Blog

  • तेज रफ्तार Truck ने Bike सवारों को मारी जोरदार टक्कर, 2 सगे भाइयों की मौके पर मौत

    तेज रफ्तार Truck ने Bike सवारों को मारी जोरदार टक्कर, 2 सगे भाइयों की मौके पर मौत

    बीकानेरः श्रीडूंगरगढ़ में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 2 सगे भाइयों की मौत का मामला सामने आया है। हादसा बीदासर रोड स्थित सालासर फांटे पर हुआ। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी मुताबिक, जस्सूराम मेघवाल (17) पुत्र रामप्रताप और अशोक (22) श्रीडूंगरगढ़ से अपने गांव कल्याणसर लौट रहे थे। इसी दौरान सालासर फांटे के पास उनकी बाइक की सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने रात में ही परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद परिवार के लोग हॉस्पिटल पहुंचे। एक ही घर के दो जवान बेटों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंचे और मॉर्च्यूरी के बाहर धरने पर बैठ गए। ग्रामीण ट्रक ड्राइवर की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं। उनका कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। पुलिस प्रशासन की ओर से एसआई राजेंद्र कुमार पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालने और आवश्यक कार्रवाई में जुटे रहे।

     

  • Gas Cylinder फटने से धमाका, 200 से अधिक घर-झोपड़ियां राख, 2 बच्चों की मौत, सीएम ने दिए निर्देश, देखें वीडियो

    Gas Cylinder फटने से धमाका, 200 से अधिक घर-झोपड़ियां राख, 2 बच्चों की मौत, सीएम ने दिए निर्देश, देखें वीडियो

    लखनऊः विकास नगर में घर-झुग्गी-झोपड़ियों में भीषण आग लगने से भारी नुकसान हुआ है। 10 से ज्यादा सिलेंडर फटने के बाद लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए अनोखे तरीके अपनाए। मिली जानकारी के अनुसार विकासनगर सेक्टर-12 रिंग रोड किनारे अवैध बस्ती में भीषण आग में लापता हुए 6 बच्चों में से आयुषी और स्वाती 2 की मौत की पुष्टि हुई है। प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने कहा, “हमारी पहली प्राथमिकता लोगों की जान बचाना और आग पर पूरी तरह काबू पाना है। कर्मचारी झोपड़ियों के अंदर जाकर फंसे हुए लोगों को निकाल रहे हैं। घायलों को बेहतर चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है। घटना कैसे हुई, इसके जांच के आदेश दे दिए गए हैं।”
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    बच्चों की मौत की जानकारी से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। देखते ही देखते आग ने 1200 झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। झोपड़ियों में रखे 100 के करीब गैस सिलिंडर भी फटे। आग से पूरे इलाके में भगदड़ मच गई। बस्ती में बनी झोपड़ियों से लोग जान बचाकर भागने लगे। 22 दमकल की गाड़ियों ने मिलकर आग बुझाने का काम शुरू किया जो रात 10 बजे तक चलता रहा। आग से 50 के करीब मवेशियों के जिंदा जलने की सूचना है, पर इसकी पुष्टि नहीं हुई। कुछ बच्चे भी लापता हुए। पुलिस व प्रशासन बस्ती में सर्च ऑपरेशन चला रहा है। लोगों का आरोप है कि समय पर पुलिस व दमकल नहीं पहुंची और आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। नाराज लोगों की पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों से तीखी नोकझोक और धक्का-मुक्की भी हुई। विकासनगर सेक्टर-12 स्थित मिनी स्टेडियम से कुछ दूरी पर तीन बीघा खाली जमीन पर वर्षों से लोग झोपड़ी बना कर रह रहे थे। रोज की तरह मंगलवार सब कुछ सामान्य था। शाम करीब पांच बजे अचानक एक मस्जिद नुमा झोपड़ी में आग लग। आग देखते ही वहां मौजूद लोगों ने उसको बुझाने की कोशिश की पर नाकाम रहे। आरोप है कि मदद के लिए पुलिस कंट्रोल रूम को फोन लगाया गया, पर कॉल नहीं लगी। कुछ देर के बाद कॉल लगी और सूचना दी गई। मौके पर मौजूद लोगों का आरोप है कि सूचना के एक घंटे के बाद पुलिस व दमकल की गाड़ियां पहुंची। देरी की वजह से आग विकराल रूप ले चुकी थी। एक के बाद एक झोपड़ियां धूं-धूं करके जलने लगीं। बस्ती में लगी आग देख पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोग अपनी जान बचाकर चीखते-चिल्लाते हुए इधर-उधर भागने लगे। सड़क पर भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। आसपास की दुकानें बंद कर दी गई। ट्रैफिक भी रुक गया। मौके पर पहुंची पुलिस व दमकल कर्मियों ने आग का भयानक रूप देखा अधिकारियों को इस बारे में खबर दी। देखते ही देखते पुलिस व प्रशासन के आलाधिकारी और 22 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। भीषण अग्निकांड में जिसे जहां जगह मिली, वह जान बचाने के लिए भागा। इस भगदड़ में 2 परिवार के छह बच्चे लापता हुए थे। पुलिस-प्रशासन बच्चों की तलाश में रात तक जुटा रहा। आसपास के मोहल्लों में भी बच्चों की तलाश की जा रही है।      
  • Stock Market की बढ़त के साथ शुरुआत, Sensex 565 और Nifty 156 अंक चढ़ा

    Stock Market की बढ़त के साथ शुरुआत, Sensex 565 और Nifty 156 अंक चढ़ा

    बिजनेसः दुनिया भर से मिले पॉजिटिव संकेतों और US और Iran के बीच शांति समझौते की उम्मीदों के चलते 16 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। Sensex 565.18 अंक या 0.72 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78,676.42 पर, और Nifty 156.20 अंक या 0.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,387.50 पर खुला।

    Nifty पर सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज करने वाले शेयरों में ईटरनल, इनफोसिस, बजाज फाइनानस, टेक महिंद्रा और हिंडाल्को शामिल हैं, जबकि सबसे अधिक गिरावट सन फार्मा, नेस्ले, ओएनजीसी और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में देखने को मिल रही है। वहीं Pharma सेक्टर को छोड़कर, बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जिनमें आईटी, मेटल और रीएलिटी सेक्टर में 1-1 प्रतिशत की बढ़त है।

    वहीं एशियाई बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गई। जापान का निक्केई 225 0.81% और टॉपिक्स 0.70% बढ़ा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.03% चढ़ा, जबकि कोस्डैक 0.77% ऊपर रहा। ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 0.22% की मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था।

  • Punjab News: नशा तस्कर को पकड़ने गई Police Team पर हमला, वर्दी फटी, SI घायल, देखें CCTV

    Punjab News: नशा तस्कर को पकड़ने गई Police Team पर हमला, वर्दी फटी, SI घायल, देखें CCTV

    मोहालीः नशा तस्करी के मामले में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर आरोपियों द्वारा हमला करने का मामला दिया। इसमें पुलिस कर्मचारियों की वर्दी फटने के भी आरोप है और चोटें भी आई हैं। इस हमले में एसआई के सिर में चोट आई है। उनका अस्पताल में इलाज कराया गया है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। हमले के बावजूद पुलिस टीम ने मौके से 2 आरोपियों को राउंड-अप कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    जानकारी के अनुसार, सदर थाना खरड़ में तैनात अंडर ट्रेनिंग सब-इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह अपनी टीम के साथ एनडीपीएस मामले में दबिश देने पहुंचे थे। दोपहर करीब 2:15 बजे पुलिस टीम आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ युवकों ने अचानक पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। हाथापाई में सब-इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह के सिर पर चोट आई। घायल सब-इंस्पेक्टर को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं पुलिस की वर्दी फाड़ने के भी आरोप लगे हैं। पुलिस विभाग के अधिकारी फिलहाल इस मामले पर खुलकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। हालांकि, अस्पताल रिकॉर्ड ने घायल अधिकारी के इलाज की पुष्टि की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।  
  • Jalandhar News: इस इलाके में दिखे मोर-मोरनी के 3 जोड़े, देखें वीडियो

    Jalandhar News: इस इलाके में दिखे मोर-मोरनी के 3 जोड़े, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: चंडीगढ़ के पीकॉक गार्डन में अक्सर पर्यटक मोर-मोरनी के जोड़े देखने के लिए जाते है। लेकिन आज जालंधर के अर्जुन नगर में सुबह-सुबह मोर-मोरनी के 3 जोड़े देखने को मिले। दरअसल, सुबह लंबा पिंड के पास स्थित अर्जुन नगर के लोगों को अचानक मोर-मोरनी की आवाजें सुनाई दीं। जिसके बाद लोगों ने छतों पर जाकर देखा तो एक नहीं बल्कि 3-3 जोड़े मोर-मोरनी के पाए गए।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    इस दौरान इलाका निवासियों में मोर-मोरनी के जोड़ों को देखने के लिए तांता लग गया। जिसके बाद लोगों ने मोर-मोरनी के जोड़ों को तस्वीरों को कैमरे में कैद कर लिया। इसकी वीडियो भी सामने आई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मोर-मोरनी के जोड़े लोगों की घरों की छतों पर बैठे हुए है। लोगों ने बताया कि कुछ देर बाद कैमरे में तस्वीरें कैद करने के बाद जोड़े उड़कर कहीं चले गए।
  • Punjab News: ATM से बहन को पैसे भेजने आए बुजुर्ग से मदद के बहाने 20 हजार रुपए ठगे, 1 काबू, देखें CCTV

    Punjab News: ATM से बहन को पैसे भेजने आए बुजुर्ग से मदद के बहाने 20 हजार रुपए ठगे, 1 काबू, देखें CCTV

    लुधियानाः शहर के ग्यासपुरा इलाके में स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम में पैसे जमा करवाने आए एक व्यक्ति के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ठगों ने मदद के बहाने 20 हजार रुपए कैश ऐंठ लिए। हालांकि पीड़ित की सतर्कता से एक आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया गया जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। इस दौरान सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

    जानकारी देते राम बरन वर्मा ने बताया कि वह स्क्रैप का काम करते हैं। बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे ग्यासपुरा स्थित एसबीआई बैंक पहुंचे थे। उनके घर में खुशखबरी आई थी बहू ने बेटे को जन्म दिया था और वह अपनी बहन को शगुन के पैसे भेजने आए थे। राम बरन ने कहा कि उनके हाथों में चोट लगी हुई थी जिसका फायदा उठाकर वहां मौजूद दो युवकों ने मदद का बहाना किया।

    पीड़ित ने बताया कि वह अक्सर सिक्योरिटी गार्ड की मदद से पैसे जमा करवाते थे लेकिन इस बार इन 2 युवकों ने उन्हें अपनी बातों में फंसा लिया। आरोपियों ने मशीन में कार्ड डालकर पैसे अंदर-बाहर करने का नाटक किया और पीड़ित से 20 हजार रुपये ले लिए। उन्होंने राम बरन से कहा कि अभी पर्ची निकलेगी आप रुकिए। इसी दौरान वे पैसे लेकर भागने लगे। इसी दौरान राम को कुछ गलत होने का आभास हुआ तो उन्होंने शोर मचाया जिसके बाद एक आरोपी को लोगों की मदद से पकड़ लिया गया जबकि दूसरा फरार होने में कामयाब रहा।

    शेरपुर चौकी पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन आरोपियों के खिलाफ पहले भी शिकायतें मिली हैं। फिलहाल पुलिस दूसरे फरार साथी की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस ने पीड़ित को आश्वासन दिया है कि जल्द ही उनके पैसे वापस दिलवाए जाएंगे।

     

  • Jalandhar News: 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प, एक घायल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प, एक घायल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में 2 पक्षों के बीच पुराना विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि हमलावरों ने उनके बेटे पर कृपाण (तलवारों) और हथियारों से हमला किया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायतें मिली हैं और मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित महिला ने बताया कि हमलावरों ने पहले से ही उनके घर के बाहर घेराबंदी की हुई थी। जैसे ही उनका बेटा घर से बाहर निकला, काली रंग की गाड़ी में आए युवकों ने उस पर हथियारों से हमला कर दिया।

    पीड़ित परिवार के अनुसार, हमलावरों की संख्या काफी अधिक थी और उनके पास कृपाण, पिस्तौल और अन्य घातक हथियार थे। हमले के दौरान युवक को बचाने आई उसकी मां और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी बदसलूकी की गई। महिला का आरोप है कि हमलावरों ने उनके बेटे की बांह पर कृपाण से वार किया, जिससे वह लहूलुहान हो गया।

    पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्होंने पुलिस को वीडियो साक्ष्य भी दिखाए हैं, लेकिन अभी तक आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई है। उनका आरोप है कि पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी का कहना है कि उन्हें झगड़े की कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी। पुलिस के मुताबिक, अस्पताल में भर्ती घायल युवक और दूसरे पक्ष, दोनों की ओर से शिकायतें प्राप्त हुई हैं। पुलिस का कहना है कि यह मामला आपसी रंजिश का लग रहा है और सीसीटीवी फुटेज व वायरल वीडियो की गहनता से जांच की जा रही है।

  • Punjab News: पीरों की जगह में भीषण आग, 2 वाहनों सहित अन्य कीमती सामान जलकर राख, देखें वीडियो

    Punjab News: पीरों की जगह में भीषण आग, 2 वाहनों सहित अन्य कीमती सामान जलकर राख, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के हलके अजनाला शहर में फतेहगढ़ चूड़ियां रोड के पास एक पीरों की जगह पर भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि दीये या चिराग की चिंगारी से आग लगी है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती। लेकिन इस भीषण आग के कारण पूरी जगह और घर जलकर राख हो गया। इस घटना में 2 वाहन सहित अन्य कीमती सामान जलकर नष्ट हो गया। परिवार ने बताया कि घर की बिल्डिंग पूरी तरह जलकर खाक हो गई है और वहीं 2 वाहन भी पूरी तरह नष्ट हो गए हैं। उन्होंने कहा कि अब तक लगभग 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

    पीड़ित परिवार ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके घर में पीरों की जगह है, जहां चिराग से आग लगने के कारण काफी अधिक नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि घर की पूरी इमारत खत्म हो चुकी है और घर में खड़ी दो गाड़ियाँ भी पूरी तरह जलकर राख हो गई हैं। उन्होंने बताया कि अब तक करीब 50 लाख रुपये का नुकसान हो चुका है। इस मौके पर पुलिस अधिकारी बलदेव राज ने बताया कि कृष्ण लाल नाम के व्यक्ति की अजनाला में दुकान है जो वहां काफी काम करते हैं और उनके घर में यह पीरों की जगह है, जहां आग लगने से काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

  • Punjab News: 4 हैंड ग्रेनेड और 2 विदेश पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार

    Punjab News: 4 हैंड ग्रेनेड और 2 विदेश पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार

    अमृतसरः पंजाब में लगातार बॉर्डर पार से नशा और हथियार आ रहा है, लेकिन पुलिस द्वारा हथियार और नशे की खेप की साजिश को लगातार नाकाम किया जा रहा है। वहीं आज भी काउंटर इंटेलिजेंस विंग और एसएसओसी की टीमों ने बॉर्डर पार से जुड़े एक संदिग्ध मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए उनकी कोशिशों को नाकाम किया है। दरअसल, संयुक्त ऑपरेशन एसएसओसी और एसएसओसी मोहाली द्वारा चलाए गए सांझे अभियान के तहत एक आरोपी ग्रेनेड और हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार किया गया व्यक्ति विदेशी हैंडलर्स के संपर्क में था और उसे बाहर बैठे लोगों द्वारा निर्देश दिए जा रहे थे।

    पुलिस के अनुसार, इस मॉड्यूल के तार उस ग्रेनेड हमले से भी जुड़े हो सकते हैं जो हाल ही में चंडीगढ़ में हुआ था। हालांकि, इस संबंध में विस्तृत जांच अभी जारी है। पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के कब्जे से चार हैंड ग्रेनेड, दो विदेशी निर्मित पिस्तौल और बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं।

    यह बरामदगी सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है, क्योंकि इससे संभावित बड़े आतंकी नेटवर्क की गतिविधियों का संकेत मिलता है। इस मामले में थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल, अमृतसर में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने, उन्हें ट्रैक करने और गिरफ्तार करने के लिए आगे की जांच में जुटी हुई है। पंजाब पुलिस ने कहा है कि राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और संगठित अपराध तथा आतंकवादी गतिविधियों को समाप्त करना उनकी प्राथमिकता है। सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही हैं ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सके और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

  • Punjab News: हिंसक झड़प में बदला मामूली विवाद, 2 भाई गंभीर घायल, देखें CCTV

    Punjab News: हिंसक झड़प में बदला मामूली विवाद, 2 भाई गंभीर घायल, देखें CCTV

    मोहालीः खरड़ के पास जंदपुर गांव में देर रात 2 भाइयों पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। देखते ही देखते छोटे से विवाद ने हिंसक रुप ले लिया, जिसमें 2 भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें खरड़ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ितों ने पुलिस को भी मामले की सूचना दे दी है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    जानकारी मुताबिक, जरनैल सिंह रात करीब 9 बजे अपने घर के बाहर था कि इसी दौरान गांव के अमनदीप सिंह और मनप्रीत सिंह वहां पहुंचे और उनके बीच आपसी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। जरनैल सिंह के हाथ और अंगूठे पर चोटें आईं, जबकि दूसरे भाई अमरजीत सिंह के हाथ और चेहरे पर चोटें लगीं हैं। घटना में संदीप सिंह भी घायल हो गया। दोनों के बीच झगड़ा देखकर वहां लोग भी जमा हो गए, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। वहीं सारी घटना CCTV में कैद हो गईं। पुलिस ने CCTV फुटेज कब्जे में ले ली है और कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है।