहा।

  • Jalandhar News: लुटेरो का आतंक, ई-रिक्शा सवार मां-बेटी पर किया बाइक सवार स्नेचरों ने हमला, नगदी व गहने लेकर फरार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: लुटेरो का आतंक, ई-रिक्शा सवार मां-बेटी पर किया बाइक सवार स्नेचरों ने हमला, नगदी व गहने लेकर फरार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: जिले में लुटेरो का आतंक लगातार बढ़ रहा है। आए दिन शहर और देहात में लुटेरे सरेआम घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो रहे है। लुटेरो को पुलिस का कोई खौफ नहीं है। हैरानी की बात यह है कि दिन दहाड़े हथियारों से लैस होकर लुटेरे सड़कों पर घूम रहे है, लेकिन पुलिस बे-खबर है। जबकि पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरे लगाकर और नाके लगाकर नियमों की उलघंना करने वाले वाहन चालकों के चालान काटे जा रहे है। ऐसे में पुलिस का हथियारों से लैस होकर घूम रहे लुटेरों पर ध्यान क्यों नहीं जा रहा। यह चिंता का विषय बनता जा रहा है। गोराया में स्नेचिंग की घटना सामने आई है, जहां दिन दहाड़े ई-रिक्शा में सवार मां-बेटी पर हमला करने बाइक सवार स्नेचर नगदी और गहने लेकर फरार हो गए।

    मिली जानकारी के अनुसार स्नेचरों ने पीड़ित महिला के सिर पर तेजधार हथियार से हमला भी किया। गनीमत यह रही कि घटना में वह घायल नहीं हुई। लेकिन घटना को लेकर मां-बेटी में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित किरणजीत कौर ने बताया कि वह फिल्लौर से बेटी के साथ ई-रिक्शा में सवार होकर आई थी। इस दौरान डल्लेवाल फाटक के पास ढंडिया में बाइक सवार लुटेरों ने ई-रिक्शा रोककर उन पर तेजधार हथियार से हमला करके चेन, बालियां, मोबइल और पर्स छीनकर फरार हो गए।

    महिला ने बताया कि इंटरलॉक वाली मशीन उसके पास मौजूद थी। इस दौरान फाटक मुड़ने के दौरान बाइक सवार 2 लुटेरों ने गंडासी दिखाकर उसे गले से चैन और बालियां छीन ली। इस दौरान लुटेरों ने उस पर उल्टी गंडासी से सिर पर हमला किया और उसका पर्स भी छीनकर फरार हो गए। महिला ने बताया कि पर्स में 5 से 6 हजार रुपए मौजूद थे और बेटी के पास मोबाइल था वह भी लुटेरे ले गए। वहीं डेढ तोले की चैन और तोल की बालियां थी जो लुटेरे ले गए। 2 लुटेरे बोपराय नहर की ओर से आए और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

    लुटेरों ने मुंह ढके हुए थे। घटना को लेकर पुलिस को सूचना दे दी गई है। महिला ने बताया कि उसके पति का पहले ही निधन हो चुका है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी ने बताया कि फिल्लौर से डल्लेवाल की ओर से महिला बेटी के साथ ई-रिक्शा में सवार होकर जा रही थी। इस दौरान बाइक सवार लुटेरे महिला से पर्स और गहने लेकर फरार हो गए। जांच अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में लुटेरों की तस्वीर साफ नजर नहीं आ रही। लुटेरों को मुंह ढके हुए थे। आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। वहीं पीड़ित महिला के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: 1.80 किलो हेरोइन और Drone बरामद, पाकिस्तानी नशा तस्करों से जुड़े तार

    Punjab News: 1.80 किलो हेरोइन और Drone बरामद, पाकिस्तानी नशा तस्करों से जुड़े तार

    अमृतसरः नशा तस्करी के खिलाफ थाना लोपोके पुलिस ने अभियान चलाते हुए 1 किलो 80 ग्राम हेरोइन और एक ड्रोन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, यह ड्रोन सीमा पार से नशे की खेप मंगवाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। पुलिस को इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। जांच के दौरान पुलिस ने मौके से हेरोइन की बड़ी खेप और ड्रोन को बरामद कर लिया।

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पंजाब में नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। ड्रोन के जरिए तस्करी के मामलों में हाल के समय में बढ़ोतरी देखने को मिली है, जिसे देखते हुए पुलिस ने निगरानी और सख्ती बढ़ा दी है। इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस तस्करी के पीछे कौन लोग शामिल हैं और यह नेटवर्क कितने बड़े स्तर पर काम कर रहा है।

    पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलती है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि नशे के इस कारोबार पर पूरी तरह से लगाम लगाई जा सके।

  • Punjab News: पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में Inspector का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में Inspector का आया बयान, देखें वीडियो

    मोहालीः नशा तस्करी के मामले में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर आरोपियों द्वारा हमला करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश भी शुरू कर दी है।

    वहीं मामले को लेकर इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि नशे विरुद्ध मुहिम के तहत उनकी टीमें बनी हुई है जो नशा तस्करों पर नकेल कसने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही हैं। इसी के चलते उनकी टीम के एडिशनल एसआई गुरविंदर सिंह जो अभी अंडर ट्रेनिंग पर हैं, अपनी टीम के साथ एनडीपीएस मामले में दबिश देने पहुंचे थे। दोपहर करीब 2:15 बजे पुलिस टीम आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ युवकों ने अचानक पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। हाथापाई में सब-इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह के सिर पर चोट आई। घायल सब-इंस्पेक्टर को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं उनकी दूसरी टीम मौके पर पहुंच गई थी जिसके चलते 6 आरोपियों को राउंड-अप कर लिया गया और 4-5 व्यक्ति मौके से फरार हो गए जिन्हें जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।

     

     

     

  • Jalandhar News: Highway पर LPU से लौट रहा नौजवान ट्रक और एक्टिवा की टक्कर में घायल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Highway पर LPU से लौट रहा नौजवान ट्रक और एक्टिवा की टक्कर में घायल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: गोराया हाईवे पर ट्रक और एक्टिवा की देर रात टक्कर हो गई। हादसे में एक्टिवा सवार घायल हो गया। वहीं राहगीरों ने घटना की सूचना सड़क सुरक्षा फोर्स को दी। घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम तुरंत घटना स्थल पर पहुंची और लोगों की मदद से घायल एक्टिवा सवार को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामले की जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा फोर्स के इंचार्ज एएसआई सरबजीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि गोराया के हाईवे पर ट्रक के साथ एक्टिवा की टक्कर हो गई। हादसे में एक्टिवा सवार हो गया था।

    उन्होंने कहा कि जांच के दौरान पता चला है कि ट्रक चालक ने बताया कि उसकी गाड़ी का तेल खत्म हो गया और वह सड़क किनारे ट्रक को खड़ा करके तेल लेने के लिए पंप पर चल गया। इस दौरान खड़े ट्रक से एक्टिवा सवार की टक्कर हो गई और नौजवान घायल हो गया। जांच में पता चला कि एक्टिवा सवार लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से आ रहा था और ट्रक के साथ टक्कर होने से घायल हो गया। घायल नौजवान को फगवाड़ा के अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

    वहीं ट्रक ड्राइवर को तैल मुहैय्या करवाकर ट्रक को सड़क से हटवा दिया गया है। इसी के साथ चौंकी इंचार्ज एएसआई सुरेंद्र मोहन को घटना संबंधी सूचना दे दी गई है। वहीं ट्रक चालक निरजंन ने कहा कि वह गोराया से लुधियाना जा रहा था। हाईवे पर ट्रक में डीजल खत्म हो गया था और वह डीजल लेने के लिए चला गया। इस दौरान खड़ ट्रक के साथ एक्टिवा की टक्कर हो गई। घटना के दौरान ट्रक चालन ने ड्रिंक की हुई थी। इस दौरान उसने माना कि गाड़ी चलाते समय थोड़ी-सी ड्रिंक की थी। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

     

     

  • Russia ने भारत को दिया खास Offer, Vladimir Putin बोले – ‘कुछ भी हो इंडिया का तेल नहीं होगा खत्म’

    Russia ने भारत को दिया खास Offer, Vladimir Putin बोले – ‘कुछ भी हो इंडिया का तेल नहीं होगा खत्म’

    नई दिल्ली: भारत में रुस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने हाल ही में भारत और रुस के रिश्तों, रक्षा सहयोग, ऊर्जा आपूर्ति और दुनिया की बदलती राजनीति पर खुलकर अपनी बात रखी है। उन्होंने साफ कह दिया है कि दोनों देशों के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं। रुस, भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका का पूरा समर्थन करता है। एक इंटरव्यू में उऩ्होंने बताया कि भारत और रुस के बीच में बड़े नेताओं का आना-जाना आगे भी जारी रहेगा। रुस को उम्मीद है कि सितबंर 2026 में भारत में होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन खुद शामिल होने आ सकते हैं। पिछले साल पुतिन के भारत दौरे के बाद अब रुस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत की तैयारी कर रहा है। इसको लेकर भी बातचीत चल रही है।

    रुस के राजदूत डेनिस अलीपोव का बयान

    रक्षा क्षेत्र में भी दोनों देशों का रिश्ता काफी मजबूत बना हुआ है। राजदूत ने बताया कि S-400 मिसाइल सिस्टम की जो बाकी डिलीवरी बची है। वह जल्द भारत को मिल जाएगी। इसके अलावा ब्रह्मोस मिसाइल और AK-203 राइफल को भारत-रुस सहयोग की बड़ी सफलता बताया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत ने रुस के आधुनिक लड़ाकू विमान SU-57 में रुचि दिखाई है लेकिन कई रक्षा सौदों की जानकारी सुरक्षा कारणों से सार्वजनिक नहीं की जा सकती है। ऊर्चा के मामले में रुस भारत का अहम साथी बना हुआ है। अलीपोव ने कहा कि दुनिया में चाहे जितना तनाव हो, रुस भारत को उसकी जरुरत के अनुसार, कच्चा तेल और एलपीजी देता रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि हाल के समय में भारत को रुस से मिलने वाली सप्लाई बढ़ी है। साथ ही उन्होंने अमेरिका और यूरोपीय देशों पर आरोप लगाया कि वे प्रतिबंध और दबाव बनाकर भारत-रुस संबंधों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। उनके अनुसार, रुस हमेशा एक भरोसेमंद साथी रहा है। अलीपोव ने कहा कि दुनिया में जितना भी तनाव हो, रुस भारत को उसकी जरुरत के अनुसार, कच्चा तेल और एलपीजी देता रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि हाल के समय में भारत को रुस से मिलने वाली सप्लाई बढ़ी है। साथ ही उन्होंने अमेरिका और यूरोपीय देशों पर आरोप लगाएं है। उन्होने अमेरिका और यूरोपीय देशों पर आरोप लगाया है कि वो प्रतिबंध और दबाव बनाकर भारत-रुस संबंधों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। उनके अनुसार, रुस हमेशा एक भरोसेमंद साथी रहा है।

    ईरान-अमेरिका जंग पर रुस का बयान

    पश्चिम एशिया में चल रहे जंग और ईरान से जुड़े मुद्दों पर भी रुस ने अपना रुख साफ किया है। अलीपोव ने अमेरिका और इजरायल के हमलों को गलत बताते हुए कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि ईरान को अपने बचाव और शांतिपूर्ण परमाणु ऊर्जा के इस्तेमाल का अधिकार है। साथ ही उन्होंने जोर दिया है कि सिर्फ युद्धविराम काफी नहीं है बल्कि लंबे समय के लिए बातचीत से हल निकालना जरुरी है। आर्थिक संबंधों की बात करें तो भारत और रुस अब व्यापार को और बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे हैं। दोनों देशों ने 100 अरब डॉलर के व्यापार का लक्ष्य रखा है। इसको राजदूत ने हासिल करने के लायक बताया है। फिलहाल भारत ज्यादा तेल खरीद रहा है। इससे व्यापार संतुलन रुस की ओर झुका हुआ है। इसे संतुलित करने के लिए रुस चाहता है। भारत अपने कृषि उत्पाद, मशीनें और अन्य सामान का निर्यात बढ़ाएं।

    भारत और रुस के रिश्ते हैं मजबूत

    एक खास बात यह भी है कि दोनों देशों के बीच अब ज्यादातर व्यापार अपनी-अपनी मुद्रा में हो रहा है। करीबन 95 प्रतिशत लेन-देन राष्ट्रीय मुद्राओं में हो रहा है। इससे अमेरिकी प्रतिबंधों का असर कम किया जा सके। इसके लिए दोनों देशों ने वित्तीय व्यवस्था भी तैयार कर ली है। उसे और आसान बनाने की कोशिश भी चल रही है। यह साफ है कि भारत और रुस के रिश्ते सिर्फ पुराने नहीं बल्कि तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। आने वाले समय में रक्षा, ऊर्जा और व्यापार जैसे क्षेत्रों में यह साझेदारी और मजबूत हो सकती है।  
  • Punjab News: इस इलाके में डा. मीनाक्षी ढींगरा ने संभाला सिविल सर्जन का पदभार, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में डा. मीनाक्षी ढींगरा ने संभाला सिविल सर्जन का पदभार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः डॉ. मीनाक्षी ढींगरा ने फिरोजपुर की सिविल सर्जन का पदभार संभाला है। सिविल सर्जन कार्यालय के सभी कार्यक्रम अधिकारियों और कर्मचारियों ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर डॉ. मीनाक्षी ढींगरा का स्वागत किया।

    फिरोजपुर की सिविल सर्जन का पदभार संभालने के बाद डा. मीनाक्षी ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य सभी सरकारी कार्यक्रमों को सुचारू रूप से लागू करना और आम आदमी क्लीनिकों तथा सरकारी अस्पतालों में आम लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना है। इसी के साथ आज कर्मचारियों के साथ बैठक आयोजित की गई और विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में जानकारी ली। इसी के साथ उन्होंने सिविल अस्पताल में साफ-सफाई का खास ध्यान देने की बात कही, ताकि लोगों को साफ-सुथरे माहौल में सेहत सुविधाएं दी जाएं। वहीं लोगों के अधिक से अधिक सेहत कार्ड बनाने की कार्यवाही भी की जाएगी, ताकि जरूरतमंद लोग सेहत सहूलतों का लाभ उठा सकें। उन्होंने मिलावटखोरों को कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि भोजन में किसी भी प्रकार की मिलावट बर्दाश्त नहीं की जाएगी और यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे कि लोगों को शुद्ध और स्वच्छ भोजन तथा पेय पदार्थ मिलें।

     

     

  • Jalandhar News: Highway पर तेज रफ्तार ट्राले की चपेट में आने से महिला की मौत, कटी टांगे

    Jalandhar News: Highway पर तेज रफ्तार ट्राले की चपेट में आने से महिला की मौत, कटी टांगे

    जालंधर, ENS: जालंधर-लुधियाना हाईवे पर मैकडोनल्ड के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार एक्टिवा पर सवार दंपति और बच्चा दवाई लेकर लौट रहे थे कि तेज रफ्तार ट्राले के साथ एक्टिवा का एक्सीडेंट हो गया। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में पति की आंखों के सामने पत्नी की मौत हो गई। घटना के दौरान 3 वर्षीय बेटा और पति शव को देखकर बदहवास रह गए। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

    मिली जानकारी के अनुसार गांव समरावा के रहने वाले संजय कुमार अपनी पत्नी छाया और तीन साल के बेटे के साथ जालंधर शहर में किसी काम और दवाई लेने के लिए आए हुए थे। काम खत्म करने के बाद तीनों अपनी एक्टिवा पर सवार होकर वापस अपने गांव लौट रहे थे।

    इसी दौरान जैसे ही वे हाईवे पर मैकडोनल्ड के पास से नकोदर रोड की तरफ मुड़ने लगे, तभी पीछे से आ रहे एक बेकाबू ट्राले ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। टक्कर से स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और छाया सीधे ट्राले के नीचे जा गिरीं।

    हादसे में महिला की दोनों टांगें कट गई और वह पूरी तरह से खून से लथपथ हो गई। घायल छाया को बिना वक्त गंवाए तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही थाना परागपुर की पुलिस मौके पर पहुंची।

    परागपुर चौकी इंचार्ज सुरजीत सिंह ने घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ भागने की कोशिश कर रहे ट्राला चालक को काबू कर लिया। आरोपी ड्राइवर की पहचान गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर हादसे के असल कारणों की जांच शुरू कर दी है।

  • Jalandhar News: Shri Amarnath Yatra के लिए पंजीकरण शुरू, Bank के बाहर श्रद्धालुओं की लगी लंबी कतारें, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Shri Amarnath Yatra के लिए पंजीकरण शुरू, Bank के बाहर श्रद्धालुओं की लगी लंबी कतारें, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: श्री अमरनाथ जी यात्रा 2026 के लिए समूह पंजीकरण की सुविधा शुरू हो गई है। वहीं पंजीकरण को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिख रहा है। यही कारण है कि आज सुबह से अली मोहल्ला के पास स्थित जे एंड के बैंक में पंजीकरण करवाने को लेकर लोगों की लंबी कतारें लगी हुई है। इसकी तस्वीरें भी सामने आई है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि भारी संख्या में लोग बैंक में पंजीकरण करवाने के लिए पहुंचे हुए है। वहीं श्रद्धालु अनु ने कहाकि वह सुबह 7 बजे से बैंक के बाहर लाइन में लगी हुई है। अनु ने बताया कि वह श्री अमरनाथ यात्रा करने के लिए तीसरी बार जा रही है।

    इस दौरान बैंक के बाहर लगी लंबी लाइनों को लेकर कहा कि कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ता है, ऐसे में लाइन कतारें लगने को लेकर उन्हें कोई परेशानी नहीं हो रही। तीसरी बार यात्रा करने को लेकर वह काफी खुश है। वहीं श्रद्धालु विनय ने कहाकि सुबह 7 से 7.30 बजे से वह बैंक के बाहर आकर खड़े है। ऐसे में बैंक का सिस्टम सही ना होने के कारण वह पंजीकरण करवाने को लेकर काफी परेशान हो रहे है। विनय ने बताया कि वह पहली बार यात्रा करने के लिए जा रहा है। इसी के साथ ब्रांच मैनेजर संजय कुमार ने कहाकि श्री अमरनाथ यात्रा के लिए कल से बैंक में पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पंजीकरण सुबह 10 से लेकर 4 बजे तक किया जा रहा है। बीते दिन भी 100 टोकन देकर रजिस्ट्रेशन किया गया।

    वहीं आज भारी संख्या में श्रद्धालु बैंक में पंजीकरण करवाने के लिए आए हैं। ऐसे में वह पंजीकरण के समय को बढ़ाने का विचार कर रहे है ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना ना करना पड़े। मैनेजर ने कहा कि श्रद्धालु भी कर्मियों को पूरा सहयोग कर रहे है और गर्मी होने के कारण श्रद्धालुओं के पानी की व्यस्था की गई है। उन्होंने कहा कि बैंक में भीड़ ज्यादा ना हो इसके लिए 20-20 श्रद्धालुओं को बैंक में आने की अनुमति दी जा रही है। मैनेजर ने कहाकि एक से दो दिन तक भीड़ रहेंगी और भीड़ को नियंत्रण करने के लिए सिक्योरिटी बढ़ाने को लेकर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शुरुआत के 10 दिनों में श्रद्धालु की संख्यां में बढ़ौतरी देखने को मिलती है। हालांकि बैंकिंग सर्विस को भी उनके द्वारा मैनेज किया जा रहा है।